ख़बर
अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग का कहर, कई उड़ानें रद्द
26 Apr, 2025 03:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान के लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लग गई है, जिसके बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं. सूत्रों के मुताबिक लाहौर एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी सेना का एक विमान उतर रहा था, तभी उसके एक टायर में आग लग गई. ये हादसा सुबह के करीब 10 बजे हुआ है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंची. घटना की वजह से रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
इस हादसे के बाद यात्रियों कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है, हालांकि इस हादसे में किसी हताहत की खबर नहीं है. मौके से आई तस्वीरों में एयरपोर्ट पर धुआ देखा जा सकता है, इसके अलावा लोगों में अफरा-तफरी का महौल देखा गया है. अभी इस बारे में कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है कि एयरपोर्ट पर सामान्य तौर पर उड़ान कबसे उड़ान भरना शुरू करेंगी, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
एयरपोर्ट ने जारी किए निर्देश
खबरों की माने तो लाहौर हवाई अड्डे ने ऐलान किया है कि फिलहाल कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी और जिन उड़ानों को उतरना था, उन्हें भी अपना मार्ग बदलने और दूसरे जगह जाने का आदेश दिया गया है. बता दें कि यह अभी भी नहीं पता चला है कि विमान के पहियों में आग कैसे लगी. हालांकि हादसे की जांच जारी है.
भारत विमानों के लिए बंद है पाक एयरस्पेस
संयोगवश, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान विरोधी कई कदम उठाए हैं. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत विरोधी कदम उठाएं हैं, इनमें से एक है भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को बंद करना है.
पाकिस्तान में इंतजार करती रह गई हिरा, ओवैज का वीजा सीमा विवाद में अटका
26 Apr, 2025 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत-पाक सरहद पर इन दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से तनाव है. केंद्र सरकार भारत से सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है. वहीं, भारतीय लोग भी अब पाकिस्तान नहीं जा पा रहे. इस तनाव का असर, मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी एक युवक की निजी जिंदगी पर भी पड़ा है. पेशे से हार्डवेयर इंजीनियर 34 साल के ओवैज खान अपनी बीवी को पाकिस्तान से नहीं ला पा रहे.
कोहेफिजा के ओवैज खान अपनी पाकिस्तानी पत्नी हिरा को लाने 9 मई को कराची जाने वाले थे. लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सीमा पर आवाजाही बंद होने से उनका वीजा रद्द हो गया. 9 मार्च 2024 को ओवैज का हिरा के साथ ऑनलाइन निकाह हुआ था. 38 साल की हिरा कराची में रहती है. उसके माता-पिता का निधन पिछले साल हो गया.
ओवैज ने बताया, हिरा की ननिहाल भोपाल में है. वह रिश्तेदारों से मिलने आती थी. पहली बार दोनों की मुलाकात साल 2009 में भोपाल में हुई थी. पहली ही नजर में ओवैज को हिरा से प्यार हो गया था. फिर वह पाकिस्तान वापस चली गई. ओवैज ने कहा- हम 2013 के बाद से नहीं मिले. पाकिस्तान से आने की अनुमति नहीं मिली तो ऑनलाइन निकाह पढ़ा. उम्मीद थी, कुछ दिन में हम मिल सकेंगे. अजीब इत्तेफाक है कि पुलवामा हमले का भी असर हमारे प्रेम संबंधों पर पड़ा था. उस वक्त भी ऐसी ही परिस्थिति पैदा हुई थी. और एक बार फिर ऐसा हो रहा है.
26 मई को खत्म हो रहा वीजा
इंजीनियर ओवैज ने बताया, परंपरा के अनुसार, निकाह के लिए हिरा और उनका परिवार भारत आ रहा था. तभी पुलवामा हमला हुआ और वीजा रद्द हो गया. अब पासपोर्ट में पति का नाम दर्ज कराने से लेकर दूतावास तक सभी दस्तावेज सही हुए तो ये त्रासदी हो गई. मेरे वीजा की वैधता 26 मई को खत्म हो रही है. अमृतसर-लाहौर ट्रेन में टिकट बुक की थी. 9 मई को उन्हें वाया लाहौर कराची जाना था.
