छत्तीसगढ़
शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
19 Jan, 2025 09:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । महिला संबंधी मामले को लेकर सरकण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने दिनाक 16.01.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वाट्सअप के माध्यम से वर्ष 2022 में आयुष पाण्डेय उर्फ रिषु से इसका जान पहचान हुआ था जिससे बातचीत होती थी कि इस दौरान आयुष पाण्डेय शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है एवं वर्तमान में शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी आयुष पाण्डेय को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी आयुष पाण्डेय उर्फ रिषु पिता रामगोपाल पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी जबड़ापारा गली नं. 3, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
महिला के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
19 Jan, 2025 08:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। बीते दिनों सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालीबाड़ी इलाके में रहने वाली महिला पर चाकू से जानलेवा हमले की घटना सामने आई थी।जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था।इस मामले में आरोपी ने न्यायलय में आत्मसमपर्ण करने पहुंचा जहां सरकंडा पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेकर गिरफ्तार किया। वही आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर जप्त किया गया।सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रदीप कश्यप पिता विष्णु कश्यप निवासी अशोक नगर खमतराई का दिनांक 10.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन निर्मला कश्यप किराये के मकान में कालीबाड़ी बंगालीपारा सरकण्डा में रहती है। दिनांक 10.01.25 के रात्रि करीब 08.00 बजे फोन कर रोते हुये बताई कि सनत कश्यप शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था जिसे मना करने पर शादी नहीं कर रही है कहकर जान से मारकर खतम कर दूंगा कहते हुये चाकू से मार रहा है जान से खतम कर देगा कहते हुये रो रही थी। तब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर जाकर देखे तो आस पड़ोस के लोग उसे ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर गये हैं अस्पताल में जाकर देखे तब बहन निर्मला कश्यप के कंधे, पीठ, चेहरा, पेट, पैर में गंभीर चोंट के निशान हैं जिसका ईलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है, सनद कश्यप द्वारा मेरी बहन की हत्या करने के नियत से चाकू से मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया र्है प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी की गई।लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसकी लगातार पतासाजी कि जा रही थी। दिनांक 16.01.25 को आरोपी सनद कश्यप कोर्ट में सरेण्डर करने उपस्थित होने पर न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी सनद कश्यप पिता बलदाऊ कश्यप उम्र 37 वर्ष निवासी माता चौरा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से शिवप्रसाद भट्ट को मिला सपनों का घर, सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार
18 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गौरेला पेंड्रा मरवाही : जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के हर तबके के जरूरतमंद परिवारों को आवास देने का सपना पूरा कर रही है। ऐसे ही सपना पूरा हुआ है गौरेला के रवान पारा वार्ड 11 के निवासी शिवप्रसाद भट्ट के परिवार का।
शिवप्रसाद पेशे से मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके पत्नी व एक बेटा और एक बेटी है। उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी उनके सर पर है, ऐसे में उनके लिए एक मकान बना पाना बेहद ही कठिन था। चाह कर भी वे अपना मकान नहीं बना पा रहे थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला तो उनके जीवन में स्वयं के मकान बनाने के सपने को एक नहीं उम्मीद मिली। वह तत्काल इस योजना के बारे में जानकारी लेकर आवास के लिए नगर पालिका गौरेला में आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया और उन्हें आवास के लिए स्वीकृति भी मिल गई। शिवप्रसाद बताते हैं कि पक्का घर मिलने के बाद उन्हें कच्चे घर में होने वाली असुविधा से अब मुक्ति मिल गई है। पहले हमारा घर मिट्टी का था जिसे पानी बरसात में भी कई प्रकार की समस्या और असुविधा होती थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन्यवाद देते हुए शिवप्रसाद कहते हैं यह योजना बहुत अच्छी है। यह गरीबों की जिंदगी बदलने वाली योजना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें 2 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली। इसके अलावा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर भी प्राप्त हुआ, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह उनकी पत्नी को 1 हजार रुपए प्राप्त हो रहा है। इस तरह से पूरा परिवार शासन की इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अब वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
