मध्य प्रदेश
कारो के कॉच फोड़ने वाली गैंग आया पुलिस के शिंकजे में
21 Jan, 2024 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। शहर के एमपी नगर थाना इलाके के जोन-1 में कारों के कांच फोड़ने वाली गैंग को आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। आरोपियो ने बीती 14 जनवरी की आधी रात को वाहनों के कांच फोड़कर जमकर हंगाता किया था। पुलिस ने आरोपियो के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन सहित कॉच फोड़ने वाले औजार भी जप्त किये है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को एमपीनगर इलाके में डीबी मॉल के सामने होटल लेमेन्ट्री जोन-1 के बाहर धारदार हथियारो से लैस अज्ञात बदमाशो ने दहशत फैलाते हुए यहॉ खड़े आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनो में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा मचाया था।
जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी फरियादी मोहन सिह पिता राम सिंह (42) ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि वह ड्रायवरी का काम करते हैं। अपने राकेश शर्मा के साथ भोपाल आए हुए थे। रात के समय वह एमपी नगर जोन-1 स्थित लैटिट्यूड लाउंज के बाहर कार में बैठे थे। उसी समय हाथ में तलवार लिए अज्ञात युवक आए और उनके वाहन सहित वहॉ खड़े अन्य वाहनों के कॉच तोड़ना शुरु कर दिए। अचानक हुई इस घटना से वहॉ दहशत फैल गई और आसपास खड़े लोग अपनी जान बचाने वहॉ से भाग गये। आरोपियो की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसका वीडीयो सोशल मीडीया पर वायरल हुआ था। वारदात के बाद आरोपी वहॉ से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी पहचान जुटाने के प्रयास शुरु कर दिये। खोजबीन के बीच क्राइम ब्रांच को फुटेज में दिखाई दे रहा एक संदेही लड़का रेतघाट के पास खड़ा नजर आया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने नाम यश सराठे पिता श्याम सराठे (28) निवासी आलोक प्रेस के पास रेतघाट थाना तलैया बताया। वाहनो में तोड़फोड़ का विडियों दिखाकर जब उससे पुलिसिया अदांज में पूछताछ की गई तब उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियो के साथ वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर टीम ने वारदात में शामिल उसके साथियो अंकित विश्वकर्मा पिता सत्यदेव विश्वर्मा निवासी, कृष्णा नगर कॉलोनी शिवमंदिर, श्यामलाहिल्स, अंकित उर्फ दादू धारकर पिता रवीन्द्रसिंह (25) निवासी, श्यामलाहिल्स, यश सराठे पिता श्याम सराठे (28) निवासी, रेतघाट थाना तलैया, कैलाश उर्फ लेडी कुर्रे पिता रमेश कुमार कुर्रे (20) निवासी, बाणगंगा थाना श्यामलाहिल्स को भी दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस सभी आरोपियो को जेल भेजने की तैयारी में है।
अधेड़ ने 6 साल की मासूम और युवक ने महिला से की अश्लील छेड़छाड़
21 Jan, 2024 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में एक अधेड़ ने 6 साल की मासूम के साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी। उधर मिसरोद इलाके में आरोपी युवक द्वारा महिला का रास्ता रोककर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर गाली-गलौज किये जाने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 6 साल की मासूम पहली कक्षा में पढ़ती है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान वहॉ आये एक अधेड़ ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ अश्लील हरकते करनी शुरु कर दी। आरोपी की करतूत से मासूम रोने लगी। बेटी के रोने की आवाज सुनकर मां तेजी से वहॉ आई और बेटी से रोने का कारण पूछा तब बच्ची ने अधेड़ की करतूत के बारे में बताया। गुस्साई महिला ने जब गुस्से में आकर अधेड़ से बातचीत की तब वह वहॉ से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी का नाम रामबाबू (55) निवासी छोला मंदिर बताया गया है। लोगों ने आरोपी के थाना पुलिस के हवाले कर दिया जहॉ पुलिस बच्ची की मां की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर बागसेवनिया इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने मिसरोद पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह इलाके में स्थित एक शापिंग माल में नौकरी करती है। आरोपी विनोद गुप्ता उसके पति का दोस्त है, जो उसके घरेलू मामलों में दखलंदाजी करता रहता है, इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती और न ही बातचीत करती है। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने काम पर जा रही थी। इसी बीच विनोद गुप्ता ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने जब उसका विरोध करते हुए वहॉ से जाने का प्रयास किया तब विनोद ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। शिकायात मिलने पर पुलिस ने मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
