धर्म एवं ज्योतिष
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ( 06 जुलाई 2025)
6 Jul, 2025 12:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा. नए सम्बंध बनाने से पहले सोचकर कदम बढ़ाएं. खर्च अधिक होगा. नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने या घूमने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा. वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें.
वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. व्यापार के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक वातावरण सुख-शांति का बना रहेगा. गृहस्थ जीवन में चल रहा पुराना मतभेद दूर होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की विशेष सहायता प्राप्त होगी. दोपहर के बाद आप मनोरंजन में व्यस्त रहने वाले हैं. कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. पार्टनरशिप के काम में संभलकर कार्य करना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा कहा जा सकता है.
मिथुन- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज का आपका दिन किसी खास चर्चा में गुजर सकता है. आप अपनी कल्पनाशक्ति से कुछ नया कर पाने में समर्थ रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी. व्यापार में नए ग्राहक मिलने से आर्थिक लाभ की संभावना भी बनेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रह सकते हैं. दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है. घर में शांति का वातावरण बना रहेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना रहेगा.
कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज किसी चिंता में ज्यादा रहेंगे. यात्रा को टाल दें. स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है. किसी बात का कन्फ्यूजन भी आपको हो सकता है. दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, हालांकि नए काम में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है. आज अधूरे काम पूरे करने में ध्यान ज्यादा रहेगा.
सिंह- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज धार्मिक यात्रा हो सकती है. किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत आज करेंगे. विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना है. पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय अच्छा है. दोपहर बाद किसी बात को लेकर आप अधिक इमोशनल रहेंगे. किसी बात की चिंता हो सकती है. इस दौरान स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा. स्थायी संपत्ति से सम्बंधित काम के लिए आज कोई प्रयास ना करें.
कन्या- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज किसी भी तरह के निर्णय ले पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. आज नए काम का प्रारंभ करना उचित नहीं है. ज्यादातर समय आप मौन ही रहें, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा. दोपहर के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा. घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में निर्णय ले सकेंगे. प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा. पूंजी निवेश करना आज आप के हित में रहेगा. भाग्यवृद्धि का दिन है.
तुला- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी. मन को दृढ़ रखकर किसी भी तरह का काम शुरू करेंगे तो सफल होगा. कार्यस्थल पर अपना काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. नए वस्त्र और आभूषण खरीदने में पैसा खर्च होगा. दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से कमजोर रहेंगे. इस समय नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे. परिजनों के साथ हुए मतभेद दूर करें. शाम को कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें. अपने इगो को कंट्रोल में रखकर काम करें.
वृश्चिक- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी. मन में उठ रही नेगेटिव भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा. कोर्ट कचहरी के काम में संभलकर चलें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. दोपहर के बाद काम पूरा होता नजर आएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती नजर जाएगी. मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
धनु- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपकी आय में वृद्धि और लाभ होगा. सामाजिक काम में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यस्थल पर आपका टारगेट आसानी से पूरा हो सकेगा. इस दौरान आपको मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार से लाभ होने की संभावना है. वाहन संभलकर चलाएं. दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. आय की अपेक्षा अधिक धन खर्च अधिक होगा. वाणी पर संयम बरतें. किसी से विवाद ना करें. प्रेम जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें.
मकर- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. स्थायी संपत्ति के काम के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. व्यापार में सफलता मिलेगी. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी नई योजना पर कार्य करेंगे. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आज पदोन्नति के योग हैं. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. आज किसी को दिया उधार पैसा वापस आ सकता है. सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा. मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है. आज किसी भी काम को समय पर पूरा करने की स्थिति में रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय अच्छा है.
कुंभ- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. व्यापार करने वालों को संभलकर चलना होगा. नौकरी में अधिकारियों संग बातचीत करते समय ध्यान रखें. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई के विषय में चिंता रहेगी. लंबे प्रवास की योजना बनेगी. धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. दोपहर बाद कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा. बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में सहयोग मिलेगा. दिन सफल और शुभ रहेगा.
मीन- आज चंद्रमा की स्थिति 06 जुलाई, 2025 रविवार के दिन तुला राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. किसी के साथ वाद-विवाद ना करें. आज गुस्से पर संयम रखें. धार्मिक या ज्योतिष संबंधी चीजों में आपकी रुचि बनी रहेगी. गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा. दोपहर के बाद समय और अनुकूल रहेगा. लेखन कार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे. विदेश में रहने वाले मित्रों के समाचार मिलने से मन खुश रहेगा. व्यापार में आज संभलकर काम करें. नौकरीपेशा लोग अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.
श्रावण मास में हरा रंग पहनने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं! हरा रंग क्यों है महादेव को प्रिय? जानिए खास वजह
5 Jul, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहे सावन मास में एक बार फिर प्रकृति हरे रंग की चादर ओढ़े इठलाएगी और वातावरण में भक्ति, प्रेम और सौंदर्य का संगम देखने को मिलेगा. यह वह समय होता है जब मंदिरों में “बम-बम भोले” की गूंज सुनाई देती है, महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां, साड़ियां, बिंदी और मेहंदी से सजती हैं, और शिव-पार्वती की आराधना में लीन हो जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सावन में हरे रंग को इतना महत्व क्यों दिया जाता है?
शिव का प्रिय सावन और हरे रंग की पौराणिक कथा
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सावन मास भगवान शिव का अत्यंत प्रिय समय होता है. यही वह मास है जब समुद्र मंथन के दौरान निकले कालकूट विष को शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया था. तभी से उन्हें “नीलकंठ” कहा जाता है. विष पीने के कारण जब शिव तप में लीन हो गए, तो समस्त प्रकृति ने हरियाली ओढ़कर उनकी तपस्या में सहयोग किया. तभी से सावन में जल अर्पण की परंपरा शुरू हुई और हरियाली को शिव भक्ति का प्रतीक माना गया.
हरा रंग: शिव-पार्वती के प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक
हरे रंग को जीवन, समृद्धि और शांतिप्रियता का प्रतीक माना जाता है. यह न केवल प्रकृति की ताजगी को दर्शाता है, बल्कि शिव-पार्वती के प्रेम और सौंदर्य की अनूठी छवि भी प्रस्तुत करता है. देवी पार्वती स्वयं प्रकृति का रूप मानी जाती हैं, और जब वे हरे वस्त्रों में शिव की पूजा करती हैं, तो यह भक्ति के साथ-साथ प्रेम की पराकाष्ठा को भी दर्शाता है.
