छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाएं हो रही सशक्त
1 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : महतारी वंदन योजना ने वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में एक नया उजाला लाया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करना कठिन था। इस योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनका जीवन बेहतर हुआ है और महिलाओं का आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
कोरबा जिले के सुदूर वनांचल और पहाड़ों के बीच बसे ग्राम बोड़ानाला की रहने वाली सुखमत और राजकुमारी मंझवार का जीवन पहले कई कठिनाइयों से घिरा हुआ था। संसाधनो के अभाव और आर्थिक तंगी ने उनके रोजमर्रा के जीवन को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। महतारी वंदन से मिलने वाली आर्थिक सहायता ऐसे परिवार के लिए एक वरदान साबित हुई है, जिसने न केवल उनके जीवन को सरल बनाया, बल्कि उनके परिवार को भी एक नई दिशा दी। अब वह खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। हितग्राही सुखमत मंझवार ने योजना से मिल रहे लाभ के सुखद अनुभव को साझा करते हुए बताया कि परिवार की आमदनी के नियमित और स्थिर स्रोत नहीं होने के कारण उनके दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने की समस्या सदैव बनी रहती थी, जिससे आर्थिक संकट की समस्या निरंतर उनके परिवार को घेरे रहता था। उनके गांव की खेती जमीन डुबान में चले जाने से खेती की संभावना भी नहीं रह गयी थी, उनके पति रोजी-मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते थे। जब महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें वित्तीय सहायता मिलने लगी, तो उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया। इस योजना से मिलने वाली राशि ने उनके घरेलू खर्चों को पूरा करना आसान बना दिया। अब वह न केवल परिवार के खर्चों को सहजता से पूरा कर पाती हैं, बल्कि अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही हैं।
इसी प्रकार लाभार्थी राजकुमारी मंझवार ने बताया कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊँचाइयाँ दी हैं। इस योजना ने वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को एक नई दिशा दी है, जिससे वे न केवल अपनी बल्कि अपने परिवार की भी खुशहाली के लिए सक्षम बन रही हैं। योजना के माध्यम से एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता हर माह मिलने से राजकुमारी अपने भविष्य के लिए निश्चिन्त रहती है।
दैनिक जरूरतों, घरेलू उपभोग की चीजों की पूर्ति के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, वह स्वयं आवश्यक उपयोगी चीजों की पूरा करने में सक्षम बन गई है।
गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 18 चिकित्सा शिक्षकों का संविदा नियुक्ति आदेश जारी
1 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए एक साथ 18 चिकित्सा शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज रायपुर में पहली बार एक साथ इतने संविदा चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। डॉ. रूमी कुमार, सहायक प्राध्यापक प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, डॉ. हर्षिता भाटिया सहायक प्राध्यापक रेडिएशन अंकोलॉजी, डॉ. कमलकांत साहू, सहायक प्राध्यापक फॉरेंसिक मेडिसीन, डॉ. स्निग्धा कुमारी सहायक प्राध्यापक (कार्डियक निश्चेतना) सीटीव्हीएस विभाग, डॉ. रचना रिची पांडेय सहायक प्राध्यापक (अंकोनिश्चेतना) रेडियोथेरेपी विभाग, डॉ. अविनाश बंजारे (अंकोनिश्चेतना) रेडियोथेरेपी विभग, डॉ. श्रूती तूरकर सहायक प्राध्यापक (एनेस्थिसिया) क्रिटिकल केयर, डॉ. संध्या वर्मा सीनियर रेसीडेंट पैथोलॉजी, डॉ. रेबिना यादव सीनियर रेसीडेंट पैथोलॉजी विभाग, डॉ. प्रिंशी चौधरी सीनियर रेसीडेंट नेत्र रोग, डॉ. पियूषी साव सीनियर रेसीडेंट नेत्र रोग, डॉ. सुरभि चौबे सीनियर रेसीडेंट ईएनटी, डॉ. पारूल राठी सीनियर रेसीडेंट ईएनटी, डॉ. शुभांगन मिश्रा सीनियर रेसीडेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग, डॉ. नील पसरीजा सीनियर रेसीडेंट अस्थि रोग, विनय मिश्रा रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स, अनजुम मिश्रा रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स, अनुराग संचय कालकुलेवर रजिस्ट्रार मेडिकल फिजिक्स की चिकित्सा शिक्षक के रूप में संविदा नियुक्ति की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कार्डयो वैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में