भतीजी से छेडछाड करने वाले चाचा को 5 साल की जेल
21 Jan, 2024 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी के जहॉगिराबाद थाना इलाके में जनवरी 2022 को भतीजी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी चाचा को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पॉच साल के सश्रम कारावास सहित अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया है। संभागीय जनसम्पर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला विशेष न्यायालय पॉक्सो (19वे अपर सत्र न्यायाधीश) रश्मि मिश्रा की कोर्ट द्वारा सुनाया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ीता ने थाना जहांगीराबाद पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 14 जनवरी 2022 को उसके पिता अपने काम पर और उसके छोटे भाई बन पढने गये हुए थे। वहीं उसकी मॉ बीते करीब तीन महीनो से उरई में रहने वाली उसकी नानी के पास रह रही है। दोपहर के समय वह घर में अकेली थी, उसी दौरान मकान की उपरी मजिंल पर रहने वाले उसके चाचा नीचे उसके पास आये और बुरी नियत से उसे पकड कर अशलील हरकतें करनी शुरु करते हुए उसके कपडे उतारने की कोशिश करने लगे। पीड़ीता ने उसे धक्का दिया और उसके चुगंल से निकलकर भागी। बाद मे आरोपी चाचा ने उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसे ही बदनाम करने की धमकी दी। पीड़ीता ने हिम्मत कर आरोपी चाचा की सारी करतूत फोन कर अपनी मौ को बताई जिसपर उसकी मॉ ने थाने जाकर पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पीड़ीता थाने पहुंची जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 भादवि 9एन/10 पॉक्सो एक्ट की धाराओ में मामला कायम कर जॉच के बाद अभियोग पत्र अदालत में में पेश किया। कोर्ट ने न्यायालय द्वारा पेश किये गये साक्ष्य एवं तर्को से सहमत होते हुऐ आरोपी आमिर अली उर्फ रज्जू को धारा 10 पॉक्सो एक्ट में 5 साल के सश्रम कारावास सहित पॉच सौ रूपये के अर्थदंड से दण्डित किये जाने का आदेश सुनाया। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दीप्ति पटेल एवं वर्षा कटारे द्वारा पैरवी की गई है।
रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
21 Jan, 2024 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में हरने वाले 73 वर्षीय वृद्व की सदिंग्ध हालत में मौत हो गई।
थाना पुलिस ने बताया कि जियोलॉजी से रिटायर्ड नरेश प्रसाद पटेल, स्वप्निल होम्स अशोका सोसायटी में अकेले रहते थे। उनका बेटा जबलपुर में रहता है। उनके घर के काम करने के लिये बाई आती है। बीती दोपहर बाई नरेश के पहुंची लेकिन काफी आवाज देने पर भी नरेश प्रसाद ने दरवाजा नहीं खोला। काम करने वाली वाली महिला ने इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगो ने दी। उन लोगो ने भी काफी प्रयास किये लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आंशका के चलते पड़ोसियो ने किसी तरह भीतर जाकर देखा तो उन्हें नरेश प्रसाद बेसूध हालत में बिस्तर पर पड़े नजर आये। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस के स्वास्थ्य कर्मी ने चेकअप के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जानकारी परिजन को देते हुए शव पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है परिजनो के भोपाल आने पर शव को पीएम के बाद उन्हें सौंप दिया जायेगा। वहीं मौत के कारणो का खुलासा पीएम रिर्पोट आने पर होगा।
10वीं, 12वीं के छात्रों को पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
