छत्तीसगढ़
राज्य स्तरीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न
9 Jan, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आज संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी रोक्तिमा यादव ने की।
पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ रोकक्तिमा यादव, संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन सत्र में सोमनाथ जाना निदेशक, भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यशाला में दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का संचालन द्वयआर.के. श्रीवास्तव और ओ.पी. साहू वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी (SSO) ने किया। उनके द्वारा औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सर्वेक्षण के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र का मुख्य फोकस "सांख्यिकीय अधिनियम 2008" और "ब्लॉक डी से जी" के तहत लाभ-हानि खातों और बैलेंस शीट से संबंधित जानकारी पर रहा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ASI के विभिन्न खंडों, जैसे ब्लॉक ए से सी" और "ब्लॉक डी से जी" से संबंधित जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र के आर्थिक आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण करना और राज्य के आर्थिक विकास में उद्योगों के योगदान को समझाना था।कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तरी सत्र और चर्चा के साथ किया गया।
इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को औद्योगिक सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक जानकारी से अवगत कराना था।
समृद्ध संस्कृति की धरोहर संजोए राजनांदगांव
9 Jan, 2025 09:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : राजनांदगांव शहर की तासीर दूसरे शहरों से बिल्कुल अलग है। यहां हर उत्सव एवं पर्व शिद्दत से ऐसे महसूस होते हैं, मानों जिंदगी के हर रंग यहां मुस्कुराते हैं। यह एक जिन्दादिल शहर है, यहां के रंगों में उत्सव एवं संस्कृति रची बसी है। संस्कारधानी में चाहे गणेश चतुर्थी हो या नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं अन्य पर्व इनकी अनोखी रंगत यहां के नसों में धधकती है। संस्कारधानी की झांकी एवं हॉकी बहुत प्रसिद्ध है। बात चाहे गणेश चतुर्थी के समय की भव्य झांकी की हो या हॉकी के उम्दा खेल की। झांकी के समय बड़ी संख्या में राजनांदगांव एवं अन्य जिलों के नागरिक यहां शामिल होते हैं। शहर के फ्लाईओव्हर से निकलना, शहर को निहारना, मानों एक ही नजर में पूरे शहर की आबोहवा को समझने के समान है। यहां की खासियत है, लोगों की मिलनसारिता तो वहीं शहरी एवं ग्रामीण परिवेश की मिली जुली संस्कृति का आभास होता है।
राजनांदगांव की विशेष पहचान
राजनांदगांव की विशेष पहचान
राज्य के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य एवं राजनांदगांव को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिली है। लगभग 22 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित भव्य अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। लगभग साढ़े नौ एकड़ के रकबे में निर्मित यह विशाल स्टेडियम हॉकी के खिलाडिय़ों को समर्पित है। हॉकी की नर्सरी के रूप में जिले की पहचान है। यहां के हॉकी खिलाड़़ी अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। शहर के मध्य में लगभग 20 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैले दिग्विजय स्टेडियम में क्रिकेट मैदान है एवं बास्केटबाल का अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट है। देश भर में बास्केटबाल के 8 कोर्ट में से एक केवल राजनांदगांव शहर में है। यहां बैडमिंटन के 3 इंडोर कोर्ट, 3 टेबल टेनिस, वेटलिफ्ंिटग ट्रेनिंग सेंटर, एथलेटिक्स 400 मीटर ट्रैक, मल्टीपर्पज जिम, भारतीय खेल प्राधिकरण साई का हॉकी तथा बास्केटबाल के लिए हॉस्टल है।
राजनांदगांव की विशेष पहचान
राजनांदगांव की विशेष पहचान
