मध्य प्रदेश
रामलला के लिए भोपाल हुआ राममय
22 Jan, 2024 06:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
घर-सोसायटियों में राम नाम की धुन; मंदिरों में हवन-अभिषेक, जमकर हुई आतिशबाजी
भोपाल । आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई, जिसका कोटि-कोटि रामभक्तों को सदियों से इंतजार था। सोमवार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई और लोगों ने अपने आराध्य देव की मनोहारी छवि टीवी पर देखी, उनके नयन छलक उठे। समवेत स्वर में जय-जय श्रीराम की गूंज होने लगी। हर किसी ने एक-दूसरे को इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की बधाई दी। मंदिरों में महाआरती हुई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर प्रसाद वितरण किया गया। आह्लादित श्रद्धालु हाथ में मिठाई लिए रास्तों पर हर आने-जाने वालों का मुंह मीठा कराया। रामभक्तों ने घरों के बाहर निकलकर आतिशबाजी की। इसके साथ-साथ जगह-जगह भंडारे के कार्यक्रम भी हुए।
इस पावन मौके पर समूचा भोपाल रामभक्ति के रंग में डूबा रहा। मंदिर के साथ-साथ शासकीय इमारतें भी आकर्षक रोशनी से जगमगा रही हैं। घर-घर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड से लेकर मोहल्लों में श्रीराम कथा का आयोजन हुए। शाम को दिवाली जैसा माहौल रहा, घर-घर दीप जलाए गए। वहीं देर रात तक आतिशबाजी होती रही। शुभ महुर्त में जैसे ही प्रभु श्री राम की पहली झलक लोगों ने अपने टीवी पर देखी लोगों की आंखों से आंसू छलकने लगे। जय श्री राम के जयघोष लगे। श्रद्धालु नृत्य करने लगे। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने लगे। महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण होने लगा। भंडारे भी शुरू हो गए हैं। सोमवार को सुबह से शहर में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। शहर भर में राम धुन, भजन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई देती रही। मंदिरों और घरों में सुबह से विशेष पूजा सुंदरकांड सहित हनुमान चालीसा के पाठ हुए। प्रभात फेरियां निकली गईं।
सीएम ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिन की शुरुआत तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सफाई कर तथा पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है। भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का है। देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है, भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।
वीडी शर्मा पहुंचे करुणाधाम आश्रम
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह पार्टी कार्यालय में स्थित मीडिया सेंटर में रामधुन, भजन-कीर्तन के आयोजन के बाद नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम पहुंचे, जहां अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। यहां पर रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विशेष एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। वीडी शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी व नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खेड़ापति हनुमान मंदिर में पहुंचे मंत्री सारंग
कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में राम भक्तों के साथ देखा सीधा प्रसारण। श्री राम के दर्शन कर भावुक हुए मंत्री सारंग। जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा मन्दिर प्रांगण। सोमवार को सुभाष नगर में इस पावन मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में मंत्री व स्थानीय विधायक विश्वास सारंग के साथ-साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा में झांझ-मंजीरे बजाते हुए श्रद्धालु रामधुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
पूरे मप्र में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल
22 Jan, 2024 02:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह का माहौल है। सुबह से ही प्रदेश भर के मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्त उमड़ रहे हैं। भगवान के मंदिरों से लेकर घरों तक में राम भक्तों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्मारती से पहले राम दरबार की मूर्ति लाकर महाकाल के बगल में विराजित की गई। यहां फूलों की वर्षा के साथ आतिशबाजी की गई। बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा नगरी में 5100 दीपक जलाए गए। यहां शाम को विविध आयोजन होंगे। शहरों में कहीं अखंड रामयण पाठ तो कहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख मंदिर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, चित्रकूट में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाकार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी भी की गई है। बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा नगरी भी सज संवरकर तैयार हो गई है, जहां विराजित श्रीरामराजा सरकार का विशेष पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेष पूजन के अलावा बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप जलाए जाएंगे और बेतवा जी की आरती होगी।उधर, कांग्रेस पार्टी द्वारा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोई अधिकृत कार्यक्रम तो जारी नहीं किया गया है पर व्यक्तिगत रूप से कांग्रेसजन अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इंदौर में सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा है तो भोपाल में हनुमान चालीसा। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि भगवान राम समूचे विश्व के आराध्य हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी निजी स्तर पर खुशी और आस्थाओं के सम्मान का प्रकटीकरण करने के लिए स्वतंत्र है और व्यक्तिगत पूजन अर्चना सभी कर भी रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा। वहीं रविवार से शुरू अखंड रामायण पाठ का समापन सोमवार को प्रातः 11 बजे होगा। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अयोध्या के कार्यक्रम को लाइव देखेंगे। मंत्री और विधायक अपने- अपने क्षेत्र के धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। भाजपा का प्रयास होगा कि 22 जनवरी को दीपावली जैसा उत्सव हो, हर घर रोशनी और 11 दीपक जलाकर भगवान राम की स्तुति हो। राज्यभर में नदी तटों पर हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
आज अयोध्या में दशरथ के प्राण आ रहे हैं...!
