धर्म एवं ज्योतिष
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
21 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- धन का व्यय संभव है, तनाव पूर्ण वार्ता से बचियेगा, कार्य का ध्यान अवश्य दें।
वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से सफलता, कार्यकुशलता से संतोष होगा, कार्य करेंगे।
मिथुन राशि :- चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन जुटाएं, शुभ समय अवश्य होगा।
कर्क राशि :- बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा तथा समृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे।
fिसंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा तथा समृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे।
कन्या राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, संघर्ष से अधिकारियों का व्यय भार बढ़ेगा।
तुला राशि :- कुटुम्ब और धन की चिन्ता बनी रहे, परिश्रम के साथ कार्य अवश्य बनेंगे।
वृश्चिक राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधा क्लेश-युक्त रखे, स्थिति सामर्थ्य योग्य बनेगी।
धनु राशि :- भावनाऐं विक्षुब्ध रखें। दैनिक कार्यगति मंद रहे, परिश्रम से कार्य अवश्य बनें।
मकर राशि :- तनाव क्लेश व अशान्ति, धन का व्यय, मानसिक अशान्ति अवश्य ही बनेगी।
कुंभ राशि :- कार्य कुशलता से संतोष होगा। व्यवसायिक समृद्धि के कार्य अवश्य बनेंगे।
मीन राशि :- कुटुम्ब के कार्य में समय बीतेगा तथा हर्षप्रद समाचार अवश्य ही मिलेंगे।
महाभारत : कृष्ण के सगे समधी थे दुर्योधन, अजीब हालत में हुई बेटा-बेटी की शादी, दोनों में क्यों कभी नहीं बनी
20 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि कृष्ण और दुर्योधन सगे समधी थे. कृष्ण के बेटे की शादी दुर्योधन की इकलौती लड़की से हुई थी. हालांकि ये शादी बहुत अजीब तरीके से हुई. जिसको लेकर कृष्ण के बड़े भाई बलराम ने कौरवों को धमकी भी दे डाली थी. कौरव भी कृष्ण के बेटे पर खूब नाराज थे.क्योंकि बात ही ऐसी थी. ये कैसी शादी थी. और शादी के बाद समधि बनने के बाद भी दुर्योधन और कृष्ण अलग अलग ही रहे.
महाभारत में रिश्तों की ऐसी पहेलियां हैं कि जितनी इसे खोलते जाएंगे, उतना ही हैरान भी होंगे. जैसे कि कृष्ण और दुर्योधन का आपस में समधी होना लेकिन एक दूसरे के कभी साथ नहीं होना. ये कथा मुख्य तौर पर हरिवंश पुराण (महाभारत का उपपुराण) और महाभारत के अनुशासन पर्व तथा अश्वमेध पर्व में आती है.
कृष्ण के बेटे का नाम था साम्ब. दुर्योधन की बेटी का नाम था लक्ष्मणा. साम्ब स्वभाव से बहुत साहसी, उद्दंड और हठी माने जाते थे. वह कृष्ण और उनकी पत्नी जामवंती के पुत्र थे. उसको दुर्योधन की बेटी लक्ष्मणा से प्यार हो गया.
हरिवंश पुराण (पर्व 2, अध्याय 99) में कहा गया है कि साम्ब द्वारका से हस्तिनापुर आए थे. वहीं कौरव सभा या किसी नगर उत्सव में लक्ष्मणा को पहली बार देखा था. वो उससे इतना प्रभावित हुए कि मन ही मन उस पर मोहित हो गए. उसके सौंदर्य और गुणों की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने निश्चय कर लिया कि
“यदि विवाह संभव न भी हो, तो मैं लक्ष्मणा को हरण कर लूंगा.”
दोनों एक दूसरे को चाहते थे. दुर्योधन की पत्नी भानुमति जरूर इस बारे में जानती थी. वह चाहती भी थी कि ये शादी हो जाए लेकिन ये बात कभी जाहिर नहीं की. भानुमति खुद कृष्ण भक्त थी.
दुर्योधन क्यों इस शादी के लिए राजी नहीं था
कहा जाता है कि कौरवों को ये बात पता चल गई थी लेकिन कृष्ण के पांडवों के करीब होने की वजह से उन्हें ये कतई पसंद नहीं था कि उनके यहां की बेटी की शादी उनके बेटे से हो. दुर्योधन को कतई इस विवाह के लिए राज़ी नहीं थे, क्योंकि उन्हें यादवों से ईर्ष्या थी.
दुर्योधन की बेटी को साम्ब स्वयंवर से हरण कर ले गया
जब लक्ष्मणा के लिए स्वयंवर का आयोजन किया गया तो कृष्ण के बेटे साम्ब को इसमें नहीं आमंत्रित किया गया. स्वयंवर समारोह की सारी तैयारियां हो गईं. राजा और राजकुमार वहां पहुंच गए. जैसे ही लक्ष्मणा स्वयंवर में किसी और को वरमाला डालने जा रही थी, तभी साम्ब ने वहां पहुंचकर लक्ष्मणा का अपहरण कर लिया. अपने रथ पर बिठाकर वह वहां से भाग निकला. कौरव देखते रह गए.
साम्ब को बंदी लिया गया
कौरव बहुत क्रोधित हुए. उन्होंने भीष्म, द्रोण, कर्ण, और कृपाचार्य आदि के साथ साम्ब का पीछा किया. संघर्ष हुआ. साम्ब अकेले थे. इसलिए कौरवों ने उन्हें बंदी बना लिया.
तब क्रोधित बलराम हस्तिनापुर पहुंचे
जब यह बात द्वारका पहुंची, तो बलराम बहुत क्रोधित हुए. वह अकेले हस्तिनापुर पहुंचे. धृतराष्ट्र और कौरवों से बोले, “यदि आप लोगों ने साम्ब को नहीं छोड़ा तो तो मैं हस्तिनापुर को गदा प्रहार से गंगा में डुबो दूंगा.” बलराम के प्रचंड रूप को देखकर कौरव डर गए.
