उत्तर प्रदेश
राष्ट्रद्रोह वाद में कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, थाने से मांगी आख्या
11 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा । राष्ट्रद्रोह वाद में बृहस्पतिवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। तीन नोटिस भेजने के बाद भी सांसद कंगना रनौत या उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता नहीं आया। इस पर अदालत ने 20 दिन के अंदर 29 जनवरी को न्यू आगरा थाने से आख्या मांगी है। आठ फरवरी को अदालत का आदेश आ सकता है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत के विरुद्ध आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को एक वाद दायर किया था। इस वाद में कहा गया कि 27 अगस्त 2024 को कंगना रनौत ने एक बयान जो अखबारों में छपा था पढ़ा, जिसमें कंगना ने कहा कि अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक जो किसान दिल्ली बॉर्डर पर काले कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे थे, वहां हत्याएं हो रही थीं, बलात्कार हो रहे थे और अगर उस समय देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते। कंगना रनौत पर वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत ने देश के करोड़ों किसानों का अपमान किया है। किसानों को हत्यारा बलात्कारी और उग्रवादी तक कह दिया है।
वादी अधिवक्ता ने अपने वाद में कहा है कि चूंकि वह भी एक किसान के बेटे हैं, उन्होंने खेती भी की है। इसलिए उनकी भी भावनाएं आहत हुईं हैं। अधिवक्ता ने अपने वाद पत्र में यह भी कहा है कि 17 नवंबर 2021 को कंगना रनौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाते हुए एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाल पर चांटा खाने से भीख मिलती है आजादी नहीं और यह भी कहा था कि 1947 में जो आजादी मिली वह महात्मा गांधी के भीख के कटोरे में मिली थी। असली आजादी तो सन 2014 में तब मिली जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई थी। इससे साफ जाहिर है कु स्वतंत्रता आंदोलन में जिन देशभक्तों ने अपनी शहादतें दीं तथा फांसी के फंदे चूमे हजारों लाखों स्वतंत्रता नेताओं ने जेल यात्राएं सहीं। अंग्रेजों के जुल्म सहे। उनका भी कंगना ने अपमान किया है। राष्ट्रपिता का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है। देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
11 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत आज शुक्रवार को प्रयागराज में 100 नई बसों और ‘अटल सेवा’ नामक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई हैं ताकि कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा कुंभ की तैयारियों का जायजा लेते हुए एयरपोर्ट लौटते समय सड़क किनारे की सुंदरता देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और पैदल चलने लगे। उन्होंने सड़क किनारे की हरियाली और सजावट की सराहना की। उनके साथ अन्य मंत्री और अधिकारी भी गाड़ियों से उतरकर इस अनौपचारिक निरीक्षण में शामिल हुए। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने स्वराज रानी नेहरू अस्पताल में ‘नंदी सेवा संस्थान’ द्वारा संचालित ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस विशेष रसोई में गरीबों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है। सीएम योगी ने खुद लोगों को भोजन परोसकर इस पहल की सराहना की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी ने सभी अखाड़ों के संतों के साथ रात्रिभोज किया
