उत्तर प्रदेश
मासूम की निर्मम हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
8 Jan, 2025 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रामपुर । यूपी के रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना में 12 दिन पहले लापता हुए किशोर का शव गन्ने की फसल के बीच मिला। शव के अंग अलग-अलग कटे हुए थे। पिता ने कपड़ों और हाथ के कड़े के आधार पर बेटे की पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
जानकारी के मुताबिक गांव पीपलसाना के रहने वाले कीर्ति शरण का 16 वर्षीय बेटा राहुल 27 दिसंबर को अचानक गायब हो गया था। परिवार ने काफी खोजबीन के बाद 28 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 12 दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार दोपहर गांव के ही शांति स्वरूप अपने खेत में गन्ने की फसल कटवा रहे थे। इसी दौरान मजदूरों ने फसल के बीच मानव अंगों को देखा। यह देख वह घबरा गए और शोर मचाकर बाकी लोगों को बुलाया। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर पहुंचे राहुल के पिता कीर्ति शरण ने खून से सने कपड़ों और बेटे के हाथ में पहने कड़े को देखकर शव की पहचान की। शव के अंग सिर, हाथ, और घुटने अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। बाल और कपड़े भी आसपास पड़े थे। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे बदबू आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बसपा का मिशन 2027: यूपी में पार्टी की नई रणनीति
7 Jan, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन को हासिल करने के लिए जुगाड़ लगा रही है। बसपा को यह बात पता है कि 2027 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हर तरह की जुगाड़ लगानी पड़ेगी। इसी क्रम में अब बसपा ने घोषणा की है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के मौके पर 15 जनवरी को यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2027 की शुरुआत करेगी। बसपा सुप्रीमो जन्मदिन के दिन पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 मिशन की शुरुआत करेगी। ये मिशन विधानसभा के अगले चुनाव के लिए बसपा की कवायद है, जिसमें मार्च तक तेजी लाई जाएगी। पिछले कई चुनाव में असफलता देखने के बाद बहुजन समाज पार्टी के पास यह ऐसा मौका होगा जहां वह खुद को साबित कर सके। उधर बसपा ने लगातार पार्टी में कई सारे बदलाव किए हैं, जिसमें युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। करीब एक दशक से अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने की कवायद में जुटी बसपा को अब तक सभी प्रयासों में असफलता ही मिली है। अब पार्टी 2027 को एक बड़े मौके की तरह देख रही है। पार्टी के रणनीतिकार मान रहे हैं कि प्रदेश में 10 साल एक ही पार्टी के शासन के हो चुके होंगे, लिहाजा कुछ ऐंटी इनकंबेंसी भी लाजिमी होगी। इस बीच यूपी में बसपा के पुराने चेहरों की तलाश का काम शुरू हो जाएगा। पहले उन नेताओं से संपर्क किया जाएगा, जो बसपा के बाद किसी और पार्टी में नहीं गए या फिर वे राजनीतिक दलों में हाशिये पर हैं। बसपा ऐसे लोगों को वापस लाकर अपना प्रभाव बढ़ाना चाहेगी। इसके अलावा बामसेफ को फिर ऐक्टिव करने की भी तैयारी है। पार्टी को यहीं से आर्थिक मदद मिलती रही है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में इसमें अच्छी खासी कमी आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बामसेफ के जरिए संगठन को मजबूत करेंगी। हर जिले में बामसेफ का एक अध्यक्ष और 10 उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। साथ ही विधानसभा स्तर पर एक संयोजक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा तीन मंडलों पर बनाए गए एक सेक्टर की व्यवस्था को समाप्त करते हुए मंडलीय व्यवस्था लागू की जाएगी। मायावती के इस दांव को सपा के पीडीए की काट के रूप में देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि बसपा और मायावती बहुजन समाज से अपना विश्वास खो चुकी है। अब बहुजन समाज खासकर दलित वर्ग समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। लोकसभा चुनाव में यह देखने को भी मिला। उसका भरोसा समाजवादी पार्टी के पीडीए पर बढ़ा है। अब मायावती कितनी भी कोशिश कर लें, कोई फायदा नहीं होने वाला है। दरअसल, बामसेफ की शुरुआत कांशीराम ने वंचित समुदायों के शिक्षित और सरकारी कर्मचारियों को जोड़कर बामसेफ की नींव रखी थी। इसका उद्देश्य समता आधारित शासन व्यवस्था और आर्थिक गैर-बराबरी मिटाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन था। बसपा को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने में बामसेफ के लोगों की भूमिका अहम थी। हालांकि, कांशीराम ने 1984 में बसपा के गठन के बाद खुद को बामसेफ से अलग कर लिया था।
