ख़बर
फ्लाइट में आपत्तिजनक हरकतें कर रहे कपल को बच्चों के सामने पकड़ा गया, लैंडिंग के बाद गिरफ्तारी
15 Aug, 2025 02:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यूयार्क। हवाई यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। हालांकि कुछ यात्री इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने विमान में दो बच्चों के सामने ही गंदी हरकतें की और शारीरिक संबंध बनाने लगे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा जा रही जेटब्लू एयरलाइंस में हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनेक्टिकट के डैनबरी के रहने वाले ट्रिस्टा एल रेली (43) और क्रिस्टोफर ड्रू अर्नोल्ड (42) यह कपल बच्चों के सामने अपनी सीट पर ही शारीरिक संबंध बनाने लगे। यह सब कुछ दो बच्चों ने देखा, जिसकी शिकायत बच्चों की मां ने फ्लाइट अटेंडेंट से की। शिकायत मिलने के बाद जब फ्लाइट अटेंडेंट वहां पहुंची, तो वहां का नजारा देख वह भी हैरान रह गई। कपल रोमांस करने में व्यस्त था, मानो उसे किसी की परवाह ही नहीं थी।
रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट अटेंडेंट ने देखा कि क्रिस्टोफर की गोद में रेली सिर नीचे करके ‘मूवमेंट’ कर रही है। यह घटना पूरे फ्लाइट में चर्चा का विषय बन गई, लेकिन कपल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बच्चों की मां ने अधिकारियों को बताया कि जब कपल ने देखा कि दोनों बच्चे उन्हें देख रहे हैं, तब भी उन्होंने अपनी हरकतें नहीं रोकीं। बच्चों ने भी अधिकारियों को बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से वह सब कुछ देखा। इस घटना ने विमान में एक असहज माहौल बना दिया।
बता दें विमान 19 जुलाई सुबह करीब 11:30 बजे फ्लोरिडा के सरसोता ब्रैडेंटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लैंड होते ही रेली और क्रिस्टोफर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर नाबालिगों के सामने अश्लील हरकतें करने का आरोप है। इस घटना के बाद कपल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई। गिरफ्तारी के बाद इस कपल को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन उन्हें 15 अगस्त को अगली पेशी के लिए कोर्ट में बुलाया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है, जहां लोग कपल के व्यवहार को गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक बता रहे हैं। यह घटना दिखाती है कि कुछ लोगों में सार्वजनिक स्थानों पर किस तरह के व्यवहार की कमी होती है और यह दूसरों, खासकर बच्चों पर क्या प्रभाव डाल सकती है।
भारत के जवाब के बाद पाकिस्तान में हलचल, शाहबाज ने की नई मिसाइल फोर्स की घोषणा
15 Aug, 2025 08:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की सैन्य सुरक्षा और उसकी हिम्मत की पोल दुनियाभर के सामने खुल गई। अब बुरी तरह से पीटा पाकिस्तान भले ही अपनी हार नहीं स्वीकार रहा, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से तबाही की तस्वीरें पूरा दर्द बयां कर रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और हालिया तनातनी के बीच पाक पीएम शहबाज शरीफ ने सेना में नई मिसाइल कमांड फोर्स का ऐलान किया। यह घोषणा ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी जवानों की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। इस मौके पर पाक से सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसका गठन निश्चित तौर पर भारत से तनाव को लेकर किया गया है।
इस आर्मी रॉकेट फोर्स की घोषणा इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान की गई। पाक पीएम शहबाज ने कहा कि यह फोर्स आधुनिक तकनीक से लैस होगी और पाकिस्तानी सेना की लड़ाकू क्षमता को मजबूत करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। हालांकि, उन्होंने इस फोर्स के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह नई फोर्स अपनी कमान के तहत काम करेगी और पारंपरिक युद्ध की स्थिति में मिसाइलों के संचालन और तैनाती के लिए समर्पित होगी। अधिकारी के अनुसार, “यह साफ तौर पर भारत के लिए है।”
