मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में दोरंगी मौसम: एक ओर बारिश-ओले, दूसरी ओर इंदौर-भोपाल में गर्मी का प्रकोप
28 Apr, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में लू का भी अलर्ट है। सोमवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा।सोमवार को जिन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी शामिल हैं। सिंगरौली, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास में गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। 29-30 अप्रैल और 1 मई को भी बारिश का दौर बना रहेगा, लेकिन लू और तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन में लू और रात में बारिश का अलर्ट है।
नौगांव में 10 डिग्री लुढ़का पारा, कई जिलों में बारिश हुई
इससे पहले रविवार को बारिश के बीच गर्मी का असर भी देखा गया। पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। वहीं, पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, छतरपुर जिले के नौगांव में एक ही दिन में 10 डिग्री पारा लुढ़क गया। यहां शनिवार को तापमान 43 डिग्री था, जो रविवार को 33 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा में 4 डिग्री, खजुराहो में 4.2 डिग्री, सीधी में 6 डिग्री, सिवनी में 2 डिग्री, मलाजखंड में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
रतलाम सबसे गर्म रहा, पारा 43.4 डिग्री रहा
प्रदेश में रविवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गुना में 41.6 डिग्री, धार-खरगोन में 41.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.2 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.2 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.2 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में 37.5 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। सबसे ठंडा सीधी रहा। यहां पारा 31.8 डिग्री रहा।
किसानों को आर्थिक रूप से समृद्धि करने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री राजपूत
28 Apr, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : किसानों की आर्थिक उन्नति और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, किसानों के नवाचार का सम्मान और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सागर में दो दिवसीय जिला स्तरीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेले का उद्घाटन कर किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेडे, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल हुए।
खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि अब तक समर्थन मूल्य पर उपार्जन किए गए अनाज का 118 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। किसानों को बारदाने की कमी न हो, इसके लिए विशेष पहल करते हुए सागर जिले के लिए दो स्पेशल ट्रेनें भेजी जा रही हैं। इससे उपार्जन में आ रही परेशानियों का समाधान होगा।
सुपरसीडर और हैप्पीसीडर का उपयोग कर किसानों को किया प्रेरित
मंत्री राजपूत ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में नरवाई जलाने की प्रथा को बंद करें। इससे भूमि की उर्वरकता खत्म होती है और पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। उन्होंने किसानों को सुपरसीडर और हैप्पीसीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, जो नरवाई को भूसे में बदलकर खेत में मिलाते हैं। मंत्री स्वयं प्रदर्शनी में इन यंत्रों पर बैठे और किसानों से इन तकनीकों को अपनाने की अपील की।
मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे पूर्वज मोटे अनाज का सेवन कर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जीते थे। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पादन और उपभोग को बढ़ाने का आग्रह किया।
नवाचारशील किसानों का हुआ सम्मान
मंत्री राजपूत ने सागर जिले के नवाचारशील किसान आकाश चौरसिया और आनंद जैन का उदाहरण देते हुए किसानों से अपील की कि वे इनके फॉर्म हाउस का अवलोकन करें और आधुनिक तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकें सीखें। इस अवसर पर कई उन्नत किसानों को प्रमाण-पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सागर जिले में आयोजित मिलेट्स फूड फेस्टिवल और कृषि मेले ने यह संदेश दिया कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए न केवल नीतियाँ बना रही है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए भी प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती, मिलेट्स उत्पादन और सौर ऊर्जा जैसी पहलें भविष्य में किसानों की आर्थिक स्थिति को और सशक्त बनाएंगी।
मिलेट्स को दें बढ़ावा, स्वास्थ्य के साथ आमदनी भी बढ़ाएं : डॉ. लता वानखेड़े
सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने भी किसानों को मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने तथा नई तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2023 को 'अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष' घोषित किया गया था, जिसके तहत देशभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