बोर्ड परीक्षा सिर पर है और बदायूं में 16 दिन से अंधेरा पसरा है कैसे पढ़ाई करें छात्र
7 Jan, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बदायूं। जिले का गांव सोरहा। बिजली विभाग की अनदेखी के चलते बीते 14 दिसंबर से गांव में अंधेरा फैला हुआ है। सुनवाई ना होने पर गांव के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं स्कूली बच्चों के बोर्ड एग्जाम सिर पर आ गए हैं। उन्हें पढ़ाई की टेंशन बनी है, लेकिन बिजली विभाग की जिम्मेदार अभी तक अश्वासन के अलावा ग्रामीणों को कुछ नहीं देते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोरहा में बीते 14 दिसंबर से विद्युत सप्लाई फेल है। दरअसल यहां लगा ढाई सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर चोर चुरा कर ले गए। ट्रांसफॉर्मर चोरी होने का पता ग्रामीणों को तब चला जब सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। उन्होंने देखा कि बाजरे के पुआल के नीचे ट्रांसफॉर्मर की बॉडी पड़ी हुई है। तेल, पुर्जे आदि कीमती सामान लेकर चोर रफूचक्कर हो गए हैं। ट्रांसफॉर्मर की बॉडी का कुछ हिस्सा इधर-उधर पड़ा छोड़कर चोर भाग गए।
हजारों की संख्या में निवास करने वाला यह गांव सोहरा करीब 16 दिनों से ज्यादा समय से अंधेरा में डूबा है। ग्राम प्रधान सत्यपाल का कहना है कि बच्चों को बोर्ड एग्जाम को लेकर पढ़ाई की तैयारी की चिंता सता रही है। गांव में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सबके सब बेकार पड़े हैं। चरमराई विद्युत व्यवस्था की ओर विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण बिजेंद्र, प्रमोद, गिरीश, चंद्रपाल सिंह आदि ने बिजली विभाग के अफसरों से शीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की लेकिन 16 दिनों से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पाया है। इस वजह से गांव में अंधेरा व्याप्त है। सर्द रातें और फरवरी में बोर्ड की परीक्षा स्कूली बच्चों के सिर पर है लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार ग्रामीणों की गांव में अंधेरे की समस्या से निजात नहीं दिला सके हैं।
झारखंड के इस शहर में कड़ाके की ठंड, लोगों का बुरा हाल, शीतलहर का कहर
7 Jan, 2025 03:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। यहां रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू समेत कई जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। लोग कंपकंपी वाली ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मैक्लुस्कीगंज में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड
मैक्लुस्कीगंज में सर्दी का सितम जारी है। नए साल के पहले दिन से ही सुबह और रात में घर से बाहर निकलना चुनौती जैसा हो गया है। शीतलहर शरीर की हड्डियों को कंपा रही है। शनिवार की सुबह 6:00 बजे लपरा का तापमान 4.5 डिग्री रहा। अलाव कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा हैं।
सर्दी की रात पड़ रही भारी
इससे सड़क पर रहने वाले लोगों के लिए सर्दी की रात भारी पड़ रही है। ऐसे में सुबह काम की तलाश में निकलने वाले मजदूरों और राहगीरों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
इस कंपकंपाती ठंड से राहत पाने के लिए राहगीरों, मजदूरों, को ठंड में अलाव भी नसीब नहीं हो रहा है। तापमान में असंतुलन से बहुत अधिक पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है। आलू, तिलहन और दलहन के किसान परेशान हैं।
सोमवार का पूरा दिन कोहरे से भरा रहा
सोमवार का पूरा दिन कोहरे से भरा रहा। सुबह कोहरा पड़ा तो हवा तेज चलने से शीतलहर ने हर किसी को कंपा दिया। सर्दी के कारण घर और दुकान कोल्ड स्टोरेज बन जा रहे हैं। कमरे के भीतर राहत पाने के लिए लोगों को हीटर और ब्लोअर का उपयोग करना पड़ रहा है।
चौक-चौराहों व सड़क पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि, दिसंबर माह में दो-चार दिनों के लिए मैक्लुस्कीगंज के कुछ क्षेत्रों में खलारी अंचल अधिकारी की ओर से अलाव की व्यवस्था कराई गई थी, जो अब पूरी तरह फेल हो गई है।
झारखंड के 17 डीएसपी के नाम यूपीएससी को भेजने की प्रक्रिया शुरू, दस्तावेजों की जांच होगी
