ख़बर
ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे
10 Aug, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। ट्रम्प ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक से जुड़ी जानकारियां जल्द बताई जाएंगी। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि वह पुतिन से जल्द मिलकर यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर बातचीत करना चाहते हैं।
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों को नहीं देंगे। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि जंग को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली करनी होगी। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन जंग के समाधान के लिए तैयार है, ताकि शांति आ सके। लेकिन बातचीत में यूक्रेन को शामिल किए बिना कोई भी समाधान शांति के खिलाफ ही होगा। अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति आखिरी बार जून 2021 में मिले थे। उस वक्त तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पुतिन ने जिनेवा में मुलाकात की थी। 6 अगस्त को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया था, रूस ने ट्रम्प से मुलाकात की इच्छा जताई है। ट्रम्प पुतिन और जेलेंस्की दोनों से मिलने को तैयार हैं।
अमेरिका के विशेष दूत पुतिन से मिले थे
ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बुधवार को पुतिन से मुलाकात की थी। ट्रम्प ने इस बैठक को अहम बताया। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया था कि दोनों देशों ने यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की।
भारत-चीन-रूस की बढ़ती नजदीकी से घबराया अमेरिका...राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने चेताया
10 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर थोपे जा रहे टेरिफ ने अमेरिकियों की चिंता बढ़ा दी है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के पाले से निकलकर भारत चीन-रूस के करीब होता जा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रम्प की नीतियों से भारत, अमेरिका से दूर होता जा रहा है। उन्होंने ट्रम्प सरकार की टैरिफ नीतियों को भारी भूल बताया और कहा कि अमेरिका ने रूस और चीन को भारत से दूर रखने के लिए कई साल से कोशिश की थी लेकिन अब वह कोशिश कमजोर पड़ चुकी है।
बोल्टन ने आशंका जाहिर की है कि रूस को कमजोर करने के लिए भारत पर लगाया गया एक्स्ट्रा टैरिफ कहीं उल्टा न पड़ जाए। इससे भारत, रूस और चीन के करीब आ सकता है। बोल्टन ने कहा कि भारत पर टैरिफ लगाने का मकसद रूस को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन नतीजा यह हो सकता है कि भारत, रूस और चीन एकजुट होकर इन टैरिफ का विरोध करें।
दोस्त-दुश्मन पर एक जैसा टैरिफ लगाना गलती
जॉन बोल्टन ने पहले भी अमेरिकी अखबार द हिल में लिखा था कि व्हाइट हाउस टैरिफ और अन्य शर्तों में चीन के प्रति भारत से ज्यादा नरमी दिखा रहा है, जो कि एक गंभीर गलती होगी। उनके मुताबिक, ‘दोस्त और दुश्मन दोनों पर एक समान टैरिफ लगाने’ से अमेरिका का वो भरोसा और आत्मविश्वास कमजोर हुआ है, जिसे बनाने में दशकों लगे थे, और बदले में बहुत कम आर्थिक फायदा मिला है, जबकि बड़े नुकसान का खतरा बढ़ गया है। बोल्टन ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में अमेरिकी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। वे पिछले कुछ महीनों से ट्रम्प की नीतियों की लगातार आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि अमेरिकी सरकार बिजनेस और सुरक्षा के मुद्दों को अलग-अलग तरीसे से देख रही है, जबकि भारत जैसे देशों के लिए दोनों चीजें जुड़ी हुई हैं। अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ क्रिस्टोफर पैडिला ने भी चेतावनी दी कि यह टैरिफ भारत-अमेरिका संबंधों को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। भारत हमेशा अमेरिका को शक की निगाह से देखेगा और कभी भी इन टैरिफ को नहीं भूलेगा।
अमेरिका में भी विरोध
ट्रम्प भारत पर अब तक 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने 30 जुलाई को 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जो 7 अगस्त से लागू हो गया है। वहीं, 6 अगस्त को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और बढ़ा दिया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। अमेरिका में भी ट्रम्प के इस कदम की आलोचना हो रही है। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट्स ने चेतावनी दी कि यह कदम भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है। कमेटी के मेंबर ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि ट्रम्प का यह टैरिफ फैसला भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को कमजोर कर सकता है।
टैरिफ से रोज करोड़ों डॉलर आ रहे
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया था कि टैरिफ से शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही, सैकड़ों अरब डॉलर देश की तिजोरी में आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगर किसी अतिवादी वामपंथी कोर्ट ने इस वक्त टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया तो इतनी बड़ी रकम और सम्मान को वापस पाना मुश्किल होगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ऐसा फैसला 1929 की तरह महामंदी ला सकता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो जाएगी। ट्रम्प ने दावा किया कि वह कोर्ट सिस्टम को सबसे अच्छे से समझते हैं और इतिहास में कोई भी उनकी तरह चुनौतियों से नहीं गुजरा।
रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी ने दोहराया भारत का शांतिपूर्ण समाधान का रुख
8 Aug, 2025 07:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोनिक बातचीत, यूक्रेन युद्ध पर चर्चा, भारत आने का निमंत्रण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (8 अगस्त 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत में यूक्रेन में जारी युद्ध, द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पीआईबी के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से जुड़े ताज़ा घटनाक्रमों की जानकारी दी। पीएम मोदी ने उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्थायी रुख को दोहराया।
दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता भी दिया।
ऑस्ट्रेलिया: दुष्कर्म के दोषी सांसद गैरेथ वार्ड ने छोड़ा पद
8 Aug, 2025 07:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यू साउथ वेल्स के निर्दलीय सांसद पर यौन अपराध का कलंक
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के निर्दलीय सांसद गैरेथ वार्ड ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन पर दो युवकों के यौन शोषण के आरोप साबित हुए हैं और वह फिलहाल जेल में बंद हैं। शुक्रवार को विधानसभा में उन्हें पद से हटाने के लिए मतदान होना था, लेकिन उससे कुछ समय पहले ही उन्होंने खुद पद छोड़ दिया।
दोषी ठहराए जाने के बाद भी पद पर बने रहे
वार्ड को जुलाई में एक युवक के यौन उत्पीड़न और दूसरे मामले में यौन दुर्व्यवहार का दोषी पाया गया था। 2015 में एक संसदीय कार्यक्रम के बाद और 2013 में एक अन्य घटना में उनके खिलाफ आरोप लगे। सितंबर में उन्हें बिना सहमति के यौन संबंध बनाने और अश्लील हरकतों के मामलों में दोषी ठहराया गया। पिछले हफ्ते उनकी जमानत रद्द होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया, फिर भी उन्होंने न्यू साउथ वेल्स की सीट से इस्तीफा देने से इनकार किया।
मतदान से पहले दी resignation
जब सदन में उन्हें पद से हटाने के लिए मतदान की तैयारी हो रही थी, तो उन्होंने कानूनी दांवपेंच से इसे टालने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर मतदान से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया।
14 साल की सजा संभव
सदन के नेता रॉन होएनिग ने कहा कि वार्ड को इस्तीफा देने में इतना समय लगना शर्मनाक है। वार्ड 2011 से इस सीट पर काबिज रहे और 2022 में निलंबन के बाद भी 2023 में फिर से जीतकर लौटे थे। अब उन्हें अधिकतम 14 साल की जेल हो सकती है।
भारत ने ठंडे बस्ते में डाली P8I विमान और मिसाइल डील?
8 Aug, 2025 07:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भारत ने US के साथ अरबों डॉलर की हथियार डील टाली? सरकार ने दी सफाई
नई दिल्ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद एक बड़ी रक्षा डील पर सवाल खड़े हो गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अमेरिकी हथियारों और एयरक्राफ्ट की खरीद की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी है।
सूत्रों के अनुसार, यह सौदा करीब 3.6 अरब डॉलर का था, जिसमें जनरल डायनमिक्स के स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल, एंटी-टैंक मिसाइल जैवलिन और भारतीय नौसेना के लिए 6 बोइंग P8I टोही विमान शामिल थे। यह डील रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिकी यात्रा के दौरान होने की संभावना थी, लेकिन अब उनका दौरा भी रद्द बताया जा रहा है।
हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने विदेशी मीडिया की इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज किया है। मंत्रालय के मुताबिक, स्ट्राइकर की खरीद पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, जैवलिन मिसाइल के लिए अमेरिका से कोई आधिकारिक प्रस्ताव भी नहीं मिला है और राजनाथ सिंह की यात्रा की तारीख भी तय नहीं है।
बुधवार (6 अगस्त) को ट्रंप ने रूस से तेल आयात करने के कारण भारत पर पहले से लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को दोगुना कर 50% कर दिया, जो अमेरिका के किसी भी व्यापारिक साझेदार पर लागू सबसे ऊंचे टैरिफ रेट्स में से एक है।
भारत ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि उसे अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश अपने हितों के लिए मॉस्को के साथ व्यापार जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार नीति पर स्पष्टता आने के बाद ही डील पर आगे बढ़ने का फैसला होगा।
भारत संग बिजनेस डील पर ट्रंप बोले- बात तब तक नहीं होगी, जब तक मामला नहीं सुलझेगा
8 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की. उसके बाद भारत के साथ व्यापार करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझ जाता तब तक भारत के साथ आगे कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी.
