धर्म एवं ज्योतिष
सोमवती या भौमवती..इस बार क्या कहलाएगी ज्येष्ठ अमावस्या? 26 या 27 मई, कौन सी तिथि सही
19 May, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि हिंदू धर्म के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह तिथि गंगा नदी में स्नान दान और पितृ तर्पण के लिए सबसे उत्तम तिथि मानी जाती है. मान्यता है कि जेठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी.
वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन दान-पुण्य करता है, उनके जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होती है. अमावस्या पर लक्ष्मी नारायण की पूजा का भी विधान है. इस साल ज्येठ माह की अमावस्या तिथि को लेकर थोड़ी सी आसमंजस की स्थिति है. देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानें कब है ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि?
पितृ तर्पण, पितृ दोष से मुक्ति का दिन
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि बेहद खास है. क्योंकि, उस दिन आप पितृ तर्पण करके पितृ दोष और शनिदेव की पूजा कर शनिदोष से भी छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि, इस साल जेठ की अमावस्या तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति है. लोग 26 या 27 मई की तिथि को लेकर कंफ्यूज हैं.
इस दिन मनाई जाएगी अमावस्या तिथि
ज्योतिषाचार्य ने बताया ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, जेठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई दिन सोमवार सुबह 10 बजकर 54 मिनट से हो रहा है और समापन अगले दिन मंगलवार 27 मई सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. उदयातिथि के अनुसार 27 मई को ही अमावस्या तिथि पड़ रही है. दिन मंगलवार रहने के कारण इसे भौममती अमावस्या कहेंगे.
दोस्त है या दुश्मन? चाणक्य की नीतियां से करें व्यक्ति की असली पहचान, जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा
19 May, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आपने कभी सोचा है कि इस दुनिया में किस पर भरोसा किया जाए और किससे सावधान रहा जाए? कौन है आपका सच्चा मित्र और कौन है वह जो मीठी बातों के पीछे आपकी पीठ में छुरा घोंपने को तैयार बैठा है? हम सभी की ज़िंदगी में कुछ लोग फरिश्तों की तरह आते हैं, तो कुछ दुश्मन बनकर. असली चुनौती होती है इन लोगों को पहचानना. सामने वाले चेहरे के पीछे छिपे असली चेहरे को समझना. अगर आपने यह हुनर सीख लिया तो यकीन मानिए, फिर कोई आपको न ठग पाएगा, न धोखा दे पाएगा. महान आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रभावशाली और सार्थक हैं, जितनी हजारों साल पहले थीं. चलिए जानते हैं चाणक्य की बताई कुछ ऐसी नीतियों के बारे में, जिनसे आप हर इंसान की असली पहचान कर सकते हैं.
वाणी ही असली आईना है
चाणक्य के अनुसार, इंसान अपनी वाणी से पहचाना जाता है. वह व्यक्ति जो हर वक्त आपकी हां में हां मिलाता है, ज़रूरत से ज़्यादा तारीफ करता है और आपकी गलतियों पर कभी कुछ नहीं कहता, वो आपके भले की कामना नहीं कर रहा. ऐसे लोग जानने वाले और मिलने वालों की लिस्ट में तो आ सकते हैं लेकिन कभी अच्छे मित्र नहीं हो सकते. ऐसे लोग कभी मुसीबत में आपका साथ नहीं देते हैं.
चापलूस की पहचान
जो हर समय आपकी तारीफ करे और कभी आपकी कमियां न बताए.
जो दूसरों की बुराई आपके सामने करे.
जो बहुत मीठा बोलता है लेकिन काम कुछ नहीं करता.
ऐसे लोग बेहद खतरनाक हो सकते हैं.
एक सीख देने वाली कहानी
एक राजा के दरबार में दो मंत्री थे. एक मंत्री हर समय राजा की तारीफ करता, दूसरा विनम्रता से गलतियों की ओर ध्यान दिलाता. राजा ने पहले मंत्री को अपना खास बना लिया. पर वही मंत्री, मीठी बातों की आड़ में, दुश्मनों से मिल गया और राजा के खिलाफ साजिश रच दी. जब तक राजा को समझ आया- बहुत देर हो चुकी थी. इसलिए ऐसे लोग जहरीले सांपों से भी घातक होते हैं.
कर्म ही असली पहचान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान की पहचान उसकी बातों से नहीं, उसके कर्मों से होती है. जो कठिन समय में आपका साथ दे, वही आपका सच्चा साथी है. जो सिर्फ बातें करे, वक़्त पर गायब हो जाए, वह सिर्फ स्वार्थी है.
ये पांच संकेत पहचानिए
1. जो हमेशा तारीफ करे, पर कभी कमी न बताए वह चापलूस है.
2. जो दूसरों की बुराई करे- वह आपकी भी करता होगा.
3. जो जरूरत से ज़्यादा मीठा बोले- उसके इरादे ज़हरीले हो सकते हैं.
4. जो मदद के समय बहाने बनाए- वह मतलबपरस्त है.
5. जो मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा हो- वही सच्चा मित्र है.
चाणक्य के चार महान परीक्षण
छोटी परीक्षा: किसी पर भरोसा करने से पहले उसे छोटी ज़िम्मेदारी देकर परखिए.
पैसा और ताकत: किसी को पैसे या पावर दीजिए, असली चेहरा सामने आ जाएगा.