तब दोनों का विधिवत विवाह हुआ
धृतराष्ट्र ने माफ़ी मांगी और कहा, “हमसे भूल हुई. साम्ब और लक्ष्मणा का विधिवत विवाह करवा देंगे.” फिर साम्ब के साथ लक्ष्मणा का विवाह कराया गया. ये विवाह महाभारत युद्ध से पहले हुआ था. इस विवाह के पीछे राजनीतिक महत्व भी था. हालांकि ये कहा जाता है इस विवाह की जानकारी कृष्ण को भी नहीं थी. इसकी जानकारी उन्हें विवाह के बाद ही हुई. साम्ब और लक्ष्मणा का एक पुत्र हुआ था, जिसका नाम उष्ण या प्रद्युम्न भी मिलता है.
बलराम चाहते थे कि इस विवाह से यादव और कौरव वंश के बीच एक तरह का समझौता या सांठगांठ हो सके. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. महाभारत युद्ध में इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ा. हालांकि ये जरूर हुआ कि दुर्योधन युद्ध से पहले कृष्ण से मदद मांगने पहुंचे थे और कृष्ण ने उन्हें अपनी सेना दे दी थी.
कृष्ण की वजह से ही दुर्योधन मारा भी गया
कृष्ण ने दुर्योधन का समधी होने के बाद भी महाभारत के युद्ध में पांडवों का साथ दिया. जब महाभारत के युद्ध में दुर्योधन जान बचाकर भागा और एक तालाब में छिप गया, तो उसे कैसे निकाला जाए, ये युक्ति भी उन्होंने पांडवों को बताई और गदा युद्ध में दुर्योधन की जांघ पर प्रहार करने की युक्ति भी उन्होंने ही भीम को बताई.
हालांकि ये भी कहना चाहिए बेशक कृष्ण समधि थे लेकिन कभी दुर्योधन ने भी उन्हें वो सम्मान नहीं दिया, जो देना चाहिए था. जब कृष्ण पांडवों के वनवास के बाद मध्यस्थ बनकर हस्तिनापुर के दरबार में पहुंचे थे, तब दुर्योधन ने तो उन्हें बंदी बनाने की योजना तक बना ली थी.
कृष्ण और दुर्योधन की कभी नहीं बनी. क्योंकि कृष्ण को हमेशा लगता था कि पांडव सही रास्ते पर चलते हैं. दुर्योधन बार बार उनसे छलकपट करता है. इसी से उसने उनसे उनका राजपाट छीन लिया. उन्होंने हमेशा दुर्योधन को सही रास्ते पर लाने की कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. अगर दुर्योधन अपने समधी कृष्ण की बात मान लेता तो कभी महाभारत का युद्ध ही नहीं होता.
कुंवारी लड़कियों किस तरह रखें मंगलवार का व्रत, जानें नियम, पूजा विधि, लाभ, मंत्र
20 May, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में मंगलवार व्रत को अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना जाता है. मंगलवार व्रत विशेष रूप से हनुमानजी और मंगल ग्रह की पूजा के लिए समर्पित होता है. मान्यता है कि मंगलवार का व्रत करने से हनुमानजी की विशेष कृपा रहती है और सभी कष्ट व परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है. साथ ही कुंडली में अगर मंगल ग्रह से संबंधित दोष है तो वह भी दूर हो जाएगा. विशेष रूप से मांगलिक दोष की वजह से विवाह में देरी हो रही है तो उनके लिए यह व्रत अत्यधिक फलदायी माना गया है. मंगलिक दोष से पीड़ित लड़कियों को इस व्रत को 16 या 21 लगातार मंगलवार तक रखने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं मंगलवार का व्रत लड़कियां किस तरह रखें…
मंगलवार व्रत के लाभ (Benefits of Tuesday Fast)
मंगलिक दोष से मुक्ति
मंगलवार व्रत विशेष रूप से उन लड़कियों के लिए लाभकारी माना गया है, जिनकी कुंडली में मंगलिक दोष है. इस व्रत के माध्यम से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं. ऐसा विश्वास है कि मंगलवार का व्रत श्रद्धा से करने पर मनचाहा और योग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है. व्रत से आकर्षण, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.
रुकावट का निवारण
मंगलवार का व्रत पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में आ रहीं सभी तरह की रुकावट, तनावों और पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है. साथ ही नौकरी व कारोबार में उन्नति होती है और जमीन से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण भी मिलता है.
मंगल ग्रह का शुभ फल
मंगलवार का व्रत करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जिन लड़कियों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है, वह भी दूर हो जाता है. मंगलवार का व्रत करने से मंगल ग्रह का शुभ फल प्राप्त होता है और किसी संपत्ति के मालिक भी बनते हैं. इस व्रत के करने से आत्मविश्वास, साहस और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है. आर्थिक समस्याओं और मानसिक तनाव में कमी आती है और समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होता है.
मंगलवार मंत्र जप
मंगलवार को हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित मंत्र का जप अवश्य करें…
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः, इस मंत्र का 108 बार जाप मंगल दोष निवारण में मदद करता है.
ॐ हनु हनुमते नमः
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्
ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय
महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
मंगलवार व्रत पूजा विधि
मंगलवार व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान व ध्यान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. अगर संभव हो तो लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. पूजा स्थान को स्वच्छ करें और चारों तरफ गंगाजल से छिड़काव भी करें. फिर एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमानजी और मंगल ग्रह की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. हनुमानजी की पूजा में लाल सिंदूर, लाल फूल, गुड़, तुअर दाल, चना, हलवा आदि का उपयोग करें. इनका भोग हनुमानजी को अर्पित करें. फिर ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः और ॐ हनुमते नमः मंत्रों का 108 बार जप भी करें. अगर संभव हो तो नारियल, तांबा, मसूर की दाल, गुड़, गेहूं आदि का दान अवश्य करें. साथ ही गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन भी कराएं. मंगलवार के 21 व्रत पूर्ण होने के बाद उद्यापन अवश्य करें, जिसमें हवन, भोग अर्पण और दान आदि शामिल हैं.
