उत्तर प्रदेश
झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल में सुधार के बावजूद समस्याएं जारी
21 Jan, 2025 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Mukhyamantri Mainiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना आए दिन महिलाओं से लेकर अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। महिलाएं नाराज होकर सरकार को खरी-खोटी सुना रही है तो अधिकारी को दिन भर तकनिकी समस्या से होकर गुजरनी पड़ती है।
CO से लेकर BDO तक परेशान
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पोर्टल में सुधार कर उसे खोलने को लेकर दो दिन पूर्व जानकारी दी थी। इससे संबंधित खबर अखबारों ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी किया था। लेकिन अभी तक BDO एवं CO सहित अन्य अधिकारियों को साइट नहीं खुल रहा है। जबकि कहा गया था कि इन अधिकारियों के लॉगिंग में सारी सुविधा दी जा चुकी है। ताकि उनके माध्यम से आवेदकों का आनलाइन की स्वीकृति दी जा सके। लेकिन अभी तक साइट काम नहीं कर रहा है। प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कहा गया कि पहले का पासपोर्ट लागिंन इनवेलिड बता रहा है।
साइट न खुलने से परेशानी
इस संबंध में सरकारी विभागीय स्तर पर कोई भी प्रखंड कार्यालय में लेटर नहीं आया है। साथ ही साइट भी काम नहीं कर रहा है। इधर इस योजना से वंचित कई महिलाएं ने जो पिछले कई महीने से इंतजार कर रही थी। उनके बीच अखबार में खबर प्रकाशित होते ही बहुत खुशी की लहर थी।
महिलाओं का आवेदन ऑनलाइन नहीं किया जा सका
लेकिन अभी तक इस संदर्भ में एक भी वंचित महिलाएं का आवेदन का ऑनलाइन नहीं किया जा सका है। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर ने बताया कि मेरी सरकार जो वादा करती है वह पूरा करती है। देर हो लेकिन दुरुस्त होता है। कहा कि मंईयां योजना में आनलाइन करने के दौरान हुई अशुद्धि को लेकर पोर्टल जल्द ही काम करेगा।
रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने म्यूटेशन के लंबित मामलों के निपटारे के लिए दिए निर्देश
21 Jan, 2025 01:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: रांची जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अंचल अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित कर म्यूटेशन के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए निर्देश जारी किए। कलेक्ट्रेट स्थित NIC सभागार में आयोजित इस बैठक में अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह, उप समाहर्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
90 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश
बैठक में डीसी ने सभी अंचलों में 10 डिसमिल तक की बिना आपत्ति वाली म्यूटेशन आवेदन प्रक्रिया को 30 दिन के भीतर और आपत्ति वाले मामलों को 90 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर वेरिफिकेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए कर्मचारियों की उपलब्धता और लंबित मामलों की संख्या के आधार पर कट-ऑफ डेट तय की गई है।
रविवार को लगाए जाएंगे कैंप
निर्धारित कट-ऑफ डेट तक वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आने वाले रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों में म्यूटेशन के लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा, ताकि अन्य कार्य दिवसों में कार्यालय के नियमित कार्य प्रभावित न हों।
जिलास्तरीय अधिकारी करेंगे निगरानी
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि 10 डिसमिल तक के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए जिलास्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी अंचल से शिकायत की स्थिति न बने। जहां अतिरिक्त दस्तावेजों की जरूरत हो, वहां आवेदकों को नोटिस जारी किया जाए, लेकिन म्यूटेशन आवेदन को सीधे खारिज न किया जाए। डीसी ने अंचल अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे म्यूटेशन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि जनता को समय पर न्याय मिल सके।
झारखंड में 4 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर नष्ट की गई अफीम, 50 दिन में 30 से ज्यादा गिरफ्तार
21 Jan, 2025 01:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में पुलिस अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने पिछले 50 दिनों में 4 हजार एकड़ से भी ज्यादा इलाके में अफीम की फसल नष्ट की है. ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत दिसंबर महीने से चल रहे अभियान में खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, गढ़वा, लातेहार, चतरा और पलामू जिलों में सबसे बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई है. अभियान के दौरान अब तक 30 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR हुई है. सबसे ज्यादा खूंटी जिले में अब तक 1,641 एकड़ जमीन पर लगी अफीम की फसलों पर पुलिस ने ट्रैक्टर चलाया है, जबकि पुलिस की कार्रवाई के बाद खुद ग्रामीणों ने 237 एकड़ में लगी फसल नष्ट की है.