गुस्से की घड़ी: गुस्से में इंसान का असली स्वभाव दिखता है.
बुरा वक़्त: जब कुछ नहीं होता, तब साथ खड़ा इंसान ही सच्चा होता है.
धोखेबाज़ से निपटने के उपाय
भावनाओं पर काबू रखें
सबूत इकट्ठा करें
धीरे-धीरे दूरी बनाएं
उसकी चाल उसी पर इस्तेमाल करें
कमजोर नहीं, ताकतवर बनें, मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से.
असली जीत क्या है?
केवल धोखेबाज़ से निपटना ही नहीं, बल्कि उसे हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से बाहर निकाल देना ही असली जीत है.
छोटा कैलाश की तरह..छोटा अमरनाथ भी, दर्शन करने के लिए इन पहाड़ों पर आना पड़ेगा, जंगल के बीच से रास्ता
19 May, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खरगोन में विंध्याचल पर्वत के बीच बसे छोटा अमरनाथ क्षेत्र में महादेव खोदरा के नाम से भी प्रसिद्ध है. बर्फानी बाबा की तरह यहां भी पहाड़ी की चढ़ाई और घने जंगल के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.
भगवान शिव का यह रहस्यमय स्थल पर्वत की चोटी से लगभग 2,000 फीट नीचे, पहाड़ी के बिलकुल बीचोंबीच है. गुफा के अंदर भगवान शिव, अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद है. गुफा के अंदर सबसे पहले नाग नागिन के जोड़े के दर्शन होते हैं.
यहां अमरनाथ की तरह दिखने वाली प्राचीन गुफा में स्थापित शिवलिंग लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु है. साथ ही यहां पेड़-पौधे और ऊंचे पहाड़ों से बहते झरने भी लोगों को आकर्षित करते हैं. यहां प्रकृति खुद शिव का अभिषेक करती है.
यहां से जुड़ी मान्यताओं के चलते हर साल हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ आते हैं, जिन्हें दर्शन के साथ एडवेंचर का भी भरपूर मजा यहां मिल जाता है. कहते हैं कि हर सुबह यहां भगवान को ताजे फूल चढ़े मिलते हैं.
पहले यहां पहुंचने का कोई उचित मार्ग नहीं था. लोग पेड़ों पर बने चिन्हों को देख गुफा तक पहुंचते थे, लेकिन अब गूगल मैप से भी पहुंच पाना आसान हो गया है. हालांकि, रास्ता पगडंडियों वाला ही है, जो जंगल से गुजरता है.
यहां पहुंचने के लिए दो मार्ग है. पहला इंदौर से महू और यहां से करीब 30 km दूर गांव, बड़ी जाम जाना पड़ता है. यहां से नीचे गुफा तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं. यह एक सरल मार्ग भी है.
जबकि, दूसरा रास्ता जंगल के बीच से होकर गुजरता है. खरगोन मुख्यालय से मंडलेश्वर, फिर करही से 10 km दूर गांव रोशियाबारी तक सड़क मार्ग है. इसके बाद 4 km पैदल पहाड़ चढ़ना पड़ता है. पूरा रास्ता पथरीला लेकिन रोमांच से भरा है.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
19 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- बेचैनी, उद्विघ्नता से बचिये, समय पर सोचे कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।
वृष राशि :- चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन जुटायें, अचानक लाभ के योग अवश्य बनेंगे।
मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, अचानक लाभ के योग अवश्य ही बनेंगे।
कर्क राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, समय व शांति नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे।
fिसंह राशि :- भोग-ऐश्वर्य व स्वास्थ नरम रहे, तथा विरोधी वर्ग अवश्य ही परेशान करेंगे।
कन्या राशि :- धन व समय नष्ट हो, क्लेश व अशांति, यात्रा से कष्ट, चिन्ता अवश्य ही होगी।
तुला राशि :- परिश्रम से सफलता के कार्य अवश्य जुटायें, कार्य बाधा अवरोध से बचिये।
वृश्चिक राशि :- चोट आदि से बचिये, क्लेश व अशांति से बचिये, समय नष्ट होगा।
धनु राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, क्लेश व अशांति से बचिये, समय नष्ट होगा।
मकर राशि :- समय नष्ट हो, चिन्ता व यात्रा, व्यग्रता तथा स्वास्थ्य नरम-गरम होगा।
कुंभ राशि :- आकस्मिक घटनाओं से चोट आदि का भय होगा, ध्यान अवश्य रखेंगे।
मीन राशि :- अधिकारियों से कष्ट, इष्ट मित्र सहायक न होवे, समय व धन नष्ट होगा।
जहां श्रीराम ने खाया था शबरी का बेर! शिवरीनारायण में आज भी मौजूद है वो पत्तल जैसा पेड़!
18 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रामभक्ति की उस सजीव स्मृति का केन्द्र है, जहां आज भी श्रद्धा के साथ जुड़ी पौराणिकता को लोग अपनी आंखों से महसूस कर सकते हैं. कहा जाता है कि यहीं माता शबरी ने अपने आराध्य श्रीराम को प्रेमपूर्वक झूठे बेर खिलाए थे, और वे बेर जिस पत्तल में रखे गए थे, वह पत्तल जैसी पत्तियों वाला वृक्ष आज भी यहां मौजूद है, जिसे कृष्णवट के नाम से जाना जाता है.
