छत्तीसगढ़
पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव पर मंथन
11 Jan, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरजपुरl गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक सूरजपुर के ऑडिटोरियम मैं आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम राष्ट्रीय प्रवक्ता जय नाथ सिंह केराम के साथ प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुएं,, बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया साथ ही होने वाले नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव पर मंथन किया गया l जिला और जनपद में ज्यादा से ज्यादा गोंडवाना पार्टी के सदस्यों चुनाव जीत सके इस पर रणनीति बनाई गई l चुनाव से पहले इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है l उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम दादा का जो सपना था उसे सब को मिलकर पूरा करना है । और आने वाले चुनाव में सबको मजबूती के साथ लड़ना है l तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहां की जो सोच और जो सपना हीरा सिंह मरकाम चले थे।उसे पालटी पूरा करेगी, इस बार पार्टी मजबूती के साथ दोनों चुनाव लड़ेगी l उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से आदिवासी विकास के आने वाले राशि को महतारी वंदन योजना में दिया जा रहा है महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने जो वादा किया था 1000 देने का उसे पूरा करे । और हमारे राशि की कटौती न कि जाए उन्होंने सरकार से मांग है कि प्रदेश में जहां जहां छात्रावास है वहां पर आदिवासी अधीक्षक की नियुक्ति कि जाए ल
युक्त टीम ने अवैध धान परिवहन करने वाले पर की जब्ती की कार्रवाई
11 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एमसीबी। केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के जानकारी अनुसार विगत दिवस छेरता धार पसौरी बेरियर में सायं 8ः45 बजे निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह के द्वारा मध्य प्रदेश से सीमा अनिल चक्रधारी पिता भण्डारी लाल चक्रधारी निवासी बंधवा टोला तहसील कोतमा जिला अनूपपुर के द्वारा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 ए ए 1683 में 108 बोरी बिना अनुमति के अवैध धान परिवहन करने पर जब्ती की कार्यवाही की गयी। जिसका पंचनामा तैयार कर जब्त की गयी धान को धान खरीदी केन्द्र डोडकी प्रभारी के सुपुर्द किया गया। इस जब्ती की कार्यवाही में राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। तहसीलदार के सी. जाटवर, थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव, राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक ललित यादव एवं पटवारी सूरज किस्पोट्टा का विशेष योगदान रहा।
अनुपस्थित पाए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी
11 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग । संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुश्री दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी।
संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान संचालक श्री रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदा ट्रक जब्त, तीन दुकानें भी सील
11 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अम्बिकापुर, अम्बिकापुर जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल खरसिया नाका स्थित साईं ट्रेडर्स में दबिश देकर 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदे ट्रक को जब्त किया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से लोड कराया जा रहा था। एसडीएम अम्बिकापुर ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई जारी रखते हुए खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई। जांच के दौरान साईं ट्रेडर्स में 8 क्विंटल, श्रीराम ट्रेडर्स में 130 क्विंटल और बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण पाया गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल चावल को जब्त करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रंव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। कलेक्टर विलास भोसकर फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि फोर्टीफाइड चावल पोषण बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है, जिसे पीडीएस के माध्यम से राशन कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है।
राजधानी के 11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स औषधी जप्त
11 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी।
कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों - 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है । इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था। राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।
छत्तीसगढ़ सब्जी और फलों का बनेगा कटोरा- शिवराज सिंह चौहान
11 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटी को पूरा कर रही है। किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में पत्रकार के परिवार के 3 लोगों की हत्या
11 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में 3 लोगों की हत्या कर दी गई। मारे गए तीनों लोग स्थानीय पत्रकार के परिवार के बताए जा रहे हैं।मामला, प्रतापपुर थाना इलाके का है। दो गुटों में हुई इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार को संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 साल) अपनी मां बसंती टोप्पो (55 साल) और पिता माघे टोप्पो (57 साल) के साथ खेती करने पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के भाई के परिवार के 6-7 लोग भी पहुंच गए। इस दौरान खेती करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गई। दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर मौत हो गई। वहीं, माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। माघे को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले के दौरान माघे के एक और बेटे उमेश टोप्पो ने भागकर जान बचाई और ग्रामीणों को सूचना दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे । बताया गया कि, विवादित जमीन जगन्नाथपुर कोल माइंस के सामने है। हमलावरों ने खेती करने से मना किया था। दूसरा परिवार खेती करने के लिए पहुंचा, तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
NH-130 पर लगातार हो रहे सड़क हादसे, एसपी ने NHAI को लिखा पत्र, सड़क की खामियां सुधारने की मांग
10 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ का रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 बलौदाबाजार जिले से होकर गुजरता है। इस राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है। सिमगा से नांदघाट तक के हिस्से में राजमार्ग की खामियों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण घुमावदार मोड़, वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पर पेड़ों की मौजूदगी है। पुलिस अधीक्षक ने राजमार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि राजमार्ग पर कई जगहों पर सुधार की जरूरत है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई को पत्र लिखकर सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सिमगा से नांदघाट के बीच राजमार्ग के घुमावदार मोड़ अधिकांश दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं।
तेज रफ्तार बन रही दुर्घटनाओं का कारण
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज है, जिससे सफर जोखिम भरा रहता है। स्पीड गन से जांच के दौरान कई वाहनों की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि राजमार्ग के बीच में कई स्थानों पर पेड़ उग आए हैं, जो सड़क पर अवरोध पैदा कर रहे हैं और उन्हें तुरंत काटने की जरूरत है।
