उत्तर प्रदेश
महाकुंभ में सुरक्षा के किए विशेष इंतजाम, मॉक ड्रिल कर परखी जा रही व्यवस्था
12 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने उच्चतम स्तर पर तैयारियां की हैं। इस व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल भी किया जा रहा है। प्रयागराज के बोट क्लब में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले का एक सीन तैयार कर मॉक ड्रिल की। इसमें डर्टी बम का खतरा, बंधकों को छुड़ाने और आपात स्थितियों से निपटने का प्रदर्शन किया गया। एनएसजी कमांडो ने दो दिशाओं से ऑपरेशन करते हुए बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराया और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों को बेअसर करने का अभ्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेज, एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड), एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स), और एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड) जैसे बलों ने संयुक्त अभ्यास शुरू कर दिया है।
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाया गया है। सभी एजेंसियां एकीकृत और समन्वित प्रयासों के जरिए यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु न केवल सुरक्षित रहें, बल्कि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। यह तैयारियां न केवल महाकुंभ को सुरक्षित बनाएंगी, बल्कि देश की सुरक्षा प्रणाली की प्रभावशीलता और क्षमता को भी उजागर करेंगी। महाकुंभ के दौरान एनएसजी की पांच टुकड़ियां तैनात रहेंगी। ये टीमें फिदायीन हमलों, डर्टी बम और सीबीआरएन खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। उनके पास अत्याधुनिक हथियार जैसे एमपी5, एके-47, ग्लोक 17, और कार्नर शॉट गन होंगे। एनडीआरएफ की टीमों ने भी केमिकल अटैक और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इन टीमों ने राहत कार्यों में दक्षता और खतरों के प्रभाव को कम करने की अपनी योजनाओं को परखा। भारतीय वायुसेना के एमआई-7 हेलीकॉप्टर महाकुंभ में निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों के लिए तैनात रहेंगे। यह हेलीकॉप्टर हर आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच बीडीओ ने किया साइकिल वितरण
12 Jan, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह । प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के हाथों सदर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया। मौके पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद थे। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने कहा कि छात्रों के अध्ययन क्षमता बढ़ाने और इसे सुगम बनाने की उद्देश्य से झारखंड सरकार ने साईकिल वितरण योजना लायी है। स्कूली छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने, एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और बच्चे सुगमता से अपने घर से विद्यालय तक पहुंच सके इस उद्देश्य से सरकार द्वारा लायी यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से दर्जनों स्कुलों के बच्चों को साईकिल वितरण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस दौरान इस योजना से लाभान्वित हुए बच्चों को पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने को कहा ताकि शिक्षा के स्तर में इजाफा हो सके। इस दौरान साइकिल प्राप्त किये स्कूली बच्चों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया।
राजद एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, सीएमडी लालू और एमडी तेजस्वी
12 Jan, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विरोधियों पर खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दरअसल, राजद कोई राजनीति पार्टी नहीं है। बल्कि यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, इसके सीएमडी लालू यादव हैं और उन्होंने तेजस्वी को एमडी बनाया हुए है। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा बिहार में किसी यादव के पास इतनी योग्यता नहीं है, केवल लालू के परिवार में ही सारी योग्यता है, इसकारण उन्होंने तेजस्वी यादव को नियुक्त किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह परिवारवाद की पराकाष्ठा है।
