उत्तर प्रदेश
सिंहभूम में बालू माफियाओं ने थानाध्यक्ष को घेरा, जान से मारने की दी धमकी
9 Jan, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिंहभूम। बालू माफिया को सादे लिबास में पकड़ने गए तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को बालू माफियाओं ने घेर लिया। इस दौरान बालू माफियाओं ने थाना प्रभारी को धमकी भी दी कि दूसरी बार दिखाई देने पर पूरी तरह गायब कर दिए जाओगे। इसके बाद जैसे-जैसे थाना प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी वहां से निकल पाए। बालू माफिया द्वारा थाना प्रभारी को धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सिविल ड्रेस में पहुंचे थाना प्रभारी
घटना बुधवार की सुबह की है। तांतनगर के संगम नदी बालू घाट पर अवैध बालू निकालने की सूचना पर तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल अपने एक सहयोगी पुलिसकर्मी के साथ सिविल ड्रेस में ही घाट पर पहुंच गए। इस दौरान वहां दर्जनों ट्रैक्टरों में बालू नदी से लोड किया जा रहा था। थाना प्रभारी को देखते ही बालू माफिया वहां पर एकजुट हो गए।
थानाध्यक्ष को घेरा
बेलचा, कुदाली समेत अन्य सामग्री लेकर सभी ने थानाध्यक्ष को घेर लिया। इस दौरान बाल माफिया सीधे तौर पर धमकी देने लगे कि हम थाने में मंथली पैसा देते हैं, माइनिंग विभाग को पैसा देते हैं। इसके बावजूद हमें कारोबार करने से क्यों रोका जा रहा है। दूसरी बार बालू घाट पर नजर आये तो ऐसा गायब करेंगे कि पता ही नहीं चलेगा।
जान बचाकर निकले पुलिस अधिकारी
इसके बाद पुलिसकर्मी ने माहौल को भांपते हुए कहा कि एक आदमी को आपका लीडर बना रहे हैं, पूरा मामला यही देख लेंगे। यहां दूसरी बार कोई नहीं आएगा, यही सब मामला देख लेगा। इसके बाद जैसे-तैसे वहां से पुलिस पदाधिकारी निकल पाए।
नहीं रुक रहा बालू का अवैध कारोबार
बता दें कि तांतनगर का इलीगड़ा व संगम नदी बालू घाट साल भर बालू माफिया के कब्जे में रहता है। दिन हो या रात बेधड़क बालू माफिया कारोबार अवैध रुप से करते हैं। पुलिस व माइनिंग विभाग लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध बालू के साथ ट्रेक्टर को जब्त करती है, इसके बावजूद अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
बालू माफियाओं के हौसले बुलंद
बुधवार को तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल के साथ हुई घटना बालू माफियाओं के हौसले को दिखा रही है कि एक पुलिस पदाधिकारी भी बालू माफियाओं के आगे कुछ नहीं है। अगर यही हाल रहा तो बालू घाट में बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
पटना हाईकोर्ट ने दरभंगा के कलेक्टर, CO और SHO को कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश
9 Jan, 2025 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: पटना हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवमानना से संबंधित मामले में दरभंगा के कलेक्टर, सीओ दरभंगा ऐवं सिमरी थाना के एसएचओ से जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ ने मधुरेश कुमार वर्मा ऐवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इन अधिकारियों से यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं इनके विरुद्ध अवमानना का वाद चलाया जाये?. कोर्ट ने सभी अधिकारियों को अगली कोर्ट में उपस्थित होने का भी निर्देश दिया है । उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने 28 मार्च 2024 को इस मामले पर सुनवाई करते हुए दरभंगा के सरवारा में अवैध रूप से बन रहे पंचायत भवन के निर्माण पर रोक लगाया था।
अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ वर्मा ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ताओं ने उक्त भूमि अस्पताल निर्माण के लिए दान किया था जिस पर अवैध रूप से पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। कोर्ट ने राज्य सरकार को बताने को कहा था कि याचिकाकर्ताओं द्वारा अस्पताल निर्माण के लिए दिये गये भूमि पर पंचायत भवन क्यों बनाया जा रहा है?
