ख़बर
इजरायल ने परमाणु ठिकाने किए ध्वस्त, तो ईरान ने आयरन डोम को चकमा देकर किया बड़ा हमला
14 Jun, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने शनिवार सुबह इजरायल पर मिसाइल हमले किए, जिसमें विशेष रूप से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाया गया।
ईरान के हमले को देखते हुए इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में सायरन बजने लगे हैं और वहां की सरकार ने लोगों से बंकरों में शरण लेने का आग्रह किया है। यह घटना ईरान द्वारा इजरायल के विरुद्ध सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों के दागे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई, जिससे मिडिल-ईस्ट में संघर्ष बढ़ने और वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने का खतरा है।
ईरान ने इजरायल के शहरों को बनाया निशाना
मिडिल-ईस्ट से कई तरह के वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि इजरायल के कई बड़े शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए गए हैं। इससे पहले इजरायल ने ईरान पर हमला कर कई शीर्ष ईरानी जनरल को मार गिराया था।
ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा, "पिछले एक घंटे में ईरान ने इजरायल पर दर्जनों मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से कुछ को रोक दिया गया।" ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और यरुशलम में हमले किए हैं।
इस बीच ईरान में सरकारी मीडिया ने बताया कि जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए हवाई सुरक्षा को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव ने आक्रामकता को और आगे बढ़ा दिया है।
जानें अभी तक क्या-क्या हुआ...
शनिवार तड़के इजरायल के दो सबसे बड़े शहर तेल अवीव और यरुशलम में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।
दोनों शहरों को लोगों को सायरन बजते ही सुरक्षित स्थान पर भागना पड़ा।
इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं।
इजरायली सेना के अनुसार, ईरान की ओर से दर्जनों मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कुछ को रोक दिया गया।
ईरान के इन हमलों में इजरायल में क्या नुकसान हुआ है और हताहतों की संख्या क्या है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
इजरायली मीडिया के अनुसार, तेल अवीव में एक संदिग्ध मिसाइल गिरी।
रॉयटर्स ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने जेरूसलम में एक जोरदार धमाका सुना।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों से कहा है कि इजरायली हमलों के बाद अभी और हमले होने वाले हैं।
इजरायल का आयरन डोम डिफेंस सिस्टम हुआ विफल
ईरान ने तेल अवीव में इजरायली रक्षा मुख्यालय पर हमला किया है, जिसे रोकने में आयरन डोम एअर डिफेंस सिस्टम भी विफल हो गया। ईरान की जवाबी कार्रवाई 24 घंटे के भीतर ईरान पर इजरायली हवाई हमलों की दो लहरों के बाद हुई है।
चर्चिल के जन्मस्थान से सोने का शौचालय चोरी, दो आरोपियों को 20 साल जेल
14 Jun, 2025 11:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंदन। विंस्टन चर्चिल के जन्मस्थान पर एक प्रदर्शनी में एक कलाकृति के रूप में प्रदर्शित 18 कैरेट के सोने के शौचालय को चुराने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को जेल की सजा सुनाई गई। खास बात यह है कि यह शौचालय एक आम शौचालय की तरह ही काम कर सकता था।
इंग्लैंड में ब्लेनहेम पैलेस से चुराया था शौचालय
इस शौचालय को इतालवी कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया था और दक्षिणी इंग्लैंड में ब्लेनहेम पैलेस के चर्चिल परिवार के निवास से इसको चुराया गया था, जो एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
इस तरह से दिया था चोरी को अंजाम
फरवरी में ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में मुकदमे की शुरुआत में अभियोजक जूलियन क्रिस्टोफर ने जूरी को बताया कि 14 सितंबर, 2019 को भोर से पहले पांच लोगों के एक समूह ने दो चोरी की गाड़ियों को बंद लकड़ी के गेट से महल के मैदान में घुसाया था। वे एक खिड़की से घुसे, एक लकड़ी के दरवाजे को तोड़ दिया, शौचालय को दीवार से उखाड़ दिया और इमारत में पांच मिनट के बाद चले गए।
98 किलो (216 पाउंड) वजन वाले शौचालय का 6 मिलियन डॉलर का बीमा किया गया था। अभियोजकों का कहना है कि इसे बेचने के लिए संभवतः सोने की छोटी मात्रा में विभाजित किया गया था। सोना कभी भी बरामद नहीं किया गया।
कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा
40 वर्षीय जेम्स शीन ने चोरी, सोने को बदलने या स्थानांतरित करने की साजिश और सोने को बदलने या स्थानांतरित करने के लिए मुकदमे से पहले दोषी होने की दलील दी थी। 39 वर्षीय माइकल जोन्स को जूरी द्वारा चोरी का दोषी पाया गया। वहीं, कोर्ट ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है।
इजरायल के चौतरफा हमले ने तोड़ी ईरान की कमर, परमाणु ठिकाने तबाह
14 Jun, 2025 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इजरायल ने शुक्रवार चौतरफा हमला कर ईरान की कमर तोड़ दी। उसने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में ईरान में कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल ने आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं और ईरान ने नागरिकों पर मिसाइलें दागीं हैं।
सालों पहले से ईरान के अंदर मोसाद एजेंट चला रहे थे गुप्त ऑपरेशन
इजरायल ने दावा किया है कि उसने इस हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। उसने ईरान को दहला के रख दिया है। इसके लिए सालों पहले से ईरान के अंदर मोसाद एजेंट गुप्त आपरेशन चला रहे थे।
ईरान के परमाणु और सैन्य महत्व के ठिकानों पर हुए हमले से बहुत पहले मोसाद ने वहां अपना एक घातक सीक्रेट नेटवर्क बना लिया था। इजरायली सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सालों पर पहले से मोसाद इस पर काम कर रहा था।
मोसाद एजेंटों ने बहुत पहले ईरान के अंदर बना लिया था ड्रोन बेस
मोसाद ने अंदर ही अंदर गुप्त तरीके से ईरान की जमीन पर गुप्त आपरेशन चला रहा था और सही समय के इंतजार में था। मोसाद ने ईरान में गुप्त गाइडेड वेपन्स सिस्टम और ड्रोन बेस बना रखे थे।
शुक्रवार को जब ईरान पर हमले की बारी आई तो इनका इस्तेमाल कर वहां की एयर डिफेंस सिस्टम और गाइडेड मिसाइल लांचर को बर्बाद कर दिया। इजरायल की वायु सेना के साथ कदमताल मिलाकर मोसाद एजेंटों ने ईरान के सैन्य महत्व के ठिकाने पर कहर बरपा दिया।
ईरान की एयर डिफेंस प्रणालियों को बेअसर किया
इजरायली लड़ाकू विमानों के लिए खतरा साबित होने वाली ईरान की एयर डिफेंस प्रणालियों को बेअसर करने के लिए, मोसाद ने गुप्त रूप से सैन्य वाहनों पर एक मिसाइल अटैक सिस्टम तैनात कर रखा था।
इजरायली हमले की शुरुआत में इन हथियार प्रणाली को भी सक्रिय कर दिया गया। इससे टारगेटेड ईरानी एयर डिफेंस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मोसाद ने बहुत पहले विस्फोटक ड्रोन का एक बेस ईरान के बीचोंबीच स्थापित कर लिया था।
ईरानी एयर डिफेंस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया
शुक्रवार को इसी बेस से विस्फोटक ड्रोन दागे गए। इन ड्रोन्स ने तेहरान के पास असफाकाबाद बेस पर स्थित बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों को तबाह कर दिया। ये मिसाइल लांचर भविष्य में इजरायली नागरिकों और रणनीतिक लक्ष्यों के लिए खतरा पैदा कर सकते थे।
फर्जीवाड़े की हद! फरीदाबाद में 'मुन्ना भाई' ने ली तीन जानें, 80 सर्जरी कर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़
13 Jun, 2025 05:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली से सटे फरीदाबाद से मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म की तरह एक फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आया है, जहां एक नकली डॉक्टर बीते कई सालों से दिल के मरीजों की सर्जरी कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह अब तक बिना किसी अनुभव और डिग्री के 70 से 80 मरीजों की हार्ट सर्जरी कर चुका है, जिसमें मरीजों की मौत हो गई. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में मेडिट्रिना अस्पताल की तरफ से पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चलाया गया था. ये सेंटर अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित है. यहां प्राइवेट अस्पतालों से काफी कम फीस पर हार्ट की सर्जरी की जा रही थी और यहां पर हार्ट के स्टंट भी डाले जा रहे थे. अस्पताल में हरियाणा के गरीब लोगों के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड धारकों और बीपीएल अनुसूचित जाति सहित हरियाणा सरकार के कर्मचारी और उनके आश्रितों को इलाज मुहैया कराया जा रहा था. इससे काफी लोगों का इलाज चल रहा था.
