छत्तीसगढ़
देश भर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर एकत्रित होंगे छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में
9 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ज़ोर दिया हैं। रायगढ़ के विधायक एवम् वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलाजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स के (कैप्कॉन 2024-25) छत्तीसगढ़ चैप्टर का तीन दिवसीय 20वाँ वार्षिक वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। छतीसगढ़ की परिस्थिति को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए इस कॉन्फ्रेंस का विषय अनलॉकिंग द सीक्रेट्स ऑफ डिजीज , एडवांसेज in पैथोलॉजी (पैथोलॉजी में रोगों की प्रकृति के रहस्यों को पता लगाना)स्वास्थ्य से संबंधित रखा गया है।
इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं पड़ोसी राज्य के समस्त चिकित्सक,पैथोलॉजिस्ट एवम् स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारी सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति की संभावना है ।रायगढ़ में छत्तीसगढ़ चैप्टर इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलाजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स का पहला कॉन्फ़्रेस होने जा रहा हैं। कॉन्फ़्रेस के आयोजक अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार मिंज ने बताया कि सम्मेलन के दौरान देश के प्रख्यात चिकित्सक संबंधित विषय में एक-दूसरे से अपने अनुभव साझा करेंगे। इसका लाभ जनसामान्य के साथ शामिल सभी चिकित्सक पैथोलाजिस्ट सहित पीजी छात्र छात्राओ को पहुंचेगा। कॉन्फ्रेंस में ब्लीडिंग डिसऑर्ड्स एण्ड कॉगुलेशनडिसऑर्डर जैसे हैमोफ़िलिया, इम्युनियो हिस्टो-केमिस्ट्री पर कैंसर इत्यादि में निश्चित डायग्नोसिस (निदान), एआई के साथ पैथोलॉजी का सही सरल उपयोग तथा डाटा बेस डिजिटल सोल्यूसन् , सिकल सेल बीमारी का उन्नत आधार पर उपचार, गांठ के सुई से जाँच की पैथोलॉजी निदान तकनीक में वैज्ञानिक निष्कर्ष, स्टोरमिंग सेशन एण्ड प्रेज़ेंटेशन, ऑटोप्सी केयर क्लिनिकोपैथोलॉजिकल कॉन्फ्रेंस एंड केस डिस्कशन, विश्व स्वास्थ्य संगठन 5वें संस्करण से मूत्राशय के ट्यूमर को बेहतर ढंग से निदान, नरम ऊतक ट्यूमर के निदान के लिए दृष्टिकोण, बॉर्डरलाइन डिम्बग्रंथि ट्यूमर दुविधाओं को दूर करना एवं अप्रोच टू नेटिव रीनल (किडनी) बायोप्सी विषयों पर चर्चा होगी।
दुर्ग के एक बैंक के 111 खातों में पहुंची 86 लाख से अधिक की राशि, खाताधारकों ने दर्ज कराई शिकायत
9 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई । मोहन नगर थाने में एक हैरान कर देने वाला मामला दर्ज हुआ है। स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खातों में अचानक लाखों जमा हो गये। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खाता धारकों के अकाउंट में 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए जमा हुए। यह रकम अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर ठगी द्वारा अर्जित गई रकम बताई जा रही है। 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए पाए गए हैं। उक्त 111 बैंक खातों में अवैध रुप से लाभ अर्जित करने के लिए खातों का उपयोग किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली। पुलिस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज की गई है। इसे लेकर साइबर क्राइम की टीम खातों के लेने देन को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी खाता धारक का नामजद कार्रवाई नहीं किया है। लेकिन आने वाले समय में पुलिस खाता धारकों के आधार कार्ड समेत उनका डिटेल मंगाकर पूछताछ करेगी।
घर में सोलर पैनल लगवाके प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठावें
9 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्रेडा एवं सोलर पैनल लगाने वाले एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। किस प्रकार से हम सब अपने घरो में सोलर पैनल लगवाके इस योजना का लाभ ले सकते है। उपस्थित सदस्यो द्वारा यह बताया गया कि प्रतिमाह 300 युनिट बिजली तक की योजना का लाभ लेने पर 78000 हजार तक सब्सिडी आवश्यकतानुसार सस्ते ब्याज दर पर बैंको द्वारा लोन भी प्रदान किया जा रहा है। 0 से 2 किलो वाट तक अनुदान 30 हजार से 60 हजार तक, 150 से 300 खपत युनिट तक सोलर प्लांट 2 से 3 किलो वाट पर 60 हजार से 78 हजार तक एवं 300 युनिट खपत तक 3 किलो वाट से अधिक 78 हजार रूपये तक का सब्सिडी शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं निगम के मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधिक्षण अभियंता दीपक जोशी द्वारा अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति में एजेंसी के सदस्यो से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। जैसे- सोलर पैनल लगाने पर यदि अतिरिक्त बिजली बचता है तो क्या करेगें। इस पर एजेंसी द्वारा बताया गया कि सी.एस.ई.बी. बचत बिजली को अपने यहां स्टोर करेगी, जब भी व्यक्ति को आवश्यकता होगी उसे प्रदान किया जायेगा। सब्सिडी के साथ जो लगवायेगा उसे 7 प्रतिशत ब्याज द्वारा बैंको द्वारा लोन भी प्रदाय किया जायेगा। एजेंसी के सदस्य लोगो के बीच में जाकर इसके लाभ के बारे में बता रहे है। आयुक्त पाण्डेय ने कहा यह शासन की बहुत अच्छी योजना है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो अपने घर से लगाकर इसकी शुरूवात करनी चाहिए। भिलाई निगम का भी प्रयास होगा कि आफिसों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल में कमी की जावे। निगम भिलाई के निवासियो, जनप्रतिनिधियो, वार्ड पार्षद, हाउसिंग सोसायटी, कालोनियों आदि में जाकर इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिससे शासन के इस प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सब लाभ ले सकें।