स्वामित्व कार्ड पाकर भूमि मालिकों के चेहरे खिले
18 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महासमुन्द : मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर दिया स्वामित्व कार्डआज स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में स्वामित्व कार्ड पाकर बरसों से बिना अधिकार पत्र के रह रहे मकान मालिकों और भू-स्वामियों के चेहरे खिल गए। स्वामित्व कार्ड पाकर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार को धन्यवाद दिया है। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम परसट्ठी के इंदरमन, बुधारू साहू, सखाराम ध्रुव के चेहरे पर अद्भूत खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों ऐसे 25 भू मालिकों को स्वामित्व कार्ड प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए हार पहनाई और स्वामित्व कार्ड प्रदान किया। ऐसे ही हितग्राही इंदरमन ध्रुव और बुधारू साहू ने बताया कि वे लगभग 23-30 साल से ग्राम परसट्ठी में निवास कर रहे थे। लेकिन आज तक मालिकाना हक नहीं मिलने के कारण कई पीढ़ियों से कई येजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। आज हमें वास्तविक मालिकाना हक प्राप्त हुआ है सच मायने में आज हम मकान के मालिक बन गए हैं। अपने परिवार सहित जीवन यापन कर रहे हैं। हमारे परिवारों के लिए भी बड़ी सौगात है। इंदरमन को 98.35 वर्ग मीटर मकान का भू-स्वामित्व अधिकार मिला। इसी तरह बुधारू साहू को 58.22 वर्ग मीटर का भू-स्वामित्व का अधिकार मिला है। वहीं करीब 30 साल से 511.46 वर्ग मीटर खेत में किसानी कर रहे सखाराम ध्रुव के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि आज मुझे जमीन का मालिकाना हक मिल गया है। इससे उन्हें अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने और ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस अभिनव योजना के लिए सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।मुख्यमंत्री ने हार पहनाकर दिया स्वामित्व कार्ड
बता दें कि स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए मालिकाना दस्तावेज ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण प्रदान करते हैं। स्वामित्व दस्तावेज़ मिलने के बाद ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें ऋण प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को बांटा संपत्ति कार्ड
18 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर के छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड का वितरण किया और संवाद भी किया। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के 94 ग्राम के 478 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया।
महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिला के भैयाथान में आयोजित स्वामित्व योजना के सम्पत्ति कार्ड का वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लिये एक परिवर्तनकारी पहल है। ग्रामीण भारत में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत गांवों में बसे हुए क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘स्वामित्व अधिकार’ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण, बैंकों से कर्ज लेने में सहूलियत, संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने, ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और संपत्ति कर का बेहतर आकलन करने और गांव स्तर की समग्र योजना बनाने में मदद करती है। उन्होंने लाभार्थी कार्ड धारकों को बधाई दी।
राजवाड़े ने कार्यक्रम में 11 करोड़ 09 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने एक दिव्यांगजन विवाहित जोड़े को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 01 लाख रुपए के चेक का वितरण किया। उन्होंने उपस्थित जनों को बाल विवाह निषेध, स्वच्छता अभियान व नशामुक्ति अभियान अंतर्गत शपथ भी दिलायी।
पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक : मंत्री लखन लाल देवांगन
18 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने शनिवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कर इस योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के रूबरू भी हुए।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना से वर्षों से अपने घरों में रह रहे ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक और प्रमाणिक दस्तावेज प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से ग्रामीण अब आसानी से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, संपत्ति के स्पष्ट अधिकार मिलने से जमीन संबंधी विवादों का समाधान भी सरल हो जाएगा। यह योजना न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।