देश के तीन महान साहित्यकारों गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र के साहित्य, कृतियों, विचारों एवं जीवन को समझने के लिए हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए मुक्तिबोध संग्रहालय दर्शनीय है। देश के तीन महान साहित्यकारों गजानन माधव मुक्तिबोध कक्ष, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की कृतियां, पाण्डुलिपि एवं वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं। उनकी रचनाएं यहां संकलित की गई है। उनके डायरी के अंश तथा उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग की जानकारी यहां अंकित है। अन्य जिलों एवं विभिन्न स्थानों से शोधार्थी एवं विद्यार्थी यहां उनकी स्मृतियों से जुड़ी वस्तुएं एवं कृतियां संग्रहालय में देखना समझना चाहते है। राजनांदगांव में उनकी अविस्मरणीय यादों को संजोए यह शहर हिन्दी साहित्य प्रेमियों के लिए त्रयी की यह कर्मभूमि का गौरवपूर्ण स्थान है। राजनांदगांव जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह, कुंज बिहारी चौबे, नाचा व रंगकर्म के प्रमुख कलाकार पद्मगोविंदराम निर्मलकर, फिदाबाई मरकाम, गायन एवं अभिनय के प्रसिद्ध कलाकार भैय्यालाल हेड़ऊ, चंदैनी गोंदा के कलाकार खुमान साव, फिल्म निर्देशक किशोर साहू, लोक कलाकार बरसाती भैय्या, सुप्रसिद्ध गायिका कविता वासनिक, कवि एवं उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल, पद्मफूलबासन बाई जैसे ख्याति प्राप्त साहित्यकारों, कलाकारों, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों से जिले की विशेष पहचान है।
राजनांदगांव की विशेष पहचान
राजनांदगांव शहर तालाबों का शहर है। जल संरक्षण की दृष्टिकोण से शहर में रानीसागर, बूढ़ासागर, मोतीपुर तालाब, मठपारा तालाब, शंकरपुर तालाब सहित लगभग 32 से अधिक तालाब हैं। शहर का चौपाटी प्रसिद्ध है। जहां लक्ष्मण झूला, ट्वाय ट्रेन, नौका विहार, बच्चों के खेलने के लिए झूले एवं खुबसूरत गार्डन आकर्षण का केन्द्र है। गार्डन के दूसरी ओर पुष्प वाटिका है। वहीं ऊर्जा पार्क सुंदर उद्यान है। शहर में विभिन्न स्थानों में गार्डन होने से हरितिमा का आभास होता है। जिला प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया गया। फ्लाई ओव्हर के नीचे गार्डन विकसित किया गया है तथा फ्लाई ओव्हर के अन्य भाग को व्यवस्थित तरीके से पार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा है। वहीं छोटी-छोटी दुकानें भी लगाई जा रही हैं। शहर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर फ्लाई ओव्हर के बनने से शहर पर ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है, शहर व्यवस्थित बना तथा आवागमन की सुविधा बढ़ी है। शहर की डिजिटल लाईब्रेरी विद्यार्थियों एवं पाठकों के लिए लोकप्रिय है।
भारतीय इतिहास में रियासतों का अपना महत्व रहा है। छत्तीसगढ़ में 14 रियासत थी, उनमें से एक रियासत राजनांदगांव थी। रियासत काल में राजनांदगांव एक राज्य के रूप में विकसित था एवं यहां पर सोमवंशी, कलचुरी एवं मराठों का शासन रहा। पूर्व में यह नंदग्राम के नाम से जाना जाता था। यहां बैरागी राजाओं का शासन था। रियासत के प्रमुख शासकों में महंत घासीदास, महंत बलराम दास, महंत सर्वेश्वर दास एवं अंतिम शासक महंत दिग्विजय दास प्रमुख थे। इन शासकों के शासनकाल में रोजगार, शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में इस रियासत का उल्लेखनीय योगदान रहा है। महंत बलराम दास के समय में रायपुर वाटर वर्क्स रायपुर, रानी जोधपुर वाटर वर्क्स 1842, बलराम प्रेस 1899 बीएनसी मिल्स की स्थापना, नगर पालिका की स्थापना, स्कूलों का निर्माण महत्वपूर्ण कार्यों में से है। देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय आंदोलन में राजनांदगांव जिले की अहम भूमिका रही है। ऐतिहासिक दृष्टि से शहर के प्राचीन मंदिर शीतला मंदिर, नोनी बाई मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, बलभद्र, मंदिर, रियासतकालीन विरासत, यहां का समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। पाताल भैरवी मंदिर बर्फानी धाम के नाम से प्रसिद्ध है। भव्य गुरूद्वारा, रामदरबार, रथ मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप स्थानीय हरेली, पोला, छेरछेरा, तीजा, दीपावली, होली एवं अन्य सभी लोकपर्व मनाए जाते हैं। खान-पान की संस्कृति में चीला, फरा, देहरौरी, ठेठरी, खुरमी, पपची, अईरसा जैसे स्थानीय व्यंजनों का प्रचलन में है।
अब संपत्ति की रजिस्ट्री होते ही होगा नामांतरण, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, भ्रष्टाचार से भी मिलेगी मुक्ति
9 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रजिस्ट्री के बाद अब जल्द नामांतरण की प्रक्रिया होगी. इसके लिए सुगम एप में ऐसी व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि प्रदेश भर में हर दिन करीब 8 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है. इसके चलते खरीदार को इसे अपने नाम पर दर्ज कराने के लिए एक महीने से लेकर 90 दिन तक का इंतजार करना पड़ता है. इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय में सुविधा शुल्क भी देना पड़ता है. इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तुरंत नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