22 Jan, 2024 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । उत्तर प्रदेश स्थित भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मन को छू लेने वाला भजन गाया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया भजन एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। राम आ रहे हैं...श्रीराम आ रहे हैं...आज अयोध्या में दशरथ के प्राण आ रहे हैं...!!! प्रभु श्रीराम नाम भर नहीं, वे जनमानस के जीवन की सार्थकता हैं। राम नाम की मणि को मुख रूपी द्वार की जिह्वा रूपी दहलीज पर दीप स्वरूप में धारण करने से चहुंओर उजियारा हो जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे कैलाश विजयवर्गीय ने हृदयस्पर्शी भजन का वीडियो पोस्ट किया और लिखा- राम आ रहे हैं...राम आ रहे हैं...श्रीराम आ रहे हैं... आज अयोध्या में दशरथ के प्राण आ रहे हैं...!!! विजयवर्गीय ने लिखा कि प्रभु श्रीराम नाम भर नहीं, वे जनमानस के जीवन की सार्थकता हैं। राम नाम की मणि को मुख रूपी द्वार की जिह्वा रूपी दहलीज पर दीप स्वरूप में धारण करने से चहुंओर उजियारा हो जाता है। बता दें कि श्री विजयर्गीय पुराने भजन गवैया है। उनका यह शौक यदाकदा उनकी सभाओं में भी देखने को मिल जाता है।
रामभक्ति के रंग में डूबा भोपाल, शाम को जलाएंगे दीप
22 Jan, 2024 10:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । अयोध्या में बने श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल भी रामभक्ति के रंग में डूबा है। मंदिर के साथ-साथ शासकीय इमारतें भी आकर्षक रोशनी से जगमगा रही हैं। घर-घर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। पुष्प, फूलमालाओं, हल्दी-कुंकुम समेत पूजा पाठ से जुड़ी सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है।कालोनियों, बाजारों, चौक-चौराहों पर एलईडी लगाई हैं, जहां प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। दीपावली की तरह दीप जलाकर और भव्य आतिशबाजी कर श्री रामोत्सव मनाया जाएगा।श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा में भजन मंडली, भजन कीर्तन करेगी। एलईडी लगाकर आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंटरनेट मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। शहर के उपनगर कोलार के फाइन एवेन्यू फेस-दो कालोनी के पार्क में श्रीरामोत्सव का आयोजन रखा गया है। कालोनी के रहवासी बबलू नेमा ने बताया कि प्रभु का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इसके बाद आरती की जाएगी। शामिल होने वाले और कालोनी की सड़क से निकलने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। श्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला भोपाल महिला द्वारा श्री चित्रगुप्त धाम नेवरी मंदिर प्रांगण लालघाटी में सुबह 11 बजे से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन रखा गया है। इस शुभ अवसर पर महिलाएं रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। कोलार रोड में कोलार हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में सोमवार को दिनभर कई आयोजन किए जा रहे हैं। कोलार हिंदू उत्सव सचिव रवींद्र यती ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे बीमाकुंज स्थित मैदान में विशाल पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा सदस्य वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित संघ परिवार के कई पधाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे। आल इंडिया भेल एम्प्लोई यूनियन की ओर से सोमवार दोपहर 12 बजे से भेल फाउंड्री गेट पर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया की 500 वर्षो के सतत संघर्ष का अंततः अंत हुआ है। संगीतमय सुंदरकांड पाठ व प्रसादी वितरण के साथ श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें भेल के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुराने शहर के प्राचीन से श्री बड़वाले महादेव मंदिर में प्रभु श्री राम जी के स्वरुप में विराजमान कर भव्य श्रृंगार किया जाएगा। समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि 5100 दीपों से पूरे मंदिर को सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में भगवा बंधनवार लगाए गए हैं। गर्भ ग्रह में रंगोली और दीपमालाएं जलाई जाएगी। रात आठ बजे श्रृंगार दर्शन कर महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इससे पहले सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली गई। सोमवारा जय भवानी मंदिर कफ्र्यू वाली माता मंदिर में छह क्विंटल लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। लालघाटी प्राचीन गुफा मंदिर में प्रभु श्रीराम की महाआरती होगी। रामधुन, हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। वैदिक पंडितों की ओर विधि-विधान से धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। गुफा मंदिर प्रांगण में मेला भी लगेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।