21 Jan, 2024 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। साइबर क्राइम ब्रांच ने उज्जैन और भोपाल से दो ऐसे शातिर आरोपियो को पकड़ा है, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) और नाम का उपयोग कर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी, 12वी का पेपर देने का झांसा देकर उनसे रूपये ऐंठते थे। दोनो जालसाज माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम से टेलीग्राम पर ग्रुप बनाते और फिर स्टूडेंटस को 10वी और 12वी कक्षाओ का पेपर देने का झांसा देकर उनसे रकम डलवा लेते थे। पैसा लेने के बाद आरोपी बच्चो गुमराह करते हुए सैंपंल पेपर दे देते थे। आरोपियो में शामिल एक आरोपी नाबालिग है, जो भोपाल में रहता है। अति. पुलिस उपायुक्त क्राईम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम को शिकायत मिली थी की अज्ञात आरोपियो द्वारा मा.शि.मं भोपाल के लोगो (मोनो) और नाम का उपयोग कर टेलीग्राम पर एमपी बोर्ड ऑफिशियल, एमपी बोर्ड पेपर लीक्स नाम से ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी, 12वी का पेपर देने का झांसा देकर पैसे ऐंठकर ठगी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियो के खिलाफ धारा 419,420 एवं 66सी आईटीएक्ट धाराओ के तहत मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियो का सुराग जुटाने के प्रयास शुरु किये। जल्द ही सायबर टीम ने तकनीकी एनालिसिस में हाथ लगी जानकारी के आधार पर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर धोखाधडी करने वाले एक आरोपी को उज्जैन और दूसरे आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन से पकड़े गये आरोपी की पहचान धीरज खत्री पिता राजेश खत्री (18) निवासी 45 केशव नगर थाना नीलगंगा उज्जैन के रुप में हुई। आरोपी धीरज ने ग्रेजुएशन किया है, और उसका काम टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे अपने पेटीएम वॉलेट मे डलवाने का था। वही पकड़े गये आरोपी किशोर 11वी तक पढ़ा है, वह भी टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर देना का झांसा देकर पैसे अपने फेम पे वॉलेट मे डलवाता था। पुलिस ने दोनो के पास से 2 मोबाईव फोन और सिमकार्ड जप्त किये है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम एप पर मा.शि.म के नाम और लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनानकर बच्चो को अलग-अलग ग्रुप मे 499, 699 रुपये देने पर वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रायवेट ग्रुप मे उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे थे। ठगी की रकम पेटीएम,फेम पे आदि क्यू आर कोड मे लिए जा रहे थे। पुलिस आरोपियो से आगे की पूछताछ कर रही है।
इंदौर बायपास पर बनेगा फोर लेन सर्विस रोड
20 Jan, 2024 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इंदौर बायपास पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये फोर लेन सर्विस रोड को बनाने की योजना तैयार की जाए। उन्होंने शहर के बीआरटीएस मार्ग, जहाँ चौड़ाई अधिक है, उन्हें सकरा करने के संबंध में निर्देश भी दिये। नगरीय विकास मंत्री शुक्रवार को इंदौर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इंदौर शहर को जरूरत के अनुसार मिले पर्याप्त पानी
बैठक में इंदौर शहर में पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। नगरीय विकास मंत्री ने निर्देश दिये कि शहर को नर्मदा नदी के माध्यम से पर्याप्त पानी मिल रहा है। वितरण व्यवस्था में कमी होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नागरिकों की माँग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने फिल्टर स्टेशन बनाकर जल प्रदाय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट रोड तक एलीवेटेड रोड निर्माण के तकनीकी सर्वे और प्रभावितों के विस्थापन के लिये शीघ्र कार्य करने को कहा। मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर के मास्टर प्लान की सभी रोड निर्माण के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा
बैठक में इंदौर में खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये इंटीग्रेटेड स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बनाने के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया। नगरीय विकास मंत्री ने इस योजना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में वल्लभ नगर मार्केट का पुनर्विकास कार्य, सोलर सिटी इंदौर और जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और टेंडर आदि पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में जगह-जगह हुआ बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत-अभिनंदन
20 Jan, 2024 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर में नगर आगमन पर जन आभार यात्रा में जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।
जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
जन आभार यात्रा की झलकियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपहार में मिली तलवार का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
ऐतिहासिक विशाल कलश यात्रा की तैयारियों की हुई समीक्षा
