उत्तर प्रदेश
महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, चार विदेशियों से पूछताछ
5 Jan, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाकुम्भनगर । महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में महाकुम्भ पुलिस ने चार विदेशी नागरिकों से भी पूछताछ की है। रूस, जर्मनी और बेलारूस के रहने वाले इन चारों नागरिकों के सभी जरूरी कागजात जांचे गए। जिसके बाद तीन विदेशियों के सभी कागज पूरे होने पर उन्हें छोड़ दिया गया और एक को वीजा डेट समाप्त हो जाने के कारण वापस भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित महाकुम्भ को लेकर अफसरों को सभी जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाकुम्भ पुलिस 24 घंटे सतर्क है। स्थानीय के साथ साथ विदेशी नागरिकों पर भी पैनी नजर रख रही जा रही है। महाकुम्भनगर की पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है। यहां मेले में एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध पाए जाने पर चार विदेशियों से भी पूछताछ की गई। इनमें एक रूसी नागरिक, एक जर्मनी निवासी के साथ ही बेलारूस के दो नागरिकों को संदिग्ध पाया गया। इन सभी के जरूरी दस्तावेज जांचे गए, जिनमें बेलारूस और जर्मनी के नागरिकों के सभी प्रमुख कागजात दुरुस्त पाए गए। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति रूस के मास्को निवासी आंद्रे के पास से वीजा और पासपोर्ट मिला। जिसमें डेट समाप्त होने के कारण उसे वापस रूस भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेला क्षेत्र के एक एक कोने पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
डिप्रेशन की शिकार महिला ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर बहन को भेजा
5 Jan, 2025 02:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। पटना के एसके पूरी थाना क्षेत्र में डिप्रेशन की शिकार महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था, जिसमें उसने कहा था कि अपने जीजू को मत फंसाना।बहन दीपा को भेजे गए वीडियो में महिला कह रही है कि अगर कुछ होता है तो अपने जीजू या किसी पर कोई केस नहीं करना। यह मेरी आखिरी इच्छा है। बच्चे को अपने पास रखना। अपने जीजू को कहना कि बच्चे का ध्यान रखें। तुम्हारे जीजू को मुझसे जरा सा भी प्यार होगा, तो वो इसका ध्यान रखेंगे। इसके लिए वह स्टैंड लेंगे। मुझसे अब नहीं हो पा रहा है। मैंने बहुत मेहनत की। दुनिया से बहुत लड़ी। आगे दामिनी कहती है कि मुझे माफ कर दो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं बहुत थक गई हूं। अब बर्दाश्त नहीं होता। यह तो एक मामला है, बिहार में 2024 में बिहार में 85 लोगों ने आत्महत्या की, इसमें 18 से 40 साल की उम्र के 52 युवक थे। सिर्फ दिसंबर 2024 में 13 लोगों ने आत्महत्या की थी।
श्रद्धालुओं को गौरव की अनुभूति दे रही महाकुम्भ की सजावट
5 Jan, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाकुम्भ नगर । संगम नगरी प्रयागराज में सनातन धर्म के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को भव्य बनाने के लिए राज्य की योगी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। देश और दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं का यहां पहंचना शुरू हो गया है और जो चीज उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित और गौरव की अनुभूति प्रदान कर रही है वो है यहां सी सजावट। महाकुम्भ के लिए पूरे प्रयागराज को विभिन्न माध्यमों से सजाया गया है। विभिन्न भाषाओं में साइनेजेस लगाए गए हैं, जबकि थीमैटिक लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, स्तंभ, थीमैटिक इस्टॉलेशन समेत कलाकृतियों और म्यूरल पेंटिंग्स से शहर की सजावट की जा रही है। महाकुम्भ के दौरान त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे श्रद्धालुओं को यह सजावट एक यादगार अनुभव प्रदान कर रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे प्रयागराज में बड़ी संख्या में साइनेजेस लगाए गए हैं, जो विभिन्न भाषाओं में हैं। इनमें सिटी एरिया में 610 तो मेला एरिया में 800 साइनेजेस लगाए जा रहे हैं। सिटी एरिया में साइनेज लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि मेला एरिया में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा साइनेज लगाए जा चुके हैं और तेजी से साइनेजेस लगाने का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। यह साइनेजेस पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से समस्त भाषायी पर्यटक और श्रद्धालु अपने नियत स्थान पर पहुंचने में सक्षम हो रहे हैं।