भेल इस्कान मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन रखा गया है।दयानंद चौक व्यापारी संघ जुमेराती द्वारा सुंदरकांड, 11 हजार से दीपों से उत्सव, आतिशबाजी की जाएगी।कर्फ्यू श्री हनुमंत सेवा आश्रम सात नंबर शिवाजी नगर भगवान श्रीराम के विग्रह का अभिषेक, दीपोत्सव सुंदरकांड का पाठ।सुभाष नगर शिव मंदिर समिति द्वारा सुबह नौ बजे से सुंदरकांड।राधा कृष्ण मंदिर दाता कॉलोनी एयरपोर्ट रोड पर 11 हजार दीयों से उत्सव मनेगा।शीतला माता मंदिर टीला जमालपुरा में 5100 दीप जलेंगे। 11 क्विंटल लड्डुओं से रामदरबार को 56 भोग, एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। रिवेरा टाउन में हनुमान मंदिर महावीर हनुमान की प्राण-प्रतिष्ठा, कलश पूजन।पल्लवी नगर बावडियाकला स्थित सर्व सिद्धेश्वर शिव मंदिर में मां दुर्गा की प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा।शहर के नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सुबह सात बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं, जो पूरे दिन चलेंगे। करुणाधाम आश्रम के चारों तरफ मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इसमें आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
प्रश्नपत्र बेचने के नाम पर ठगी, एक और गिरफ्तार
22 Jan, 2024 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्यप्रदेश के सरकारी प्रेस से पेपर लीक होने का दावा करने वाले शातिर लोग टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चों को ठगने का काम कर रहे हैं। पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये लेकर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बच्चों के साथ ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। इस तरह की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने साइबर की टीम के माध्यम से शनिवार को एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में फरार एक अन्य आरोपित को रविवार को पकड़ लिया गया। एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को धीरज खत्री के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग फर्जी तरीके से माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम एवं मोनोग्राम का इस्तेमाल कर टेलीग्राम ग्रुप चला रहे थे। कोचिंग में पढ़ने आने वाले 10 वीं एवं 12वीं के बच्चों को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर दोनों आरोपित अभी तक हजारों रुपये हड़प चुके थे। ये लोग अलग-अलग ग्रुप में 499 एवं 699 का प्रोसेस शुल्क लेकर शेष राशि किस्तों में वसूल कर रहे थे। इन लोगों से पूछताछ के बाद रविवार को बाल विहार, आनंद नगर निवासी 19 वर्षीय अजय कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभी तक पकडे गए सभी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है ।
उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना होगी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
21 Jan, 2024 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में जल्द ही मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेडिसिटी परिसर में चिकित्सा की तमाम सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा। प्रारंभिक तौर पर इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में फाईन आर्ट में शहर के टेलेन्ट को प्रोत्साहित कर आगे बढऩे के उद्देश्य से ‘अक्षरविश्व’ द्वारा आयोजित ‘रंगसंग ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पिटीशन’ के 17 वें सेशन में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों का प्रमुखता से योजना बनाकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और इसमें योगदान के लिए मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहने वाला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कल ही उन्होंने सागर में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। उज्जैन में भी विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतिभागी बच्चों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वह अपने-अपने घरों में दीप जलाएं मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। आयोजन के लिए अक्षरविश्व परिवार को शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अक्षर विश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन प्रबंध निदेशक श्रेय जैन और एवी न्यूज़ डायरेक्टर श्रुति जैन ने किया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, समाजसेवी डॉ. सतविंदर कौर सलूजा और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 5000 से अधिक बच्चों ने शिरकत की।
भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपोत्सव के रूप में मनायें - स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह
21 Jan, 2024 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जीवन का अनमोल क्षण है। इस मौके पर सभी देशवासियों को भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए पूर्ण श्रद्धा के साथ शामिल होना चाहिए। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह नर्मदापुरम् जिले के पिपरिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री का पिपरिया, शोभापुर, सोहागपुर, माखन नगर और नर्मदापुरम् में आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में व्यापारी, उद्योग, शिक्षक सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों ने स्कूल शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है। इन वर्गों के लिये प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान, नल जल जैसी योजनाएँ समाज में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर उनके अधिकारों को मजबूत किया है। स्वागत समारोह को पिपरियां विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी ने बनाये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
21 Jan, 2024 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। इंदौर में एसोसिएशन ऑफ अनएडेड सीबीएसई स्कूल, नगर निगम और इंदौर सहोदय स्कूल ने भगवान राम के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी के जरिये गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
सद्भावना के माहौल में शामिल हों कार्यक्रमों में
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देशवासियों के लिये महत्वपूर्ण क्षण है। समाज के सभी वर्गों को सद्भावना के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहिये। मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर बच्चों को भजन सुनाया। उन्होंने नागरिकों से घरों के बाहर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर विधायक सर्वरमेश मेंदोला, मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़ और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे।
160 स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल
प्रदर्शनी में शहर के 160 स्कूलों के विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाई। प्रदर्शनी में 41 हजार 148 पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी भगवान श्रीराम के जीवन, रामायण और रामचरित मानस पर केन्द्रित थी। प्रदर्शनी में रामायण के सभी प्रसंगों को पेंटिंग में उकेरा गया था। प्रदर्शनी में 2 हजार विद्यार्थियों और 500 शिक्षकों की सहभागिता रही।
देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
21 Jan, 2024 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है...अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभीसौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्यदेखने का अवसर मिला है।श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिये पीढ़ियों ने पांच सौ वर्ष तक संघर्ष किया इसमें अनगिनत बलिदान हुए।
राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीयत्व और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सनातन समाज के संकल्प, संघर्ष और जिजीविषा का ही परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। यह उमंग और उत्सव का अवसर है,समूचा समाजउल्लास के साथ खुशियां मना रहा है।
राजा राम प्रत्येक भारतीय और विश्व में व्याप्त सनातनियों के आदर्श हैं। वे सत्यनिष्ठा के प्रतीक, सदाचरण और आदर्श पुरुष के साकार रूप मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। श्रीराम जन्मस्थान मंदिर निर्माण के हर्षोल्लास के साथ हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा भी लेनी चाहिए।कर्तव्यपथ पर प्रतिबद्ध श्रीराम के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे सबके थे और सबको साथ लेकर चलते थे। सबका विश्वास अर्जित करने के लिये अपने सुखों का भी त्याग कर देते थे। वे जितने वीर थे, मेधावी थे उतने ही सहनशील भी। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और विपरीत परिस्थिति कभी उन्हें विचलित नहीं कर सकती थीं।