त्रिवेणी संगम और गुप्त प्रयाग की महिमा
शिवरीनारायण को “गुप्त प्रयाग” भी कहा जाता है क्योंकि यहां तीन नदियोंमहानदी, शिवनाथ और जोक का त्रिवेणी संगम होता है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र का हर कोना रामायण काल की यादें संजोए हुए है. यह स्थान भगवान जगन्नाथ जी के मूल स्थान के रूप में भी प्रतिष्ठित है.
वही पत्तल, वही पेड़… आज भी मौजूद है कृष्णवट
मंदिर परिसर में स्थित ‘कृष्णवट’ वृक्ष को देखकर श्रद्धालु आज भी भावविभोर हो जाते हैं. यह कोई साधारण बरगद का पेड़ नहीं हैइसकी हर पत्ती दोना (पत्तल) के आकार की होती है. स्थानीय संत त्यागी जी महाराज बताते हैं कि माता शबरी ने इन्हीं पत्तों से बने दोने में बेर रखकर श्रीराम को भेंट किए थे.
यह पेड़ हर युग में वर्णित मिलता है, और इसलिए इसे “अक्षय वट” भी कहा जाता है.
शबरी और राम का प्रेमनाम भी बना शिवरीनारायण
पौराणिक मान्यता के अनुसार, ‘शबरी’ और ‘नारायण’ के मिलन से यह स्थान ‘शबरीनारायण’ कहलाया, जो समय के साथ ‘शिवरीनारायण’ में परिवर्तित हो गया. इस स्थल का उल्लेख सतयुग में बैकुंठपुर, त्रेतायुग में रामपुर, और द्वापरयुग में नारायणपुरी के रूप में होता है. यहां मतंग ऋषि का आश्रम और शबरी की तपोभूमि भी रही है.
आज की पीढ़ी के लिए संदेश
ऐसे स्थलों की खास बात यह है कि ये न सिर्फ आस्था का प्रतीक होते हैं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भी बनाते हैं. शिवरीनारायण का कृष्णवट वृक्ष, श्रीराम और शबरी की वह कथा जो सिर्फ पढ़ने-सुनने की नहीं, प्रत्यक्ष अनुभव करने लायक है.
श्रीकृष्ण के देह त्यागने के बाद देवी रुक्मिणी और अन्य पत्नियों का क्या हुआ?
18 May, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवान विष्णु का 8वां अवतार और 16 कलाओं के स्वामी भगवान श्रीकृष्ण का एक श्राप की वजह से देह त्यागना पड़ा, या फिर ये कहें कि कृष्णजी का पृथ्वी लोक पर समय पूरा हो गया था इसलिए उनको वापस बैकुंठ धाम जाना पड़ा. पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीकृष्ण को जरा नामक एक बहेलिए ने पैर में तीर मारा दिया था. दरअसल श्रीकृष्ण के तलवे पर पद्म चिन्ह था और जिस समय बहेलिये ने उनके तलवे पर तीर चलाया, वे पैर पर पैर रख कर लेटे हुए थे और उनके पैर स्वर्ण मृग की तरह चमक रहे थे. वही पैर दूर से देखने पर हिरण लग रहे था, जिसकी वजह से बहेलिए ने तलवे पर तिर मार दिया. तलवे पर लगे तीर की वजह से श्रीकृष्ण देह त्यागकर बैंकुंठ धाम चले गए.
महाभारत युद्ध के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीकृष्ण जब अपने धाम वापस चले गए थे, तब द्वारका नगरी और उनकी पटरानियों का क्या हुआ. श्रीकृष्ण के धाम जाने के बाद क्या उनकी पत्नियां भी धाम चली गई थीं. आइए विस्तार से जानते हैं इस कथा के बारे में…
अर्जुन ने किया अंतिम संस्कार
श्रीकृष्ण जब देह त्यागकर चले गए थे, तब द्वारका समुद्र में समा गई और कृष्ण के सभी पुत्र गृहयुद्ध में मारे गए, जिसने यादव वंश के पूर्ण विनाश का कारण बना. श्रीकृष्ण की बसाई द्वारका नगरी और उनके वंशज की ऐसी हालात देखकर अर्जुन काफी रोने लगे. अर्जुन ने ही श्रीकृष्ण और अन्य सभी यदुवंशियों का अंतिम संस्कार भी किया. रुक्मिणी और जाम्बवंती श्रीकृष्ण की चिता में प्रवेश कर सती हो गईं. वहीं सत्यभामा ने वन में जाकर गुरुओं और ऋषियों से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के ध्यान में लीन होकर तपस्या की और अंततः उनके लोक को प्राप्त किया. श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की पत्नी रेवती ने भी देह त्याग कर दिया. अर्जुन जब द्वारका से निकले तब श्रीकृष्ण की अन्य पत्नियां और बाकी यदुवंशियों की स्त्रियां भी खुद के पास बचा हुआ धन रखकर अर्जुन के साथ चल दीं.