इसी तरह, शहर को सजाने के लिए विभिन्न कार्य पूरे हो रहे हैं। इसमें नगर निगम द्वारा थीमैटिक लाइटिंग के कार्य को पूरी गति से अंजाम दिया जा रहा है। पूरे शहर में कुल 3540 थीमैटिक लाइटिंग के पोल्स में से 95 प्रतिशत को लगा दिया गया है। बाकी कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसकी चमक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा सभी 8 लोकेशंस पर फसाड लाइटिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस फसाड लाइटिंग से धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों की आभा दोगुनी हो गई है। सीएंडडीएस द्वारा 84 स्थलों पर स्तंभ लगाए जा रहे हैं, जो 90 प्रतिशत से ज्यादा लग भी चुके हैं। यह स्तंभ सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा सभी चार स्थलों पर थीमैटिक इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
मेला क्षेत्र को अद्भुत छवि देने के लिए प्रयासरत प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से भी विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। इसमें 15 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा एरिया में कलाकृतियां लगाई गई हैं। कलाकृतियों के साथ-साथ म्यूरल पेंटिंग की जिम्मेदारी भी मेला प्राधिकरण की है, जिसे प्राधिकरण सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। पूरे मेला क्षेत्र समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर कुल 0.33 लाख स्क्वायर फीट में म्यूरल पेंटिंग का कार्य समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इससे पूरे मेला क्षेत्र की आभा अलग ही दिखाई दे रही है, जो श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बना रही है।
हथियार के बल पर किशोरी से रेप की कोशिश
5 Jan, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बांका में एक किशोरी के साथ हथियार के बल पर बलात्कार करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत करने पर किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई और उसके बार आरोपी फरार हो गया।
जानकारी अनुसार टाउन थाना क्षेत्र में शराब के नशे में युवक ने हथियार दिखाते हुए किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया। उक्त किशोरी शौच करने बहियार की ओर गई थी। इसी बीच नशे की हालत में वहां मौजूद आरोपी मंगनी लाल ने हथियार के बल पर किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और भाग कर अपने घर पहुंची। मामले की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच के साथ ही कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं दूसरी तरफ शिकायत किए जाने के बाद आरोपी की तरफ से किशोरी के परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी मंगनी लाल को पकड़ने दबिश दी, लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया।
रेल ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी से महिला के कटने से दर्दनक मौत
5 Jan, 2025 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर | जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आज शनिवार को रेल ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से चंदा देवी, उम्र 35 साल कट गई ! जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनक मौत हो गई ! मृतका कटिहार जिला के बरारी थाना के ढकना टोला की थी।
मृतका के साथ मृतका की मां राधा देवी थी। ये दोनो मां- बेटी मिर्जाचौकी से पीरपैंती आ रही थी। यह लोग रेल ट्रैक पार कर रही थी, हांलाकि मालगाड़ी को देख मां राधा देवी रूक गई, जबकी बेटी चंदा देवी आगे बढ़ गई ,जिससे कि यह घटना घट गई !
