छत्तीसगढ़
भौतिक सत्यापन में 5 खरीदी केन्द्रों में 52.84 लाख की गड़बड़ी
13 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । धान खरीदी केन्द्रों में इन दिनों भौतिक सत्यापन का कार्य सघन रूप से किया जा रहा है। गत दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें 5 खरीदी केन्द्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से 1704 क्विंटल धान का अधिक भंडारण पाया गया। धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए धान की कीमत 52.84 लाख की है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों को मिलकर गठित टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। धान खरीदी के अंतिम दिन तक इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र बोदरी की जॉच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान बोरों की गणना की गई एवं इनका रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 240 क्विंटल धान अधिक पाया गया इस प्रकार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। धान उपार्जन केन्द्र गनियारी की जाँच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 681 कट्टी धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है।
धान उपार्जन केन्द्र सोन तहसील पचपेड़ी की जाँच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 500 कट्टी धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है।धान उपार्जन केन्द्र कौडिया तहसील सीपत की जॉच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 230 क्विंटल धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। धान उपार्जन केन्द्र बोडसरा तहसील बोदरी की जाँच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 762.6 क्विंटल धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है।
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
13 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान श्री अडानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की दूरदर्शी व पारदर्शी नीतियों ने उद्योगपतियों का भरोसा जीता है, जिसके फलस्वरूप रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए अडानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। ऊर्जा के क्षेत्र में इस बड़े विस्तार से राज्य न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि अन्य राज्यों को ऊर्जा आपूर्ति में भी मदद करेगा। चर्चा के दौरान सीमेंट उद्योग में भी निवेश को बढ़ावा देने को लेकर बात हुई। अडानी समूह ने राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विस्तार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति व्यक्त की। इससे छत्तीसगढ़ में सीमेंट उद्योग को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री और श्री अडानी की मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार की पहल राज्य को उभरते उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है। वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी विचार साझा किए गए। श्री अडानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के सुझाव पर अडानी समूह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अगले चार वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ का व्यय सीएसआर एवं अन्य स्त्रोतों से किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। अडानी समूह युवाओं में रोजगार आधारित कौशल विकास के लिए काम करेगा। इससे तकनीकी कौशल आधारित मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता होगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भविष्य की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को पर्याप्त अवसर मिले। साथ ही अडानी समूह छत्तीसगढ़ में शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए स्किलिंग एक्सीलेंस स्कूल और नवा रायपुर में प्रीमियम स्कूल की स्थापना करेगी। यह पहल राज्य में युवाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा। इसके साथ अडानी समूह स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम करेगा जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके । एम्स रायपुर और मेकाहारा अस्पताल के पास मरीजों के परिजनों के लिए 1000 बेड डॉर्मिटरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी। अडानी समूह छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने नई परियोजनाओं पर काम करेगा। इससे प्राकृतिक सौंदर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकेगी। इसी तरह ग्रामीण विकास के अंतर्गत सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम किया जाएगा।
अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे गौतम अडानी
13 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, देश के लब्धख्याति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में अल्प प्रवास पर पहुंच पताड़ी संयंत्र का दौरा किया।
अपुस्ट जानकारी के अनुसार गौतम अडानी दोपहर लगभग 1 बजे कोरबा-चांपा मार्ग में स्थापित पताड़ी संयंत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे संयंत्र परिसर का जायजा लेते हुए संयंत्र का ले-आउट देखा। यूनिट क्रमांक 1, 2 सहित 3 एवं 4, सीएचपी, राखड़ बांध का अवलोकन किया। उनके साथ सीईओ, प्लांट हेड, प्रोजेक्ट हेड सहित अन्य अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौतम अडानी ने संयंत्र के बाहरी क्षेत्र का भी अवलोकन किया। लंच के दौरान उन्होंने अधिकारियों से गहन विचार विमर्श किया। लगभग 2 घंटे रुकने के बाद लगभग 3 बजे उन्होंने संयंत्र से रवानगी ली।