लालसा से भरे हुए थे लोग
जब जानकारी मिली की अर्जुन के पास काफी मात्रा में धन दौलत है तो रास्ते में गांव के लोगों और लुटेरों का जमावाड़ा लगने लगा. अर्जुन महिलाओं और धन-संपदा के साथ निकलने लगे लेकिन सभी लोग धन को देख देखकर ललचाने लगे. उस समय अर्जुन अकेले थे और चारों तरफ लालसा और ईर्ष्या से भरे हुए लोग मौजूद थे, जो धन और महिलाओं को लूटना चाहते थे. जैसे जैसे अर्जुन आगे बढ़ते, उनके साथ साथ गांव वाले और लुटेरे भी आगे चलने लगे. हालांकि लुटेरे खुद अर्जुन के डर की वजह से आगे नहीं जाना चाहते थे इसलिए उन्होंने गांव वालों को धन और स्त्रियों का लालच दिया था. लेकिन अर्जुन इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि ये लोग हमला कर देंगे इसलिए वे बेफ्रिक होकर चलते गए.
पूरी तरह विफल रहे अर्जुन
रास्ते में ग्रामीणों का साथ मिलकर लुटेरों ने अर्जुन और महिलाओं पर हमला बोल दिया और लूटपान करने लगे. अर्जुन सभी से लड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन लुटेरों की संख्या बहुत ज्यादा थी. चारों तरफ लूटपाट देखकर अर्जुन को क्रोध आया और उन्होंने गांडीव उठा लिया और लुटरों पर दिव्य बाणों का प्रयोग करना चाहा लेकिन अर्जुन से कोई अस्त्र चल ही नहीं रहा था. अर्जुन मंत्र बोल बोल बोलकर दिव्याशास्त्र बुला रहे थे लेकिन कोई दिव्याशास्त्र प्रकट ही नहीं हुआ. अर्जुन का गांडीव भी सामान्य धनुष के जैसा बन गया था और अर्जुन के द्वारा किए गए सभी प्रयास विफल हो गए. अर्जुन अपने आसपास बेबस होकर देखते रह गए और वह महिलाओं और धन-संपदा को लूटकर ले गए.
शनिवार समेत भूलकर भी इन दिनों ना काटें नाखून, मां लक्ष्मी होंगी नाराज, बैठे बिठाए लग जाएगी लंका
18 May, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धर्म शास्त्रों में नहाने से लेकर खाने तक और जाने लेकर नाखून काटने तक. हर चीज के नियम बनाए गए हैं और इन नियमों का पालन करने से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में भी सुख-शांतचि रहती है. ज्योतिष शास्त्र में नाखून काटने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, इन नियमों को ध्यान में रखेंगे तो ना सिर्फ कष्टों से मुक्ति मिलेगी बल्कि इसका प्रभाव कुंडली में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों पर भी पड़ता है. नाखून काटने के ज्योतिषीय नियम, परंपरा, शास्त्रों और लोकविश्वासों से जुड़े हुए हैं. इन नियमों का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और आध्यात्मिक ऊर्जा को संतुलित रखना होता है. आइए जानते कौन से दिन नाखून काटना शुभ होता है और कौन से नाखून काटने से अशुभ होता है…
सोमवार का दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ चंद्र देव को समर्पित है. इसलिए इस दिन नाखून काटने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रतिकूल होती है और मन में नकारात्मक विचार आते हैं और माता के साथ भी संबंध खराब होने का खतरा बना रहता है.
मंगलवार का दिन
मंगलवार का दिन बजरंगबली और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को समर्पित है. इस दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए. मान्यता है कि इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है. मंगल ग्रह का संबंध रक्तस ऊर्जा, साहस आदि से है इसलिए इस दिन दिन नाखून काटने से रक्त संबंधी रोग होने का खतरा बना रहता है और निर्णय लेने में भी समस्या होती है.
बुधवार का दिन
बुधवार के दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है. इस दिन नाखून काटने से जल्द ही अच्छा लाभ मिलता है और नौकरी व कारोबार में अच्छी तरक्की भी होती है. बुधवार का दिन बुध ग्रह से है, जो बुद्धि, नौकरी, कारोबार, ज्ञान, भाग्य आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. बुधवार के दिन नाखून काटने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.
गुरुवार का दिन
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है इसलिए गुरुवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है और गुरु ज्ञान, आस्था, भाग्य, धन आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं और नाखून काटने से इन सभी चीज की हानि होती है.
शुक्रवार का दिन
शुक्रवार के दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह को समर्पित है. शुक्र ग्रह सौंदर्य, ऐश्वर्य, धन, संपदा, समृद्धि और स्वच्छता से जुड़ा हुआ है इसलिए इस दिन नाखून काटने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है.
शनिवार का दिन
अगर आप शनिवार के दिन नाखून काटते हैं तो ऐसा करने से बचें. मान्यता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से शारीरिक कष्ट होता है. शनिवार का दिन न्याय के देवता और कर्म के कारक ग्रह शनिदेव को समर्पित है इसलिए इस दिन नाखून काटने से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति भी कमजोर होती है, जिससे कई तरह के दोष लगने का खतरा बना रहता है.
रविवार का दिन
रविवार के दिन भूलकर भी नाखून काटने से बचना चाहिए. रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है और सूर्य आत्मा, तेज, प्रशासन आदि से संबंधित हैं. अगर आप रविवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपको प्रशासन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
समय के अनुसार नियम
सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से बचना चाहिए. ज्योतिष में रात्रि समय को तामसिक ऊर्जा से जुड़ा माना गया है और सूर्यास्त के समय अगर आप नाखून काटते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित कर सकती है.