नाइजीरिया में सामूहिक हत्या की वारदात, दर्जनों जख्मी, दहशत फैली
26 Apr, 2025 03:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी जम्फारा राज्य के एक खनन गांव में हथियारबंद लोगों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी और दर्जनों लोगों को घायल कर दिया।
घर-घर जाकर लोगों की हत्या की गई
एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने उसी दिन एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गुरुवार दोपहर के आसपास बंदूकधारी डैन गुलबी जिले के गोबिरावा चाली गांव में मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों की हत्या करना शुरू कर दिया।
घरों और एक मस्जिद में लोगों के शव मिले
बंदूकधारियों का पहला लक्ष्य एक सोने की खदान वाली जगह थी, जहां उन्होंने शुरुआत में 14 लोगों की हत्या की, उसके बाद घरों और एक मस्जिद में और शव मिले। हमले का संभावित मकसद स्पष्ट नहीं था, लेकिन डाकू समूह संघर्ष-ग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में सामूहिक हत्याओं और फिरौती के लिए अपहरण के लिए जाने जाते हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्व चरवाहे हैं जो बसे हुए समुदायों के साथ संघर्ष में थे।
हमले के बाद से कई लोग लापता
दर्जनों सशस्त्र समूह नाइजीरिया के खनिज समृद्ध उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सीमित सुरक्षा उपस्थिति का लाभ उठाकर गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमले करते हैं।
एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने अपने पोस्ट में कहा कि दान गुलबी जिले के लोगों पर बंदूकधारियों द्वारा बार-बार हमला किया गया है और वे लगातार संभावित हमले के डर में जी रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमले के बाद से कई लोग लापता हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों को निशाना बनाया
26 Apr, 2025 03:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्वेटा। पाकिस्तान में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन के पास सड़क किनारे हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रमुख नवीद अहमद के अनुसार यह हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुआ। किसी भी समूह ने अब तक बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
संदेह बलूच विद्रोहियों पर होने की आशंका
संदेह बलूच विद्रोहियों पर होने की आशंका है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बम विस्फोट की निंदा की। यह ताजा हमला बलूचिस्तान के कलात में एक वाहन पर बम हमले में तीन की मौत के एक दिन बाद हुआ है।
पाक सैनिकों ने खैबर पख्तूनख्वा में छह आतंकवादियों को मार गिराया
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया, सेना की मीडिया शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रिपोर्ट अनुसार, उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर 23-24 अप्रैल की रात को अभियान शुरू किया गया था।
पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर कब्जा कर लिया
आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान, पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर प्रभावी तरीके से कब्जा कर लिया और भीषण गोलीबारी के बाद छह आतंकवादियों को जहन्नुम भेज दिया गया, जबकि चार अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि शेष बचे आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नवंबर 2022 में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ संघर्ष विराम समझौते के टूटने के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में।
ज्योतिषी की झूठी भूकंप भविष्यवाणी ने मचाई खलबली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
25 Apr, 2025 03:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
म्यांमार: म्यांमार में बार-बार भूकंप की भविष्यवाणी करना एक बाबा को भारी पड़ गया है. म्यांमार की पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर उसे सख्त सजा देने की बात कही है. बाबा का नाम जॉन मो द है, जिसे म्यांमार में प्रख्यात ज्योतिषी के रूप में भी जाना जाता है. बाबा के खिलाफ हुए इस कानूनी कार्रवाई पर पूरे म्यांमार में चर्चा हो रही है. एक मीडिया के मुताबिक जॉन मो द रोज-रोज भूकंप की भविष्यवाणी को लेकर टिकटॉक पर वीडियो बना रहे थे. चीनी कंपनी टिकटॉक पर जॉन मो द के 3 लाख फॉलोअर्स हैं. टिकटॉक पर बाबा के भविष्यवाणी वाले वीडियो को खूब सराहा भी जा रहा था.