रांची में 500 एकड़ में अफीम की फसल नष्ट की गई
रांची जिले में भी करीब 500 एकड़ में अफीम की फसल रौंदे जाने की सूचना है. सोमवार को रांची जिले की पुलिस ने तमाड़, बुंडू, राहे, नामकुम, अनगड़ा एवं दशम फॉल थाना क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाया. इस दौरान बुंडू थाना क्षेत्र में 18 एकड़, तमाड़ थाना क्षेत्र में 20 एकड़, दशम फॉल थाना अंतर्गत 3 एकड़, अनगड़ा में 10 एकड़, राहे में 3 एकड़ और रांची शहर से सटे नामकुम थाना क्षेत्र में पांच एकड़ इलाके में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर और ग्रास कटर मशीन की मदद से रौंद दिया गया.
पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, हजारीबाग में भी कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 214, सरायकेला-खरसावां जिले में करीब 250 एकड़ जमीन में अफीम की खेती को नष्ट किया गया है. इसी तरह पलामू में करीब 200, गढ़वा में 250 और हजारीबाग में 150 एकड़ से ज्यादा इलाके में अफीम की फसल नष्ट किए जाने की सूचना है. रांची प्रक्षेत्र के आईजी ने कहा, ''रैयती, वन भूमि या सरकारी भूमि पर अफीम की खेती करने वालों पर कार्रवाई होगी. अगर लोग खुद अफीम की खेती को नष्ट नहीं करेंगे, तो पुलिस इसे खत्म करेगी. साथ ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी.''
पुलिस कर रही सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल
उन्होंने लोगों से खुद अफीम की खेती को नष्ट करने की अपील की है. इस मामले में अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है. डीजीपी के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में पुलिस की ओर से अफीम की खेती के खिलाफ ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. सुदूर जंगली इलाकों में अफीम की खेती का पता लगाने के लिए पुलिस सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल कर रही है.
मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में की 50 लाख डकैती, फायरिंग कर हुए फरार
21 Jan, 2025 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोतिहारी: मोतिहारी जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. यहां बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप में करीब 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना कोटवा थाना से चंद कदमो पर स्थित कोटवा बाजार की है. बताया जा रहा है कि डकैतों ने श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स और एक बर्तन दुकान पर को अपना निशाना बनाया. डकैतों ने करीब 20 मिनट तक डकैती डाली और उसके बाद फायरिंग करके वहां से फरार हो गए. डकैती के दौरान जब इलाके के लोग जग गए और मौके पर पहुंचे तो डकैतो ने उन्हें हथियार की दम पर बंधक भी बना लिया था.
पुलिस को आने में लगा 20 मिनट का समय
डकैतों ने भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि करीब 5 से 6 की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने 170 ग्राम सोना, 20 किलोग्राम चांदी के अलावा 5 लाख 80 हजार नकदी लूट ली है. बदमाशों ने भागते समय चौकीदार पर फायरिंग की. गनीमत रही कि उसको गोली नहीं लगी. गोलीबारी के दौरान चौकीदार ने भागकर अपनी जान बचाई. वारदात के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी फोन किया था. लेकिन पुलिस को आने में करीब 20 मिनट का वक्त लगा और तब तक अपराधी भाग चुके थे.