कुंभ मेला से जुड़े प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ वोट के ठेकेदार मुसलमानों का वोट पाने के लिए, चाहे अखिलेश की पार्टी हो, राहुल गांधी या लालू की पार्टी हो, कुंभ के माध्यम से मुसलमानों को खुश करने में लगी हैं, मुसलमानों का वोट चाहती हैं। इसतरह के लोगों के कारण देश पहले ही भुगत चुका है। नादिरशाह का इतिहास लोगों को मालूम है कि वह भारत कैसे आया था। लेकिन, सनातनियों की संस्कृति इतनी मजबूत है कि जितने इस पर हमले होते गए हिंदु धर्म उतना ही यह मजबूत होगा। जितना जिन्हें गाली देना है, गाली दें। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के सनातनी अब एक हो जाए, क्योंकि ये वोट के सौदागर हम लोगों को जीन नहीं देने वाले है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, आप में सारे भ्रष्टाचारियों की जमात खड़ी है। केजरीवाल अपनी पत्नी को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं और बिहारी को, पूर्वांचल को गाली दे रहे हैं, इस बार पता चल जाएगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या को केजरीवाल अपना वोट बैंक बनाकर जीतना चाहते हैं। बीजेपी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ जिस काम को सत्ता में आने के बाद शुरू किया है, उस काम को पूरा करेगी।
राजगीर और कोडरमा के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
12 Jan, 2025 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाजीपुर,। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा 13 जनवरी से 31 मार्च तक राजगीर और कोडरमा के बीच प्रतिदिन 03322/21 राजगीर-कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 03322 राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन राजगीर से 10.55 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 14.15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03321 कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन कोडरमा से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, एसी चेयरकार का 01 कोच साधारण श्रेणी के 19 कोच तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे। इस ट्रेन के परिचालन के पश्चात गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में 13 जनवरी से बदलाव किया गया है। दिनांक 13 जनवरी से गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राजगीर से अपने वर्तमान समय 16.40 के बदले संशोधित समय 18.00 बजे राजगीर से प्रस्थान कर बीच के स्टेशनों पर संशोधित समय पर रूकते हुए 20.15 बजे के बदले 21.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
आगरा की अदालत में नहीं पेश हुईं कंगना
12 Jan, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा । आगरा की एक विशेष सांसद/ विधायक अदालत ने किसानों के अपमान के मामले में अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत या उनकी ओर से वकील के उपस्थित नहीं होने पर, पुलिस को 29 जनवरी तक गवाह, सबूत और बयानों की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
मामले में कंगना को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत ने कई बार नोटिस दिए गए हैं। उनके दिल्ली और मनाली के पते पर नोटिस तामिल भी कराए गए हैं, लेकिन कंगना न खुद अदालत में उपस्थित हुईं और न ही अपना पक्ष रखने के लिए किसी वकील को भेजा। यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता और राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा ने दायर किया है। वादी का आरोप है कि कंगना ने अपने बयानों से आंदोलनकारी किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित शहीदों का अपमान किया।
महाकुंभ में दान दी गई बच्ची का संन्यास वापस
12 Jan, 2025 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महंत 7 साल के लिए अखाड़े से निष्कासित
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुंभ में दीक्षा लेने वाली 13 साल की लडक़ी का संन्यास 6 दिन में ही वापस हो गया। दीक्षा दिलाने वाले महंत कौशल गिरि को जूना अखाड़े से 7 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने नाबालिग को गलत तरीके से शिष्य बनाया था।श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि महाराज ने कहा- यह अखाड़े की परंपरा नहीं रही है कि किसी नाबालिग को संन्यासी बना दें। इस मुद्दे पर बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है।
माता-पिता के साथ कुंभ आई थी
नाबालिग लडक़ी आगरा की रहने वाली है। वह 5 दिसंबर को परिवार के साथ महाकुंभ आई थी। नागाओं को देखकर उसने संन्यास लेने का फैसला किया। परिवार के साथ घर जाने से मना कर दिया था। बेटी की जिद पर माता-पिता ने भी उसे जूना अखाड़े के महंत कौशलगिरि को दान कर दिया। इसके बाद लडक़ी को पहले संगम स्नान कराया गया। संन्यास के बाद उसका नाम बदल दिया गया। नया नाम रखा गया।
19 को महाकुंभ में होना था उसका पिंडदान