7 Jan, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति को लेकर राज्य पुलिस सेवा के 17 डीएसपी के नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे जा सकते हैं। सभी की फाइल तैयार कर ली गई है। झारखंड कैडर में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति के सिर्फ नौ पद रिक्त हैं। सभी के दस्तावेज की यूपीएससी में समीक्षा होगी।
जो कमियां होंगी, उसे दूर करने के बाद यूपीएससी में प्रोन्नति बोर्ड की बैठक की तिथि निर्धारित होगी। उस बैठक में गृह सचिव व डीजीपी भी शामिल होंगे। उसके बाद ही प्रोन्नति संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी होगी।
इनके भेजे जा सकते हैं नाम
शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार-1, मजरूल होदा, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक व समीर कुमार तिर्की।
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की पीठ में रेंजर पद से अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने वेतन के मामले राज्य सरकार को विधि सम्मत निर्णय लेने का आदेश दिया है।
रेंजर अनिल कुमार सिंह ने सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। राज्य सरकार ने उन्हें सात जुलाई 2021 को रेंजर पद से अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि सरकार का आदेश बिल्कुल गलत है। उनपर झूठा आरोप लगाकर उक्त आदेश जारी किया गया है, जिसे निरस्त किया जाए।
होमगार्ड जवानों की सैलरी मामले में डीजीपी को फटकार
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की पीठ में होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन का बकाया एरियर नहीं देने के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान डीजीपी के उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई।
कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि अदालत के आदेश को हल्के में नहीं लिया जाए। अदालत ने मामले में अब डीजी होमगार्ड को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी।
हाईकोर्ट के आदेश पर गृह सचिव वंदना दादेल कोर्ट में हाजिर हुईं। पूर्व में कोर्ट ने राज्य सरकार को 25 अगस्त 2017 से होमगार्ड जवानों को बढ़े वेतन का लाभ देने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने पुलिसकर्मियों के समान होमगार्ड जवानों को काम के लिए समान वेतन का लाभ देते हुए दो माह में एरियर का भुगतान करने का निर्देश दिया था।
आदेश का अनुपालन नहीं होने पर कोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया था। इस संबंध में प्रार्थी झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने अवमानना याचिका दाखिल की है।
मंईयां सम्मान योजना: CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, ये महिलाएं होंगी बाहर
7 Jan, 2025 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके तहत कहा गया है कि जो महिलाएं गलत तरीके से पैसे उठा रही हैं, उनको खुद बाहर हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसपर अपडेट देते हुए कहा कि जो गलत शपथपत्र देकर फर्जी तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं।
हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर कोई महिला गलत तरीके से इसका लाभ ले रही हैं तो इससे जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए उन महिलाओं से अपील है कि कृपया आप खुद बाहर हा जाइए।
वंचित महिलाओं को शीघ्र जोड़ा जाएगा
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिलाएं इस योजना से जुड़ने से वंचित रह गई हैं, उन्हें भी शीघ्र जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जो लकीर खींच दी है, उसे कोई मिटा नहीं सकेगा। 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं मंइयां सम्मान योजना से इतनी सशक्त हो जाएंगी कि ऐसे कई सिलेंडर स्वयं खरीद लेंगी।
उन्हें इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, जबतक ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तबतक राज्य विकास नहीं कर सकता। अब महिलाएं राज्य की दिशा एवं दशा को आगे ले जाने का काम करेंगी।
कार्यक्रम से पहले महिला लाभुकों एवं अन्य नागरिकों के पास एसएमएस से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश पहुंचा।
ये था हेमंत सोरेन का संदेश
जोहार! अबुआ सरकार के एक महीने पूरे होने पर हर बहन के खाते में दे रही है 2500 रुपये की सम्मान राशि।
यह सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि हर बहन के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।
आपके विश्वास के साथ, हम विकास और समानता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
अबुआ सरकार आपके साथ है, आपके हर सपने को साकार करने के लिए।