10 Jan, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे के पहले दिन साधु संतों के साथ रात्रि भोज कर उन्हें उपहार भी भेंट किया। इस रात्रि भोज में सभी अखाड़ों, खाकचौक, दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के संत उपस्थित रहे।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित रेडियो ट्रेनिंग हॉल में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में जूना, निरंजनी, उदासीन बड़ा, निर्मल, तीनों वैष्णव अखाड़े (निर्मोही, दिगंबर, निर्वाणी), अग्नि, आवाहन, अटल एवं आनंद अखाड़े के संत शामिल रहे। साथ ही खाकचौक से संतोष दास (सतुआ बाबा) भी इस दौरान उपस्थित रहे। इससे पूर्व, दिन में मुख्यमंत्री योगी ने सभी अखाड़ों के शिविरों में व्यवस्था परखी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को सनातन के ध्वजवाहक सभी 13 अखाड़ों, खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा परंपरा तथा तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त है।
साधु संतों ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया। इसके पहले, मुख्यमंत्री ने सेक्टर 23 स्थित जजेज कालोनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मेला अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को महाकुंभ मेले में आने वाले न्यायाधीशों और न्यायमूर्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम करने का आदेश दिया।
बापू धाम रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने ट्रैक पर कुर्सी रखकर ट्रेन को रोकने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
10 Jan, 2025 01:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंपारण: चंपारण के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन बापू धाम के चैलाहा हॉल्ट पर मंगलवार की रात को जो कुछ भी हुआ, उससे यह साफ जाहिर होता है कि बदमाश ट्रेन जिहाद को अंजाम देने में जुटे हुए थे. हालांकि वे अपने मकसद में सफल हो पाते, इससे पहले ही डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार से मोतिहारी की तरफ जाने के लिए आ गई और वे सीमेंटेड कुर्सी को ट्रैक पर रखने में असफल रहे. हालांकि सीमेंटेड कुर्सी का कुछ हिस्सा ट्रैक पर था, लिहाजा ट्रेन उसे टक्कर मारती हुई निकल गई. इस टक्कर के निशान इंजन पर देखे जा सकते हैं. अब इस मामले में 3 आरोपी पकड़े गए हैं, जिनमें से एक नाबालिग है. आरोपियों ने शराब के नशे में यह वारदात करने की बात कबूली है.
पकड़े गए मुमताज अंसारी और जुम्म्मन मियां ने स्वीकार किया है कि तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले शराब पी और फिर नशे में सीमेंटेड कुर्सी उठाकर रेलवे ट्रैक पर रखने की कोशिश की. सीमेंटेड कुर्सी का कुछ हिस्सा ट्रैक पर था. जिससे दिल्ली आनंद विहार से आ रही डाउन चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस टकराई थी. हालांकि इस टक्कर में किसी प्रकार की कोई क्षति नही हुई थी. अगर आरोपी ट्रैक के बीचों बीच सीमेंटेड कुर्सी रखने में सफल हो जाते तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था. पकड़े गए सभी आरोपी चैलाहा हॉल्ट के आसपास के एक ही इलाके के बताए जा रहे हैं.
आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया चैलाहा हॉल्ट के पास ट्रैक पर सीमेंटेड कुर्सी रखने के मामले में मुमताज अंसारी व जुमन मियां को गिरफ्तार किया गया है. उसी गांव का एक नाबालिग भी पकड़ा गया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा. इन दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई चल रही है. पूछताछ में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पकड़े जाने के बाद बदमाश अपने बचाव में शराब के नशे का बहाना बना रहे हैं. आरोपियों के बयान से रेलवे सुरक्षा बल की लापरवाही पर भी पर्दा पड़ रहा है और इससे उसका बचाव हो रहा है. इसलिए वह इस बयान को अपने लिए मुफीद मान रही है.
आरोपियों और आरपीएफ के दावों से कुछ सवाल पैदा हो रहे हैं:
1. क्या सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी?
2. शराब पीने के बाद सभी आरोपियों का दिमाग एक जैसे काम कर रहा था?
3. शराब के नशे में रेलवे ट्रैक ही क्यों दिखा, बगल की खाली जमीन क्यों नहीं दिखी?
4. बदमाश अगर नशे में थे तो दूर से आती हुई ट्रेन दिख गई और वे भाग कैसे गए?
5. यह कैसा नशा था कि ट्रैक पर सीमेन्ट की कुर्सी रखने के बाद सभी को भागना याद रहा?
6. क्या नशे में किसी का मर्डर कर दिया जाए या फिर मर्डर करने की कोशिश की जाए तो पुलिस क्या करेगी?