बाईपास सर्जरी प्रारंभ करने हेतु 3 परफ्युजनिस्ट एवं 3 फिजिशियन असिस्टेंट की संविदा आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में 57 वार्ड ब्वाय एवं 17 स्वीपर सहित कुल 74 सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की गयी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। इसके साथ ही मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए भी मुख्यमंत्री साय संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले रहे हैं। इन निर्णयों से अस्पताल में सुरक्षा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी एवं चिकित्सा छात्रों के पठन-पाठन में सुधार भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु 12 गार्ड एवं 10 गनमैन की भी तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज और अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शीघ्र ही बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की बात कही थी।
कंचन के लिए सहारा बनी महतारी वंदन योजना
1 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम गीधा की कंचन बाई, जो कभी एक-एक पैसे के लिए मोहताज हुआ करती थीं, आज महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग करके अपने जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। कंचन बाई ठेला लगाकर गुपचुप बेचकर बमुश्किल गुजारा कर रही थी। कम आय होने के कारण से घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन था तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद नहीं मिल पा रही थी। ऐसे समय में उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरा। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत उन्हें अब प्रतिमाह 01 हजार रूपए मिल रहा है, जिससे अब घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है। कंचन बाई पूरी मेहनत से अपने व्यवसाय को भी आगे बढ़ा रही है। योजना का लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया। उन्होंने प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपए की राशि को अपने व्यवसाय में निवेश करना शुरू किया। इस राशि का सही तरीके से उपयोग करने के कारण उनका व्यवसाय धीरे-धीरे बढ़ने लगा और उनकी आमदनी भी बढ़ने लगी।
कंचन बाई ने बताया कि उनके परिवार में 04 बच्चे सहित कुल 06 सदस्य हैं। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग ठेले के लिए आवश्यक सामान जैसे कि गुणवत्ता वाली सामग्री, ठेले की मरम्मत और अन्य उपकरण खरीदने में किया है। इसके परिणामस्वरूप, वह न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग मिल रहा है। वह अपने व्यवसाय से अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं। उनके व्यवसाय की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी है, बल्कि वह अब अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं। कंचन बाई का यह संघर्ष और सफलता दर्शाता है कि सही दिशा में किए गए प्रयास और योजनाओं का लाभ व्यक्ति की स्थिति को बदल सकता है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
योजना की राशि का सहारा मिलने पर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कंचन बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसायों को सशक्त बना सकें और अपने परिवारों के लिए समृद्धि ला सकें। इस योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं, जिससे वे समाज में सशक्त हो रही हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन रही हैं।
गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
अवैध लकड़ी परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की कार्रवाई
1 Jan, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालोद: बालोद वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी सहित आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह पूरी कार्रवाई वन मंडल अधिकारी बीएस सरोटे के निर्देशन में उप वन मंडल अधिकारी द्वारा की गई है। वन मंडल अधिकारी बीएस सरोटे ने बताया कि वन विभाग के अमले द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बालोद-लोहारा मुख्य मार्ग पर पररास और जुंगेरा के बीच चार ट्रैक्टर, बाघमारा-बालोद मार्ग रेलवे फाटक के पास एक ट्रैक्टर, वनोपज जांच चौकी तालगांव के पास एक ट्रैक्टर और ग्राम चैरेल के पास दो ट्रैक्टरों को अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए जब्त किया गया है।