इन त्योहार और तिथियों पर ना काटें
अमावस्या और पूर्णिमा के दिन नाखून काटने से बचना चाहिए. साथ ही बिस्तर पर नाखून काटने से धन की हानि होती है. धार्मिक दृष्टि से पवित्र दिन जैसे एकादशी, गुरु पूर्णिमा, नवरात्रि, आदि त्योहार और शुभ तिथियों पर नाखून काटना वर्जित माना जाता है.
नाखून कहां और कैसे फेंकें
कटे हुए नाखूनों को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. इसे नकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला माना जाता है इसलिए नाखून को हमेशा मिट्टी में दबाना या ढककर कूड़ेदान में डालना उचित होता है.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
18 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- कार्य बाधा, स्वभाव में उद्विघ्नता, दु:ख अवश्य ही बनेगा, ध्यान दें।
वृष राशि :- आरोप से बचें, कार्यगति मंद रहेगी, क्लेश व अशांति अवश्य बनेगी।
मिथुन राशि :- योजनाऐं पूर्ण होंगी, धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
कर्क राशि :- मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्यगति में सुधार होवे, चिन्ताऐं कम होंगी।
fिसंह राशि :- सामर्थ्य और धन अस्त-व्यस्त हो, सतर्कता से कार्य अवश्य ही निपटा लेवें।
कन्या राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक हो, कार्यगति में सुधार होवे, चिन्ता कम हो।
तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा के साधन बनेंगे, स्त्री से सुख-शांति अवश्य ही बन जायेगी।
वृश्चिक राशि :- अग्नि-चोटादि का भय, व्यर्थ भ्रमण, धन व्यय होगा, रुके कार्य बनेंगे।
धनु राशि :- मानसिक क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, क्लेश तथा भय बना ही रहेगा।
मकर राशि :- विवादग्रस्त होने से बचें, तनाव व क्लेश, मानसिक अशांति बनेगी।
कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा।
मीन राशि :- भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति, समय उल्लास से बीते तथा मनोवृत्ति उत्तम रहेगी।
महाभारत: कृष्ण के दुनिया से कूच करते ही क्यों खत्म हुई अर्जुन के गांडीव की शक्ति, तब उन्होंने धनुष किसे दिया
17 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाभारत युद्ध में अर्जुन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर के तौर पर याद किया जाता है. उस युद्ध में पांडवों की जीत का सबसे बड़ा सेहरा उन्हीं पर था. इससे पहले भी अर्जुन ने बार- बार अपने तीर और धनुष से अपनी श्रेष्ठता ऐसी जाहिर की कि बड़े से बड़ा योद्धा और बड़ी से बड़ी सेना भी उनके छूटते तीरों के सामने हार मान जाती थी. इन्हीं अर्जुन के तीर धनुष ने बाद में जवाब दे दिया. वो लाख तीन धनुष चलाते रहे लेकिन साधारण से डाकुओं ने उन्हें हरा दिया.
ये बात हैरान जरूर करती है लेकिन है सच. जब अर्जुन कृष्ण के निधन के बाद द्वारिका गए तो वहां से लौटते हुए उनका बुरा हाल हो गया. वह उनके महल की सैकड़ों महिलाओं को हिफाजत में लेकर हस्तिनापुर लौट रहे थे. वजह ये थी कि कृष्ण के निधन के बाद द्वारिका का डूबना शुरू हो गया था. ये समुद्र में समाने लगी थी. ऐसे में अर्जुन से सभी ने कहा कि वह इन महिलाओं को लेकर हस्तिनापुर ले जाएं, वहां ये सुरक्षित रहेंगी.
साधारण डाकुओं को भी नहीं हरा पाए
लेकिन लौटते समय रास्ते में उन्होंने देखा कि उनके तीर-धनुष की धार खत्म हो चुकी थी. उनकी धनुर्विद्या गायब हो गई. इसने जवाब दे दिया. कृष्ण के निधन के बाद हस्तिनापुर लौटते हुए उनका दस्युओं का सामना हुआ. दस्यु अर्जुन के साथ जा रही कई महिलाओं को उठा ले गए. अर्जुन कुछ नहीं कर सके. उन्होंने धनुष पर तीर चढ़ाए लेकिन वो चल ही नहीं रहे. चल भी रहे थे तो इनका असर नहीं हो रहा था.
कृष्ण के निधन का क्या असर पड़ा
इसका कारण उनकी धनुर्विद्या में कमी नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक और दैवीय वजहें. दरअसल अर्जुन की धनुर्विद्या की जबरदस्त ताकत का प्रमुख स्रोत भगवान कृष्ण की कृपा और उपस्थिति थी. कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. युद्ध में उनके सारथी के रूप में मार्गदर्शन किया था. उनकी गंभीर शक्ति और युद्ध-कौशल में कृष्ण का आशीर्वाद महत्वपूर्ण था. कृष्ण के निधन के बाद वह दैवीय समर्थन समाप्त हो गया, जिसके कारण अर्जुन की शक्ति कमजोर पड़ गई.
गांडीव धनुष की शक्ति खत्म हो गई
अर्जुन का गांडीव धनुष उन्हें अग्निदेव से मिला था. ये दैवीय अस्त्र था. यह धनुष कृष्ण की मौजूदगी के साथ दैवीय उद्देश्य के लिए काम करता था. युद्ध के बाद और कृष्ण के निधन के बाद गांडीव की शक्ति का उद्देश्य खत्म हो गया. इस वजह से ये धनुष केवल एक साधारण हथियार बन गया, जिसके कारण अर्जुन इसे पहले की तरह प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाए.