साफ है कि पकड़े जाने के बाद बदमाश नशे में गलती होने का बेतुका तर्क दे रहे हैं और आरपीएफ भी शायद उनके इस कबूलनामे को सही मानने की भूल कर रही है. शरारती तत्वों की कारस्तानी से कई जिन्दगी दाँव पर थी. ऐसे में जरूरत इस बात की है कि शरारती तत्वों पर सख्त कारवाई के साथ उनकी मंशा की जाँच की जाए.
लखीसराय में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, एक घायल
10 Jan, 2025 01:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखीसराय: लखीसराय में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. एक रेल पटरी को पार करते समय हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई. मरने वाली महिलाएं सगी बहने थीं. वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखीसराय जिले के चानन के शहीद जितेंद्र हाल्ट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे में मृत और घायल चारों महिलाएं सगी बहने हैं.
जानकारी के मुताबिक, चारों बहनें एक पैसेंजर ट्रेन से उतर कर ट्रैक को पार कर रही थीं. उसी दौरान दूसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार हमसफर एक्सप्रेस आ गई. महिलाएं ट्रेन को देख नहीं पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव 15 से 20 फीट की दूरी तक ट्रैक पर बिखर गए.
ब्रह्मभोज के लिए जा रही थीं महिलाएं
मृतकों में पिपरिया की निवासी संसर देवी, पीरगौरा की रहने वाली चंपा देवी, तथा पीरगौरा की ही निवासी राधा देवी शामिल हैं. वहीं एक बहन हादसे में बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल है. घायल महिला के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. सभी बहनें अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए गोपालपुर गांव जा रही थीं. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद हडकंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ED ने RJD विधायक आलोक कुमार मेहता के 16 ठिकानों पर मारी रेड, कोऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच जारी
10 Jan, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के करीबी विधायक आलोक मेहता के घर ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने सुबह-सुबह पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के घर छापा मारा है. ED ने विधायक के 16 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है. यह छापेमारी करोड़ोंके लेनदेन मामले में की गई है. बिहार के साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की गई है. ED ने पटना समेत देश के उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में भी एक साथ 16 ठिकानों पर रेड की है. बताया जा रहा है कि ED की तरफ से यह कार्रवाई बैंक लोन घोटाले से जुड़े एक मामले के संबंध में की गई है. पूरा मामला वैशाली कोऑपरेटिव बैंक से संबंधित बताया जा रहा है. जिसमें करोड़ों रुपए के लेनदेन की जांच की जा रही है. यह भी बताया जा रहा है कि यह छापेमारी वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप के तहत की गई है.
पिता लालू-आलोक नीतीश सरकार में रह चुके मंत्री
आलोक मेहता की गिनती राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेताओं में होती है. वह RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं. उनके पिता तुलसी प्रसाद मेहता भी लालू सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बिहार में जब-जब भी महागठबंधन की सरकार बनी है. तब-तब आलोक मेहता मंत्री बने हैं. इसके अलावा वह पार्टी में भी कई अहम पदों को संभाल चुके हैं. आलोक मेहता उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से RJD से सांसद भी रह चुके हैं. आलोक मेहता की गिनती राज्य के मंझे हुए राजनीतिज्ञ के रूप में होती है.
छापेमारी से मचा हड़कंप
ED की टीम मेहता के पटना स्थित सरकारी आवास पर भी छापा मार रही है. वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. मेहता महागठबंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे.टीम फिलहाल मेहता से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की जांच कर रही है. इस छापेमारी के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है.
धनबाद में पति ने पत्नी की हत्या के बाद झूठी लापता होने की बनाई कहानी
10 Jan, 2025 12:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद: धनबाद जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दी. इंसान से हैवान बने पति ने पहले अपनी पत्नी को एक महीने तक भूखा रखा. पत्नी की मौत होने के बाद उसके शव को नदी के किनारे फेंक दिया. वहीं उसके बाद वो पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी बनाने लगा.