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट का हुआ भंडाफोड़
पीपीपी सेंटर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बन कर पंकज मोहन नाम का फर्जी डॉक्टर हार्ट पेशेंट की सर्जरी कर रहा था. वह अब तक 70 से ज्यादा सर्जरी कर चुका था, जिनमें से तीन से तीन लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों की मौत के बाद यह जानकारी मिली कि पंकज मोहन केवल एमबीबीएस डॉक्टर है. उसके पास कार्डियोलॉजिस्ट की कोई डिग्री नहीं है और ना ही कोई अनुभव है. उसने असली मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर पंकज मोहन के नाम की डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर का फायदा उठाया और साजिश करके हार्ट सेंटर में नौकरी ली.
बिना डिग्री और बिना अनुभव के की हार्ट सर्जरी
इस बात की जानकारी होने के बाद वकील संजय गुप्ता ने पंकज मोहन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि पंकज मोहन नाम का जो डॉक्टर है उसके पास कार्डियोलॉजिस्ट की कोई डिग्री नहीं है और बिना डिग्री के ही उसने 70 से अधिक ऑपरेशन कर मरीजों की जान के साथ सिर्फ खिलवाड़ ही नहीं किया बल्कि तीन लोगों की जान भी ले ली. शिकायतकर्ता संजय गुप्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि पंकज मोहन की एक फिल्म कंपनी है, जिससे वह फिल्में बना रहा था. इस कंपनी में वह मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहा था.
पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, नकली डॉक्टर पंकज मोहन फिल्म बनाने के धंधे की आड़ में पोर्न फिल्में बनाने का गैर कानूनी काम भी करता है. संजय गुप्ता की शिकायत के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आई और कथित कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज मोहन के कागजों की जांच की, जिसमें पंकज मोहन के पास कार्डियोलॉजिस्ट की कोई डिग्री नहीं पाई गई. जिसके बाद पुलिस ने कथित कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज मोहन और हार्ट सेंटर से जुड़े पांच अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पंकज मोहन उसके साथ अन्य पांच आरोपी अभी फरार चल रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप फिर बोले- मैंने फोन कॉल कर दोनों देशों के बीच रोका युद्ध
13 Jun, 2025 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
ट्रंप ने कश्मीर को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर लंबे समय से दुश्मनी चल रही है और वह दोनों देशों को साथ लाएंगे। हालांकि भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, जिसमें तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई आवश्यकता नहीं है।
हम भारत और पाकिस्तान को साथ लाने जा रहे हैं- ट्रंप
व्हाइट हाउस में एक विधेयक पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में ट्रंप ने कहा, ''हम उन दोनों (भारत और पाकिस्तान) को एक साथ लाने जा रहे हैं।''
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों से पूछा कि यह दुश्मनी कितने समय से चल रही है, जिस पर उन्होंने उत्तर दिया, ''2,000 वर्ष'' और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''ओह, यह एक समस्या है।''
मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि उन्होंने फोन कॉल और व्यापार रोकने की बात करके भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवा दिया। ट्रंप ने कहा कि हमला करने की बारी पाकिस्तान की थी और वे परमाणु हथियारों का उपयोग करने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसे रोक दिया।
इजरायल ने ईरान पर किया हमला, राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके
13 Jun, 2025 01:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यरुशलम। आशंका थी कि इजरायल ईरान पर जल्द हमला करने वाला है, लेकिन इजरायल ने शुक्रवार सुबह को ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इजरायल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है, और ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी दी गई है।
इजरायल में आपातकाल घोषित, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत
इजरायल ने कहा कि वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका के चलते देश में आपातकाल घोषित कर रहा है। हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मारे गए हैं।
नेतन्याहू ने जारी किया बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कुछ ही समय पहले इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया है, जो इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को खत्म करने के लिए एक लक्षित सैन्य अभियान है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इसका खतरा खत्म नहीं हो जाता।
इजरायल कर रहा ईरानी परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला
एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजरायल दर्जनों परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि ईरान के पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है। सीएनएन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कैबिनेट बैठक बुला रहे हैं।
इजरायल ईरान के बीच अमेरिका टकराव नहीं चाहता- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल ईरान के बीच अमेरिका टकराव नहीं चाहता है। इधर अमेरिका ने पश्चिम एशिया के देशों के अपने दूतावासों में राजनयिकों और उनके परिवारीजनों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। इजरायल स्थित दूतावास में नियुक्त लोगों को आवागमन सीमित करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी लोग वहां से निकल जाएं। यह क्षेत्र खतरनाक होने वाला है। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा।
ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा
ट्रंप ने कहा है कि परमाणु मसले पर वार्ता में प्रगति नहीं हुई तो ईरान पर बमबारी होगी। कहा, लगातार वार्ता के बावजूद उन्हें बहुत कम उम्मीद है कि ईरान यूरेनियम का शोधन कम करने के लिए तैयार हो जाएगा।
अमेरिका और ईरान के अधिकारी करेंगे रविवार को बैठक
इस बीच ओमान के विदेश मंत्री ने कहा है कि परमाणु मसले पर अमेरिका और ईरान के अधिकारी रविवार को छठे दौर की वार्ता करेंगे।
इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर किए हमले
13 Jun, 2025 01:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर ये आशंका थी कि इजरायल ईरान पर जल्द हमला करने वाला है, लेकिन इजरायल ने शुक्रवार सुबह ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी।
इजरायल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है। इस हमले को लेकर ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी।
इस हमले के बाद इजरायल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। इजरायल द्वारा ईरान पर गए हमले के दौरान इजरायल ने ईरानी आर्मी के ठिकानों और उसके न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया है।
ईरान के सेना प्रमुख की मौत
इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान पर हुए हमले की पुष्टि की है। इसके साथ ही इजरायल के एक रक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान के सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।
अपने देश में इमरजेंसी घोषित करने के बाद इजरायल के यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बज रहे हैं। काट्ज ने कहा कि ईरान के जवाबी हमले को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही देश में अगले आदेश तक एअर स्पेस बंद कर दिया गया है।
अमेरिका ने अपनी भूमिका साफ की
इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल के हमलों में अमेरिका शामिल नहीं है। साथ ही उन्होंने तेहरान में अमेरिकी हितों य कर्मियों को निशाना न बनाने का आग्रह किया है।
रुबिया ने बयान में कहा, "इजरायल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कर्रवाई की। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है। मैं स्पष्ट कर दूं ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।"
नेतन्याहू के हमले के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिका को दी धमकी
13 Jun, 2025 01:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ईरान। शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया है और इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी के मारे जाने की खबर सामने आई है।
ईरान की चेतावनी
इस हमले के बाद ईरान ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को इजरायली हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने सरकारी टीवी से कहा कि शुक्रवार को ईरान पर इजरायली हमले के बाद अमेरिका और इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इजरायल का दावा
वहीं, हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमले की पुष्टि की और इजरायल के एक रक्षा अधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक की भी मौत हुई है।
अपने देश में इमरजेंसी घोषित करने के बाद इजरायल के यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बज रहे हैं। काट्ज ने कहा कि ईरान के जवाबी हमले को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही देश में अगले आदेश तक एअर स्पेस बंद कर दिया गया है।
इजरायल के हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के चीफ की मौत
13 Jun, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ईरान में हुए इजरायल के हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ऑफ चीफ हुसैन सलामी समेत टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स की मौत की खबर सामने आई है। इस हमले में सलामी के अलावा सरदार रशीद (खतम अल अंबिया प्रमुख) और डॉ. फेरीडाउम अब्बासी (परमाणु वैज्ञानिक) समेत कई लोगों की मौत होने की खबर है।
क्या है रिवोल्यूशनरी गार्ड?