पहलगाम हमले के बाद से तनाव चरम पर
दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच 1947 से ही लंबा सैन्य और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास है। हाल ही में अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में 26 नागरिकों की हत्या के मामले ने तनाव को और बढ़ा दिया है। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, जबकि पाकिस्तान ने इससे इनकार किया। इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लांच किया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया और फिर पाकिस्तान के सैन्य अड्डो को भी सफलता पूर्वक निशाना बनाया। मई में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों ने मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमान इस्तेमाल किए थे। 10 मई को भारत और पाकिस्तान दोनों संघर्षविराम पर सहमत हुए।
गुरुग्राम-फरीदाबाद में जलभराव से यातायात ठप, लोग परेशान
14 Aug, 2025 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के हालात बिगड़ गए है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। सड़कों पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश
हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में आज सुबह से बरसात हो रही है। मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों, गलियों और मकानों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुग्राम में बाढ़ जैसी स्थिति
गुरुग्राम ओल्ड दिल्ली रोड पर मूसलाधार बारिश के कारण कापासेड़ा बॉर्डर के पास भारी जल भराव हो गया। जलभराव होने से ऐसा लग रहा है जैसे की शहर में बाढ़ आ गई हो।
ढाई घंटे से नॉन स्टॉप बारिश
गुरुग्राम में पिछले ढाई घंटे से नॉनस्टॉप बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं ऑफिस और अपने-अपने कामों में जाने वालें लोगों को बारिश की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद में भी बिगड़े हालात
फरीदाबाद में बारिश के बाद हालात खराब हो गए। सेक्टर 8 में पानी जमा हो गया है। लोगों को अंदर-बाहर जाने का रास्ता तक नहीं मिल रहा।
हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट जारी
कृषि मौसम विज्ञान विभाग (चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार) की ओर से सुबह 8.50 बजे बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार अगले तीन घंटों में नूंह , पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र , पानीपत जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
हरियाणा में महिला टीचर की गला काटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
14 Aug, 2025 12:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिवानी: हरियाणा के भिवानी में स्कूल टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। लोहारू के सिंघानी गांव में बुधवार को नहर के पास खेतों में एक टीचर की गर्दन कटी हुई लाश मिली है। यह घटना उस समय सामने आई जब गांव के लोग बुधवार की सुबह खेतों की तरफ गए। उन्होंने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान ढाणी लक्ष्मण गांव की रहने वाली मनीषा के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता थी। लोहारू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। शव के पास मनीषा की जूती और दुपट्टा पड़ा था, जबकि घटनास्थल पर घसीटे जाने के निशान भी मिले। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया। पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुस्साए लोगों ने सड़क की जाम
शव मिलने की सूचना मिलते ही मनीषा के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सिंघानी गांव के बस अड्डे पर सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार और पुलिस की टीम लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, ताकि स्थिति को शांत किया जा सके।
प्राइवेट प्ले स्कूल में पढ़ाती थी मनीषा