कोर्ट ने दरभंगा के कलेक्टर को स्थिति स्पष्ट करते हुए हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यदि दरभंगा के कलेक्टर द्वारा जवाब नहीं दायर करने की स्थिति में अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना होगा। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर हाईकोर्ट में क्रिस्मस की छुट्टी के दौरान पंचायत भवन का निर्माण दिन रात और तेजी से किया जा रहा है। कोर्ट ने दरभंगा के जिला जज को निर्माण स्थल का मुआईना कर दस दिनों में कोर्ट के समक्ष इस सम्बन्ध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने दरभंगा के जिलाधिकारी को पंचायत भवन निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी।
बिहार में 6 टीचर्स की फर्जी नौकरी का पर्दाफाश, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
9 Jan, 2025 01:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में शिक्षा विभाग का अजब-गजब कारनामा देखने को मिला है. यहां 3 फर्जी टीचर आराम से नौकरी कर रहे थे. लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी. बाद में जब फर्जी शिक्षकों को पकड़ने का अभियान चलाया गया तब ये बात सामने आई. जब तीनों के दस्तावेज चेक हुए तो पता चला अनु कुमारी के नाम से 6 टीचर नौकरी कर रहे हैं. इसके बाद से पूरे शिक्षा महकमें में खलबली मची हुई है.
3 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
फिलहाल जिन 3 शिक्षकों को फर्जीवाड़े में पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी कर दिया है. बाकी के खिलाफ भी जल्द ही एक्शन लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नगदेवा के तीन शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई का पत्र जारी किया है. ये तीनों शिक्षक एक ही विद्यालय में फर्जी सर्टिफिकेट पर कार्यरत थे. शिक्षा विभाग ने नगदेवा में पदस्थापित शिक्षिका अनु कुमारी, शिक्षक रवींद्र कुमार रवि तथा गोपाल कुमार के खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी किया है. जारी पत्र में यह बताया गया है कि वर्ष 2015 में प्राथमिक विद्यालय कैरीबांक में शिक्षिका अनु कुमारी पिता अशोक साह, शिक्षक रवींद्र कुमार पिता वासुदेव दास तथा शिक्षक गोपाल कुमार पिता उपेंद्र प्रसाद को पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा बहाल किया गया था. तकरीबन 8 से 9 साल तक इन शिक्षकों ने विभाग की आंख में धूल झोंक कर करीब लाखों रुपए का वेतन उठाया. जब इन सभी शिक्षकों का सर्टिफिकेट ऑनलाइन किया गया, तब यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया है.
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट से सामने आया फर्जीवाडा
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग सभी शिक्षकों के डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन कर रही है. जिनमें इन शिक्षकों के डॉक्यूमेंट को भी ऑनलाइन अपलोड करने को कहा गया था. जब इनका डॉक्युमेंट ऑनलाइन अपलोड किया गया, तब इनका साक्षमता प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया. विभाग ने इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए जवाब देने को कहा, किंतु कोई भी शिक्षक ना तो शिक्षा विभाग के सामने उपस्थित हुए और ना ही उन्होंने कोई जवाब दिया. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इन पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात कही है.
अनु कुमारी के नाम की 6 टीचर
जिन शिक्षकों के नाम पर यह तीनों शिक्षक नौकरी कर रहे थे उनमें से एक गोपाल कुमार बख्तियारपुर में शिक्षक हैं, जबकि रवींद्र कुमार रवि शेखपुरा में कार्यरत हैं. जबकि शिक्षिका अनु कुमारी के नाम पर कुल 6 शिक्षिका शिक्षा विभाग में काम कर रही थीं. इस पूरे मामले को लेकर नियोजन इकाई के अध्यक्ष श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि विभागीय पत्र मिलने के बाद इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. 17 जनवरी को इसे लेकर पंचायत समिति व शिक्षा समिति की बैठक रखी गई है, जिसमें निर्णय लेकर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
पटना के गांधी मैदान में 15 दिनों के लिए पाबंदी, आम लोगों की एंट्री पर बैन
9 Jan, 2025 12:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: पटना में मौजूद गांधी मैदान में अगर आप भी मॉर्निंग वॉक और इवनिंग के लिए जाते हैं, तो अब इस पर पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि ये पाबंदी 15 दिनों के लिए लगी है, लेकिन इस दौरान किसी को भी इस गांधी मैदान में जाने की इजाजत नहीं है. पटना के गांधी मैदान मे लोग खेलने के लिए भी आते हैं. वह भी अब इस मैदान में 15 दिनों तक नहीं आ पाएंगे. पटना आयुक्त कार्यालय की ओर नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि आम लोगों की एंट्री पर बैन रहेगा.