20 Jan, 2024 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : आनंदनगर में श्रीराम मंदिर नवनिर्माण, जीर्णोद्धार और कलश स्थापना समारोह में 21 जनवरी को होने वाली ऐतिहासिक विशाल कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने समीक्षा की। निवास कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में नगर निगम, पुलिस विभाग, मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रितिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से बहनें कलश यात्रा के लिये जम्बूरी मैदान में एकत्रित होंगी। कलश यात्रा जंबूरी मैदान से शुरू होकर पिपलानी, कल्पना नगर, जैन मंदिर, आनंद नगर, हताई खेड़ा रोड होते हुए ऋषिपुरम (आनंद नगर) श्रीराम मंदिर में सम्पन्न होगी। राज्य मंत्री गौर ने कलश यात्रा की व्यवस्थाओं की दी गई जिम्मेदारियों से संबंधितों को अवगत कराया। राज्य मंत्री गौर ने कलश यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हमीदिया चिकित्सालय का किया निरीक्षण
20 Jan, 2024 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज हमीदिया चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने हमीदिया चिकित्सालय में चल रहे निर्माण और उन्नयन कार्यों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि नवीन निर्माण कार्य सुनियोजित तरीक़े से किए जाएँ। मरीज़ों को निर्माण कार्य की वजह से असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
कैथ लैब में सेवा प्रदाय जारी है, 4 महीने में पूर्ण होगा लैब स्थानांतरण का कार्य
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि नवीन भवन में कैथ लैब स्थानांतरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये। स्थानांतरण के पश्चात हृदय रोग विभाग की आईसीयू यूनिट, वार्ड और लैब को समीप रखने के प्रयास किए जाएँ। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्थानांतरण के लिए चिन्हित कक्षों में आधारभूत संरचना का कार्य पूर्ण करने के बाद ही कैथ लैब की मशीनों को स्थानांतरित किया जाये।
उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि कैथ लैब स्थानातंरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसे 4 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। हृदय रोग एचओडी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में कैथ लैब संबंधी चिकित्सकीय प्रक्रियाऐं की जा रही है। जनवरी माह में अब तक 41 चिकित्सकीय प्रक्रियाएँ पूर्ण की जा चुकी हैं। विगत वर्ष प्रतिमाह औसतन 60-70 चिकित्सकीय प्रक्रियाएँ किये गये हैं।
इमरजेंसी मेडिसिन, हृदय रोग आईसीयू व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड, हृदय रोग आईसीयू व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड की व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी सेवा मरीज़ का प्रथम संपर्क होती हैं। यहाँ संतोषजनक और व्यवस्थित सेवा प्राप्त होने से मरीज़ एवं परिजन को चिकित्सकीय लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्राप्ति होती है। अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, डीन जीएमसी डॉ. सलिल भार्गव, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ. आशीष गोहिया, डॉ. रुचि टंडन उपस्थित थीं।
महिलाओं को आर्थिक गतिविधि से जोड़ने के साथ योजनाओं का निरंतर अवलोकन और आंकलन जरूरी : मंत्री पटेल
20 Jan, 2024 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्रामीण विकास को नई ऊचाईयॉ देने के लिये प्रयोगधर्मी होने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि अर्द्धशहरी मॉडल को ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने का समय आ गया है। प्रयोगधर्मी होकर अच्छे कार्य से ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है। आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है यह भविष्य में सबसे अच्छा मॉडल साबित हो सकता है। पिछले वर्षो में प्रारंभ की गई ऐसी गतिविधियों के निरंतर ऑकलन और अवलोकन की आवश्यकता है। मंत्री पटेल सभाकक्ष बालाघाट में विभागीय समीक्षा में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देशित किया कि पीएम आवास योजना और आवास प्लस के बावजूद कोई गांव अगर छुट गये है तो सभी जनपद सीईओ पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विशेष बैठक आयोजित कर जानकारी निकाले। मंत्री पटेल ने श्रम विभाग की समीक्षा में निर्देश दिये कि पलायन कर गये श्रमिकों की जानकारी हमारे