छत्तीसगढ़
ओबीसी आरक्षण पर विवाद, कांग्रेस का आंदोलन की चेतावनी
14 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायतों में ओबीसी को आरक्षण न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की धमकी दी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने चुनाव स्थगित करने की मांग की और कहा कि जब तक ओबीसी को उचित आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साहू ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है और मुख्यमंत्री ने जो 50% आरक्षण देने का वादा किया था, वह बस्तर और सरगुजा में पूरा नहीं हुआ।इस बीच, छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार 11 जनवरी को प्रदेश के सभी 33 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय किया गया। इनमें 16 सीटें आदिवासी (ST) वर्ग के लिए, 4 सीटें अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए और 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गईं। खास बात यह रही कि ओबीसी के लिए कोई भी पद आरक्षित नहीं किया गया। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने सूची को रद्द कर नई संशोधित सूची जारी करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आधे से अधिक आबादी ओबीसी वर्ग की है और इस वर्ग को आरक्षण से वंचित रखना भाजपा की नीयत को उजागर करता है। उन्होंने सरकार से अपनी नीतियों में बदलाव की अपील की है।
बिलासा एयरपोर्ट के विभिन्न कार्यों का टेंडर जारी, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने स्वागत किया
14 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज पीडब्ल्यूडी द्वारा बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग उपकरण डीवीओआर स्थापित करने के लिए आवश्यक भवन निर्माण और एयरपोर्ट का एप्रोन विस्तार के लिए टेंडर जारी होने का स्वागत किया है। गौरतलब है कि यह टेंडर करीब दो माह से लंबित था और आवश्यक भवन निर्माण के बगैर नाइट लैंडिंग उपकरण की स्थापना नहीं की जा सकती थी।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आसन्न नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शासन और प्रशासन से यह मांग की है कि अगर टेंडर खोलने के पहले आचार संहिता लग जाती है तो राज्य निर्वाचन आयोग से इसे खोलने की विशेष अनुमति लेने की कार्यवाही तुरंत की जाए। समिति ने कहा कि पहले ही यह कार्य लगभग दो माह के विलंब से हो रहा है और यदि आचार संहिता के कारण और विलंब हुआ तो दक्षिण कोरिया से आयातित उपकरण एयरपोर्ट पर बेकार पड़े रहेंगे और हाई कोर्ट के द्वारा दिया गया निर्देश कि नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द से जल्द दी जाए वह कारगर नहीं हो पाएगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट को 4ष् एयरपोर्ट में बदलने के प्रोजेक्ट पर प्रगति न होने पर भी चिंता जताई ।समिति ने कहा कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का टेंडर या एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट आज तक जारी नहीं हुआ है जबकि इसके माध्यम से केवल रिपोर्ट बनाने वाले कंसलटेंट का चयन होना है। समिति ने विशेष कर कलेक्टर बिलासपुर से इस मामले में दखल देने की मांग की है और यह टेंडर भी शीघ्र जारी किए जाने की आवश्यकता बताई है। गौरतलब है कि कम से कम 6 महीने कंसल्टेंट इस रिपोर्ट को बनाने में लगाएंगे। अर्थात यदि आज से टेंडर आदि की कार्रवाई की गई तो सितंबर में जाकर 4ष् एयरपोर्ट का वास्तविक कार्य प्रारंभ हो पाएगा ।इसके लिए रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय और प्रशासकीय अनुमति भी आवश्यक होगी।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और धरने में निवृतमान महापौर रामशरण यादव के अलावा अनिल गुलहरे, बद्री यादव, समीर अहमद, रवि बनर्जी, विजय वर्मा, स्वर्णा शुक्ला, आशुतोष पांडे, राघवेंद्र सिंह, केशव गोरख, अमर बजाज, मनोज तिवारी, महेश दुबे, टाटा पंकज सिंह, अशोक भंडारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, नवीन वर्मा, संदीप बाजपेई, कृष्ण मुरारी दुबे, राकेश शर्मा, मोहसिन अली और अखिल अली शामिल थे।
एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगा कर रकम चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