प्रभारी मंत्री देवांगन ने इससे पहले एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण किया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वामित्व योजनाके तहत कबीरधाम जिले के 113 ग्रामों के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत सरकार के इस योजनाओ से भविष्य में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन योजना, मुद्रा लोन, प्रधान कृषक सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में ग्रामीणों को बताते हुए विस्तार से संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकम में उपस्थित सभी को स्वच्छता अभियान में सहभागिता देने और नशा मुक्त भारत-छत्तीसगढ़ का संकल्प दिलाया।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने स्वामित्व योजना कोे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना उन ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पीढ़ियों से अपनी पैतृक संपत्ति पर बिना दस्तावेजों के काबिज थे। अब उन्हें अपनी जमीन और संपत्ति का पूर्ण दस्तावेज के साथ मालिकाना हक मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राम कुमार भट्ट और राजेंद्र चंद्रवंशी, संतोष पटेल ने भी सभा को संबोधित किया।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में स्वामित्व योजना के तहत महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 838 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिनमें से 113 गांवों के लिए 7,025 संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं। इन कार्डों का वितरण पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, और लाभार्थियों की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रमों में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला राम कुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कैलाश चन्द्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर डॉ. मोनिक कौडों, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच संचालन अवधेश श्रीवास्तव ने किया।
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: भूमि-रहित किसानों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, इन्हें भी मिलेगी 10 हजार रुपए की सहायता
18 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि राज्य सरकार भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपए देगी। उन्होंने यह घोषणा सक्ती जिले में की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अगले एक सप्ताह में धान खरीदी की राशि किसानों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इसके अलावा 5 लाख 62 हजार से अधिक भूमिहीन व्यक्तियों को 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दी 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
सक्ती में आयोजित सुशासन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले को 173 विकास योजनाओं की सौगात दी। साथ ही उन्होंने 15 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ के मंगलकर्ता हैं और उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में अपना पंडाल लगाया है, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की झांकी प्रदर्शित की गई है।
मुख्यमंत्री ने सभी से कुंभ मेले का आनंद लेने की अपील की
मुख्यमंत्री ने सभी से कुंभ मेले का आनंद लेने और छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी का भरपूर आनंद लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं और केंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की योजनाओं की प्रशंसा कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जाएगी, जिसके तहत भूमिहीन लोगों को 10 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला: पूर्व चेयरमैन ने पेपर लीक कर अपने भतीजों को दिया, सीबीआई ने पेश की चार्जशीट
18 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राज्य में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस चार्जशीट में CGPSC कार्यालय में कार्यरत सात कर्मचारियों समेत करीब 41 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. हालांकि पांच ऐसे लोगों के बयान नहीं लिए जा सके, जो इस मामले की जांच में शामिल थे या जिनका इस अनियमितता से संबंध था. प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए मेसर्स AKD प्रिंटर्स के साथ बैठक चार्जशीट के मुताबिक जुलाई 2020 में CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए रायपुर में AKD प्रिंटर्स के मेसर्स अरुण कुमार द्विवेदी के साथ बैठक की थी. इसके बाद 17 अगस्त 2020 को दोनों के बीच अनुबंध हुआ, जिसमें दो प्रश्नपत्र सेट करने का करार हुआ. इस अनुबंध के तहत मेसर्स AKD प्रिंटर्स के साथ बैठक की गई. एकेडी प्रिंटर्स ने 2020 से 2022 के बीच जनरल स्टडीज पेपर-1 और एप्टीट्यूड टेस्ट पेपर-2 के लिए 50-50 प्रश्न तैयार किए थे। इन प्रश्नों को जनवरी 2022 में रायपुर भेजा गया था, ताकि इन्हें परीक्षा के लिए फाइनल किया जा सके।
सीबीआई की चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ
सीबीआई की चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ है कि सीजीपीएससी 2021 के प्रश्नपत्र लीक करने में तत्कालीन चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी शामिल थे। इस साजिश में उनके सहकर्मी परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर भी शामिल थे। जांच में पता चला कि सोनवानी ने ये प्रश्नपत्र अपने भतीजे नितेश और साहिल को दिए थे, जो बाद में डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी बन गए।
क्या कहते हैं बचाव पक्ष के वकील?