शास्त्रों में उल्लेख है कि हरा रंग बुध ग्रह से भी जुड़ा है, जो बुद्धि, संवाद और सौम्यता का प्रतीक है. हरे वस्त्र पहनने से बुध देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में संतुलन व सफलता प्रदान करते हैं.
महिलाओं के श्रृंगार में हरे रंग का विशेष स्थान
सावन में सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां, साड़ियां, बिंदी और मेहंदी का उपयोग विशेष रूप से करती हैं. ये केवल श्रृंगार की वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि इनका गहरा आध्यात्मिक अर्थ भी है. हरे रंग की चूड़ियां सौभाग्य और अखंड सुहाग का प्रतीक होती हैं, वहीं मेहंदी का गहरा रंग प्रेम और भक्ति की गहराई को दर्शाता है.
हरियाली तीज और शिव आराधना का संबंध
सावन में आने वाले त्यौहार जैसे हरियाली तीज और हरियाली अमावस्या इस परंपरा को और भी खास बना देते हैं. इन अवसरों पर महिलाएं हरे परिधान पहनकर झूले झूलती हैं, गीत गाती हैं और शिव-पार्वती की पूजा कर अपने परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं. यह केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि स्त्री शक्ति की आत्मिक आस्था और प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध की झलक है.
सावन का हरा रंग है शिव-पार्वती की भक्ति का जीवंत प्रतीक
सावन केवल एक ऋतु नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने का एक आध्यात्मिक पर्व है. हरियाली, भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत यह मास हमें प्रकृति से जुड़ने, रिश्तों को सहेजने और शिव की कृपा प्राप्त करने का सुंदर अवसर देता है. महिलाएं जब हरे रंग से सजी-संवरी भोलेनाथ की आराधना करती हैं, तो वह केवल परंपरा नहीं निभा रहीं होतीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन दर्शन को साकार कर रही होती हैं.
शुक्र का गोचर इन राशियों को बनाएगा मालामाल! मिलेगी सफलता, व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ!
5 Jul, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
8 जुलाई 2025 को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर शुक्र ग्रह चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 20 जुलाई तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, कला, विलास, भौतिक सुख-सुविधाओं और सौंदर्य का प्रतिनिधि माना जाता है. वहीं, रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का सबसे प्रिय नक्षत्र कहा गया है, जो कोमलता, भावुकता और आकर्षण से जुड़ा है. जब शुक्र जैसे कोमल और आकर्षण-प्रधान ग्रह का मिलन रोहिणी जैसे भावनात्मक और संपन्न नक्षत्र से होता है, तब यह जीवन में सुख, प्रेम और समृद्धि की ऊर्जा को सक्रिय कर देता है.
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ आदित्य झा के अनुसार इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर महसूस किया जाएगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से सौभाग्य लेकर आने वाला है. वृषभ, तुला, कर्क, मीन और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन जीवन में नए अवसर, धन लाभ और रिश्तों में मिठास का कारण बन सकता है.
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर कई मायनों में वरदान साबित होगा. करियर में सफलता, प्रमोशन या मनचाही उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है. साथ ही समाज में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. घरेलू सुखों में वृद्धि और कोई बड़ा भौतिक लाभ जैसे नया घर या वाहन खरीदने का योग भी बन सकता है.
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय पेशेवर जीवन को नई दिशा देने वाला हो सकता है. ऑफिस में रचनात्मक कार्यों में सफलता और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी. जो लोग विदेश से जुड़े कार्यों में हैं, उन्हें बड़ा अवसर मिल सकता है. व्यापार में भी नए ग्राहक और संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. लव लाइफ में स्थिरता और संबंधों में समझ बढ़ेगी, जिससे निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा.
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से एक नई राह खोल सकता है. विशेष रूप से फाइनेंस, बीमा, टैक्स या कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. मानसिक रूप से आप अधिक स्थिर और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे, जिससे रिश्तों में गहराई और पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा. साथ ही यह समय आपको धन संचय और निवेश की दिशा में ठोस कदम उठाने की प्रेरणा देगा.
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर थोड़े खर्चीले लेकिन मानसिक संतोष देने वाला रहेगा. आपके जीवन में विलासिता और फैशन से जुड़ी चीज़ों पर अधिक व्यय हो सकता है, लेकिन यह खर्चें आपको भीतर से आनंदित करेंगे. विदेश यात्रा के योग प्रबल होंगे और खासतौर पर उच्च शिक्षा, नौकरी या अध्यात्म से जुड़ी यात्राएं आपके जीवन की दिशा को बदल सकती हैं. जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों या विदेशी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा अनुबंध मिल सकता है.
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. आपकी आय में वृद्धि और कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट या पदोन्नति मिल सकती है, वहीं व्यवसाय से जुड़े जातकों को नए क्लाइंट्स के साथ मुनाफे की शुरुआत होगी. सामाजिक लोकप्रियता और आकर्षण में वृद्धि होगी, जिससे नए संपर्क और नेटवर्किंग के माध्यम से भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं.
इस तरह शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए खुशियों और सफलता की नई कहानी लिखने वाला है. प्रेम संबंधों में मिठास, करियर में मजबूती और जीवनशैली में सुख-समृद्धि का अनुभव इस अवधि को खास बना देगा. जो जातक अपने रिश्तों को सहेजना चाहते हैं या आर्थिक रूप से आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय सटीक साबित हो सकता है.
16 जुलाई से शुरू होगी धनवर्षा! सूर्य का गोचर बदलेगा इन राशियों की किस्मत
5 Jul, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: आसमान में एक खगोलीय परिवर्तन जल्द ही ऊर्जा और भावनाओं का नया समायोजन लेकर आ रहा है. 16 जुलाई 2025 को शाम 5:17 बजे सूर्य, मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. वैदिक ज्योतिष में इस गोचर को एक अत्यंत प्रभावशाली घटना माना जाता है, क्योंकि सूर्य केवल ग्रह नहीं बल्कि ‘आत्मा’ का प्रतिनिधि है. सूर्य का यह गोचर अगले एक महीने तक कर्क राशि में प्रभावी रहेगा, जिसका असर देश, समाज और प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग-अलग रूपों में देखने को मिलेगा.