14 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगा कर हजारों रुपए चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर या है। पिछले दिनों महाराणा प्रताप चौक, बापजी पार्क, राजकिशोर नगर में चोरी के ऐसे मामले सामने आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवारी को मंगला निवासी आशीष पंकज कुमार बापजी पार्क कॅमर्शिलय काम्पलेक्स स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 1 बजे रकम निकालने गया था। उसने 9 हजार 500 रुपए निकालने के लिए टाइप किया। रुपए निकलने की पर्ची बाहर आई, पर रुपए बाहर नहीं आए। इस पर उसने गौर से देखा तो शटर बॉक्स के पैसे की निकासी द्वार पर एक सफेद व नीले रंग की पट्टी लगी नजर आई। इस पर प्रार्थी ने डॉयल 112 व एटीएम के टोल फ्री नंबर पर इसकी जानकारी दी। साथ ही सिविल लाइन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर एसीसीयू टीम व सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हुई और एमटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पट्टी लगा कर चोरी करने वाले संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। फुटेज में दिखे हुलिया के आधार पर आरोपियों को एक कार में 4 आरोपियों को पुराना बस स्टैंड इमलीपारा में पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली।
यहां इतनी रकम चोरी की थी
पूछताछ में आरोपियों ने महाराणा प्रताप चौक के एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपए , बापजी पार्क एटीएम मशीन से 9500 रुपए व 5 हजार रुपए, राजकिशोर नगर के एसबीआई एटीएम से 5500 रुपए सहित कुल 30 हाजर रुपए चोरी की बात बताई।
ऐसे करते थे चोरी
आरोपियों ने बताया कि एटीएम के शटर बॉक्स के ऊपर नीले रंग के पट्टी को चिपका देते थे। फिर छिप कर ग्राहक का इंतजार करते थे। पैसा पट्टी तक आकर फंस जाता था । ग्राहक के जाने के बाद रुपए निकाल लेते थे।
ये आरोपी गिरफ्तार
निलेश चंद्रवंशी 31 वर्ष निवासी 27 खोली विकास नगर, वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी 38 वर्ष निवासी मुर्रा भ_ी रोड हेमू नगर, महेंद्र कुमार पटेल उर्फ रितेश 28 वर्ष निवासी दयालपुर सारंगढ़ एवं योगेश पटेल 22 वर्ष निवासी दयालपुर सारंगढ़ शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर लौटा फिर 12वीं कक्षा के छात्र ने कर ली खुदकुशी
14 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड करने से पहले वो स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गया था, जहां परिजनों से बात हुई थी। तब छात्र ने छुट्टी पर घर जाने के बजाए पढ़ाई करने की बात कही थी, जिसके बाद से वो फोन नहीं उठाया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। छात्र जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ का रहने वाला था। 18 वर्षीय वैभव साहू संदीपनी पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। वो यहां टिकरापारा में किराए पर रूम लेकर रहता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसके स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए वैभव स्कूल गया था। फिर रात में घर आकर उसने फांसी लगा ली।
फोन नहीं उठाया तब पहुंचे परिजन, फंदे पर लटकती मिली लाश
परिजनों ने बताया कि शनिवार को जब वो स्कूल में था, तब उनकी बात हुई थी। जिसके बाद रात करीब 10 बजे उन्होंने वैभव के मोबाइल पर फोन लगाया। लगातार घंटी बज रही थी। लेकिन, उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे घबराए परिजन पामगढ़ से बिलासपुर उसके रूम आ गए। यहां पता चला कि उसकी लाश फंदे पर लटक रही है। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पिता बोले- पढ़ाई में था होशियार, मौत की निष्पक्ष जांच हो
मृतक छात्र वैभव के पिता धर्मेंद्र साहू ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत होशियार था और वो सीजी पीएससी और पीएससी की तैयारी भी कर रहा था। वैभव में कोई ऐब भी नहीं था, जिससे वो सुसाइड करे। उन्होंने अपने बेटे की मौत पर न्याय की मांग करते हुए पुलिस अफसरों से निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ताकि, बेटे की मौत के सही कारणों का पता चल सके।
आत्महत्या करने से पहले की थी बात
बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले वैभव ने अपने परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात की थी। तब वो सामान्य था। उसने छुट्टियों के दौरान घर आने के बजाए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात की थी। लेकिन, अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण उसे आत्महत्या करनी पड़ी।
पुलिस बोली- मोबाइल से खुल सकता है सुसाइड का राज
इधर, सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि छात्र के कमरे की तलाशी ली गई है। वहां कोई सुसाइड नोट वगैरह बरामद नहीं हुआ है और न ही सुसाइड के कारणों का पता चल सका है। छात्र के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए साइबर सेल भेजा है। उसकी जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
’राज्यपाल ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू एवं उगादी पर्व की दी शुभकामनाएं’
13 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ (भोगाली) बीहू एवं उगादी पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, उगादी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कालीचरण को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल
13 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ कालिचरण राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रति आभार व्यक्त किया है।
बीमारी की वजह से लोरो बगीचा, तहसील दुलदुला निवासी कालिचरण राम दोनों पैरों से चलने फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था। कालीचरण ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
बोखी में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण
13 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल योजना से लोगों के घर तक नल के माध्यम से जल मिल रहा है।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड का ग्राम बोकी हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। ग्राम बोखी जशपुर जिला मुख्यालय से 77 कि.मी. दूरी पर है। जहां जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, ग्राम में 5 नग उच्च स्तरीय जलागार स्थापित है जिसकी क्षमता कुल 50,000 लीटर है एवं कुल 230 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा सभी ग्रामीणो के घरों तक पानी दिया जा रहा है। घर तक नल के माध्यम से जल मिलने से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
योजना से लाभ ले रहे हितग्राही प्रहलाद साय ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के आने से पूर्व ग्रामीण अपने पानी के लिए हैण्डपंप एवं कुंआ पर निर्भर थे। अब जल जीवन मिशन के गांव में आने के बाद पानी की समस्या खत्म हो गयी। क्योंकि प्रत्येक घर में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन लगा हुआ है। जिससे गांव के सभी के घरों में नल से शुद्व पेयजल मिल रहा है और अब सभी ग्रामीण खुश हैं।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना से विशेष रूप से महिलाएं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। महिलाएं घर, परिवार के लिए हैण्डपंप एवं कुंओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है और जो समय पानी भरने मेें लगता था उस समय का उपयोग अन्य कामों के लिए कर रही है। पहले पानी की वजह से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों की तबीयत ज्यादा खराब होने की समस्या रहती थी। योजना के आने के बाद चेक किया हुआ पानी मिलने से अब गांव में लोगों की तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है और बार-बार अस्पताल जाने की समस्या खत्म हो गयी है। जिससे ग्रामवासियों को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ रहा है।
दिन-दहाड़े घर में भाई-बहन की हत्या, आंगन में खून से लथपथ पड़े शव, डबल मर्डर से इलाके में खौफ का माहौल
13 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. सोमवार को अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों के शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिले. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने और क्यों की. सिटी कोतवाली के पास पुरानी हटरी मार्केट का है. यहां दो बुजुर्ग भाई-बहन रहते थे. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी है. दोनों के शव घर के आंगन में मिले. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है. कोतवाली पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक की पहचान सीताराम जायसवाल और महिला की पहचान अन्नपूर्णा जायसवाल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों भाई-बहन हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों का किसी से कोई विवाद नहीं था।
दोनों के शरीर पर चोट के निशान
दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं। सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। आशंका है कि देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार दोपहर जब लोगों को भनक लगी तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले में अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
कृषक प्रमोद सिंह की मेहनत और सपनों का सकार कर रही कृषक उन्नति योजना
13 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश के किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत मिलने से उनके सपनों को पंख लग गए हैं। ऐसे ही एक किसान हैं प्रमोद सिंह, जो अपने बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का सपना देख रहे हैं और इसे साकार करने के लिए कृषि कार्य में निरंतर मेहनत कर रहे हैं।
कृषक उन्नति योजना से सपनों को मिला आधार
ग्राम पंचायत भफौली के रहने वाले प्रमोद सिंह परसा धान उपार्जन केन्द्र में हर साल करीब 140 क्विंटल धान बेचते हैं। उनके लिए यह केवल एक खेती का काम नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का एक ज़रिया बन चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले साल धान की अंतर राशि करीब 1 लाख 28 हजार रुपए मिले थे। जिससे बच्चों को कोचिंग में मदद मिल गई थी।
बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का है सपना
प्रमोद सिंह बताते हैं कि उनके दो बच्चे हैं, एक भिलाई में नीट की तैयारी कर रहा है और दूसरा रायपुर में बीएड की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रमोद सिंह का सपना है कि उनके दोनों बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में प्रतिष्ठित नागरिक बनें और प्रदेश की सेवा करें। उनका मानना है कि अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है तो वे अपने पैरों पर खड़े होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत धान की मिलने वाली अंतर राशि उस सपने को पूरा करने में मददगार बनी है।
सुशासन में धान का मिला 3100 रुपए दाम
सुशासन की सरकार में धान के उपज का उचित मूल्य मिलने पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार लाया है। मुख्यमंत्री ने जो गारंटी किसानों से जो वादा किया था वो पूरा कर रहे हैं। जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रमोद सिंह का कहना है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रही धान की कीमत ने हमें अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने का एक मौका दिया है। अब हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।“
सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं ने किसानों को बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। प्रमोद सिंह की कहानी उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है, उनके लिए यह योजना सिर्फ अनाज उगाने का तरीका नहीं, बल्कि एक सशक्त भविष्य की दिशा बढ़ते क़दम है। प्रमोद सिंह ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बढ़े हुए दाम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षक लगा रहे गुहार, हजारों बीएड धारक कर रहे विरोध, जानें क्या है पूरा मामला
13 Jan, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2897 सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में है. इन शिक्षकों की भर्ती एनसीटीई नियम 2018 के तहत हुई थी. सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद इनकी योग्यता पर सवाल उठ रहे हैं. शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. वे सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं. इसी के चलते निलंबित शिक्षकों ने रायपुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने माना चौक से शदाणी दरबार तक दंडवत यात्रा निकाली. उन्होंने सड़क पर लेटकर विरोध जताया. ये शिक्षक 14 दिसंबर से अंबिकापुर से अनुनय यात्रा पर थे. वे 19 दिसंबर से नवा रायपुर के तूता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग सेवा सुरक्षा और समायोजन की है. सरकार का ध्यान खींचने के लिए दंडवत यात्रा निकाली गई।
सरकार और विपक्ष के बीच सियासी खींचतान
सरकार ने इस मामले में एक कमेटी बनाई है. लेकिन यह तय नहीं है कि कमेटी कब फैसला लेगी. इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने पूर्व की भूपेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं की नौकरियां छीनने का आरोप लगाकर निशाना साधा है।
26 दिनों से चल रहा है आंदोलन
शिक्षकों का आंदोलन 26 दिनों से चल रहा है। वे अलग-अलग तरीकों से विरोध कर रहे हैं। दंडवत यात्रा भी इसी का हिस्सा है। वे चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दे। वे जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनका परिवार उनकी नौकरी पर निर्भर है। नौकरी जाने से उनका परिवार मुश्किल में पड़ जाएगा।
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों से छेड़छाड़, कलश टूटा मिला
13 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद अब उनके अस्थि कलश से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. 13 जनवरी 2025 को जब परिवार कालेश्वरम में विसर्जन के लिए अस्थियां लेने मुक्तिधाम पहुंचा तो कलश टूटा हुआ मिला और अस्थियां बिखरी हुई थीं. मुकेश ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं को उजागर किया था, जिसके बाद ठेकेदार और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप है. मामले की जांच चल रही है.
टूटा हुआ कलश मिला
सोमवार 13 जनवरी 2025 को मुकेश का परिवार कालेश्वरम में अस्थियां विसर्जन के लिए मुक्तिधाम गया था. वहां पहुंचकर उन्हें बड़ा झटका लगा. कलश गायब था. आसपास तलाश करने पर कलश टूटा हुआ मिला और अस्थियां बिखरी हुई थीं. इस घटना से परिवार के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत बीजापुर एसपी से शिकायत की और मामले की जांच की मांग की.