प्राकृतिक खेती और सौर ऊर्जा को अपनाएं : शैलेंद्र जैन
विधायक शैलेंद्र जैन ने किसानों को सुझाव दिया कि वे रासायनिक दवाओं का कम से कम उपयोग करें और अधिक से अधिक औषधीय फसलों का उत्पादन करें। उन्होंने सौर ऊर्जा के उपयोग पर भी बल दिया। विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा से न केवल सिंचाई में सुविधा होगी, बल्कि बिजली की लागत भी बचेगी, जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो सकती है।
कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
मेले में कृषि यंत्रों और तकनीकों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें किसानों ने सुपरसीडर, हैप्पीसीडर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, जैविक खाद निर्माण तकनीक सहित अन्य नवीनतम साधनों की जानकारी प्राप्त की।
नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में लाए गति : मंत्री पटेल
28 Apr, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में गति लाएं। उन्होंने पौधरोपण के फेंसिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सोमवार को मंत्रालय स्थित कार्यालय में मंत्री पटेल ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री पटेल ने निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवनों एवं सामुदायिक भवनों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए द्वितीय किश्त शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके। इसके साथ ही, माह जुलाई में 23, 24 एवं 25 तारीख को विगत वर्ष की भांति तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंत्री पटेल ने कार्यशाला की रूपरेखा शीघ्र तैयार कर आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री पटेल ने सभी अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिये भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान भवन विहीन जिला एवं जनपद पंचायतों के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति के लिए डिजाइन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विरासत के संरक्षण के साथ भोपाल @ 2047 के विकास की प्लानिंग की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
28 Apr, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विरासत के संरक्षण के साथ भोपाल के विकास का समुचित नियोजन किया जाए। भोपाल के समृद्ध अतीत को शहर की प्लानिंग का भाग बनाते हुए भोजपुर जाने वाले मार्ग पर राजभोज की स्मृति में तथा उज्जैन की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य को समर्पित द्वार निर्मित होगा। शीघ्र ही इन दोनों द्वारों के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न अंचलों की झलक राजधानी में अभिव्यक्त हो, इस दृष्टि से भोपाल @2047 के विकास के बारे में विचार करना आवश्यक है। इसके साथ ही भोपाल को मेट्रोपॉलिटन एरिया के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पश्चिम में आगरा-मुम्बई रोड और विदिशा, रायसेन व सीहोर तक आवागमन का नेटवर्क विकसित करते हुए कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में भोपाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा में यह निर्देश दिए। बैठक में सूक्ष्म, लघु और उद्यम तथा जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर तथा मुख्य सचिव अनुराग जैन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने आभार माना। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने भोपाल को उद्योग-व्यापार के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया है। एजुकेशन, मेडिकल, टूरिज्म, इंडस्ट्री आदि के क्षेत्र में गतिविधियों का लगातार विस्तार हो रहा है। भोपाल में आवागमन के लिए सड़क परिवहन के साधनों तथा मैट्रो सुविधा का परस्पर लिंकेज स्थापित करते हुए समग्रता में प्लान क्रियान्वित किया जाए। बहुउद्देशीय उपयोग सुनिश्चित करते हुए परिवहन अधोसंरचना का निर्माण हो। मार्गों की प्लानिंग में जन-प्रतिनिधियों के सुझावों को अवश्य शामिल किया जाए। शहर के नियोजन में सैटेलाइट सर्वे का उपयोग सुनिश्चित करते हुए अवैध बसाहटों के निर्माण पर भी नजर रखी जाए। स्वीकृत कालोनियों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल शहर में ऊंचे भवनों के निर्माण की अनुमति के संबंध में कहा कि इस संबंध में जो नियम प्रदेश में लागू हैं, भोपाल में भी उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहर को झुग्गी मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित आवासीय सुविधाएं किराये पर नहीं जाएं, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों और झुग्गियों के निर्माण के संबंध में सतर्क रहें, संबंधित क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां होने पर उस क्षेत्र के राजस्व और नगर निगम अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीएचईएल क्षेत्र के भूमि प्रबंधन के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के सभी शासकीय भवनों पर प्राथमिकता से सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से कार्य किया जाए कि सौर ऊर्जा के उपयोग में राजधानी भोपाल, देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल जिले में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करते हुए प्रभावी पुलिस व्यवस्था स्थापित करने और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि भोपाल में एम्स से करोंद चौराहा और भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा मार्ग के दो कॉरीडोर पर मैट्रो कार्य प्रगति पर है। बीएचईएल की भूमि का उपयोग 50-50 मॉडल पर शहर के विकास तथा बीएचईएल के हित में करने के संबंध में भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय तथा प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग के मध्य सैद्धांतिक सहमति हुई है। बैठक में बताया गया कि अचारपुरा क्षेत्र में उद्योगों की निरंतर मांग के दृष्टिगत ग्राम हज्जामपुरा की 31.21 हैक्टयर भूमि पर 32.29 करोड़ रुपए लागत से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसी प्रकार कोलार क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ी में 69.91 हेक्टयर भूमि पर रेडीमेड गारमेंट हौजरी पार्क विकसित करने की योजना है। बैठक में महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी एवं विष्णु खत्री सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का ऐलान: हर नई कॉलोनी में CCTV जरूरी, ट्रांसपोर्ट प्लान पर जोर
28 Apr, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदार अफसर एक समन्वित प्लान तैयार कराएं और उस पर अमल किया जाए। इसके साथ ही राजधानी में चोरी और आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सतर्कता जरूरी है। इसलिए जो भी कॉलोनी स्वीकृत की जाए, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए।
सीएम डॉ. यादव ने सोमवार को ये बातें राजधानी भोपाल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में मंत्रालय में भोपाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने आभार माना। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने के साथ वाहनों की संख्या चक्काजाम जैसे हालात न बनने देने के हिसाब से होनी चाहिए।
इसलिए अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा राजधानी के सड़क परिवहन के संबंध में समन्वित रूप से प्लान बनाया जाए। भोपाल शहर में आवागमन के लिए विकसित किए जाने वाली अधोसंरचना का निर्माण, मल्टीपरपज उपयोग की दृष्टि से किया जाए।
कॉलोनी में अनिवार्य करें सीसीटीवी
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कॉलोनी स्वीकृत हों उसमें सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया जाए। ऐसे में कॉलोनी में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही अन्य सभी कॉलोनियों में भी इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का काम किया जाए।
हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर बनाते थे अपने हवस का शिकार, वीडियो बना बारी-बारी करते थे बलात्कार...
28 Apr, 2025 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बनाता था. आरोपी फरहान ने एक साथ तीन लड़कियों से दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल में 8 से 10 लड़कियों के वीडियो मिले हैं. मास्टरमाइंड फरहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अगर उसे पता होता कि वह पकड़ा जाएगा तो सबसे पहले वीडियो वायरल करता और फिर जेल चला जाता। दूसरा आरोपी साहिल खान डांस सिखाने के बहाने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था. वह अपने यहां सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन देता था।
हिंदू लड़कियां ही टारगेट होती थीं
दरअसल लव जिहाद मामले में नया खुलासा हुआ है जिसमें आरोपी योजनाबद्ध तरीके से हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बनाता था और उनके साथ गैंगरेप करता था. मास्टरमाइंड फरहान ने पुलिस को बताया कि अगर उसे पता होता कि वह पकड़ा जाएगा तो सबसे पहले वीडियो वायरल करता और फिर जेल चला जाता। आरोपी साहिल डांस सिखाने के बहाने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था और उसकी गर्लफ्रेंड ब्यूटीशियन हिंदू लड़कियों को डांस सीखने के बहाने साहिल के पास भेजती थी. डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन दिया जाता था।
गिरोह बनाकर लड़कियों से दुष्कर्म किया जाता था
आरोपी गरीब लड़कियों को जल्दी एडमिशन देकर हुक्का लाउंज और पब में ले जाकर उनका शोषण करते थे। साहिल को पन्ना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बैतूल की एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने गिरोह बनाकर लड़कियों से दुष्कर्म किया, यहां तक कि एक नाबालिग को इंदौर तक पीछा करके चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपियों के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है और उनसे फंडिंग की भी जांच की जाएगी। इस बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि ऐसे तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारियों को गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' भोपाल को इससे क्या हासिल हुआ? वरिष्ठ संगीतकार उमेश तरकसवार का जवाब