मंगलवार व्रत भोजन नियम (Fasting Rules)
* उपवास में फलाहार, दूध, और साबूदाना खिचड़ी आदि ले सकते हैं.
* अगर पूर्ण उपवास कठिन लगे तो एक समय सात्त्विक भोजन कर सकते हैं.
* लाल मसूर की दाल, पराठे, दही, और गुड़-चना या फल खा सकते हैं.
दान और सेवा
* हनुमानजी को प्रिय वस्तुएं जैसे गुड़, चना, नारियल, मसूर की दाल का दान करें.
* मंदिर में जाकर बंदरों को केला या चना खिलाना शुभ होता है.
* गरीबों को भोजन और वस्त्र का दान करें.
व्रत में क्या न करें
* व्रत के दिन मांसाहार, शराब, लहसुन-प्याज से दूर रहें.
* अधिक क्रोध, झूठ बोलना या दूसरों को अपशब्द कहना भी वर्जित है.
* व्रत के दौरान मोबाइल, टीवी, सोशल मीडिया में अधिक समय न लगाएं – ध्यान और भक्ति में मन लगाएं.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
20 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- मानिसक बेचैनी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बचें, अधिकारियों से तनाव बनेगा।
वृष राशि :- योजनाऐं फलीभूत हों, सफलता के साधन जुटायें, विशेष लाभ होगा।
मिथुन राशि :- अचानक उपद्रव कष्टप्रद हो, विशेष कार्य स्थिगित रखें, कार्य अवरोध होगा।
कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, कार्य व्यवसाय की विशेष चिन्ता बनेगी।
fिसंह राशि :- किसी अपवाद व दुर्घटना से बचें, व्यवसायिक क्षमता में बाधा होगी।
कन्या राशि :- व्यवसायिक गति उत्तम, चिन्ताऐं कम होंगी, अवरोध के बाद कार्य बनेंगे।
तुला राशि :- मानसिक बेचैनी, उद्विघ्नता के योग बने तथा कुटुम्ब में क्लेश होगा।
वृश्चिक राशि :- सामर्थ्य वृद्धि के बाद तनाव भड़के, झगड़े अवश्य होंगे। बचकर रहें।
धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्याऐं कष्टप्रद हों, तनाव तथा व्यर्थ धन का व्यय होगा।
मकर राशि :- योजनाऐं फलीभूत हो, सफलता के साधन अवश्य जुटायें तथा कार्य बनेंगे।
कुंभ राशि :- स्वाभाव में खिन्नता, मानसिक बेचैनी बने, कार्य-बिगड़ जायेंगे, ध्यान दें।
मीन राशि :- तनाव व क्लेश, अशांति बनेगी, परिश्रम विफल होगा, कार्यगति मंद होगी।
विंध्यधाम के रामगया घाट पर बनेगा राम चरण पादुका, बनेगा योग साधना केंद्र
19 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम के बाद रामगया गंगा घाट व अष्टभुजा मंदिर परिक्षेत्र का कायाकल्प होगा. जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है. वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा.
विंध्याचल के तारा मंदिर व गंगा के मध्य वृहद योग साधना केंद्र बनेगा. गंगा के किनारे योग साधना केंद्र का निर्माण होने के बाद भक्तों के साथ ही आम लोगों को फायदा होगा. वहीं, पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
पौराणिक मान्यताओं वाले रामगया गंगा घाट का भी पुनर्विकास कराया जाएगा. रामगया घाट का सुंदरीकरण के साथ ही राम चरण पादुका बनाया जाएगा. वहीं, गंगा घाट पर जाने वाले सड़क का भी चौड़ीकरण किया जाएगा.
विंध्याचल के साथ ही अष्टभुजा मंदिर परिक्षेत्र का विकास होगा. अष्टभुजा मंदिर परिक्षेत्र में वन विभाग की खाली जमीन को मातृ शक्ति वन व उपवन के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे सुंदरता और दिव्यता और बढ़ जाएगी.
विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद मां विंध्यवासिनी धाम से जुड़े ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है. प्रस्ताव मंजूर होने के बाद दो वर्षों में कार्य पूर्ण हो जाएगा. भक्त नव्य व दिव्य रूप का दीदार कर सकेंगे.
जिला पर्यटन अधिकारी शक्ति प्रताप सिंह ने बताया कि विंध्याचल क्षेत्र में पार्किंग, अष्टभुजा मंदिर सहित अन्य कई परियोजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा.
सोमवती या भौमवती..इस बार क्या कहलाएगी ज्येष्ठ अमावस्या? 26 या 27 मई, कौन सी तिथि सही
19 May, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि हिंदू धर्म के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह तिथि गंगा नदी में स्नान दान और पितृ तर्पण के लिए सबसे उत्तम तिथि मानी जाती है. मान्यता है कि जेठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी.
वहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन दान-पुण्य करता है, उनके जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होती है. अमावस्या पर लक्ष्मी नारायण की पूजा का भी विधान है. इस साल ज्येठ माह की अमावस्या तिथि को लेकर थोड़ी सी आसमंजस की स्थिति है. देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानें कब है ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि?
पितृ तर्पण, पितृ दोष से मुक्ति का दिन
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि बेहद खास है. क्योंकि, उस दिन आप पितृ तर्पण करके पितृ दोष और शनिदेव की पूजा कर शनिदोष से भी छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि, इस साल जेठ की अमावस्या तिथि को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति है. लोग 26 या 27 मई की तिथि को लेकर कंफ्यूज हैं.
इस दिन मनाई जाएगी अमावस्या तिथि
ज्योतिषाचार्य ने बताया ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, जेठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई दिन सोमवार सुबह 10 बजकर 54 मिनट से हो रहा है और समापन अगले दिन मंगलवार 27 मई सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. उदयातिथि के अनुसार 27 मई को ही अमावस्या तिथि पड़ रही है. दिन मंगलवार रहने के कारण इसे भौममती अमावस्या कहेंगे.