बता दें, ओवल ऑफिस में न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्रंप से एक सवाल पूछा कि आपने भारत पर जो 50 फीसदी टैरिफ लगाया है क्या उसके बाद बिजनेस डील की उम्मीद करते हैं, तब अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर देते हुए कहा कि जब तक इस विवाद का हल नहीं निकाल लेते तब तक भारत के साथ कोई डील नहीं होगी.
व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया. प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए, विशेष रूप से भारत द्वारा रूसी तेल के निरंतर आयात की ओर इशारा किया. आदेश में दावा किया गया है कि ये आयात, चाहे प्रत्यक्ष हों या बिचौलियों के माध्यम से, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक 'असामान्य और असाधारण खतरा' पैदा करते हैं और आपातकालीन आर्थिक उपायों को उचित ठहराते हैं.
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ गुरुवार 7 अगस्त से लागू हो चुका है. वहीं, यह अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लागू हो जाएगा और अमेरिकी बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले सभी भारतीय सामानों पर लागू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में टैरिफ को लेकर टेंशन देखी जा रही है. भारत 50 फीसदी टैरिफ को लेकर थोड़ा चिंतित है. वहीं, दोनों देशों के बीच बयानबाजी भी जोरों पर है.
वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान चुनौती भरे अंदाज में जवाब तथा संकेत देते हुए कहा कि हमारा देश आर्थिक दबाव के सामने पीछे नहीं हटेगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए, हमारे किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मुझे पता है कि हमें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूं. भारत इसके लिए तैयार है. भारत ने लाखों ग्रामीण आजीविका पर संभावित प्रभाव का हवाला देते हुए कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए खोलने का लगातार विरोध किया है. यह गतिरोध दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव में तेज वृद्धि को दर्शाता है, क्योंकि दोनों पक्ष आर्थिक नीति और राष्ट्रीय हित के मामलों पर अड़े हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका चिप पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा करने वाले हैं. इसका असर पूरी दुनिया के सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर देखने को मिलेगा. इसका ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ेगा क्योंकि भारतीय सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से उभर रहा है.
कनाडा में कपिल शर्मा का कैफे बना टारगेट, गैंगस्टर ने कबूला हमला
7 Aug, 2025 09:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे (Surrey) शहर में स्थित कैफे पर एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताता है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में बैठे कुछ युवक कैफे की ओर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। महज 9 सेकंड के इस वीडियो में 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं।
फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी पुष्टि में जुटी हुई हैं।
हरियाणा सरकार का फैसला: जबरन या छुपी पहचान से विवाह अवैध घोषित
7 Aug, 2025 07:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: धर्म छिपाकर शादी करने पर हरियाणा सरकार ने सख्त एक्शन की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार की तरफ से राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि अवैध धर्मांतरण पर नजर रखें। राज्य की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की तरफ से सभी अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 का कड़ाई से पालन करें। मिश्रा ने अपने निर्देश में साफ किया है कि कानून के अनुसार अगर कोई धर्म छिपाकर शादी करता है तो विवाह अमान्य होगा। हालांकि, संतानें कानूनन वैध रहेंगी।
सरकार ने क्यों जारी किए निर्देश?