28 Apr, 2025 02:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। इंडी मूंस आर्ट्स फेस्टिवल के तहत भोपाल के बैंड्स के बीच हुई प्रतिस्पर्धा ' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' एक यूनीक आइडिया था। आठ प्रति प्रतिस्पर्धियों में हुई इस प्रतियोगिता में पहला स्थान परिंदे बैंड्स को मिला। दूसरा सफल और तीसरा स्थान विविध बैंक ने प्राप्त किया। ' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' भोपाल में पहली बार आयोजित किया गया था और इसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में मिलना तय है ' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' में निर्णायक की भूमिका भोपाल के तीन वरिष्ठ संगीतकारों ने निभाई थी। जिनमें उमेश तरकसवार राजेश भट्ट और मधु चौधरी शामिल थे। इस मौके पर बात करते हुए भोपाल के जाने माने संगीतकार गायक उमेश तरकसवार ने ' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' आयोजन के उद्देश्य पर चर्चा की। फिल्मों और एड फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले उमेश का कहते हैं। भोपाल में बल्कि यूं कहें कि पूरे उत्तर भारत में बैंड्स का कल्चर नहीं है। इस नज़रिए से देखें तो इंडी मूंस द्वारा आयोजित ' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' एक अच्छी शुरुआत कही जा सकती है।
इसके नतीजे भी सामने जरूर आएंगे
' बैटल ऑफ़ बैंड्स ' प्रतियोगिता के चलते भोपाल के बैंड्स को एक दूसरे को समझने और सुनने का मौका मिला । इससे उन्हें अपनी कमियां और दूसरों की खूबियां जानने-समझाने का अवसर भी मिला । उन्होंने यह भी जाना कि कौन कितने पानी में है? भोपाल के बैंड्स के मामले में यह कहा जा सकता है कि इन्हें प्रॉपर गाइडेंस की जरूरत है । इनकी ट्रेनिंग अभी पक्की नहीं है, कच्ची ट्रेनिंग है । अगर भोपाल के बैंड्स को आगे बढ़ना है, तो उन्हें प्रॉपर ट्रेनिंग लेना पड़ेगी।
हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी सभ्यता और सिंधु नदी से जुड़ी - सीएम मोहन
28 Apr, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी सभ्यता और सिंधु नदी से जुड़ी हुई है। प्राचीन काल में विकसित सिंधु घाटी सभ्यता आज भी पूरे देश को गौरवान्वित करती है। सम्राट दाहिर सेन का अपने धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए किया गया संघर्ष आज भी हमें प्रेरणा और साहस देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल संत हिरदाराम की पावन भूमि है, संत परंपरा के अनुसार हम "जियो और जीने दो" के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं और सभी जीवों के प्रति प्रेम की भावना का भी पालन करते हैं। इन मूल्यों का पालन करते हुए सिंधी समाज ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना घर, परिवार और कारोबार छोड़ दिया। संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से खुद को फिर से स्थापित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंधु भवन में आयोजित चेटीचंड महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपनी योग्यता, क्षमता और सतत परिश्रम से सिंधी समाज ने व्यापार एवं उद्योग जगत में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य सरकार प्रदेश में स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों एवं उद्यमिता के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना एवं व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए नीतियों एवं प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाया गया है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। व्यापार एवं उद्योग रोजगार उपलब्ध कराने का प्रमुख साधन है। अन्य राज्यों एवं विदेशों से भी उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंधी समाज के बंधुओं से प्रदेश में व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए पहल करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राजा दाहिर सेन, संत कंवर दास और शहीद हेमू कालाणी की कहानियों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने, प्रदेश के सिंधी समाज बाहुल्य शहरों में शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थापित करने, सिंधी संग्रहालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने और सिंधी अकादमी का बजट बढ़ाने का आग्रह किया।
सीहोर में रोहिंग्या की गिरफ्तारी, बांग्लादेशी शख्स कुक की वेश में चला रहा था रेस्टोरेंट
28 Apr, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में पिछले कई सालों से रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसके बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिया होने की आशंका जताई जा रही है. यह व्यक्ति एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है. पुलिस को यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली, जिसके आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया.