प्रजावत्सल राजा राम के लिये न्याय और राजधर्म सर्वोपरि था। इन्हींअद्भुत विशिष्टताओं के कारण श्रीराम को आदर्श राजा कहा जाता है। उनकी राज व्यवस्था में न कोई छोटा था न कोई बड़ा था,सभी समान सम्मान के अधिकारी थे। सबको उनकी योग्यता, क्षमता और मेधा के अनुसार काम के अवसर प्राप्त थे। भेदभाव रहित समाज व्यवस्था के लिए रामराज्य का उदाहरण दिया जाता है।
रामराज्य में प्रजा की सुखद स्थिति का रामचरित मानस के उत्तरकांड मेंउल्लेख है-"दैहिक दैविक भौतिक तापा,राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।"अर्थात् रामराज्य मेंशासन व्यवस्था इतनी आदर्श थी कि प्रजा समृद्ध, रोग रहित और आपदा रहित थी।
राष्ट्र के सांस्कृतिक एकत्व के लिए श्रीराम जी ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे अपना वनवासकाल पूर्ण करके लंका से सीधे अयोध्या नहीं आये। वे उन सभी स्थानों पर गये जो उनका वन गमन मार्ग था। लौटते समय निषाद, किरात, केवट और वनवासी समाज के सभी प्रमुख बंधुओं को अपने साथ लाये थे। अपने राजकाल में श्रीरामजी ने एक-एक व्यक्ति का विश्वास अर्जित किया और उन्हें संगठित किया। उनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिये समर्पित रहा।हमें ऐसेही राष्ट्र का निर्माण करना है।
लगभगपांच सौ वर्षों की दीर्घ प्रतीक्षा और धैर्य के बाद रामलला पूर्व प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या आ रहे हैं। यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प के साथ समाज के संघर्ष और आत्मशक्ति का परिणाम है कि आज रामलला विराजमान हो रहे हैं।प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि "जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हों, तब हर घर में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।"रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अवसर परहमने प्रदेश के शहरों और ग्रामों में रोशनी और दीप जलाने की तैयारी की है।प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने भव्य राम मंदिर निर्माण के निमित्त एक सप्ताह तक देश के सभी मंदिरों तथा तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया है। हमने मध्यप्रदेश में स्वच्छता से स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से समृद्धि के लिए सभी तीर्थ स्थलों, मंदिरों तथा नदियों में स्वच्छता अभियान चलाया है। प्रभु श्रीराम ने वनवासकाल के लगभग 11 वर्ष चित्रकूट में व्यतीत किये हैं। हमने तीर्थ स्थल चित्रकूट सहित रामवन पथ गमन मार्ग के 1450 किलोमीटर के 23 प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास करने का निर्णय लिया है। इसमें अधोसंरचना विकास के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक विकास और राम कथा से जुड़े आयामों को भी शामिल किया जाएगा।भगवान कामतानाथ के परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य भी शीघ्रप्रारंभ होगा।
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक क्षणहम सभी के लिये प्रेरणा का अवसर है। भारतके सांस्कृतिक वैभव और समृद्धिके इस पावनकाल में यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देश को आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, हम इस संकल्प की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत को यदि सशक्त औरविकसित राष्ट्रों की पंक्ति में अग्रणी बनाना है, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा किसमाज संगठित रहे, समरस रहे, एकजुट रहे और प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। यदि भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाना है, तो पूरे समाज को आत्मनिर्भर बनना होगा, तभी रामराज्य की कल्पना सार्थक हो सकेगी।
आज रामलला अपने जन्म स्थल पर विराजमान हो रहे हैं इस सुमंगल अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...।
श्री राम हम सबके आराध्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
21 Jan, 2024 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के अंकपात मार्ग पर राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह राहगीरी आनंदोत्सव 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ों के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान राम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, धैर्य और पुत्र धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी उत्सव मनाएँ, अपने घरों पर दिए जलाएं, मिठाइयां बांटे और आनंद के साथ प्रभु राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनें।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राहगीरी आनंदोत्सव में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच, स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर, भजन मंडलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शासकीय योजनाओं के बैनर, योग काउंटर लगाए गए। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा अन्न (मोटे अनाज) के प्रचार के लिए अन्न से निर्मित व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया।