कलेक्टर ने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका, 5 हजार का जुर्माना
9 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज नगर निगम मुख्यालय के सामने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका। इस दौरान बाइकर्स पर 5 हजार रूपए का चालान किया गया। आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह नगर निगम मुख्यालय में पहुंचे हुए थे, वहां से अपनी शासकीय वाहन से निकलकर खो-खो पारा की तरफ जा रहे थे, तभी नगर निगम मुख्यालय के सामने से तेज आवाज में बाइक दौड़ा रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को रोका और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक अमन के खिलाफ 5 हजार रूपए का जुर्माना किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि शहर में दूसरों के जान को जोखिम डालकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का त्वरित अमल, जरूरतमंदों को मिल रही तत्काल सहायता
9 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप आमजनों के आवेदनों और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आज कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह ने नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। डाॅ. सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के शाखा का निरीक्षण किया और वहां आवेदन करने पहुंचे लोगों से बातचीत कर आवेदनों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। डाॅ. सिंह ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई तेजी के साथ की जाएं और समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिया जाएं। साथ ही डाॅ. सिंह बाजार शाखा में पहुंचकर रिकाॅर्ड की जांच की। साथ ही बाजार शाखा में प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए एक और कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम प्रशासक ने कहा कि लंबित रिकाॅर्ड का त्वरित निराकरण किया जाएं। पुराने आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाएं। निगम प्रशासक ने कहा कि पीएम आवास शाखा में आवेदन लेकर पहुंचने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
8 Jan, 2025 11:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
8 Jan, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर; राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है।
उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है। भारत मण्डपम नई दिल्ली में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विज़न को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के 75 युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। आगामी 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसा प्रदर्शन करें कि देश के अन्य राज्यो से आये युवाओं के जुबान पर "छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया" हो।
खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि युवा भारत की शक्ति है। युवाओं को छत्तीसगढ़ में अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 75 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में 26 और 27 दिसम्बर 2024 को यूथ डाॅयलाग सम्पन्न हुआ । भारत को विकसित बनाने के लिए भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पावर हाऊस बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी के रूप में विकसित करना, भारत को पूर्णतः टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाना, विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी की थीम पर माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से अधिक पंजीकृत वालेंटियर्स एवं प्रदेश के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए सर्व प्रथम आनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। आनलाईन क्वीज़ में क्वालीफाईड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया। निबंध लेखन अंतर्गत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 अभ्यर्थियों का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया जाना था। इसमें से 228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम जी.ई. रोड रायपुर में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत युवा प्रतिभागियों ने पी.पी.टी. के माध्यम से भारत को विकसित बनाने हेतु अपना विज़न विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य से 12 विषय विशेषज्ञों ने युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विज़न पी.पी.टी. का मूल्यांकन किया।
स्टेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 45 युवाओं का चयन कर उन्हें नई दिल्ली भेजने हेतु "Sending Off" समारोह का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर से जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन का विशेषज्ञों के माध्यम से वीडियो अवलोकन कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, कहानी, चित्रकला, साइंस मेला एवं वक्तृत्व कला विधाओं से चयनित किया गया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायकगण किरण देव,मोतीलाल साहू,इंद्र कुमार साव,अनुज शर्मा,गुरु खुशवंत साहेब, खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता एवं संचालक तनुजा सलाम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और युवा उपस्थित थे।