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट प्ले स्कूल में पढ़ाती थी, 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद वह लापता हो गई थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार को शक हुआ। शाम साढ़े 6 के करीब पर पिता को फोन आया, जिसके बाद वे लोहारू पहुंचे। वहां उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पिता ने पुलिस को बताया कि पुलिस टीम के साथ वे मनीषा को ढूंढते हुए पास के एक कॉलेज में पहुंचे, जहां तीन लोग मौजूद थे। जब उनसे मनीषा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कॉलेज 1 बजे से बंद है और कोई लड़की नहीं आई है। पिता ने आरोप लगाया कि उन तीनों ने शराब पी रखी थी। अब पिता ने पुलिस से अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
ट्रंप का पुतिन को आमंत्रित करना पुतिन की व्यक्तिगत जीत - ज़ेलेंस्की
14 Aug, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि आगामी अलास्का शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित करना पुतिन की व्यक्तिगत जीत है। ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि यह बैठक रूस को अंतरराष्ट्रीय मंच पर वैधता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी, जबकि यूक्रेन की उपेक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों में और देरी हो सकती है, जिससे उसकी आक्रामकता बढ़ सकती है।
अलास्का में 15 अगस्त को होने वाली यह बैठक 2021 के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच पहली सीधी मुलाकात होगी। ट्रंप ने इसे एक फील-आउट मीटिंग बताया था, जिससे यूक्रेन को चिंता है कि यह बैठक रूस के लिए कूटनीतिक सफलता साबित हो सकती है। ज़ेलेंस्की ने इस बैठक में यूक्रेन को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की जा सके।
इस बीच, रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। यूक्रेन ने इन क्षेत्रों से अपनी सेनाओं को हटाने की संभावना को खारिज किया है, क्योंकि इससे रूस को आक्रमण में लाभ मिल सकता है। ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वे डोनबास से अपनी सेनाओं को नहीं हटाएंगे, क्योंकि इससे रूस को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अमेरिका और यूरोपीय नेताओं ने इस शिखर सम्मेलन में एक स्थायी संघर्ष विराम और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी की मांग की है, लेकिन यूक्रेन ने किसी भी क्षेत्रीय समझौते को अस्वीकार किया है जिसमें उसकी संप्रभुता से समझौता होता।
अलास्का का चयन प्रतीकात्मक महत्व रखता है और यह रूस और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और भू-राजनीतिक महत्व को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक रूस के लिए कूटनीतिक पुनर्वास का अवसर हो सकती है, जबकि यूक्रेन के लिए यह अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का महत्वपूर्ण समय है।
ग्रोक ने ट्रम्प को सबसे कुख्यात अपराधी बताया
14 Aug, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन। इलॉन मस्क के एआई चैटबॉट ग्रोक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वॉशिंगटन डीसी का सबसे कुख्यात अपराधी’ बता दिया। दरअसल, एक एक्स यूजर ने ग्रोक से अमेरिकी राजधानी में अपराध के हालात में बारे में पूछा था।
इस दौरान यूजर ने पूछा कि डीसी का सबसे कुख्यात अपराधी कौन है? इसके जवाब में ग्रोक ने कहा कि न्यूयॉर्क में बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी के 34 गंभीर मामलों में दोषी ठहराए जाने की वजह से ट्रम्प शहर के सबसे कुख्यात अपराधी हैं। ग्रोक का यह बयान उस वक्त आया जब ट्रम्प खुद राजधानी में बहुत ज्यादा अपराध होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने राजधानी को संघीय सरकार के कंट्रोल में ले लिया है और वहां 800 से ज्यादा नेशनल गाड्र्स तैनात कर दिए हैं।
महिला के बार-बार टॉयलेट जाने पर एयरलाइन ने रद्द की उड़ान