मुख्यमंत्री का विभिन्न मंचों पर पुष्प वर्षा तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने राहगीरी आनंदोत्सव में मंचों पर भगवान राम के भजन गाए, शंख बजाया, ढोल बजाए और घोड़े की सवारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांदीपनि आश्रम पहुँचे और यहां महर्षि सांदीपनि, भगवान कृष्ण, सुदामा और बलराम के दर्शन, पूजन अर्चन कर आरती भी की।
कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल, श्याम बंसल, विधायक चिंतामणि मालवीय सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण थे।
जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें - मुख्यमंत्री डॉ.यादव
21 Jan, 2024 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम शहीदों का स्मरण करेंगे, तभी हमें आजादी की कीमत पता चलेगी। हजारों-लाखों के बलिदान से यह बेशकीमती आजादी मिली है। इसलिए जिन्होंने आजादी दिलाई है, हम उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें। आजादी की लड़ाई में बलिदान होने वाले अमर शहीदों का स्मरण कराते रहें, इससे हमारी युवा पीढ़ी को भी एक नई दिशा मिलेगी। हेमू कालानी ने मात्र 19 साल की उम्र में आजादी के लिये हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री आज उज्जैन में अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सिंधी कॉलोनी स्थित पार्क में हुये कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, रूप पमनानी, सुनील नवलानी, महेश परियानी, पार्षद कैलाश प्रजापति, श्रीमती दिव्या बलवानी, जितेन्द्र कृपलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालानी ने अंग्रेजों से लड़ते हुए खुशी-खुशी फांसी स्वीकार की, पर अपने साथियों के नाम नहीं बताये। डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजी राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता, क्योंकि विश्व के अधिकांश देशों में उनका शासन था। ऐसे शक्तिशाली शासकों से लड़ने के लिये देश में दो उस समय विचारधारायें थीं। एक विचारधारा अहिंसा मार्ग पर चलने वाली महात्मा गांधी जी की थी, दूसरी चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की क्रांतिकारी विचारधारा थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजादी का नारा दिया था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब अमर शहीद हेमू कालानी का स्मरण कर रहे हैं। सरकार की ओर से मैं शहीद हेमू कालानी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से कहा कि शहीद हेमू कालानी के जीवन पर केन्द्रित पुस्तक का प्रकाशन करें एवं फोटो प्रदर्शनी भी लगायें।
डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की बंगाली कॉलोनी से लेकर अन्य कॉलोनी के पट्टे एवं अन्य समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। रूप पमनानी ने कहा कि बीते 27 वर्षों से सिंधी समाज शहीद हेमू कालानी की जयन्ती एवं बलिदान दिवस मनाता आ रहा है। गत 16 वर्षों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में स्वयं शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलिदानी किसी एक जाति, समाज या धर्म का नहीं होता, वह देश का होता है। समाज को शहीद हेमू कालानी के बलिदान पर बेहद गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मायापति हनुमान मन्दिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर स्थित मायापति हनुमान मन्दिर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां मायापति हनुमान की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आरती में भी शामिल हुए। राजपूत आध्यात्मिक मण्डल द्वारा रामचरित मानस वार्षिक पारायण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री का तिलक और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत से की सौजन्य भेंट
21 Jan, 2024 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के माननीय राज्यपाल थावरचंद गेहलोत से सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
महिला सशक्तिकरण अभियान से महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है - महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल
21 Jan, 2024 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्राम जामनी गुर्जर में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान की धुन पर हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश देखा व सुना गया।
खंडवा जिले के ग्राम जामनी गुर्जर में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ कार्यक्रम को महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का उद्देश्य योजनाओं के लाभ से शेष रहे पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है, इसका लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर वर्ग की चिंता करते हुए योजनायें बनाई है, जिससे हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो सकें।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि महिलायें स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सशक्त हो रही है। महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बेहतर कार्य करते हुए महिलायें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। हर पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग व सर्वसमाज के लोगों को लाभांवित करने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं व बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भी कई कार्यक्रमों व योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अब बेटियां प्रत्येक कार्यक्षेत्र में निडर होकर कार्य कर रहीं हैं। स्वसहायता समूह की महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पहली बार कोई संकल्प यात्रा लगभग 3 हजार रथों के साथ गांव-गांव पहुंच कर लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने का माध्यम बनी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा से ‘‘सरकार आपके द्वार‘‘ की परिकल्पना साकार हुई है।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर एवं आनुवांशिक बीमारी को वर्ष 2047 तक भारत से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को जांच के माध्यम से इसके रोगी एवं वाहक की पहचान कराना सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में पीड़ित परिवार से इस आनुवांशिक बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्कूल-कॉलेज, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सहयोग का आव्हान किया है।
‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राही दीपिका बाई, सावित्रीबाई एवं पिंकी बाई को ‘‘उज्ज्वला योजना‘‘ के अंतर्गत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। अनिल, ओमप्रकाश एवं विजय को ‘‘किसान क्रेडिट कार्ड‘‘, सुनील पिता राधेश्याम को ‘‘आयुष्मान कार्ड‘‘, विकास को ‘‘स्वामित्व योजना‘‘ संबंधी प्रमाण पत्र तथा दीपक एवं पवन को ‘‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड‘‘ संबंधी हितलाभ का वितरण किया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उपस्थितजनों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में जनजातिय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने खालवा विकासखण्ड में संचालित बांस कला केंद्र द्वारा निर्मित रामलला भव्य मंदिर की प्रतिकृति राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेंट की। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा गणगौर नृत्य एवं बिरसा मुंडा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया, जिस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि खण्डवा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जामनी गुर्जर में राज्यपाल का आगमन सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करते है, जिन्होंने अंतिम छोर पर बैठे योग्य व्यक्तियों को भी उच्च संवैधानिक पदों पर बैठाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिकल सेल एनीमिया की बीमारी समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से कोई भी गरीब व्यक्ति सरकारी योजनाओं की पहुंच से वंचित नहीं रहेगा।
भगवामय हुई राजधानी, पताकाओं से सजे बाजार
21 Jan, 2024 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भोपाल में खासा माहौल है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। शहर के बाजारों में एक माह पहले से ही केसरिया ध्वज और भगवान राम के कटआउट दिखाई देने लगे थे। शहर की ज्यादातर सडक़ों को भगवा पताकाओं और झंडियों से सजाया गया है। दुकानें और सडक़ के बीचों-बीच डिवाइडर पर झंडे, झंडियां व पताका लगाए गए हैं।