भंडारण में रखे वाहन जब्त
उन्होंने बताया कि लकड़ी सहित सभी जब्त वाहनों को शासकीय भण्डारण में रख दिया गया है। जब्त ट्रैक्टरों में प्रतिबंधित प्रजाति के कसाही, साजा, अर्जुन वृक्ष के 12 घन मीटर लट्ठे और अन्य मिश्रित प्रजाति के छह जलाऊ लकड़ी के लट्ठे लदे पाए गए। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों में जब्त लकड़ियों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर छत्तीसगढ़ वनोपज परिवहन अधिनियम 2001 के नियम 3 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बालोद व आसपास के आरा मिलों में खपाई जाती है लकड़ियां
बता दें कि प्रतिबंधित लकड़ियों को बालोद व आसपास के आरा मिलों में खपाया जाता है और यहां बालोद आने के लिए बायपास में बने तौल मशीन में तौल कर आरा मिल में ले जाया जाता है। जिसके बाद आरा मिल के लिए काम करते हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा लकड़ियों की कटाई घटिया, बरही आदि क्षेत्रों में हो रही है। लोहारा पलारी क्षेत्र भी लकड़ी कटाई से अछूता नहीं है। वन विभाग मामले में लगातार कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
नवा रायपुर अटल नगर में एकीकृत उपनगर के विकास हेतु नियमों का सरलीकरण
1 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नवा रायपुर अटल नगर के लेयर 2 में एकीकृत उपनगर के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मौजूदा नियमों को अधिक सरल और व्यावहारिक बनाया गया है। यह कदम क्षेत्र में बसाहट और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बदलाव सुनिश्चित करेगा कि इन आवश्यक सुविधाओं का विकास उपनगर के भीतर अधिक प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि सुधारों का मुख्य उद्देश्य नवा रायपुर अटल नगर के लेयर 2 में एकीकृत उपनगरों के विकास को गति देना और क्षेत्र में बसाहट को बढ़ावा देना है। यह कदम नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और क्षेत्र को एक आदर्श शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि सामाजिक सुविधाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक भवन, और धार्मिक स्थलों के लिए आरक्षित क्षेत्र को न्यूनतम 5 प्रतिशत किया गया है, जो पहले अधिकतम 5 प्रतिशत था। इसके अलावा आवासीय गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए, पूर्व में निर्धारित अधिकतम 50 प्रतिशत क्षेत्र को बदल कर अब न्यूनतम 50 प्रतिशत क्षेत्र को आवासीय उपयोग के लिए अनिवार्य किया गया है। इससे आमजन के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी और लोगों को आवास की बेहतर सुविधा मिलेगी।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) संबंधित प्रावधान को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिसूचना/नियमों के अनुरूप करते हुए संबंधित प्रावधानों में सुधार किया गया है, ताकि इन नियमों में एकरूपता लाई जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, एकीकृत उपनगरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अनिवार्य किया गया है।
छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 के तहत 10 प्रतिशत क्षेत्र को खुली जगहों जैसे गार्डन और खेल के मैदानों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान किया गया है।
8400 से ज्यादा मामले अटके पटवारियों की हड़ताल से, लोग भटक रहे
1 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रदेश भर के पांच हजार से ज्यादा पटवारियों ने 16 दिसंबर से ऑनलाइन काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते लोग नक्शा, खसरा के लिए भटक रहे हैं। बंटवारा और नामांतरण का काम भी प्रभावित हुआ है। राजस्व विभाग के मुताबिक लंबित मामले 8,300 से बढ़कर 8,400 से भी ज्यादा हो गए हैं। शासन के नियमानुसार आरआई और तहसीलदार भी पटवारियों के सारे काम खुद कर सकते हैं। लेकिन, ज्यादातर तहसीलदार इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लोगों को इंतजार कराया जा रहा है, ताकि लोक सेवा गारंटी की सीमा की आखिरी अवधि में मामले का निराकरण हो जाए।
बता दें कि अगर मामला आते ही तुरंत सुनवाई हो जाए तो लोगों को राहत जरूर मिल सकती है। जिले के करीब 40 राजस्व न्यायालयों में 8,465 मामले लंबित हैं। इसके अलावा वर्तमान में आय प्रमाण पत्र के लिए 167, मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए 508, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के लिए 618, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के लिए 204 आवेदन लंबित हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि शिविरों में इनका निपटारा किया जाएगा।