आतंक फैलाने के आरोप में गिरफ्तार
म्यांमार पुलिस के मुताबिक बाबा अपने वीडियो में लोगों से दिन में बड़ी-बड़ी इमारतों में न जाने की अपील कर रहे थे. बाबा जॉन अपने भविष्यवाणी में हर दिन शक्तिशाली भूकंप आने की बात करता था, जिससे लोग परेशान हो गए थे. पुलिस ने बाबा के दिए डेडलाइन को पहले को गलत बताया और कहा कि बाबा सिर्फ झूठ फैलाने के लिए बार-बार भूकंप की भविष्यवाणी कर रहा था. पुलिस का कहना है कि बाबा पर लोगों को डराने और आतंक फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. बाबा को जल्द ही कोर्ट में ले जाया जाएगा.
व्यूज के लिए बना रहा था वीडियो
पुलिस के मुताबिक जोन पहले एक वांछित अपराधी था, जिस पर कई मुकदमे पहले से दर्ज है. कोर्ट से राहत मिलने के बाद जोन ने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. हालिया भूकंप के झटके के बाद उसने रोज-रोज भविष्यवाणी करता था. पुलिस का कहना है कि बाबा जॉन व्यूज बटोरने के लिए यह काम कर रहा था. अब उसके खिलाफ पुराने सभी फाइलों को खोल दिया गया है. जांच के बाद उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे.
भूकंप से म्यांमार के लोग परेशान
म्यांमार के लोग भूकंप से परेशान है. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक पिछले दिनों आए भूकंप की वजह से 3,700 से अधिक लोग म्यांमार में मारे जा चुके हैं. 60 हजार से ज्यादा लोग अभी भी तंबू में रह रहे हैं. लोग भूकंप की भविष्यवाणी से घबराए हुए हैं और वापस घर नहीं जाना चाहते हैं. म्यांमार सरकार का कहना है कि सिर्फ वैज्ञानिक ही इसके बारे में बात कर सकते हैं. वैज्ञानिक भी भूकंप की भविष्यवाणी नहीं करते हैं.
'रीपर ड्रोन' को बनाया निशाना, यमन के विद्रोहियों ने दिखाई ताकत
25 Apr, 2025 03:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका को यमन में ऐसा नुकसान हो रहा है, जो बिना एक भी सैनिक खोए भी भारी पड़ रहा है. यहां अमेरिकी हथियारों का ‘कत्ल’ हो रहा है और वो भी हूती विद्रोहियों के हाथों. सिर्फ तीन हफ्तों में हूतियों ने अमेरिका के सात हाई-टेक रीपर ड्रोन मार गिराए हैं.
जिनकी कीमत 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है. यानी इन तीन हफ्तों में अमेरिका क हाई-टेक हथियारों को बड़ी संख्या में नुकसान पहुंचा है.
तीन हफ्तों में सात ड्रोन तबाह
अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये ड्रोन 31 मार्च से 22 अप्रैल के बीच तबाह किए गए. सिर्फ पिछले एक हफ्ते में ही तीन ड्रोन मार गिराए गए, जिससे यह साफ होता है कि हूती अब अमेरिका के हाई-एल्टीट्यूड ड्रोन को भी निशाना बनाने में सक्षम हो गए हैं. ये सभी ड्रोन निगरानी या हमले की मिशन पर थे और या तो जमीन से टकराए या पानी में गिर गए. एक ‘रीपर ड्रोन’ की कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर बताई जाती है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि यह नुकसान हूती हमलों का ही नतीजा है, हालांकि इसकी जांच जारी है.
अमेरिका की रणनीति पर उठ रहे सवाल
हूती-नियंत्रित इलाकों में अमेरिकी हमलों के बाद आम नागरिकों की मौतों में भी तेज़ी आई है. एक स्वतंत्र निगरानी संस्था ‘एयरवॉर्स’ के मुताबिक, मार्च महीने में अमेरिका के हवाई हमलों में 27 से 55 नागरिक मारे गए, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है. इस बीच अमेरिका ने हूती ठिकानों पर 800 से ज्यादा हमले किए हैं, जिसमें हथियार डिपो, कमांड सेंटर्स और एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किए गए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
राजनीतिक दबाव में अमेरिका
वाशिंगटन में अमेरिकी हमलों की नैतिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अमेरिकी सीनेटर क्रिस वान होलेन, एलिजाबेथ वॉरेन और टिम केन ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को पत्र लिखकर बढ़ते नागरिक नुकसान पर चिंता जताई है. खासकर पोर्ट पर हुए हमले में 80 लोगों की मौत और 150 से अधिक के घायल होने की रिपोर्ट ने प्रशासन की जवाबदेही पर उंगली उठाई है.