महिला-पुरुष को कंधे से कंधे मिलाकर चलने से ही राज्य का विकास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह बिना दो बैलों का हल नहीं चल सकता तथा खेती नहीं हो सकती, उसी तरह महिला एवं पुरुष के कंधे से कंधे मिलाकर चलने से ही राज्य और देश का विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंइयां सम्मान योजना के माध्यम से उनकी सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था दी है, जिसमें महिलाएं को अपने सपनों को पूरा करने की पूरी क्षमता होगी।
वे इस पैसे से अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगी। कहा, उनकी सरकार समय-समय पर गांव और देहातों का भ्रमण भी करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि आर्थिक समृद्धि के लिए आपके द्वारा किन-किन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार के द्वारा आपको आगे भी पूरा सहयोग मिलेगा।
नालंदा में 5 साल के बच्चे की दर्दनाक हत्या, शव मिला पुआल के ढेर में
7 Jan, 2025 12:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहारशरीफ। नालंदा के बिहारशरीफ के नूरसराय थाना के डोईया गांव में सोमवार की सुबह 5 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता सोनू पासवान ने बताया कि रविवार की देर शाम से ही दीपांशु कुमार अपने घर के पास से गायब हो गया था। गायब होने के बाद स्वजन ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। परिजनों ने शाम में ही किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।
बच्चे की उंगलियां कटी पाई गईं
परिजनों ने घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई है। क्योंकि बच्चे की उंगलियां कटी हुई है और पास में खून के धब्बे भी पाए गए हैं। गांव के ही कुछ दूरी पर टावर के पास पुआल की ढेर में दीपांशु के शव को ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ संजय जयसवाल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। वहीं, इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल एफएसएल और डाग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी भी घटनास्थल पर मुस्तैद दिखाई दिए।
बिहार में अगले दो दिन तक रहेगा शीतलहर का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
7 Jan, 2025 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से प्रदेश में घने कोहरे छाए रहने के साथ शीत दिवस की स्थिति बीते चार दिनों से बनी हुई थी। सोमवार को मौसम में थोड़ा बदलाव होने से खिली धूप से लोगों को कनकनी से राहत मिली। हालांकि, आने वाले दो दिनों में फिर से शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।
बिहार के इन जिलों में शीतलहर का कहर
बिहार के पटना, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया, कटिहार में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बच्चों को ठंड में अधिक निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।
बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पटना सहित कई जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री वृद्धि के साथ 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
वहीं, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
11.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पटना का न्यूनतम तापमान व 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में घना कोहरा सुबह के समय छाए रहेगा। घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
चार दिनों बाद फिर बढ़ेगी ठंड
चार दिनों के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश के 33 जिलों में अत्यंत घना कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर का प्रभाव बना रहा। खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में घना कोहरे का प्रभाव बना रहा।
सिवान में 8 दिनों से ठिुठरन भरी ठंड से लोगों को परेशानी
सिवान के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 8 दिनों से ठिुठरन भरी ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं, ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
ठिठुरन भरी ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
कनकनी बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबके रहना उचित समझ रहे हैं। ठंड से बच्चे, महिला व बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिहार में भूकंप के झटके किए महसूस; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.36, दहशत में आए लोग