पास होना चाहिये कि वे किस कार्य के लिये कहाँ गये है। विभाग इसकी चिंता करते हुये पूर्व में दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में बनायी गई सड़कों के मामले में स्पष्ट निर्देश दिये कि जिले की कनेक्टिविटी और बारहमासी सड़कों पर पुल निर्माण विभागीय स्तर पर पूर्ण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-1 के चरण में सड़कों में बने रपटों के स्थान पर पुल निर्माण, वनग्राम होने से छुटे गांव के साथ-साथ सड़कों की स्थितियों के बारे में समीक्षा की। मंत्री पटेल ने जिले की नक्सल प्रभावित गांव में सड़कों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।
मंत्री पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर की समीक्षा करते हुये ग्रामीण विकास के अमले को प्रयोगधर्मी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि कई गांव में पूर्व में निर्मित सीएससी अनुपयोगी साबित हो रहे है और इनको खंडहर होने से पहले कमर्शियल तौर पर उपयोग में लाये। आवश्यकता समझे तो इसका कमर्शियल मॉडल स्थापित करते हुये "युज एंड पे" की तर्ज पर स्व-सहायता समूहों या अन्य को प्रदान करें। जिले में ऐसे 126 सीएससी बनकर तैयार है। इनकी पुन: समीक्षा कर ऑपरेशनल स्थिति में लाने के निर्देश दिये है।
मंत्री पटेल ने निर्देश दिये कि विभाग को जिले में स्थापित अति खतरनाक और कम खतरनाक उद्योगों की जानकारी रखनी चाहिये। अगर कहीं हादसा होने की संभावना है तो उससे पूर्व योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने विभागीय उपकर के बारे में निर्देश दिये कि विभाग अब ये कोशिश भी करें कि स्थानीय निकाय और अन्य विभाग जो निर्माण कार्य से जुड़े है वे कौन सा उपकर श्रम विभाग को देते है। इसकी भी सूची बनाकर उन्हें पृथक से भेजी जाये।
बैठक में क्षेत्रीय सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, कटंगी विधायक गौरव पारधी, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, परसवाड़ा विधायक मधु भगत उपस्थित रहे।
उद्योगों की प्रगति में ही मध्यप्रदेश की समृद्धि निहित है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20 Jan, 2024 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उद्योगों की प्रगति में ही मध्यप्रदेश की समृद्धि निहित है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े, अधिक से अधिक उद्योग यहां स्थापित हों। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो, हम सुशासन और सुव्यवस्थाओं को स्थापित करें, प्रदेश सरकार का यही संकल्प है। यह विचार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के तामोट में टेक्सटाईल उद्योग क्षेत्र में सागर ग्रुप की एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश विकास के मामले में नम्बर वन बने, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। समग्र व्यवस्था के सशक्त विकास में सबसे बड़ा योगदान रोजगार व्यवस्था का है। उद्योगों से समृद्धि आती है। प्रदेश के समृद्ध होने के साथ-साथ नागरिकों को रोजगार मिलता है, आर्थिक विकास होता है। देश-दुनिया में पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। यहां अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों, यह प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के ही उद्यमी यहाँ उद्योग खोलें, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी योजनाओं के बेहतर संचालन में नित नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाए जाने के लिये बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार उद्योगों को आत्मनिर्भर, लाभदायक और रोजगार पैदा करने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे एस.एम.पी.एल. इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज की पॉलिएस्टर कॉटन यार्न यूनिट की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो 3500 लोगों के लिए रोजगार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इकाई का शुभारंभ करने के बाद भ्रमण किया और इकाई में कार्यरत महिलाओं से बातचीत की।
क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि इस इकाई के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को भी लाभ होगा। रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद रमाकांत भार्गव, साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा और राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, डॉ. नवनीत मोहन कोठारी प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी), भोपाल कमिश्नर पवन शर्मा, इरशाद अली आईजी होशंगाबाद कलेक्टर रायसेन अरविंद कुमार दुबे उपस्थित रहे।