यह घटना झारखंड की कोयला नगरी धनबाद जिला के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई. मधुबन थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज झा पर अपनी ही पत्नी अपराजिता को तड़पा-तड़पा कर मारने और उसके शव को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नदी के किनारे पुल के नीचे फेंकने का आरोप है. पूरी घटना को अंजाम देने के बाद षड्यंत्र के तहत पति नीरज झा ने पत्नी अपराजिता के लापता होने की झूठी कहानी रचकर सबको गुमराह करने की कोशिश करने लगा.
2022 में हुई थी शादी
हालांकि अपराजिता के माता-पिता को उसके पति नीरज झा और उसके ससुराल वालों पर शक हुआ. इसके बाद उन लोगों ने धनबाद जिला के मधुबन थाना में अपराजिता के अपहरण और दहेज प्रताड़ना से संबंधित एक मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद मधुबन थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई. इसी क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली कि अपराजिता की शादी वर्ष 2022 में हुई थी.
परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
शादी के बाद से ही उसके पति नीरज और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे. शक होने के बाद पुलिस ने घंटा से नीरज झा और उसके परिजनों से पूछताछ शुरू की. वहीं मृतक अपराजिता का शव धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के कतरी नदी के पुल के नीचे से बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक अपराजिता के पति नीरज झा,उसकी सास शोभा देवी समेत चार लोग शामिल हैं. मृतक अपराजिता के परिजनों के मुताबिक, दहेज में कार नहीं मिलने के कारण ससुराल के लोग हैवान बन बैठे. अक्सर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे.
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में 5G केस टेस्ट लैब का किया उद्घाटन
10 Jan, 2025 12:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: नए साल में रांची को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कई सौगात दी हैं. इनमें 5G टेक्नोलॉजी से युक्त 5G केस टेस्ट लैब, प्रशिक्षण प्रयोगशाला शामिल हैं. यह देश का पहला कोयले के लिए हाईटेक डिजिटल प्रयोगशाला है. उन्होंने रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. साथ ही कर्मचारियों के लिए बनने वाली 4 मल्टीलेवल आवासीय परिसर की भी आधारशिला रखी. सीसीएल कर्मियों के लिए आठ मंजिल वाली चार टावर बनाई जाएगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी.
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यह देश का पहला कोयले के लिए हाईटेक डिजिटल प्रयोगशाला है. यह 5G टेक्नोलॉजी वाली प्रयोगशाला के उपयोग से मौसम बिगड़ने के बावजूद माइनिंग की स्थिति, माइनिंग के समय वेदर की जानकारी और गाड़ियों के मूवमेंट आदि गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक होगा.
कई सुविधाओं से है लैस है लैब
माइनिंग के क्षेत्र में नई-नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसमें 5G टेक्नोलॉजी की मदद से मुख्यालय में बैठकर अब माइनिंग क्षेत्र की स्थिति, वाहनों के मूवमेंट पर बेहद आसानी से नजर रखी जाएगी. यह कोल मिनिस्ट्री में पहला प्रयोग है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौसम बिगड़ने के कारण कई बार खदानों के अंदर मजदूरों के फंसे होने की शिकायत प्राप्त होती थी. ऐसी स्थिति में उनको बाहर लाने में यह 5G यूज केस टेस्ट लैब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने के कारण कोयला क्षेत्र में काम करने में काफी सहूलियत देगा.
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की रखेंगे नींव
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कोयला मंत्री से फिर एक बार खनिज रॉयल्टी के झारखंड के सरकार और केंद्रीय कंपनियों पर बकाया 1.36 लाख करोड़ के भुगतान की मांग रखी. 10 जनवरी यानी आज केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुहुतु स्थित रिनपास की जमीन पर बनने वाली प्रस्तावित 200 बेड वाली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव रखेंगे. वह जगन्नाथपुर में आईबीएम भवन का भी उद्घाटन करेंगे.
दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं केंद्रीय कोयला मंत्री
बता दे कि केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं. रांची पहुंचने के साथ ही केंद्रीय कोयला मंत्री पहले सेंट्रल माइनिंग प्लैनिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) में 5G यूज केस टेस्ट लैब का उद्घाटन किया. इस विशेष रूप से कोयला खनन उद्योग में सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह प्रयोगशाला 5G रेडियो और कोर प्रौद्योगिकी को 5G सक्षम उपकरणों के साथ-साथ एक प्रशिक्षण और विकास केंद्र के रूप में कार्य करेगी.
महाकुंभ में कल्पवास में रहेंगी दुनिया की सबसे अमीर महिला लॉरेन पॉवल
10 Jan, 2025 11:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक, लॉरेन पॉवल जॉब्स महाकुंभ मेले में भाग लेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेन 13 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रयागराज में रहेंगी और कल्पवास में रहते हुए साधुओं के साथ सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में रहने का फैसला लिया है, जहां वे गंगा स्नान और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगी।
लॉरेन को हिंदू और बौद्ध धर्म से विशेष लगाव है, जो उनके दिवंगत पति स्टीव जॉब्स के जीवन का हिस्सा रहा है। स्टीव जॉब्स बाबा नीब करौली और परमहंस योगानंद की शिक्षाओं से प्रभावित थे और हमेशा योगी की आत्मकथा नामक पुस्तक अपने साथ रखते थे। लॉरेन भी इन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए महाकुंभ में भाग लेंगी। उनकी शादी भी बौद्ध तरीके से संपन्न हुई थी।
लॉरेन पॉवल जिनकी उम्र 61 साल है, महाकुंभ के दौरान साधु-संतों के बीच रहकर आध्यात्मिक अनुभव का आनंद लेंगी। लॉरेन अपने सादगीपूर्ण जीवन के लिए मशहूर हैं। कल्पवास का अर्थ गहन आध्यात्मिक अनुशासन है, जो प्राचीन हिंदू परंपराओं से प्रेरित है। यह एक महीने की अवधि में होता है, जिसमें भक्त गंगा में स्नान, संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन करते हैं। कल्पवास का उद्देश्य सांसारिक जीवन से ऊपर उठकर आत्मचिंतन और ईश्वर से जुड़ने की प्रक्रिया है। लॉरेन इस परंपरा का पालन करते हुए साधुओं के शिविर में ठहरेंगी। लॉरेन जैसी हस्ती के महाकुंभ में आने से आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। यूपी सरकार और महाकुंभ प्रशासन लॉरेन की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं। उनके आगमन से महाकुंभ में आध्यात्मिकता और वैश्विक संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा।
13 साल की राखी बनेगी साध्वी, माता-पिता ने बेटी को जूना अखाड़े को किया दान
10 Jan, 2025 09:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है, और इस मौके पर एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल आगरा से आए एक दंपती ने अपनी 13 साल की बेटी को जूना अखाड़े को दान कर दिया, ताकि वह साध्वी बन सके। राखी सिंह, जो आगरा के स्प्रिंग फील्ड इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है, ने साध्वी बनने की इच्छा जाहिर की थी, उसकी इच्छा को उसके माता-पिता ने पूरी किया।
राखी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसके माता-पिता ने राखी को जूना अखाड़े को दान करने का फैसला लिया। गंगा स्नान के बाद, जूना अखाड़े के संत कौशल गिरि ने राखी को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिविर में प्रवेश कराया और उसका नया नाम गौरी रखा। अब गौरी का पिंडदान 19 जनवरी को किया जाएगा, और उसके बाद वह जूना अखाड़े के गुरु परिवार का हिस्सा बनेगी।