7 Jan, 2025 12:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ये झटके सुबह 6.38 बजे महसूस किए गए हैं।
इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के मुताबिक, नेपाल का गोकर्णेश्वर, भूकंप का केंद्र था।
बिहार के इन जिलों में महसूस किए गए झटके
बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेगूसराय, मुंगेर, शिवहर और सारण में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
असम में भी महसूस हुए झटके
असम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेपाल में तो रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई। बता दें कि नेपाल भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जिससे हिमालय का निर्माण होता है। नेपाल में अक्सर भूंकप के झटके महसूस किए जाते हैं।
मुजफ्फरपुर में भूकंप के 10-15 सेकंड तक झटके
मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मंगलवार सुबह करीब 6:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकल गए।
लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि तब तक झटके खत्म हो गए। भूकंप को तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। इसका केंद्र नेपाल के काठमांडु के पास गांकेश्वर बताया जा रहा है। भूकंप से अब तक किसी जान माल की क्षति की सूचना नहीं है। लोगों ने हिलाते पंखे का वीडियो मोबाइल में कैद किया है।
मंदिर के पास मिला गोमांस, हिंदूवादी संगठनों ने दिया धरना
7 Jan, 2025 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। इसमें देश विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी बीच पुराने शहर की पीपल गांव चौकी के पीछे मंदिर के पास गो मांस फेंके जाने की घटना से यहां हंगामा मच गया। गो मांस की सूचना पर हिंदूवादी संगठन यहां पहुंच गए।
बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए कहा कि गोमांस के टुकड़े कैसे फेंके गए। पुलिस सफाई देती रही लेकिन हंगाम बढ़ता गया। हिंदु संगठन मंदिर के पास बैठकर धरना देने लगे। पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराते हुए पीपल गांव चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। डीसीपी ने कार्रवाई करने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए एसीपी के नेतृत्व में टीम बना दी।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव इलाके में सोमवार को एक मंदिर के पास गो मांस मिला। सड़क पर टुकड़ों में बंटे मांस को लेकर शिकायत की गई कि यह गो मांस है, इसकी जांच कराई जाए। पुलिस जांच में जुटी थी तभी हिंदुवादी संगठनों वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। गो मांस की सूचना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। चौकी पर हंगामे के बाद मंदिर के पास धरना शुरू हो गया। पुलिस अधिकारियों ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है।
संभल के बाद फिरोजाबाद में मिला करीब 30 सालों से बंद एक पुराना मंदिर, प्रशासन ने खुलवाया
7 Jan, 2025 10:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिरोजाबाद । संभल के बाद यूपी के कई शहरों में सालों से बंद मंदिर मिल रहे हैं। इनकी साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था करने के बाद पूजा-पाठ शुरू किया जा रहा है। फिरोजाबाद के मुस्लिम बहुल इलाके में भी करीब 30 सालों से बंद एक पुराना मंदिर मिला है, जिसका ताला प्रशासन ने खोला। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद के शहीद चौक के सामने बेहद तंग गली में मुस्लिम बहुल इलाका है, जहां गली के कोने पर एक मंदिर में सालों से ताला पड़ा हुआ था। बजरंग दल को जब इसकी जानकारी मिली कि यह शिव मंदिर काफी समय से बंद है, तब भारी फोर्स की तैनाती के बाद जिला प्रशासन ने मंदिर का ताला खुलवाया। हालांकि इस मंदिर का ताला खुलने का विरोध किसी ने नहीं किया।
कई दशक पहले यहां हिंदू परिवार का घर था, उसमें ही गली के बाहर ये मंदिर था। वह परिवार गली को छोड़कर चला गया और मंदिर में ताला लगा हुआ है। मंदिर के अंदर की दीवारों पर धार्मिक शब्द लिखे हुए हैं और यहां खंडित मूर्तियां रखी हुई हैं। फिरोजाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण संवत 2020 (साल 1963) में हुआ था और लंबे समय से बंद पड़ा था। करीब 60 साल पुराना मंदिर है। मंदिर के खुलने से स्थानीय समुदाय को उनके धार्मिक अधिकार वापस मिले हैं। वहां का मुस्लिम समुदाय ने भी इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि मंदिर खोलने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और यहां कोई विवाद नहीं है।