सूर्य और कर्क राशि: दो तत्वों का टकराव या समन्वय?
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ आदित्य झा के अनुसार सूर्य अग्नि तत्व का ग्रह है, जो तेज, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. वहीं कर्क राशि जल तत्व की है, जिसका स्वामी चंद्रमा है – जो भावनाओं, संवेदनशीलता और पारिवारिक जुड़ाव का प्रतीक है. इन दोनों का मेल ऊर्जा और भावना के मध्य संतुलन बनाता है, लेकिन कभी-कभी यह संघर्ष का कारण भी बन सकता है.
हालांकि सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के मित्र माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर कुछ चुनौतियों के बावजूद जीवन में परिपक्वता, भावनात्मक समझ और आंतरिक शक्ति को भी बढ़ा सकता है. जानते हैं आदित्य झा से
व्यक्तिगत प्रभाव: राशि अनुसार भविष्यफल
मेष राशि (चतुर्थ भाव): घरेलू जीवन में हलचल बढ़ सकती है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. वाहन या संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें. करियर में थोड़ी रुकावट संभव है, धैर्य से काम लें.
वृषभ राशि (तृतीय भाव): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. नई योजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. यात्राओं से लाभ की संभावना है.
मिथुन राशि (द्वितीय भाव): धन और वाणी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें.
कर्क राशि (प्रथम भाव): सूर्य आपकी राशि में – आत्मबल और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि. साथ ही क्रोध और घमंड से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी संभव है.
सिंह राशि (द्वादश भाव): खर्चों में अचानक बढ़ोतरी. मानसिक अशांति महसूस हो सकती है. विदेश यात्रा या दूर स्थान से जुड़ी कोई योजना बन सकती है. नींद और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
कन्या राशि (लाभ भाव): धन लाभ, सामाजिक मान-सम्मान और करियर में उन्नति के प्रबल योग. पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. नए संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा.
तुला राशि (दशम भाव): कार्यस्थल पर सफलता के संकेत. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का योग बन सकता है.
वृश्चिक राशि (नवम भाव): भाग्य कमजोर हो सकता है, लेकिन कर्मशील रहेंगे तो लाभ मिलेगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी. यात्रा से संतोषजनक लाभ नहीं मिल सकता, फिर भी अनुभव शिक्षाप्रद होगा.
धनु राशि (अष्टम भाव): स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता. दुर्घटना या गोपनीय समस्या से सावधानी रखें. सरकारी या कानूनी मामलों से दूर रहें.
मकर राशि (सप्तम भाव): विवाहित जीवन में तनाव संभव है. जीवनसाथी के साथ संवाद में संयम रखें. साझेदारी में कोई धोखा मिल सकता है. नए अनुबंध फिलहाल टालें.
कुंभ राशि (षष्ठ भाव): दुश्मनों पर जीत, प्रतियोगिता में सफलता, नौकरीपेशा लोगों को सराहना. स्वास्थ्य में सुधार लेकिन थकान हो सकती है.
मीन राशि (पंचम भाव): प्रेम, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव. मानसिक भ्रम से बचें. रचनात्मक कार्यों में सफलता के संकेत.
सामूहिक प्रभाव और वैश्विक घटनाओं पर असर
यह गोचर न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी बदलाव का कारण बन सकता है. सरकार से जुड़े फैसले, घरेलू राजनीति में भावनात्मक मुद्दों की प्रधानता और प्रशासनिक क्षेत्रों में बदलाव की संभावना है. मानसून और जलवायु में भी अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
ज्योतिषाचार्यों की सलाह
इस गोचर काल में सूर्य से संबंधित उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है
प्रतिदिन प्रातः सूर्य को तांबे के लोटे में जल और लाल पुष्प अर्पित करें.
आदित्य हृदय स्तोत्र" का पाठ करें.
गुड़, गेहूं, या तांबे का दान रविवार को करें.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ( 05 जुलाई 2025)
5 Jul, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है. प्रेमी लोगों को इस सप्ताह कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन फिर भी अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. आपकी कोई मित्र आपके रिश्ते में कुछ खटास डालने की कोशिश करेगी. वैवाहिक जीवन में तनाव के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आप अपने परिवार के सदस्यों को समय दें और अपनी जिम्मेदारियां को समझें. आप अपने धन को लेकर इस सप्ताह कुछ नए निवेश की प्लानिंग करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आपको खुशियां देंगी. आप रिनोवेशन पर अच्छा धन खर्च कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे. आप किसी सहयोगी की मदद से अपने व्यवसाय को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे. नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर बहसबाजी नहीं करनी है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में इस सप्ताह आगे रहने की कोशिश करनी होगी. हायर एजुकेशन के लिए यह सप्ताह बढ़िया है. आपको किसी कोर्स की तैयारी करने का भी मौका मिल सकता है. आपको कोई खांसी, जुकाम व इन्फेक्शन आदि हो सकता है, इसलिए आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें.
वृषभ- यह सप्ताह आपको बेहतर परिणाम देगा. आपके साथी इस सप्ताह कुछ बातें कहेगे, तो आपको पूरा समय रहते करना होगा. आपके रिश्ते में यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे. गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. आपकी इंकम बढ़ने से खुशी होगी और आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन भी आसानी से मिल जाएगा और उनके बांस उनसे प्रसन्न रहेंगे. व्यवसाय में आप मेहनत जारी रखें, क्योंकि आपको वह अच्छा लाभ देगी. आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उनके भी फाइनल होने की इस सप्ताह पूरी संभावना है. विद्यार्थी इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि उन्हें किसी नये कोर्स में दाखिला भी मिल सकता है. आपको किसी नई रिसर्च का भी पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आपने अपने बाकी कामों को प्राथमिकता दी, तो आपकी समस्याएं बढ़ने लगेंगी. इस सप्ताह आप एक्सरसाइज, जिमिंग योग आदि पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कुछ पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. प्रेमी लोगों को इस सप्ताह थोड़ा परेशना करने वाला है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर ऐतिहात बरतेंगे और वह उनकी जरूरतों की पूरी बातों पर ध्यान देंगे. अपने धन को इस सप्ताह जरूरत के खर्चों पर लगाएं, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके खर्च दिखावे के हो सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाएंगे. बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, उनकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो उनको धन संबंधित समस्याओं से निजात दिलाएंगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा. इस सप्ताह आप अपने मन में उथल-पुथल रहने के कारण परेशान रहेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान लगाना तो चाहेंगे, लेकिन उनका ध्यान इधर-उधर भटकेगा. इस सप्ताह आपको कोई ब्लड से संबंधित समस्या होने की संभावना है. आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है.
