बिहार-झारखण्ड
कन्हैया कुमार की एंट्री से बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना
11 Mar, 2025 06:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में कांग्रेस चार दशक से सत्ता का वनवास झेल रही है और आरजेडी की पिछलग्गू बनकर रह गई है. ऐसे में कांग्रेस अब अपने दम पर दोबारा से खड़े होने की कवायद में है. इसीलिए चुनावी साल में कांग्रेस ने अपने युवा नेता कन्हैया कुमार को बिहार की सियासी पिच पर उतारने की रूपरेखा बना ली है. कन्हैया कुमार बिहार की सियासत में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के मुद्दे को राजनीतिक धार देते नजर आएंगे तो जनसुराज पार्टी वाले प्रशांत किशोर के सियासी नक्शेकदम पर चल कर कांग्रेस को आत्मनिर्भर बनाने की है. कांग्रेस की ये यात्रा 16 मार्च से 14 अप्रैल तक निकलने वाली है. कन्हैया कुमार की अगुवाई में कांग्रेस बिहार में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर पदयात्रा शुरू करने जा रही है. पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से शुरू होने वाली इस यात्रा का नाम ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ का नाम दिया गया है. बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा पलायन और नौकरी के मुद्दे पर है, जो इस मुद्दे से भटकाने की कोशिश करेगा, मतलब वह बिहार सरकार की मदद करेगा. साथ ही कन्हैया कुमार ने कहा कि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की बैठक में फैसला लिया गया कि बिहार का जो सबसे दर्दनाक पहलू है, उसके संबंध में एक पदयात्रा करनी चाहिए.
बिहार में कन्हैया कुमार करेंगे पदयात्रा
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ जिस जगह से चंपारण आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी जगह से कांग्रेस 16 मार्च को बिहार की यात्रा शुरू करने जा रही है. कांग्रेस की यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए पटना में समाप्त होगी. कांग्रेस इस यात्रा में प्रमुख रूप से शिक्षा, नौकरी और पलायन का मुद्दा उठाएगी. बिहार और बिहार के लोग पढ़ाई के लिए दवा के लिए और कमाई के लिए ही बिहार से पलायन करने को मजबूर हैं. कन्हैया ने कहा, बिहार में समय से नौकरी के पदों को नहीं भरा जाता है. आज भी बीपीएससी से जुड़ा हुआ मामले को लेकर बिहार के छात्र नौजवान आंदोलनरत हैं.
तेजस्वी का मुद्दा, PK का स्टाइल
बिहार में पदयात्रा के लिए कन्हैया कुमार ने जिन मुद्दों को सियासी धार देने का फैसला किया है, उसे तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर उठाते रहते हैं. रोजगार के मुद्दे पर ही तेजस्वी यादव ने 2020 का चुनाव लड़ा था और 2025 की चुनावी पिच पर भी उस स्ट्रैटेजी के साथ उतरने की तैयारी है. पिछले दिनों चुनावी रणनीतिकार से सियासत में आए प्रशांत किशोर भी बिहार की पदयात्रा की थी. यात्रा के दौरान पीके ने बिहार से पलायन और रोजगार के मुद्दे पर मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों को कठघरे में खड़े करते नजर आए थे.
रोजगार और पलायन के मुद्दे को उठाने के चलते तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर दोनों को बिहार की राजनीति में पहचान मिली है. तेजस्वी के रोजगार वाले मुद्दे को धार देने और प्रशांत किशोर की स्टाइल में कन्हैया कुमार ने पदयात्रा करने का फैसला किया है. कन्हैया ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रोजगार और पलायन के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार के अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ सियासी एजेंडा सेट करने की रणनीति अपनाई है. इसके साथ ही कांग्रेस की खोई हुई सियासी जमीन को वापस पाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
पलायन और रोजगार को बनाएगी हथियार
बिहार में कांग्रेस नेता कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार पलायन सरकार है. बारिश की सबसे बड़ी सफलता बिहार और हर एक बिहारी के सम्मान स्वाभिमान और गौरव को ठेस पहुंचाया है. बिहार में महंगाई दवाई और कमाई के बगैर काम किए बिना बिहार के लोगों को बिहार छोड़ने पर मजबूर किया गया है. बिहार के लिए आज पलायन से सम्मान और गौरव की बात को केवल ठेस पहुंचाने की बात नहीं है.यह राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक बीमारी बन चुकी है. इसी मुद्दे को लेकर युवा बिहार का छात्र और बिहार के हर एक इंसान के दुख दर्द को लेकर यात्रा करने जा रही है. कांग्रेस जो बात बोल रही है, वैसे ही प्रशांत किशोर बोला करते थे.