हरियाणा सरकार ने धर्मांतरण से जुड़ी घटनाओं पर सख्ती बढ़ाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति विवाह के लिए अपना धर्म छिपाता है, तो ऐसे विवाह को 'अमान्य' माना जाएगा, हालांकि ऐसे विवाह से जन्मी संतान को कानूनी रूप से वैध माना जाएगा। उसे संपत्ति में उत्तराधिकार का पूरा अधिकार मिलेगा। राज्य की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक लगाना नहीं, बल्कि शादी के नाम पर धोखे और जबरदस्ती धर्मांतरण जैसे मामलों को रोकना है।
हो सकती है 10 साल की जेल
गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार नए कानून में यह प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति धोखे, लालच देकर, बल या अनुचित प्रभाव से धर्म परिवर्तन नहीं करा सकता, चाहे वह विवाह के लिए ही क्यों न किया गया हो। इस अधिनियम के तहत यदि कोई व्यक्ति धर्म छिपाकर विवाह करता है, तो उसे 3 से 10 साल की जेल और कम से कम 3 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। यह कानून जब बनाया गया था तब यह माना गया था कि इससे महिलाओं की सुरक्षा, पारिवारिक स्थिरता और विवाह संबंधों में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। बीते सालों में धोखे या जबरदस्ती धर्मांतरण के बाद विवाह के मामलों में वृद्धि हुई है।
बेकाबू हुआ पालतू कुत्ता, हमला कर दो को किया घायल, फिर मालिक ने कर दी हत्या
7 Aug, 2025 03:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी कस्बे में एक पालतू कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। 12 साल के बच्चे समेत कुल तीन लोग कुत्ते का शिकार बन गए। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चे की मां रूपा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका बेटा घर से बाहर कूड़ा बीनने गया था, तभी अचानक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बच्चे की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि वह तुरंत बेटे को कल्पना चावला अस्पताल ले गईं, लेकिन वहां से डॉक्टरों ने उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया। रोते हुए मां ने कहा कि हमें किसी से कोई शिकायत नहीं, कोई कार्रवाई नहीं चाहिए, बस मेरे बच्चे का इलाज हो जाए। उसकी प्लास्टिक सर्जरी होनी है। हमारे पास इलाज के पैसे नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि शुरुआत में कुत्ते ने दो बच्चों पर हमला किया और जब दो वयस्कों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उसने एक शख्स का प्राइवेट पार्ट चबा डाला। फिलहाल कुत्ते की नस्ल के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह काफी आक्रामक था। पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ लापरवाही व जान को खतरे में डालने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
कुत्ते को मालिक ने मार डाला, शव का होगा पोस्टमार्टम
हमले के बाद कुत्ते के मालिक ने खुद ही अपने पालतू कुत्ते को मार डाला। पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि यह पता चल सके कि कुत्ता किसी बीमारी से तो ग्रसित नहीं था। वहीं घायल बच्चे का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और इलाज के लिए सरकारी मदद की मांग कर रहा है। स्थानीय प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं से अपील की जा रही है कि वे परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करें।,
10 साल बाद पकड़ा गया ड्रग्स केस का आरोपी सिंगर, बाज सरन की गिरफ्तारी से सनसनी
7 Aug, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा। हरियाणा के सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले पंजाबी गायक जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज सरन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 36.150 किलोग्राम अफीम की तस्करी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस सिंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2016 से था भगोड़ा घोषित
बाज सरन को साल 2016 में इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो लगातार अपनी पहचान और स्थान बदलता रहा। इस दौरान उसने सोशल मीडिया पर खुद को एक उभरते गायक के तौर पर पेश किया और यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली। बताया जा रहा है कि उसके इंस्टाग्राम पर 32 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
मई 2025 में जारी हुआ पोस्टर और इनाम
एनसीबी ने मई 2025 में उसकी तलाश को लेकर एक बड़ा कदम उठाया। देश के प्रमुख अखबारों में उसकी तस्वीर और जानकारी छापी गई, साथ ही उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 50,000 का इनाम भी घोषित किया गया। इस अभियान का ही नतीजा रहा कि आखिरकार उसे गिरफ्तार किया जा सका।
कई वर्षों से छिप-छिप कर बदलता रहा जगह
सूत्रों के मुताबिक, बाज सरन पिछले करीब एक दशक से देशभर में जगह-जगह छिपकर रह रहा था। उसने न सिर्फ अपनी पहचान बदली बल्कि नाम और लुक्स में भी बदलाव कर पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश की।
NCB की चंडीगढ़ जोनल यूनिट की बड़ी कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन को एनसीबी की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने अंजाम दिया। अफसरों ने ये कार्रवाई हरियाणा के सिरसा में की, जहां से बाज सरन को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दौरान वह कानून से भाग रहा था, उसी समय उसने अपने गानों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फेम हासिल किया।
हरियाणा: आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज ठप, IMA ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
7 Aug, 2025 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा। हरियाणा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और चिरायु योजना के तहत निजी अस्पतालों ने आज, 7 अगस्त से मरीजों का इलाज रोक दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान और प्रशासनिक खामियों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।