भागलपुर के रिक्शा चलाने वाले पिता की बेटी मोनिका ने खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम को दिलवाया गोल्ड
21 Jan, 2025 12:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर: मेहनत कभी किसी पहचान का मोहताज नहीं होता. दिल्ली में हुए खोखो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने इस बात को प्रमाणित भी किया है. एक सब्जी बेचने वाले और भागलपुर की बेटी मोनिका के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम फाइनल मैच खेल कर विश्व विजेता बनी है. मोनिका की इस उपलब्धि पर केवल भागलपुर ही नहीं, पूरा देश गौरवांवित हो रहा है. खोखो वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 जनवरी की रात दिल्ली में खेला गया था. इसमें भारत की टीम ने प्रतिद्वंद्वी नेपाल को बड़े मार्जिन से हराकर जीत हासिल की है. इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम को मोनिका ने शुरू से लीड दिलाई और आखिर में विजय हासिल किया. भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में डिमहा गांव निवासी विनोद साह की बेटी मोनिका ने इस मैच में 6 अंक हासिल किए. 13 तारीख से शुरू इस टुर्नामेंट में 11 नम्बर की जर्सी में मोनिका का बेहतर प्रदर्शन रहा. बेहद गरीब परिवार से आने वाली मोनिका के पिता कभी रिक्शा चलाकर तो कभी सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं.
प्रधानमंत्री आवास भी नहीं मिला
गांव में मोनिका का घर आज भी मिट्टी और खपरैल का है और उसकी मां लकड़ी चूल्हे पर रसोई बनाती हैं. परिजनों के मुताबिक मोनिका के परिवार को अब तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और ना ही उज्ज्वला योजना का. एक जर्जर मकान से निकलकर मोनिका ने देश और दुनिया में बिहार का मान बढ़ाया है. हालांकि अब तक बिहार सरकार ने उसकी कोई सुध नहीं ली है. पांच बच्चों में मोनिका शुरू से ही खेल में ही अपना करियर बनाना चाहती थी. उसके पिता ने भी विपरीत परिस्थिति के बावजूद उसे कभी रोका नहीं, बल्कि हमेशा उसका हौंसला बढ़ाया.
घर में नहीं है गैस सिलेंडर
अब विश्वकप जीतने पर मोनिका के घरवालों ने उसे वीडियो कॉल पर बात की और उसे जीत की बधाई दी है. मोनिका की मां जुदा देवी के मुताबिक एक समय ऐसा भी था कि मोनिका के पास खेलने के लिए जूता तक नहीं था. बावजूद इसके वह लगातार मेहनत और लगन से खेलती रही. उन्होंने बताया कि घर की माली हालत खराब हैं. उन लोगों कई बार प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला योजना के लिए फार्म भरा लेकिन उन्हें अब तक सरकार की कोई सुविधा नहीं मिली है.
बक्सर निवासी को सूचना आयोग से 5 साल बाद मिला जवाब, व्यक्ति हुआ हैरान
21 Jan, 2025 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बक्सर: बक्सर के रहने वाले शिवप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी यात्रा से जुड़ी सूचना के साथ ही चार अन्य अलग-अलग सूचनाओं पर राज्य सूचना आयोग से जानकारी मांगी थी. इसमें उन्होंने 2005 से 2020 तक सीएम नीतीश कुमार के द्वारा की गई सरकारी यात्रा में हुए खर्च की जानकारी मांगी थी. इसके अलावा राज्य सूचना आयोग में विभिन्न पदों पर स्वीकृत कार्यबल और रिक्त पदों की संख्या, सूचना आयोग में पत्रकारिता के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले किस प्रतिनिधि को रखा गया है. चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वीसी पर व्यय की गई राशि की जानकारी मांगी गई थी. शिवप्रकाश बताते हैं कि इन सभी सूचनाओं को देने के लिए RTI के माध्यम से उन्होंने मार्च 2020 में आवेदन लगाया था. इसके बारे में राज्य सूचना आयोग की तरफ से यह कहा गया है कि इस संबंध में अब सुनवाई की जाएगी.