इजरायल ने हमले के दौरान ईरान की राजधान तेहरान और उसके आसपास के कई शहरों को भी निशाना बनाया है। बता दें, ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड एक पावरफुल सेंटर है। यहां से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइलों के शस्त्रागार का भी नियंत्रण होता है।
द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड के चीफ के अलावा ईरान के सैन्य प्रमुख मोहम्मद बाघेरी और सेना के कई टॉप अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक इन हमलों में मारे गए।
इजरायल में इमरजेंसी घोषित
शुक्रवार को इजरायल ने बताया कि उसने ईरान पर हमला किया है। ईरानी मीडिया की ओर से भी बताया गया है राजधानी तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी है। इस बीच इजरायल ने ईरान की ओर से होने वाली जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है और देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है।
न्यूक्लियर प्लांट को बनाया निशाना
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमने ईरान में मुख्य न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को टारगेट किया है।
क्या है इजरायल का Operation Rising Lion
13 Jun, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। यह हमला गुरुवार रात को हुआ। इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।
हमले में ईरान के Revolutionary Guards के चीफ कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई है। ईरान की मीडिया ने इसकी पुष्टि की है।
इजरायल को आशंका थी कि ईरान उस पर जल्द ही हमला करने वाला था। इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था। उसके पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध थी।
ईरान का उद्देश्य इजरायल को खत्म करना है: नेतन्याहू
इजरायल ने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' नाम दिया है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान का उद्देश्य उसके देश के अस्तित्व को खत्म करना है। इजरायल ने अपनी रक्षा के लिए यह कार्रवाई की है।
हमले के बाद इजरायल के सैन्य प्रमुख ने कहा कि देश अपनी सभी सीमाओं पर पूरी तरह से तैयार है। वहीं, इजरायल ने अपने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "हम सभी सीमाओं पर तैयार हैं। मैं चेतावनी देता हूं कि जो कोई भी हमें चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
वहीं, इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक इजरायल अपना मिशन पूरा नहीं कर लेता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर IDF ने किया हमला
द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, ईरान के इस्फहान के नतांज शहर में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यह एक परमाणु स्थल है। इस स्थान पर भारी तादाद में यूरेनियम के भंडार हैं।
इस कार्रवाई से हमारा कोई लेना-देना नहीं: अमेरिका
दूसरी ओर अमेरिका का कहना है कि इन हमलों ने उसका हाथ नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर इजरायली हमले के बाद एक बयान में कहा,"आज रात, इजरायल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है। इजरायल ने हमें सलाह दी कि उसका मानना है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी।"
उन्होंने आगे कहा कि इजरायल ने हमें जानकारी दी कि उनका मानना है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासन ने हमारी सेनाओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।
बजट 2025: शहबाज शरीफ के घर के खर्च पर करोड़ों, आम आदमी बेहाल
12 Jun, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान में जहां बजट 2025 में टैक्स वसूलने और आम नागरिकों को राहत नहीं देने पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के बजट को लेकर नया खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक बजट में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके आवास के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपए का फंड दिया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा शहबाज शरीफ के बावर्ची (खानसामा) की सैलरी को लेकर हो रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक शहबाज शरीफ के बावर्ची को प्रत्येक साल 11 करोड़ रुपए देने के लिए फंड आवंटित किया गया है. अगर महीने में देखा जाए तो यह करीब 90 लाख रुपए प्रतिमाह है. यानी शहबाज के लिए खाना बनाने वाले को हर साल 90 लाख रुपए दिए जाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक पहले शहबाज के बावर्ची को प्रत्येक साल 3 करोड़ रुपए देने की व्यवस्था थी. जो महीने के हिसाब से 25 लाख के आसपास है.
बगीचे के रखरखाव के लिए 4.48 करोड़ का फंड
बजट 2026 में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बगीचे के रखरखाव के लिए 4 करोड़ 48 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं. यह प्रतिमाह करीब 35 लाख से ज्यादा है. बगीचे के रखरखाव में माली की सैलरी और फूलों का खरीदना शामिल है.
शहबाज के सुरक्षा में अब 86 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष खर्च किए जाएंगे. यह पहले 72 करोड़ प्रतिवर्ष था. शहबाज को हाईलेवल सिक्योरिटी मिली हुई है. शहबाज को गाड़ियों के काफिले के लिए 9 करोड़ रुपए दिए गए हैं.
शहबाज इन पैसों से अपने काफिले में नई गाड़ियों को शामिल कर पाएंगे. इसके अलावा पीएम आवास में प्राइमरी डिस्पेंसरी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
शहबाज के आवास में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों को तन्खवाह देने के लिए 50 करोड़ पाकिस्तानी रुपए आवंटित किए गए हैं.
पाकिस्तान में बजट पर बवाल जारी है
पाकिस्तान में बजट 2025 को लेकर इमरान खान की पार्टी ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. इमरान की पार्टी का कहना है कि बजट में न तो किसानों के लिए कुछ है और न ही मध्यमवर्ग के लोगों के लिए. बजट को आईएमएफ के निर्देश पर तैयार किया गया है. इसमें सिर्फ लोगों से टैक्स वसूलने का प्लान है. यह पाकिस्तान की जनता के साथ धोखा है.