IMA हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय महाजन ने बयान जारी कर कहा कि मूल समस्या सरकार द्वारा उचित बजट का प्रबंध न करना है। सरकार डॉक्टरों और अस्पतालों की उधारी पर मुफ्त की वाहवाही लूटना चाहती है। रुपये डॉक्टरों के लगें और तारीफ सरकार की हो। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठक में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। राजपाल यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि कितना बजट और कब तक उपलब्ध होगा। उनके अनुसार, मानसून सत्र (22 अगस्त) में पूरक बजट की मांग की जाएगी, जिसका मतलब है कि भुगतान में कम से कम एक महीने की देरी होगी।
IMA के अनुसार, राज्य में लगभग 650-700 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं, जो 90% मरीजों को सेवा प्रदान करते हैं। इन अस्पतालों को मार्च 2025 से केवल 10-15% बकाया भुगतान मिला है, जिससे छोटे अस्पतालों पर वित्तीय संकट गहरा गया है। डॉ. महाजन ने कहा कि पिछले दो वर्षों से भुगतान अनियमित हैं। सरकार ने 2024-25 के लिए केवल 700 करोड़ रुपये आवंटित किए, जबकि जरूरत 2,000-2,500 करोड़ रुपये की है।
फतेहाबाद: 20 दिन पुराना शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान के लिए रखा शवगृह में
7 Aug, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फतेहाबाद (हरियाणा)। टोहाना में हिसार रोड पर स्थित फतेहाबाद ब्रांच नहर पुल के नीचे बुधवार शाम एक अज्ञात युवती का करीब 20 दिन पुराना सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है, क्योंकि चेहरा और शरीर पूरी तरह से गल चुका है।
जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने शाम के समय नहर में बहते पानी में एक शव को अटका हुआ देखा और तुरंत शहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहारा रेस्क्यू टीम के प्रमुख नवजोत सिंह ढिल्लों को बुलाया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, शव एक युवती का प्रतीत होता है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष अनुमानित है। शव पर कोई विशेष निशान, टैटू या कपड़े नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव की खराब हालत के कारण चेहरा पहचानना भी असंभव है। पुलिस ने आसपास के थानों और गोताखोर टीमों को सूचित कर दिया है। शव को टोहाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा गया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि यदि 72 घंटे में मृतका की पहचान नहीं हो पाती, तो नियमानुसार पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
हरियाणा की फैक्ट्री में धमाका, बॉयलर फटने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल
7 Aug, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पानीपत: पानीपत के रसलापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया। इस हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री एल्युमिनियम का काम करती है, जहां हाई लेवल एल्युमिनियम कॉपिंग लाया जाता है और उसे प्रोसेस किया जाता है। हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया, जिससे पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में भी उसकी आवाज़ सुनाई दी और फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही फैक्ट्री कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अंदेशा तकनीकी खामी या देखरेख में लापरवाही का है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस हादसे ने फैक्ट्री सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CRPF रिटायर्ड SI की हत्या से रेवाड़ी में मचा हड़कंप, दो नकाबपोशों की तलाश
7 Aug, 2025 01:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेवाड़ी (हरियाणा)। रेवाड़ी के गांव जैनाबाद में बुधवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सीआरपीएफ के 65 वर्षीय रिटायर्ड एसआई निहाल सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब निहाल सिंह अपने घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे।
निहाल सिंह का बेटा अमित डहीना बस स्टैंड के पास सर्विस स्टेशन चलाता है। गांव में चर्चा है कि अमित के किसी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, और उसी विवाद के चलते निहाल सिंह को निशाना बनाया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है। अधिकारी घटना को गंभीर मानते हुए जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक देर रात करीब दो बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही दोनों बदमाश उन्हें धक्का देकर अंदर घुस आए और तेजधार हथियारों से गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले के दौरान निहाल सिंह ने शोर मचाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी और बेटा बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक निहाल सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैदियों के पास मोबाइल फोन मिलने से प्रशासन सकते में, जांच को गठित हुई एसआईटी
7 Aug, 2025 12:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा। हरियाणा की जेलों में अवैध मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों की बरामदगी के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा। प्रदेश की पांच जेलों से पिछले छह महीनों में 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो जेलों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। इस मामले को लेकर जेल विभाग के प्रमुख आलोक कुमार राय ने स्टेट क्राइम ब्रांच की एसआईटी से जांच करवाने की सिफारिश की थी।
सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन स्थानीय थाना पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। आम तौर पर जेलों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जाती है, लेकिन बार-बार मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों की बरामदगी ने जेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
जेलों में मोबाइल फोन के उपयोग से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि बाहरी दुनिया से आपराधिक गतिविधियों का संचालन भी संभव हो रहा है। उदाहरण के लिए, पानीपत की सिवाह जेल से हाल ही में एक मोबाइल फोन और बैटरी बरामद की गई थी, लेकिन पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि ये उपकरण कैदियों तक कैसे पहुंचे। इसी तरह, चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में भी कैदी सोनू उर्फ बकरी से मोबाइल फोन और बैटरी बरामद हुई थी।
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