उल्लेखनीय हैं की गत वर्ष माह सितंबर में अडानी पॉवर लिमिटेड ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड का अधिकारिक रूप से अधिग्रहण किया था। वर्तमान में उक्त संयंत्र से 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अधिग्रहण के दौरान दूसरे चरण के तहत यूनिट क्रमांक 3 एवं 4 का काम बंद था।अडानी पॉवर लिमिटेड ने 1320 मेगावाट क्षमता वाले यूनिट 3 एवं 4 को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 292 करोड़ रुपए का ठेका पॉवर मेक प्रोजेक्ट को दिया है। अडानी पॉवर की तीसरे चरण के तहत 800 मेगावाट की दो इकाई विकसित करने की योजना है। ये इकाइयां सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित होंगी।
नहर में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया युवक-तलाश जारी
13 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरबा, कोरबा अंचल के सर्वमंगला क्षेत्र में नहर में नहाने के दौरान एक युवक बह गया। नहर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। बहे युवक की पहचान सुनील प्रसाद के रूप में की गयी हैं। पुलिस द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नहर के पानी को कम कराया गया है और फिलहाल उसकी तलाश जारी हैं।
भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
13 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस्पात भवन स्थित कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक ज्ञानार्जन एवं विकास तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता सुश्री निशा सोनी, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन संदीप माथुर एवं मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएँ एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व उत्पल दत्ता उपस्थित थे। आयोजन में ऑनलाइन माध्यम से संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारीगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, समस्त विभाग प्रमुख, उच्चाधिकारीगण एवं विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारीगण सहित हिंदी प्रेमी एवं हिंदी सेवी कर्मचारी व अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने किताब भेंटकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक श्री पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही कोई भी देश उन्नति कर सकता है और शिक्षा जब अपनी ही भाषा में हो तब सीखने, समझने और याद करने में आसानी होती है। विश्व के बहुतेरे विकसित देश अपनी ही भाषा में शिक्षा देते हैं। हमें भी शिक्षा एवं कार्यालयीन कार्यों में अपनी भाषा हिंदी को अंगीकार करना है, आज हम यही संकल्प लें। उन्होंने समस्त जनों से आह्वान किया कि आप सभी हिंदी के उन्नायक बनें, हिंदी में समस्त कार्य संपादित करें और हिंदी को वैश्विक स्तर पर सर्वोच्च स्थान पर प्रतिष्ठित करने में अपना योगदान दें, विश्व हिंदी दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य तभी सार्थक होगा। महाप्रबंधक संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क अमूल्य प्रियदर्शी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए संयंत्र स्तर पर कार्मिकों के मध्य हिंदी का प्रचार-प्रसार करने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के लिए मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार के प्रयासों को रेखांकित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने-अपने अंचलों में हिंदी में अधिकाधिक कामकाज संपन्न करवाने में विशेष सहायता के लिए कार्यपालक निदेशकगण के प्रति आभार प्रेषित करते हुए उनका स्वागत किया। हिंदी के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए हिंदी को प्रोत्साहन की दिशा में रचनात्मक सहायता करने के लिए उन्होंने विभागप्रमुखगण के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित संयंत्रकर्मी कविगण कौशल किशोर शर्मा महाप्रबंधक सामग्री प्रबंधन, क्रय, सुश्री अमृता गंगराडे उप महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा, मनीष कुमार शुक्ला वरिष्ठ प्रबंधक(प्रोटोकॉल ओमवीर करन इंजीनियरिंग एसोसिएट (कोक ओवन, राजू कुमार शाह इंजीनियरिंग एसोसिएट इन्स्ट्रूमेन्टेशन ने हिंदी भाषा की वैश्विक स्तर पर व्यापकता, प्रासंगिकता एवं हृदय को छू लेने की विशिष्ट क्षमता पर केन्द्रित स्वरचित कविताओं से समस्त दर्शकों एवं श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
छत्तीसगढ़ सब्जी और फलों का बनेगा कटोरा- शिवराज सिंह चौहान
13 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटी को पूरा कर रही है। किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
12 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान अडानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की दूरदर्शी व पारदर्शी नीतियों ने उद्योगपतियों का भरोसा जीता है, जिसके फलस्वरूप रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए अडानी समूह की 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ की विद्युत उत्पादन क्षमता में अतिरिक्त 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। ऊर्जा के क्षेत्र में इस बड़े विस्तार से राज्य न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि अन्य राज्यों को ऊर्जा आपूर्ति में भी मदद करेगा।
चर्चा के दौरान सीमेंट उद्योग में भी निवेश को बढ़ावा देने को लेकर बात हुई। अडानी समूह ने राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विस्तार के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति व्यक्त की। इससे छत्तीसगढ़ में सीमेंट उद्योग को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