नोटिस में साफतौर पर लिखा गया है कि मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक गांधी मैदान पूरी तरह बंद रहेगा. इस पाबंदी का फैसला गांधी मैदान में परेड को देखते हुए लिया गया है. क्योंकि 11 जनवरी से यहां पर परेड की रिहर्सल होगी. हालांकि बार ये रिहर्सल ऑफिस में ही होती थी, लेकिन इस गांधी मैदान में होगी. इसके लिए सुरक्षा को लेकर भी ये निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा खासतौर पर इस मैदान पर पाबंदी गणतंत्र दिवस को देखते हुए लगाई गई है.
10 से 15 जनवरी रहेगी पाबंदी
पटना के गांधी मैदान में 15 दिनों के लिए ये पाबंदी लगाई गई, जो 10 जनवरी से 25 जनवरी तक रहेगी. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह बड़े लेवल पर मैदान में मनाया जाएगा. इस दौरान बिहार सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों की कई खूबसूरत झांकियां निकाली जाएंगी. इसी के लिए मैदान में तैयारियां भी की जाएगी. ऐसे में सभी चीजों को देखते हुए आम लोगों के लिए मैदान में एंट्री पर बैन का नोटिस जारी किया गया है.
गणतंत्रत दिवस पर बड़ी तैयारियां
जिन 15 दिनों के लिए गांधी मैदान में आम लोगों के लिए बैन हैं. उन दिनों मैदान में सिर्फ गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों से जुड़े कर्मी ही जा सकेंगे. उनके लिए भी सिर्फ एक-दो गेट ही खोले जाएंगे और बाकी सभी गेट को बंद रखा जाएगा. हालांकि इसके बाद 26 जनवरी से ही फिर से गांधी मैदान सभी के लिए दोबारा से खोल दिया जाएगा. हर साल गांधी मैदान में गणतंत्रत दिवस के मौके पर बड़ी तैयारियां की जाती हैं.
खाद्य तेलों में मिलावट, असुरक्षित पाए गए नमूने
9 Jan, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिरोजाबाद, सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय द्वारा चलाए गए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान के दौरान कई खाद्य तेलों के नमूने लिए थे जो जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। इन नमूनों की जांच में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाए गए, जिनसे गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।
दिवाली के त्योहार के मौके पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु 26 अक्टूबर 2024 को सुहाग नगर, फिरोजाबाद में तेल विक्रेता राजेश कुमार से रिफाइन्ड सोयाबीन का नमूना लिया गया, जिसमें रैन्सिडिटी और एसिड वैल्यू अधिक पाई गई। यह नमूना असुरक्षित पाया गया और लगभग 198 लीटर खाद्य तेल को सीज किया गया।
इसी तरह सुहाग नगर में दीपक गुप्ता से रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल और सरसों के तेल का नमूना लिया गया, जिसमें बटर यलो रंग (प्रतिबंधित) पाया गया। दोनों नमूने असुरक्षित पाए गए और 52,000 रुपये का खाद्य तेल सीज किया गया।
इसके अलावा, कठफोरी सिरसागंज में काजू का नमूना भी असुरक्षित पाया गया। 27 अक्टूबर 2024 को शिकोहाबाद में शिवम गुप्ता से लिया गया सरसों का तेल नमूना अधोमानक पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चन्दन पाण्डेय ने बताया कि जनपद में खाद्य तेलों में मिलावट की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे अल्सर जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसके चलते, खाद्य तेल की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और मिलावटी तेल विक्रेताओं के खिलाफ गोपनीय टीम गठित कर कार्यवाही की जाएगी।
जिन कारोबारियों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं, उनके लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जिसमें आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
महोबा में बालू खदान धंसने पर एक की मौत -एक अन्य घायल
9 Jan, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में आज अवैध खनन के दौरान मोरंग की एक खदान धंस जाने से बालू में दबकर एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस उप अधीक्षक हर्षिता गंगवार ने बताया की स्योढी गाँव के सिलालपुरा मोज़े में यह घटना उस समय हुयी ज़ब बालू चोरी करने के लिए कुछ लोग ट्रेक्टर लेकर एक खदान में पहुंचे थे. बताया गया है की एक टीले की नीचे से खुदाई करते समय बालू भरभरा कर धंस गयी जिससे वहां खुदाई कर रहा शिशुपाल नामक मजदूर उसमे दब गया और मौत की गोद में समा गया. एक अन्य ट्रेक्टर चालक युवक गोविन्द की बालू में दब जाने से कमर टूट गयी. सूचना मिलने पर मोके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की गोविन्द की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रिफर किया है. घटना स्थल स्योढी के किसान कुंअर पाल का खेत बताया गया है. यहां पूर्व में निजी भूमि के पट्टे वाली दर्जनों खदान संचालित होती रही है जिसमे बालू का खनन किया जाता रहा है. लेकिन इन दिनों यहां स्योढ़ी, सिलालपुरा, समेत पूरे क्षेत्र में निजी भूमि के पट्टे वाली खदान रिक्त होने से खनन कार्य बंद चल रहा है. ग्रामीण चोरी छिपे अवैधानिक तरीके से खनन कर रहे है.
दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
8 Jan, 2025 08:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । जिले के घोडंथबा ओपी प्रभारी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक प्रियांशु राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक ने नाबालिग को घर पहुंचाने के बहाने उसे जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में नाबालिग की मां ने थाना में आवेदन देकर प्रियांशु पर गंभीर आरोप लगाया था। थाने को दिए आवेदन में नाबालिग की मां ने बताया था कि उसकी बेटी रविवार को ट्यूशन पढ़ने गयी थी। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर वह अपनी नाबालिग बेटी को तलाशने निकली, तो उसे खोजते हुए जंगल जा पहुंची, जहां उन्होंने प्रियांशु राणा को बेटी के साथ जबरन गलत हरकत करते देखा। इसपर मां ने चिल्लाना शुरू किया जिसे सुन आस पास के ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर ओपी पुलिस को सौंपा दिया। इस मामले में ओपी प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है।
फिर रिश्ता हुआ कलंकित : ससुर ने किय्या अपनी बहू के साथ दुष्कर्म
8 Jan, 2025 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । गिरिडीह जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर विराम नहीं लग पा रहा है। जिले के बगोदर और सरिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अभी एक पखवारा भी नहीं बीता है, इस बीच पुनः बगोदर में एक ससुर द्वारा अपनी ही बहु के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे कर रिश्तों की मर्यादा और मानवता को तार - तार कर दिया है। वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में घटित इस रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगा थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाने को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसका ससुर पहले से ही उसपर गलत नज़र रखता था। पूर्व में भी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, लेकिन लोकलाज के डर से उसने उस समय मामले को छिपा लिया था। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि रविवार को जब उसका पति और सास गांव में ही एक पड़ोसी के घर आयोजित पूजा में शामिल होने गये थे, इसी दौरान उसके ससुर ने उसे घर मे अकेला पाकर अपनी हैवानियत दिखा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर अपने पिता को इस हैवानियत की घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ बगोदर थाना पहुंच घटना की सूचना दी। पीड़िता के बयान पर बगोदर थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
शहर के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर लगाये गये सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने की मांग
8 Jan, 2025 06:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । नगर निगम के उपनगर आयुक्त से चेंबर के सदस्यों ने मंगलवार को मुलाकात कर शहर के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर लगाये गये सभी सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करने की मांग किया। साथ ही शहर के चौक चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त कराने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी बातें कही।
ताकि शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। बता दें कि शहर कर सभी सड़कों पर जाम की समस्या इन दिनों आम हो गयी। जिससे लोगों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ता है। जाम से शहर की सड़कों की स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि दुपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को छोड़ दें तो पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। चैम्बर के पदाधिकारियों ने इस विषय मे कोई ठोस कदम उठाने की उप नगर आयुक्त से मांग की। मौके पर चैम्बर के अध्यक्ष राहुल बर्मन, सचिव विकास गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार,सुदीप गुप्ता, गौतम सागर आदि मौजूद थे।
बिहार झारखण्ड सीमा क्षेत्र का हार्डकोर नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी गिरफ्तार