कन्हैया की बिहार की राजनीति में एंट्री
कांग्रेस बिहार में अपने जनाधार को फिर से टटोलने की कोशिश कर रही है. कन्हैया कुमार की शुरू होने वाली पदयात्रा इस बात का संकेत है कि पार्टी अपनी बची हुई ताकत को आंकना चाहती है. कन्हैया कुमार की गिनती कांग्रेस के सबसे युवा चेहरे में होती है. कन्हैया की गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती है.यही कारण है कि कन्हैया बिहार में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर पदयात्रा का खाका तैयार किया गया है ताकि युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाए और कन्हैया की लोकप्रियता का भी सियासी लाभ उठाया जा सके.
कन्हैया कुमार के बिहार में सक्रिय होने से लालू परिवार से गांधी परिवार के रिश्तों में खटास आ सकती है. इसके पीछे वजह मानी जा रही है कि तेजस्वी यादव नहीं चाहते हैं कि कन्हैया बिहार में सक्रिय हों. कन्हैया कुमार ने बिहार से ही छात्र राजनीति की शुरुआत की और युवाओं के साथ वह सीधा संपर्क स्थापित करते हैं. दूसरा की तेजस्वी यादव के युवा चेहरे के पैरलल कांग्रेस भी एक युवा चेहरा आगे कर अपने संगठन में युवाओं को जोड़ सकती है. यही कारण है कि नौकरी और पलायन के मुद्दे पर जो कांग्रेस की पदयात्रा चंपारण से शुरू हो रही है. इसकी रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी कन्हैया कुमार के कंधे पर है.
कन्हैया की एंट्री से किसकी बढ़ेगी बेचैनी
बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच मामला उलझा हुआ है. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के लिहाज से सीट शेयरिंग चाहती है, लेकिन आरजेडी 30 से 40 सीट ही देना चाहती है. आरजेडी ने कहा है कि जहां जिस पार्टी के मजबूत कैंडिडेट होंगे, वहां से पार्टी का प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा. इस तरह सीट शेयरिंग का मामला पहले से उलझा है और कन्हैया कुमार का चुनाव से पहले बिहार की सियासी पिच पर उतरने महागठबंधन के रिश्ते में खटास आ सकती है.
बिहार में युवा छात्र और रोजगार को लेकर तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं. अपने 17 महीने के कार्यकाल में चार लाख से अधिक नौकरी देने का दावा तेजस्वी यादव कर रहे हैं. तेजस्वी अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा में युवाओं को फोकस करते हुए पूरे बिहार के युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर अपने साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में तेजस्वी के रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है.
कांग्रेस का बिहार में ‘कन्हैया’ दांव
राजनीतिक विश्लेषकों माने तो कांग्रेस बिहार में राजनीति आरजेडी की राजनीतिक बैसाखी के सहारे कर रही है. 2025 विधानसभा चुनाव में आरजेडी की मंशा कांग्रेस को कम सीट देने की तैयारी कर रही है. यही कारण है कि कांग्रेस ने भी बिहार की राजनीति में कन्हैया कुमार जैसे युवा चेहरे को भेज कर तेजस्वी के युवा पॉलिटिक्स पर प्रेशर बनाने का काम किया है. तेजस्वी यादव युवा की राजनीति कर रहे हैं वह नहीं चाहते हैं कि महागठबंधन में उनके अलावा कोई युवक का बड़ा चेहरा उनके पैरेलल खड़ा हो सके. इसके अलावा बिहार में जिस सियासी जमीन पर आरजेडी खड़ी है, वो कभी कांग्रेस की हुआ करती थी.
बिहार में कांग्रेस अगर मजबूत होती है तो वो आरजेडी की जमीन पर ही होगी. इसीलिए कांग्रेस और कन्हैया कुमार की सियासी सक्रियता की टेंशन सबसे ज्यादा आरजेडी की बढ़ाएगी. कन्हैया के बिहार में आने से बीजेपी को एक बड़ा मुद्दा ही मिलेगा. बीजेपी कन्हैया कुमार को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सरगना बताती रहती थी. इस तरह कन्हैया के सक्रिय होने को बीजेपी भी मुद्दा बनाएगी, लेकिन उसकी मंशा अलग होगी.