उसकी गतिविधियों से स्थानीय लोगों को हुई शंका
ग्राम पंचायत अल्हादाखेड़ी के सरपंच और सचिव ने भी इस संदिग्ध व्यक्ति को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम सारंगाखेड़ी के लोटिया फार्म क्षेत्र में रह रहा था और उसकी गतिविधियां ग्रामीणों को काफी समय से संदेहास्पद लग रही थीं. पंचायत से जब उसका बायोडाटा निकाला गया तो पता चला कि वह करीब 5 साल पहले यहां आया था.
जाली दस्तावेजों के जरिए बनाए आधार और वोटर कार्ड
संदिग्ध व्यक्ति ने 2020 में सीहोर में ही आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा लिए थे. सरपंच के अनुसार, पूर्व सरपंच ने अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया था, जिसके आधार पर पते का संशोधन करवा कर उसने आधार और समग्र आईडी के लिए आवेदन किया. पुलिस पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद सिराज बताया है. हालांकि उसके आधार कार्ड में दिए गए नाम से इसमें भिन्नता पाई गई है, जिससे उसकी पहचान को लेकर और भी संदेह गहरा गया है.
पुलिस कर रही है दस्तावेजों की गहन जांच
सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि "कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उसके कमरे से सीहोर का आधार कार्ड और समग्र आईडी भी मिली है. उसके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. यदि यह व्यक्ति वाकई बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिया पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
ग्वालियर में कांग्रेस का संविधान बचाओ आंदोलन, देश की धारा को मजबूत करने की पहल
28 Apr, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर में सोमवार (28 अप्रैल) को कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने मैदान में होगा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद अशोक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में करीब 7 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। मैदान में पांच हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि लगभग दो हजार लोग आसपास खड़े रह सकेंगे। तेज गर्मी को देखते हुए मैदान को पूरी तरह एयरकूल्ड बनाया गया है। 40 से अधिक बड़े कूलर लगाए गए हैं और पीने के ठंडे पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
जीतू पटवारी बोले- संविधान को बचाने ग्वालियर से शुरू होगा अभियान
रैली से पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, संविधान बनाने में भूमिका निभाई, इसलिए उसकी रक्षा करना भी कांग्रेस की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा, "आज जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस इसका सबसे बड़ा संघर्ष कर रही है। देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, जो साफ संकेत है कि संविधान खतरे में है।"
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया है।
घना जंगल, बढ़ते बाघ: 50 गांवों का होगा निस्तारण
28 Apr, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके लिए जंगल में उनका रहवास क्षेत्र भी बढ़ाया जा रहा है. यही कारण है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 50वें गांव के विस्थापन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. इसके बाद सबसे अधिक विस्थापन के मामले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व देश में अग्रणी हो जाएगा.
बाघों के रहवास और उनकी सुरक्षा पर कई काम
यहां हुए व्यवस्थित विस्थापन की प्रक्रिया देखने के लिए हाल ही में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के इंस्पेक्टर जनरल ने विस्थापित गांवों का दौरा किया है. जिसमें उन्होंने यहां हुए विस्थापन को देश का सबसे अच्छा विस्थापन बताया है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पिछले 15 सालों में बाघों के रहवास और उनकी सुरक्षा पर कई काम किए गए हैं. इसी कड़ी में घने जंगल से वनवासियों को हटाकर दूसरे स्थान पर विस्थापित करने की प्रक्रिया सबसे अहम रही है.