4945
छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सशक्त करने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
8 Jan, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर, मुख्यमंत्री ने धमतरी में स्वामित्व कार्डो के वितरण का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने धमतरी में स्वामित्व कार्डो के वितरण का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने धमतरी में स्वामित्व कार्डो के वितरण का किया शुभारंभ
हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामित्व कार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवास करने वाले ग्रामीणों की बड़ी समस्या आज दूर हो रही है। इन लोगों को आबादी भूमि पर स्वामित्व के पक्के दस्तावेज मिल रहे है। दस्तावेज नहीं होने के कारण अक्सर विवाद की स्थिति में मामले न्यायालयों में सालों-साल लंबित रहते थे। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समस्या को समझा और उसे दूर करने के लिए तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनना है तो भारत को तकनीक दृष्टि से सक्षम होना ही पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया है। रजिस्ट्री में लोगों को आसानी हो, यह पारदर्शी प्रक्रिया से हो, इसके लिए हमने सुगम एप तैयार किया है। दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के लिए भी हम काम कर रहे हैं। स्वामित्व योजना के लिए जो ड्रोन सर्वे हमने कराये, इससे आबादी भूमि का अद्यतन नक्शा हमारे पास तैयार हो गया है, इसके कई लाभ हमें मिलेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायत की विकास योजना अर्थात जीपीडीपी बनाने में इससे काफी मदद मिलेगी। इससे शासकीय और सार्वजनिक संपत्ति की देखरेख करने में काफी मदद मिलेगी और अतिक्रमण की संभावना समाप्त होंगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार यह सोचा कि कमार बसाहटों तक भी सड़क पहुंचनी चाहिए, इनके लिए भी साफ पानी होना चाहिए, बिजली होना चाहिए, बच्चों के लिए स्कूल होना चाहिए। जब ऐसी संवेदनशीलता मन में होती है तभी पीएमजनमन जैसी योजना अस्तित्व में आती है। एक साल के भीतर प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजाति की बसाहटों में विकास का उजाला फैला है। लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 36 सड़कें हमने बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, पीएम जनमन योजना सारी योजनाएं नागरिकों के जीवन को आसान करती हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए विकास की राह खोलती हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धमतरी जिले को चित्रोत्पला महानदी का विशेष वरदान प्राप्त है। खेती-किसानी के क्षेत्र में धमतरी जिला हमेशा से अग्रणी रहा है। किसान भाई भरपूर मेहनत कर अच्छी फसल ले रहे हैं। धान के अलावा दलहन-तिलहन की फसल भी ले रहे हैं। इन सबके लिए भरपूर पानी चाहिए, इसके लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर व्यापक कार्य हुए हैं। जल की एक-एक बूंद को बचाने की पहल की गई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा मूल्य किसानों को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक 20 लाख से अधिक किसानों से हमने लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिया है। अब तक 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान हम किसान भाइयों को कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के एक लाख 7 हजार किसानों ने 4 लाख 82 हजार मीट्रिक टन धान बेचा है। अब तक इनके खातों में 1 हजार 111 करोड़ रुपए दिये जा चुके हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं का लाभ बराबर मिल रहा है। साव ने कहा कि शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामों तक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वामित्व योजना इत्यादि का लाभ लोग उठा रहे हैं। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले में अधिकार अभिलेखों के वितरण पर संबंधित हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के एक साल सुशासन में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में इन उद्योगों के क्रियाशील होने और इनसे रोजगार सृजन की बात कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा एक साल के सुशासन में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।
कार्यक्रम को सांसद रूपकुमारी चौधरी, भोजराज नाग ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार के एक वर्ष होने पर बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से महाप्रबंधक रेलवे ने की सौजन्य मुलाकात
8 Jan, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद भी उपस्थित थे।
राज्यपाल डेका से डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने भेंट की
8 Jan, 2025 10:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ अरूण आर जोशी ने सौजन्य भेंट की। डेका ने यू.सी.जी के गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी सहित डा.ॅ नितिन वत्स व डॉ. उषा किरण अग्रवाल उपस्थित थे।