दोस्त है या दुश्मन? चाणक्य की नीतियां से करें व्यक्ति की असली पहचान, जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा
19 May, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आपने कभी सोचा है कि इस दुनिया में किस पर भरोसा किया जाए और किससे सावधान रहा जाए? कौन है आपका सच्चा मित्र और कौन है वह जो मीठी बातों के पीछे आपकी पीठ में छुरा घोंपने को तैयार बैठा है? हम सभी की ज़िंदगी में कुछ लोग फरिश्तों की तरह आते हैं, तो कुछ दुश्मन बनकर. असली चुनौती होती है इन लोगों को पहचानना. सामने वाले चेहरे के पीछे छिपे असली चेहरे को समझना. अगर आपने यह हुनर सीख लिया तो यकीन मानिए, फिर कोई आपको न ठग पाएगा, न धोखा दे पाएगा. महान आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रभावशाली और सार्थक हैं, जितनी हजारों साल पहले थीं. चलिए जानते हैं चाणक्य की बताई कुछ ऐसी नीतियों के बारे में, जिनसे आप हर इंसान की असली पहचान कर सकते हैं.
वाणी ही असली आईना है
चाणक्य के अनुसार, इंसान अपनी वाणी से पहचाना जाता है. वह व्यक्ति जो हर वक्त आपकी हां में हां मिलाता है, ज़रूरत से ज़्यादा तारीफ करता है और आपकी गलतियों पर कभी कुछ नहीं कहता, वो आपके भले की कामना नहीं कर रहा. ऐसे लोग जानने वाले और मिलने वालों की लिस्ट में तो आ सकते हैं लेकिन कभी अच्छे मित्र नहीं हो सकते. ऐसे लोग कभी मुसीबत में आपका साथ नहीं देते हैं.
चापलूस की पहचान
जो हर समय आपकी तारीफ करे और कभी आपकी कमियां न बताए.
जो दूसरों की बुराई आपके सामने करे.
जो बहुत मीठा बोलता है लेकिन काम कुछ नहीं करता.
ऐसे लोग बेहद खतरनाक हो सकते हैं.
एक सीख देने वाली कहानी
एक राजा के दरबार में दो मंत्री थे. एक मंत्री हर समय राजा की तारीफ करता, दूसरा विनम्रता से गलतियों की ओर ध्यान दिलाता. राजा ने पहले मंत्री को अपना खास बना लिया. पर वही मंत्री, मीठी बातों की आड़ में, दुश्मनों से मिल गया और राजा के खिलाफ साजिश रच दी. जब तक राजा को समझ आया- बहुत देर हो चुकी थी. इसलिए ऐसे लोग जहरीले सांपों से भी घातक होते हैं.
कर्म ही असली पहचान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान की पहचान उसकी बातों से नहीं, उसके कर्मों से होती है. जो कठिन समय में आपका साथ दे, वही आपका सच्चा साथी है. जो सिर्फ बातें करे, वक़्त पर गायब हो जाए, वह सिर्फ स्वार्थी है.
ये पांच संकेत पहचानिए
1. जो हमेशा तारीफ करे, पर कभी कमी न बताए वह चापलूस है.
2. जो दूसरों की बुराई करे- वह आपकी भी करता होगा.
3. जो जरूरत से ज़्यादा मीठा बोले- उसके इरादे ज़हरीले हो सकते हैं.
4. जो मदद के समय बहाने बनाए- वह मतलबपरस्त है.
5. जो मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा हो- वही सच्चा मित्र है.
चाणक्य के चार महान परीक्षण
छोटी परीक्षा: किसी पर भरोसा करने से पहले उसे छोटी ज़िम्मेदारी देकर परखिए.
पैसा और ताकत: किसी को पैसे या पावर दीजिए, असली चेहरा सामने आ जाएगा.
गुस्से की घड़ी: गुस्से में इंसान का असली स्वभाव दिखता है.
बुरा वक़्त: जब कुछ नहीं होता, तब साथ खड़ा इंसान ही सच्चा होता है.
धोखेबाज़ से निपटने के उपाय
भावनाओं पर काबू रखें
सबूत इकट्ठा करें
धीरे-धीरे दूरी बनाएं
उसकी चाल उसी पर इस्तेमाल करें
कमजोर नहीं, ताकतवर बनें, मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से.
असली जीत क्या है?
केवल धोखेबाज़ से निपटना ही नहीं, बल्कि उसे हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से बाहर निकाल देना ही असली जीत है.
छोटा कैलाश की तरह..छोटा अमरनाथ भी, दर्शन करने के लिए इन पहाड़ों पर आना पड़ेगा, जंगल के बीच से रास्ता
19 May, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खरगोन में विंध्याचल पर्वत के बीच बसे छोटा अमरनाथ क्षेत्र में महादेव खोदरा के नाम से भी प्रसिद्ध है. बर्फानी बाबा की तरह यहां भी पहाड़ी की चढ़ाई और घने जंगल के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.
भगवान शिव का यह रहस्यमय स्थल पर्वत की चोटी से लगभग 2,000 फीट नीचे, पहाड़ी के बिलकुल बीचोंबीच है. गुफा के अंदर भगवान शिव, अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद है. गुफा के अंदर सबसे पहले नाग नागिन के जोड़े के दर्शन होते हैं.
यहां अमरनाथ की तरह दिखने वाली प्राचीन गुफा में स्थापित शिवलिंग लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु है. साथ ही यहां पेड़-पौधे और ऊंचे पहाड़ों से बहते झरने भी लोगों को आकर्षित करते हैं. यहां प्रकृति खुद शिव का अभिषेक करती है.
यहां से जुड़ी मान्यताओं के चलते हर साल हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ आते हैं, जिन्हें दर्शन के साथ एडवेंचर का भी भरपूर मजा यहां मिल जाता है. कहते हैं कि हर सुबह यहां भगवान को ताजे फूल चढ़े मिलते हैं.