8 Jan, 2025 05:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । झारखंड और बिहार पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से कुख्यात नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया गया है। तालो, भाकपा माओवादी का हार्डकोर सदस्य है और सीमावर्ती इलाकों में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को सोमवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि तालो बलियारी गांव के चोलखो नदी से होते हुए जंगल के रास्ते से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तालो को गिरफ्तार कर लिया।
कई नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड
एसपी डाॅ बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली तालो मरांडी, पिता स्व० संझला मरांडी, बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के नेहालडीह चिहरा का निवासी है। तालो मरांडी भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई नक्सली घटना में मुख्य आरोपी है। गुनियाँथर पंचायत के जेडो नदी के किनारे जमीन के अंदर गाड़ कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इसके अलावा निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार से लेवी वसूली के लिए धमकी और सुरक्षा गार्ड से मारपीट के मामलों में भी तालो का नाम सामने आया था। इसके खिलाफ झारखंड और बिहार में कुल चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम में थे शामिल
इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावे एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बुद्धीनाथ मार्डी, ,सहायक अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हवलदार किशुन मिस्त्री, आरक्षी सुनील कुमार यादव, सुखदेव कुमार साव, अर्जुन उराँव, अन्टु कु० सिंह, अजय कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार राय, दीपक प्रसाद मेहता, राजेश कुमार महतो, एसएसबी 35 बी की टीम, के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस सफलता को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत मानी जा रहा है।
नक्सली तालों मरांडी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी :
विस्फोटक बरामदगी मामले के आलोक में भेलवाघाटी थाना कांड सं0- 07/20 दि0- 23.04 2020 धारा-3/4/5 विस्फोटक अधि0 एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट प्रतिवेदित किया गया है । वर्ष 2020 में ही ग्राम गुनियाथार पंचायत निर्माणाधीन नदी पुल के ठीकेदार से लेवी लेने की घटना में भी सुरक्षा गार्ड के साथ मार-पीट एवं धमकी देने में तालो मरांडी का अहम भुमिका थी। जिसके संबंध में भेलवाघाटी थाना कांड सं 14/20 दिनांक 24/05/ 2020 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 324/ 341/ 307/ 385/ 504/506/34 भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट प्रतिवेदित किया गया है ।
इसके अलावा झारखण्ड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली घटना को कारित करने के आरोप में ताल मरांडी के विरुद्ध (1) चकाई थाना कांड सं 91/18 दिनांक 07/07/2018 में धारा-16/ 17/ 18/ 19/ 20/ 22 UAP Act प्रतिवेदित किया गया है । चकाई थाना कांड सं 11/19 दिनांक-17/11/2019 धारा-302/307/342 भादवि एवं 25(1–b /26/35/27 आर्म्स एक्ट एवं विष्फोटक पदार्थ अधि0 के अंतगर्त कांड दर्ज किया गया है।
पुजारी के घर डकैती मामले के फरार सात आरोपियों को पुलिस ने किय्या गिरफ्तार, पूर्व में दो की हुई थी गिरफ्तारी
8 Jan, 2025 04:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । जिले के धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व देर रात हुई डकैती मामले में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। धनवार पुलिस ने डकैती की घटना में संलिप्त सात अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सागर मुंडा, सूरज टुडू, पृथ्वी लोहार, सुनील नयाल, इलियास अंसारी, बीटूनाग सबर एवं मोहन किस्कू का नाम शामिल है। जिनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन एवं एक चाकू बरामद किया गया है।यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसपी ने बताया कि कुछ अपराधकर्मियों के गिरोह के द्वारा गृह डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में चन्द्रिका पंडित के लिखित आवेदन के आधार पर धनवार थाना में धारा 310(2) / 311 बी०एन०एस० के अन्तर्गत काण्ड सं 0-01/25 अंकित करते हुए अपराधकर्मियों के विरूद्ध काण्ड प्रतिवेदित कराया गया था। काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं जमुआ पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं काण्ड के अनुसंधान के क्रम में अब सात और भी आरोपियों को तकनिकी व मानवीय सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व देर रात कुछ अपराधकर्मियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं भागने के क्रम में दो अपराधियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा था और इसे फिर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस का उस मामले में अनुसंधान जारी था। इसी क्रम में 7 अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।