भोपाल जबसे अपने अस्तित्व में आया है, तबसे इतना अधीर, इतना व्याकुल, इतना उल्लसित और इतना प्रतीक्षित कभी नहीं दिखा, जितना इन दिनों दिखाई दे रहा है। हर चेहरे पर एक ताजा उल्लास है और हर मन में प्रभु दरसन की आस। इन दिनों इस नगर के रोम-रोम में श्रीराम के स्वागत की प्रतीक्षा झलक रही है। यहां की गलियां अब रामधुन में गुम्फित होकर अहर्निश गूंज रही हैं, मोहल्ले अब मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वागत में मनहर हो गए हैं, हर सडक़ जैसे रामपथ बन गई है, हर बजरिया जैसे बाजों-गाजों पर नृत्यांजलि के लिए आतुर हैं।
पूरा शहर इन दिनों भगवान श्रीराम की भक्ति में मग्न है। अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की रौनक पूरे शहर में दिखाई दे रही है। शहर में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, ध्वज यात्रा, प्रभात फेरियां निकल रही हैं और अनेक अनुष्ठान हो रहे हैं। रविवार को पूर्व संध्या पर भी शहर में जगह-जगह आयोजन हुए, दीप जले। शहर के 100 से अधिक मंदिरों में रविवार सुबह से अखंड रामचरित मानस पाठ की शुरु हो गया है, जो सोमवार को सुबह तक चलेंगे। इसी प्रकार सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ भी किया जाएगा।
पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। लोग भगवा झंडे, पूजन सामग्री, राम दरबार, भगवान की मूर्तियां, तस्वीरें और सजावट के सामान की काफी मांग कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिनों में यह मांग कई गुना बढ़ गई है। सामग्री न मिलने पर लोग बुकिंग तक करवा रहे हैं। खरीदारों का कहना है कि आम दिनों से सामग्री थोड़ी महंगी मिल रही है। हालांकि बाजार में सबसे ज्यादा भगवा ध्वज और राम दरबार की मांग की जा रही है। साथ ही लकड़ी के राम दरबार की खास मांग है। यहां 20 से लेकर 300 रुपये तक के झंडे और 150 से लेकर हजारों की कीमत में राम दरबार मिल रहे हैं।
श्रीराम प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के लोगों से घरों, मोहल्लों, बिल्डिंग और दुकानों को सजाने का आव्हान किया गया है। इस उत्सव में लोग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। हर कोई अपने स्तर पर भगवान राम के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इसके लिए घरों, दुकानों को सजाया जा रहा है। ऐसे में बाजारों में सबसे ज्यादा सजावट की डिमांड बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में 30 फीसद तक सजावटी सामाग्री की मांग बढ़ी है। सजावट के काम में आने वाले सभी मटेरियल की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।
शहर में 22 जनवरी के लिए घरों को लाइटों और फूलों से सजाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए लोग मार्केट में फूलों के लिए बुकिंग तक करवा रहे हैं। ऐसे में कई लोग कई गुना महंगी कीमत पर भी फूल लेने को तैयार हैं, वहीं बाजार में कस्टमाइज भगवान राम के फोटो फ्रेम भी खरीदें जा रहे हैं। बाजार में दिखने वाली चहल-पहल ज्यादातर श्रीराम प्रतिष्ठा को लेकर ही दिखाई दे रही है। घरों में सुंदरकांड पाठ की भी व्यवस्था की जा रही है। हर तरह उल्लास का माहौल है और रामलला को लाने की तैयारी जोर शोर पर चल रही है।
कॉल करने के बाद भी पशुओं को लेने जिम्मेदार टीम नहीं पहुंचती
21 Jan, 2024 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । पशुओं के नाम पर पांच करोड़ रुपए की बड़ी राशि खर्च करने के बाद यदि किसी मोहल्ले में कोई गाय जख्मी हो या फिर किसी वजह से मर जाए तो रहवासी परेशान हो जाते हैं। महापौर हेल्पलाइन से लेकर निगम के कॉल सेंटर पर कॉल करने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंच रही है।
कोलार के राजहर्ष कॉलोनी में गाय के बछड़े का पैर किसी कारण से खराब हो गया। निगम के कॉल सेंटर पर इसके लिए कॉल किए गए। यहां से टीम आने का कहा जा रहा था लेकिन तीन दिन बाद तक भी कोई नहीं पहुंचा। कामकाजी लोग अब परेशान हैं। ये स्थिति तब है जब निगम ने पूरी शाखा बना रखी है। इसमें 50 से अधिक कर्मचारी हैं और अपर आयुक्त से लेकर उपायुक्त और अन्य कर्मचारी हैं। 5 गाड़ी के साथ 8 जगह गायों को रखने के लिये कांजी हाउस व अरवलिया में बड़ी गोशाला है। निगमायुक्त ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों को डॉग फ्री एरिया घोषित करते हुए निगम की टीम से यहां कार्रवाई कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत तुरंत कार्रवाई शुरू होना थी लेकिन शनिवार को एक भी सार्वजनिक स्थल से डॉग को नहीं पकड़ा गया। सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों को हटाया जाता है तो यहां आवाजाही करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अपर आयुक्त रणवीरसिंह कहते हैं कि भोपाल रेलवे स्टेशन से लेकर हमीदिया, जेपी अस्पताल परिसर व आसपास डॉग नजर आए। कॉल सेंटर पर कॉल करने पर टीम पहुंचती है। कहां नहीं पहुंची इसे दिखवाया जाएगा। इसे सुनिश्चित कराएंगे।