नई योजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री और अडानी की मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में रक्षा उपकरण निर्माण, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार की पहल राज्य को उभरते उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाना है। वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी विचार साझा किए गए।
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अडानी समूह 10 हजार करोड़ रुपए का व्यय करेगा
अडानी ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के सुझाव पर अडानी समूह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अगले चार वर्षों में लगभग 10 हजार करोड़ का व्यय सीएसआर एवं अन्य स्त्रोतों से किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर
अडानी समूह युवाओं में रोजगार आधारित कौशल विकास के लिए काम करेगा। इससे तकनीकी कौशल आधारित मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता होगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भविष्य की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम को डिजाइन किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को पर्याप्त अवसर मिले। साथ ही अडानी समूह छत्तीसगढ़ में शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए स्किलिंग एक्सीलेंस स्कूल और नवा रायपुर में प्रीमियम स्कूल की स्थापना करेगी। यह पहल राज्य में युवाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने पर होगा काम
इसके साथ अडानी समूह स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम करेगा जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके । एम्स रायपुर और मेकाहारा अस्पताल के पास मरीजों के परिजनों के लिए 1000 बेड डॉर्मिटरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
पर्यटन और ग्रामीण विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति
अडानी समूह छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने नई परियोजनाओं पर काम करेगा। इससे प्राकृतिक सौंदर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकेगी। इसी तरह ग्रामीण विकास के अंतर्गत सुविधाओं को विस्तार देने पर भी काम किया जाएगा।
आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा- रमेन डेका
12 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, 'दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।'
राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।"
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।
डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।"
कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।
युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान – अरुण साव
12 Jan, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 सितम्बर 1893 में शिकागो की धर्मसभा में जो संबोधन दिया, वह अविस्मरणीय है। वन मंत्री केदार कश्यप और रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा क्षेत्र में संचालित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां और सामाजिक उत्थान के कार्य अनुकरणीय है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी निराश होने की जरूरत नहीं है। युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास के साथ भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। मनुष्य के दिल में देश और मातृभूमि के प्रति हमेशा सम्मान की भावना होनी चाहिए। परिश्रम ही अच्छा जीवन प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन 1984 से काम कर रहा है। अबूझमाड़ के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई है। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर सफल होकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन और स्वामी अनुभवानंद सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
उद्योग मंत्री दर्री और कोसाबाड़ी जोन के वार्डों में विभिन्न लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
11 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में 44 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।
मंत्री देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 गोपालपुर शिव मंदिर के समीप प्रभारी मद के 15 लाख की लागत से से भारिया समाज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण के साथदृसाथ अधोसंरचना मद और जिला खनिज न्यास मद से निम्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
इसके साथ ही वार्ड 45 रामनगर में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड निर्माण कार्य 4 लाख, वार्ड 47 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक गवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड के 48 सलिहाभाठा सुमेधा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड 53 नदियाखार पुलिया के पास मुक्तिधाम निर्माण कार्य 5 लाख कुल 29 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।इस अवसर पर मंत्री देवांगन का भारिया समाज के लोगों ने आभार और अभिनंदन किया। समाज के प्रमुख जनों की मांग पर सामुदायिक भवन के बाउंड्रीवाल और चेका टाइल्स के लिए मंत्री ने 15 लाख की स्वीकृति की सहर्ष घोषणा की।
