उत्तर प्रदेश
रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार
28 Jan, 2025 03:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायबरेली: रायबरेली में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के तेलीबाग निवासी आशीष त्रिवेदी मंगलवार की सुबह अपनी कार से गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
चार लोगों की मौत, पांच घायल
घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी श्रद्धालुओं को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने आशीष, दिपेंद्र, माया व रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम, अनुज, ललिता, कविता व प्रभा देवी का उपचार किया जा रहा है।
ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष का कहना है कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
मंईयां सम्मान योजना के तहत 385886 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत, मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह
28 Jan, 2025 03:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने 3 लाख से अधिक महिलाओं के लिए खुशखबरी दे दी। उपायुक्त ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि महिला आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,85,886 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत अगस्त 2024 से नवंबर 2024 तक प्रतिमाह एक हजार एवं दिसंबर 2024 से ₹2,500 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजना के तहत 2,44,839 लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।
सरकारी विद्यालयों में चल रहीं कई योजनाएं
उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं लोगों के सहयोग से धनबाद जिला को चहुंमुखी विकास के शिखर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। डीएमएफटी से चलाई जा रहीं विकास योजनाएं उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों में 229 योजनाएं, जिसमें अतिरिक्त क्लासरूम, मल्टी पर्पस हाल एवं शौचालय निर्माण के लिए 6418.111 लाख रुपये की स्वीकृति डीएमएफटी से प्रदान की गई है। इसके अलावा एगारकुंड के केएफएस ग्राउंड एवं गोविंदपुर में भितिया स्टेडियम के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए 436.206 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
लीडर स्कूल बनाने के लिए 3129 लाख रुपये स्वीकृत
बलियापुर में 14 विद्यालयों को लीडर स्कूल बनाने के लिए 3129 लाख रुपये, निरसा के बेनागोड़िया पंचायत के जवाहर नवोदय विद्यालय को 58 लाख रुपये, विभिन्न प्रखंडों में पेय जलापूर्ति को सुदृढ़ करने क लिए 1,312 लाख, सदर अस्पताल में चहारदीवारी निर्माण के लिए 24 लाख रुपये, विभिन्न प्रखंडों में आधारभूत संरचना की 16 योजनाओं के लिए 3465 लाख रुपये की स्वीकृति डीएमएफटी से दी गई है।
1,796 लाख रुपये ऋण स्वीकृत
उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में 266 लोगों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए 1,796 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई है। वहीं आदिवासियों के सरना, जाहेर स्थान, हड़गड़ी एवं मसना के संरक्षण एवं विकास के लिए पांच योजना स्वीकृत की गई है। मुख्य समारोह में उपविकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, एडीएम ला एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी आदि थे।
झारखंड में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के नाम पर ठगी का प्रयास, दो गिरफ्तार
28 Jan, 2025 03:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांचीः झारखंड के सीनियर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी को मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर पोस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट और टेंडर मैनेज करने के नाम पर ठगी के मामले के प्रयास की पुलिस को गुप्त सूचना मिली है। जिसके आधार पर कोतवाली थाने में सनहा दर्ज आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आईपीएस, डीएसपी और दारोगा का ट्रांसफर कराने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये वसूली की बात सामने आई है। पूरे मामले में सीआईडी जांच कर सकती है। हालांकि फंसने के डर से कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आ रहा है और भी पुलिस भी बच रही है।
तबादले के नाम पर ठगी का प्रयास
रांची पुलिस को एक अनजाने फोन कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक ग्रुप राज्य के सीनियर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी के ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज की गई और इस मामले में रांची के दो लोगों को हिरासत में लिया गया। सनहा के आधार पर रांची के अली रेजीडेंसी के सज्जाद उर्फ मुन्ना और बंसल प्लाजा स्टेशन रोड के कैप्टन सिंह सलूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
तीन अन्य सदस्यों का नाम आया सामने
पुलिस को इस पूछताछ में ग्रुप के तीन और लोगों के नाम हाथ लगे है। जिसमें जमशेदपुर के सोनारी के आयन सरकार और हल्दी पोखर के चंदन लाल समेत रांची कडरू के सूर्य प्रभात का नाम सामने आया है। साथ ही पुलिस इस ग्रुप के ठगी के शिकार अधिकारी की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया
हालांकि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। लेकिन उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उसकी जांच की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके की इस ग्रुप की ओर से किन-किन सीनियर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी को ठगने का प्रयास किया गया है और किस तरह से यह ग्रुप काम कर रहा था।
दरभंगा के अदलपुरा स्कूल में शिक्षक की हत्या, ग्रामीणों का सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
28 Jan, 2025 01:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दरभंगा: दरभंगा जिले में एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने शिक्षक के सिर में गोली मारी, जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात 28 जनवरी, 2025 दिन मंगलवार की है. दरभंगा के मध्य विद्यालय अदलपुरा में तैनात सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या कर दी गई है. दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
हत्या के बाद स्थानीय बाजार बंद
मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. रामाश्रय यादव एक बाइक पर सवार हो स्कूल महिला शिक्षिका के साथ स्कूल जा रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. शिक्षक कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के बहेड़ा गांव के निवासी थे. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान एसएच 56 दरभंगा मुख्य सड़क को बंद कर दिया है. कुशेश्वरस्थान बाजार भी बंद कर दिया गया है.