राखी के पिता, संदीप सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी संत कौशल गिरि से पिछले चार वर्षों से जुड़े हुए हैं। संत गिरि ने उनके मोहल्ले में भागवत कथा कराई थी, जिसके बाद उनके परिवार के मन में भक्ति की गहरी भावना पैदा हुई। तभी राखी ने साध्वी बनने की इच्छा जाहिर की थी। संदीप सिंह ने बताया कि परिवार ने अपनी बेटी की इच्छा का सम्मान करते हुए राखी को साध्वी बनने का मार्ग दिखाया।
जूना अखाड़े के महंत गिरि ने फैसले का स्वागत कर कहा कि यदि राखी भविष्य में और पढ़ाई करना चाहती है, तब गौरी को आध्यात्मिक शिक्षा दी जाएगी। यह घटना एक नई परंपरा को जन्म देती है, जिसमें एक परिवार ने अपनी बेटी को साध्वी बनने की प्रेरणा दी। यह साबित करता है कि आजकल के युवा अपनी इच्छाओं के मुताबिक जीवन को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।
कोहरे में हाईवे पर 6 गाडिय़ां भिड़ीं
10 Jan, 2025 08:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुरादाबाद। यूपी के 36 जिलों में कोहरा छाया है। सहारनपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। मुरादाबाद में कोहरे से 6 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार पीछे से बस में घुस गई, फिर पीछे से पुलिस की गाड़ी समेत चार वाहन और टकरा गए। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। हादसा मुरादाबाद बाईपास के जीरो पॉइंट पर हुआ। बरेली में भी तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को बुलाया। कार सवार 4 युवकों को शीशा तोडक़र बाहर निकाला गया।
महाकुंभ-2025 सुरक्षा का खास जिम्मा, अमेरिकन और इंग्लैंड ब्रीड घोड़ों पर
9 Jan, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 की सुरक्षा व्यवस्था में हॉर्स पावर यानी अश्व-शक्ति लगाई गई है। ये घोड़े कोई आम धोड़ा नहीं, बल्कि पूरी तरह वेल ट्रेंड हैं। इशारों पर कदमताल करते हुए रास्ता बनाते हैं। जमीन के साथ-साथ पानी में भी दौड़ सकते हैं। कुंभा मेला में क्राउड कंट्रोल के लिए यूपी की ट्रेंड माउंटेड पुलिस इन घोड़ों के साथ तैनात है। 130 घोड़ों के साथ जवान जब अलग-अलग ग्रुप में पेट्रोलिंग पर निकलते हैं, तब लोग इन्हें देखते रह जाते हैं। घुड़सवारों के दस्ते में भारतीय ब्रीड के अलावा अमेरिकन और इंग्लैंड ब्रीड के घोड़े भी शामिल हैं। इनकी कीमत 50 लाख से ढाई करोड़ तक है। इतना ही नहीं सभी घोड़ों की गर्दन में एक स्पेशल डिवाइस लगी है।
इस ग्रुप का मुखिया दारा सबसे समझदार है कुंभ क्षेत्र में माउंटेड पुलिस कैंप के पास ही घोड़ों के लिए अस्तबल है। दारा सबसे समझदार है। वहां अमेरिकन ब्रीड का घोड़ा है। दारा का जन्म आर्मी हिसार छावनी में 2020 में हुआ था। इसका पिता गोल्डन काइट है, जो अमेरिका से लाया गया था। गोल्डन काइट के चलते दारा के थाई में जीके टैग लगा है। मेले में 40 घोड़े अमेरिकन ब्रीड के हैं, जो बहुत माइंडेड हैं। कुंभ मेला की सुरक्षा में तैनात सभी घोड़ों की गर्दन में खास तरह की डिवाइस लगाई है। ऑपरेशन कर इलेक्ट्रॉनिक चिप को लगाया गया है। इसमें घोड़ों का पूरा डेटा है। घोड़े की 7 पीढ़ियों का डेटा।
रोहतास में हत्या के मामले में 17 साल बाद जिंदा पाया गया व्यक्ति, चचेरे भाइयों को हुई थी जेल
9 Jan, 2025 02:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतास: बिहार के रोहतास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस शख्स की हत्या में चचेरे भाइयों ने जेल काटी, वह शख्स 17 साल बाद जिंदा मिला। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है और इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। दरअसल 17 सितंबर 2008 को नथुनी अचानक लापता हो गया था। तब मामा बाबूलाल पाल ने आरोप लगाया था कि चाचा और उनके बेटों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी। इस मामले में विमलेश, भगवान, और सतेंद्र को सात-आठ महीने जेल में रहना पड़ा। अब रोहतास पुलिस के अनुसार, नथुनी यूपी के झांसी स्थित बरुआसागर थाने के अंतर्गत गांव धवारा में मिला। अकोढ़ी गोला थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि नथुनी को लाने के लिए टीम भेजी गई है। ये घटना अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है।