इसी तरह कोरबा नगर निगम आवसीय कॉलोनी परिसर स्थित शिव मंदिर में विधायक मद, प्रभारी मद से वार्ड क्र. 22 नगर पालिक निगम आवासीय कालोनी कोरबा में न.पा.नि. कोरबा द्वारा निर्मित पंडाल मे शेड एवं हाल का निर्माण 10 लाख, वार्ड क्र. 22 नगर पालिक निगम आवासीय परिसर के सार्वजनिक परिसर में पंडाल का निर्माण कार्य 7 लाख का लोकार्पण किया। साथ ही वार्ड क. 22 न.पा.नि. कोरबा आवासीय परिसर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 6 लाख, वार्ड 33 रामपुर उद्यान का विकास कार्य लागत 20 लाख के कार्यों के भूमिपूजन व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि विष्णु सरकार में विकास कार्यों की गति का आप अंदाजा लगा सकते हैं जिन कार्यों की स्वीकृति जून में मिली थी उन कार्यों का भूमिपूजन किया गया था, आज उनका लोकार्पण कर आम जन मानस को समर्पित किया जा रहा है।आने वाले दिनों में बहुत सारी उपलब्धियां हमारे शहर के साथ वार्ड के साथ जुड़ेंगी। मंत्री देवांगन ने कहा कि 10 जनवरी के बाद कोरबा नगर निगम का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसी के साथ कोरबा नगर निगम की बदहाली के कार्यकाल का अवधि भी समाप्त हो चुका है। आने वाले दिनों में आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन के साथ कोरबा नगर निगम में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, कौशल देवांगन, पूर्व पार्षद चंद्रलोक सिंह, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, ज्योति वर्मा, पूर्व पार्षद विजय साहू, नारयण ठाकुर, तुलसी ठाकुर, राज जायसवाल, पुष्पा कंवर, फीरत साहू ममता साहू, कविता राजपूत, मुकुंद सिंह, भारिया समाज का अध्यक्ष विजय भारिया, रामकुमार, हेमलाल, गौरी भारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
पुरेन्द्र हुआ अब आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मिली बैटरी चलित ट्रायसायकल
11 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : जशपुर जिला के ग्राम मयुरचुन्दी निवासी पुरेन्द्र एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। ईलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा था, दूसरे पैर में रॉड डालकर ऑपरेशन किया गया। जिसकी वजह से वे चलने फिरने में असमर्थ है। कहीं जाने के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। पुरेन्द्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन दिया। आज उन्हें मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान किया गया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल की वजह से अब मैं आत्मनिर्भर हो गया हूं। मुझे दूसरे पर निर्भर रहने की अब आवश्यकता नही। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय के गृह निवास बगिया में उनके द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसुविधाओं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। कैंप का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।
फूलों की खेती से परिमल की बढ़ी आय
11 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : अम्बिकापुर के चठिरमा निवासी परिमल गेंदे के फूलों की खेती कर रहे हैं। पारंपरिक खेती की तुलना में फूलों की खेती का नवाचार, परिमल जैसे किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उन्नत किसान के रूप में परिमल का जीवन इन फूलों की ही तरह महकने लगा है। उन्होंने बताया कि वो तीन वर्षों से गेंदे की खेती कर रहें हैं, शुरुआती दो वर्ष में जानकारी के अभाव में उनकी आमदनी कम होती थी। अब राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत उन्हें उद्यानिकी विभाग से 1280 पौधे एवं 6400 रुपए की अनुदान सहायता राशि प्राप्त हुई। विभाग ने उन्हें नवाचार के कई पद्धतियों के बारे में बताया साथ ही समय-समय पर दवा के छिड़काव संबंधित जानकारी दी। परिमल ने अपने बागवानी में ड्रिप पद्धति का उपयोग किया और जिससे उनके खेतों में फूलों की बंपर पैदावार हुई।
बंपर उत्पादन से हुई दुगुनी कमाई-
परिमल बताते हैं कि गेंदे की खेती से महज तीन माह में ही आमदनी मिलनी शुरू हो जाती है। वे एक वर्ष में 2 सीजन में खेती करते हैं अभी उन्होंने अपने 0.400 एकड़ रकबे में गेंदा फूल लगाया है। पहले प्रति सीजन मात्र 15 से 20 हजार तक होने वाली कमाई अब 45 से 50 हजार तक हो जा रही है। तीज-त्यौहारों के समय तो मांग बढ़ने से आमदनी और बढ़ जाती है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाला : सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन के भतीजे और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार
11 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सीबीआई ने इस मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई विभिन्न परीक्षाओं और साक्षात्कारों में गड़बड़ी का है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। CGPSC की 2019 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में कई विवाद सामने आए थे। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों को नियमों को ताक पर रखकर चयनित कराया। विशेष रूप से 2020 और 2021 में आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे। 2020 में भर्ती 175 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 2021 में भर्ती 171 पदों पर परीक्षा हुई। 2022 में प्री और मेंस परीक्षा फरवरी और मई 2022 में परीक्षा के बाद इंटरव्यू और फाइनल सूची जारी की गई, जिसमें चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। इस मामले में ईओडब्ल्यू और पुलिस पहले ही भ्रष्टाचार और अनियमितता के तहत मामला दर्ज कर चुकी है। सीबीआई ने भी जांच शुरू करते हुए पहले CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने पाया कि इंटरव्यू और रिजल्ट की प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। टामन सिंह सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। सीबीआई ने अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं और आगे भी कई नाम जांच के दायरे में हैं। रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