हत्या ने पूरे देश में मचा दिया था हड़कंप
मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला पहले से ही काफी चर्चित है. उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर किया था. इस खुलासे के बाद ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके भाई रितेश, दिनेश और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके पर मुकेश की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हत्या बहुत ही नृशंस तरीके से की गई
मुकेश की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। आरोपी इसे नक्सली हमला दिखाना चाहते थे, क्योंकि नक्सली अक्सर इसी तरह से हत्याएं करते हैं। हत्यारे मुकेश के शव को जंगल में फेंकने की योजना बना रहे थे, लेकिन जब उन्हें मौका नहीं मिला तो उन्होंने शव को एक टैंक में डालकर ऊपर से पैक करवा दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ नृशंस हत्या का खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की नृशंसता का खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इतनी नृशंस हत्या नहीं देखी। मुकेश के सिर में 15 फ्रैक्चर थे, उसकी गर्दन टूटी हुई थी और दिल भी फटा हुआ था। उसकी 5 पसलियां भी टूटी हुई थीं और लीवर के 4 टुकड़े हो गए थे।
साढ़े पांच हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे
13 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रदेश में 56,895 सरकारी स्कूल हैं, जहां 51,67,357 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके लिए करीब 1,78,731 शिक्षक हैं। प्रदेश में 5,840 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। इन स्कूलों को एक-एक शिक्षक के भरोसे चलाया जा रहा है। 2022-23 सत्र में 6,271 स्कूल ऐसे थे, जिनमें सिर्फ एक शिक्षक थे। इस बीच सिर्फ 431 स्कूलों में कमी आई है। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा समस्या बस्तर संभाग में है। इसी तरह सरगुजा संभाग में भी हैं। वहीं बस्तर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 430, कोंडागांव 420, सुकमा 300, कोरबा 340, बलरामपुर 300, कांकेर 260, रायगढ़ 260 शिक्षक हैं। वहीं अगर एकल शिक्षकों की बात करें तो वे प्रदेश के सभी जिलों में हैं। रायपुर जिले में भी 20 से ज्यादा स्कूल शामिल हैं। फिर भी शिक्षा व्यवस्था के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। दरअसल रायपुर शहर के अंदर कई स्कूल हैं, जहां शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। इनमें ठाकुर प्यारेलाल स्कूल, दानी गर्ल्स स्कूल, जेएन पांडे स्कूल शामिल हैं, जहां 50 से ज्यादा शिक्षक हैं।
फेल होने के बाद दोबारा पढ़ाई
केंद्र सरकार की ओर से कुछ दिन पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में फेल होने के बाद उसी क्लास में दोबारा पढ़ाई करने वालों की संख्या 7.7 फीसदी है। वहीं, मध्य प्रदेश में 7.3 फीसदी, झारखंड में 5.4 फीसदी फेल होने के बाद दोबारा पढ़ाई कर अगली परीक्षा पास करने की कोशिश करते हैं।
स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में कमी
छत्तीसगढ़ में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। 2023-24 में प्राइमरी में 1.8, अपर प्राइमरी में 5.3, सेकेंडरी में 16.20 है। वहीं, 2022-23 में प्राइमरी 5.40, अपर प्राइमरी 6.60 और सेकेंडरी 18.20 रहा। हालांकि, ड्रॉपआउट को कम करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने के लिए स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। एडमिशन के समय शिक्षक गली-मोहल्लों में जाकर छात्रों को पढ़ाते हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश करते हैं। नतीजतन, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, इसके बावजूद शिक्षकों की कमी अभी भी एक बड़ी समस्या है।
स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग में हुई बढ़ोतरी, महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह
13 Jan, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रयागराज में 13 साल बाद 13 जनवरी को होने जा रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के लिए सात स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, नियमित ट्रेनें पूरी तरह पैक होने से स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग बढ़ने लगी है। रायपुर से महाकुंभ जाने के लिए हर दिन सैकड़ों यात्री टिकट बुक करा रहे हैं। पिछले 15 दिनों के अंदर रायपुर-बिलासपुर से आठ हजार से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर होते हुए प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं। आठ जनवरी को सैकड़ों श्रद्धालुओं को लेकर रायपुर से दूसरी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिस तरह से ट्रेनों में बुकिंग बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में रेलवे को ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने पड़ सकते हैं।
शनिवार-रविवार को ज्यादा भीड़
सातों कुंभ स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच मिलाकर 8400 से ज्यादा सीटें हैं। रेलवे जोन के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्री मात्र 518 रुपए में स्लीपर कोच में प्रयागराज की यात्रा कर रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर की बुकिंग सबसे ज्यादा है। वहीं रायपुर से नियमित चलने वाली सारनाथ और बरौनी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग होने से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। जनवरी के प्रत्येक दिन इस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति 60 से अधिक है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को दोनों ट्रेनों में वेटिंग 100 से ऊपर है। स्पेशल ट्रेन का रूट बड़े स्टेशनों से है, लेकिन यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के छोटे स्टेशनों से होकर गुजरती है। इस वजह से वेटिंग भी ज्यादा है।