सागर ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सागर ग्रुप की एस.एम.पी.एल. इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री की नवनिर्मित इकाई से प्रदेश के 3000-3500 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। भविष्य में लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू, भोपाल में अनुभूति शिविर का आयोजन
20 Jan, 2024 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2023-24 के अंतर्गत वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल के समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 जनवरी को चतुर्थ शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरेला शंकरी, भोपाल के 123 छात्र-छात्राओं एवं 05 शिक्षक सहित कुल 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में ए.के. खरे, सेवानिवृत्त, उप वन संरक्षक उपस्थित रहे। कैम्प का संचालन सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, वन विहार द्वारा किया गया। इस दौरान पदमाप्रिया बालाकृष्णन, संचालक वन विहार, राहुल सिंह, इकाई प्रभारी सफारी, रविकांत जैन, इकाई प्रभारी पर्यटन, वन विहार, लाजरूस लाकड़ा, इकाई प्रभारी प्रबंधन, वन विहार, विजय नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट, वन विहार तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
शिविर में सम्मिलित हुए प्रत्येक बच्चे को अनुभूति बैग, केप, पठनीय सामग्री, स्टीकर, पेन, ब्रोशर, बैच प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण एवं वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ कराई गई तथा जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। नवाचार के रूप में रेस्क्यू गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को छोटे समूहों में बांटकर पर्यावरण से सम्बंधित रोचक खेल जैसे- फूड वेब, पक्षियों के प्रवास के द्वारा प्रकृति में चल रही अंतर क्रियाओं एवं विभिन्न जीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा बाघ के बारे में एक फिल्म भी दिखाई गई। स्पॉट क्विज में अनामिका तिवारी प्रथम, सैफाली लोधी द्वितीय एवं अनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों सम्बंधी जानकारी म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा प्रदाय किये गये सेम्पल के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम के अंत में शिविर में सम्मिलित बच्चों को शपथ दिलाई जाकर पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
मंत्री सारंग के नेतृत्व में निकली श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा
20 Jan, 2024 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के नवीन बाल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में रामलला प्राण प्रतिष्ठा जनजागरण यात्रा निकाली गई। नरेला विधानसभा अंतर्गत अशोका गार्डन स्थित मनसा देवी धाम मंदिर से शुरू हई यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर रहवासियों ने पुष्प व मोतियों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुस्लिम बंधुओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यात्रा हजारों रामभक्तों की यात्रा दो घंटे में संपन्न हुई।
मुस्लिम समाज ने भी किया यात्रा का स्वागत
यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिन मार्गों से यात्रा निकल रही थी, वहां पर पुष्प व मोतियों की वर्षा कर लोग यात्रा का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान मुस्लिम समाज ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। मंत्री सारंग ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण के लिये हर भारतीय उत्सुक है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे राष्ट्र में उमंग और उत्साह है। 22 जनवरी को क्षेत्र में भव्य दीपोत्सव मनाया जायेगा।
राममय होगा नरेला परिवार
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रभु श्रीराम भारत के जनमानस में रचे बसे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपनी जन्मभूमि पर वर्षों बाद लौट रहे हैं। इस निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर नरेला विधानसभा में भी वृहद स्तर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 22 जनवरी के बाद भी निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा पर नरेला विधानसभा राममय होगी, समस्त क्षेत्रों में शोभायात्रा समेत अनेक धार्मिक आयोजन किये जायेंगे।