अब दिया गया है जवाब
शिव प्रकाश बताते हैं कि करीब 5 साल के बाद राज्य सूचना आयोग की तरफ से जानकारी दी गई कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई दो सूचनाओं की सुनवाई दिसंबर में और दो की सुनवाई जनवरी माह के अंत में होगी. इनमें दिसंबर महीने में सीएम नीतीश कुमार की यात्रा और सूचना आयोग में स्वीकृत कार्यबल और रिक्त कार्यबल की सुनवाई की जानकारी शामिल थी. इसमें भी दिसंबर महीने में जिन सूचनाओं के बारे में सुनवाई की बात कही गई थी, उनमें दो में से एक ही सूचना के बारे में सुनवाई होगी. दूसरी सूचना की सुनवाई कब होगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है. वहीं जनवरी महीने में सूचना जनसंपर्क विभाग में मीडिया के प्रतिनिधि के लिए किसकी संस्तुति की गई थी और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वीसी पर व्यय की गई राशि की जानकारी वाली सूचना पर सुनवाई की जानकारी दी गई.
एक महीने में देनी होती है सूचना
शिवप्रकाश कहते हैं कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत 30 दिनों में सूचना देनी होती है, नहीं तो प्रथम अपील होगा. इसके 70 दिन बाद अपीलीय अधिकारी भी सूचना नहीं दिला पाए तो मामला राज्य सूचना आयोग में चला जाता है. मेरी सूचना के मामले में भी यही हुआ है. 5 वर्ष होने जा रहा है. इसके लिए गठित शीर्ष आयोग ही इस कानून के बिंदुओं को अनदेखा कर रहा है. आयोग के स्तर से न सूचना मिल पा रही है और न ही दोषी अधिकारी दंडित हो रहे हैं. वह आरोप लगाते हुए कहते हैं कि सरकार ने जान-बूझकर वैसे लोगों को आयुक्त बनाया है, जो इस कानून को खत्म कर दें. प्रति वर्ष करीब 10 करोड़ रुपए का खर्च इस आयोग के संचालन में होता है. अगर सही वक्त पर सूचना ही नहीं मिले तो ऐसे आयोग को बंद ही कर देना चाहिए. इससे जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा तो बच जाता.
आयोग की आगे की कार्रवाई का इंतजार
शिवप्रकाश बताते हैं कि इनमें एक मामला, सूचना आयोग में स्वीकृत कार्यबल और रिक्त कार्यबल की सुनवाई हुई, लेकिन सीएम नीतीश कुमार की यात्रा की जानकारी नहीं दी गई. वह कहते हैं कि सूचना कमीश्नर ने उनसे ही सवाल किया है कि आप बताएं कि प्रावधान क्या है, फंड कैसे मिलता है?. शिव प्रकाश कहते हैं कि पहले सूचना आयोग में डबल बेंच, ट्रिपल बेंच भी हुआ करता था. उद्देश्य यही होता था कि अगर किसी सूचना से आवेदक संतुष्ट नहीं है. तो वह मुख्य सूचना आयुक्त उसकी सुनवाई करे या फिर डबल या ट्रिपल बेंच को बनाकर के सुनवाई करे. पहले यह प्रक्रिया थी,अगर सुनवाई के बाद जो जवाब मुझे मिला. वह संतोषजनक रहा तो ठीक है नहीं तो फिर मैं आगे की प्रक्रिया का सहारा लूंगा.