इन कामों के लिए भटक रहे लोग
ऑनलाइन काम नहीं होने को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते खसरा, बी-वन, डिजिटल सिग्नेचर, धान बेचने, रकबा दुरुस्ती जैसे काम बंद पड़े हैं। लोग अपने काम करवाने के लिए पटवारी दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आपको बता दें कि राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर पटवारी 16 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। इसका कारण जरूरी संसाधनों की अनुपलब्धता बताई जा रही है। पटवारी ऑनलाइन कामों और प्रशिक्षण का बहिष्कार कर विरोध जताते हुए कोई काम नहीं कर रहे हैं।
30 साल से पदोन्नति नहीं
इसके अलावा पटवारियों की नाराजगी की दूसरी बड़ी वजह पिछले 3 दशक यानी 30 साल से पदोन्नति नहीं मिलना भी बताया जा रहा है। इसके चलते वे पदोन्नति पाए बिना ही रिटायर हो रहे हैं। हालांकि अन्य विभागों में ऐसी स्थिति नहीं है। पटवारियों ने पदोन्नति की मांग को प्रमुखता से उठाया है।
एनएचएम ने जारी किए पदस्थापन आदेश, 7 विशेषज्ञ चिकित्सक व 35 चिकित्सा अधिकारी होंगे नियुक्त
1 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम ने मंगलवार को 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 35 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इनमें रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 6, बिलासपुर संभाग में 12, सरगुजा संभाग में 5, बस्तर संभाग में 6 और दुर्ग संभाग में 6 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
मरीजों के इलाज में होगी सुविधा
इन डॉक्टरों को संबंधित जिलों के पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में भेजा गया है। यह संविदा नियुक्ति है। इससे मरीजों के इलाज में सुविधा होगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. अमिताभ लालजी साहू जिला अस्पताल बेमेतरा, डॉ. क्षमा चोपड़ा कवर्धा, डॉ. निकिता खेस जांजगीर, डॉ. अनु अनि जॉन मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ. शोएब खान पंडरी रायपुर, डॉ. नील माधव गवेल रायगढ़ और डॉ. महिमा निधि जॉर्ज को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।
ये डॉक्टर शामिल
रायपुर संभाग के चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. भारती ठाकुर, डॉ. हारिस चौधरी, डॉ. अजीत कुमार पटेल, डॉ. ओजस्वी गौतम, डॉ. अनूप कुमार मेहर, डॉ. शिवेंद्र सिंह मरई शामिल हैं। इसी तरह बिलासपुर संभाग के लिए डॉ. रिशा जोगी, डॉ. अरशद आलम, डॉ. जीनत शेख, डॉ. प्रतीक्षा सिंह, डॉ. लता गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. तेजस्विनी सोनी, डॉ. राजेश्वर प्रसाद कश्यप, डॉ. वीरेंद्र कुमार सारवा, डॉ. राजेंद्र कुमार साहू, डॉ. सुयश आंचल, डॉ. अनुराग यादव शामिल हैं।
सरगुजा संभाग के लिए डॉ. अभिषेक जयसवाल, डॉ. निहारिका कुशवाह, डॉ. अंकिता बड़ा, डॉ. आकांक्षा मिंज, डॉ. अनुराग सिंह यादव शामिल हैं। दुर्ग संभाग के क्रम में डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. नेहा रामटेके, डॉ. असमीन निशा, डॉ. शेमन सिंह ठाकुर, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ठाकुर हैं। बस्तर संभाग में डॉ. प्रीति भवानी, डॉ. कविता नाग, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ. गिरधर गोपाल यादव और डॉ. अतुल राज खटीक को पदस्थ किया गया है।
नगरीय प्रशासन मंत्री का आदेश, निगमों और नगर पालिकाओं में 10 जनवरी तक भरे जाएंगे 353 पद
1 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रालय से जुड़कर चर्चा की. इस दौरान निर्देश दिए गए कि सभी नगरीय निकायों की अनुकंपा नियुक्ति की लंबित प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूरी कर ली जाएं. यह निर्देश मंत्री अरुण साव ने दिए. आपको बता दें कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में 353 नए पद स्वीकृत किए गए हैं, ये पद अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिक्त हैं, जिन पर भर्ती की जानी है।
काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान मंत्री ने सभी सीएमओ को प्रतिदिन वार्डों का दौरा करने के निर्देश दिए. निकायों में निर्माणाधीन अटल परिसर और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए. मंत्री साव ने अधोसंरचना मद और 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), एसटीपी निर्माण एवं आकांक्षात्मक शौचालय, अमृत मिशन 2.0 के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उप पंजीयक को किया दंडित, कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर ने 24 घंटे में मांगा जवाब