कारसेवकों को किया सम्मानित
मंत्री सारंग ने यात्रा के समापन पर अयोध्या में कार सेवा करने वाले नरेला विधानसभा में निवासरत कारसेवकों राजू शर्मा, रमेश अग्रवाल और एच.एल. झा को सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद कार सेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण में कारसेवकों ने अहम भूमिका निभाई है। उनका यह योगदान सदैव स्मरण किया जायेगा।
श्रीराम दरबार रहा आकर्षण का केन्द्र
यात्रा अशोका गार्डन स्थित मनसा देवी धाम से प्रारंभ होकर पंजाबी बाग, परिहार चौराहा, शहंशाह गार्डन, प्रभात चौराहा से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मनसा देवी धाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा में भगवान रामदरबार सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रभु श्रीराम, माता सीता, हनुमान एवं लक्ष्मण की वेशभूषा में तैयार हुए नौनिहाल रथ पर विराजमान रहे। हर मार्ग में रहवासियों ने अपने घरों से निकलकर उन पर पुष्पों व मोतियों की वर्षा की और उनकी आरती उतारी। यात्रा में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, खगेन्द्र भार्गव भी उपस्थित रहे।
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20 Jan, 2024 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज संत हिरदाराम नगर में हेमू कालाणी स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्टेडियम में करीब 11 हजार राम भक्त हनुमान चालीसा में शामिल हुए। आम नागरिक के साथ जन प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए कई जन्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं, ये शुभ घड़ी सामने आई है। इसके लिए गत पांच सौ वर्ष से कई पीढ़ियां खप गईं। आने वाली 22 जनवरी को सुशासन और रामराज का नया इतिहास बनेगा। नये दौर का नया भारत बनेगा।
अखंड भारत की दिशा में होगा कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हो गया था, फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। ईश्वर ने चाहा तो देश में फिर पंजाब-सिंध और अफगानिस्तान भी शामिल होंगे। ननकाना साहिब हमारे यहां होगा। हनुमान चालीसा से भक्ति और शक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्तों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी को आधार बनाकर आज के इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ प्रशंसनीय है। काल के प्रवाह में आरोह-अवरोह होता है। समय अनुकूल नहीं था तब आतताईयों ने गलत निगाह डाली थी। अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य के बनवाए राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। वर्ष 1992 से चल रहे संघर्ष के बाद शुभ घड़ी आई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज की स्थापना के लिए कार्य हो रहा है। हम सभी के लिए भगवान श्रीराम आराध्य हैं। अयोध्या में मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारतवासी आज समृद्धशाली अतीत को याद कर रहे हैं।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा महाकाल के भक्त हैं। वे मध्यप्रदेश से पांच लाख लड्डू अय़ोध्या भेज रहे हैं। उन्होंने संत हिरदाराम नगर के निवासियों के अनुरोध पर बीआरटीएस हटाने का निर्णय लिया है।
शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर किया नमन
प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम पहुंचने पर अमर शहीद की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि 21 जनवरी के पूर्व दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालाणी के योगदान का स्मरण भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे, सुशील वासवानी,राजेश हिंगोरानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सृष्टि की रचनाओं का संरक्षण मानव का दायित्व : राज्यपाल पटेल
20 Jan, 2024 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सृष्टि की सभी रचनाओं का संरक्षण मानव का दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन के लिए ही प्रकृति ने मानव को मानसिक, शारीरिक शक्तियाँ, करुणा, दया और संवेदनशीलता के भाव दिए है, लेकिन मानव ने इन शक्तियों का पराक्रम प्रकृति के साथ खिलवाड़ में किया है। आज चार मौसमों का अनुभव एक दिन में होने लगा है। उन्होंने अपेक्षा की है कि जैव विविधता के महत्व, उपयोगिता और मानव की भूमिका के संबंध में बच्चों को संवेदनशील बनाया जाए। उनके लिए अध्ययन यात्राएं एवं अन्य जनजागृति के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर किये जायें।