आरपीएफ के एसआई भावेश कुमार से आज शनीवार की देर शाम पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि, मृतका के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम ना करने का अनुरोध किया।
घटना के बाद मृतका की मां का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों में कोहराम मच गया है। -- अतीश दीपंकर/ ईएमएस •
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सेवा में लगेंगी परिवहन निगम की 40 इलेक्ट्रिक बसें
5 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाकु्म्भ नगर । महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा सुलभ कराने के लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रही है। महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, जबकि 29 जनवरी को मौनी अवास्या के प्रमुख स्नान पर्व तक 30 और बसों को लखनऊ मुख्यालय से प्रयागराज भेज दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों पर श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा उपलब्ध कराएंगी और उनके सफर को आसान बनाएंगी। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ में करोड़ों लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में ये इलेक्ट्रिक बसें परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जीएम प्राविधिक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महाकुम्भ मेला के प्रारंभ होने से पूर्व 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रयागराज में शुरू हो जाएगा। वहीं, मौनी अमावस्या पर्व के पूर्व लगभग 30 से 40 बसें प्रयागराज पहुंच जाएंगी। इन बसों की सप्लाई स्विच मोबिलिटी द्वारा की जा रही है। बसों की लंबाई 12 मीटर है तथा एक चार्जिंग में यह लगभग 200 किलोमीटर से अधिक संचालित की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसें जो परिवहन निगम को प्राप्त हो रही हैं उनको सीधे प्रयागराज क्षेत्र ही भेजा जा रहा है। पूर्व में इनका प्री डिलीवी इंस्पेक्शन कानपुर में किया जाता था, लेकिन महाकुम्भ मेले के दृष्टिगत इन बसों का प्रयागराज क्षेत्र में ही प्रयाग डिपो के अंतर्गत चेकिंग की जाएगी तथा रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत इनको वहीं पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज द्वारा मार्गाे को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर इनका संचालन कराया जाएगा।
प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए शहर और बाहर दोनों का रूट प्लान तैयार है। उन्होंने बताया कि नेहरू पार्क, बेला कछार और अंदावा समेत प्रयागराज में बसों की चार्जिंग की 4 जगह व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। मेला प्रशासन और पुलिस के द्वारा इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। पीक डेज में कुल 6 रूट्स पर बसों का संचालन होगा, जबकि सामान्य दिनों में 11 रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि बसों के आते ही उनका संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग द्वितीय चरण में डबल डेकर बसें भी संचालित करेगा। विभाग को दूसरे चरण में कुल 120 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। इनमें से 20 बसें डबल डेकर होंगी तथा 100 बसें 9 मीटर और 12 मीटर की होगी। 20 डबल डेकर की आपूर्ति स्विच मोबिलिटी के अलावा अन्य दो प्रकार की बसों की आपूर्ति में पिनेकल मोबिलिटी प्रा. लि. द्वारा की जाएगी। महाकुम्भ के दौरान इन बसों का संचालन मुश्किल है।
बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर ईओयू का छापा
5 Jan, 2025 11:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर के जेल अधीक्षक विद्यु कुमार के ठिकानों में छापामार कार्रवाई की गई है। जेल अधीक्षक विद्यू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छापेमारी की है।
ईओयू की यह कार्रवाई दानापुर में जेल अधीक्षक के सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर की गई। ईओयू को विद्यु कुमार की आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने के ठोस प्रमाण मिले थे, जिसके बाद छापेमारी को अंजाम दिया गया है। जानकारी अनुसार इस छापेमार कार्रवाई के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनसे इस मामले में और जानकारी हासिल हो सकती है। आर्थिक मामले में गड़बडी को लेकर ईओयू गहन जांच में जुटी हुई है।
गुवा पुलिस थाने के ASI पर विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
4 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुवा। विवाहित महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गुवा थाने में पदस्थापित ASI अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ASI पर आरोप है कि उसने एक विवाहित महिला को घर से जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म के असफल प्रयास किया है। पीड़ित महिला सेल की गुवा खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक की पत्नी है।
देर रात पीड़िता के घर पहुंचे ASI
थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि घटना बीते 30 दिसंबर की रात लगभग 10.30 बजे के बीच की है। घटना वाली रात उनके पति रात्रि पाली की ड्यूटी हेतु घर से चले गए थे। वह घर पर अकेली थी, तभी ASI अजय सिंह अकेले मोटरसाइकिल से हमारे घर पर आए। वह हमको बोलने लगे की तुम्हारा पति तुम्हारी हत्या करने की गंभीर साजिश रच रहा है, तुम्हारी जान को खतरा है। इसलिए हमको तुम्हारी सुरक्षा के लिए भेजा गया है। हमको घर के अंदर आने दो।
जान को खतरा बताया
पीड़िता ने ASI अजय सिंह को घर के अंदर आने मना किया और कहा कि कल दिन में पति के सामने ही आइएगा, जो बातें करनी है कीजिएगा। लेकिन ASI ने कोई भी बात नहीं सुनी। फिर उसने कहा कि हम आपको आपके पति से बचाएंगे। आप बाहर निकलिए। पीड़िता बाहर नहीं निकल रही थी, लेकिन वह बोला की बहुत बड़ी योजना है, आप समझ नहीं रही हो, आपकी जान को खतरा है। डराकर ASI ने पीड़िता को अपने विश्वास में ले लिया। पीड़िता ने भी पुलिस की बातों पर इतना संदेह नहीं हुआ। इसके बाद रात लगभग 10.30 बजे ASI पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गुवा एरोड्राम के अंतिम छोर पर एकांत व सन्नाटे वाली जगह पर ले गया। पीड़िता ने बताया कि उस रात उसने अपनी मौत को सामने देखा, क्योंकि वहां आवाज देने पर भी बचाने वाला कोई नहीं था। अगर वह गलत करने का विरोध करते तो ASI हत्या भी कर सकता था। ऐसे में उसने दिमाग से काम लिया।
पीड़िता ने की खुद को बचाने की कोशिश
पीड़िता ने ASI अजय सिंह को कहा कि ठीक है आप जैसा चाहेंगे, कहेंगे मैं वैसा ही करुंगी, लेकिन यहां काफी ठंड है। यहां से घर चलते हैं, इस पर वह तैयार हो गया। उसके बाद ASI पीड़िता को वापस घर की तरफ ले आया। घर के पास पहुंचने पर उसने कहा कि यहां से चले जाओ, वरना मैं शोर मचाकर सभी को बुला लूंगी। इसके बाद वह डरकर भाग गया। घटना की सूचना गुवा थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, इन्स्पेक्टर को शुक्रवार को दिये जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने ASI अजय सिंह को निलंबित करते हुए किरीबुरू एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया है।
पूर्णिया में एनकाउंटर में डकैत सुशील मोची ढेर, 10 मिनट तक हुई गोलीबारी
4 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पूर्णिया: बिहार की पूर्णिया पुलिस और STF ने डकैत सुशील मोची को एनकाउंटर में मार गिराया है. सुशील मोची पूर्णिया, कटिहार सहित बंगाल में कई डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. यह एनकाउंटर अमौर थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी घाट के समीप देर रात हुआ है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुशील किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. इसके बाद STF की टीम और अनगढ़,अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुशील को सरेंडर करने के लिए बोला, लेकिन उसने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम को देखते ही डकैत सुशील गोली चलाना शुरू कर दिया. वहीं पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई. लगभग 10 मिनट तक दोनों तरफ से गोली चलती रही, फिर अचानक गोली चलनी बंद हो गई. इसके बाद पुलिस ने मक्के के खेत मे सर्च अभियान चलाया, जहां एक शव बरामद हुआ. शव की पहचान डकैत सुशील मोची पिता रामेश्वर राम साकिन के रूप में हुई है.
1.50 लाख का इनामी डकैत
सुशील पर बिहार पुलिस ने 1.50 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा, डीआईजी प्रमोद कुमार मण्डल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वहीं पूर्णिया से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच सारे सबूत को इकट्ठा की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है.
20 डकैतों के गिरोह का सरदार था सुशील मोची
सुशील मोची के गिरोह का नेटवर्क पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के अपराधी गिरोह से भी जुड़ा हुआ है. पूर्णिया सहित सीमांचल के कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले में करीब 100 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम से चुका है. हालांकि, पुलिस थाने में 28 मामले ही दर्ज हैं. इसके गिरोह में ज्यादातर बंगाल के अपराधी शामिल हैं. सुशील मोची के गिरोह में लगभग 20 डकैत शामिल थे. इनमें अधिकतर डकैत बंगाल के हैं.
बम बनाने में एक्सपर्ट था
सुशील मोची बम बनाने में भी एक्सपर्ट था. डकैती की घटना को अंजाम देते वक्त जरूरत पड़ने पर मौके पर ही मिनटों में बम बना लेता था. बताया जाता है कि सुशील मोची किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए खाली हाथ जाता था, ताकि रास्ते मे कही पकड़ा न जाए. मगर जहां उसे डकैती की घटना को अंजाम देना होता था, वहां पहले से ही भिखारी के रूप में उसके गिरोह के लोग रहते थे जो डकैतों के पहुंचने पर हथियार दे देते थे. मृतक कटिहार जेल में बंद था. हाल ही में जेल से छुटा था और आपराधिक घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया था. एक साल पूर्व पूर्णिया पुलिस ने भी इसकी पत्नी को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया था.