स्थानीय लोगों का विरोध
शिक्षक की हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने कुशेश्वरस्थान थाना को सूचना दी. पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.
जमशेदपुर में रेलवे ने 400 मकान तोड़ने की बनाई योजना, 8 हजार लोग हो सकते हैं बेघर
28 Jan, 2025 01:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर: जमशेदपुर में 400 से अधिक घरों को तोड़ने का नोटिस टाटा नगर रेलवे ने दिया है. नोटिस मिलते ही बस्ती वसियों में हड़कंप मच गया है. 31 जनवरी तक घर खाली करने का नोटिस रेलवे ने जारी किया है. दरअसल, जमशेदपुर से सटे परसुडीह, घाघीडीह पंचायत क्षेत्र के चार सौ से अधिक घर जो रेलवे और बिहार सरकार के नवादा क्षेत्रों में बना है. उसे तोड़ने के लिए रेलवे की ओर से नोटिस भेजा गया है. नोटिस में 31 जनवरी का अंतिम समय दिया गया है.
नोटिस के मुताबिक, 31 जनवरी, 2025 तक जगह खाली करें, नहीं तो विभाग की तरफ से अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा. वहीं नोटिस मिलने के बाद क्षेत्र के चार सौ घरों मे रहने वाले परिवारों मे काफी गम का माहौल देखा जा रहा है. इतने बड़े संख्या में घरों को तोड़े जाने के विरोध में जिला परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व मे सैकड़ों मुखिया उपायुक्त से मिल कर इस समस्या का समाधान निकलने की मांग की है.
बस्ती के लोगों का कहना है कि 70 वर्षों से वे लोग वहां रह रहे है. मगर एकाएक इस जगह को खाली करना पड़ेगा तो वह इतनी ठंढ में कहां जाएंगे. उनका कहना है कि अभी बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे है. अभी उनका आसियाना टूट जाएगा तो सभी कहां जाएंगे. मुखिया ने कहा कि चार सौ घरों मे 8 हजार से भी अधिक की आबादी निवास करती है. वर्षों से रह रहे लोग अब कहां जाएंगे, सभी सड़क पर आ जाएंगे. मगर रेलवे की जमीन पर बने मकानों की व्याकल्पिक व्यवस्था की जाए. इस पूरे मामले पर जिला के उपायुक्त अनंय मित्तल ने कहा कि वे रेलवे के अधिकारियों के सम्पर्क में है, जितना कम घरों को तोडना पड़े उसको लेकर चर्चा की जा रही है.
112 किलोमीटर लंबा कानपुर-महोबा फोरलेन ग्रीन हाईवे, 3900 करोड़ की लागत से बनेगा
28 Jan, 2025 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: कानपुर के रमईपुर से महोबा के कबरई तक 112 किलोमीटर लंबा फोरलेन ग्रीन हाईवे बनने की तैयारी जोरों पर है. 3900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस हाईवे के बनने से न केवल यातायात का भार कम होगा बल्कि सड़क हादसों पर भी लगाम लगेगी. यह हाईवे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
कानपुर-सागर मार्ग से जुड़कर कानपुर-महोबा फोरलेन हाईवे
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों के बाद इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है. 2021 में केंद्र सरकार ने रमईपुर के रिंग रोड से महोबा के कबरई तक फोरलेन हाईवे बनाने की घोषणा की थी. यह हाईवे कानपुर-सागर मार्ग के साथ जुड़कर यातायात को सुगम बनाएगा.