बेहद चमत्कारी है ये हनुमान मंदिर, बरगद के पेड़ पर मौली बांधने से पूरी होती है पुत्र की मनोकामना! रामायण से है कनेक्शन
17 May, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में धर्म और आस्था का रिश्ता बेहद गहरा है. यहां हर मंदिर के साथ कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है, जो लोगों को वहां जाने के लिए प्रेरित करती है. ऐसा ही एक विशेष मंदिर पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है श्री बड़ा हनुमान मंदिर. यह मंदिर न केवल अपनी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि एक अनोखे मेले की वजह से भी पूरे देश में चर्चित है. इस मेले में बच्चे लंगूर बनकर आते हैं और भगवान हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं. ये मंदिर रामायण काल का है और जिसके साक्ष्य आज भी मंदिर में मौजूद हैं. इस मंदिर में केवल भारत नहीं बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है.
यह मंदिर पंजाब में कहां स्थित है?
श्री बड़ा हनुमान मंदिर, अमृतसर में स्थित है और स्वर्ण मंदिर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है. यह मंदिर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ परिसर के अंतर्गत आता है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
मंदिर से जुड़ी मान्यता क्या है?
इस मंदिर की सबसे विशेष बात यह है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में है, जो बहुत कम मंदिरों में देखने को मिलती है. मान्यता है कि यही वह स्थान है जहां रामायण काल में भगवान राम की सेना और लव-कुश के बीच युद्ध हुआ था. इस युद्ध के दौरान हनुमान जी को लव-कुश ने एक बरगद के पेड़ से बांध दिया था. आज भी वह पेड़ मंदिर परिसर में मौजूद है, जिसे देखने श्रद्धालु विशेष रूप से आते हैं.
मान्यता है कि यह मंदिर उस पवित्र भूमि पर बना है, जहां रामायण काल में लव-कुश और भगवान राम की सेना के बीच युद्ध हुआ था. रामायण काल में जब भगवान श्री राम जी ने अश्वमेघ यज्ञ के लिए घोड़ा छोड़ा तो लव और कुश ने इस घोड़े को वटवृक्ष से बांध दिया. उस समय हनुमान जी अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को छुड़ाने आए थे, जिसे लव-कुश ने पकड़ा था और हनुमान जी को वटवृक्ष से बांध दिया था. लव और कुश से बातचीत के दौरान हनुमान जी को एहसास हुआ कि ये उनके प्रभु श्री राम की संतान हैं.
मान्यता है कि हनुमान जी बंधन के मुक्त होने के बाद भगवान श्री राम ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि जहां पर उनकी संतान का मिलन हुआ है. वहां पर जो भी व्यक्ति संतान की प्राप्ति की कामना करेगा, वह अवश्य पूरी होगी.
पूरी होती है संतान प्राप्ति की मनोकामना
मान्यता है कि जो दंपत्ति संतान सुख की प्राप्ति के लिए यहां सच्चे मन से बजरंगबली के इस मंदिर में प्रार्थना करते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. जिन लोगों के घर में बेटा नहीं होता है, वे यहां आकर पेड़ पर मौली बांधते हैं और बेटे की मन्नत मांगते हैं और जब उनकी झोली संतान सुख से भर जाती है, तो वे भगवान को धन्यवाद देने के लिए अपने बच्चों को लंगूर बनाकर इस मंदिर में लाते हैं. यह भगवान को धन्यवाद देने की एक अनोखी परंपरा है.
लंगूर मेले में क्या होता है?
यह मेला हर साल शारदीय नवरात्रि की पहली नवरात्रि से प्रारंभ होता है और पूरे दस दिनों तक चलता है. इस दौरान अमृतसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है. दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपने बच्चों को लंगूर के रूप में सजाते हैं. इस दौरान सैकड़ों बच्चे लंगूर बनते हैं और हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा जताते हैं.
नियमों का करते हैं पालन
मंदिर के पुजारी के अनुसार, लंगूर बनने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को इन 10 दिन तक कठोर नियमों का पालन करना होता है.
लंगूर बने बच्चे और उनके माता-पिता को जमीन पर ही सोना होता है.
माता-पिता को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है.
उन्हें सात्विक भोजन करना पड़ता है, जिसमें प्याज और लहसुन का भी परहेज होता है.
लंगूर बने बच्चों को नंगे पैर रहना होता है.
वे अपने घर के अलावा किसी और के घर के अंदर नहीं जा सकते हैं.
चाकू से काटी हुई चीज नहीं खा सकते हैं.
न ही सुई और कैंची का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अपरा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय, किस्मत पलटने में नहीं लगेगा समय!
17 May, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिन्दू धर्म मे हर तिथि व हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है. एक साल में 24 एकादशी के व्रत रखे जाते हैं. हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है. एक कृष्ण, तो दूसरा शुक्ल पक्ष में, धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है. साथ ही सभी मनोकामना पूरी होती है. इस दिन किया गया व्रत अनेक फल की प्राप्ति कराता है.
वहीं, इस बार ज्येष्ठ माह की एकादशी आने वाली है, जिसे अपरा एकादशी कहा जाता है. अपरा एकादशी का विशेष महत्व है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. लक्ष्मी की कृपा मिलती है, जिससे धन प्राप्ति होती है,
कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी ?