दरोगा से DSP तक का सफर: मर्डर केस को छुपाने वाले अधिकारी की सजा
11 Mar, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के पूर्णिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दरोगा ने एक मुकदमे में आरोपी को घर से उठाया और थाने ले जाते समय बीच रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बाद में मामले को एनकाउंटर बता दिया. इस मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ उसी के थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था. बावजूद इसके, आरोपी दरोगा ने इस मुकदमे का विवरण अपने सर्विस रिकार्ड में नहीं चढ़ने दिया. 26 साल तक यह दरोगा अपनी नौकरी और प्रमोशन का लाभ लेता रहा. अब जब उसे कोर्ट ने इसी मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है.
आरोपी दरोगा को सजा मिलते ही इस मामले में अंधेरे में रहे आला अधिकारियों की आंख खुल गई है. अब जांच कराया जा रहा है कि 26 साल तक आरोपी दरोगा के खिलाफ चली अदालती कार्रवाई का विवरण उसके सर्विस रिकार्ड में क्यों नहीं है. यह सवाल इसलिए भी गंभीर हो गया है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सीबीआई ने की है. मामला पूर्णिया जिले के बिकौठी थाने का है. आरोपी दरोगा मुखलाल पासवान 26 साल पहले इस थाने का थानाध्यक्ष था.
सर्विस रिकार्ड पर नहीं चढ़ने दिया था मामला
पूर्णिया की सीबीआई अदालत ने पिछले साल अक्टूबर महीने में उसे फर्जी एनकाउंटर केस में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सजा के वक्त आरोपी दरोगा प्रमोशन पाकर पहले इंस्पेक्टर और फिर डिप्टी एसपी बन गया और उसकी तैनाती दरभंगा में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी के रूप में हो गई. हालांकि कोर्ट में सजा के ऐलान के बाद उसे अरेस्ट कर जेल तो भेज दिया गया, लेकिन फिर नया मामला यह सामने आ गया कि आखिर कैसे आरोपी दरोगा ने इस मुकदमे का विवरण 26 साल तक अपने सर्विस रिकार्ड में नहीं चढ़ने दिया.
डीआईजी पूर्णिया को मिली जांच की जिम्मेदारी
बिहार पुलिस के आला अधिकारी अब उन चेहरों की भी तलाश में जुटे हैं, जिन्होंने ऐसा करने में दरोगा मुखलाल की मदद की. अब बिहार पुलिस हेडक्वार्टर से मामले की जांच पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल को सौंपा गया है. दरअसल, बिहार पुलिस सेवा की नियमावली के मुताबिक किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ किसी तरह का मुकदमा दर्ज होता है तो इसका विवरण उसके सर्विस रिकार्ड में चढ़ाया जाता है. इस प्रकार मुकदमे का निर्णय होने तक आरोपी पुलिसकर्मी को प्रमोशन का लाभ नहीं मिलता.
बीजेपी MLA का हमला: DGP पर ‘बेशर्म’ का आरोप, इरफान की सख्त प्रतिक्रिया
11 Mar, 2025 05:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर दिनदहाड़े गोलीबारी, हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की सरेआम हुई हत्या समेत कई ऐसे आपराधिक मामलों को लेकर बीजेपी, सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घेर रही है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड पुलिस के कप्तान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है. झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखंड विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान कहा कि राज्य में जो भी बड़ी घटना होती है. वह जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू, अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी गिरोह की ओर से कराई जाती है. इसके लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर धमकी दी जाती है और उसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है.
30 लोगों पर मामला दर्ज
हालांकि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि जेल से संचालित होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित एटीएस को भारतीय दंड संहिता की धारा 111 के तहत ऐसे संगठित गिरोह पर कार्रवाई करने का अधिकार है. इसी के तहत रविवार को अमन साहू गिरोह के 30 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. जेलों में छापेमारी की जा रही है. सिमडेगा के बाद सोमवार को हजारीबाग जेल में छापेमारी की गई है.
कई कैदियों को किया ट्रांसफर
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि मुझे उम्मीद है जल्द ही अपराधियों को पकड़ने में हम सफल होंगे और पूरे मामले का खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा कि जेल में चल रही आपराधिक गतिविधि की रोकथाम के लिए कई कैदियों को एक जेल से दूसरे जेल में ट्रांसफर किया जा रहा है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के दिए गए बयान से भड़के झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को बेशर्म कह दिया.
