उत्तर प्रदेश
डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में डुबकी लगा कर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
22 Jan, 2025 06:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। आज सुबह संगम में उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्नान किया और उसके बाद खुद मोटर बोट चलाकर घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने यह जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 54 मंत्रियों के संगम स्नान से पहले की। महाकुंभ के दसवें दिन आज योगी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, कि मुख्य स्नान के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक स्लो होने की संभावना रहती है। इसे बेहतर बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अब तक महाकुंभ में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, और कुल 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि आज योगी कैबिनेट की बैठक के दौरान 12 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इनमें 40 लाख छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने, बड़े औद्योगिक घरानों के लिए सुविधाओं और रियायतों में वृद्धि जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट बैठक के मद्देनजर हॉस्पिटल्स को अलर्ट पर रखा गया है, और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें मेला क्षेत्र में 48 घंटे तक रहने का निर्देश दिया गया है।
महाकुंभ की व्यवस्था से गदगद हुईं सुधा मूर्ति, 3 दिनों तक करेंगी स्नान
22 Jan, 2025 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। राज्यसभा सांसद और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने महाकुंभ मेले में भाग लिया और संगम में स्नान किया। वह यहां तीन दिन संगम में स्नान करेंगी और अपने पूर्वजों को तर्पण देंगी। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।
इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने कहा, मैंने तीन दिनों का संकल्प लिया था। कल मैंने पवित्र स्नान किया। आज भी करूंगी और कल भी करूंगी। अपने परिवार की धार्मिक परंपराओं के बारे में बात करते हुए मूर्ति ने कहा, मेरे नाना-नानी और दादा-दादी यहां नहीं आ पाए, इसलिए मैंने उनके नाम पर तर्पण करना जरूरी समझा। ऐसा करके मुझे बहुत खुशी है। सुधा मूर्ति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस विशाल आयोजन के आयोजन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, योगी जी के नेतृत्व में यहां जितना अच्छा काम किया गया है, वह सराहनीय है। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करती हूं। उन्होंने यहां लोगों के लिए मुफ्त में कई व्यवस्थाएं की हैं।
महाकुंभ को एक अत्यंत आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए सुधा मूर्ति ने इसे जीवन में एक बार होने वाले अवसर के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा, यह तीर्थराज सर्वोत्तम पवित्र स्थल है। महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया है और मैं यहां आकर बहुत उत्साहित और खुश हूं। 13 जनवरी से शुरू हुए इस आयोजन में अब तक लाखों श्रद्धालु हिस्सा ले चुके हैं। 20 जनवरी तक करीब 8.79 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। इस बड़े आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है। 10,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी, जिसमें पैरामिलिट्री बल भी शामिल हैं, उपस्थित हैं।
ACB ने रांची में अंचल निरीक्षक के आवास पर की छापेमारी
22 Jan, 2025 01:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। रांची में भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ACB टीम ने मोरहाबादी में राम कृष्ण मिशन के पास नामकुम अंचल के अंचल निरीक्षक राजेश कुमार के आवास पर छापा मारा है। ACB की यह कार्रवाई शहर अंचल के पूर्व अंचल अधिकारी मुंशी राम की गिरफ्तारी मामले में हो रही है। मुंशी राम को ACB ने रिश्वत लेते पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गुमला जिले के घाघरा स्थित राजेश कुमार के किराये के मकान पर भी ACB छापेमारी कर रही है। राजेश बिशुनपुर और घाघरा अंचल में भी कई वर्षों तक पदस्थापित रहे हैं। वर्तमान में राजेश कुमार नामकुम अंचल कार्यालय में कार्यरत हैं।
बिहार में ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ का रेलवे घोटाला
22 Jan, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ED Raid: बिहार में बुधवार 22 जनवरी की सुबह-सुबह ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ED ने रेलवे क्लेम घोटाला मामले में बिहार के पटना, नालंदा और कर्नाटक के बेंगलुरु तक कई जगहों पर एक साथ रेड मारी. यह घोटाला 100 करोड़ से अधिक का माना जा रहा है. यह घोटाला रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे किया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ED ने पटना समेत देश के तीन शहरों के पांच लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. पटना और नालंदा के अलावा बेंगलुरु में भी ED की छोपमारी चल रही है. पटना में 3, नालंदा में 1 और बेंगलुरु में 1 स्थान पर रेड पड़ने की सूचना मिल रही है.