महाकुंभ में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले 11वीं के छात्र को बाल संप्रेक्षण ग्रह भेजा गया
7 Jan, 2025 09:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं को टार्गेट पर लेकर बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले 11वीं के छात्र को आखिरकार हिरासत में लेकर स्पेशल टीम प्रयागराज ले आई। आरोपी नाबालिग छात्र से पुलिस की पूछताछ के बाद आईबी, एटीएस और एनआईए के अफसरों ने पूछताछ की।
5 घंटे तक पूछताछ के बाद छात्र को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह यानी बच्चा जेल भेजा गया। नाबालिग होने की वजह से जांच टीमों ने उसकी फोटो और वीडियो की अनुमति नहीं दी। बिहार से अरेस्ट कर प्रयागराज लाए गए छात्र से लंबी पूछताछ में बताया कि खुन्नस में उसने अपने दुश्मन बने नाबालिग छात्र को फंसाने के लिए यह सब किया था। दोनों एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते हैं। पूछताछ में बताया कि दोनों लंबे वक्त तक करीबी दोस्त रहे। कुछ विवाद हुआ। विवाद की वजह एक लड़की रही। विवाद बढ़ने पर दोनों अलग हो गए। कॉलेज में दोनों के बीच विवाद की कहानी आम है। आरोपी नाबालिग छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस प्रकार के मामले देखे और कालेज छात्र को फंसाने के लिए फर्जी आईडी पर धमकी जारी कर दी।
छात्र ने 31 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर नसर पठान नाम की आईडी से धमकी दी थी। पोस्ट में लिखा था- ऑल ऑफ यू, तुम सब अपराधी हो। महाकुंभ में बम ब्लास्ट होगा, 1000 हिंदुओं को मारा जाएगा। उसी दिन विपिन गौर नाम के युवक ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट को डायल-112 यूपी पुलिस को टैग करते हुए शेयर किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
महाकुंभ मेला से पहले लखनऊ-प्रयागराज स्टेट हाईवे की सड़क धंसी
7 Jan, 2025 08:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। महाकुंभ मेला से पहले लखनऊ-प्रयागराज स्टेट हाईवे की सड़क धंस गई। यह स्पॉट शहर के अंदर की दाखिल होने पर पड़ता है। अचानक सड़क धंसने के बाद हादसे की स्थिति बनी। लेकिन प्रशासन के द्वारा बैरिकेडिंग करवा दी गई है। सोमवार सुबह अचानक हादसा तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल के गेट नंबर 3 के सामने हुआ। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा। इसमें करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। उस दौरान लोग आ-जा रहे थे। मगर बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आने जाने वाले वाहनों को सुरक्षित रास्ता से निकाला जा रहा है। करीब 10 किलोमीटर लंबे ब्रिज का जहां पर निर्माण हो रहा है, ठीक उसी के बगल में यह सड़क जमीन में धंस गई। बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जनवरी को इसी सड़क से होकर बगल में बन रहे स्टील ब्रिज का निरीक्षण करने के लिए गए थे।
ईको गाड़ी चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को गोली लगी
6 Jan, 2025 05:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिरोजाबाद, जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित गाँव कंथरी के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गये। घायल बदमाशों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह बदमाश दो दिन पहले एक ईको कार लूट कर फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और बदमाशों से मुठभेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी पहचान शकील और फहीम के रूप में बताई।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों से एक लूटी हुई ईको कार और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। फहीम पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
कोहरे के चलते बस ट्रैक्टर से टकराई, दर्जनों घायल
6 Jan, 2025 05:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में नेपाल से चंडीगढ़ जा रही एक निजी बस घने कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि थाना खुटार अंतर्गत नेपाल से सवारियां भरकर चंडीगढ़ जा रही एक निजी बस जब आसाम रोड पर तिकुनिया के पास पहुंची, तभी कोहरे के कारण सामने चल रहे ट्रैक्टर से बस टकरा गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की बस चालक विशाल (44) एवं एक महिला सीता (28) तथा उसका 3 वर्ष का बेटा सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस तथा ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