इरफान अंसारी ने किया पलटवार
बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि एक तरफ आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है और डीजीपी कह रहे हैं कि साजिश जेल से रची जा रही है तो क्या जेल झारखंड और भारत से बाहर है. उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है. भाजपा विधायक सीपी सिंह के राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को बेशर्म कहे जाने वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए विधायक सीपी सिंह को ही चेतावनी दी और कहा कि वह अपनी जुबान पर लगाम रखें. अनाब सनाब बयान न दें.स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सीपी सिंह का मानसिक संतुलन खराब हो गया है. इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. डीजीपी अच्छे अधिकारी हैं. उन्होंने कहा कि आप कानून व्यवस्था पर बोल सकते हैं, लेकिन एक पदाधिकारी को ऐसे नहीं बोल सकते. उन्होंने विधायक सीपी सिंह से डीजीपी से माफी मांगने के लिए कहा.
बिहार में विधायक का विवादित वीडियो वायरल, महिला सिंगर के साथ अश्लील हरकतें
10 Mar, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक जी का रंगीन मिजाज नजर आ रहा है. NDA की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान कई नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. इन्हीं में से एक MLA गोपाल मंडल थे, जो मंच पर महिला सिंगर को गाता हुए देख खुद को रोक नहीं पाए और वह फिर वह मंच पर चढ़ गए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ मंच पर डांस किया बल्कि 500 रुपये नोट महिला के गाल में सटा कर उसे देने लगे.
JDU के बड़बोले और दबंग विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा मे हैं. अपने पुराने अंदाज को उन्होंने फिर सार्वजनिक जगह पर प्रदर्शित किया. NDA होली मिलन समारोह में विधायक गोपाल मंडल पर सिर पर राजस्थानी साफा, रंगों में सराबोर कुर्ता और गले में माला पहने नजर आए. इस दौरान वह कभी महिला कलाकार के ऊपर नोट फेरकर देते हुए दिख रहे हैं तो कभी कमर पकड़कर झूम रहे हैं.
MLA गोपाल मंडल के डांस का वीडियो वायरल
दरअसल विधायक जी के सामने गाना बज रहा हो और उनके शरीर मे थिरकन न आये ऐसा मुमकिन नहीं है. अब उनका एक डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो पिछले दिनों नवगछिया में हुए होली मिलन समारोह का है. इस कार्यक्रम में विधायक पुत्र आशीष मंडल भी मौजूद हैं. वीडियो में MLA गोपाल मंडल गानों की धुन में मग्न होकर महिला कलाकार के साथ हाथ पकड़ और कंधे पर हाथ रख डांस करते दिख रहे हैं.
महिला कलाकार के साथ विधायक ने लगाए ठुमके
कभी महिला कलाकार मंच से नीचे उतारकर विधायक गोपाल मंडल के पास पहुच जाती है तो कभी विधायक जी मंच पर चले जाते हैं और हाथ पकड़कर ठुमके लगाते हैं. यह एनडीए का होली मिलन समारोह है और विधायक गोपाल मंडल ने ही इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया था, जिसमें एनडीए नवगछिया के अधिकांश नेता मौजूद थे. जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो महिला गायक के द्वारा होली के गानों की बौछार की गई फिर क्या था. विधायक जी मंच पर पहुंच कर महिला कलाकार का हाथ पकड़कर डांस करने लगे.
महिला के कंधे पर हाथ रख कर किया डांस
इसके अलावा एक और वीडियो में विधायक गोपाल मंडल महिला गायक के कंधे पर हाथ रख कमर हिला रहे है और महिला कलाकार को रुपए हाथों में देने के बजाय महिला गायक के गाल में चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में तो गोपाल मंडल वहां मौजूद अन्य महिलाओं को भी बुलाते हैं और फिर उनका कमर पकड़कर झूमने लगते हैं मानो आज ही पूरी फजीहत करवानी हो. बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं जब गोपाल मंडल महिला कलाकार और बार-बालाओं के साथ मंच पर ठुमके लगाते नजर आए हैं.
चर्चा में वायरल वीडियो
इससे पहले भी बार-बालाओं के साथ गोपाल मंडल के डांस का कई वीडियो सामने आ चुका है, जिसपर जवाब देते हुए विधायक ने भी कहा है कि मैं कलाकार आदमी हूं गाना सुनते ही मेरा डांस निकल जाता है. मैंने खगड़िया वाली भौजी फिल्म भी बनाया है मैं पुराना कलाकार हूं. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक के पद की गरिमा पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.