कर्क- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. गृहस्थ जीवन मे इस सप्ताह समस्याओं का ताता लगा रहेगा, क्योंकि कुछ पुराने बातें उखड़ कर आएंगी जो आपके रिश्ते को कमजोर बनाएंगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह साथी की बातों पर पूरा ध्यान देगे. धन इस सप्ताह आपके पास खूब आएगा. आपका यदि कुछ धन फंसा हुआ था, तो उसके मिलने से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आप अपनी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से भी अच्छा धन कामएंगे. आप कुछ भविष्य की योजनाओं पर निवेश करेंगे. बिजनेस कर रहे लोग सप्ताह अच्छा धन लगाने के कारण अपनी योजनाओं को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, जिससे उनका बिजनेस खूब ग्रो करेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी बात का विरोध करने से बचना होगा, जिससे कि उनके नौकरी बेहतर चलेगी. आपकी मेहनत से आपको प्रमोशन मिलने की भी संभावना है. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी पढ़ाई की ज्यादा चिंता नहीं रहेगी, क्योंकि उन्हे उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपको इधर-उधर ज्यादा हाथ पैर मारने से कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए वह अपना एक लक्ष्य बनाकर चलेंगे, तो अच्छा रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, क्योंकि कुछ घर व बाहर समस्याओं के कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा, जो आपको सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं दे सकता है. आपको रिलैक्स रहने की आवश्यकता है और किसी काम के बारे में ज्यादा ना सोचें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें.
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. प्रेमी लोगों में इस सप्ताह छोटी-छोटी बात से विरोध उत्पन्न होते रहेंगे. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को परिवार का पूरा साथ मिलेगा और उनके साथी के लिए वह कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे. धन को लेकर इस सप्ताह आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. आप इस सप्ताह किसी जल्दबाजी के कारण समस्या में आएंगे, इसलिए आपको उन पर पूरा ध्यान देना होगा. आपको अपने धन को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा. किसी को इस सप्ताह धन उधार ना दें. बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में चुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिस कारण उनको कुछ बड़ी डीलों को भी फाइनल करने का मौका मिलेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी से अपने मन की बात साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है और आपको किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है. आपकी सेहत इस सप्ताह मिली-जुली रहेगी, क्योंकि आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं.
कन्या- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि कुछ नासमझी के कारण आपका रिश्ता बिगड़ जाएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए इस सप्ताह मौज रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई सरप्राइज ला सकते हैं. आपकी इन्कम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी. आप संतान के करियर को लेकर भी कुछ धन आसानी से संचय कर पाएंगे. आपकी योजनाएं आपके मन मुताबिक लाभ देंगी. आपको किसी रुके हुए धन की भी इस सप्ताह प्राप्त हो सकती है. आर्थिक स्थिति की चिंता समाप्त होगी. बिजनेस कर रहे लोग इस सप्ताह जल्दबाजी न दिखाएं. नौकरी को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे. आपका काम करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन इस समय में बदलाव आपको नुकसान दे सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा. आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. यदि किसी विषय को लेकर परेशान हैं, तो इस सप्ताह उसमें भी बदलाव कर सकते हैं. नौकरी की तैयारी के लिए आपको मेहनत करनी होगी. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा. आपको यदि शुगर, ब्लड प्रेशर आदि समस्या है, तो आप उसे समय-समय पर मॉनिटर करते रहें. आपके खान-पान में बदलाव आपको परेशान करेगा, जो आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा.
तुला- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस सप्ताह किसी बाहरी व्यक्ति के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं और आप एक दूसरे के बातों को ना समझने के कारण उन समस्याओं को और बढ़ा देंगे, जिसके कारण आपका रिश्ता टूटने के गागर पर आ सकता है. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में कुछ घरेलू समस्याओं के कारण और परिवार के सदस्यों की सहमति न रहने के कारण रिश्ते में समस्याएं बढ़ेगी, जिन्हें आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे. इस सप्ताह आपके पास अच्छा धन रहने के कारण आप अपनी जरूरतो को समय रहते पूरा कर पाएंगे और किसी प्रॉपर्टी में भी लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा. आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का अपने बिजनेस में पूरा खूब लाभ मिलेगा, जिससे उनका कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की भी पूरी संभावना है और उनका बिजनेस विदेश तक फैलेगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को कामों को करने में अत्यधिक मेहनत लगेगी, जिसके लिए उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहना होगा, इसलिए आप दूसरों की बातों पर ध्यान थोड़ा कम दें और अपने करियर को महत्व दें. आपकी उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. किसी नौकरी के लिए भी आप इस सप्ताह अप्लाई कर सकते हैं. इस सप्ताह आप अपने आलस्य के कारण अपनी समस्याओं में आ सकते हैं, क्योंकि आप अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे. आपको स्वस्थ रहने के लिए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होग. बाकी कामों के साथ-साथ अपने खान-पान में अपनी दिनचर्या को भी बेहतर करने की कोशिश करें.
वृश्चिक- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम में पड़े लोगों को इस सप्ताह कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, उनके साथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आप दोनों एक दूसरे को समय देंगे, जिस कारण रिश्ते में चल रही दूरियां भी आसानी से दूर होगी. इस सप्ताह गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी को घूमाने फिराने लेकर जाएंगे, जिससे उनके रिश्ते में एक नई ऊर्जा आएगी और उनको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी. धन के मामले में भी यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपको ससुराल पक्ष से भी इस सप्ताह धन लाभ मिलने की संभावना है. आपने किसी प्रॉपर्टी में पहले निवेश किया था, तो वह आपको दोगुना लाभ दे सकता है. आपको कोई पैतृक संपत्ति की भी इस सप्ताह प्राप्ति होने की संभावना है. व्यापार कर रहे लोगों को सप्ताह कुछ नए लोगों पर भरोसा करने का पूरा फायदा होगा व उनके बिजनेस को चार चांद लगाएंगे. नौकरी को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, इसलिए किसी से कोई बातचीत ना करें. विद्यार्थियों को इस सप्ताह सोशल मीडिया में अपने दोस्तों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उनको लिए पछतावा होगा. आप कुछ सरकारी नौकरियों की परीक्षा की भी तैयारी में इस सप्ताह लग सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी मेहनत को बढ़ाना होगा. इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है. यदि आपको सिर दर्द रहता था, तो वह इस सप्ताह बढ़ सकता है. आपको अपनी समस्याओं को लेकर डॉक्टरी सलाह मश्वरे की आवश्यकता है.