महादेव सट्टा ऐप: आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, उदाहरण भी काम नहीं आया
8 Jan, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने समेत देश के कई थानों में मामले दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में पर्याप्त सबूत पेश किए गए हैं, जिसके चलते कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. मालूम हो कि अमित कुमार अग्रवाल महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर अनिल अग्रवाल का भाई है. जिसे हवाला मामले में 12 जनवरी 2024 को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में ईडी ने मई 2024 में अलग से केस दर्ज किया था. वह जेल में है. आरोपी अमित ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
इसमें दावा किया गया था कि दर्ज एफआईआर में उसका नाम नहीं है. उसे झूठे मामले में फंसाया गया है. मामले की सुनवाई जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने की. सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी गई. केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को उदाहरण के तौर पर दिया गया हवाला याचिका में आवेदक ने कहा कि वह सह आरोपी अनिल उर्फ अतुल का भाई है. छोटे भाई अनिल महादेव बुक के संचालकों में से एक हैं।
फिलहाल वे दुबई में हैं। इस मामले में 145 गवाहों से जिरह होनी है। आवेदक ने जमानत के लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उदाहरण दिया। इनका हवाला उक्त याचिका में दिया गया था। इस पर ईडी के अधिवक्ता ने इस जमानत का विरोध किया। कोर्ट को बताया गया कि सट्टेबाजी एप का इस्तेमाल किया गया है।
कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद आदेश में कहा गया कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूत और गवाहों के बयान आवेदक के खिलाफ आते हैं। कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के कारण जमानत देने से इनकार कर दिया।
साइबर ठगी: खाताधारकों के खातों में लाखों रुपए अवैध रूप से ट्रांसफर, जांच में जुटी पुलिस
8 Jan, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्ग: दुर्ग जिले में इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें साइबर ठगी करने वालों के गिरोह ने सैकड़ों खाताधारकों के खातों में अवैध तरीके से लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। पुलिस को यह जानकारी गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक के 111 खाताधारकों के खातों में विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के जरिए कमाए गए 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए मिले हैं। उक्त 111 बैंक खातों का उपयोग अवैध लाभ कमाने के लिए किया गया है।
इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर साइबर क्राइम की टीम खातों में हुए लेन-देन की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी खाताधारक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन आने वाले समय में पुलिस खाताधारकों से आधार कार्ड समेत अन्य डिटेल मांगकर पूछताछ करेगी।
नशे के कारोबार से अर्जित 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त की
8 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर: नशे के कारोबारी ने अलग-अलग राज्यों में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बना ली थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा स्थित जमीन जब्त कर ली है। साथ ही बैंक में जमा रकम को होल्ड कर दिया है।
आरोपी के शेयर भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस मामले को सफेमा कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी जांगड़े, संजीव उर्फ सुच्चा सिंह छाबड़ा से नशे की गोलियां मंगवाती थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सृष्टि के संपर्कों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
कुल संपत्ति करीब दो करोड़ रुपए की है
कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच शुरू की। पता चला कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और उसने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में संपत्ति खरीदी थी। साथ ही हरियाणा में एक करोड़ से अधिक कीमत की जमीन बेचकर 20 लाख रुपये एडवांस दिए थे। राजस्व विभाग से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संपत्ति जब्त कर ली है। साथ ही शेयर और बैंक खातों को होल्ड कर दिया है। पूरी संपत्ति करीब दो करोड़ रुपये की है।
आरोपी की संपत्ति
जबलपुर में 4,190 वर्ग फीट जमीन, निर्माणाधीन मकान-दुकान, कीमत 65 लाख रुपये।
महाराष्ट्र के नागपुर मौदा में चार दुकानें और एक जमीन, कीमत 1.08 करोड़ रुपये।
हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये एडवांस दिए।
कंपनी के जरिए खरीदे गए 4 लाख 96 हजार रुपये के शेयर जब्त किए गए।
आरोपी और उसकी बहू के खाते में जमा सात लाख 77 हजार रुपये भी मिले हैं।
फर्जी कंपनी बनाकर अवैध कमाई को बनाता था वैध
एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने पुराने पते टिकरापारा से छाबड़ा कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म बनाई थी। इसके जरिए पैसों का लेन-देन करता था। साथ ही, वह अवैध दवा कारोबार से अर्जित संपत्ति को लाभ बताकर उसे वैध बना रहा था। आरोपी के बैंक खातों की जांच में पता चला कि वह पहले अपनी अवैध कमाई को अपने रिश्तेदारों के खातों में जमा करता था। इसके बाद उसे अपनी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर अलग-अलग जगहों पर निवेश करता था।