96 गांवों से होकर गुजरेगा
यह ग्रीन हाईवे कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के 96 गांवों से होकर गुजरेगा. इससे इन इलाकों में बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है. हाईवे हमीरपुर के पत्योरा डांडा, देवगांव, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग जैसे गांवों से होते हुए महोबा के कबरई, गौहरी और बरवई तक पहुंचेगा. इन गांवों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी.
परिवहन में समय और लागत की कमी
इस हाईवे से न केवल यातायात सुरक्षित होगा बल्कि परिवहन के समय और लागत में भी कमी आएगी. यह परियोजना सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का बेहतर उदाहरण होगी. इस साल रोहाइन नाला में समानांतर पुलों का निर्माण कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है. यह हाईवे उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा. लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
लखनऊ में नर्सिंग छात्रा से मोबाइल लूटने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार
28 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ: लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. पीजीआई थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक छात्रा के साथ मोबाइल लूट की घटना सामने आई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है. रविवार शाम करीब 7 बजे, नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा अपनी सहेली के साथ सैनिक नगर के स्पर्श हॉस्पिटल के पास से गुजर रही थी. तभी दो बाइक सवार युवक उनके पास आए और समिट बिल्डिंग का पता पूछा. जब छात्रा ने मना कर दिया, तो वे आगे बढ़ गए. कुछ देर बाद, वे वापस आए और पीछे बैठे युवक ने उतरकर छात्रा का मोबाइल छीन लिया. इस दौरान उसका बाल छात्रा पड़कर गिराया जमीन पर गिरा दिया और उसकी सहेली ने विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए.
लूट का मामला दर्ज
पीड़िता जो बलरामपुर की रहने वाली है और तेलीबाग में रहकर पढ़ाई कर रही है. इस घटना की शिकायत पीजीआई थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.
कानपुर में बारात के दौरान 6 साल के बच्चे की घोड़ी के लात मरने से मौत
28 Jan, 2025 01:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: कानपुर में एक बारात निकल रही थी, लेकिन इसी दौरान एक दर्दनाक हादसे हो गया और 6 साल के मासूम की मौत हो गई. दरअसल बच्चे को घोड़ी ने लात मार दी, जिसमें बच्चे का सिर चबूतरे से टकरा गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बच्चे के परिजनों ने 12 साल तक मन्नत मांगी थी, तब जाकर उनके घर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ था. बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए भी मना कर दिया है. पुलिस के मुताबिक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. इसलिए फिलहाल कोई मुकदमा नहीं लिखा गया है. कानपुर के योगेंद्र विहार के रहने वाले ई रिक्शा चालक सुरेश चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे. रविवार को उनकी गली में विकी वाजपेई के बेटे शरद की शादी थी.
6 साल के बच्चे को लगी लात
मृतक बच्चे के पिता सुरेश ने बताया कि जिस वक्त शरद की बारात निकल रही थी. उस दौरान महिलाएं दूल्हे को घोड़ी पर लेकर मंदिर गई थीं और घोड़ा उनके घर के सामने खड़ा था. वहीं पर कुछ लोग नाच रहे थे. घोड़ी वाले ने घोड़ी को भी नाचने का इशारा किया. तभी घोड़ी ने पैर उठाया, जो वहीं पर खेल रहे सुरेश के 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को लग गया.
12 साल मन्नत से हुआ था जन्म
घोड़ी की लात लगते ही मासूम का सिर चबूतरे से टकराया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर रीजेंसी अस्पताल ले गए. इसके बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका और कृष्णा की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि उनका बड़ा बेटा 17 साल का है. दूसरे बच्चे के लिए उन्होंने 12 साल मन्नत मांगी थी, तब जाकर कृष्णा पैदा हुआ था. पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया है और कोई तहरीर भी नहीं दी है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में डॉक्टर ने अपनी दो पत्नियों के बीच किया समय का बंटवारा
28 Jan, 2025 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक डॉक्टर का बंटवारा हुआ. डॉक्टर साहब ने दो शादियां की हुई हैं. दोनों ही पत्नियां एक-दूसरे से और खुद डॉक्टर से झगड़ा करती हैं. ऐसे में झगड़ा खत्म करने के लिए अब डॉक्टर साहब का बंटवारा कर दिया गया है. सोमवार की सुबह डॉक्टर की दूसरी पत्नी उनकी शिकायत करने बागपत कोतवाली पहुंच गईं. उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं. लेकिन उनके पति उनका ख्याल नहीं रखते और ज्यादातर वक्त पहली पत्नी के साथ बिताते हैं. इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर और उनकी पहली पत्नी को भी थाने बुला लिया.