इस मामले में बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि सीबीआई की चार्जशीट दिशाहीन है और इसमें कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र केवल आरोप लगाने के लिए तैयार किया गया था और यह मामले को बढ़ाने का प्रयास था, जबकि चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी।
सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से हिरासत में, आरपीएफ पूछताछ में जुटी
18 Jan, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है. एक्टर पर हमले के बाद मुंबई पुलिस ने संदिग्ध की फोटो जारी की थी. इसी फोटो के आधार पर शख्स को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र कोडोपे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ तहसील का रहने वाला बताया जा रहा है. आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है. हालांकि, हिरासत में लिए जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हमास आतंकियों की तरह नक्सलियों ने भी बना रखी थी सुरंग, बड़ा खुलासा
18 Jan, 2025 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि नक्सलियों ने हमास के आतंकियों की तरह सुरंगों में अपना ठिकाना बना रखा था. नक्सली बड़ी-बड़ी लेथ मशीनों की मदद से बंदूकें और देसी रॉकेट और रॉकेट लॉन्चर बना रहे थे. नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी. गुरुवार को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मरुदबाका के जंगल में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है।
बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं. गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी. दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब 9 बजे फायरिंग शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी मीटिंग कर रहे थे. मीटिंग में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली मौजूद थे. इनामी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के आधार पर यह मुठभेड़ की है। घने जंगल होने के कारण नक्सली भाग नहीं पाए। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सुरंग में मिला नक्सलियों का जखीरा
सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान सुरंग में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। पता चला है कि नक्सली लेथ मशीन की मदद से हथियार बनाते थे। बड़ी संख्या में पाइप और अन्य सामग्री मिली है। बटालियन पीजीएलए और 2 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली हिडमा की फोर्स के बीच दो दिनों तक मुठभेड़ चली। फोर्स को अपने ऊपर हावी होता देख नक्सली हिडमा और देवा पहाड़ी की ओर भाग गए। सर्चिंग के दौरान एक बड़ी सुरंग मिली है। इस सुरंग में नक्सली हथियार छिपाते थे। सुरंग से हथियारों की बड़ी खेप मिली है। जवानों ने नक्सली कैंप से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। जवानों पर फायरिंग करने के लिए नक्सलियों ने जेसीबी की मदद से नाला बनाया था।
सुरंग को ढाल बनाया गया था
नक्सलियों की इस सुरंग में देसी रॉकेट लांचर बनाए गए थे। इन्हें फोर्स से छिपाने के लिए सुरंगों को लोहे की मोटी प्लेटों से ढका गया था, ताकि गोलियां अंदर न घुस सकें और नक्सली सुरक्षित रह सकें।
नगरीय निकायों के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर 2024 से मिलेगा लाभ
18 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छठे वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को इस बढ़ोतरी का लाभ एक अक्टूबर 2024 से दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत में की गई बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतनमान और छठे वेतनमान के पेंशनरों की महंगाई राहत क्रमश: 50 प्रतिशत और 239 प्रतिशत हो जाएगी। वर्तमान में सातवें वेतनमान के पेंशनरों को 46 प्रतिशत और छठे वेतनमान के पेंशनरों को 230 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है।
टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 15 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने जारी की सूचना
18 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के रांची-टोरी सेक्सन के बीच पावर ब्लॉक लेकर अधोसंरचना से जुडे़ कार्य किया जाना है। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में अब 19 जनवरी से दो फरवरी तक बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द