14 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यूयॉर्क। यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उस वक्त रद्द करना पड़ा, जब एक महिला यात्री को अचानक गंभीर डायरिया और उल्टी की समस्या हो गई। यह मामला अमेरिकी अभिनेत्री मेघन रीनर्टसन से जुड़ा हुआ है, जो कि पुर्तगाल से अमेरिका लौट रही थीं, तभी उन्हें फूड पॉइजनिंग के लक्षण महसूस हुए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री मेघन ने टिकटॉक पर 2 करोड़ से ज्यादा दर्शकों को अपनी कहानी बताते हुए माफी मांगी और कहा कि उन्हें फ्लाइट के दौरान अचानक बेकाबू दस्त और उल्टी होने लगी। उन्होंने खुलासा किया कि उड़ान से एक रात पहले उन्होंने अधपका हैमबर्गर खाया था, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी। उड़ान के दौरान अगले 20 मिनट तक वे विमान के शौचालय में रहीं, जहां उन्हें उल्टी और दस्त दोनों हो रहे थे। फ्लाइट अटेंडेंट्स ने उन्हें सहायता दी और उल्टी के लिए बैग भी उपलब्ध कराए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एयरलाइन ने विमान को गहन सफाई (हाजमैट क्लीनिंग) के लिए पार्क कर दिया ग्या और अगली यात्रा रद्द करनी पड़ी।
विमान से व्हीलचेयर के सहारे बाहर निकाली गई मेघन को सामान प्राप्ति स्थल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि होटल पहुंचने के बाद भी डायरिया जारी रहा, लेकिन हवाई जहाज को उड़ान से रोक देने की शर्मिंदगी सबसे बड़ी रही।
आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका-पाक सहयोग, भारत से भी रणनीतिक संबंध बरकरार
13 Aug, 2025 01:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की धमकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ उनके रिश्ते पहले जैसे ही हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं आया है।
विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के साथ अपने रिश्तों को गंभीरता से लेता है और किसी एक का पक्ष नहीं लेता। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ट्रंप प्रशासन ने अतीत में भारत-पाक के बीच सैन्य तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे अमेरिका "गर्व की बात" मानता है।
मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु युद्ध और "आधी दुनिया तबाह" करने की धमकी दी थी। इस पर अमेरिका ने अपने को इस बयान से अलग रखते हुए कहा कि उसका रुख हमेशा शांति और स्थिरता के पक्ष में है।
ब्रूस ने यह भी बताया कि हाल ही में इस्लामाबाद में हुई बैठक में अमेरिका और पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका की कूटनीति संतुलित है—वह पाकिस्तान से सुरक्षा सहयोग बनाए रखते हुए भारत के साथ भी रणनीतिक रिश्ते मजबूत कर रहा है।
VOPM रिपोर्ट में खुलासा – हिंदू-ईसाई लड़कियां सबसे बड़े निशाने पर, झूठे दस्तावेज से किया जाता है शोषण
13 Aug, 2025 01:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पाकिस्तान में हर साल करीब 2,000 नाबालिग हिंदू और ईसाई लड़कियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उनकी शादी बड़े उम्र के मुस्लिम पुरुषों से कर दी जाती है। यह खुलासा अल्पसंख्यक अधिकार संगठन वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी (VOPM) की ताज़ा रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन लड़कियों को खासतौर पर धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों से चुना जाता है। अपहरण के बाद झूठे दस्तावेज तैयार कर उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक दिखा दी जाती है और मौलवियों की मदद से निकाह कराया जाता है। इसके बाद उन्हें दबाव में बयान देने पर मजबूर किया जाता है कि धर्म परिवर्तन स्वेच्छा से हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने 2024 में कहा था कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ इन अपराधों और अपराधियों को मिलने वाली छूट अब बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एक बार इस्लाम स्वीकार करने के बाद इन लड़कियों के लिए अपने मूल धर्म में लौटना लगभग असंभव है, क्योंकि धर्मत्याग को कानूनन अपराध माना जाता है। कई मामलों में अदालतें भी पीड़िताओं को न्याय देने के बजाय अपहरणकर्ताओं का पक्ष लेती हैं।