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा. सनातन धर्म में उदया तिथि का खास महत्व है. ऐसे में अपरा एकादशी व्रत 23 मई को किया जाएगा और 24 मई को व्रत का पारण किया जाएगा.
जरूर करें अपरा एकादशी पर यह उपाय
स्वास्थ – अपरा एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें. ऐसा करने से आपका पूरा परिवार सेहतमंद रहेगा और आपको स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा.
केले का पेड़ – तो अपरा एकादशी के दिन केले के पेड़ की धूप-दीप, रोली-चावल आदि से पूजा करें और भगवान विष्णु को केसर मिला दूध अर्पित करें. कुछ मिनट बाद उसे प्रसाद के रूप में पी लें. ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे.
व्यापार – व्यापार मे परेशानी बनी हुईं है तो अपरा एकादशी पर 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लें. इन्हें मंदिर में स्थापित करके, इनकी धूप-दीप आदि से पूजा करें. पूजा के बाद एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें. यह उपाय से व्यापार चलने लगेगा.
अगर सपने में नजर आएं ये 5 चीजें, तो समझ जाइए बदलने वाली है किस्मत! छप्पर फाड़ कर बरसेगा धन
17 May, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ज्योतिष शास्त्र और स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है, साथ ही इनमें भविष्य से जुड़े संकेत भी छिपे होते हैं. प्राचीन ग्रंथों में स्वप्न शास्त्र के नाम से एक पूरी विद्या मौजूद है, जिसमें बताया गया है कि कौन सा सपना क्या इशारा करता है. इनमें से कुछ सपने जीवन में होने वाले बदलावों, लाभ या किसी बड़ी खुशी से जुड़े होते हैं. हर इंसान सोते समय सपने देखता है. अधिकतर सपने हमारे दिनभर के अनुभवों और सोच से बनते हैं, लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनका सीधा संबंध हमारे आने वाले समय से होता है. स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपनों का ज़िक्र है, जो अच्छे समय के आने का इशारा देते हैं. नीचे हम ऐसे ही पांच सपनों की बात कर रहे हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत से पहले दिखाई देते हैं.
आइए जानते हैं ऐसे ही पांच शुभ सपनों के बारे में जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव की आहट हो सकते हैं.
1. चांद को देखना
अगर आप सपने में स्पष्ट और चमकता हुआ चंद्रमा देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. यह सपना बताता है कि आपके घर में सुख-शांति और प्रेम का माहौल बनेगा. अगर परिवार में कोई तनाव या मतभेद चल रहा है, तो वह भी समाप्त हो जाएगा. यह सपना पारिवारिक एकता और मानसिक शांति का संकेत देता है.
2. नाखूनों को काटना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप खुद को सपने में नाखून काटते हुए देखें, तो यह एक सकारात्मक संकेत है. यह सपना बताता है कि आप अपने जीवन से पुराने बोझ, बाधाएं या कर्ज से जल्द ही मुक्त हो सकते हैं. साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है.
3. आकाश में उड़ना
सपने में खुद को उड़ता हुआ देखना बहुत शुभ संकेत माना गया है. यह सपना बताता है कि आपकी परेशानियों का समय अब खत्म होने वाला है और आप एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं. और जल्द ही आपको आर्थिक फायदा होगा.
4. नदी को देखना
बहती नदी को सपने में देखना इस बात का इशारा होता है कि आपके जीवन में कोई नई ऊर्जा आने वाली है. यह सपना यह भी दर्शाता है कि आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जैसे नौकरी में तरक्की, नया अवसर या पारिवारिक खुशियां.
5. बगीचे को देखना
अगर आप सपने में हरा-भरा बगीचा देखते हैं, तो यह आने वाली खुशियों, आर्थिक लाभ और कार्यों में सफलता का संकेत देता है. यह सपना बताता है कि आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है और आपके जीवन में शांति व संतुलन बना रहेगा. जल्दी ही आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
17 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- तनाव पूर्ण वातावरण से बचिये, स्त्री को शारीरिक कष्ट, मानसिक बेचैनी।
वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से सुख होवे, कार्यगति विशेष अनुकूल होवेगी।
मिथुन राशि :- भोग-ऐश्वर्य प्राप्त हो, तनाव व कष्ट होगा, विवादग्रस्त व तनावग्रस्त होने से बचिये।
कर्क राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद हो, बिगड़े कार्य अवश्य बन जायेंगे, कार्य बना लेवें।
fिसंह राशि :- परिश्रम सफल हो, व्यवस्था मंद हो, आर्थिक योजना पूर्ण अवश्य ही होवेंगी।
कन्या राशि :- कार्य-व्यवस्था गति सामान्य रहे, व्यर्थ परिश्रम, कार्यगति मंद हो।
तुला राशि :- किसी दुर्घटना से बचें, चोट-चपेट आदि का भय होवे, उत्साह कम होगा।
वृश्चिक राशि :- कार्यगति अनुकूल रहे, लाभांवित कार्य-योजना बनेगी, कार्य बाधा मुक्त होंगे।
धनु राशि :- कुछ प्रतिष्ठा के साधन बनें किन्तु हाथ में कुछ न लगे, कार्य अवरोध होगा।
मकर राशि :- अधिकारी वर्ग से तनाव व क्लेश होगा, मानसिक अशांति, कार्य बनेगा।
कुंभ राशि :- मनोबल बनाये रखें, हाथ में कुछ न लगे किन्तु नया कार्य बना ही लेंगे।
मीन राशि :- दौनिक कार्यगति उत्तम, कुटुम्ब में सुख समय उत्तम बनेगा, ध्यान रखें।
इस महीने के 5 मंगलवार देंगे कृपा अपार, दान-पुण्य के लिए सबसे उत्तम! मिलेगा बजरंगबली और विष्णुजी का आशीर्वाद
16 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिन्दू कैलेंडर के सबसे पवित्र महीना में से एक ज्येष्ठ महीना शुरू हो चुका है. इस महीने में भगवान विष्णु, शनि देव और हनुमान जी की पूजा करने और जलदान को बहुत शुभ माना गया है. इस माह में विभिन्न जगह प्याऊ और वाटर कूलर लगाए जाएंगे. मंदिरों में जल विहार की झांकियां सजाई जाएगी.