महाकुंभ अपडेट: फर्जी बुकिंग और वेबसाइटों की बाढ़, रहें सावधान
8 Jan, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर: प्रयागराज में 13 जनवरी से आस्था की डुबकी लगाई जाएगी. साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी. इसके लिए लोगों ने होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन अगर आप जरा सी लापरवाही बरतेंगे तो ठगी का शिकार हो सकते हैं. महाकुंभ के आते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. ये ठग होटल बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में रायपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।
रायपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने बताया है कि प्रयागराज में 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और सात कॉटेज हैं. प्रयागराज जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इनकी सूची जारी कर दी है. इसके अलावा सभी होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज की बुकिंग सावधानी से करें. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कुंभ में जाने से पहले जिस भी वेबसाइट पर बुकिंग करने जाएं, उसकी अच्छी तरह जांच कर लें, नहीं तो आपका पैसा तो डूबेगा ही, सुविधा भी नहीं मिलेगी।
जालसाजों ने बना रखी हैं दर्जनों वेबसाइट
साइबर अपराधियों ने महाकुंभ में बुकिंग के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट और लिंक से मिलती-जुलती दर्जनों वेबसाइट बना रखी हैं. जालसाज लुभावने स्कीम जारी कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। सस्ते दामों पर कॉटेज और होटल बुक करने का लालच देकर वे खूब पैसा कमा रहे हैं। अगर आपने आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग नहीं की है तो हो सकता है कि महाकुंभ पहुंचने पर आपको पता चले कि आपके साथ ठगी हुई है।
सही वेबसाइट से करें बुकिंग
उत्तर प्रदेश पुलिस ने https://Chatbot.kumbh.up.gov वेबसाइट जारी की है। इसमें सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इसे खोलने के बाद फोन पर ओटीपी आएगा। इसके बाद कॉटेज, होटल, गेस्ट हाउस और अन्य चीजों की बुकिंग की जा सकेगी।
साइबर ठगी से ऐसे बचें
हमेशा रजिस्टर्ड वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। ऑनलाइन होटल सर्च करने से पहले जांच लें कि वेबसाइट सही है या नहीं। कई वेबसाइट फर्जी बनाई जाती हैं, इसलिए उनकी स्पेलिंग जरूर चेक करें। कोशिश करें कि होटल पहुंचकर ही पेमेंट करें। ऑनलाइन होटल नंबर लेते समय सावधान रहें, ये नंबर स्कैमर्स के हो सकते हैं। महाकुंभ के लिए वेरिफाइड होटल हैं, वहां कॉल करके सीधे कमरा बुक करें।
मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित
8 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ एवं मड़ई का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास द्वारा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जनदर्शन में मिली शिकायत पर कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। मामले की जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन आदेश जारी किया है।
सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास जिन्हें ग्राम पंचायत मड़ई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। श्री श्रीवास द्वारा गंभीर लापरवाही बरतते हुए ग्राम पंचायत मड़ई में राशनकार्ड हितग्राही श्रीमती फिरतीन बाई पति स्व. दरबार एवं अन्य 4 जीवित हितग्राहियों को मृत बताकर प्रतिवेदन खाद्य नियंत्रक शाखा बिलासपुर को भेजा गया। इस आधार पर हितग्राहियों का राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया था। कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाया गया। शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के पालन में पंचायत सचिव द्वारा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतना पाया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी के प्रस्ताव पर कर्तव्यों के पालन में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास को पंचायत सेवा नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत 24 दिसंबर 2024 को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री श्रीवास का मुख्यालय जनपद पंचायत मस्तूरी निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। नवागांव के पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत भिलाई का अतिरिक्त प्रभार एवं ग्राम पंचायत कुकदा के पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत मड़ई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की भाषा और व्यवहार पर फिर उठे सवाल
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
प्रीति जिंटा टीम मैनेजमेंट के साथ लंबे समय तक करती दिखीं चर्चा
चीन-ताइवान तनाव बढ़ा, ताइपे ने बीजिंग पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस की रणनीति में बदलाव, एंटनी की सलाह पर राहुल गांधी का नया कदम
सोशल मीडिया पर छाए बुमराह, फैंस बोले- ‘भविष्य के कप्तान तैयार’
सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाई कोर्ट का आदेश खारिज