हिंदू और ईसाई समुदाय पर लगातार भेदभाव, घृणास्पद भाषण और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। ईसाई आबादी महज 1.8% है, लेकिन देश में दर्ज कुल ईशनिंदा मामलों का लगभग 25% इन्हीं के खिलाफ होता है।
सीजफायर के बदले जमीन नहीं देंगे: यूक्रेन राष्ट्रपति
13 Aug, 2025 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में संभावित मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने साफ कहा है कि रूस को 1 इंच भी जमीन नहीं सौंपी जाएगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन से किसी तरह का समझौता करने की कोशिश में हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि यदि रूस डोनबास क्षेत्र को छोड़ने के बदले सीजफायर की शर्त रखता है, तो वह इसे ठुकरा देंगे, क्योंकि इससे भविष्य में फिर हमले का खतरा रहेगा।
रूस की मांग और ट्रंप का संकेत
ट्रंप ने पहले कहा था कि शांति समझौते के तहत कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली हो सकती है। माना जा रहा है कि पुतिन सीजफायर के बदले डोनबास के यूक्रेन-नियंत्रित हिस्से की मांग कर सकते हैं। इस बीच, रूस ने पूर्वी शहर डोब्रोपिलिया के पास हमला भी किया है, जिससे युद्धविराम की संभावना कमजोर होती दिख रही है।
डोनबास का महत्व
डोनबास यूक्रेन का हिस्सा है, लेकिन इसका बड़ा भाग रूस के कब्जे में है। यह क्षेत्र रणनीतिक दृष्टि से अहम है और पुतिन चाहते हैं कि पूरा इलाका रूस के नियंत्रण में आ जाए, वहीं जेलेंस्की किसी भी कीमत पर इसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
हरियाणा की छात्राओं ने तिरंगे के साथ निकाली जोशीली यात्रा, लाल चौक पहुंचने की तैयारी
13 Aug, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह यात्रा पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक जाएगी। मीडिया छात्र संघ की ओर से आयोजित की गई यह यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेषकर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को बधाई दी। इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है।
सीएम सैनी ने क्या कहा
सीएम ने कहा कि हरियाणा में जब लड़कियां किसी भी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता, दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा यह यात्रा न केवल हरियाणा की बेटियों के साहस को दर्शाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं की शक्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की अपनी संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का प्रमाण है। भारत की दो बेटियों विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे बढक़र नेतृत्व किया और साहस और गर्व के साथ देश को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।
लड़कियों का हौसला गजब का: सीएम सैनी
सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद राष्ट्र 15 अगस्त को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि इन लड़कियों की जांबाजी की जितनी तारीफ की जाए। इनका हौसला गजब का है।
हरियाणा में शादी के 19 साल बाद संतान सुख, बेटी के जन्म पर गांवों में उत्सव
13 Aug, 2025 12:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जींद: हरियाणा के जींद जिले में एक दंपती को शादी के 19 साल बाद संतान सुख की प्राप्ति हुई। घर में बेटी के जन्म लेने पर दंपती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लड़की का नाम भूमि रखा गया। इस कार्यक्रम में सोमवार की रात जश्न मनाया गया। डीजे बजा, पारंपरिक रस्में निभाई गईं। 21 गांवों को न्योता दिया गया था। कार्यक्रम में 24 खापों के प्रधान समेत करीब आठ हजार लोग नवजात बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। दावत में तरह-तरह के पकवान परोसे गए। बच्ची के मामा ने दिल खोलकर रुपये बिखेरे। यह जश्न जींद के गांव थुआ में जश्न कालीरमण खाप के उपप्रधान सुरेंद्र के घर हुआ। सुरेंद्र ने कहा कि यह समाज के लिए उनका संदेश है कि बेटी और बेटा बराबर होते हैं।