बिहार सरकार ने होली पर अश्लील गाने बजाने को लेकर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन यहां तो सत्तारुढ पार्टी का विधायक ही अश्लील गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या विधायक पर FIR होगी या नहीं?
गढ़वा में पटाखा दुकान में आग लगने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
10 Mar, 2025 03:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गढ़वा जिलांतर्गत रंका थाना के गोदरमाना बाजार में सोमवार को दिन के करीब 12:00 बजे पटाखा दुकान में आग लगने से उसमें झुलस कर दो बच्चे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है।
आग पर काबू पाने में जुटी पुलिस
पटाखा दुकान में आग लगने के बाद घायल लोगों को इलाज के सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में ले जाया गया है। घटना की जानकारी के बाद रंका पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
CM हेमंत सोरेन ने X पर पोस्ट करके जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेने ने एक्स पर पोस्ट करके लिख कि' गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विधायक एसएन तिवारी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
विधायक एसएन तिवारी ने गढ़वा में पटाखे की दुकान में लगी आग से 5 लोगों की मौत के मामले की जानकारी विधानसभा में दी। उन्होंने सघन बस्ती मे पटाखा बेचने का लाइसेंस देने पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।
पटना तैयार, सेपक टकरा वर्ल्ड कप से बिहार को मिलेगा वैश्विक खेल मंच
10 Mar, 2025 02:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार खेल विभाग के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव ने आज पटना में सेपक टकरा वर्ल्ड कप आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि खेल विभाग ने 20 देशों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मेजबानी के लिए तैयारी पूरी कर ली है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 20 से 25 मार्च 2025 तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा.
खेल विभाग की ओर से बताया गया है कि इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. यह एक प्रकार का विश्वस्तरीय आयोजन है. इससे बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान मिलेगी. स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा.
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ी
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत और नगर पंचायत खेल क्लबों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि जो ग्राम पंचायतें अब तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, उनके पास अब आवेदन करने का अवसर है. इस पहल का मकसद सभी ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों से अधिकतम आवेदन प्राप्त करना है. अधिकांश पंचायतों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन जो अभी लंबित हैं, उनके लिए यह एक और मौका है.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5 जिले में आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पांच जिलों – बेगूसराय, भागलपुर, राजगीर, गया और पटना में खेल अवसंरचना विकास भी प्राथमिकता में शामिल है. इन परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए अपर मुख्य सचिव स्वयं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और खेल निदेशक के साथ स्थल भ्रमण करेंगे.
डैशबोर्ड के माध्यम से होगा नियंत्रण
खेल विभाग बिहार में चल रही विभिन्न खेल अवसंरचना परियोजनाओं की वास्तविक समय में निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक नया डैशबोर्ड विकसित करेगा. इस डैशबोर्ड के माध्यम से जिला खेल पदाधिकारी और अन्य फील्ड अधिकारी खेल अवसंरचना निर्माण और रखरखाव की रीयल-टाइम छवियां नियमित रूप से साझा करेंगे. इससे परियोजनाओं की प्रगति पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी. अधिक जानकारी के लिए खेल विभाग, बिहार सरकार से 9939352750 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.
भागलपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान फल विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत, लोग ने सड़क जाम कर किया हंगामा
8 Mar, 2025 04:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर: बिहार के भागलपुर शहर के जोकसर थाना स्थित घंटाघर चौक पर शनिवार को फल व्यवसायी की मौत से माहौल तनावपूर्ण हो गया. जिसके बाद खुदरा दुकानदारों का गुस्सा भड़क गया. दुकानदारों ने टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
हार्ट अटैक से हुई मौत
यह पूरा हंगामा तब शुरू हुआ जब नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम घंटाघर चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची. उन्होंने सभी दुकानदारों को सड़क से अपनी दुकानें हटाने का आदेश दिया. जब दुकानदार अपनी दुकानें हटा रहे थे, तभी महेंद्र को दिल का दौरा पड़ने की वजह से गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान महेश शाह के रूप में की गई है.