भ्रष्टाचार से मुक्ति की उम्मीद
इस पहल से राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों का कहना है कि सुगम एप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ रजिस्ट्री हो सकेगी. भुईंया रिकार्ड को सुगम एप से जोड़ दिया गया है. इसमें जो रिकार्ड होगा, उसके आधार पर रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी. रजिस्ट्री में गड़बड़ी की सभी आशंकाएं खत्म हो जाएंगी. ऐसे में राजस्व रिकॉर्ड सही होने पर ही रजिस्ट्री हो सकेगी और नामांतरण भी 24 घंटे के अंदर हो सकेगा।
अभी रजिस्ट्री करवाने के बाद नामांतरण करवाने के लिए तहसील कार्यालय जाना होगा और वहां आवेदन करना होगा। अब रजिस्ट्री होने के साथ ही आवेदन पटवारी और तहसीलदार की लॉगइन आईडी पर पहुंच जाता है।
रजिस्ट्रार का आवेदन संबंधित तहसीलदार के पास डिस्प्ले होने लगता है। क्रेता-विक्रेता के आने और विज्ञापन आने के बाद नामांतरण की प्रक्रिया भी हो जाती है। नामांतरण के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर
9 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुकमा: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जवानों ने नक्सलियों के कोर एरिया में धावा बोला है. इस मुठभेड़ में बल के जवानों ने नक्सलियों पर काबू पा लिया है और जवानों को बड़ी सफलता मिली है. हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
साइबर ठगों ने डेढ़ करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया,105 संदिग्ध खातों के खिलाफ अपराध दर्ज
9 Jan, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई: सुपेला थाना पुलिस ने फेडरल बैंक के 105 खातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक साइबर जालसाजों ने इन खातों से 1 करोड़ 5 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इन खातों की जांच की जा रही है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि देशभर में साइबर जालसाज सक्रिय हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का साइबर पोर्टल है, जिसके जरिए साइबर जालसाजों के खातों पर नजर रखी जाती है।
इसी कड़ी में गृह मंत्रालय के आदेश पर फेडरेशन बैंक के 105 बैंक खाते संदिग्ध पाए गए। जिनमें अलग-अलग राज्यों से पैसों का ट्रांजेक्शन किया गया है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। खाता किसके नाम पर है, उस व्यक्ति को ट्रांजेक्शन की जानकारी है या नहीं, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
111 खाते संदिग्ध
मोहन नगर थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि कर्नाटक बैंक में 111 खाते संदिग्ध मिले। इसमें 86 लाख 35 हजार रुपए का लेनदेन हुआ है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
HMPV को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु तकनीकी समिति का गठन
9 Jan, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के संबंध में सभी राज्यों को जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण के संबंध में वर्तमान / अद्यतन स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने हेतु एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। HMPV के संक्रमण के रोकथाम, बचाव, जागरूकता एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु इस तकनीकी समिति का गठन किया गया है। इस समिति में संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ.एस.के. पामभोई अध्यक्ष के रूप में हैं। इनके साथ सदस्य के रूप में उपसंचालक डॉ. खेमराज सोनवानी, उपसंचालक डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, राज्य सलाहकार आईएसडीपी श्रीमती आकांक्षा राणा तथा राज्य सलाहकार आईएसडीपी सुश्री चयनिका नाग शामिल हैं। यह तकनीकी समिति राज्य में HMPV के संबंध में समय-समय पर अपना प्रतिवेदन अभिमत स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत करेगी।
एक साथ पांच घरों में लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