दरभंगा में पुलिस टीम पर हमला, दो सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल
4 Jan, 2025 03:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दरभंगा: दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाने की पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इसमें दो दारोगा सहित एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हमले के दौरान सब इंस्पेक्टर आरके दूबे और अमित कुमार से सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया गया। हमले में घायल सिपाही नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है, समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को स्थानीय लोगों ने पहले बंधक बनाया और फिर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर भगा देने में कामयाब हो गए। इस हमले में घायल दोनों सब इंस्पेक्टर का इलाज DMCH में चल रहा है।
समस्तीपुर फैमिली कोर्ट से जितेंद्र कुमार के खिलाफ कुर्की जब्ती करने गई पुलिस ने जैसे अभियुक्त को देखा तो गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने थाने के पुलिसकर्मियों को चारो तरफ से घेर लिया और पत्थरबाजी करते हुए हमला दिया। इसमें दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी जितेंद्र कुमार को भगा दिया है। इसके बाद भारी मात्रा में पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर हमला कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग करने की बात मौके पर मौजूद सदर DCP ने बताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, दोनों वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल सब इंस्पेक्टर आरके दूबे ने बताया कि समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार करने गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें हम और दो सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बिहार की पहली बांग्लादेशी महिला सुमित्रा रानी को मिली भारतीय नागरिकता
4 Jan, 2025 03:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुमित्रा रानी साहा बिहार की ऐसी पहली महिला हो गई है. जिनको भारतीय नागरिकता मिल गई है. सुमित्रा रानी साहा बांग्लादेश से करीब 20 साल की उम्र में 1985 में बिहार आई थी. अब तमाम औपचारिकता और नियम पूरे कर लेने के बाद उनको CAA के तहत नागरिकता प्रदान कर दी गई है. एक लंबे इंतजार के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता को हासिल कर लिया है. नागरिकता मिलने के बाद रानी साहा का परिवार बहुत ही खुश नजर आ रहा है. सुमित्रा रानी साहा अपनी बुआ के साथ 5 या 6 साल की उम्र में बांग्लादेश गई थी. उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिसके कारण वह बांग्लादेश में ही अपनी पढ़ाई करती रही. करीब 20 साल के बाद वह जनवरी 1985 में बांग्लादेश से अपने पिता के साथ अपने घर बिहार में कटिहार आई. सुमित्रा की शादी 1985 में आरा के रहने वाले परमेश्वर प्रसाद से हुई. शादी के बाद तब से लेकर अब तक सुमित्रा वीजा लेकर भारत में रह रही थी.
CAA के तहत मिली नागरिकता
हर साल उनको अपने वीजा के लिए परेशान होना पड़ता था. पिछले साल उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया, तो उन्हें CAA के बारे में जानकारी मिली. हालांकि उनको करीब तीन साल तक वीजा का एक्सटेंशन भी मिला. CAA की जानकारी मिलने के बाद सुमित्रा की बेटी ऐश्वर्या ने नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया और इस काम में लग गई. सुमित्रा की बेटी ऐश्वर्या कहती है कि अब हमें नागरिकता मिल गई है, लेकिन पहले आसपास के लोग हमें कई तरह की बातें कहते थे.
‘लोगों ने किया मानसिक टॉर्चर’
वह यह कहते थे कि हम लोग बांग्लादेश के रहने वाले हैं. आप लोगों को जेल भेज दिया जाएगा. कई प्रकार का मानसिक टॉर्चर किया गया, लेकिन अब हमें नागरिकता मिल गई है. यह हमारे लिए खुशी का लम्हा है. हमें भारत की नागरिकता जब तक नहीं मिली थी, तब तक किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रही थी. गैस कनेक्शन तक नहीं मिला था. लेकिन अब यह सारी सुविधाएं मिलने लगेगी. ऐश्वर्या का यह भी कहना था कि CAA हमारे जैसे लोगों के लिए एक जीवनदान जैसा है. अब हमें नागरिकता मिली है. अब हम सारे डॉक्यूमेंट बनवाएंगे और देश की मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे. वहीं सेंसस ऑफ़ डायरेक्टर ऑपरेशन के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार एम. रामचंद्रुडु, निदेशक, जनगणना- सह- नागरिक निबंधन कार्यालय, पटना की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सशक्त समिति ने भोजपुर जिले की सुमित्रा रानी साहा को नागरिकता प्रदान करने का निर्णय लिया.