पहले यहां पहुंचने का कोई उचित मार्ग नहीं था. लोग पेड़ों पर बने चिन्हों को देख गुफा तक पहुंचते थे, लेकिन अब गूगल मैप से भी पहुंच पाना आसान हो गया है. हालांकि, रास्ता पगडंडियों वाला ही है, जो जंगल से गुजरता है.
यहां पहुंचने के लिए दो मार्ग है. पहला इंदौर से महू और यहां से करीब 30 km दूर गांव, बड़ी जाम जाना पड़ता है. यहां से नीचे गुफा तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं. यह एक सरल मार्ग भी है.
जबकि, दूसरा रास्ता जंगल के बीच से होकर गुजरता है. खरगोन मुख्यालय से मंडलेश्वर, फिर करही से 10 km दूर गांव रोशियाबारी तक सड़क मार्ग है. इसके बाद 4 km पैदल पहाड़ चढ़ना पड़ता है. पूरा रास्ता पथरीला लेकिन रोमांच से भरा है.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
19 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- बेचैनी, उद्विघ्नता से बचिये, समय पर सोचे कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।
वृष राशि :- चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन जुटायें, अचानक लाभ के योग अवश्य बनेंगे।
मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, अचानक लाभ के योग अवश्य ही बनेंगे।
कर्क राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, समय व शांति नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे।
fिसंह राशि :- भोग-ऐश्वर्य व स्वास्थ नरम रहे, तथा विरोधी वर्ग अवश्य ही परेशान करेंगे।
कन्या राशि :- धन व समय नष्ट हो, क्लेश व अशांति, यात्रा से कष्ट, चिन्ता अवश्य ही होगी।
तुला राशि :- परिश्रम से सफलता के कार्य अवश्य जुटायें, कार्य बाधा अवरोध से बचिये।
वृश्चिक राशि :- चोट आदि से बचिये, क्लेश व अशांति से बचिये, समय नष्ट होगा।
धनु राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, क्लेश व अशांति से बचिये, समय नष्ट होगा।
मकर राशि :- समय नष्ट हो, चिन्ता व यात्रा, व्यग्रता तथा स्वास्थ्य नरम-गरम होगा।
कुंभ राशि :- आकस्मिक घटनाओं से चोट आदि का भय होगा, ध्यान अवश्य रखेंगे।
मीन राशि :- अधिकारियों से कष्ट, इष्ट मित्र सहायक न होवे, समय व धन नष्ट होगा।
जहां श्रीराम ने खाया था शबरी का बेर! शिवरीनारायण में आज भी मौजूद है वो पत्तल जैसा पेड़!
18 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रामभक्ति की उस सजीव स्मृति का केन्द्र है, जहां आज भी श्रद्धा के साथ जुड़ी पौराणिकता को लोग अपनी आंखों से महसूस कर सकते हैं. कहा जाता है कि यहीं माता शबरी ने अपने आराध्य श्रीराम को प्रेमपूर्वक झूठे बेर खिलाए थे, और वे बेर जिस पत्तल में रखे गए थे, वह पत्तल जैसी पत्तियों वाला वृक्ष आज भी यहां मौजूद है, जिसे कृष्णवट के नाम से जाना जाता है.
त्रिवेणी संगम और गुप्त प्रयाग की महिमा
शिवरीनारायण को “गुप्त प्रयाग” भी कहा जाता है क्योंकि यहां तीन नदियोंमहानदी, शिवनाथ और जोक का त्रिवेणी संगम होता है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस क्षेत्र का हर कोना रामायण काल की यादें संजोए हुए है. यह स्थान भगवान जगन्नाथ जी के मूल स्थान के रूप में भी प्रतिष्ठित है.
वही पत्तल, वही पेड़… आज भी मौजूद है कृष्णवट
मंदिर परिसर में स्थित ‘कृष्णवट’ वृक्ष को देखकर श्रद्धालु आज भी भावविभोर हो जाते हैं. यह कोई साधारण बरगद का पेड़ नहीं हैइसकी हर पत्ती दोना (पत्तल) के आकार की होती है. स्थानीय संत त्यागी जी महाराज बताते हैं कि माता शबरी ने इन्हीं पत्तों से बने दोने में बेर रखकर श्रीराम को भेंट किए थे.
यह पेड़ हर युग में वर्णित मिलता है, और इसलिए इसे “अक्षय वट” भी कहा जाता है.
शबरी और राम का प्रेमनाम भी बना शिवरीनारायण
पौराणिक मान्यता के अनुसार, ‘शबरी’ और ‘नारायण’ के मिलन से यह स्थान ‘शबरीनारायण’ कहलाया, जो समय के साथ ‘शिवरीनारायण’ में परिवर्तित हो गया. इस स्थल का उल्लेख सतयुग में बैकुंठपुर, त्रेतायुग में रामपुर, और द्वापरयुग में नारायणपुरी के रूप में होता है. यहां मतंग ऋषि का आश्रम और शबरी की तपोभूमि भी रही है.
आज की पीढ़ी के लिए संदेश
ऐसे स्थलों की खास बात यह है कि ये न सिर्फ आस्था का प्रतीक होते हैं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भी बनाते हैं. शिवरीनारायण का कृष्णवट वृक्ष, श्रीराम और शबरी की वह कथा जो सिर्फ पढ़ने-सुनने की नहीं, प्रत्यक्ष अनुभव करने लायक है.
श्रीकृष्ण के देह त्यागने के बाद देवी रुक्मिणी और अन्य पत्नियों का क्या हुआ?
18 May, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवान विष्णु का 8वां अवतार और 16 कलाओं के स्वामी भगवान श्रीकृष्ण का एक श्राप की वजह से देह त्यागना पड़ा, या फिर ये कहें कि कृष्णजी का पृथ्वी लोक पर समय पूरा हो गया था इसलिए उनको वापस बैकुंठ धाम जाना पड़ा. पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीकृष्ण को जरा नामक एक बहेलिए ने पैर में तीर मारा दिया था. दरअसल श्रीकृष्ण के तलवे पर पद्म चिन्ह था और जिस समय बहेलिये ने उनके तलवे पर तीर चलाया, वे पैर पर पैर रख कर लेटे हुए थे और उनके पैर स्वर्ण मृग की तरह चमक रहे थे. वही पैर दूर से देखने पर हिरण लग रहे था, जिसकी वजह से बहेलिए ने तलवे पर तिर मार दिया. तलवे पर लगे तीर की वजह से श्रीकृष्ण देह त्यागकर बैंकुंठ धाम चले गए.