नगर पालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025
11 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में आज यहां राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय नवा रायपुर,अटल नगर में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आर ओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ए आर ओ) की नियुक्ति को लेकर निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए अलग-अलग नियुक्ति की जाय। इसके साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन निर्धारित तिथि 15 जनवरी को सुनिश्चित करने कहा गया। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में करने निर्देशित किया गया।
बैठक में चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन ई व्ही एम से कराए जाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा की एफ एल सी हेतु एक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जाए तथा इस कार्य हेतु आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एफ एल सी कार्यक्रम की सूचना लिखित में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि एफ एल सी की प्रक्रिया प्रतिदिन समय पर प्रारंभ हो एवं निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर ली जाए। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, डॉ. अनुप्रिया मिश्रा एवं आलोक कुमार श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि वर्ष 2014 के नगरीय निकाय आम निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ईव्हीएम के माध्यम से संपन्न कराया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपयोग किए जाने वाले ईव्हीएम मल्टी वोट मल्टी पोस्ट प्रकार की है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों को उनके पेरेंट जिलों से ईव्हीएम आवश्यकता अनुसार प्रदाय किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक के माध्यम से नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी जिला के निर्वाचन अधिकारियों ने बैठक में अपने-अपने जिलों की तैयारियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया और कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएगी।
जहाँ तक जाती है नजर वहाँ आँखे जाती है ठहर
11 Jan, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : कोरबा जिले का बाँगो जलाशय जिसका अधिकृत नाम अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर रखा गया है। मिनीमाता हसदेव बाँगो परियोजना प्रकृति के सुरम्य वातावरण के बीच कई ऊंचे पर्वतों के आसपास जलमग्न इस नजारों को देखने यहां हजारों पर्यटक हर साल यहां आते हैं। यहां आकर पर्यटकों की आंखों की पलके तब तक नहीं झपकती जब तक वह इस नयनाभिराम नजारों को अंतिम छोर तक नहीं देख लेता। हालांकि दूर-दूर तक कई किलोमीटर में फैला यह जलमग्न दृश्य हर किसी के आँखों में पूरी तरह से कैद नहीं हो पाता, क्योंकि उनकी नजरें जहाँ तक जा पाती है। पानी के ठहराव के बीच देखने वालों की आँखे भी वहीं तक ही ठहर जाती है। कोरबा जिले की पहचान और छत्तीसगढ़ की शान मिनीमाता हसदेव बाँगो जलाशय देखने वालों को रोमांचित ही नहीं करती, उन्हें अचंभित भी कर देती है। यहां आना और इन नजारों को करीब से देख पाना किसी सौभाग्य से कम नहीं, क्योंकि यह खूबसूरती की ही नहीं, लाखांे लोगों की प्यास बुझाने के साथ किसानों के खेतो को हरा-भरा बनाकर उनके समृद्धि की भी पहचान है।
कोरबा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत मिनीमाता बाँगो जलाशय छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे बड़ा जलाशय की पहचान रखता है। जल संसाधन विभाग के मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध का निर्माण कार्य वर्ष 1992 में पूर्ण हुआ। यह बांध प्रदेश का सबसे अधिक जल भराव क्षमता एवं सबसे ऊँचा बांध है, इस बांध की जल भराव क्षमता 2894.33 मिलियन क्यूबिक मीटर (लाइव स्टोरेज) एवं 3264.33 मिलियन क्यूबिक मीटर (ग्रास स्टोरेज) है साथ ही बांध का डूबान क्षेत्र 185 स्क्वॉयर किलोमीटर है, इस बांध की ऊंचाई नदी के तल से 73 मीटर एवं फाउंडेशन लेवल से 87 मीटर है। यह बांध तीन महत्वपूर्ण हिस्सों में बना है जो कि 1. रॉक फिल बांध 2. मेसनरी बांध 3. मिटटी बांध है, जिसमे से रॉक फिल बांध 177मीटर, मेसनरी बांध 554.5 मीटर एवं मिटटी बांध 1778 मीटर है। मिनीमाता बांगो बांध की कुल लम्बाई 2509.5 मीटर है। इस परियोजना में 6730 वर्ग किमी जलग्रहण क्षेत्र, बांध का उच्चतम स्तर 366 मीटर, अधिकतम जलाशय स्तर 363.08 मीटर, पूर्ण जलाशय स्तर 359.66 मीटर है। वर्तमान में बांध की सुरक्षा के लिए विभिन्न जटिल कार्यों को सम्बद्ध किया गया है। यहां बांध के सुरक्षा के लिए जवान लगातार तैनात है और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। इस बांध और आसपास के सुंदर नजारों को निहारने के लिए कोरबा जिला ही नहीं अन्य जिले के लोग भी निरन्तर यहां आते हैं। कोरिया जिले से आए पर्यटक परमानंद दास, सुशीला सिंह, माया सिंह ने बांगो बांध का नाम सुना था। उन्हें इस बांध को करीब से देखने की इच्छा थी। यहां आकर जब बांध को देखा तो उन्हें दूर-दूर तक पानी का ऐसा नजारा दिखा जैसे कोई नीला आकाश है। उन्होंने बताया कि वाकई में बांगो बांध को करीब से देख लेना सौभाग्य की बात है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