वक्फ अधिनियम पर जेपीसी की बैठक आज लखनऊ में
21 Jan, 2025 08:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । वक्फ अधिनियम पर संसद द्वारा गठित जेपीसी की बैठक मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगी। बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर चर्चा होगी। वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम 2024 पर मुसलमानों की राय और सुझाव लेने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की कल होटल मैरियाट, गोमती नगर में विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक होगी। बैठक की शुरुआत सुबह दस बजे होगी। समिति की पहली बैठक 22 अगस्त 2024 को हुई थी। इस बैठक में जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, सदस्य असदुद्दीन ओवैसी, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, संजय जायसवाल, इमरान मसूद समेत दस सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार, अल्पसंख्यक कार्य विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे पहले बिहार में जेपीसी की बैठक हुई थी। समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बताया था कि जेपीसी संसद के 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
झारखंड के जमशेदपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, बदमाशों ने 35 साल के शख्स को गोली मारी
20 Jan, 2025 12:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर: जमशेदपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां फिल्मी स्टाइल में एक शख्स का पीछा करके उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को घटना के बारे में जानकारी दी। जिस शख्स को गोली मारी गई उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस इस हत्या के मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, संतोष सिंह के घर के पास बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। संतोष भागकर पास के एक घर में घुस गए, लेकिन बंदूकधारियों ने बाइक से उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी। संतोष सिंह को तीन गोलियां लग गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हों एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
नगर के पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी के साथ रात में घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश होने का संदेह है और इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि संतोष सिंह और उसका भाई हत्या के एक मामले में जेल जा चुके थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सरायकेला-खरसावां में भी हत्या
बता दें कि पिछले सप्ताह सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को एक फोटो स्टूडियो के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या भी बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चांडिल बाजार स्थित दिलीप गोराई के स्टूडियो के खुलते ही हमलावर अंदर घुस गए और उनकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर गोराई के परिवार के सदस्य और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया। गोराई को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 10 घायल
20 Jan, 2025 12:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हजारीबाग: हजारीबाग में रविवार 19 जनवरी को भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस सड़क हादसे में 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस हादसे में मरने वालों में से एक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी निवासी मंगर कमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो लोगों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है. जानकारी के मुताबिक 'नेहा' नाम की मिनी बस हजारीबाग से बोकारो जा रही थी. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नरकी नामक जगह पर बस का अगला टायर अचानक ब्लास्ट कर गया और तेज गति में जा रही बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई.
मौके पर ही तोड़ा दम
हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई,कई लोग बस के नीचे दब गए. सूचना पाकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कई घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
ये लोग हुए घायल
हादसे में घायलों में बस का कंडक्टर, अरजरी गांव निवासी सन्नी, फुसरो निवासी बजरंग, खरिका गांव निवासी शांति देवी, बीरबल नोनिया, रूनिया देवी, हीरालाल हांसदा आदि शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है. तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं.
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में जहरीली शराब का सेवन करने से 7 की मौत, पुलिस जांच में जुटी
20 Jan, 2025 11:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंपारण: पश्चिमी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की है. यह घटना चार दिन पुरानी है. रविवार को पुलिस को इस बारे में पता चला है. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था. इस वजह से जांच में कठिनाई उत्पन्न हो रही है.
दो मौतें शराब से संबंधित नहीं
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र में हुई हैं. स्थानीय लोगों ने इन मौतों का कारण जहरीली शराब बताई है. एसपी ने स्पष्ट किया कि दो मौतों का कारण शराब से संबंधित नहीं था. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आकर मर गया था. जबकि दूसरे को लकवा मार गया था. 15 जनवरी को हुई पहली मौत के बाद पुलिस को इन घटनाओं के बारे में रविवार को पता चला. मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था. जिससे मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से पता लगाना पुलिस के लिए जांच के दौरान मुश्किल हो गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए एक दल गठित किया है, जो मौतों के कारणों का पता लगाएगा.
शवों का हुआ अंतिम संस्कार
पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त ने कहा कि मौतों के कारणों की जांच करना मुश्किल है क्योंकि शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है. जांच दल को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. जांच दल लौरिया में पिछले तीन से चार दिनों में हुई मौतों की पहचान भी करेगा. मृतक के परिजनों में से एक ने बताया कि प्रदीप और मनीष नाम के दो दोस्तों ने शराब पी थी और दोनों की मौत हो गई. बिहार में अप्रैल 2016 से शराब पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री और सेवन से लोगों की मौत की घटनाएं बढ़ी हैं. यह घटना भी इसी संकट का हिस्सा प्रतीत हो रही है.