दुकानदारों ने मचाया हंगामा
महेंद्र की मौत के बाद सभी खुदरा दुकानदार आक्रोशित हो गए. उन्होंने मृतक के शव को घंटाघर चौक पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दिया. इस दौरान कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी हुईं. दुकानदारों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और न्याय की मांग की. इधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा
8 Mar, 2025 03:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को दोहरी सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत 55 लाख से अधिक महिलाओं को एक साथ तीन किस्त देने की घोषणा की है. इसके साथ ही, महिला दिवस के दिन झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं को निःशुल्क प्रवेश देने की भी व्यवस्था की गई है.
हेमंत सोरेन सरकार की मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की 18 से 50 साल की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. जनवरी और फरवरी महीने की किस्त अब तक जारी नहीं की गई थीं, जिसके चलते विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा था. लेकिन अब सरकार ने इन बकाया तीन किस्तों को जोड़कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में 7500 रुपए ट्रांसफर करने की घोषणा की है.
पतरातू लेक समेत सभी पर्यटन स्थलों पर फ्री एंट्री
साथ ही, महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग के सहयोग से महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है. इसके तहत झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी. इसमें झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक पतरातू लेक ‘पार्क’ भी शामिल है. इसके साथ ही झारखंड पर्यटन विभाग राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का विशेष तौर पर स्वागत भी करेगा.
राज्य की सभी महिलाएं इस दिन पतरातू लेक, हुंडरू फॉल, दशम फॉल, नेतरहाट, देवघर, बेतला नेशनल पार्क सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बिना किसी शुल्क के प्रवेश कर सकती हैं. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा, 'महिलाओं को प्रकृति के करीब लाने और उन्हें मानसिक शांति देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है. हमें उम्मीद है कि महिलाएं अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर पर्यटन स्थलों का आनंद लेंगी.'
मईया योजना के कारण सोरेन की वापसी
हेमंत सोरेन सरकार का यह निर्णय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके मनोरंजन और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. झारखंड की महिलाएं अब इस विशेष उपहार के साथ महिला दिवस, होली, रमजान और बाहा पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मना सकेंगी.
विधानसभा चुनाव 2024 में इसी मईया सम्मान योजना के कारण ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन को प्रचंड जनादेश मिला. और घोषणा के अनुरूप 6 जनवरी 2025 को रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली ग्राउंड से सोरेन सरकार ने राज्य की 55 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 2500 रुपए हस्तनांतरित करने की शुरुआत की थी . वहीं, अब आज इसकी तीन किस्त एक साथ मिलेगी.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेल मंडल ने महिला ड्राइवर, टीटीई और महिला स्टाफ वाली ट्रेन का किया संचालन
8 Mar, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल ने अनोखी पहल की शुरुआत की है. इस खास दिन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने एक ऐसी विशेष ट्रेन चलाई, जिनमें ड्राइवर, टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं हैं. यह ट्रेन रांची से टोरी तक चलाई गई. इसमें लगभग 15 महिला कर्मी तैनात हैं. रांची-टोरी मेमू पैसेंजर सुबह 8:55 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना हुई. इस ट्रेन की लोको पायलट महिला हैं और महिला गार्ड ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई.
संदेश देने के लिए महिला कर्मचारियों से चलवायी ट्रेन
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और सीपीआरओ ने कहा, "रांची रेल मंडल महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और जो ट्रेन चलाई जा रही है, उसमें लोको पायलट, गार्ड, टीसी और सभी कर्मचारी महिलाएं हैं. हम समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं कि रेलवे सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे आ रही हैं."
महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं
वहीं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने कहा, "केवल आज का दिन मत मनाएं, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानाया जाता है, लेकिन हर दिन महिला दिवस है तभी इस देश की महिलाएं आगे बढ़ पाएंगी. महिलाओं को हर दिन मनाने की जरूरत है, जो कामकाजी महिलाएं हैं, गृहणियां हैं. उनके लिए संदेश है कि अन्य काम करते समय अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे किसी से कम नहीं हैं. वे यह साबित करती रही हैं और भविष्य में भी करती रहेंगी."
महिला कर्मचारियों को सौंपे ट्रेन संचालन के जिम्मे
बता दें रांची रेल मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्रेन का परिचालन महिला कर्मियों के जिम्मे ही सौंपता रहा है. इस व्यवस्था को इस वर्ष भी बरकरार रखा गया है. जानकारी के अनुसार, इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन पर भी महिला कर्मियों द्वारा सभी कार्यों का संचालन किया जा रहा है.स्टेशन पर ट्रेन परिचालन, बुकिंग, यांत्रिक विभाग, चिकित्सा विभाग, सफाई कर्मी और समपार फाटक सहित विभिन्न कार्यों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर में शादी से पहले दूल्हे की गर्लफ्रेंड का हंगामा, दुल्हन के पिता ने रद्द की शादी
8 Mar, 2025 03:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिससे शादी भी टूट गई और दूल्हे की मां को हार्ट अटैक भी आ गया। मामला गरीबस्थान रोड स्थित एक विवाह भवन का है।
क्या है पूरा मामला?