19 जनवरी को नाबालिग का पिंडदान होना था। महामंडलेश्वर महंत कौशल गिरि ने लडक़ी के पिंडदान कराने की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन इससे पहले अखाड़े की सभा ने यह कार्रवाई कर दी। दरअसल, संन्यासी बनने के दौरान खुद का पिंडदान करने की परंपरा है। नाबालिग लडक़ी के पिता पेठा कारोबारी हैं। पूरा परिवार आगरा में रहता है। परिवार श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत कौशल गिरि से कई सालों से जुड़ा है। परिवार में माता-पिता और दो बेटियां है। दोनों बहनें आगरा के कान्वेंट स्कूल में पढ़ती हैं। संन्यासी बनने वाली नाबालिग नौवीं में और उसकी छोटी बहन दूसरी क्लास में पढ़ती है।
मथुरा भाजपा महिला मोर्चा महानगर की महामंत्री की बेटी की मृत्यु
12 Jan, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मथुरा । उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में भाजपा नेत्री की बेटी की मृत्यु की खबर के बाद लक्ष्मीनगर में सन्नाटा पसर गया। स्वजन घटना की जानकारी मिलने के साथ ही लखनऊ के लिए रवाना हुए। भाजपा नेत्री ने अस्पताल प्रशासन पर दो घंटे तक मामले को छुपाने का आरोप लगाया है। उनकी बेटी लखनऊ के एक विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रहीं थी। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया है। भाजपा महिला मोर्चा महानगर की महामंत्री रश्मि शर्मा का एक बेटा अभियोदय व एक बेटी अक्षिता उपाध्याय हैं। उनके पति गुजरात की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी अक्षिता उपाध्याय लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी कर रहीं थी। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हॉस्टल से बेटी की तबीयत खराब होने की खबर मिली। रश्मि तुरंत अपने परिचितों के साथ तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। कुछ देर बाद पता चला कि अक्षिता की हॉस्टल में मौत हो गई है। इसी के साथ ही कालोनी के तमाम लोग उनके घर पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। पूरी कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया।
महाकुंभ के लिए टोल टैक्स फ्री
12 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज । नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी राहत देते हुए प्रयागराज-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा को 28 फरवरी तक टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है। शुक्रवार आधी रात से वाहन बिना किसी रुकावट के टोल बूथ से गुजर रहे हैं। वहीं, सीएम योगी ने यूपी रोडवेज निगम के अफसरों की बैठक ली और सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए। महाकुंभ मेले से पहले सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं। शहर में 278 प्वाइंटों पर 2000 जवान तैनात किए गए हैं। इन जवानों को शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों समेत कुल 12 स्थानों पर मोर्चों पर मुस्तैद किया गया है। इन्हें लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों से लैस किया गया है। जूना अखाड़े में दोपहर 3 बजे एनएसजी कमांडो बड़ी मॉक ड्रिल करेंगे।
पटना के महात्मा गांधी सेतु पर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
11 Jan, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: पटना के महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस जलकर पूरी खाक हो गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
40 यात्री बाल-बाल बचें
यह घटना महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 14 के पास की है। जानकारी के मुताबिक यह CNG बस थी जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। यह बस हाजीपुर से पटना आ रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर आए। इस घटना के बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे पुल पर जाम लग गया।
धुआं निकलने पर चालक ने रोकी बस
गंगा ब्रिज थाना प्रभारी के अनुसार चलती बस के इंजन से अचानकर धुआं निकलने लगा। चालक ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए बस को रोकर दिया और सभी लोगों को गाड़ी से उतरने को कहा। सभी लोग जैसे-तैसे बस के बाहर आए। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
भागलपुर के CHC में युवक और उसके साथियों ने लहराए हथियार, गार्ड से की मारपीट
11 Jan, 2025 02:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर: भागलपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हंगामा हो गया. जब अंगुली में चोट का इलाज करने पहुंचे युवकों ने अस्पताल के अंदर हथियार लहराना शुरू कर दिया. उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों को धमकाया और फिर गार्ड से भिड़ गए. उपद्रव की इस घटना से CHC में अफरा तफरी का माहौल हो गया. उपद्रवियों ने अस्पताल के गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी, दहशत के माहौल के बीच उन लोगों ने विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी भी दी.