लग्जरी कार से गांजा तस्करी करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार
20 Jan, 2025 11:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अलीगढ़। थाना अकराबाद पुलिस और एएनटीएफ आगरा ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्य एप से गाड़ियां किराए पर लेकर उनसे गांजे की तस्करी करते थे। एएनटीएफ आगरा की सूचना पर अकराबाद पुलिस व एएनटीएफ टीम ने झारखण्ड से तस्करी का गांजा लेकर आ रही टाटा सफारी का पीछा किया। अकराबाद के प्रभारी निरीक्षक थाना अकरावाद अपनी टीम के साथ कीरतपुर टोल प्लाजा पर चैकिंग कर रहे थे। सफारी गाड़ी टॉल प्लाजा की तरफ आई और पुलिस टीम को देखकर यू टर्न लेकर तेजी से भाग निकली। गाड़ी की तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया। शाम करीब 5.30 बजे गाडी मानई के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी की चाहरदीवारी के अंदर खड़ी मिली। जिसकी घेराबंदी कर गाड़ी में सवार तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी की तलाशी से 100 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसे राजेन्द्र निवासी गुमला झारखंड व सोनू निवासी सिमडेगा झारखंड से खरीदकर लाए और अलीगढ़ में शुभम शर्मा, यशू , दीपक, भूरा व सपना को सप्लाई करना था। अभियुक्तगण पहले भी दो बार झारखंड से इन लोगों को सप्लाई कर चुक हैं। दबोचे गए शातिरों ने बताया कि गांजा तस्करी में जूम कार एप से गाड़िया ऑनलाइन किराये पर लेते थे। पकड़े गये गांजा तस्करों में माधव सिंह पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम लोधा थाना लोधा,नितीश प्रताप सिंह पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम व थाना लोधा, सलमान पुत्र अजीजउर्ररहमान निवासी सांवरिया लाज थाना देहलीगेट,शुभम शर्मा पुत्र लोकेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम अलीपुर थाना मडराक हाल पता त्रिमूर्तिनगर चांदमार, दीपक कुमार पुत्र चौ0 चरण सिंह उर्फ हरवीर निवासी गीता विहार कालोनी थाना महुआखेडा,भूरा पुत्र जवाहर लाल निवासी कस्बा व थाना मडराक आदि शामिल हैं।
बेगूसराय में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
20 Jan, 2025 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेगूसराय: बेगूसराय में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस पर हमले के बाद मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल ने मामले को शांत कराया. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वह पुलिस पर हमले करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. जमीन विवाद के चलते पुलिस पर हमला करने की घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है. महादलित लोग एक जमीन पर रह रहे थे. करीब 16 बीघा जमीन पर 150 महादलित परिवारों ने कब्जा किया हुआ था. यहां इन लोगों ने झोपड़ी बना रखी थी और खेती भी कर रहे थे. मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी. कोर्ट में जमीन मालिक के पक्ष में फैसला आया था. मालिक अपनी जमीन को खाली कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और फिर मारपीट होने लगी.
थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
मारपीट की खबर सुनते ही पुलिस मामले को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस बीच एक पक्ष के लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया है, जिसमें थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी तोड़ दिया है.
झोपड़ियों में लगाई आग, ट्रैक्टर जब्त
पुलिस का कहना है कि जब वह इन लोगों को समझाने पहुंची, तो पुलिस पर उन लोगों ने हमला कर दिया और बवाल खड़ा हो गया. वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान जबरन कई झोपड़ियों में आग लगा दी थी. पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त किया. उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के SP और DSP घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए. यहां पहुंचकर पुलिस बल ने कैंप किया. गांववालों का कहना है कि महादलित परिवार पिछले कई सालों से विवादित जमीन पर रह रहा है. परिवार अपनी जमीन ट्रैक्टर से जोत रहा था, तभी पुलिस आई और उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया था.
रांची पुलिस ने नकली नोटों के व्यापार में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
20 Jan, 2025 11:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: रांची में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने इस छापेमारी में तीन लोगों को अरगोड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस को 500 के नकली नोट बरामद हुए हैं. साथ ही पुलिस ने दो असली नोट और एक बाइक को आरोपियों के पास से जब्त किया है. रांची पुलिस को पिछले काफी समय से नकली नोटों के चलन की शिकायतें मिल रही थी. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान मोहम्मद साबिर उर्फ राजा, अबू हुजैफा उर्फ अफरीदी और साहिल उर्फ करण के तौर पर हुई हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अपराधियों ने बताया कि वह पिछले एक साल से गिरोह बनकर जाली नोटों का गोरखधंधा कर रहे थे. इसके साथ ही पुलिस के समक्ष अपराधियों ने बताया है कि दिल्ली से बैग में भर-भर कर नकली नोट लाया करते थे.