लड़की के पिता सुरेंद्र ने मंगलवार को बताया कि उनके मन में शादी के करीब 20 साल बाद बच्चा होने की इतनी खुशी थी कि उन्होंने हर किसी को पार्टी देने का मन बनाया। इसलिए उन्होंने करीब 21 गांवों को न्योता दिया। करीब आठ हजार लोग सोमवार की रात इस कार्यक्रम में आए। कालीरमण खाप के उपप्रधान सुरेंद्र की शादी 9 जून 2006 को हुई। शादी के काफी समय बाद भी संतान नहीं हुई। सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी गर्भवती होतीं, लेकिन दूसरे-तीसरे महीने में ही गर्भपात हो जाता। 10 से ज्यादा बार उनकी पत्नी कृष्णा को गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा। जब उन्होंने डॉक्टर से पता किया तो पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि कृष्णा के ब्लड ग्रुप के कारण यह दिक्कत आ रही है। इसी कारण संतान सुख प्राप्ति की संभावना कम है।
बेटी का नाम भूमि रखा गया
सुरेंद्र ने अपने बड़े भाई के बेटे को गोद ले लिया। एक साल पहले कृष्णा फिर से गर्भवती हुईं। दूसरे-तीसरे महीने तक किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। बच्चे की ग्रोथ ठीक लगी। 10 जुलाई को उन्हें संतान प्राप्ति हुई। इससे उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी का नाम भूमि रखा गया। डिलीवरी नॉर्मल हुई। थुआ गांव निवासी सुरेंद्र 100 एकड़ से ज्यादा जमीन को ठेके पर लेकर खेती करते हैं। उनके पास खुद की साढ़े चार एकड़ जमीन है। पिछले डेढ़ साल से सुरेंद्र कालीरमण खाप के उपप्रधान हैं।
समाज में जाएगा अच्छा संदेश
इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा बेटी के जन्म पर भी बेटे की तरह कार्यक्रम करना चाहिए। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सुरेंद्र ने बेटी के जन्म पर जो कार्यक्रम किया है। उसका संदेश पूरे समाज में जाएगा। बेटी के जन्म पर आस-पास के गांव में कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं देखा था। लोगों को रूढ़िवादी सोच को दूर करते हुए परिवार में सुरेंद्र ने बताया कि मन में इतनी खुशी थी कि जी चाह रहा तो हर किसी को पार्टी दूं। अपने भाईचारे के साथ बैठक की। जिसमें फैसला लिया कि पूरे गांव का न्योता दूंगा। हालांकि इससे भी सुरेंद्र का मन नहीं भरा, उन्होंने तपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर थुआ तपा के सभी 21 गांवों को चूल्हा न्योता दिया।
टैरिफ जाल में नहीं फंसा भारत, अमेरिका को चौंकाने वाला जवाब तैयार
13 Aug, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका के 50% टैरिफ से निपटने और निर्यातकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार 50 देशों में निर्यात बढ़ाने की तैयारी कर रही है। निर्यात में विविधता लाने के लिए इन देशों को प्राथमिक बाजार के तौर पर चुना गया है। ये देश मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, यूरोप व अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैले हुए हैं। भारत के कुल निर्यात में इन देशों की हिस्सेदारी करीब 90% है। वाणिज्य मंत्रालय पहले से ही 20 देशों में निर्यात बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। अब इस रणनीति में 30 और देशों को शामिल किया गया है। इससे न सिर्फ निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि अमेरिका से होने वाले नुकसान की भरपाई भी होगी।
क्या है सरकार की प्लानिंग?
वाणिज्य मंत्रालय में लगातार मीटिंग्स हो रही हैं, जिसमें अलग- अलग मंत्रालयों और इंडस्ट्री बॉडी के अधिकारी मिलकर यह तय कर रहे हैं कि किस प्रोडक्ट की किस देश में सबसे ज्यादा डिमांड है और वहां तक माल पहुंचाने का सबसे तेज तरीका क्या होगा। इंजीनियरिंग गुड्स के लिए मकाऊ, जॉर्जिया, नॉर्वे, ग्रीस जैसे नए टारगेट हैं, जबकि फूड-एग्रीकल्चर के लिए नाइजीरिया, ब्राजील, कनाडा स्विट्जरलैंड व मेक्सिको फोकस में होंगे। कपड़ा के लिए यूके, कनाडा ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, लैटिन अमरीका के उभरते बाजार बड़ी उम्मीद हैं। सरकार घरेलू उद्योगों को कई तरह का समर्थन देने की योजना भी बना रही है।