CCTV फुटेज से सामने आया सच
अस्पताल में हुई इस उपद्रव की वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. जानकारी पुलिस को दी गई. घटना के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ने कसवा खेरही के राहुल कुमार यादव, मोहम्मद सद्दाम, प्रशांत कुमार सहित 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ, मारपीट करने, सामान क्षतिग्रस्त करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है.
CHC प्रभारी से कराना चाहता था इलाज
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर प्रशांत कुमार को अंगुली में चोट लगी थी. इसके इलाज के लिए वह चिट्ठा कटा कर OPD में पहुंचा. वहां डॉक्टर संतोष कुमार मरीजों को देख रहे थे, लेकिन यह उसे मंजूर नहीं था. वह CHC प्रभारी से ही इलाज करवाने की बात पर अड़ गया. इस संबंध में उसके सहयोगी प्रभारी डॉक्टर के आवास पहुंचकर उनकी खोजबीन करने लगे. लेकिन वहां प्रभारी के नहीं मिलने पर वह गुस्से में आकर दरवाजे में लात मार कर वहां से निकल गए.
अस्पताल में लहराए हथियार
उपद्रवी इतने में ही नहीं माने वह लोग CHC के मेंन गेट पर ताला तोड़ने की भी कोशिश करने लगे. विरोध करने पर वह गाली गलौज करते हुए अपने जैकेट से हथियार निकाल कर लहराने लगे. वहीं दूसरा युवक अस्पताल में तोड़फोड़ करने की कोशिश करने लगा. युवक के द्वारा हथियार लहराने की तस्वीर वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. आरोपियों ने गार्ड के साथ मारपीट की. अस्पताल कर्मियों के साथ धक्का मुक्की के बाद अस्पताल में भय का माहौल है. घटना को लेकर पुलिस उपद्रवियों के तलाश में जुट गई है. शाहकुंड थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रभारी के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.
बिहार के घोड़ासहन में पुलिस ने सत्यम इंटरप्राइजेज बरामद की ड्रग्स
11 Jan, 2025 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोतिहारी: बिहार की मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने घोड़ासहन में मेन रोड़ पर स्थित सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान के मालिक के ठिकानों पर छापेमारी करके भारी मात्रा नारकोटिकस ड्रग्स की खेप को बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग्स जमा की गई है. इस सूचना पर पुलिस ने सत्यम इंटरप्राइजेज में छापा मारा और दुकान के मालिक के घर पर भी रेड डाली. इस दौरान भारी संख्या में प्रतिबंधित दवाएं मिली. हालांकि, आरोपी सुरेंद्र फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी काफी समय से ड्रग्स का काला कारोबार कर रहा है. वह नशीला दवाओं के साथ नेपाल में पकड़ा गया था. जहां उसे जेल भी हुई थी.
नेपाल जेल से छूटने के बाद फिर किया ड्रग्स का कारोबार
नेपाल जेल से छूटने के बाद भी वह नहीं सुधरा और फिर से उसी धंधे में जुट गया. पुलिस छापेमारी में उसके घर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है. सिकरहना SDPO के नेतृत्व में तीन थाना की पुलिस छापेमारी में लगी हुई थी. घोड़ासहन शहर के मेन रोड़ में सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान एवं उसके आवासीय मकान से नारकोटिकस ड्रग्स की खेप को पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है घर से भारी मात्रा नशीला दावा की खेप को बरामद किया गया है. जिसकी गिनती ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं मजिस्ट्रेट की निगरानी में चल रही है. दावा दुकानदार सुरेन्द्र प्रसाद जयसवाल मौके से भागने में सफल रहा है. पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.