इससे अब सफर करने वाले यात्रियों को फिर से परेशान होना पडे़गा। इन दिनों लंबी दूरी की कई यात्री ट्रेने शीतलहर व अन्य कारणों से विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वहीं अब जोन बिलासपुर जोन से चलने वाली ट्रेन के रद्द होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। रद्द होने वाली ट्रेनों में बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 19 जनवरी से 01 फरवरी तक रद्द रहेगी। साथ ही टाटानगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 20 जनवरी से 02 फरवरी तक रद्द रहेगी।
इसके साथ ही 25 जनवरी को मालदा टाउन से चलने वाली गाड़ी संया 13525 मालदा टाउन-सूरत एक्प्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कोटशिला-मुरी-चांडिल-सीनी-राउरकेला मार्ग से होकर सूरत जाएगी। साथ ही 21 एवं 28 जनवरी को रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संया 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कोटशिला-मुरी-चांडिल-सीनी-राउरकेला मार्ग होकर सिकंदराबाद जाएगी। ऐसे में इस इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
लोकल यात्री होंगे परेशान
इस संबंध में यात्रियों की मानें तो बिलासपुर से टाटानगर के बीच चलने वाली टाटानगर एक्सप्रेस में लोकल यात्री ज्यादा रहते हैं। इससे लोकल यात्रियों को काफी दिक्कत होगी। ऐसे में अगर रेलवे विभाग द्वारा इस ट्रेन को रद् न करते हुए अगर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चलाया जाता तो लोकल यात्रियों को काफी राहत मिलती। हालांकि अब 15 दिन के लिए रद्द कर दिए जाने से छोटे स्टेशन के यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी। क्योंकि इन ट्रेनों में ज्यादातर गांव-गांव में व्यवसाय करने वाले यात्री होते हैं। ऐसे में अब इन्हें सड़क मार्ग से आना-जाना करना पडे़गा जिससे आर्थिक बोझ पडे़गा। रेलवे द्वारा विगत लंबे समय से लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है। बीच-बीच में पावर ब्लाक लिए जाने से यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जाता है। अब टाटा-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को अगामी 15 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब इन दिनों सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पडे़गा।
युवती को झांसे में लेकर युवक आईफोन लेकर हुआ फरार, एफआईआर दर्ज
18 Jan, 2025 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम फाइनेंस गोल्ड लोन विभाग में कार्यरत एक महिला को झांसा देकर एक युवक उसका आईफोन 15 प्लस मोबाइल लेकर फरार हो गया। शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने अपराध दर्ज किया
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर पतरापाली निवासी एक महिला ने गुरुवार को चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह श्रीराम फाइनेंस में गोल्ड लोन विभाग में काम करती है। 3 जनवरी को उक्त कंपनी का एक पुराना ग्राहक सुदामा प्रधान पुत्र भरत प्रधान निवासी ग्राम महलोई उसके कार्यालय में आया और बताया कि उसने अपने घर के कुछ सोने के जेवर अपने परिचित की बहन के पास गिरवी रखे हैं। वह इसे पुनः श्रीराम फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखना चाहता है। पीड़िता ने बताया कि सुदामा प्रधान की बातों में आकर वह अपने सहकर्मी के साथ पंजरी प्लांट के पास स्थित एक मकान पर पहुंची जहां सुदामा प्रधान ने कहा कि यही वह मकान है जहां सोने के जेवर गिरवी रखे हैं।
कर्मचारी की शिकायत
पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान सुदामा प्रधान ने उससे कहा कि वह अपना मोबाइल फोन दे दे, जिसमें वह आभूषण की फोटो खींच लेगा। जिसके बाद पीड़िता ने अपना आईफोन सुदामा को दे दिया। सुदामा आईफोन लेकर घर के अंदर चला गया और फिर पीछे मुड़कर भागने लगा। सुदामा को भागता देख वह लोग भी अंदर चले गए, तब घर की महिला उनसे पूछने लगी कि आप लोग कौन हैं और हमारे घर में क्यों घुस रहे हैं, तब उन्हें पता चला कि आईफोन 15 प्लस मोबाइल चोरी हो गया है। काफी तलाश करने के बाद भी जब सुदामा प्रधान का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने उक्त मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला
18 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत सलका के धनवार मोहल्ले में 45 वर्षीय मैकू धनवार ने गुस्से में अपनी 42 वर्षीय पत्नी समुद्री बाई की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी 10 महीने की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया।