1 Jan, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर: धान खरीदी केन्द्रों पर निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने की शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने की चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी अनुपस्थित
30 दिसंबर को तहसीलदार ने सेवा सहकारी समिति सोन पचपेड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समिति में रखे 163 बोरी धान की तौल के दौरान प्रति बोरी औसत वजन 41.673 किलोग्राम था, जो मानक वजन 40.600 किलोग्राम से 1 किलोग्राम अधिक था। इसके अलावा निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए।
सख्त चेतावनी
कलेक्टर ने नोटिस में लिखा है कि उप पंजीयक को पूर्व में ही समितियों का सतत निरीक्षण करने तथा धान तौल में मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद धान तौल में मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिससे स्पष्ट है कि उप पंजीयक का अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मंजू पांडेय को 24 घंटे के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर-बलौदाबाजार के बीच जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, होगा सौंदर्यीकरण
1 Jan, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बलौदाबाजार: शहर के लिए 2024 जहां कई मायनों में खास रहा, वहीं बुधवार से शुरू हो रहे 2025 को लेकर भी उम्मीदें हैं। जिले में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनका जिले के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बलौदा बाजार के लोगों को भी वर्ष 2025 में कई प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीदें हैं।
रायपुर बलौदाबाजार-फोरलेन बनाने की घोषणा
रायपुर और बलौदाबाजार के बीच रायगढ़, जांजगीर-चांपा, ओडिशा जाने वाले भारी वाहन भी चलते हैं। इसके चलते आम जनता के लिए इस सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सरकार ने रायपुर बलौदाबाजार-फोरलेन बनाने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 130-बी नेशनल हाईवे में आने वाली इस सड़क के सर्वे कार्य और डीपीआर के लिए 9 करोड़ रुपए का टेंडर हो चुका है। सर्वे भी शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि 2025 में इसका काम भी शुरू हो जाएगा।
रायपुर पुलिस ने बड़ा वाहन चोरी गिरोह किया पर्दाफाश, 72 दोपहिया वाहन बरामद
1 Jan, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। रायपुर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी के 72 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ईदगाहभाठा क्षेत्र में छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन नाडार, नीरज नायक, लकेश टाण्डेकर, जनक ताण्डी उर्फ जॉनी, अभिषेक पटेल और विक्की टाण्डेकर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चुराकर उड़ीसा में बेचते थे। पुलिस ने छापेमारी में 12 चोरी के वाहन बरामद किए। इसके बाद, उड़ीसा के भालूमुड़ा क्षेत्र में ऑपरेशन चलाकर आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान से 15 और दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा, रायपुर शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों और अन्य स्थानों से 45 लावारिस दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. विक्की टाण्डेकर (23 वर्ष), शीतला पारा, रायपुर
2. जनक टाण्डी उर्फ जॉनी (35 वर्ष), भालूमुड़ा, ओडिशा
3. लकेश टाण्डेकर उर्फ लक्की (24 वर्ष), शीतला पारा, रायपुर
4. रोशन नाडार (19 वर्ष), रामदरबार, रायपुर
5. नीरज नायक उर्फ नीरू (19 वर्ष), शुकवारी बाजार, रायपुर
6. अभिषेक पटेल (19 वर्ष), बीएसयूपी कालोनी, रायपुर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज किए हैं। गिरोह का पर्दाफाश पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप हुआ है, जो शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने में मदद करेगा। पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
अमर वीरों के कारण राष्ट्र और धर्म सुरक्षित है- त्रिलोक श्रीवास