महाभारत युद्ध के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीकृष्ण जब अपने धाम वापस चले गए थे, तब द्वारका नगरी और उनकी पटरानियों का क्या हुआ. श्रीकृष्ण के धाम जाने के बाद क्या उनकी पत्नियां भी धाम चली गई थीं. आइए विस्तार से जानते हैं इस कथा के बारे में…
अर्जुन ने किया अंतिम संस्कार
श्रीकृष्ण जब देह त्यागकर चले गए थे, तब द्वारका समुद्र में समा गई और कृष्ण के सभी पुत्र गृहयुद्ध में मारे गए, जिसने यादव वंश के पूर्ण विनाश का कारण बना. श्रीकृष्ण की बसाई द्वारका नगरी और उनके वंशज की ऐसी हालात देखकर अर्जुन काफी रोने लगे. अर्जुन ने ही श्रीकृष्ण और अन्य सभी यदुवंशियों का अंतिम संस्कार भी किया. रुक्मिणी और जाम्बवंती श्रीकृष्ण की चिता में प्रवेश कर सती हो गईं. वहीं सत्यभामा ने वन में जाकर गुरुओं और ऋषियों से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के ध्यान में लीन होकर तपस्या की और अंततः उनके लोक को प्राप्त किया. श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की पत्नी रेवती ने भी देह त्याग कर दिया. अर्जुन जब द्वारका से निकले तब श्रीकृष्ण की अन्य पत्नियां और बाकी यदुवंशियों की स्त्रियां भी खुद के पास बचा हुआ धन रखकर अर्जुन के साथ चल दीं.
लालसा से भरे हुए थे लोग
जब जानकारी मिली की अर्जुन के पास काफी मात्रा में धन दौलत है तो रास्ते में गांव के लोगों और लुटेरों का जमावाड़ा लगने लगा. अर्जुन महिलाओं और धन-संपदा के साथ निकलने लगे लेकिन सभी लोग धन को देख देखकर ललचाने लगे. उस समय अर्जुन अकेले थे और चारों तरफ लालसा और ईर्ष्या से भरे हुए लोग मौजूद थे, जो धन और महिलाओं को लूटना चाहते थे. जैसे जैसे अर्जुन आगे बढ़ते, उनके साथ साथ गांव वाले और लुटेरे भी आगे चलने लगे. हालांकि लुटेरे खुद अर्जुन के डर की वजह से आगे नहीं जाना चाहते थे इसलिए उन्होंने गांव वालों को धन और स्त्रियों का लालच दिया था. लेकिन अर्जुन इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि ये लोग हमला कर देंगे इसलिए वे बेफ्रिक होकर चलते गए.
पूरी तरह विफल रहे अर्जुन
रास्ते में ग्रामीणों का साथ मिलकर लुटेरों ने अर्जुन और महिलाओं पर हमला बोल दिया और लूटपान करने लगे. अर्जुन सभी से लड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन लुटेरों की संख्या बहुत ज्यादा थी. चारों तरफ लूटपाट देखकर अर्जुन को क्रोध आया और उन्होंने गांडीव उठा लिया और लुटरों पर दिव्य बाणों का प्रयोग करना चाहा लेकिन अर्जुन से कोई अस्त्र चल ही नहीं रहा था. अर्जुन मंत्र बोल बोल बोलकर दिव्याशास्त्र बुला रहे थे लेकिन कोई दिव्याशास्त्र प्रकट ही नहीं हुआ. अर्जुन का गांडीव भी सामान्य धनुष के जैसा बन गया था और अर्जुन के द्वारा किए गए सभी प्रयास विफल हो गए. अर्जुन अपने आसपास बेबस होकर देखते रह गए और वह महिलाओं और धन-संपदा को लूटकर ले गए.
शनिवार समेत भूलकर भी इन दिनों ना काटें नाखून, मां लक्ष्मी होंगी नाराज, बैठे बिठाए लग जाएगी लंका
18 May, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धर्म शास्त्रों में नहाने से लेकर खाने तक और जाने लेकर नाखून काटने तक. हर चीज के नियम बनाए गए हैं और इन नियमों का पालन करने से ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में भी सुख-शांतचि रहती है. ज्योतिष शास्त्र में नाखून काटने को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, इन नियमों को ध्यान में रखेंगे तो ना सिर्फ कष्टों से मुक्ति मिलेगी बल्कि इसका प्रभाव कुंडली में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों पर भी पड़ता है. नाखून काटने के ज्योतिषीय नियम, परंपरा, शास्त्रों और लोकविश्वासों से जुड़े हुए हैं. इन नियमों का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और आध्यात्मिक ऊर्जा को संतुलित रखना होता है. आइए जानते कौन से दिन नाखून काटना शुभ होता है और कौन से नाखून काटने से अशुभ होता है…
सोमवार का दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ चंद्र देव को समर्पित है. इसलिए इस दिन नाखून काटने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रतिकूल होती है और मन में नकारात्मक विचार आते हैं और माता के साथ भी संबंध खराब होने का खतरा बना रहता है.
मंगलवार का दिन
मंगलवार का दिन बजरंगबली और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को समर्पित है. इस दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए. मान्यता है कि इस दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है. मंगल ग्रह का संबंध रक्तस ऊर्जा, साहस आदि से है इसलिए इस दिन दिन नाखून काटने से रक्त संबंधी रोग होने का खतरा बना रहता है और निर्णय लेने में भी समस्या होती है.
बुधवार का दिन
बुधवार के दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है. इस दिन नाखून काटने से जल्द ही अच्छा लाभ मिलता है और नौकरी व कारोबार में अच्छी तरक्की भी होती है. बुधवार का दिन बुध ग्रह से है, जो बुद्धि, नौकरी, कारोबार, ज्ञान, भाग्य आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. बुधवार के दिन नाखून काटने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.