गुस्से ने छीन ली जिंदगी
सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच घरेलू मुद्दे पर बहस चल रही थी। बहस इतनी बढ़ गई कि मैकू ने आपा खोकर लाठी से समुद्री बाई पर वार कर दिया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी बच्ची को लेकर भाग निकला।
घरेलू हिंसा: छत्तीसगढ़ की बढ़ती चुनौती
छत्तीसगढ़ में घरेलू हिंसा के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। पिछले साल राज्य में 1,200 से अधिक घरेलू हिंसा के मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से कई मामलों में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं।समाजशास्त्रियों का मानना है कि पारिवारिक मुद्दों, आर्थिक तंगी और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता की कमी ऐसे मामलों की प्रमुख वजह है। प्रशासन और समाज को मिलकर इन मामलों को कम करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्त कानूनों के बावजूद जागरूकता की कमी और सामाजिक दबाव इसे बढ़ावा देते हैं।घरेलू हिंसा की घटनाएं परिवार को नष्ट कर देती हैं और बच्चों पर गहरा मानसिक अगर डालती हैं।
मदकूद्वीप मेले में चाकूबाजी, इलाज के दौरान युवक की मौत
18 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में मर्डर का मामला सामने आ रहा है। सोमवार शाम मेले में युवकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसका वायरल भी हो रहा है। वीडियो में युवकों की भीड़ करण यादव नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान चाकू निकालकर एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विडंबना ये है जिस थाना क्षेत्र में मदकू द्वीप आता है उसका थानेदार अभी कुसुम स्मेल्टर प्लांट में अपनी सेवा दे रहा है।
प्रसिद्धा धार्मिक और पुरातात्विक स्थल मदकू द्वीप में हर साल की तरह इस वर्ष भी पुन्नी मेला लगा हुआ है। मेला आयोजन समिति ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को काफी पहले ही दे दी थी और पर्याप्त पुलिस बल लगाने की मांग भी की थी। लेकिन मुंगेली पुलिस का पूरा फोकस इन दिनों कुसुम स्मेल्टर प्लांट में हुए हादसे पर लगा हुआ है। सरगांव थानेदार प्लांट में फूल टाइम सेवा दे रहे है। यही कारण है कि मेले में 5 से 6 पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। इसका नतीजा ये हुआ कि सोमवार की शाम मेले में युवकों के बीच हिंसक झड़प हुई और चाकू भी चल गया। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेले में जमकर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। मेले में आनेवाले युवक जमकर शराब खोरी कर रहे है। इसी शराबखोरी का ही नतीजा है कि मेले में चाकूबाजी हुई है। इधर मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि इस हत्याकांड में शामिल नाबालिग सहित 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या की वजह के बारे में कहा जा रहा है कि युवक ने परिवार की महिला से छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। दरअसल, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें मुंगेली, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मदकू द्वीप के मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई थी। जिसके चलते मेले में शराबी युवक हंगामा कर विवाद कर रहे थे। इसी दौरान महिला से छेड़छाड़ करने के विरोध में यह विवाद हुआ। हालांकि, थाना प्रभारी ने कहा कि मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी मेले में किरना निवासी करण यादव भी अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था। इस दौरान 13 जनवरी की शाम कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवकों की भीड़ में किसी युवक ने करण पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो घटना के समय कोई भी पुलिसकर्मी घटना स्थल के आस-पास दूर तक नहीं थे। घटना के बाद बिलासपुर से मदकू द्वीप पहुंचे मृतक युवक के जीजा सुरेंद्र यादव ने कहा कि झड़प के कुछ वीडियो मेरे पास है। उनका साला करण यादव अपने परिवार और दोस्तों के साथ मदकू द्वीप मेला घूमने गया हुआ था। इसी दौरान कुछ युवकों ने विवाद में करण की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या करने वाले कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं है। सुरेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले करण की शादी हुई थी।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