22 को बिलासपुर से स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर-वाराणसी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शनिवार 22 फरवरी को बिलासपुर से और सोमवार 24 फरवरी को वाराणसी से रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर से गोंदिया होते हुए वाराणसी जाएगी।
इन ट्रेनों से प्रयागराज जा सकते हैं
विशाखापट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुंभ स्पेशल ट्रेन 16 और 23 जनवरी तथा 20 और 27 फरवरी को प्रत्येक गुरुवार को विशाखापट्टनम से रायपुर होकर गुजरेगी। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखापट्टनम कुंभ स्पेशल 18 और 25 जनवरी, 8 और 22 फरवरी तथा 1 मार्च 2025 को प्रत्येक शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से रायपुर से रवाना होगी। इसी तरह विशाखापट्टनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल 19 जनवरी तथा रविवार 16 फरवरी को विशाखापट्टनम से तथा गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुंभ स्पेशल 22 जनवरी तथा 19 फरवरी को गोरखपुर से चलेगी।
सीजीपीएससी घोटाला मामले में सोनवानी के भतीजे राहुल, व्यवसायी के बेटे शशांक और बहू हुए गिरफ्तार
13 Jan, 2025 03:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: सी.जी.पी.एस.सी. घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल, व्यवसायी श्रवण गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका को सी.बी.आई. ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस मामले में दो दिनों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों को रायपुर की अवकाशकालीन न्यायाधीश कीर्ति कुजूर की अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 1 दिन की रिमांड पर लिया गया। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने रिमांड आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को नियमों को ताक पर रखकर गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी पत्रक पर हस्ताक्षर भी नहीं किए गए हैं। जिस अदालत में उन्हें पेश किया गया है, उसे रिमांड देने का अधिकार नहीं है। सी.बी.आई. ने शशांक और उनकी पत्नी भूमिका को नोटिस जारी कर 13 जनवरी को पेश होने को कहा था।
भूमिका बीमार होने के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज कराने के लिए अपने पति के साथ दिल्ली गई थी। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी नितेश और ललित को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा चुका है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने एक दिन की रिमांड मंजूर की।
घोटालेबाजों के रिश्तेदारों पर कसता शिकंजा
पूर्व सीजीपीएससी चेयरमैन तमन सिंह के बाद सीबीआई ने उनके बेटे नितेश, बड़े भाई के बेटे साहिल, व्यवसायी श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल, उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी भूमिका (गोयल) को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी लोगों के बयान के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।
परीक्षा पेपर लीक होने का संदेह
सीबीआई अधिकारियों को संदेह है कि सीजीपीएससी का पेपर लीक कर अपने करीबी लोगों को भेजा गया। इसके बदले में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ। इसी आधार पर जब 18 लोग मेरिट लिस्ट में पहुंचे तो उक्त लोगों का चयन कर लिया गया। बताया जाता है कि जांच के दौरान यह इनपुट मिलने के बाद ललित गणवीर को गिरफ्तार किया गया है। नितेश से मांगी शैक्षणिक योग्यता: डिप्टी कलेक्टर के पद पर 7वीं रैंक में चयनित नितेश से सीबीआई ने उसकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में पूछताछ की। साथ ही सीजीपीएससी में चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई और मेरिट लिस्ट में सरनेम न लिखने का कारण पूछा गया। साथ ही नितेश की बोर्ड परीक्षा और स्नातक की मार्कशीट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि नितेश पढ़ाई में औसत दर्जे का है। वहीं डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर से सीजीपीएससी में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की गई और घोटाले के बारे में पूछताछ कर उसका बयान लिया गया। हालांकि दोनों ने कहा कि संबंधित लोगों का चयन नियमानुसार परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर हुआ है। बताया जाता है कि जल्द ही पीसीपीएससी में पदस्थ तत्कालीन अधिकारी और अन्य चयनित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
प्रभतेज सिंह भाटिया बने बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष, आशीष शेलार की लेंगे जगह
13 Jan, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रविवार 12 जनवरी को मुंबई में हुई बैठक में प्रभतेज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (सीएससीएस) का कोई प्रतिनिधि बीसीसीआई में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालेगा।
भाटिया अगले तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे
प्रभतेज सिंह भाटिया अगले तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे और इस बार के बाद वे दोबारा चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार किसी भी पदाधिकारी का कार्यकाल तीन साल का होता है और वे लगातार तीन बार इस पद पर रह सकते हैं, लेकिन प्रत्येक कार्यकाल के बीच तीन साल का अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड भी होता है।
कौन हैं प्रभतेज सिंह भाटिया
1991 में रायपुर में जन्मे प्रभतेज सिंह भाटिया राज्य के दिग्गज उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। दोनों ही क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी हैं, यही वजह है कि उन्होंने राज्य क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रभतेज सिंह के पिता बलदेव सिंह छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन CSCS के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रभतेज ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के एक्सेटर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र ऑनर्स में वित्त का कोर्स किया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