1 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । अमर हुतात्माओं जिन्होंने अपने जान की परवाह न करते हुए वीरगति को प्राप्त किया, गुरु गोविंद सिंह और उनके अमर पुत्र जिनका बाल्यावस्था में राष्ट्र धर्म और मानवता के कारण वीरगति को प्राप्त किया, ऐसे हुतात्माओं के कारण ही आज राष्ट्र और हमारा धर्म का अस्तित्व व्यापक और मजबूत है ,हमें ऐसे वीर हुतात्माओं पर गर्व है, आने वाले सैकड़ो वर्षों तक भारतवासी इनके योगदानों को याद करेंगे और सदैव उनसे प्रेरणा लेते रहेंगे यह बातें जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कररा में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी पद्बटनवार घासीराम पुलसत ,फूल सिंह राज, प्रफुल्ल बैसवाड़े ,पंडित नवल किशोर शर्मा आयुष सिंह राज, कृष्णद्ब श्रीवास रामकुशल धीवर, सहित विद्यालय के शिक्षक गढ़ एवं सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित थे इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा त्रिलोक श्रीवास का स्मृति चिन्ह साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
महतारी वंदन योजना: बेटी का भविष्य गढ रही विमला
1 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरूआत हुई है और उनके जीवन को एक नई दिशा मिल रही है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिल रही है साथ ही उनके बच्चों का भविष्य गढऩे में भी यह योजना सार्थक बन रही है। बिलासपुर देवरीखुर्द की स्वच्छता दीदी विमला धुरी योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने में कर रही है।
बुटापारा देवरीखुर्द की रहने वाली श्रीमती विमला धुरी नगर निगम में स्वच्छता दीदी के रूप में काम करती है और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग देती है। विमला ने बताया कि महतारी वंदन योजना से विगत 10 माह से हर माह 1 हजार की राशि उनके खाते में आ रही है। मानदेय के अतिरिक्त सरकार से मिलने वाली इस राशि का उपयोग वह अपनी बेटी के भविष्य को संवारने में करेंगी। विमला ने बताया कि बेटी के नाम से उन्होंने सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है और सरकार से मिलने वाली इस मदद को हर माह बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में प्रतिवर्ष चक्रीय ब्याज की गणना होती है जिससे निवेश राशि में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी होती है। यह राशि बेटी की भविष्य में शिक्षा-दीक्षा के काम आएगी।
विमला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हम जैसी जरूरतमंद महिलाओं को दी जा रही इस मदद से बढ़ा सहारा है। हमारी आमदनी इतनी नहीं होती कि हम किसी तरह की बचत कर सकें। लेकिन सरकार की इस पहल से हम जैसी लाखों महिलाएं बचत और निवेश कर आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रही हैं जिसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभारी है।
बीटीसी वॉरियर्स चतुर्थ वर्ष की टीम बनी चैंपियन
1 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के खेल मैदान में आयोजित अंतर कक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज बीटीसी वॉरियर्स (चतुर्थ वर्ष) एवं बीटीसी पैंथर्स (प्रथम वर्ष) के मध्य खेला गया जिसमें चतुर्थ वर्ष की टीम ने 06 विकेट से जीत दर्ज कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया आज फाइनल मैच के मुख्य अभ्यागत डॉक्टर एन के चौर,ड़सुधांशु मिश्रा (सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अजय यादव (युवा कांग्रेस अध्यक्ष बेलतरा विधानसभा) विक्की यादव तथा महाविद्यालय से 2003 बैच के वरिष्ठ छात्र शिव राठौर, प्रतिभा पांडे, नीलिमा राजपूत, उमेश कश्यप, शैलेंद्र सिंह, विशेष रूप से मंचासीन रहे जिनके द्वारा इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया आज फाइनल मैच में बीटीसी वॉरियर्स के कप्तान निलेश कौर ने टॉस जीतकर बीटीसी पैंथर्स की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसमें प्रथम वर्ष की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में जिज्ञासु के 30 रन एवं दीपेश सोमेश तथा देवेंद्र की उपयोगी पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 122 रनों का स्कोर खड़ा किया एवं चतुर्थ वर्ष को 123 रनों का टारगेट दिया चतुर्थ वर्ष की तरफ से लोकेश साहू ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 03 विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करते हुए चतुर्थ वर्ष की टीम ने कप्तान निलेश कुर्रे एवं आशीष अनंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 