9 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । जिले के बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गुरहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाया और पांचों घरों से लगभग 10 से 12 लाख की संपति पर हाथ साफ कर फरार हो गये। चोरों ने जिन पांच घरों में चोरी की है। उनमें तीन सगे भाई रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा, रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा एवं शिक्षक नारायण विश्वकर्मा का घर के अलावे सहदेव महतो पिता भुनेश्वर महतो एवं हरिहर यादव पिता स्वर्गीय दुलार महतो का घर शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक भागीरथ विश्वकर्मा के बंद मकान का ताला तोड़ घर में घुसे और अलमीरा तोड़ उसमे रखे 4 लाख के जेवर, 50 हजार रुपए नगदी एवं कई कीमती सामानों समेत 6 लाख की संपति की चोरी किया। वहीं रिटायर्ड शिक्षक केदार विश्वकर्मा के घर से लगभग 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के कांसा एवं पीतल के बर्तनों की चोरी कर ली। जबकि शिक्षक नारायण विश्वकर्मा के एक मकान का ताला तोड़ लगभग 2 लाख का जेवर समेत 30 हजार के बर्तनों पर अपना हाथ साफ किया।
वहीं चोरों ने इस दौरान गांव के हरिहर यादव के घर से 50 हजार मूल्य के कांसा एवं पीतल के बर्तन तथा सहदेव महतो के बंद घर का ताला तोड़ घर में रखे बक्से को तोड़ उसमें चांदी के जेवरात समेत लगभग 70 से 80 हजार रुपए मूल्य के पीतल एवं कांसा के बर्तन चोरी कर फरार हो गये। सुबह सभी को चोरी की जानकारी हुई। एक ही रात एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस ने गांव पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज बने कैबिनेट मंत्री, जारी आदेश
9 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राज्य सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। उन्हें शिष्टाचार के नाते ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। आप सभी के सहयोग और विश्वास के लिए सदैव आभारी रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेंगे।
सलीम राज ने साय सरकार का जताया आभार
जैसे ही सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। वे इस खबर से खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर भाजपा और साय सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि "मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसके अलावा मैं प्रदेश नेतृत्व और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"
देश भर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर एकत्रित होंगे छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में
9 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ज़ोर दिया हैं। रायगढ़ के विधायक एवम् वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलाजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स के (कैप्कॉन 2024-25) छत्तीसगढ़ चैप्टर का तीन दिवसीय 20वाँ वार्षिक वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। छतीसगढ़ की परिस्थिति को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए इस कॉन्फ्रेंस का विषय अनलॉकिंग द सीक्रेट्स ऑफ डिजीज , एडवांसेज in पैथोलॉजी (पैथोलॉजी में रोगों की प्रकृति के रहस्यों को पता लगाना)स्वास्थ्य से संबंधित रखा गया है।
इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं पड़ोसी राज्य के समस्त चिकित्सक,पैथोलॉजिस्ट एवम् स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारी सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति की संभावना है ।रायगढ़ में छत्तीसगढ़ चैप्टर इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलाजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स का पहला कॉन्फ़्रेस होने जा रहा हैं। कॉन्फ़्रेस के आयोजक अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार मिंज ने बताया कि सम्मेलन के दौरान देश के प्रख्यात चिकित्सक संबंधित विषय में एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा करेंगे। इसका लाभ जनसामान्य के साथ शामिल सभी चिकित्सक पैथोलाजिस्ट सहित पीजी छात्र छात्राओ को पहुंचेगा। कॉन्फ्रेंस में ब्लीडिंग डिसऑर्ड्स एण्ड कॉगुलेशनडिसऑर्डर जैसे हैमोफ़िलिया, इम्युनियो हिस्टो-केमिस्ट्री पर कैंसर इत्यादि में निश्चित डायग्नोसिस (निदान), एआई के साथ पैथोलॉजी का सही सरल उपयोग तथा डाटा बेस डिजिटल सोल्यूसन् , सिकल सेल बीमारी का उन्नत आधार पर उपचार, गांठ के सुई से जाँच की पैथोलॉजी निदान तकनीक में वैज्ञानिक निष्कर्ष, स्टोरमिंग सेशन एण्ड प्रेज़ेंटेशन, ऑटोप्सी केयर क्लिनिकोपैथोलॉजिकल कॉन्फ्रेंस एंड केस डिस्कशन, विश्व स्वास्थ्य संगठन 5वें संस्करण से मूत्राशय के ट्यूमर को बेहतर ढंग से निदान, नरम ऊतक ट्यूमर के निदान के लिए दृष्टिकोण, बॉर्डरलाइन डिम्बग्रंथि ट्यूमर दुविधाओं को दूर करना एवं अप्रोच टू नेटिव रीनल (किडनी) बायोप्सी विषयों पर चर्चा होगी।