इनामी नक्सलियों का हुआ खात्मा, मारे गए तीनों नक्सलियों पर 18 लाख का इनाम था
10 Jan, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। तीनों नक्सली वरिष्ठ सदस्य थे और उन पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गुरुवार सुबह सुकमा के पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम की पहाड़ी पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक कोरसा महेश इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी का विशेषज्ञ था और 2023 और 2024 में बेदरे बीजापुर और जगरगुंडा सुकमा इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं का कथित मास्टरमाइंड था।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि महेश माओवादियों की प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर के तौर पर सक्रिय था और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि दो अन्य, मदवी नवीन और अवलम भीमा, क्षेत्र समिति के सदस्य थे और उनके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से दो बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक 12 बोर राइफल, तीन टिफिन बम, पांच बीजीएल गोले और भारी मात्रा में विस्फोटक और माओवादी-संबंधित सामान बरामद किए गए।
महेश आईईडी बनाने, लगाने और चलाने में माहिर था। वह कथित तौर पर दिसंबर, 2023 में बेदरे के पास नक्सली हमले सहित कई घटनाओं में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी मारे गए थे और एक ट्रक पर आईईडी विस्फोट में शामिल था। चव्हाण ने कहा कि पिछले साल जून में जगरगुंडा में दो सीआरपीएफ जवान मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग जगहों पर हुई तीन मुठभेड़ों में नौ नक्सली मारे गए हैं।
संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ने भिलाई आईटीआई का किया औचक निरीक्षण
10 Jan, 2025 09:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः 9:30 बजे भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुदुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी।
संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान संचालक रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जरूरतमंदों तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ, मूक-बधिर दंपति हैं इसका प्रमाण
10 Jan, 2025 09:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : जन्म से मूक-बधिर रहे दंपत्ति को मिला उनका आशियाना जन्म से मूक-बधिर रहे बैकुंठ दास और जयंती कोे रोजमर्रा की चीजों के लिए ही मशक्कत करनी पड़ती थी, ऐसे में उनका अपना पक्का घर बना पाना तो नामुमकिन ही था। उन्हें कच्चे मकान में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए पक्के आवास में सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहे हैं, जिससे उनकी जीवनशैली में बहुत बड़ा बदलाव आया है।
हितग्राही मूलक योजनाओं से जीवन हुआ आसान
शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से मूक-बधिर दंपति का जीवन अब पहले से कहीं आसान हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से न केवल उन्हें पक्का आवास मिला, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धा पेंशन योजना और निःशुल्क खाद्यान्न जैसी अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। ये योजनायें उनके जीवन में एक नया सवेरा लेकर आई है। जिससे उनकी स्थिति में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
योजनाओं से लाभान्वित दंपति हुए भावुक
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं ने मूक-बधिर दंपति के जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। इस दंपति से जब शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर इशारे में सवाल किए गए तो परिवार काफी भावुक हो गया, दोनों हाथ जोड़कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।
फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण के मामले में तीन दुकानें सील
10 Jan, 2025 09:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : अम्बिकापुर जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल खरसिया नाका स्थित साईं ट्रेडर्स में दबिश देकर 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदे ट्रक को जब्त किया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से लोड कराया जा रहा था।
एसडीएम अम्बिकापुर ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई जारी रखते हुए खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई। जांच के दौरान साईं ट्रेडर्स में 8 क्विंटल, श्रीराम ट्रेडर्स में 130 क्विंटल और बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण पाया गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल चावल को जब्त करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रंव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे।
कलेक्टर विलास भोसकर फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि फोर्टीफाइड चावल पोषण बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है, जिसे पीडीएस के माध्यम से राशन कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है।
वय वंदन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान
10 Jan, 2025 09:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए शुरू की गई वय वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में तेजी से क्रियान्वित हो रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की विशेष स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों में हर्ष का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष जानकी प्रसाद शुक्ला ने कहा, पहले आयुष्मान कार्ड में केवल 50 हजार रुपये तक की सहायता मिलती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की पहल से अब 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सहायता मिल रही है। यह योजना हमारे जैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। संघ के सचिव रामायण प्रसाद मिश्रा, जिनकी आयु 73 वर्ष है, ने बताया कि उनका आयुष्मान वय वंदन कार्ड बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं खत्म हो गई हैं। यह पहल बुजुर्गों को सम्मानजनक और चिंता मुक्त जीवन जीने का अवसर दे रही है। संघ के सदस्य दाऊराम अवस्थी, जिनकी आयु 77 वर्ष है, ने बताया कि इस उम्र में स्वास्थ्य समस्याएं आम हैं। 5 लाख रुपये तक की विशेष सहायता से न केवल मुझे राहत मिली है, बल्कि मेरा परिवार भी अब चिंतामुक्त है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। घर-घर जाकर भी कार्ड बनाने का काम हो रहा है। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी चिन्ताएं दूर हो गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने इसे वरदान बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही
10 Jan, 2025 08:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी।
कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों - 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है । इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।
राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।
एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच जारी
10 Jan, 2025 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, एक झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला हुआ पाया गया, जबकि बेटे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। यह घटना क्षेत्र में गहरे आक्रोश और शोक का कारण बन गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मां-बेटी की जलकर मौत हो गई। इसके बाद, बेटे संतोष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, और मामले की जांच चल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