बिहार के मुजफ्फरपुर में सात फेरे से पहले दूल्हे की प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन के घर वालों ने शादी तोड़ दी। बेटे की शादी टूटने की खबर से मां को दिल का दौरा पड़ गया। दरअसल दूल्हे की प्रेमिका, अपनी मां के साथ शादी रोकने पहुंची थी। शादी समारोह से पहले एक मां-बेटी मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगीं। इस ड्रामे की वजह से दुल्हन के घर वालों ने शादी तोड़ दी। इससे लड़के की शादी रुक गई। इस सदमे में लड़के की मां को हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमिका और उसकी मां ने दुल्हन के पिता को बताया कि उनका दामाद बनने वाला लड़का पहले से ही उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में है और वह यह शादी नहीं होने देगी। इसके बाद दोनों मां-बेटी हंगामा करने लगीं। हंगामा होता देख दुल्हन के घर वाले चौंक गए और देखते ही देखते विवाह भवन हॉल में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
शादी के दौरान दूल्हे की प्रेमिका ने मचाया हंगामा
हंगामा बढ़ता देख लड़के के पक्ष के लोगों ने नगर थाना पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मां-बेटी से कहा कि शादी करना चाहती हैं तो शादी करें या थाने में शिकायत करें। लड़की की मां ने थाने में शिकायत करने से इनकार कर दिया। दोनों का यही कहना था कि वे लड़के की शादी नहीं होने देंगे। काफी देर तक विवाह भवन में लड़की और उसकी मां हंगामा करती रही। दोनों मां बेटी को पुलिस ने समझाया लेकिन वह नहीं मानीं। हंगामा बढ़ता देख दुल्हन के पिता ने उस लड़के से अपनी पुत्री की शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने कहा कि अगर उस लड़के से बेटी की शादी कर देते हैं। तो वह खुश नहीं रहेगी जिसकी पहले से ही किसी और के साथ नजदीकियां रही हैं, वहां बेटी कैसे खुश रहेगी?
इस दौरान खुशी का माहौल गम में बदल गया। लड़की पक्ष के लोग विवाह भवन से निकलकर घर चले गए। उनके सारे गेस्ट भी निकल गए। जब लड़के की मां को बेटे की शादी टूटने की खबर मिली तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी। सदमें में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट, बिहार के नेताओं ने जताई आपत्ति
8 Mar, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिहार के छात्रों से साथ मारपीट की घटना पर प्रदेश के तमाम नेताओं ने आपत्ति जताई है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय गुलबर्गा में बिहारी छात्रों के साथ पिछले कई दोनों से मारपीट की घटना हो रही है. लेकिन वहां की कांग्रेस की सरकार खामोश है. बिहार में राजनीतिक भाईचारे के कारण तेजस्वी यादव की जुबान सील गई है. बिहार कांग्रेस की जुबान भी सील गई है.
हिंसा पर कांग्रेस सरकार से हस्तक्षेप की मांग
जेडीयू नेता ने आगे कहा कि बिहारियों ने कोई अपराध किया है क्या? किसी की पैरवी के बदौलत गए थे क्या केंद्रीय विश्वविद्यालय? बिहार के छात्र अपनी बौद्धिक क्षमता की बदौलत गए हैं. इसलिए बिना विलंब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मामले में हस्तक्षेप करे. याद रखिए एक बिहारी सब पर भारी. नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों में बिहारी गौरव की बातें खूब करते हैं, लेकिन जब अपने राज्य के छात्र पिट रहे हैं, तब जुबान सिल गई? या फिर "राजनीतिक भाईचारा" बिहारियों की पीड़ा से बड़ा है? जवाब देंगे या चुपचाप देखेंगे. बता दें कि कर्नाटक के केंद्रीय विश्वविद्यालय गुलबर्गा में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जो बीती 6 मार्च का बताया जा रहा है.