रेलवे हादसों में फर्जी मुआवजे का दावा
बता दें कि रेलवे का यह घोटाला रेलवे में हादसे के बाद घायलों और मृतकों के नाम पर फर्जी तरीके से मुआवजा हासिल करने से संबंधित है. इस मामले में रेलवे की आपत्ति के बाद शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत में कहा गया था कि बड़े पैमाने पर हादसों में फर्जी मौतों के नाम पर मुआवजे का दावा किया गया था. इस मामले में कई न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है.
CBI ने रेलवे घोटाले में की कार्रवाई
इस मामले में पटना में CBI की टीम ने आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत कुछ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति उदय यू. ललित की पीठ के निर्देश पर CBI ने यह मामला दर्ज किया था. यह मामला वर्ष 2015-2018 के बीच का है. सूत्रों की माने तो एक-एक व्यक्ति के नाम पर चार-चार बार धन की उगाही की गई थी.
हेमंत सोरेन: सरकारी और गैर सरकारी कर्मियों को मिलेगा 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
22 Jan, 2025 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हेमंत सोरेन सरकार ने नए साल पर सरकारी और गैर सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने सरकारी कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के साथ-साथ 10 लाख रुपए तक के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है. अगर इससे ज्यादा की राशि खर्च होगी तो उस राशि का भुगतान कॉर्पस फंड से दिया किया जाएगा. राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मियों, सभी मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों, अधिवक्ताओं तथा ऐसे तमाम लोगों के परिजनों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा. सरकार इसके लिए कर्मियों के वेतन से 500 रुपए हर महीने की कटौती करेगी. दूसरी ओर गैर सरकारी कर्मियों को इस सेवा का लाभ लेने के लिए हर साल 6 हजार रुपए का भुगतान करना होगा.
15 दिनों के लिए छुट्टी भी मिलेगी
राज्य के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सरकार के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि सरकारी कर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज का खर्च अगर 10 लाख की राशि से ज्यादा होता है उसका भुगतान कार्पस फंड किया जाएगा. इसके अलावा इस योजना के लाभान्वितों को प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन प्रक्रिया के 15 दिनों के लिए छुट्टी मिलेगी.
ज्ञानोदय योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षा
इसके अलावा सोरेन कैबिनेट ने ज्ञानोदय योजना के तहत सरकारी मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर आधारित शिक्षा के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि ज्ञानोदय योजना के तहत 2024-25 से 2029-30 के बीच 94.95 करोड़ रुपए की लागत से सरकारी मध्य स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा और कंप्यूटर आधारित शिक्षा शुरू की जाएगी. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
लैटरल नियुक्ति बंद
बैठक में राज्य सरकार की ओर से एक और बड़ा फैसला लिया गया जिसमें सरकारी विभागों में प्राइवेट सेक्टर से संविदा के आधार पर लैटरल नियुक्ति की प्रक्रिया रुक जाएगी. सरकार ने इसके लिए पहले जारी आदेश को निरस्त करने का फैसला किया है. झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार के फैसले के आधार पर अपने कुछ विभागों में लैटरल एंट्री के जरिए नियुक्ति का आदेश जारी किया था. इसी आधार पर सोरेन सरकार ने भी एंट्री के लिए आदेश जारी किया था. केंद्र सरकार के लैटरल एंट्री के फैसले का कांग्रेस ने जमकर विरोध भी किया था.
बिहार के मोतिहारी में प्रेम-प्रसंग के कारण 15 वर्षीय लड़की की हत्या, पिता, भाई और चाचा गिरफ्तार
22 Jan, 2025 01:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोतिहारी: मोतिहारी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में उसके पिता, भाई और चाचा को गिरफ्तार किया गया है. मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का गांव के दो लड़कों से अफेयर चल रहा था. जिसके चलते सोमवार को परिजनों ने उनकी हत्या कर शव को सरेह में फेंक दिया. पुलिस ने शव को बरामद करते हुए लड़की के पिता गणेश सहनी, उसके भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया.
ग्रामीणों ने परिजनों को शव फेंकते हुए देखा
पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार पंचायत का है. जहां गणेश की 15 वर्षीय बेटी का गांव के दो लड़कों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने लड़की को कई बार समझाया. इसके बावजूद जब वो नहीं मानी तो पिता ने अपने भाई और बेटे के सहयोग से बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर से कुछ ही दूरी पर फेंक दिया. ग्रामीणों ने परिजनों को बेटी के शव को फेंकते हुए देख लिया, उन्होंने कल्याणपुर थाने को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में ले लिया.
मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए चकिया SDPO ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि कल्याणपुर के सिसवा पंचायत में एक 15 वर्षीय लड़की की हत्या की गई है और परिजन शव को ठिकाने लगाने के लिए सरेह में गए हैं. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई. मामले में मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने एक टीम का गठन करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया.
लड़की का शव सरेह से बरामद
वहीं कल्याणपुर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसवा गांव के सरेह से लड़की का शव बरामद कर लिया. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भिजवाया गया है. घटना में संलिप्त मृतका के पिता और भाई के साथ चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया. SDPO ने घटना का मूल कारण प्रेम-प्रसंग बताया है.
बिहार के लखीसराय में चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार
22 Jan, 2025 01:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखीसराय: लखीसराय में बदमाशों ने चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी. आरोपी युवक की हत्या कर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए. घटना के बाद ट्रेन के कोच में कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही ट्रेन को रोका गया और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास से जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. ट्रेन के कोच में युवक की हत्या से लोग दहशत में आ गए. बदमाशों ने युवक के सिर पर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कोच में गोली की आवाज से लोग सन्न रह गए.
सिर में मारी थी गोली
घटना के अनुसार, लखीसराय जिले के किऊल-भागलपुर रेलखंड के किऊल आउटर सिग्नल के पास हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किऊल स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली, उसी दौरान आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन में अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए. गोली लगने से युवक की ट्रेन में ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रेन के कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई. अचानक घटी इस घटना के कारण सभी यात्री सन्न रह गए.
युवक के पास मिले जमीनी दस्तावेज
घटना के बाद ट्रेन के रूकने पर लोगों की भीड इकट्ठा हो गई. मृतक की पहचान लखीसराय प्रखंड के महिसोना गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही किऊल रेल डीएसपी सहित बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जांच की जा रही है. किऊल रेल डीएसपी ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद सामने आ रही है. मृतक के पास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.
7 दिन बाद मिला रांची के धुर्वा डैम से लापता छात्रा का शव, पढ़ाई को लेकर था घरेलू विवाद
22 Jan, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया का रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी अनुष्का को पढ़ाई करने के लिए दबाव बना रहा था. इसी दबाव के चक्कर में आकर परिजनों से छात्रा का मामूली विवाद हो गया. फिर क्या था, छात्रा घर छोड़कर लापता हो गई. परिजन काफी खोज बीन कर रहे थे. इसी बीच आज रांची के ही धुर्वा डैम से एक लड़की का शव बरामद किया गया.
7 दिन बाद मिला शव
स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकलवाया. उसकी पहचान और तहकीकात में जुट गई थी. इसी बीच यह जानकारी मिली कि मृतक छात्रा अनुष्का ही है, जो लगभग 7 दिनों पहले रांची के ही जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया से लापता थी. इधर मृतका के परिजन भी डैम पर पहुंचे और उन्होंने उसकी पहचान की. लगभग 7 दिनों से लापता बेटी जिसकी तलाश में परिजन दिन-रात परेशान थे. उसी का शव डैम से बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
पढ़ाई को लेकर लगाई थी डांट
परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है. मृतक अनुष्का पढ़ाई नहीं करना चाहती थी. इसी को लेकर उसके परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाई थी. उस पर लगातार पढ़ाई करने का दबाव दिया जाता था. इसी बीच वह 14 जनवरी को घर से एकाएक चुपके से निकल गई. परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए थे हालांकि उसका कुछ आता पता नहीं चला. इसी बीच घटना के लगभग 7 दिनों बाद रांची के धुर्वा डैम से अनुष्का का शव बरामद हुआ है. नगरी थाना की पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया.