धनु- यह सप्ताह आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा. इस सप्ताह प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते में साथी को पूरी अहमियत देने के कारण किसी की बात पर ध्यान नहीं देंगे, जिस कारण आपको गलत और सही का फर्क समझा नहीं आएगा, जो आपके रिश्ते में समस्याओं को नया जन्म देगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए यह सप्ताह खुशनुमा रहेगा, क्योंकि वह आपसी समझदारी से अपने रिश्ते को बेहतर बनाएंगे और परिवार के सदस्य भी इसमें उनका पूरा साथ देंगे. इस सप्ताह आपको कुछ बेकार के खर्चे लगे रहेंगे, जो आपको परेशान करेंगे, लेकिन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने कामों पर सोच समझ कर धन व्यय करें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह अपने अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेने की आवश्यकता है, तभी वह अपने बिजनेस से अच्छा लाभ कमा पाएंगे. नौकरी में कार्यरत लोग यदि कोई बदलाव करेंगे, तो इसके लिए समय अच्छा है. आप किसी दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं, लेकिन यहां आपको अपने रिश्ते बेहतर रखने होंगे. विद्यार्थियों को इस सप्ताह करियर को लेकर कुछ टेंशन रहेगी, जिस कारण वह अपनी पढ़ाई पर भी फोकस नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको इन सब को छोड़कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है और आप अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल करने की कोशिश करेंगे. आपको इस सप्ताह अपने समय का सदुपयोग करना बेहतर रहेगा. इस सप्ताह आपकी सेहत कमजोर रहने से आप परेशान रहेंगे. आपकी टेंशन आपके ऊपर हावी रहेगी, क्योंकि आपको कोई लीवर व छाती आदि से संबंधित समस्या परेशान करेगी. आपकी किसी लापरवाही के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं. धन भी अधिक खर्च होगा, इसलिए आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा. यह सप्ताह गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को खुशियां देगा, क्योंकि यह सप्ताह वह अपने साथी पर जान छोड़ देंगे और उनके मन की इच्छा की पूर्ति करेंगे, जिससे वह उन्हें कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना भी बना सकते हैं. आपको अपने रिश्ते में चल रही समस्याओं को दूर करके आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह समस्याएं रहने के कारण समझ नहीं आएगा और वह अपने किसी पुराने प्यार के इस सप्ताह उनके वापस आने की संभावना है, जिसके साथ वह अपने रिश्ते में आगे चल सकते हैं, जो बाद में उनके रिश्ते में समस्याओं को बढ़ाएगा. यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि इस सप्ताह आपके सामने कुछ बेफिजूल के खर्च आएंगे, जिन पर खर्च करके आपकी समस्या बढ़ेगी. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को इस सप्ताह धन निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लेनी होगी. आप अपने वाहन आदि में भी इस सप्ताह रिनोवेशन कर सकते हैं. इस सप्ताह नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, क्योंकि उन्हें किसी पुरानी नौकरी का ऑफर आ सकता है. आपके बॉस से आपके रिश्ते यदि खराब चल रहे थे, तो वह भी बेहतर रहेंगे. व्यवसाय में आपको बिना सोचे समझे अधिक धन लगाने बाद में नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सोच समझकर कामों को करना होगा. विद्यार्थी इस सप्ताह अपने विषय में कोई बदलाव करने की प्लानिंग करेंगे. हायर एजुकेशन के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा, लेकिन आप यदि किसी पार्ट टाइम नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो उसकी भी आप इस सप्ताह से शुरुआत कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए आप घूमने फिरने जाने के प्लानों में कमी लाएं और उन्हें आगे के लिए स्थगित कर सकते हैं, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारियां भी इस सप्ताह आपको होने की संभावना है और नसों से संबंधित समस्याएं इस सप्ताह बढ़ सकती है, जो आपको परेशान करेगी.
कुंभ- इस सप्ताह आपको किसी से बहुत ही तोल-मोल कर बोलना होगा. गृहस्थ जीवन में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी, क्योंकि कुछ परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल न रहने के कारण इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा. नौकरी को लेकर आपको इस सप्ताह अपने मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप अपने कामों को समय से पूरा करके अपने अधिकारियों को खुश करेंगे, जो आपके प्रमोशन का भी ध्यान रख सकते हैं. इस सप्ताह विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे और उन्हें कुछ नई रिसर्च की और भी उनका ध्यान जाएगा, लेकिन आपको इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कामों में कोई गड़बड़ी होने की पूरी संभावना है और आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाना होगा. इस सप्ताह आपको कुछ एलर्जी, इन्फेक्शन आदि हो सकता है, इसलिए आप यदि कहीं बाहर जाएं, तो उसमें साफ सफाई का पूरा ध्यान दें ताकि आप किसी समस्या को बढ़ाने से रोक सकते हैं. आपको समय-समय पर अपने चेकअप आदि भी करते रहने चाहिए, तभी आपकी सेहत बेहतर रह सकेगी.
मीन- यह सप्ताह आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर अहंकार आया, तो वह उनके रिश्ते में समस्याओं को बढ़ाएगा, इसलिए आप अपने रिश्ते से कोई बात बहुत ही प्यार से बोले ताकि दोनों को रिश्ता बेहतर हो और दोनों एक दूसरे को समझें. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से रिश्तों में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए उनसे समय निकालकर बातचीत करनी होगी, जिसमें आपके परिवार के सदस्य भी आपकी पूरी मदद करेंगे. इस सप्ताह आप कामो को लेकर परेशान रहेंगे. आपकी मनमर्जी चलाने की आदत आपकी धन संबंधी समस्याओं को बढाएगी. आपको अपने घरों पर पूरा ध्यान देना होगा और किसी को धन उधार देने से बचें, इस सप्ताह आपको अपने बिजनेस की योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों में कोई ढील नहीं देनी है, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ेंगी और उनके बॉस भी उनसे नाराज रहेंगे. आपको नौकरी बदलना बेहतर रहेगा. विद्यार्थी इस सप्ताह यदि किसी कोर्स में दाखिला लेंगे, तो वह उन्हें मिल जाएगा और उनकी शिक्षा पहले से बेहतर रहोगी, उन्हें अपने ज्ञान को बढ़ाने का भी मौका मिलेगा. इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर सचेत रहना होगा, इसलिए वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें व यदि कोई छोटी-मोटी समस्या हो, तो उसे समय रहते दिखाएं, नहीं तो उसके बढ़ने की संभावना है.