हूती विद्रोहियों का कहना है कि जब तक गाजा में युद्ध बंद नहीं होता, वे अमेरिकी, ब्रिटिश और इजरायली जहाजों को निशाना बनाते रहेंगे. ऐसे में अमेरिका को सैन्य नुकसान के साथ-साथ राजनीतिक मोर्चे पर भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.
पाकिस्तान की दोहरी नीति बेनकाब, आतंकी हमले को ठहराया जायज
25 Apr, 2025 03:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले के बाद दुनियाभर का साथ भारत को मिल रहा है। आतंकी हमले की निंदा कर कई देशों ने भारत का समर्थन किया है, लेकिन पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया में आतंकियों की बर्बरता की आलोचना हो रही है और उनको कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। वहीं, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री ने शर्मनाक बयान पहलगाम हमले को लेकर दिया है। डार ने 28 लोगों के हत्यारे आतंकियों को स्वतंत्रता सेनानी करार दिया है। डार ने आतंकियों की तारीफ करते हुए हमले को लेकर जहर उगला है। डार ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले लोग स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं।
पाकिस्तान ने बुलाई थी बैठक
पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी गुरुवार को आई। इससे एक दिन पहले आतंकियों के सरपरस्त पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कड़े कदम उठाए थे। मुख्य कदम 1960 की सिंधु जल संधि रद्द करना और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे।
पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को बंद करना, व्यापार पर रोक के अलावा पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमानों के घुसने पर बैन लगाया था। सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने कहा था कि उनके 24 करोड़ लोगों को पानी चाहिए। पानी को रोकना युद्ध की तरह होगा। किसी तरह का निलंबन रद्द नहीं किया जा सकता।
डार की गीदड़भभकी
डार ने गीदड़भभकी दी थी कि अगर पाकिस्तान को धमकी दी, हमला किया तो उसी तरह का जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान किसी तरह का सीधा हमला बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि को रद्द करने के बाद बौखला चुका है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी इसे जंग बता चुके हैं। शहबाज शरीफ ने एनएससी बैठक के बाद कहा था कि सिंधु जल संधि के अनुसार पाकिस्तान के पानी के बहाव को रोकने या मोड़ने और निचले तटवर्ती लोगों के अधिकारों को हड़पने के किसी भी प्रयास को युद्ध माना जाएगा।
पाकिस्तान की चेतावनी: पलटवार करेंगे, भारत को अंजाम भुगतना होगा
25 Apr, 2025 03:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर भीषण आतंकी हमला हुआ। 4 से 7 आतंकियों ने फायरिंग करके 27 भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकी हमले से भारतीयों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। भारत की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए। अटारी बॉर्डर बंद कर दिया। सिंधु नदी समझौता तोड़ दिया।
पाकिस्तानियों को देश से निकाल दिया और राजनयिकों की संख्या कम कर दी। पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए। इससे पाकिस्तान बौखला गया और भारत को धमकियां देने लगा। भारत सरकार की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से भी धमकियां देते हुए बयान जारी किए जा रहे हैं। आइए पाकिस्तान की गीदड़ भभकियां पढ़ते हैं…
सिंधु जल समझौते को रोकना युद्ध माना जाएगा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार का एक्शन देख पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में नेशनल सिक्योरिटी कमिटी (NSC) की बैठक हुई। इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। इसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, सूचना मंत्री अट्टा तरार समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल थे।
1. विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ जो भी एक्शन लेगा, पलटवार के लिए तैयार हैं। सिंधु नदी समझौते के बादल शिमला समझौता रद्द किया जाएगा। सिंधु नदी का पानी रोकना युद्ध माना जाएगा।
2. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि एजेंसियों से सूचना मिली है कि भारत पाकिस्तानी नागरिकों को मारने की कोशिश कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारत के नागरिक भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।
3. सूचना मंत्री तरार ने धमकी दी कि भारत ने सिर्फ धमकी दी है, लेकिन हमने जो फैसला किए हैं, वह भारत को दोगुना और कड़ा जवाब है। भारत के खिलाफ आखिरी हद तक जाएंगे।
4. पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार पर बैन लगा दिया है। अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद करने की धमकी दी है। अब भारत पाकिस्तान के हवाई या सड़क रास्ते से होते हुए किसी तीसरे देश में नहीं जा सकता है। न ही व्यापार कर सकता है। एयरलाइंस के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत को शिमला समझौता स्थगित करने की धमकी भी दी है।
5. भारत ने अटारी बॉर्डर बंद कर दिया तो पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया। पाकिस्तान में रह रहे भारतीयों के वीजा रद्द करके उन्हें देश छोड़ने का फरमान सुना दिया। Saarc Visa कैंसिल कर दिए हैं। सैन्य राजनायिकों को जिलाबदर घोषित कर दिया है। इस्लामाबाद में भारत के हाई कमीशन की संख्या भी 30 कर दी है।
हरियाणा: जिला न्यायालय के अधीक्षक की स्कॉर्पियो पर अज्ञात हमलावरों का हमला
25 Apr, 2025 02:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा के नारनौल में जिला न्यायालय में तैनात अधीक्षक की स्कॉर्पियो पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इससे उनकी गाड़ी के साइड व सामने के शीशे टूट गए। हालांकि, अधीक्षक की ओर से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।
जिले के गांव रिवासा के रहने वाले मुकेश कुमार नारनौल जिला न्यायालय में अधीक्षक पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात को किसी काम से अटेली गए थे। रात को करीब 10 बजे वह अपने महेंद्रगढ़ वापस लौट रहे थे।
गाड़ी पर फायर भी किया
बताया कि इसी दौरान अटेली-दौंगड़ा रोड पर अज्ञात गाड़ी के ड्राइवर ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उस गाड़ी में कई लड़के थे। इसके बाद गाड़ी के ड्राइवर ने ओवरटेक किया। इतना ही नहीं उनकी गाड़ी पर फायर भी किया।
गाड़ी के शीशे भी टूट गए
उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के एक कंडेक्टर, साइड का शीशा टूट गया व सामने का शीशा भी टूट गया। उसने बताया कि वे लड़के उनके पीछे पड़ गए तो उन्होंने गाड़ी तेज गति से चला दी और सीधे दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में ले जाकर रोकी।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान वह गाड़ी पुलिस चौकी में ही खड़ी करके वापस आ गए। उन्होंने बताया कि वे पुलिस में कोई शिकायत नहीं देना चाहते हैं।
उनका कहना है कि रात होने के कारण न तो वे युवकों का चेहरा देख पाए, न ही सही प्रकार से गाड़ी देख पाए। हमला पत्थर से हुआ है या अन्य किसी चीज से वे ये भी सही प्रकार से नहीं देख पाए। इसलिए वे इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत नहीं करेंगे।
हिसार: आगजनी के बाद अपार्टमेंट में सीसीटीवी से बढ़ेगा सुरक्षा घेरा
25 Apr, 2025 02:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिसार: डीसी कॉलोनी स्थित सिल्वर अपार्टमेंट में किराये पर रहने वाले दो परिवार ने अपार्टमेंट खाली कर दिया। वे अपना सामान लेकर वीरवार को चले गए। आगजनी की घटना के बाद जो परिवार बुधवार को अपार्टमेंट से अपने परिचितों के पास गए थे वे वीरवार को दोबारा से अपार्टमेंट में लौट आए। एक बार फिर अपार्टमेंट में राैनक लौट आई है।
वहीं आगजनी की घटना में पुलिस की क्या कार्रवाई रही इसको लेकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अर्बन एस्टेट थाना पुलिस से मिले और स्टेट्स रिपोर्ट जानी। वहीं पुलिस की टीमें अपार्टमेंट के आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा अपार्टमेंट में शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
किराये पर रहने वाले लोगों ने छोड़ा अपार्टमेंट