ठाकुरजी को आम, लीची, पपीता, मिश्री मावा, गुलकंद आदि ठंडक प्रदान करने वाली खाद्य सामग्री का भोग लगाया जाएगा. पंडित घनश्याम शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह के शुरुआती दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान दोनों प्रभावशाली ग्रह गुरु और सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है.
पांच मंगलवार, देंगे कृपा अपार
पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ माह में पांच मंगलवार होंगे. यह पांचों मंगलवार हनुमानजी की कृपा पाने के लिए विशेष दिन हैं. इन दिनों में किया गया दान, विशेष रूप से प्यासे को जल पिलाना, शरबत वितरण, अन्न सेवा और सेवा कार्य विशेष पुण्यदायी होते हैं. हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए बजरंग बली को सिंदूर, केसर, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, गुलाब और कमल पुष्प अर्पित किए जाएंगे, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ होंगे.
मंगलवार को हुई थी श्रीराम से भेंट
पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्रीराम, माता सीता की खोज में वन में भटक रहे थ, तब उनकी पहली मुलाकात हनुमानजी से हुई. हनुमानजी उस समय एक ब्राह्मण के रूप में राम और लक्ष्मण से मिले थे. यह भेंट ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को हुई थी. इसलिए इस दिन की विशेष मान्यता होती है और इस दिन से ही भगवान राम और हनुमानजी के अटूट संबंध की शुरूआत मानी जाती है.
ज्येष्ठ माह दान-पुण्य करने का महत्व
कि यह माह दान-पुण्य करने के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है. इस माह में जलदान, अन्नदान, वस्त्रदान और छत्र-चप्पल दान का विशेष महत्व है. गर्मी के इस मौसम में प्यासे को जल देना, भूखे को भोजन कराना और गरीबों को वस्त्र देना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है.
मान्यता है कि इस माह में किया गया दान सीधे भगवान विष्णु को प्राप्त होता है. ज्येष्ठ की पूर्णिमा को “वट सावित्री व्रत” भी मनाया जाता है, जिसमें सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और दान करती हैं. इस प्रकार, ज्येष्ठ माह में दान-पुण्य करने से आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक कल्याण भी होता है.
सपने में दिखे यह जानवर तो तुरंत खोल दें तिजोरी, बनने वाले हैं करोड़पति
16 May, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर व्यक्ति सोते समय कुछ ना कुछ सपना अवश्य देखता है और स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें भूत, भविष्य और वर्तमान के घटनाओं की ओर संकेत करता है. हर सपना का महत्व और संकेत भी अलग-अलग होता है. कई जातक घर पैसा, गाड़ी, इत्यादि का सपना देखता है, तो कई जातक पशु पक्षियों के भी सपने देखते हैं. कुछ पशु पक्षियों के सपने बेहद शुभ होते हैं, तो कुछ पशु-पक्षियों के सपने अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करता है. वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक ऐसा पशु है, जिसका सपना अगर जातक देखे, तो उसे करोड़पति बनने में देर नहीं लगती है. सफलता के रास्ते अपने आप बनने लगते हैं. कौन सा है, वह पशु और क्या कुछ खास प्रभाव पड़ता है, जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कुछ ऐसे पशु पक्षी हैं, जिनको सपने में देखना बेहद शुभ माना जाता है. उसी में से एक है हाथी. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर जातक सपने में हाथी देख ले, तो भाग्य चमक जाता है. जातक की किस्मत खुल जाती है. क्योंकि सपने में हाथी आना यानी कुंडली में गजकेसरी योग का बनने वाला है और गजकेसरी योग जातक की किस्मत बदल देती है. रातों-रात करोड़पति बन सकता है.
क्या कुछ पड़ता है प्रभाव?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर सपने में हाथी देखना और उसमें से भी हाथी पर सवार अगर जातक हो तो जातक का भाग्य बदल जाता है. जातक को यश, सम्मान, मान, प्रतिष्ठा, वैभव मिलते देर नहीं लगती है. करियर में लगातार तरक्की मिलती है. अगर विवाह में समस्या आ रही है, तो वह भी समाप्त हो जाएगी.हालांकि की हाथी का सपना देखने के बाद महालक्ष्मी मंदिर में जाकर हाथी की प्रतिमा अर्पण करनी चाहिए.
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