दुर्ग के एक बैंक के 111 खातों में पहुंची 86 लाख से अधिक की राशि, खाताधारकों ने दर्ज कराई शिकायत
9 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई । मोहन नगर थाने में एक हैरान कर देने वाला मामला दर्ज हुआ है। स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खातों में अचानक लाखों जमा हो गये। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खाता धारकों के अकाउंट में 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए जमा हुए। यह रकम अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर ठगी द्वारा अर्जित गई रकम बताई जा रही है। 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए पाए गए हैं। उक्त 111 बैंक खातों में अवैध रुप से लाभ अर्जित करने के लिए खातों का उपयोग किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली। पुलिस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज की गई है। इसे लेकर साइबर क्राइम की टीम खातों के लेने देन को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी खाता धारक का नामजद कार्रवाई नहीं किया है। लेकिन आने वाले समय में पुलिस खाता धारकों के आधार कार्ड समेत उनका डिटेल मंगाकर पूछताछ करेगी।
घर में सोलर पैनल लगवाके प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठावें
9 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्रेडा एवं सोलर पैनल लगाने वाले एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। किस प्रकार से हम सब अपने घरो में सोलर पैनल लगवाके इस योजना का लाभ ले सकते है। उपस्थित सदस्यो द्वारा यह बताया गया कि प्रतिमाह 300 युनिट बिजली तक की योजना का लाभ लेने पर 78000 हजार तक सब्सिडी आवश्यकतानुसार सस्ते ब्याज दर पर बैंको द्वारा लोन भी प्रदान किया जा रहा है। 0 से 2 किलो वाट तक अनुदान 30 हजार से 60 हजार तक, 150 से 300 खपत युनिट तक सोलर प्लांट 2 से 3 किलो वाट पर 60 हजार से 78 हजार तक एवं 300 युनिट खपत तक 3 किलो वाट से अधिक 78 हजार रूपये तक का सब्सिडी शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं निगम के मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधिक्षण अभियंता दीपक जोशी द्वारा अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति में एजेंसी के सदस्यो से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। जैसे- सोलर पैनल लगाने पर यदि अतिरिक्त बिजली बचता है तो क्या करेगें। इस पर एजेंसी द्वारा बताया गया कि सी.एस.ई.बी. बचत बिजली को अपने यहां स्टोर करेगी, जब भी व्यक्ति को आवश्यकता होगी उसे प्रदान किया जायेगा। सब्सिडी के साथ जो लगवायेगा उसे 7 प्रतिशत ब्याज द्वारा बैंको द्वारा लोन भी प्रदाय किया जायेगा। एजेंसी के सदस्य लोगो के बीच में जाकर इसके लाभ के बारे में बता रहे है। आयुक्त पाण्डेय ने कहा यह शासन की बहुत अच्छी योजना है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो अपने घर से लगाकर इसकी शुरूवात करनी चाहिए। भिलाई निगम का भी प्रयास होगा कि आफिसों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल में कमी की जावे। निगम भिलाई के निवासियो, जनप्रतिनिधियो, वार्ड पार्षद, हाउसिंग सोसायटी, कालोनियों आदि में जाकर इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिससे शासन के इस प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सब लाभ ले सकें।
कलेक्टर ने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका, 5 हजार का जुर्माना
9 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज नगर निगम मुख्यालय के सामने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका। इस दौरान बाइकर्स पर 5 हजार रूपए का चालान किया गया। आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह नगर निगम मुख्यालय में पहुंचे हुए थे, वहां से अपनी शासकीय वाहन से निकलकर खो-खो पारा की तरफ जा रहे थे, तभी नगर निगम मुख्यालय के सामने से तेज आवाज में बाइक दौड़ा रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को रोका और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक अमन के खिलाफ 5 हजार रूपए का जुर्माना किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि शहर में दूसरों के जान को जोखिम डालकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का त्वरित अमल, जरूरतमंदों को मिल रही तत्काल सहायता