गुरुवार का दिन
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है इसलिए गुरुवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है और गुरु ज्ञान, आस्था, भाग्य, धन आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं और नाखून काटने से इन सभी चीज की हानि होती है.
शुक्रवार का दिन
शुक्रवार के दिन नाखून काटना शुभ माना जाता है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह को समर्पित है. शुक्र ग्रह सौंदर्य, ऐश्वर्य, धन, संपदा, समृद्धि और स्वच्छता से जुड़ा हुआ है इसलिए इस दिन नाखून काटने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है.
शनिवार का दिन
अगर आप शनिवार के दिन नाखून काटते हैं तो ऐसा करने से बचें. मान्यता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से शारीरिक कष्ट होता है. शनिवार का दिन न्याय के देवता और कर्म के कारक ग्रह शनिदेव को समर्पित है इसलिए इस दिन नाखून काटने से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति भी कमजोर होती है, जिससे कई तरह के दोष लगने का खतरा बना रहता है.
रविवार का दिन
रविवार के दिन भूलकर भी नाखून काटने से बचना चाहिए. रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है और सूर्य आत्मा, तेज, प्रशासन आदि से संबंधित हैं. अगर आप रविवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपको प्रशासन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
समय के अनुसार नियम
सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से बचना चाहिए. ज्योतिष में रात्रि समय को तामसिक ऊर्जा से जुड़ा माना गया है और सूर्यास्त के समय अगर आप नाखून काटते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित कर सकती है.
इन त्योहार और तिथियों पर ना काटें
अमावस्या और पूर्णिमा के दिन नाखून काटने से बचना चाहिए. साथ ही बिस्तर पर नाखून काटने से धन की हानि होती है. धार्मिक दृष्टि से पवित्र दिन जैसे एकादशी, गुरु पूर्णिमा, नवरात्रि, आदि त्योहार और शुभ तिथियों पर नाखून काटना वर्जित माना जाता है.
नाखून कहां और कैसे फेंकें
कटे हुए नाखूनों को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. इसे नकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला माना जाता है इसलिए नाखून को हमेशा मिट्टी में दबाना या ढककर कूड़ेदान में डालना उचित होता है.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
18 May, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- कार्य बाधा, स्वभाव में उद्विघ्नता, दु:ख अवश्य ही बनेगा, ध्यान दें।
वृष राशि :- आरोप से बचें, कार्यगति मंद रहेगी, क्लेश व अशांति अवश्य बनेगी।
मिथुन राशि :- योजनाऐं पूर्ण होंगी, धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
कर्क राशि :- मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्यगति में सुधार होवे, चिन्ताऐं कम होंगी।
fिसंह राशि :- सामर्थ्य और धन अस्त-व्यस्त हो, सतर्कता से कार्य अवश्य ही निपटा लेवें।
कन्या राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक हो, कार्यगति में सुधार होवे, चिन्ता कम हो।
तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा के साधन बनेंगे, स्त्री से सुख-शांति अवश्य ही बन जायेगी।
वृश्चिक राशि :- अग्नि-चोटादि का भय, व्यर्थ भ्रमण, धन व्यय होगा, रुके कार्य बनेंगे।
धनु राशि :- मानसिक क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, क्लेश तथा भय बना ही रहेगा।
मकर राशि :- विवादग्रस्त होने से बचें, तनाव व क्लेश, मानसिक अशांति बनेगी।
कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा।
मीन राशि :- भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति, समय उल्लास से बीते तथा मनोवृत्ति उत्तम रहेगी।
महाभारत: कृष्ण के दुनिया से कूच करते ही क्यों खत्म हुई अर्जुन के गांडीव की शक्ति, तब उन्होंने धनुष किसे दिया
17 May, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाभारत युद्ध में अर्जुन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर के तौर पर याद किया जाता है. उस युद्ध में पांडवों की जीत का सबसे बड़ा सेहरा उन्हीं पर था. इससे पहले भी अर्जुन ने बार- बार अपने तीर और धनुष से अपनी श्रेष्ठता ऐसी जाहिर की कि बड़े से बड़ा योद्धा और बड़ी से बड़ी सेना भी उनके छूटते तीरों के सामने हार मान जाती थी. इन्हीं अर्जुन के तीर धनुष ने बाद में जवाब दे दिया. वो लाख तीन धनुष चलाते रहे लेकिन साधारण से डाकुओं ने उन्हें हरा दिया.
ये बात हैरान जरूर करती है लेकिन है सच. जब अर्जुन कृष्ण के निधन के बाद द्वारिका गए तो वहां से लौटते हुए उनका बुरा हाल हो गया. वह उनके महल की सैकड़ों महिलाओं को हिफाजत में लेकर हस्तिनापुर लौट रहे थे. वजह ये थी कि कृष्ण के निधन के बाद द्वारिका का डूबना शुरू हो गया था. ये समुद्र में समाने लगी थी. ऐसे में अर्जुन से सभी ने कहा कि वह इन महिलाओं को लेकर हस्तिनापुर ले जाएं, वहां ये सुरक्षित रहेंगी.
साधारण डाकुओं को भी नहीं हरा पाए
लेकिन लौटते समय रास्ते में उन्होंने देखा कि उनके तीर-धनुष की धार खत्म हो चुकी थी. उनकी धनुर्विद्या गायब हो गई. इसने जवाब दे दिया. कृष्ण के निधन के बाद हस्तिनापुर लौटते हुए उनका दस्युओं का सामना हुआ. दस्यु अर्जुन के साथ जा रही कई महिलाओं को उठा ले गए. अर्जुन कुछ नहीं कर सके. उन्होंने धनुष पर तीर चढ़ाए लेकिन वो चल ही नहीं रहे. चल भी रहे थे तो इनका असर नहीं हो रहा था.