सिल्वर अपार्टमेंट में 5 दिन में दो बार हुई आगजनी की घटना के बाद किराये पर रहने वाले दो परिवारों ने वीरवार को फ्लैट खाली कर दिया। वे अपना सामान लेकर दूसरे स्थान पर चले गए। अपार्टमेंट के अध्यक्ष अतुल ने बताया कि वीरवार को किराये पर रहने वाला विनोद और एक अन्य परिवार सामान लेकर अपार्टमेंट खाली करके चला गया।
न्होंने बताया कि बुधवार को आगजनी की घटना के बाद 18 में से 16 परिवार अपार्टमेंट से अपने परिचितों के पास चले गए थे। वीरवार सुबह से दोबारा से अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार वापस लौटना शुरू हो गए। शाम तक सभी 16 परिवार वापस लौट आए थे। उन्होंने बताया कि वहीं आगजनी की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिले थे। पुलिस की तरफ से आश्वासन मिला की मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा भेजे के सैंपल की रिपोर्ट जल्द आ जाएगी।
सुरक्षाकर्मी के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
दो बार हुई आगजनी की घटना के बाद सिल्वर अपार्टमेंट में बुधवार को सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया था। रात के समय सुरक्षा कर्मी ने अपनी ड्यूटी दी। वहीं सुरक्षाकर्मी की तैनाती के बाद शुक्रवार को अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पानी की पाइप लाइन को भी ठीक किया जा रहा है। पानी की पाइप जलने के बाद अपार्टमेंट में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित थी। बिजली आपूर्ति को ठीक कर दिया गया है वहीं अभी तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है।
खंगाले जा रहे है सीसीटीवी कैमरे
अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने कहा कि अपार्टमेंट के आसपास एरिया में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस की तरफ से खंगाली जा रही है। अभी तक 15 से 20 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा चुकी हैं। हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पहलगाम हमले पर सवाल पूछा, अमेरिका ने पाक पत्रकार को दिखाया आईना
25 Apr, 2025 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन। पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच पहलगाम पर पाकिस्तानी पत्रकार की अमेरिका की प्रवक्ता ने बोलती बंद कर दी। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने पत्रकार के सवाल को टाल दिया।
ये सवाल जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव पर उनसे पूछा गया था। ब्रूस ने पाकिस्तान पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करने जा रही हूं और शायद हम किसी अन्य विषय के साथ आपके पास वापस आएंगे।
ब्रूस ने कहा,
मैं उस स्थिति पर और कुछ नहीं कहूंगी। टैमी ब्रूस ने कहा, राष्ट्रपति और उप सचिव ने अपनी बातें रखी हैं। मैं इस पर अब कोई बात आगे नहीं बढ़ाऊंगी।'
अमेरिकी प्रवक्ता का बयान
ब्रूस ने आगे कहा,
'जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने आगे कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ खड़ा है, आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। हम मारे गए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का एलान करते हैं।
ट्रंप ने की पीएम मोदी से बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ट्रंप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और इस 'जघन्य हमले' के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत को पूरा समर्थन व्यक्त किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भी उनका आभार जताया।
'आतंकवादी को दंडित करेगा भारत'
22 अप्रैल को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में पर्यटकों सहित 26 लोगों की हत्या कर दी थी। बैसरन को 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जाना जाता है।
बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया कि भारत पहलगाम नरसंहार में शामिल प्रत्येक आतंकवादी और उनके 'समर्थकों' की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें दंडित करेगा तथा हत्यारों का अंत तक पीछा करेगा।
फोर्ट यूस्टिस एयर बेस पर बड़ा हादसा, शो की रिहर्सल करते वक्त गिरा विमान