इतिहास रचाया! श्रीनिवास मुक्कमला बने एएमए के पहले भारतीय मूल के अध्यक्ष
12 Jun, 2025 02:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय मूल के श्रीनिवास मुक्कमला ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है। श्रीनिवास अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के अध्यक्ष बन गए हैं, जो संगठन के 178 साल के इतिहास में भारतीय मूल के पहले ऐसे चिकित्सक बने।
8 सेमी के ब्रेन ट्यूमर से लड़ी जंग
मुक्कमला की नियुक्ति 8 सेमी के ब्रेन ट्यूमर को हटवाने के लिए सर्जरी के कुछ ही महीनों बाद हुई है। उन्होंने कहा कि जब मैं मेयो क्लिनिक में ब्रेन सर्जरी से उबरने के लिए लेटा था, ट्यूब और तारे मेरी हर हरकत पर नजर रख रहे थे, तो यह रात, यह सम्मान और स्वास्थ्य सेवा में सुधार का यह अवसर एक बहुत दूर का सपना लग रहा था।
स्वास्थ्य सेवा सुधार पर दिया जोर
मुक्कमला ने अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में बहुत बड़ी खामियां हैं, जिन पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए हमारे रोगियों के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य कवरेज के लिए लड़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण है और एक स्थायी, न्यायसंगत स्वास्थ्य सेवा मॉडल के लिए लड़ाई हम लड़ते रहेंगे।
लंबे समय से एएमए में काम किया
मुक्कमाला ने लंबे समय से एएमए में काम किया है। पेन केयर टास्क फोर्स का भी उन्होंने नेतृत्व किया है और ओवरडोज संकट को संबोधित करने के लिए साक्ष्य-आधारित नीतियां विकसित की हैं।
मुक्कमला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भारतीय अप्रवासी डॉक्टरों और अपने गृहनगर फ्लिंट को दिया। उन्होंने अपने माता-पिता, अप्पाराव और सुमति को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं आज यहां उनके सपोर्ट के बिना नहीं आ पाता, जिनका साथ मुझे बचपन से मिला।" वे अपने बच्चों के लिए ऐसे अवसरों की तलाश में अमेरिका आए थे जो भारत में उपलब्ध नहीं थे।
पत्नी भी है डॉक्टर
मुक्कमला ने मिशिगन विश्वविद्यालय से अपनी मेडिकल डिग्री और शिकागो में लोयोला विश्वविद्यालय में रेजीडेंसी पूरी की। उनकी पत्नी नीता कुलकर्णी भी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जिनके साथ मुक्कमला मेडिकल प्रेक्टिस के लिए फ्लिंट लौट आए।
दंपति के दो बेटे हैं, निखिल जो बायोमेडिकल इंजीनियर हैं और देवेन जो राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं।
तूफान वुटिप से अलर्ट मोड पर चीन, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी
12 Jun, 2025 02:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दक्षिण चीन सागर में बना एक ट्रॉपिकल डिप्रेशन बुधवार सुबह पहला बड़ा तूफान बन गया है, जिसका नाम है वुटिप. ये तूफान अगले तीन दिनों तक दक्षिण चीन के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ तबाही मचा सकता है.
चीन की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NMC) के मुताबिक, वुटिप शुक्रवार को हाइनान और ग्वांगडोंग के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. ये इस साल का पहला तूफान होगा जो चीन की जमीन से टकराएगा.
बाढ़, भूस्खलन का खतरा बढ़ा
हाइनान, ग्वांगडोंग और ग्वांग्शी जैसे दक्षिणी इलाकों में बुधवार से शनिवार तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हाइनान के मध्य और पूर्वी हिस्सों में 100 से 150 मिमी तक बारिश हो सकती है. इसके चलते इन क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा बढ़ गया है.
सरकारी तैयारियां जोरों पर
चीन की आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने लेवल IV से बढ़ाकर लेवल III अलर्ट जारी कर दिया है. हाइनान और ग्वांगडोंग में बाढ़ और तूफान से निपटने के लिए टीमें भेज दी गई हैं. कई इलाकों में नौका सेवाएं बंद कर दी गई हैं, सैंकड़ों कर्मियों को समुद्री प्लेटफॉर्म्स से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.
क्यों अलग है वुटिप?