मिलेगा दोगुना कोलेटरल-फ्री लोन
ट्रंप टैरिफ के बीच घरेलू उद्यमों खासकर एमएसएमई के लिए सरकार बिना गारंटी (कोलेटरल-फ्री) कर्ज सीमा को मौजूदा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की तैयारी कर रही है। यह बदलाव क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए कैबिनेट की अलग मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। केवल एक अधिसूचना जारी होते ही नई सीमा लागू हो जाएगी। वित्त मंत्रालय, आरबीआई और बैंकों के बीच इस प्रस्ताव पर बातचीत चल रही है। आरबीआई ने अपनी सहमति दे दी है। सरकार चाहती है कि संसद का मौजूदा सत्र खत्म होने के तुरंत बाद अधिसूचना जारी कर दी जाए।
छोटे कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा
सरकार छोटे कारोबारियों को 90 दिन तक के बकाया कर्ज पर ऋण गारंटी सुविधा देने की योजना बना रही है। वित्त मंत्रालय ने 5 अरब रुपए तक के कारोबार वाले संकटग्रस्त छोटे व्यवसायों को कर्ज देने के लिए बैंकों को 10-15% ऋण गारंटी देने का प्रस्ताव दिया है। वित्त मंत्री ने बजट 2025-26 में ऐलान किया था कि छोटे निर्यातकों को टर्म लोन दिए जाएंगे और इस पर सरकार 70-75% तक गारंटी देगी। माना जा रहा है कि नई क्रेडिट गारंटी और टर्म लोन योजना मिलकर छोटे कारोबारियों को राहत देगी।
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टली
ट्रंप ने चीन पर टैरिफ लगाने का फैसला 90 दिन के लिए टाल दिया है। अमेरिका-चीन टैरिफ की डेडलाइन 9 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अभी अमेरिका ने चीन पर 30% और चीन ने अमेरिका पर 10% टैरिफ लगाया हुआ है। अमेरिका की रक्षा ड्रोन से लेकर ऑटो इंडस्ट्री तक कच्चे माल और पार्ट्स के लिए चीन पर निर्भर है। ऐसे में व्यापार में चीन से पंगा लेना अमेरिका को महंगा पड़ सकता है। साथ ही रेयर अर्थ मैग्नेट्स के लिए अमेरिका चीन के रहम पर निर्भर है।
चीन को सोयाबीन बेच रहे ट्रंप
टैरिफ लागू करने की समय-सीमा बढ़ाने के साथ ट्रंप चीन से अमेरिकी सोयाबीन खरीदने की गुहार भी लगा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "चीन सोयाबीन की कमी को लेकर चिंतित है। हमारे किसान काफी ज्यादा सोयाबीन का उत्पादन करते हैं। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि चीन जल्द ही अपने अमेरिकी सोयाबीन के ऑर्डर को बढ़ाकर चार गुना कर देगा। चीन का यह कदम अमेरिका के साथ उसके व्यापार घाटे को काफी कम करने वाला होगा।"
चीन की नई चाल: भारत-नेपाल बॉर्डर पर रेल परियोजना, LAC और अक्साई चिन तक पहुंच का इरादा?
13 Aug, 2025 09:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिब्बत-शिनजियांग के बीच 2000 किमी लंबी नई रेल परियोजना को धरातल पर लाने की तैयारी की जा रही है। यह रेल लाइन भारत के अभिन्न हिस्से अक्साई चिन के करीब से गुजरेगी। लाइन का रूट वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के काफी नजदीक है।
चीन 2008 से इस परियोजना की योजना बना रहा था। यह लाइन चीन के शिनजियांग के होतान को तिब्बत के ल्हासा को जोड़ेगी। शिगास्ते-ल्हासा व बीजिंग के बीच रेल संपर्क पहले से है।
नई लाइन की शुरूआत तिब्बत के शिगात्से से होगी। जो उत्तर- पश्चिम की तरफ नेपाल की सीमा के साथ चलेगी। औसत ऊंचाई 4500 मीटर होगी। जो कुल्लुन, कराकोरम, कैलाश और हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं से होकर गुजरेगी।
चुनौतियों के बीच बड़ा लक्ष्य
चीन के नई रेल लाइन में चुनौतियां भी है। मार्ग में हिमनद जमी हुई नदियां और स्थायी रूप से जमी मिट्टी की चुनौतियां रहेगी। रेलवे का पहला खंड शिगास्ते से पयुक्तसो तक होगा जो रुतोग और पांगोंग झील के पास से गुजरेगा।
इस परियोजना का लक्ष्य 2035 तक ल्हासा को केन्द्र में रखते हुए 5000 किलोमीटर का पठारी रेल नेटवर्क स्थापित करना है। इससे चीन और मजबूत होगा।
भारत के लिए इसलिए चिंता की बात….