25 Apr, 2025 01:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैम्पटन। गुरुवार को वर्जीनिया में एक सैन्य अड्डे पर एयर शो की तैयारी के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई।
प्रेस रिलीज जारी कर आर्मी बेस के अधिकारियों ने बताया कि विमान हैम्पटन में संयुक्त बेस लैंगली-यूस्टिस पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया।
एयर शो की तैयारी के दौरान हुआ हादसा
विमान के पायलट की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पायलट एयर पावर ओवर हैम्पटन रोड्स एयर शो की तैयारी कर रहा था, जो इस सप्ताह के अंत में बेस पर होने वाला था।
ज्वाइंट बेस लैंगली-यूस्टिस के कमांडर कर्नल मैथ्यू ऑल्टमैन ने एक बयान में कहा, "आज हमने अपने वायु सेना परिवार के एक मित्र को खो दिया।" "हमारी पूरी JBLE टीम की ओर से, मैं पायलट के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।"
दुर्घटना की हो रही है जांच
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "एमएक्स एयरक्राफ्ट एमएक्सएस की दुर्घटना की जांच की जा रही है।" एमएक्स एयरक्राफ्ट की वेबसाइट के अनुसार, एमएक्सएस एक सिंगल-सीट वाला विमान है।
बता दें, जिस बेस पर दुर्घटना हुई, वह सेना के फोर्ट यूस्टिस और लैंगली एयर फोर्स बेस है, जो चेसापीक खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी किनारे के पास स्थित है। यह प्रतिष्ठान F-22 रैप्टर लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन का घर है। उनमें से एक ने 2023 में अटलांटिक के ऊपर एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था।
अमेरिकी जासूसी से घबराया चीन, स्मार्टफोन यूजर्स को किया अलर्ट
24 Apr, 2025 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंबे समय से अमेरिका चीन पर जासूसी करने का आरोप लगाता आया है. चीन अपने देश में गूगल से लेकर पढ़ाई और रोजमर्रा के काम आने वाली सभी ऐप खुद बनाता है और देशवासियों को वही ऐप यूज करने की सलाह देता है. फिर भी दावा किया जा रहा है कि कुछ डिवाइस के जरीए चीन की सुरक्षा को खतरा है. चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय (MSS) ने चेतावनी दी है कि स्मार्ट डिवाइस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए छिपे हुए खतरे पैदा करते हैं.
मंत्रालय ने चीन की साइबर सिक्योरिटी इंडस्ट्री एलायंस (CCIA) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये चेतावनी दी है. रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की ओर से वैश्विक स्तर पर मोबाइल डिवाइस पर बड़े पैमाने पर साइबर हमले और निगरानी का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्ट फोन अब राज्य-स्तरीय साइबर युद्ध में प्रमुख लक्ष्य बन गए हैं.
स्मार्ट डिवाइस से हो रहा डेटा चोरी
स्मार्ट डिवाइस जितना हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं, उतना ही ये खतरनाक भी है. रिपोर्ट में डिवाइस से गुप्त डेटा चोरी के विभिन्न तरीकों पर रोशनी डाली गई है. इनमें सिम कार्ड की कमजोरियों का फायदा उठाकर लोकेशन ट्रैक करना, मैसेज चुराना और कॉल करना शामिल है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ कंपनियों ने खुफिया एजेंसियों को बैकडोर से मदद दी है, जिसकी वजह से डिवाइस में स्पाइवेयर इंस्टॉलेशन संभव हो सका, जिससे विदेशी सरकारी कर्मियों के फोन भी इसकी चपेट में आए हैं. साथ ही बताया गया है कि प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और मोबाइल नेटवर्क की कमजोरियों का भी डेटा चोरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें नेटवर्क हाइजैकिंग और नकली बेस स्टेशन शामिल हैं.
सुरक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत
MSS ने स्मार्ट उपकरणों से डेटा चोरी को रोकने के लिए एक अच्छी, बहुस्तरीय सुरक्षा सिस्टम बनाने की जरूरत पर जोर दिया है. इसमें हार्डवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटा और एप्लिकेशन एनवायरनमेंट की सुरक्षा शामिल है. मंत्रालय ने सार्वजनिक साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और संवेदनशील पदों पर काम करने वालों को बाहरी डिवाइस और ऐप्स से बचने, संदिग्ध लिंक से सावधान रहने और अच्छी डिजिटल स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है.