कृष्ण के निधन का क्या असर पड़ा
इसका कारण उनकी धनुर्विद्या में कमी नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक और दैवीय वजहें. दरअसल अर्जुन की धनुर्विद्या की जबरदस्त ताकत का प्रमुख स्रोत भगवान कृष्ण की कृपा और उपस्थिति थी. कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. युद्ध में उनके सारथी के रूप में मार्गदर्शन किया था. उनकी गंभीर शक्ति और युद्ध-कौशल में कृष्ण का आशीर्वाद महत्वपूर्ण था. कृष्ण के निधन के बाद वह दैवीय समर्थन समाप्त हो गया, जिसके कारण अर्जुन की शक्ति कमजोर पड़ गई.
गांडीव धनुष की शक्ति खत्म हो गई
अर्जुन का गांडीव धनुष उन्हें अग्निदेव से मिला था. ये दैवीय अस्त्र था. यह धनुष कृष्ण की मौजूदगी के साथ दैवीय उद्देश्य के लिए काम करता था. युद्ध के बाद और कृष्ण के निधन के बाद गांडीव की शक्ति का उद्देश्य खत्म हो गया. इस वजह से ये धनुष केवल एक साधारण हथियार बन गया, जिसके कारण अर्जुन इसे पहले की तरह प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाए.
बेहद चमत्कारी है ये हनुमान मंदिर, बरगद के पेड़ पर मौली बांधने से पूरी होती है पुत्र की मनोकामना! रामायण से है कनेक्शन
17 May, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में धर्म और आस्था का रिश्ता बेहद गहरा है. यहां हर मंदिर के साथ कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है, जो लोगों को वहां जाने के लिए प्रेरित करती है. ऐसा ही एक विशेष मंदिर पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है श्री बड़ा हनुमान मंदिर. यह मंदिर न केवल अपनी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि एक अनोखे मेले की वजह से भी पूरे देश में चर्चित है. इस मेले में बच्चे लंगूर बनकर आते हैं और भगवान हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं. ये मंदिर रामायण काल का है और जिसके साक्ष्य आज भी मंदिर में मौजूद हैं. इस मंदिर में केवल भारत नहीं बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है.
यह मंदिर पंजाब में कहां स्थित है?
श्री बड़ा हनुमान मंदिर, अमृतसर में स्थित है और स्वर्ण मंदिर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है. यह मंदिर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ परिसर के अंतर्गत आता है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
मंदिर से जुड़ी मान्यता क्या है?
इस मंदिर की सबसे विशेष बात यह है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में है, जो बहुत कम मंदिरों में देखने को मिलती है. मान्यता है कि यही वह स्थान है जहां रामायण काल में भगवान राम की सेना और लव-कुश के बीच युद्ध हुआ था. इस युद्ध के दौरान हनुमान जी को लव-कुश ने एक बरगद के पेड़ से बांध दिया था. आज भी वह पेड़ मंदिर परिसर में मौजूद है, जिसे देखने श्रद्धालु विशेष रूप से आते हैं.
मान्यता है कि यह मंदिर उस पवित्र भूमि पर बना है, जहां रामायण काल में लव-कुश और भगवान राम की सेना के बीच युद्ध हुआ था. रामायण काल में जब भगवान श्री राम जी ने अश्वमेघ यज्ञ के लिए घोड़ा छोड़ा तो लव और कुश ने इस घोड़े को वटवृक्ष से बांध दिया. उस समय हनुमान जी अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को छुड़ाने आए थे, जिसे लव-कुश ने पकड़ा था और हनुमान जी को वटवृक्ष से बांध दिया था. लव और कुश से बातचीत के दौरान हनुमान जी को एहसास हुआ कि ये उनके प्रभु श्री राम की संतान हैं.
मान्यता है कि हनुमान जी बंधन के मुक्त होने के बाद भगवान श्री राम ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि जहां पर उनकी संतान का मिलन हुआ है. वहां पर जो भी व्यक्ति संतान की प्राप्ति की कामना करेगा, वह अवश्य पूरी होगी.
पूरी होती है संतान प्राप्ति की मनोकामना
मान्यता है कि जो दंपत्ति संतान सुख की प्राप्ति के लिए यहां सच्चे मन से बजरंगबली के इस मंदिर में प्रार्थना करते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. जिन लोगों के घर में बेटा नहीं होता है, वे यहां आकर पेड़ पर मौली बांधते हैं और बेटे की मन्नत मांगते हैं और जब उनकी झोली संतान सुख से भर जाती है, तो वे भगवान को धन्यवाद देने के लिए अपने बच्चों को लंगूर बनाकर इस मंदिर में लाते हैं. यह भगवान को धन्यवाद देने की एक अनोखी परंपरा है.
लंगूर मेले में क्या होता है?
यह मेला हर साल शारदीय नवरात्रि की पहली नवरात्रि से प्रारंभ होता है और पूरे दस दिनों तक चलता है. इस दौरान अमृतसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है. दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपने बच्चों को लंगूर के रूप में सजाते हैं. इस दौरान सैकड़ों बच्चे लंगूर बनते हैं और हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा जताते हैं.
नियमों का करते हैं पालन
मंदिर के पुजारी के अनुसार, लंगूर बनने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को इन 10 दिन तक कठोर नियमों का पालन करना होता है.
लंगूर बने बच्चे और उनके माता-पिता को जमीन पर ही सोना होता है.
माता-पिता को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है.
उन्हें सात्विक भोजन करना पड़ता है, जिसमें प्याज और लहसुन का भी परहेज होता है.
लंगूर बने बच्चों को नंगे पैर रहना होता है.
वे अपने घर के अलावा किसी और के घर के अंदर नहीं जा सकते हैं.
चाकू से काटी हुई चीज नहीं खा सकते हैं.
न ही सुई और कैंची का इस्तेमाल कर सकते हैं.
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
डायमंड सिटी को जाम से मिलेगी मुक्ति; सूरत मेट्रो के 8.5 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग जारी।
देवघर और हजारीबाग में नए चेहरों की एंट्री; झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में किया बड़ा उलटफेर।