हत्या का मामला था दर्ज
रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 50 वर्षीय नथुनी पाल झांसी के गांव धवारा में एक किसान के घर पिछले छह महीनों से रह रहा था। वह किसान धर्मदास अहिरवार के साथ काम कर रहा था। सोमवार को बरुआसागर थाने के धमना चौकी प्रभारी नवाब सिंह ने गश्त के दौरान उसे संदिग्ध स्थिति में देखा। पूछताछ में नथुनी ने अपने गांव का पता बताया, जिसके बाद चौकी प्रभारी ने बिहार के अकोढ़ी गोला थाने से संपर्क किया। बिहार पुलिस ने बताया कि नथुनी पाल 17 सितंबर 2008 से लापता था और उसकी हत्या का मामला दर्ज किया गया था। नथुनी पाल के लापता होने के बाद उसके मामा बाबूलाल पाल ने चाचा रती पाल और उनके चार बेटों विमलेश पाल, भगवान पाल, सत्येंद्र पाल और जितेंद्र पाल पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया, और उन्हें 7-8 महीने जेल में रहना पड़ा। इस घटना के बाद चचेरे भाइयों का पूरा परिवार कानूनी पचड़ों में उलझ गया। इस दौरान रती पाल की मौत भी हो गई।
जेल की सजा और पिता की मौत की
नथुनी पाल के जिंदा मिलने की खबर सुनकर हत्या के आरोपित उसके चचेरे भाई झांसी पहुंचे। नथुनी को देखकर वे भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा, 'हमने जेल की सजा भुगती और हमारे पिता ने इस घटना की तकलीफ में जान गंवा दी। जिसे हमने पाला, वह आज जिंदा मिला।' बरुआसागर थाना प्रभारी ने बताया कि नथुनी पाल को झांसी में बरामद कर लिया गया है। बिहार से आई पुलिस टीम अब उसे वापस लाने की तैयारी कर रही है। अकोढ़ी गोला थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
क्या था लापता होने का सच?
नथुनी पाल के पिता रामचंद्र पाल की मृत्यु के बाद उसकी देखभाल चाचा रती पाल ने की थी। चाचा के परिवार के साथ उसका अच्छा रिश्ता था, लेकिन 2008 में उसके लापता होने के बाद रिश्तों में खटास आ गई। मामा द्वारा लगाए गए आरोपों ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। 17 साल बाद नथुनी का इस तरह जिंदा मिलना और झांसी में रहना कई सवाल खड़े करता है। उसने इतने सालों तक अपने परिवार से संपर्क क्यों नहीं किया? क्या वह अपनी मर्जी से लापता हुआ था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है। यह घटना न केवल रोहतास जिले के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए चर्चा का विषय बन गई है। नथुनी का जिंदा मिलना जहां उसके परिवार के लिए खुशी की बात है, वहीं यह मामला न्याय और सच्चाई की परिभाषा पर भी सवाल खड़े करता है।
गोपालगंज के रामचंद्रपुर स्कूल हेडमास्टर पर शिक्षकों से 500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
9 Jan, 2025 01:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोपालगंज: गोपालगंज के एक विद्यालय में संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर पर शिक्षकों ने 500- 500 सौ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो प्रधानाध्यापक और शिक्षकों में बहस होने लगी। इसके बाद हेडमास्टर ने विरोध कर रहे सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा कर चले गये। मामला थावे प्रखंड के मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर का है।