पहलगाम हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग का अलर्ट, कश्मीर यात्रा से बचने को कहा
24 Apr, 2025 03:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कई शहर हाई अलर्ट पर हैं।
अमेरिका ने दी चेतावनी
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी सलाह में कहा है कि अमेरिकी नागरिकों को ये याद दिलाया जाता है कि विदेश विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए यात्रा न करने की सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है।
बता दें, भारत ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमापार संबंधों के मद्देनजर 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया तथा पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने की घोषणा की, जिसमें उसके सैन्य राजनयिकों को भारत से बाहर करना भी शामिल है।
भारत ने क्या-क्या एक्शन लिया
भारत ने अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया है। इसके अलावा, देश ने सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत जारी किए गए सभी वीजा को रद करने का फैसला किया है और पाकिस्तान के नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित घोषित कर दिया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। सुरक्षा उपाय के रूप में, भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाने का फैसला किया है।
‘सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा अटैक’ – पाक नेता की सिंधु जल पर बड़ी टिप्पणी
24 Apr, 2025 03:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पहलगाम अटैक के बाद इस्लामाबाद से लेकर दिल्ली तक पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा थी, लेकिन भारत ने सिंधु जल संधि तोड़कर उससे भी बड़ा एक्शन आतंकियों के आका पाकिस्तान पर ले लिया है. यह बात खुद पाकिस्तान के बड़े नेता कह रहे हैं. दरअसल, भारत ने 1960 के सिंधु जल संधि को तोड़ने का फैसला किया है. इस फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है.
हैदराबाद में सिंध तरक्की पसंद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. कादिर मगसी ने कहा है कि इस फैसले से पाकिस्तान में गृह युद्ध छिड़ जाएगा. लोग एक दूसरे का सिर फोड़ देंगे. भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक न कर यह फैसला लिया है, जो पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा.
मगसी के मुताबिक सिंधु के जल को लेकर पहले से ही पाकिस्तान के दो बड़े प्रांत सिंध और पंजाब आमने-सामने हैं. लोग सड़कों पर लड़ रहे हैं और अब भारत ने यह फैसला कर पाकिस्तान को पस्त कर दिया है. जल संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लोग अब अपनों से ही लड़ेंगे. पाकिस्तान के पंजाब में 12 करोड़ और सिंध में 5 करोड़ की आबादी है.
पाकिस्तान में पानी का संकट
सिंधु नदी से हर साल औसतन 180 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी बहता है, जिसका 80 फीसद इस्तेमाल पाकिस्तान करता है. 20 फीसद पानी का इस्तेमाल भारत करता है. इन दिनों में पाकिस्तान में पानी का संकट है. पाकिस्तान के पास रिजर्व में सिर्फ 30 दिनों का पानी है. पंजाब और सिंध पहले से ही पानी के बंटवारे को लेकर एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.
पाकिस्तान की 4.7 करोड़ एकड़ जमीन की सिंचाई सिंधु नदी के पानी से ही होती है. वहीं सिंधु के पानी के जरिए ही पाकिस्तान बिजली उत्पादन भी करता है. ऐसे में अगर सिंधु जल पर रोक लगता है तो पाकिस्तान में बड़ा संकट आएगा.
पहले से कर्ज में डूबे पाकिस्तान के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है. यही वजह है कि पाकिस्तान के बड़े नेताओं ने इसे गंभीर झटका बताया है.
2016 और 2019 में सर्जिकल स्ट्राइक
2016 और 2019 में भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है. 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान के 245 आतंकियों को मार गिराया था. 2019 में पुलवामा के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने 300 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था.
इस बार भी पहलगाम के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा थी. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि उसकी कल्पना भी वे लोग नहीं कर पाएंगे. पीएम मोदी ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही है.
वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
सूरत से मजदूरों का पलायन: संजय राउत ने पूछा—गुजरात में रोजगार और चूल्हे क्यों बंद हैं?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