आंकड़ों के अनुसार, इस साल का पहला तूफान औसत से दो महीने देर से बना है. आमतौर पर पहला तूफान मार्च में बनता है, लेकिन इस बार जून में बना है. हालांकि ये 13 जून को जमीन से टकराएगा, जो औसतन 27 जून के मुकाबले जल्दी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, ये देर से आना खेती और मछली पकड़ने के मौसम के लिए बेहतर है, लेकिन अब जब यह बन चुका है, तो पूरी सतर्कता ज़रूरी है.
लोगों को क्या आदेश दिए गए हैं?
मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि तूफान के असर वाले इलाकों में पेड़ों को बांधें, ढीले निर्माणों को मज़बूत करें, और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर ध्यान दें. समुद्री गतिविधियां पूरी तरह रोक दी गई हैं और लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रंप ने राजनयिकों और सैन्य परिवारों को बुलाया वापस
12 Jun, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका और ईरान के बीच संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं। परमाणु समझौते पर बातचीत ठप होने के कारण अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया से राजनयिकों, सैन्य परिवारों और कुछ कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।
ट्रंप ने बढ़ते तनाव का हवाला देते हुए मध्य पूर्व को खतरनाक जगह बताया।
अपने कर्मियों को वापस बुलाया
जब ट्रंप से कर्मियों को वापस बुलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिकी कर्मियों को (मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकाला जा रहा है, क्योंकि यह आगे चलकर एक खतरनाक जगह साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम इस पर नजर बनाए हुए हैं और हमने नोटिस जारी कर दिया है।
ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगेः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या मध्यपूर्व में तनाव कम करने के लिए कुछ किया जा सकता है, तो ट्रंप ने कहा कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और न हम इसकी अनुमति देंगे। यहां वो ईरान का जिक्र कर रहे थे।
दूतावास को खाली करने की तैयारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने राजनायिकों और कर्मियों को वापस बुलाने की पुष्टि रायटर की रिपोर्ट आने के बाद की है, जिसमें कहा गया कि अमेरिका इरान में अपने दूतावास को आंशिक रूप से खाली करने की तैयारी कर रहा है और अन्य सैन्य कर्मियों को भी सुरक्षा जोखिमों के कारण मध्य-पूर्व में स्थानों को छोड़ने की अनुमति दे रहा है।
ये आदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि इजरायल, जो अभी गाजा के साथ युद्ध लड़ रहा है, ईरान में परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।
ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब?
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पुष्टि की है कि ईरान रुके हुए परमाणु समझौते के बीच परमाणु हथियार बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
4.7 तीव्रता के भूकंप से पाकिस्तान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
12 Jun, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पेशावर के निवासियों को हल्के भूकंप के झटके महसूस हुए, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई। जियो न्यूज ने भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि बुधवार को पेशावर के निवासियों को हल्के भूकंप से झटका लगा, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश पर्वत में 211 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के बाद तत्काल किसी नुकसान या हताहत की कोई जानकारी नहीं मिली है।
एक महीने बाद आया भूकंप
यह भूकंप इस्लामाबाद और मर्दन, स्वात, नौशेरा, स्वाबी और उत्तरी वजीरिस्तान सहित खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के लगभग एक महीने बाद आया है। जियो न्यूज ने बताया कि उस भूकंप का केंद्र भी हिंदू कुश क्षेत्र में 230 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका निर्देशांक 36.63 एन और देशांतर 71.13 ई दर्ज किया गया था। इससे पहले अप्रैल में, पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में दो और भूकंप आए थे।
क्यों आता है बार-बार भूकंप?
भारतीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट में उत्तर की ओर धकेलने से इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं। यूरेशियन प्लेट में भारतीय प्लेट के उत्तर की ओर धकेले जाने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं।
इस बीच, जियो न्यूज ने इस बात पर भी जोर दिया कि कराची के बंदरगाह शहर में हाल के दिनों में लगभग 30 हल्के भूकंप आए हैं। मुख्य मौसम विज्ञानी आमिर हैदर ने बताया कि लांधी फॉल्ट लाइन दशकों के बाद एक्टिव हुई है और वर्तमान में सामान्यीकरण के फेस से गुजर रही है।
प्रियंका और सोनिया के संदेश से पलटवार: कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को जारी किए विशेष निर्देश
अखिलेश का तीखा हमला: सम्राट चौधरी की योग्यता पर उठाए सवाल, बताया 'सिद्धांतहीन'
जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप..............पूरे देश को हिला दिया
आज का पंचांग