तीन-तीन दिन का बंटवारा
डॉक्टर अपनी पहली पत्नी के साथ पहुंचा, जहां दोनों पत्नियां में बहस शुरू हो गई और जमकर झगड़ा हुआ. पत्नियों के झगड़े से तंग आकर पुलिस ने पति को जेल में डालने की चेतावनी दी. तब जाकर महिलाएं शांत हुईं. इसके बाद दोनों पत्नियों का मसला हल करने के लिए एक समझौता किया गया. खुद पत्नियों ने कहा कि वह तीन-तीन दिन अपने पति के पास रहेंगी.
एक दिन मां के पास रहेंगे
दूसरी पत्नी ने लिखकर दिया कि वह तीन-तीन दिन साथ रहने की बात पर राजी हैं. जिसमें लिखा गया कि पति सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अपनी पहली पत्नी के साथ रहेगा. वहीं दूसरी पत्नी के साथ पति गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को रहेगा. बाकी बचे एक दिन पति अपनी बूढ़ी मां के साथ रहेगा. स्वेच्छा से दोनों पत्नियों ने इस बात को स्वीकार किया कि जिन तीन दिन पति उनके साथ होगा. उस दिन वह पत्नी अपने पति न कोई कॉल करेगी, न कोई मैसेज करेगी.
दोनों पत्नियों के 8 बच्चे हैं
इसके अलावा दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए भी कुछ गलत पोस्ट नहीं करेंगी. एक-दूसरे के बच्चों के साथ भी वह फोटो पोस्ट नहीं करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर के 8 बच्चे हैं. इनमें पहली पत्नी के 7 बच्चे हैं, जिससे डॉक्टर की 15 साल पहले शादी हुई थी. वहीं दूसरी पत्नी से उनकी एक बेटी है और दूसरी पत्नी दूसरी बार 7 महीने की प्रेग्नेंट है. अब दोनों पत्नियों ने पति का बंटवारा कर लिया है.
बांका में गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को जिलेबी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हेडमास्टर को बनाया बंधक
28 Jan, 2025 12:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बांका: गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को जिलेबी नहीं मिलने का मामला इस कदर बढ़ गया कि ग्रामीणों ने हेडमास्टर का घेराव कर दिया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने हेडमास्टर से यह सवाल भी दाग दिया कि बच्चों के बीच जिलेबी का वितरण क्यों नहीं किया गया. अब ग्रामीणों के द्वारा किया गया घेराव सुर्खियों में बना हुआ है. सलेमपुर गांव के स्कूल में बीते रविवार को पूरे धूमधाम व उत्साह से गणतंत्र दिवस को मनाया गया. इस दौरान बच्चों के बीच में बांटने के लिए जिलेबी मंगाई गई. लेकिन कहा जा रहा है कि बच्चों की संख्या ज्यादा होने और जिलेबी की मात्रा कम होने के कारण कुछ बच्चों को जिलेबी नहीं मिली. इसी बात को लेकर सोमवार को जब स्कूल खूला तब स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हेडमास्टर का घेराव कर दिया.
स्कूल में पढ़ते हैं 552 बच्चे
उन्होंने हेडमास्टर से यह सवाल भी किया कि जब 26 जनवरी को सरकार द्वारा बच्चों को जलेबी देने के लिए आवंटन आता है. तो जिलेबी का वितरण क्यों नहीं किया गया? ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्कूल के हेडमास्टर का सभी के साथ बर्ताव भी खराब रहता है. बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में कुल बच्चे 552 हैं. वहीं इस मामले पर जिला पार्षद पूजा कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी. उन्होंने वरीय पदाधिकारी से बात भी की. वर्तमान हेडमास्टर का ट्रांसफर किया जाएगा. वहीं स्कूल की शिक्षिका प्रीति कुमारी को प्रभार दिया जाएगा.