जानें, मंगलसूत्र धारण करने के नियम और इसका महत्व
4 Jul, 2025 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म में विवाह में मंगलसूत्र का सबसे अहम स्थान है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन का प्रतीक माने जाने वाले मंगलसूत्र को धारण करने के नियम और सावधानियां भी बतायी गयी हैं।
मंगलसूत्र एक काले मोतियों की माला होती है, जिसे महिलाएं अपने गले में धारण करती हैं। इसके अंदर बहुत सारी चीज़ें जुड़ी होती हैं और हर चीज़ का सम्बन्ध शुभता से होता है। माना जाता है कि मंगलसूत्र धारण करने से पति की रक्षा होती है और पति के जीवन के सारे संकट कट जाते हैं जबकि यह महिलाओं के लिए भी रक्षा कवच और सम्पन्नता का काम करता है।
मंगलसूत्र के अंदर क्या-क्या चीज़ें होती हैं?
मंगलसूत्र में पीला धागा होता है
इसी पीले धागे में काली मोतियाँ पिरोई जाती हैं
साथ में एक सोने या पीतल का लॉकेट भी लगा हुआ होता है
यह लॉकेट गोल या चौकोर , दोनों हो सकता है
मंगलसूत्र में सोना या पीतल भले ही न लगा हो पर पीले धागे में काली मोतियाँ जरूर होनी चाहिए
मंगलसूत्र में लगी हुयी चीज़ें कैसे ग्रहों को नियंत्रित करती हैं ?
मंगलसूत्र का पीला धागा और सोना या पीतल बृहस्पति का प्रतीक है
जिससे महिलाओं का बृहस्पति मजबूत होता है
काले मोतियों से महिलाएं और उनका सौभाग्य बुरी नज़र से बचे रहते हैं
यह भी मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा माँ पार्वती है और काले हिस्सा भगवान शिव
शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है
तथा माँ पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है
मंगलसूत्र धारण करने के नियम और सावधानियां क्या हैं ?
मंगलसूत्र या तो स्वयं खरीदें या अपने पति से लें
किसी अन्य से मंगलसूत्र लेना उत्तम नहीं होता
मंगलसूत्र मंगलवार को न खरीदें
धारण करने के पूर्व इसे माँ पार्वती को अर्पित करें
जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो मंगलसूत्र को न उतारें
मंगलसूत्र में लगा हुआ सोना अगर चौकोर हो तो बहुत उत्तम होगा
बिल्ली के रास्ता काटने से क्या होता है?
4 Jul, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आप अपने गन्य्तव्य तक पहुँचने की ज़ल्दी में हैं। आप अपने कदम तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं कि तभी अचानक से एक बिल्ली आती है और आपका रास्ता काट जाती है। ऐसे में आप क्या करेंगे ? शायद वही जो ज़्यादातर भारतीय ऐसे में करेंगे – थोड़ी देर रुक जायेंगे और किसी और के वहां से गुजरने का इंतज़ार करेंगे।
प्राचीन काल से ही ऐसी मान्यता प्रचलित है कि अगर बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो आपको कुछ देर रूक जाना चाहिए या उस रास्ते से नहीं गुजरना चाहिए, खासकर यदि काली बिल्ली आपका रास्ता काटे तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है।
हमारे परिजन भी हमेशा हमें बिल्ली द्वारा रास्ता काटने पर आगे न जाने की सलाह देते हैं। बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ का संकेत माना जाता है। यह मान्यता है कि बिल्ली अन्य जीवों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील प्राणी है जो कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को काफी सटीक और पहले ही भांप लेती है। उसके द्वारा रास्ता काटना एक चेतावनी माना जाता है जिसे समझकर हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
वैज्ञानिक आधार
अनेक लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। हालांकि वैज्ञानिक तथ्य भी यह कहते हैं कि अनेक जीवों में प्रकृति की घटनाओं के घटित होने से पूर्व समझने की शक्ति होती है। यह भी देखा गया है कि बड़ी-बड़ी घटनाओं के पहले अनेक जानवरों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ जाता है। जब जापान में सुनामी आई थी तब उसके ठीक पहले तटीय क्षेत्रों के पालतू जीवों के व्यवहार में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिला था। बिल्कुल उसी तरह बिल्ली के व्यवहार को भी कुछ लोग सही मानते हैं और बिल्ली के रास्ता काटने के बाद कुछ देर रूक कर आगे बढ़ने को कहते हैं, जिससे भावी दुर्घटनाओं की आशंका टाली जा सके।
सावधानी ही सुरक्षा
वर्तमान युग में इस बात पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन न केवल भारत में बल्कि प्राचीन यूनान, मिस्र आदि अनेक देशों में भी बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ माना जाता है। यूरोप और अमेरिका में भी बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ मानते हैं जबकि जापान में बिलकुल इसके उलट है। जापान में बिल्ली के रास्ता काटने को अच्छा समझा जाता है। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो बिल्ली के रास्ता काटने को केवल एक अंधविश्वास मात्र समझते हैं। इसलिए इस तरह की बातों को मानना या नहीं मानना पूरी तरह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।
हाथ में त्रिशूल का निशान होता है बेहद शुभ
4 Jul, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथ की लकीरें और निशान देखकर उनके भविष्य के बारें में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हथेली पर कई निशान होते है इन्हीं निशानों में से एक निशान ऐसा होता है जो हजार लोगों में से एक व्यक्ति के हाथ में बना होता है। यह निशान होता है त्रिशूल। तो आइए जानते हैं हथेली पर किस-किस जगह बने त्रिशूल के निशान का क्या मतलब होता है।
यदि ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के समीप त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति बेहद प्रतिभाशाली होता है।
सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होने पर उच्च पद और सरकारी क्षेत्र की प्राप्ति होती है। वहीं त्रिशूल के चिन्ह के साथ अन्य रेखाएं होने पर परिणाम विपरीत होंगे। यदि ये चिन्ह भाग्य रेखा पर हो तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।वहीं जिसकी हाथ की दस उंगलिैयों में भगवान विखष्णुर के प्रतीक चक्र का चिन्ह हो वह चक्रवर्ती होता है। ऐसी रेखाओं से मिलती है हर कदम पर सफलता।
घर में बदलावों से आती है सकारात्मक ऊर्जा
4 Jul, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिन्दू धर्म में श्रावण माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है! श्रावण मास को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है! भगवान शिव को समर्पित यह महीना भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक होता है, लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो, तो व्यक्ति को न तो पूजा-पाठ का संपूर्ण फल मिलता है और न ही व्रत-उपवास का कोई प्रभाव दिखाई देता है! ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बदलाव और साफ-सफाई करके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरना बेहद आवश्यक हो जाता है।