प्रयागराज महाकुंभ में तंत्र-मंत्र करते नजर आए आईआईटीयन बाबा
22 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुंभ में काफी सुर्खियां बटोर चुके आईआईटी वाले बाबा का कोई एक ठिकाना नहीं है। जूना अखाड़े से निकालने के बाद वह हर बार एक नई जगह पाए जाते हैं, इस बार आईआईटी वाले बाबा उर्फ अभय सिंह संगम के करीब देर रात तंत्र मंत्र करते नजर आए। आईआईटीयन बाबा ने कहा कि मुझे अगर एनर्जी बनानी होती है, तब एक अगरबत्ती रहेगी साइड में, फिर एनर्जी के हिसाब से दीपक रखे जाएंगे। मैं प्रिजेंट मोमेंट के हिसाब से एग्जिक्यूट करता हूं। जो जीते हो वहां वर्तमान ही है, वर्तमान ही तब भूत बनता है बाद में। भविष्य के बारे में चिंता करना सही नहीं है लेकिन भविष्य के बारे में सोच सकते हो, प्लान कर सकते हो। चिंता जो शब्द है वह अलग है, चिंता का मतलब है कि टेंशन हो गय। हर प्रेजेंट मोमेंट को 100 प्रतिशत जीना है, और उसके हिसाब से ही आगे-आगे चीजें होती जाएगी। पुनर्जन्म पर कहा कि यह समझने के लिए आपको जन्म और मृत्य को समझना होगा। किसी चीज को पकड़ कर रखना। कोई मोमेंट जो अच्छा चल रहा है और मैं सोचूं यह ऐसा ही चलता जाए। असल में यूनिवर्स की टेंडेंसी है बदलाव की, लेकिन हम चाहते हैं कि सब स्थिर रहे। यह उम्र के साथ होता है, पैसे के साथ होता है। लोग भूल जाते हैं कि सबकी मौत निश्चित है। लगाव का मतलब ही मोह है, प्रेम में अंतर है, वह बीच में रखता है, वह स्थिर होने की कोशिश नहीं करता।
पत्नी प्रीति के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे गौतम अडानी, ‘संगम घाट’ पर की पूजा-अर्चना
22 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी महाकुंभ में शामिल होने के लिए मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां संगम घाट उन्होंने पत्नी प्रीति अडानी और परिवार के साथ मांग गंगे की पूजा और आरती की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में मुझे जो अनुभव हुआ, वो अद्भुत है। यहां जो प्रबंधन है, मैं देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। यहां जो प्रबंधन है-वो प्रबंधन संस्थानों के लिए शोध का विषय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है।’ इससे पहले गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति अडानी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को भोजन वितरित किया और खुद भी भोजन ग्रहण किया। बता दें कि अडानी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के लिए दी जा रही है।
भूटान की राजमाता शेरिंग यांगदोन ने परिवार के सदस्यों के साथ किया ताज का दीदार
22 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आगरा । भूटान की राजमाता शेरिंग यांगदोन ने भूटान शाही परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखा और परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक बिताया। राजमाता ने ताज महल के अंदर शाही परिवार के साथ फोटो खिंचवाईं। भूटानी शाही परिवार को टूरिस्ट गाइड शमशुद्दीन ने ताज महल दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी। शमशुद्दीन ने बताया कि राजमाता 30 साल पहले भी ताजमहल देखने आई थीं और यह उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान यांगदोन ने एक बार फिर ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना। शाही परिवार के सदस्यों ने स्मारक के बारे में, इसके निर्माण और नक्काशी सहित कई सवाल भी पूछे। ‘‘वे ताजमहल की खूबसूरती को लेकर बहुत उत्सुक थे। वहीं, ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सैयद अरीब अहमद ने बताया कि भूटान के शाही परिवार की यात्रा प्रोटोकॉल के तहत तय की गई थी। प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
महाकुंभ में योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक आज, संगम में डुबकी लगाएंगे मुख्यमंत्री और मंत्री
22 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज, प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार, 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपनी कैबिनेट की बैठक कर एक इतिहास रचने जैसा कार्य करने जा रही है। यह बैठक त्रिवेणी संगम के निकट अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में आयोजित की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 54 मंत्री शामिल होंगे। इस कैबिनेट में हिस्सा लेने वाले मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री संगम में डुबकी लगाकर पुण्य हासिल करेंगे।
योगी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही मंजूरी दी जाने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम की पवित्र धारा में डुबकी लगाएंगे। इस दौरान विधिवत पूजन-अर्चन भी किया जाएगा। 2019 के कुंभ मेले में भी योगी सरकार ने इसी प्रकार संगम में स्नान किया था, जो परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए बैठक स्थल को मेला प्राधिकरण सभागार से बदलकर अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में स्थानांतरित किया गया है। मंत्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर मेला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। बैठक के बाद मंत्रीगण वीआईपी घाट से मोटर बोट के माध्यम से संगम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों सहित सभी 54 मंत्री संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस आयोजन को आध्यात्मिकता और सरकार की एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।