कच्ची जिलेबी मिली जांच में
इस पूरे मामले पर शिक्षिका प्रीति ने बताया कि जब गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया, तब जिलेबी आई. जिलेबी आने में देरी हो गई थी. उस वक्त तक आधी जिलेबी ही आई थी. इस संबंध में जब हेडमास्टर से बच्चों को जिलेबी देने की बात कही गई. तो उनका कहना था कि पूरी जलेबी आने के बाद सबको दे दिया जाएगा. जब तक जलेबी आई, तब तक सारे बच्चे स्कूल से जा चुके थे. वहीं जब जिलेबी की जांच की गई तो सारी जलेबी कच्ची निकली.
जिलेबी वितरण न होने पर बच्चों का गुस्सा
शिक्षा सेवक ने बताया कि बहुत अच्छे तरीके से स्कूल में 26 जनवरी का प्रोग्राम किया गया. जब पहली बार जिलेबी आई तो बच्चों की संख्या की तुलना में आधी थी. पूरी जलेबी आने के बाद वितरण नहीं किया गया, क्योंकि कच्ची जिलेबी थी और बच्चे भी स्कूल से जा चुके थे. स्कूल की छात्रा ने भी कहा कि कल हम लोग आए थे. झंडा फहरा कर घर चले गए, जलेबी नहीं मिली. इसलिए आज हमारे गांव के लोग हेडमास्टर से बात करने के लिए आए हैं.
पटना जंक्शन पर प्रयागराज और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की छूटी ट्रेन, बोगी के दरवाजे बंद होने से हुई परेशानी
28 Jan, 2025 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: सोमवार को प्रयागराज और दिल्ली जाने के लिए यात्री पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने आए, मगर ट्रेन की बोगी को उसमें बैठे यात्रियों ने बंद कर दिया. जिससे लोग ट्रेन में चढ़ नहीं सके. जानकारी के मुताबिक सोमवार 7:30 बजे प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) पटना जंक्शन पर पहुंची थी. इस दौरान यहां पर एक बोगी को आम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया. जिसकी वजह से रिजर्व टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री दरवाजा बंद होने की वजह से ट्रेन में चढ़ नहीं पाए. कुछ बोगियों के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था. हालांकि कई यात्रियों ने दरवाजा पीटा मगर कुछ नहीं हुआ.
सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं
वहीं कछ लोगों ने ट्रेन की एक बोगी पर अतिक्रमण कर लिया लेकिन स्टेशन पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे. पटना जंक्शन पर जब इसकी शिकायत स्टेशन डायरेक्टर से की गई तो गेट पर ताला लगा हुआ था. इस अव्यवस्था को देख लोग हैरान हो रहे हैं.
श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी
महाकुम्भ के कारण श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है. ट्रेन में भीड़ बढ़ने के कारण कई लोगों की ट्रेनें छूट रही हैं. इसमें आरक्षित टिकट वाले 45 यात्रियों की ट्रेने छूट गईं, जबकि बड़ी संख्या अनरिजर्व्ड टिकट वालों की है. रेलवे ने सभी को दो स्पेशल ट्रेन के जरिए प्रयागराज रवाना किया. एक स्पेशल ट्रेन रात 10:00 बजे रवाना की गई जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन रात 10:30 बजे रवाना हुई. वहीं दिल्ली जाने वाली यात्रियों को टिकट का पैसा लौटा दिया गया.
झारखंड के कारोबारी सुरेश जालान ने खरीदा 90 करोड़ की प्राइवेट जेट, स्विट्जरलैंड से गिरिडीह एयरपोर्ट पहुंचा
27 Jan, 2025 03:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिडीह: देश के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक सुरेश जालान ने 10 सीटर प्राइवेट जेट खरीदा है. इस प्राइवेट जेट की कीमत 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सुरेश जालान झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले हैं और राज्य की सबसे बड़ी कार्बन रिर्सोस कंपनी के मालिक हैं. वो देश के सबसे अमीर कारोबारियों में 299वें स्थान पर है. सुरेश जालान ने स्विट्जरलैंड से 90 करोड़ रुपये की कीमत का प्राइवेट जेट खरीदा है. उन्होंने स्विट्जरलैंड से उड़कर गिरिडीह के बोरो एयरोड्रम पर लैंडिंग की. गणतंत्र दिवस पर विमान की पूजा भी की गई. फिलहाल विमान ने सिंगापुर के लिए उड़ान भरी है. यह कदम सुरेश जालान की क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक शक्ति और विश्वव्यापी संबंधों की ओर संकेत करता है.