महाराजगंज में तेंदुए ने मस्जिद में घुसकर नमाजियों पर किया हमला, 4 घायल
4 Jan, 2025 01:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराजगंज: महाराजगंज में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए के दहशत के साए में लोग जीने को मजबूर हैं। अभी तक लोग बाहर अकेले निकलने से डर रहे थे लेकिन अब तेंदुआ कहीं भी घुस रहा है। शनिवार की सुबह लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर दिया। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए लोगों ने जाल बिछाया और कड़ी मशक्कत कर उसे दबोच लिया। लेकिन उसकी मौत हो गई है। तेंदुए की मौत से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
आपको बता दें कि महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में शनिवार की सुबह पांच बजे नमाज के दौरान एक तेंदुआ घुस आया। उसने नमाजियों पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुए के हमले से मस्जिद परिसर में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। नमाजियों ने घेराबंदी करते हुए तेंदुए को पकड़ रस्सी से बांध दिया।
तेंदुए की बॉडी को वन कर्मियों ने कब्जे में लिया
इस दौरान मस्जिद परिसर में ही तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं। वहीं तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
तेंदुए के हमले से घायल हुए लोगों की पहचान साजिद अली, नुरूलहोदा, आसमीन खातून व हैदर अली निवासी मझौली के रूप में हुई है। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नमाजियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मछली मारने वाला जाल लगाया था। जिसमें तेंदुए फंस गया।
मामले की जांच कर रहे वन विभाग के अधिकारी
सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया है। इस मामले में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के रेंजर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
कई लोगों पर कर चुका था हमला
आपको बता दें कि पुरंदरपुर क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया में तीन दिन पहले ईंट भट्ठे पर काम के दौरान तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला कर दिया था। इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। लोग लगातार तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। आज तेंदुए की मौत ही हो गई।
सीएम योगी ने पुलिस भर्ती का किया ऐलान, महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष विंग और अतिरिक्त पद
4 Jan, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश में बड़ी पुलिस भर्ती का ऐलान सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है. सीएम योगी ने ट्रैफिक पुलिस में महिलाओं की अलग से विंग बनाने के निर्देश दिए हैं. यातायात पुलिसकर्मियों की कमी को देखते हुए आरक्षी के 10 हजार अतिरिक्त पद सृजित करने को भी कहा है. इसमें महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक और सिपाही को अलग से तैनात किया जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दे दिए हैं.
सड़क हादसों में कमी लाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक से संबंधित दिशा-निर्देश विभागों को जारी कर दिए गए हैं. इसमें पिछले साल प्रदेश में सड़क हादसों में हुई मौतों की संख्या में इस बार 50 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा यूपी के जिलों मे रोड सेफ्टी एक्शन प्लान बनाने के ठोस उपाय भी बताए गए.
नियम उल्लंघन करने पर कार्रवाई, हो सकता है लाइसेंस रद्द
खासकर परिवहन विभाग की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने को कहा गया है. सीएम ने वाहनों के चालान का शुल्क अवश्य जमा कराने का मैकेनिज्म बनाने और नियमों का उल्लंघन करने पर चार चरण में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अगर नियमों को तोड़ा गया तो लाइसेंस का निलंबन, निरस्तीकरण, बीमा राशि में वृद्धि और पंजीकरण रद्द हो सकता है.
5 से 10 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान
सीएम योगी ने 5 से 10 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाए जाने और उसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी रात को गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं. सीएम योगी ने सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज सबसे पहले गृह विभाग को उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए.
महिला ट्रैफिक पुलिस के कुछ मुख्य कार्य
1. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
2. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करना
3. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
4. यातायात जाम को नियंत्रित करना
5. सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाना.