कर्नाटक सरकार जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करें
वहीं इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कर्नाटक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ जो मारपीट की घटना हुई है. वो अत्यंत ही निंदनीय है और कर्नाटक सरकार जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करें. बिहारी छात्रों के साथ इस तरह की घटना दूसरे राज्यों में हो रही है तो बिहार की सरकार क्या कर रही है.
सीधे तौर पर सरकार में बैठे लोग जिम्मेदार हैं
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में बिहार के छात्रों के साथ बिहारियों के साथ चाहे बीजेपी शासित राज्य हो चाहे अन्य राज्य हो. वहां जो घटना घट रही है इसके लिए सीधे तौर पर सरकार में बैठे लोग जिम्मेदार हैं. हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर्नाटक की सरकार करेगी.
हजारीबाग के केरेडारी में एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
8 Mar, 2025 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हजारीबाग: हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे. उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
बदमाशों ने ओवरटेक कर मारी गोली
एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष के मुताबिक कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे. उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी.
गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे. उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी. वह उसी से ऑफिस जा रहे थे. जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया.
हत्या से फैली दहशत
गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी हत्या से एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.
मुजफ्फरपुर में बारात जा रही कार नहर में गिरी, एक की मौत
7 Mar, 2025 04:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बारात में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
कैसे हुआ हादसा?
घटना देवरिया बाजार के एक्मा पुल के पास की है। बारात में शामिल एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में गिर गई। कार में कुल नौ लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। गोताखोरों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीन लोगों की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग बचाव कार्य में मदद करने लगे, जबकि कुछ ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही देवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की डायल 112 टीम और गश्ती दल ने सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पुलिस अब नहर में गिरी कार को निकालने की प्रक्रिया में जुटी है। देवरिया थाना के एसएचओ ने बताया कि बारात जा रही कार थाना क्षेत्र के एक्मा नहर में गिर गई। कार में कुल नौ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और गश्ती दल मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है, बाकी लोगों की हालत स्थिर है। कार को नहर से निकालने की कोशिश की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, यह हादसा बारात की खुशियों को गम में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के इलाज की निगरानी कर रही है।
धनबाद IIT में इंदौर के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
7 Mar, 2025 04:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद: धनबाद में इंदौर के एक छात्र की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। धनबाद आईआईटी-आईएसएम में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे तन्मय प्रजापति का शव उनके हॉस्टल में बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, तन्मय इंदौर का रहने वाला था और आईआईटी-आईएसएम के एक्वामरीन हॉस्टल की नौवीं मंजिल पर रहता था।
हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश अवस्था में मिला छात्र
संस्थान के सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर ने बताया कि रात करीब 10 बजे हॉस्टल के बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर तन्मय बेहोश अवस्था में पड़ा था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
छात्र का शव मिलने के बाद से ही प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएसपी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी दवा के सेवन की आशंका जताई गई है। लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
बीजेपी नेता सीता सोरेन पर पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया जानलेवा हमला
7 Mar, 2025 02:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद: झारखंड भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला की कोशिश गई है. जानकारी के अनुसार, उनपर उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष द्वारा गोली चलाने की कोशिश की गई. हालांकि, समय रहते सीता सोरेन के सिक्योरिटी और मौके पर मौजूद पुलिस ने देवाशीष घोष को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी देवाशीष घोष के पास से दो पिस्टल बरामद की है.
सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को दबोचा
सीता सोरेन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बीजेपी नेता गुरुवार को सीता सोरेन धनबाद के सरायढेला स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी, जहां उनपर हमले की कोशिश की गई. जानकारी के अनुसार, सीता सोरेन के घुसने के साथ ही देवाशीष घोष ने पिस्टल चलाने की कोशिश की. हालांकि, इससे पहले कि वह गोली चला पाता उनके सुरक्षा गार्ड ने देवाशीष घोष को दबोच लिया.
पुलिस कर रही जांच
घटना के वक्त सीता सोरेन होटल में ठहरी हुईं थीं और उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान तैनात थे. हालांकि, इस हमले में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. हमला कैसे किया गया और इसके पीछे की वजह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं शुक्रवार को धनबाद कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीता सोरेन पर हमले के प्रयास की सूचना के बाद पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया. पुलिस ने हमला करने वाले पूर्व पीए से कड़ाई से पूछताछ की है. बता दें कि सीता सोरेन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू हैं. साथ ही वह बीजेपी की नेता भी हैं.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