राज्यपाल पटेल आज जैव विविधता बोर्ड और सोसायटी फॉर नेचुरल हीलर्स कंजर्वेटर्स एण्ड टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित लैसर नॉन स्पीशीज ऑफ मध्यप्रदेश के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का विषय अल्प ज्ञात (लैसर) जीव-जंतु विविधता के प्रबंधन की चुनौतियाँ और संरक्षण के प्रयास है। सम्मेलन का आयोजन एनवायर्नमेंटल प्लानिंग एण्ड कॉर्डिनेशन ऑर्गेनाइजेशन एप्को, भोपाल के सभागार में किया गया।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि वर्तमान पर्यावरणीय समस्याएं जैसे ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, वायु और जल प्रदूषण आदि उसी का नतीजा है। यह समझना जरूरी है कि सृष्टि की संरचना में प्रत्येक जीव की महत्ता है। प्रकृति के सबसे शक्तिशाली जीव होने के कारण मानव का दायित्व है कि वह अपने आनंद के लिए दूसरों के हितों की अनदेखी नहीं करें। प्रकृति से मानव को मिली शक्तियों का पराक्रम संहार में नहीं संरक्षण में प्रदर्शित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बनाए रखने में जैव विविधता की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। ईको सिस्टम में हर प्रजाति कोई न कोई क्रिया करती है। बिना कारण न तो वह विकसित हो सकती है और न ही बनी रह सकती है। प्रत्येक जीव-जन्तु ऊर्जा प्राप्त और संग्रहित करता है। कार्बनिक पदार्थ उत्पन्न और विघटित करता है। इस तरह ईको सिस्टम में जल, पोषक तत्वों के चक्रों को बनाए रखकर, अपनी जरूरतें पूरी कर, दूसरे जीवों के पनपने में भी सहयोगी होता हैं। ईको सिस्टम में जितनी अधिक विविधता होगी, प्रजातियों की प्रतिकूल स्थितियों में भी बने रहने की संभावना और उनकी उत्पादकता भी उतनी ही अधिक होगी।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि मानव जाति के लिए प्रजातियों की प्राकृतिक विविधता को बनाए रखना, सोशली, इकोनॉमिकली और इकोलॉजिकली सभी दृष्टियों से फायदेमंद है। जरूरी है कि प्रजातियों की विलुप्ति के प्राकृतिक घटकों यथा प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु और भूवैज्ञानिक परिवर्तनों से होने वाले अलगाव अथवा स्थान परिवर्तन आदि की चुनौतियों के समाधान खोजे जाएं। जैव विविधता की इन चुनौतियों के अध्ययन के साथ ही हमें प्रजातियों की आनुवंशिक विविधता को भी विस्तार से समझना चाहिए। कॉन्फ्रेंस में विलुप्त प्राय जीव जंतुओं के अस्तित्व को बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रजातियों के नमूनों और उनके अनुवांशिक डेटा के एक्सचेंज की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की जानी चाहिए।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि गुजरात राज्य के वन मंत्री के रूप में कार्य अनुभव के कारण उन्हें वन विभाग से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल हो कर, विशेष प्रसन्नता होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कांफ्रेंस का चिंतन अंतिम कड़ी तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना चाहिए।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में राज्यपाल पटेल ने जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रकाशित मध्यप्रदेश के वनों में विलुप्तप्राय औषधियां, वृक्ष और प्रजातियाँ पुस्तिका, लैसर नॉन स्पीशीज ऑफ़ मध्यप्रदेश विषय पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कांटेस्ट, जैव विविधता संरक्षण के जन नायक पोस्टरों और भोपाल बर्ड एसोसियेशन के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक आयोजना डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कांफ्रेंस की महत्ता और जैव संसाधनों के संरक्षण और सम्वर्धन के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का चिंतन से इस दिशा में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा।
सदस्य सचिव बायो डायवर्सिटी बोर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वी. के. आम्बाड़े ने कांफ्रेंस की रूप रेखा पर प्रकाश डाला जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रदेश में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बारहसिंगा को सफलतापूर्वक पुनर्स्थापित किया गया है। कांफ्रेंस में लगभग 150 प्रतिभागी भाग ले रहे है।