8.5 ओवरों में ही 126 रन बनाकर फाइनल में विजय हुए चतुर्थ वर्ष की तरफ से आशीष अनंत ने शानदार 50 रन निलेश कुर्रे ने 26 रन तथा पुष्यमित्र (शेखू) के द्वारा 13 रनों का योगदान दिया गया पूरी प्रतियोगिता में शानदार हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करने वाले आशीष अनंत को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया तथा आज पुल क्च के फाइनल में तृतीय वर्ष ने द्वितीय वर्ष की टीम को हराकर पुल क्च का खिताब हासिल किया वहीं छात्राओं के मध्य मैच में बाउंड्री ब्लास्टर की टीम ने स्काई ब्रेकर्स की टीम को परास्त कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया पुरस्कार वितरण समारोह में डॉक्टर एन के चौर ने खिलाडय़िों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं पढ़ाई दोनों का विशेष महत्व है, सुधांशु मिश्रा के द्वारा इतना बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजको को बधाई देते हुए प्रतिभागी खिलाडिय़ों एवं दर्शकों की अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही इस देश की शक्ति है जो आपके खेल को देखकर प्रतीत हो रहा है खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए अजय यादवने हार जीत को भूलाकर जीवन में आगे बढ़ाने एवं खेल के अनुशासन को अपना कर सफल बनने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया, महाविद्यालय के 2003 बैच के वरिष्ठों द्वारा अपने महाविद्यालय अनुभव को साझा करते हुए प्रतियोगिता में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस पूरे प्रतियोगिता के शानदार आयोजन करने में भवानी शंकर पटेल, दुष्यंत ठाकुर, राहुल मौर्य, रितेश ध्रुव, लोकेश साहू, पुष्यमित्र सिंह (शेखू), दीपक श्रीवास, गजेंद्र पटेल, शुभम सिन्हा,मनीष, निलेश, दीपेश, सुजल, संजय,विष्णु,हर्षित,केशव,अतुल, गौरव,कमल पटेल,भोज साहू, सुमित साहू, नरेंद्र,देवेंद्र, मंदिप, सोमेश,का सराहनीय योगदान रहा
कोर्ट ने कहा, भ्रष्ट्राचार आर्थिक अपराधों को जन्म देता है, जिसका पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर
1 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका चौथी बार खारिज की है। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार केवल एक मामला नहीं, बल्कि यह दंडनीय अपराध है। अप्रत्यक्ष रूप से यह मानवाधिकारों को भी कमजोर करता है। भ्रष्ट्राचार आर्थिक अपराधों को जन्म देता है। आर्थिक अपराध गंभीर अपराध है। जिसका पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। बता दें कि इसके पहले लोवर कोर्ट, सुप्रीम बार कोर्ट और हाईकोर्ट से अनवर की याचिका खारिज हो चुकी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आवेदक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर के खिलाफ 11 जुलाई 2023 को मामला दर्ज किया था। सह अभियुक्त अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी एमडी सीएसएमसीएल, विकास अग्रवाल, संजय दीवान एवं अन्य आबकारी अधिकारियों के साथ सिंडीकेट बनाकर प्रदेश में शराब बिक्री से अवैध कमीशन वसूली के मामले में धारा 420, 468, 471 एवं 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ब कर अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया।
ईडी ने दर्ज किया था अलग से प्रकरण
मामले में ईडी ने नवंबर 2024 को अलग से अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी उसके अलग अलग परिसर में छापामार कार्रवाई की है। जेल में बंद अनवर ढेबर ने पूर्व में भी हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने केस हाईकोर्ट भेज दिया था, जिस पर सुनवाई हुई।
पूरा सिंडीकेट था सक्रिय
कोर्ट ने सुनवाई में पाया कि विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए जिन पर आरोप है के वे राज्य में शराब सिडिकेट का हिस्सा हैं। इसमें शराब डिस्टलरी संचालक, होलोग्राम निर्माता, बोतल निर्माताओं की सक्रिय भागीदारी थी। साथ ही ट्रांसपोर्टर, जनशक्ति प्रबंधन और जिला उत्पाद शुल्क अधिकारी शामिल हैं। डिस्टिलर्स को काम करने की अनुमति देने के लिए वार्षिक कमीशन का भुगतान किया गया। सिंडीकेट द्वारा साजिश को अंजाम दिया गया।
गुना में विकास कार्यों की बरसात, मुख्यमंत्री करेंगे भूमि-पूजन और लोकार्पण
नोबल अस्पताल में इलाज पर उठे सवाल, मौत के बाद अस्पताल सील
राशिफल 10 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
7 मई के अपहरण का हुआ खुलासा, असम राइफल्स ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