भाजपा नगर कमिटी की बैठक में सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा
8 Jan, 2025 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम प्रकाश एवं नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर टीम बनाई गई। जिसमें 30 शक्ति केंद्र एवं 125 बूथों में तीन तीन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई। जिन्हें सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने हेतु जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं संगठन से जुड़े सभी सदस्यों से भी नए सदस्यों को शामिल कराने की अपील की गई। इस दौरान संगठन 50,000 नए सदस्यों को बनाने के लक्ष्य निर्धारित किया गया। ठक में जयशंकर सिंन्हा, संजीत सिंह पप्पू, ज्योति शर्मा, अजय पाठक, नीलू सिन्हा आशीष जालान, अरुण गुप्ता, हबलू गुप्ता, अमित आर्य, विवेक कुमार, विकी, उत्तम पांडेय, अमित तर्वे आदि उपस्थित थे।
ठंड अस्तव्यस्त हुआ जनजीवन तो कोहरे से थमे पहिये
8 Jan, 2025 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है ं उत्तर प्रदेश के तराई हिस्से में कड़ाके की ठंड हो रही है। रुहेलखंड के बरेली-पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर, रामपुर में हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटें तक मौसम का यही मिजाज रहने वाला है।
मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर बाजार से लेकर यातायात तक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा और हमीरपुर समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कोहरे के बीच रात के समय दृश्यता स्तर 100 मीटर से भी कम रह गया है। दिन में भी घने कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। गलन भरी ठंड के चलते सड़कों पर भी आवागमन प्रभावित दिखाई दे रहा है। उधर, कोहरे की वजह से एक ओर जहां ट्रेंने 8-10 घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स भी 4-5 घंटे देरी के साथ ही उड़ान भर रही है। लखनऊ, वाराणसी समेत कुछ जिलों में उड़ाने प्रभावित हुई हैं। वहीं लंबी दूरी की कई ट्रेने भी अपने निर्धारित समय से आठ घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
कई आईएएस अफसरों का तबादला
8 Jan, 2025 10:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची के मुताबिक आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी को विन्ध्याचल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अशोक कुमार को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आईएएस मनीष चौहान को उनकी जगह भेजा गया है।
प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग लीना जौहरी को भी प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आईएएस अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन और महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। वहीं, आईएएस मुथु कुमार स्वामी को सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। आईएएस विजेंदर पांड्या को आयुक्त कानपुर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉक्टर रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के पद से मुक्त कर दिया गया है। आईएएस विवेक को आयुक्त आजमगढ़ बनाया गया है। आईएएस अजीत कुमार को आयुक्त चित्रकूट धाम बनाया गया है। इसके आलवा आईएएस नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव नियोजन विभाग बनाया गया है।
अखिलेश यादव का दावा-सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सदस्य नहीं हैं
8 Jan, 2025 09:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं। मंगलवार को यहां प्रेस वार्ता के दौरान सपा मुखिया ने यह चौंकाने वाला दावा किया। प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान का जिक्र किया। बिना गुर्जर का नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि एक विधायक ने कहा कि 50 हजार गाय प्रतिदिन काटे जा रहे हैं. या तो विधायक गलत हैं, या 50 हजार गाय रोज काटी जा रही हैं, ये सच है। बीजेपी के विधायक कह रहे हैं कि अगर आज बीजेपी की सरकार नहीं होती या सीएम न होते तो वह मुख्यमंत्री आवास में घुस जाते। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि आज जो सीएम हैं वह बीजेपी के सदस्य नहीं हैं। इसलिए देर क्यों कर रहे हो, अगर 50 हजार गाय प्रतिदिन काटी जा रही है तो आइए लखनऊ और घुस जाइए मुख्यमंत्री आवास में।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