धाविका हिमा ने कुंभ स्नान किया
21 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाकुंभ नगर । एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता एथलीट हिमा दास ने महाकुंभ में स्नान किया है। हिमा यहां अपने दोस्तों के साथ आई थी और उसने अपने अध्यात्मिक गुरू केशव दास जी महाराज से भी आशीर्वाद लिया। इसी को लेकर महाराज ने कहा, ‘जब हिमा को महाकुंभ में पूर्वोत्तर शिविर के बारे में पता चला तो वह यहां आने से अपने को रोक नहीं पायी। वह अपने दोस्तों के साथ आई, गंगा में डुबकी लगाई और वापस चली गई। उन्होंने कहा, ‘वह कुंभ स्नान के इस अनुभव को लेकर काफी उत्सहित थी और नामघर (असम का पारंपरिक पूजा कक्ष देखने भी आई)। हिमा ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हिमा आजकल 16 महीने का निलंबन खत्म होने के बाद खेल में वापसी की तैयारी में है। उनका निलंबन 22 जुलाई 2023 से 21 नवंबर 2024 तक था। उसे डोप टेस्ट के लिये उपलब्ध नहीं होने के कारण निलंबित किया गया था।
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियत्रिंत करने में मददगार साबित हो रहा एआई
21 Jan, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। मेला के लिए गंगा नदी के किनारे बसाए गए अस्थायी शहर में 1800 सीसीटीवी कैमरे एआई से सुसज्जित हैं। इन कैमरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी क्षेत्र में मौजूद लोगों की संख्या की 90 से 92 प्रतिशत तक सही गणना कर लेते हैं। जिन इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटरों से इन कैमरों की निगरानी हो रही है, वहां मौजूद पुलिस स्टाफ कैमरों में कैचर होने वाले भीड़ को देखते ही जमीनी स्तर पर मौजूद ट्रैफिक कंट्रोल देख रहे स्टाफ को भीड़ को दूसरे रास्ते में शिफ्ट करने की कमांड दे रहे है।
इंटीग्रेटिड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के प्रमुख आईपीएस अमित कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में यह तकनीक ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है और किसी भी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम होने की स्थिति में ट्रैफिक दूसरे क्षेत्रों में डायवर्ट किया जा रहा है। रोजाना करीब 20 लाख श्रद्धालु प्रयागराज में आ रहे हैं और करीब 20 लाख कल्पवास की अवधि के दौरान प्रयागराज में ही रहने वाले है। इन कलवासियों के साथ एक या दो सहयोगी होते हैं और मेला पक्के तौर पर मौजूद साधुओं संतों को मिलाकर इनकी कुल संख्या करीब 50 लाख बनती है। मोटे तौर पर प्रयागराज में प्रतिदिन 65 से 70 लाख श्रद्धालु रोजाना रहते हैं।
आईपीएस कुमार ने बताया कि कुंभ मेला में 17 प्रवेश बिंदु हैं, इसलिए वहां और निकास बिंदुओं पर आमद की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके लिए डाटा एनालसिस का प्रयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा, सरकारी अनुमानों के अनुसार, इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे। इसलिए, भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है, लेकिन एआई हमें एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में मदद कर रहा है।
कश्मीर को मुक्त कराने महाकुंभ में महायज्ञ
21 Jan, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में अर्धनारीश्वर महायज्ञ शुरू किया गया है। इसे किन्नर अखाड़े द्वारा किया जा रहा है। आयोजक महंत अमित शर्मा का कहना है, कि महाकुंभ में यह यज्ञ पहली बार हो रहा है। यह यज्ञ 11 फरवरी तक चलेगा। इस यज्ञ का उद्देश्य पाक अधिक्रृत कश्मीर को मुक्त कराना है।
महाकुंभ में इस महायज्ञ की शुरुआत नियमित रूप से राष्ट्रगान से होती है। शिखर पर तिरंगा लहराया जाता है। पंडाल के चारों ओर शहीद सैनिकों की फोटो लगी हुई है। इस यज्ञ के आयोजक महंत अमित शर्मा बताते हैं कि यह महायज्ञ 11 फरवरी तक नियमित रूप से चलेगा। यह महायज्ञ तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के आशीर्वाद से हो रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान से मुक्त कराकर भारत में शामिल करने के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। 250 यज्ञशाला में आहुति दी जा रही हैं। रामभद्राचार्य जी का कहना है, कि इस महायज्ञ के माध्यम से जम्मू कश्मीर जो अभी पाकिस्तान के कब्जे में है। वह भारत के पास आ जाएगा।
गौ रक्षा के लिए महायज्ञ
महाकुंभ में ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में पहली बार 324 कुंडीय पंचदेव गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ किया जा रहा है। इस महायज्ञ को गौ रक्षा के लिए किया जा रहा है। यहां बताते चलें कि शंकराचार्य गौ रक्षा के लिए देशभर में अभियान चला रहे हैं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