90 करोड़ की 10 सीटर प्राइवेट जेट
व्यापारी सुरेश जालान की कंपनी कार्बन रिसोर्सेज कार्बनयुक्त कच्चा माल बनाती है, जो भारत के पांच राज्यों में कारोबार करती है. उन्होंने दावा किया कि यह भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट का सबसे बड़ा और एकमात्र उत्पादक है, जिसकी उत्पादन क्षमता दो स्थानों पर 120,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. इसके अलावा, कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, कार्ब्युराइज़र और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है. सुरेश जालान द्वारा खरीदा गया 90 करोड़ की लागत वाला 10 सीटर प्राइवेट जेट पूरे राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्राइवेट जेट की कीमत आकार, रेंज, मॉडल, और सुविधाओं पर निर्भर करती है. आम तौर पर, इसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर से लेकर 100 मिलियन डॉलर के बीच होती है. भारतीय रुपयों में यह 16 करोड़ से लेकर 800 करोड़ रुपये के आस-पास आता है.
भारत का सबसे महंगा प्राइवेट जेट
सबसे सस्ता प्राइवेट जेट सिरस विजन है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है. भारत में मुकेश अंबानी के पास सबसे महंगा प्राइवेट जेट है. दुनिया के सबसे महंगे प्राइवेट जेट सऊदी के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल अल-सऊद के पास है. प्राइवेट जेट खरीदने के लिए वित्तपोषण के लिए आमतौर पर 10% से 20% डाउन पेमेंट की जरूरत होती है. शेष राशि को 20 सालों तक वित्तपोषित किया जाता है. विमान ऋण के लिए ब्याज़ दरें अच्छी खरीदारों के लिए 6% से 8% तक होती हैं. प्राइवेट जेट को लीज पर भी लिया जा सकता है.
झारखंड के जामताड़ा में साइबर ठगों का भंडाफोड़, 10 करोड़ की ठगी 6 गिरफ्तार
27 Jan, 2025 03:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जामताड़ा: डिजिटलाइजेशन के इस दौर में जहां पूरी दुनिया डिजिटल होते जा रही है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी हर दिन एक से बढ़कर एक ठगी का नायाब तरीका इख्तियार कर रहे हैं.ओटीपी भेज कर मोबाइल हैक कर ठगी करने की घटना तो आम हो गई है. अब साइबर ठगों ने एक नया तरीका इख्तियार किया. अब आपके मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं जाती है. बिना ओटीपी भेजे ही आपके मोबाइल फोन को हैक कर लिया जाता है और साइबर ठग अपनी चाल में कामयाब हो जाते हैं. साइबर अपराधियों के नए गिरोह लोगों के मोबाइल पर एक ऐप का लिंक भेज रहे हैं. जैसे ही कोई उस ऐप पर क्लिक करता है. उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया जाता था. इसी तरह अब तक इन साइबर अपराधियों ने हजारों लोगों से 10 करोड़ रुपए तक की ठगी कर ली है. इस मामले में झारखंड के जामताड़ा जिला की साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
10 करोड़ की ठगी की
गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 14 मोबाइल, 23 सिम कार्ड एक ड्रोन कैमरा एक DSLR कैमरा, दो चार पहिया वाहन और 10 ATM कार्ड समेत करीब एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. गिरिडीह जिले के एसपी एहतेशाम वकारीब ने बताया कि साइबर ठगों के गिरोह के सदस्यों ने ओटीपी के बजाय ऐप लिंक का मैसेज भेज कर ठगी की. इन साइबर अपराधियों ने अब तक 10 करोड़ की ठगी की है. पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन से करीब 2700 पीड़ितों का अब तक पता चला है.
6 ठगों को किया गिरफ्तार
साइबर अपराध के नए मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड CID टेक्निकल सपोर्ट टीम ने गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन से मदद मांगी, ताकि इस मामले में और कार्रवाई की जा सके. इस मामले में 6 ठगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें अजय मंडल, शेख बलाल, मोहम्मद महबूब आलम, सफाउद्दीन अंसारी, आरिफ अंसारी, जैस्मिन अंसारी का नाम सामने आया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी जन-कल्याणकारी सरकारी योजनाओं जैसे- पीएम किसान योजना, पीएम फसल बीमा योजना के साथ-साथ कई बैंकों के ऐप डेवलप कर उसे आम लोगों को भेजते थे. जैसे ही कोई लिंक पर क्लिक करता उसका मोबाइल हैक हो जाता था.