कैसे खपा रहे थे नकली नोट?
लोगों को शक ना हो इसके लिए नोट की बंडल के ऊपर और नीचे असली नोट रखा करते थे जबकि बीच के सारे नोट 500 -500 के नोट नकली रखा करते थे. आरोपी ऐसा कर बजार में नकली नोट खपाया करते थे. बड़े पैमाने पर रांची के विभिन्न इलाकों के बाजार में नकली नोटों के कारोबार को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी. इसी के आधार पर रांची पुलिस ने एक टीम बनाकर अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू इलाके में छापेमारी की थी.
10 नकली बंडल मिले
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को संदिग्ध हालत गिरफ्तार किया है, जिनके पास एक बैग भी मौजूद था. तलाशी के क्रम में पुलिस को 500- 500 रुपये के नकली नोट के 10 बंडल मिले है जबकि दो 500 के असली नोट भी मिले है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख 99 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किये हैं. तीनों गिरफ्तार आरोपियों के आधार पर पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की धर पकड़ में भी जुट गई है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी एक लाख के असली नोट लेकर 3 लाख के लिए नकली नोट दिये करते थे, जो मार्केट में धीरे-धीरे खपा दिया करते थे.
मां, 2 बच्चे समेत 4 जिंदा जले
20 Jan, 2025 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजियाबाद । गाजियाबाद में आग लगने से एक परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 4 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के वक्त बिल्डिंग में 8 लोग थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग बिस्तर से उठ नहीं पाए। मरने वालों में मां, दो बच्चे और एक भतीजा है। बच्चों की उम्र 7 से 9 साल के बीच थी। घटना रविवार सुबह 6 बजे लोनी के कंचन पार्क की है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया- घर में सो रहे लोग आग लगने से चपेट में आ गए। फायर और पुलिस की टीम पहुंची। घर में 4 लोग मृत मिले, 4 लोग झुलस हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से दो की हालत गंभीर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल में 298 करोड़ की योजनाओं का आज करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
20 Jan, 2025 08:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज सोमवार, 20 जनवरी सुपौल जिले पहुंचेंगे. सीएम के आगमन को लेकर जिलावासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री यहां 298 करोड़ की सौगात देने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुपौल में 4 घंटे से अधिक समय तक रहेंगे. इस दौरान वह 163.84 करोड़ की कुल 52 योजनाओं का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे और करीब 134.22 करोड़ की योजनाओं का आधारशिला रखेंगे. इस तरह से मुख्यमंत्री यहां कुल 210 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने वाले हैं.
तीन जगहों पर हेलीपैड का निर्माण
सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तीन जगहों पर हेलीपैड का निर्माण कराया गया है. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10.55 बजे बकौर में नवनिर्मित हेलीपैड पर लैंड करेगा. यहां से वे त्रिवेणीगंज के बघला नदी के समीप बने हेलीपैड के लिए रवाना होंगे. यहां समाहरणालय में समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सीधे आईटीआई मैदान में बने हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे. यहां वे वापस पटना लौट जाएंगे.
27 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां मनरेगा योजना से जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अन्तर्गत 7.93 लाख रुपये की लागत से तालाब के जीर्णोद्धार और 60 लाख की लागत से निर्मित घाट का अवलोकन और उद्घाटन करेंगे. साथ ही मंदिर प्रांगण में पोखर के चारों तरफ पंचायती राज विभाग से 43 लाख की लागत से मिट्टी भराई और पेभर ब्लॉक से निर्मित प्रांगण का सुदृढ़ीकरण एवं सौंद्रर्यीकरण का अवलोकन और उद्घाटन करेंगे. जिला मुख्यालय अन्तर्गत व्यवहार न्यायालय के पास 1081.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टाउन हॉल का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही सुपौल जिला से संबंधित 22 योजना का शिलान्यास और 27 योजना का उद्घाटन करेंगे.
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