सावन की शुरूआत
इस वर्ष श्रावण माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। इस पूरे महीने को शिव आराधना और व्रत के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इस बार सावन में कुल चार सावन सोमवार पड़ेंगे।
सावन से पहले करें ये जरूर करे यह काम
सावन शुरू होने से पहले अपने घर की पूरी साफ-सफाई करें। विशेष रूप से पूजा स्थल की सफाई का ध्यान रखें। मंदिर में जमी धूल को साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
कभी भी घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है जिससे समय खराब होने लगता है। ऐसे में अगर घड़ी बंद हो जाती है तो उसे सही करवा या फिर घर से बाहर कर दें। ऐसा करने से सुख समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।
श्रावन माह शुरू होने से पहले फटी धार्मिक पुस्तकों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। इसलिए इस तरह की धार्मिक पुस्तकों को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। अगर घर के मंदिर में या फिर किसी और जगह पर देवी देवता की खंडित मूर्ति रखी है। तो उसे सावन शुरू होने के पहले किसी पवित्र नदी में बहा दें. खंडित मूर्ति से शुभ फल प्राप्त नहीं होते और पूजा भी सफल नहीं होती। इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।
इस माह पड़ने वाले व्रत त्यौहार
4 Jul, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म में जुलाई माह में पड़ने वाले पर्व और त्योहार का काफी धार्मिक महत्व है। इस माह में सावन भी शुरू हो रहा है, जिसे बेहद पवित्र माह माना जा रहा है। जुलाई माह में पड़ने वाले पर्व और त्योहार और उनका धार्मिक महत्व
जुलाई माह में पड़ रहे पर्व और व्रत
3 जुलाई- इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी, जो गुप्त नवरात्रि के दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दिन तंत्र विद्या आदि के लिए शुभ दिन माना गया है।
6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत है। साथ ही इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। चतुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
7 जुलाई- देवशयनी एकादशी व्रत के लिए पारण का दिन है। इसी दिन पर वासुदेव द्वादशी भी मनाई जा रही है।
8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन शाम के समय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस
10 जुलाई- इस दिन कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व है, जो बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
11 जुलाईृ- इसी दिन पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है।
14 जुलाई- इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत
16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति है।
17 जुलाई- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई है।
21 जुलाई- कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत है।
22 जुलाई- कामिका एकादशी व्रत का पारण होगा। साथ ही इसी दिन भौम प्रदोष व्रत भी है।
23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि है, इस दिन कावड़ यात्रा का जल चढ़ेगा।
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या है।
27 जुलाई- हरियाली तीज है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।
28 जुलाई- विनायक चतुर्थी है।
29 जुलाई- नाग पंचमी है।
30 जुलाई- कल्की जयन्ती और स्कन्द षष्ठी है।
31 जुलाई- तुलसीदास जयंती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ( 04 जुलाई 2025)
4 Jul, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- व्यापार में प्रगति, यात्रा सुख, खर्च अधिक होगें तथा विरोध होता है।
वृष राशि :- कलह, अभिष्ट सिद्ध, धन-लाभ, चिन्ता, शारीरिक सुख, मांगलिक कार्य, अवरोध हो।
मिथुन राशि :- भ्रमण, व्यापार पर लाभ, रक्त विकार, सामाजिक कार्य में बांधा, व्यवधान होगा।
कर्क राशि :- विद्या बाधा, व्यापार मध्यम, धार्मिक कार्य एवं शुभ कार्यों में विशेष ध्यान दें।
सिंह राशि :- स्त्री संतान सुख होगा, यात्रा बाधा, रूके कार्य बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार।
कन्या राशि :- भूमि लाभ, प्रवास कष्ट, व्यापार बढ़ेगा, शुभ समाचार, प्रसन्नता का योग है।
तुला राशि :- कारोबार मध्यम, सफलता, स्त्री कष्ट, व्यर्थ अनापशनाप व्यय तथा परेशानी हो।
वृश्चिक राशि :- थोड़ा लाभ, खेती चिन्ता, उलझन, शिक्षा की स्थिति सामान्य लाभदायक होनी है।
धनु राशि :- सुख, हानि की संभावना, उन्नति, खेती योग मध्यम, कुछ अच्छे कार्य अवश्य होवेगें।
मकर राशि :- हर्ष, भूमि लाभ, यश प्राप्त, कारोबार बढ़ेगा, कारोबार में सहायक होगा, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- हानि, राजभय, स्त्री सुख मिलेगा, कार्य सिद्ध, जमीन जायजाद गृहकार्य पूर्ण हों।
मीन राशि :- विद्या बाधा, विवाद, पारिवारिक लोगों से मेल मिलाप, लाभ तथा सफलता मिलेगी।
इस माह पड़ने वाले व्रत त्यौहार
3 Jul, 2025 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म में जुलाई माह में पड़ने वाले पर्व और त्योहार का काफी धार्मिक महत्व है। इस माह में सावन भी शुरू हो रहा है, जिसे बेहद पवित्र माह माना जा रहा है। जुलाई माह में पड़ने वाले पर्व और त्योहार और उनका धार्मिक महत्व
जुलाई माह में पड़ रहे पर्व और व्रत
3 जुलाई- इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी, जो गुप्त नवरात्रि के दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दिन तंत्र विद्या आदि के लिए शुभ दिन माना गया है।
6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत है। साथ ही इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। चतुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
7 जुलाई- देवशयनी एकादशी व्रत के लिए पारण का दिन है। इसी दिन पर वासुदेव द्वादशी भी मनाई जा रही है।
8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन शाम के समय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस
10 जुलाई- इस दिन कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व है, जो बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
11 जुलाईृ- इसी दिन पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है।
14 जुलाई- इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत
16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति है।
17 जुलाई- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई है।
21 जुलाई- कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत है।