कानपुर में आठ साल बाद फिर से फरार हुई महिला, पहले भी भाग चुकी है प्रेमी के साथ
27 Jan, 2025 03:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी ऐसा मामला सामने आया है. यहां एक दादी अम्मा 30 साल के प्रेमी संग फुर्र हो गई. दादी अम्मा का 8 साल पहले भी अपने एक प्रेमी संग भाग गई थी. लेकिन फिर वापस लौट भी आई थी. परिवार को जब भनक लगी कि महिला ने दोबारा ऐसा कुछ कर दिया है तो वो थाने आ पहुंचे. यहां उन्होंने मामला दर्ज करवाया है. परिवार पुलिस वालों से गुहार लगा रहा है कि उनकी इज्जत को महिला खाक करके चली गई है. उसे ढूंढकर वापस घर लाया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.
8 साल पहले भी प्रेमी के साथ भागी थी
मामला बजरिया थाना क्षेत्र का है. यहां पी रोड के पास गांव में रहने वाला एक परिवार फूल का व्यापार करता है. घर में भरा पूरा परिवार है. जिसमें पति पत्नी के उसके तीन बच्चे और मां शामिल हैं. एक बेटे की शादी भी हो चुकी है, जिसका खुद एक बेटा है. फूल व्यापारी की पत्नी जो दादी बन चुकी है. अब 30 वर्षीय प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई है. घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. परिवार की मानें तो इसके पहले भी फल व्यापारी की पत्नी दादी एक लड़के के साथ भाग चुकी है. 8 साल पहले हुई इस घटना में दादी फिर वापस आ गई थी.
महिला के बेटे ने क्या कहा?
एक बार फिर दादी ने अपना घर से भागने का काम किया. इस बार 30 वर्षीय लड़के के साथ भाग गई है. बेटे ने बताया कि उसकी मां परिवार के बारें में जरा सा भी नहीं सोचती है. पिताजी के साथ भी मारपीट करती है. इस संबंध में थाना में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी है. बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
मेरठ में पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा, दामाद ने दी थी सुपारी
27 Jan, 2025 02:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ: मेरठ के हुई पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या के लिए 70 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी. वहीं, सुपारी देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का दामाद ही था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आरोपी दामाद ने बताया कि सास उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रही थी. मेरठ के भोला गांव की पूर्व प्रधान सोहनबीरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्या करने वाले सुपारी देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक के दामाद दीपक ने अपने भाई संदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. दोनों भाईयों ने उधार के 70 हजार चुकाने के एवज में हरविंद्र मलिक और उसके बेटे अनुज को हत्या की सुपारी दी थी.
तीन टीमों का किया गया था गठन
8 जनवरी दो नकाबपोश बदमाशों ने सोहनबीरी की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दामाद दीपक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. SSP ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था. शुक्रवार को पुलिस सरधना फ्लाईओवर के पास टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने के लिए कहा.
हत्या की बात कबूली
पुलिस को देख युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी. पुलिस ने मामले भी में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चला दी, जिसमें एक गोली युवक के पैर में लग गई. पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना अनुज मलिक बताया, जो कि भगवानपुर बांगर का रहने वाला था. अनुज ने दीपक और संदीप के कहने पर पूर्व प्रधान की हत्या की बात कबूल कर ली.
70 हजार चुकाने के लिए की हत्या
आरोपी ने बताया कि 70 हजार रुपये की उधारी चुकाने के लिए पिता हरविंद्र के साथ मिलकर पूर्व प्रधान सोहनबीरी की हत्या की थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी दामाद दीपक ने बताया कि सास बहुत ही ज्यादा प्रताड़ित करती थी. ताने मार-मारकर जलील करती थी. वह मुझे भिजवाने की धमकी देती थी. दीपक का कहना है कि इस वजह से उसका पत्नी से विवाद रहने लगा था. इस कारण से दीपक को अपना घर छोड़कर गाजियाबाद गांव में रहना पड़ रहा था. आरोपियों ने बताया कि दीपक ने कहा था कि या तो मेरे 70 हजार रुपये वापस करो या फिर सोहनबीरी की हत्या कर दो. पैसे नहीं होने के कारण अनुज और उसके पिता ने सोहनबीरी कर दी थी.
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