9 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप आमजनों के आवेदनों और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आज कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह ने नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। डाॅ. सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के शाखा का निरीक्षण किया और वहां आवेदन करने पहुंचे लोगों से बातचीत कर आवेदनों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। डाॅ. सिंह ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई तेजी के साथ की जाएं और समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिया जाएं। साथ ही डाॅ. सिंह बाजार शाखा में पहुंचकर रिकाॅर्ड की जांच की। साथ ही बाजार शाखा में प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए एक और कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम प्रशासक ने कहा कि लंबित रिकाॅर्ड का त्वरित निराकरण किया जाएं। पुराने आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाएं। निगम प्रशासक ने कहा कि पीएम आवास शाखा में आवेदन लेकर पहुंचने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
8 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
8 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर; राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है।
उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है। भारत मण्डपम नई दिल्ली में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विज़न को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के 75 युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। आगामी 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसा प्रदर्शन करें कि देश के अन्य राज्यो से आये युवाओं के जुबान पर "छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया" हो।
खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि युवा भारत की शक्ति है। युवाओं को छत्तीसगढ़ में अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 75 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में 26 और 27 दिसम्बर 2024 को यूथ डाॅयलाग सम्पन्न हुआ । भारत को विकसित बनाने के लिए भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पावर हाऊस बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी के रूप में विकसित करना, भारत को पूर्णतः टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाना, विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी की थीम पर माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से अधिक पंजीकृत वालेंटियर्स एवं प्रदेश के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए सर्व प्रथम आनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। आनलाईन क्वीज़ में क्वालीफाईड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया। निबंध लेखन अंतर्गत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 अभ्यर्थियों का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया जाना था। इसमें से 228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम जी.ई. रोड रायपुर में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत युवा प्रतिभागियों ने पी.पी.टी. के माध्यम से भारत को विकसित बनाने हेतु अपना विज़न विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य से 12 विषय विशेषज्ञों ने युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विज़न पी.पी.टी. का मूल्यांकन किया।
स्टेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 45 युवाओं का चयन कर उन्हें नई दिल्ली भेजने हेतु "Sending Off" समारोह का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर से जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन का विशेषज्ञों के माध्यम से वीडियो अवलोकन कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, कहानी, चित्रकला, साइंस मेला एवं वक्तृत्व कला विधाओं से चयनित किया गया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायकगण किरण देव,मोतीलाल साहू,इंद्र कुमार साव,अनुज शर्मा,गुरु खुशवंत साहेब, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता एवं संचालक तनुजा सलाम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और युवा उपस्थित थे।
4945
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
हत्या से पहले रची गई थी पूरी योजना? केतन केस में नए खुलासे
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
1930 हेल्पलाइन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश, साइबर सुरक्षा पर सरकार सख्त