अक्साई चिन विवाद- अक्साई चिन भारत का हिस्सा है और यह 1950 से चीन के कब्जे में है। 1950 के दशक में चीन ने इसी क्षेत्र में हाइवे बनाया था जो 1962 में भारत-चीन युद्ध का प्रमुख कारण बना।
सीमा सुरक्षा- एलएसी के नजदीक रेल लाइन से चीन सेना व सैन्य उपकरणों तेजी से तैनात कर सकेगा।
अन्य रेल सेवा विस्तार की तैयारी
चीन अपनी रेल लाइन को ल्हासा से नियंगची रूट से आगे चेंगदू तक बढ़ाने की तैयारी भी कर रहा है। साथ ही नेपाल-तिब्बत सीमा पर गियरोग व चांबी घाटी में यदोंग काउंटी तक भी रेल चलेगी। जहां 2017 में डोकलाम विवाद हुआ था। चीन पूर्व में यहां सड़क बना चुका है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा: डेथ स्क्वॉड के ग्रेनेड हमले में महिलाएं ज़ख्मी
13 Aug, 2025 09:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिछले कई सालों से अस्थिरता चल रही है। ज़्यादातर बलूच लोग पाकिस्तान से आज़ादी चाहते हैं। कई बलूच नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता तो बलूचिस्तान की आज़ादी का ऐलान भी कर चुके हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना समय-समय पर बलूचों के खिलाफ हिंसा करती है, उन पर अत्याचार करती है। पाकिस्तानी सेना, बलूचों पर हमले, उनकी किडनैपिंग, मर्डर जैसी वारदातों को अंजाम देने से भी पीछे नहीं रहते। अब प्रांत में पाकिस्तानी सेना समर्थित एक ग्रुप ने बलूचों पर हमला किया है।
डेथ स्क्वॉड का बलूचिस्तान में ग्रेनेड अटैक
पाकिस्तानी सेना समर्थित डेथ स्क्वॉड ने बलूचिस्तान के तुरबत के आपसर इलाके में सोमवार की रात को ग्रेनेड अटैक किया। डेथ स्क्वॉड के सदस्य रात के समय एक घर पर ग्रेनेड फेंककर वहाँ से फरार हो गए।
दो महिलाएं लहूलुहान
पाकिस्तानी सेना समर्थित डेथ स्क्वॉड के इस ग्रेनेड अटैक की वजह से दो महिलाएं लहूलुहान हो गई। उन्हें घायल अवस्था में नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है।
घर को पहुंचा नुकसान
इस ग्रेनेड अटैक की वजह से प्रभावित घर को काफी नुकसान पहुंचा। घर का काफी सामान भी इस ग्रेनेड अटैक की वजह से खराब हो गया।
मानवाधिकार संगठनों ने की हमले की निंदा
बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के मानवाधिकार विभाग समेत बलूचों के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले कई मानवाधिकार संगठनों ने इस ग्रेनेड अटैक की निंदा की। मानवाधिकार संगठनों ने इस हमले को आतंक फैलाने, आवाज़ों को दबाने और अधिकारों की मांग करने वाले बलूच समुदाय को सज़ा देने की एक संगठित नीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय अपराध बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तत्काल दखल की मांग की, ताकि ऐसे गैरकानूनी कृत्यों को रोका जा सके और दोषियों को सज़ा मिल सके।
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