22 जुलाई- कामिका एकादशी व्रत का पारण होगा। साथ ही इसी दिन भौम प्रदोष व्रत भी है।
23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि है, इस दिन कावड़ यात्रा का जल चढ़ेगा।
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या है।
27 जुलाई- हरियाली तीज है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।
28 जुलाई- विनायक चतुर्थी है।
29 जुलाई- नाग पंचमी है।
30 जुलाई- कल्की जयन्ती और स्कन्द षष्ठी है।
31 जुलाई- तुलसीदास जयंती है।
सावन शुरू होने से पहले घर में बदलावों से आती है सकारात्मक ऊर्जा
3 Jul, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिन्दू धर्म में श्रावण माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है! श्रावण मास को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है! भगवान शिव को समर्पित यह महीना भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक होता है, लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो, तो व्यक्ति को न तो पूजा-पाठ का संपूर्ण फल मिलता है और न ही व्रत-उपवास का कोई प्रभाव दिखाई देता है! ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बदलाव और साफ-सफाई करके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरना बेहद आवश्यक हो जाता है।
सावन की शुरूआत
इस वर्ष श्रावण माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। इस पूरे महीने को शिव आराधना और व्रत के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इस बार सावन में कुल चार सावन सोमवार पड़ेंगे।
सावन से पहले करें ये जरूर करे यह काम
सावन शुरू होने से पहले अपने घर की पूरी साफ-सफाई करें। विशेष रूप से पूजा स्थल की सफाई का ध्यान रखें। मंदिर में जमी धूल को साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
कभी भी घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है जिससे समय खराब होने लगता है। ऐसे में अगर घड़ी बंद हो जाती है तो उसे सही करवा या फिर घर से बाहर कर दें। ऐसा करने से सुख समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।
श्रावन माह शुरू होने से पहले फटी धार्मिक पुस्तकों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। इसलिए इस तरह की धार्मिक पुस्तकों को बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। अगर घर के मंदिर में या फिर किसी और जगह पर देवी देवता की खंडित मूर्ति रखी है। तो उसे सावन शुरू होने के पहले किसी पवित्र नदी में बहा दें. खंडित मूर्ति से शुभ फल प्राप्त नहीं होते और पूजा भी सफल नहीं होती। इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।
हाथ में त्रिशूल का निशान होता है बेहद शुभ
3 Jul, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथ की लकीरें और निशान देखकर उनके भविष्य के बारें में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हथेली पर कई निशान होते है इन्हीं निशानों में से एक निशान ऐसा होता है जो हजार लोगों में से एक व्यक्ति के हाथ में बना होता है। यह निशान होता है त्रिशूल। तो आइए जानते हैं हथेली पर किस-किस जगह बने त्रिशूल के निशान का क्या मतलब होता है।
यदि ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के समीप त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति बेहद प्रतिभाशाली होता है।
सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान होने पर उच्च पद और सरकारी क्षेत्र की प्राप्ति होती है। वहीं त्रिशूल के चिन्ह के साथ अन्य रेखाएं होने पर परिणाम विपरीत होंगे। यदि ये चिन्ह भाग्य रेखा पर हो तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।वहीं जिसकी हाथ की दस उंगलिैयों में भगवान विखष्णुर के प्रतीक चक्र का चिन्ह हो वह चक्रवर्ती होता है। ऐसी रेखाओं से मिलती है हर कदम पर सफलता।
बिल्ली के रास्ता काटने से क्या होता है?
3 Jul, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आप अपने गन्य्तव्य तक पहुँचने की ज़ल्दी में हैं। आप अपने कदम तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं कि तभी अचानक से एक बिल्ली आती है और आपका रास्ता काट जाती है। ऐसे में आप क्या करेंगे ? शायद वही जो ज़्यादातर भारतीय ऐसे में करेंगे – थोड़ी देर रुक जायेंगे और किसी और के वहां से गुजरने का इंतज़ार करेंगे।
प्राचीन काल से ही ऐसी मान्यता प्रचलित है कि अगर बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो आपको कुछ देर रूक जाना चाहिए या उस रास्ते से नहीं गुजरना चाहिए, खासकर यदि काली बिल्ली आपका रास्ता काटे तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है।
हमारे परिजन भी हमेशा हमें बिल्ली द्वारा रास्ता काटने पर आगे न जाने की सलाह देते हैं। बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ का संकेत माना जाता है। यह मान्यता है कि बिल्ली अन्य जीवों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील प्राणी है जो कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को काफी सटीक और पहले ही भांप लेती है। उसके द्वारा रास्ता काटना एक चेतावनी माना जाता है जिसे समझकर हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
वैज्ञानिक आधार
अनेक लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। हालांकि वैज्ञानिक तथ्य भी यह कहते हैं कि अनेक जीवों में प्रकृति की घटनाओं के घटित होने से पूर्व समझने की शक्ति होती है। यह भी देखा गया है कि बड़ी-बड़ी घटनाओं के पहले अनेक जानवरों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ जाता है। जब जापान में सुनामी आई थी तब उसके ठीक पहले तटीय क्षेत्रों के पालतू जीवों के व्यवहार में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिला था। बिल्कुल उसी तरह बिल्ली के व्यवहार को भी कुछ लोग सही मानते हैं और बिल्ली के रास्ता काटने के बाद कुछ देर रूक कर आगे बढ़ने को कहते हैं, जिससे भावी दुर्घटनाओं की आशंका टाली जा सके।
सावधानी ही सुरक्षा
वर्तमान युग में इस बात पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन न केवल भारत में बल्कि प्राचीन यूनान, मिस्र आदि अनेक देशों में भी बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ माना जाता है। यूरोप और अमेरिका में भी बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ मानते हैं जबकि जापान में बिलकुल इसके उलट है। जापान में बिल्ली के रास्ता काटने को अच्छा समझा जाता है। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो बिल्ली के रास्ता काटने को केवल एक अंधविश्वास मात्र समझते हैं। इसलिए इस तरह की बातों को मानना या नहीं मानना पूरी तरह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