नशीली दवाएं हर जगह से बरामद
सिकरहना SDPO के अनुसार जितना थाना क्षेत्र से एक तस्कर भारी मात्रा में नशीला दावा एवं इंजेक्शन के साथ पकड़ाया था. जिसकी निशानदेही पर घोड़ासहन में छापेमारी हुई है. सुरेन्द्र जयसवाल पूर्व में भी नेपाल में भारी मात्रा में नशीला दावा के साथ पकड़ाया था. कुछ महीनों पूर्व ही नेपाल से छूट कर आया था. फिर इस गोरख धंधे में लगा हुआ था. पुलिस बैकवर्ड फारवर्ड कनेक्शन को टटोल रही है. अन्य कई दुकानदार भी पुलिस की रडार पर हैं. छापामारी अहले सुबह तीन बजे तक चली है. छापामारी के दौरान अलमीरा,पलंग ,सोफा हर जगह से नशे की दवा बरामद हुआ है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने रांची में काटा 81 पाउंड का केक
11 Jan, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के पूर्व सीएम और JMM संस्थापक शिबू सोरेन आज (11 जनवरी 2025) अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. पार्टी उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मना रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन 81 पाउंड का केक अपने रांची स्थित आवास पर काटेंगे. मोरहाबादी में शिबू सोरेन के सरकारी आवास में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शिबू सोरेन परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिबू सोरेन जन्मदिन का केक कटा. इस मौके पर शिबू सोरेन के राजनीतिक सफर पर एक नजर डालते हैं.
शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ के नेमरा गांव में सोबरन मांझी के घर हुआ था. उनके पिता सोबरन मांझी एक शिक्षक थे. कहा जाता है कि उस वक्त आदिवासियों को कर्ज के जाल में फंसाकर महाजन उनकी जमीन हड़प लेते थे. सोबरन सोरेन इसका विरोध करते थे. इसी कारण सोबरन सोरेन की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई थी. इस घटना के वक्त शिबू सोरेन सिर्फ 13 साल के थे. पिता की हत्या के बाद शिबू सोरेन ने महजनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और धनकटनी आंदोलन शुरू किया. जिसमें वे और उनके साथी जबरन महजनों की धान काटकर ले जाया करते थे. जिस खेत में धान काटना होता था उसके चारों ओर आदिवासी युवा तीर धनुष लेकर खड़े हो जाते थे. धीरे धीरे उनका प्रभाव बढ़ने लगा था.
कहते हैं कि धनकटी आंदोलन के दौरान एक दिन पुलिस शिबू को पकड़ने उनके गांव पहुंची. पुलिस अधिकारी ने शिबू सोरेन से ही उनका पता पूछ लिया. इस पर वह पुलिस को गांवतक लेकर आए और वहां महिलाओं ने पुलिसवालों को घेर लिया. पुलिसवालों को जान बचाना मुश्किल हो गया था. धनकटी आंदोलन ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का नेता बना दिया और बाद में इसी के चलते आदिवासियों ने उन्हें दिशोम गुरु की उपाधि दी. संताली में दिशोम गुरु का मतलब होता है देश का गुरु. इसके बाद शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए बिनोद बिहारी महतो और कॉमरेड एके राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की. 1980 में पहली बार दुमका से सांसद बने. इसके बाद उन्होंने साल 1986, 1989, 1991 और 1996 में लगातार जीत हासिल की.
साल 2004, 2009 और 2014 में वे फिर से दुमका संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफल रहे. इस प्रकार कुल मिलाकर आठ बार शिबू सोरेन दुमका से लोकसभा का चुनाव जीतने में कामयाब रहे. शिबू इस दौरान केंद्र की नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री बने. साल 2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश मिलने के बाद भी राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी, लेकिन वो बहुमत साबित करने में नाकाम रहे. लिहाजा 10 दिनों के भीतर ही उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी. शिबू सोरेन 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. इस बार विधायकी नहीं जीत पाने से फिर से सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी.
मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 10 दिन बाद पति की संदिग्ध मौत, पत्नी और सास ने बताया आत्महत्या
11 Jan, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में लव मैरिज के 10 दिन बाद पति का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पत्नी और उसकी सास का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया. युवक शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. वह नाश्ते की दुकान चलाता था, जिसमें उसकी पत्नी भी सहयोग करती थी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नाश्ते की दुकान करता था युवक
पुलिस के मुताबिक, शाहिद ने किसी बात पर अपने कमरे में फांसी लगा ली. उसने सुसाइड क्यों की इसकी वजह तलाशी जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. वहीं, मृतक की सास का कहना है की उसने अपनी बेटी से शाहिद की शादी राजी-खुशी कराई थी. शादी के बाद शाहिद यहीं चांदनी चौक पर नाश्ते की दुकान करता था, जिसमें उनकी बेटी भी साथ दिया करती थी. लेकिन अचानक क्या हुआ जिससे शहीद ने सुसाइड कर ली.
शादी के लिए नहीं थे परिजन राजी
जानकारी के मुताबिक, शाहिद के परिजन उसकी शादी के लिए राजी नहीं थे. लेकिन उसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली और अपनी ससुराल में ही रहने लगा. बाद में उसने किराए पर कमरा ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि अभी उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड पुलिस का नशे के खिलाफ कड़ा एक्शन, तीन आरोपियों से बरामद हुई ब्राउन शुगर
11 Jan, 2025 12:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में रांची के सीटी एसपी को कोई गुप्त सूचना मिली. पुलिस को सूचना मिली कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर की तस्करी की जानी है. वहीं ये भी जानकारी मिली कि तस्करी करने वाला मुख्य सरगना कन्हैया कुमार अपने अन्य साथियों के साथ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने पहुंचा है.
ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री में शामिल
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली DSP के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास जैसे ही पहुंची, वहां तीन लोगों को संदिग्ध हालत में देखा. पुलिस तीनों को पकड़ कर तलाशी ली तो तीनों के पास से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर बरामद हुई. आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाला एक शख्स कन्हैया कुमार है.
ब्राउन शुगर की 7 पुड़िया बरामद की
कन्हैया कुमार रांची के ही अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुरी चौक, हरमू रोड का रहने वाला है. वह ब्राउन शुगर के कारोबार का मुख्य सरगना है. तलाशी के क्रम में पुलिस ने कन्हैया कुमार के पास से 10.46 ग्राम ब्राउन शुगर, जबकि रांची जिले के अरगोड़ा थाना के रहने वाले हिमांशु ठाकुर के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली. वहीं तीसरे शख्स राकेश कुमार के पास से 6 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री मामले में मुख्य सरगना कन्हैया कुमार समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
कारोबार की मास्टरमाइंड बिहार की भाभी जी
बिहार के सासाराम जिले की रहने वाली एक भाभी जी इस पूरे नशे के कारोबार के सिंडिकेट की मास्टरमाइंड है. सासाराम जिला के रहने वाली भाभी जी रांची के रहने वाले मुख्य सरगना कन्हैया कुमार के माध्यम से ब्राउन शुगर का कारोबार करती थी. आरोपी कन्हैया कुमार रांची के विद्यानगर, हरमू रोड, अरगोड़ा, हिनू, रांची स्टेशन सहित अन्य स्थानों के पास अपने लड़कों के माध्यम से ब्राउन शुगर की बिक्री करवाता था. रांची पुलिस को लंबे समय से ब्राउन शुगर से जुड़ी तस्करी के मुख्य सरगना कन्हैया कुमार की तलाश थी. रांची पुलिस को बिहार के सासाराम वाली भाभी जी की तलाश है.
राहुल गांधी के मानहानि केस में फिर टली सुनवाई, अब 22 जनवरी की मिली तारीख
11 Jan, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुलतानपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी काग्रेसी नेता राहुल गांधी के केस में शुक्रवार को वकीलों के प्रस्ताव के कारण सुनवाई टल गई। परिवादी के वकील संतोष पांडेय ने बताया एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवादी विजय मिश्र आये परंतु प्रस्ताव के कारण सुनवाई 22 जनवरी तक के लिए टल गई। मामले में बचाव पक्ष द्वारा परिवादी से शेष जिरह में विचाराधीन है। बेंगलुरु में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है। परिवादी से शेष जिरह की कार्रवाई में मामले की सुनवाई नियत की गई है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