शिक्षकों ने बताया कि हेडमास्टर के सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर चले जाने के बाद कमरे में बंद शिक्षक शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। लगभग आधा घंटा तक यह ड्रामा चला. इसके बाद कमरा खुला और सभी शिक्षक बाहर आये। इस दौरान कमरे में बंद शिक्षकों ने घटना का वीडियो बना लिया और DPO को भेज दिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद से शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया दोषी शिक्षक पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इस मामले पर शिक्षा विभाग के स्थापना के DPO मो. जमालुद्दीन ने बताया कि हेडमास्टर संजीव कुमार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में थावे के BEO को जांच के आदेश दिए गये हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
धनबाद में मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने पर महिलाओं ने किया विरोध, पोस्टर जलाए
9 Jan, 2025 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद। मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर माह की बढ़ी हुई ढाई हजार रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 6 जनवरी को ऑनलाइन हस्तांतरित की। कुल 1,415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपये हस्तांतरित हुए। प्रदेश की 56,61,791 महिला लाभुकों के खाते में राशि पहुंची। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंची है। योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
आग के हवाले किए पोस्टर
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को अंचल कार्यालय के समक्ष जमकर बवाल किया। आक्रोशित महिलाओं ने रणधीर वर्मा चौक के पास मनईटांड़ और भूदा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। यही नहीं, अंचल कार्यालय में लगाए गए सरकार की मंइयां सम्मान योजना के पोस्टर को भी आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने महिलाओं को समझाया
आक्रोशित महिलाओं के सड़क पर उतरने के कारण चिरागोड़ा से लेकर विनोद नगर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। धनबाद पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझाकर जाम को हटाया।
अंचल कार्यालय बंद होने से परेशान
आक्रोशित महिलाओं में विनोद नगर की सुमन देवी ने बताया कि तकरीबन चार दिनों से अंचल कार्यालय का वे चक्कर लगा रही हैं, लेकिन यहां आने के बाद कार्यालय में ताला लटका मिल रहा है, यही हाल आज भी है। कार्यालय में न तो को साहब हैं और ना ही कोई अन्य कर्मचारी। कोई यह भी बताने वाला नहीं है कि आखिर योजना की राशि अब तक हमारे खाते में क्यों नहीं पहुंची।
फार्म में गलती की वजह से नहीं मिला लाभ
सुमन देवी ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि फार्म भरते समय ही कुछ त्रुटि हुई होगी। इसे लेकर हम तमाम महिलाएं उपायुक्त कार्यालय भी गए थे, पर वहां के अधिकारियों ने हमें अंचल कार्यालय भेज दिया। कहा कि त्रुटि की जांच अंचल कार्यालय में ही होगी। यहां तो पिछले चार दिनों से तालाबंदी चल रही है, ऐसे में हमारी समस्या का निदान कौन करेगा। हीरापुर की सुनंदा देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही अंचल कार्यालय में महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था। तकरीबन दस बजे के आसपास अंचल कार्यालय में लगभग 300 के बीच महिलाओं की भीड़ जम गई।
सरकार को दी चेतावनी
सभी अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही थीं। जब 11 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे तो सभी महिलाओं ने अपना आपा खो दिया और महिलाएं सड़क पर उतर गईं। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं ऐसी हैं जिनको अब तक एक माह की भी किस्त नहीं मिली है। किसी को सिर्फ दो माह ही पैसे मिले हैं। आशा देवी का कहना है कि सरकार इस योजना के लिए यदि सक्षम नहीं है तो वह इस योजना को पूरी तरह बंद कर दे। किसी को राशि देना और किसी को राशि नहीं देना भेदभाव है। उन्होंने कहा कि आज तो महिलाओं ने पोस्टर जलाया है, सरकार ज्यादा परेशान करेगी तो आंदोलन और भी उग्र होगा।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