कानपुर में तीन दोस्तों ने 10 लाख रुपये के लिए की हत्या, शव नदी में फेंका
4 Jan, 2025 01:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: दोस्ती में मरने जीने की कसम खाने वाले दोस्तों के बीच पैसा आ जाता है, तो अपराध होना लाजमी है. ऐसा ही कुछ कानपुर के चकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हआ. यहां युवक की उसी के दोस्त ने पैसों के चलते हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. मृतक अपने घर पर दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह लौट कर नहीं आया. आरोपी के बताए हुई जगह पर पुलिस शव की तलाश में जुट गई है.
कानपुर के चकेरी थाना इलाके में 28 दिसंबर शाम अपने घर से दोस्तों से मिलने की बात कह कर निकले राकेश निषाद की उसी के दोस्तों ने हत्या कर दी. पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक राकेश ने हाल ही में जमीन बेचकर 10 लाख रुपये कमाए थे. राकेश ने पैसे कमाने की बात दोस्त सोनू वर्मा, शिवम गुप्ता और राज कश्यप को बताई थी. 10 लाख रुपये की बात सुनकर सभी का दिमाग पैसों पर अटक गया था.
दोस्तों ने की हत्या
इसके बाद तीनों दोस्त ने 28 दिसंबर को राकेश को बुलाया. उन्होंने पहले तो राकेश को जमकर शराब पिलाई और फिर बहाना बना कर कन्नौज ले गए. आरोपी ने पार्टी के नाम पर राकेश से ही पैसा खर्च कराया था. कन्नौज पहुंचने के बाद तीनों दोस्तों ने राकेश को डराया-धमकाया और 10 लाख रुपये की मांग की, लेकिन जब राकेश ने पैसे देने से मना किया, तो उन्होंने हुडी जैकेट की रस्सी से राकेश का गला घोट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
शव की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपियों कन्नौज से लौटने के दौरान राकेश का शव बोरे में डालकर काली नदी में फेंक दिया था. डीपी पूर्वी ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर पहले मृतक युवक राकेश के दो दोस्तों को पकड़ा और उनसे कड़ाई से पूछताछ की इसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस राकेश के शव की तलाश में लग गई हैं. वही, आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
कानपुर में स्कूटी स्टार्ट न होने पर युवक ने गुस्से में अपनी स्कूटी को किया आग के हवाले
4 Jan, 2025 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी स्कूटी में आग लगा दी. युवक को गुस्सा इसलिए आ गया कि काफी कोशिश के बावजूद उसकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी. आग लगाकर युवक फरार हो गया. आग लगने की घटना से इलाके में कोहराम मच गया. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
कानपुर पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है. गोविंदनगर इलाके में एक युवक अपनी स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था. काफी मशक्कत के बाद भी जब स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई तो युवक गुस्से में दुकान पर गया. वहां से वह पॉलीथिन लेकर आया और पेट्रोल डालकर स्कूटी में आग लगा दी. आग लगने के बाद युवक वहां से भाग गया.
आखिर कौन था आग लगाने वाल युवक?
कानपुर के गोविंदनगर में पूर्व विधायक अजय कपूर के ऑफिस के पीछे एक मैदान है. इस मैदान में शुक्रवार को एक स्कूटी आग से धू-धू करके जल रही थी. जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड ने जाकर स्कूटी की आग बुझाई. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो उसने मौके पर जाकर पड़ताल शुरू की. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और यह पता लगाने की कोशिश भी की वो युवक कौन था? लेकिन काफी जांच-पड़ताल के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा है.
नंबर प्लेट तक जली, पुलिस कर रही जांच
आग लगने के बाद स्कूटी पूरी तरह जल चुकी है और सिर्फ ढांचा ही बचा है. ऐसे में आग लगने के बाद गाड़ी का नंबर भी पता नहीं चल रहा है. पुलिस अब कोशिश कर रही है कि किसी तरह से स्कूटी का चेसिस नंबर पता करके उसके आधार पर मालिक का सुराग लगाने का प्रयास किया जाए. इसके अलावा पुलिस युवक का पता लगाने के लिए CCTV का सहारा भी ले रही है. आस पास के एरिया में लगे CCTV कैमरों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर वो युवक कौन था. इसके साथ ही पुलिस इस आशंका से भी पड़ताल कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि युवक किसी वारदात को अंजाम देकर आया हो और उसके बाद उसने स्कूटी को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से स्कूटी में आग लगा दी.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