17 वर्ष पहले शुरू हुई विस्थापन की प्रक्रिया
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से वर्ष 2007 में 43 गांव विस्थापित की रूपरेखा बनाई गई थी. जिसमें कोर और बफर जोन शामिल थे. धीरे धीरे अब तक 49 वन ग्राम पूरी तरह विस्थापित हो चुके हैं. जिसमें 36 कोर जोन से तो 13 बफर जोन से खाली हुए हैं. वहीं तीता गांव का 50वां विस्थापन किया जा रहा है. अभी 5 अन्य वन ग्रामों को विस्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है.
कैमरे में दिख रहे 64 बाघ
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 2133 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पिछले साल बाघ के शिकार का मामला सामने आया था. पूर्व में भी यहां अंतरराष्ट्रीय शिकारी पकड़े गए थे, लेकिन इसके बाद भी बाघों की भरमार है. सतपुड़ा में लगाए गए कैमरे में वर्तमान में 64 बाघ दिखाई दे रहे हैं.
अच्छी सुविधा देने के लिए विस्थापन
जंगल में बाघों की बढ़ती संख्या के कारण उनका रहवास क्षेत्र कम हो रहा था. वही जंगल में बसे वनवासियों के कारण कहीं ना कहीं वन्यप्राणी की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी. इसके आलावा वनवासियों को जंगल से निकालकर अच्छी सुविधा देने के लिए विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की गई.जंगल में घास-फूस की झोपड़ी की जगह कॉलोनीनुमा गांव बसा दिया. जंगल की पगडंडी की जगह पक्की सड़क, बिजली, पानी की सुविधा दे दी गई. वनवासियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के कारण ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थर्ड एशिया मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस ऑन टाइगर कंजर्वेशन में सम्मान दिया था.
विस्थापन का आदर्श गांव कांकड़ी
सेमरी हरचंद के पास विस्थापित हुआ कांकड़ी गांव अब आदर्श गांव कहलाता है. यहां की बसाहट, सुविधा, हरियाली, स्वच्छता आदि को लेकर इसे आदर्श गांव घोषित किया गया है.
विस्थापन में मिली सुविधाएं
विस्थापित गावों में सीमेंट की पक्की सड़क बनाई गई है.
घने जंगल से हटाकर शहर के नजदीक बसाहट दी गई.
बच्चों के लिए स्कूल और सामुदायिक भवन बनाए.
बिजली और सौर ऊर्जा का विकल्प भी दिया.
घर में गैस और सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक उपकरण दिए.
रोजगार के लिए कुछ योजना में 10 लाख कैश या परिवार को 5 एकड़ तक भूमि दी.
गांव में पानी के लिए ट्यूबवेल, स्टॉपडेम और लघु उद्योग के साधन दिए.
'वनवासियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा '
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि "बाघों के रहवास और उनकी सुरक्षा को लेकर विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है. वनवासियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए सतपुड़ा में विस्थापन का काम लगातार जारी है. इसी को लेकर केंद्र की टीम ने विस्थापित गांव का दौरा किया था. जिसमें उन्होंने यहां की बसावट और वनवासियों को मिल रही सुविधा को लेकर इसे अच्छा विस्थापन बताया है."
अगले आठ दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगेंगे उन्नत कृषि पर केंद्रित मेले: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 Apr, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 8 दिनों में उन्नत कृषि पर केंद्रित मेले आयोजित किए जाएंगे। किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से यह मेले उन्नत तकनीक और बीज, आधुनिकतम उपकरणों व अन्य संसाधनों, शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ कृषि उद्यानिकी आदि के बेहतर प्रबंधन पर केंद्रित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से सौर पंप संचालन के लिए कुसुम सी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आहवान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश के माध्यम से यह अपील की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वर्तमान में बिजली के बिना खेती संभव नहीं है। राज्य सरकार कृषकों को बिजली में आत्मनिर्भर करने जा रही है। किसान अपनी बिजली स्वयं बनाएं, इस उद्देश्य से कुसुम सी योजना का व्यापक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों को बिजली सब्सिडी के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यह एक तरह से किसान के जीवन में सरकार की ओर से बड़ी मदद होती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि पंपों को सौर ऊर्जा से चलाने के लिए सौर पंप स्थापित करने में किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सौर पंप की कीमत की दस प्रतिशत राशि से बुकिंग के लिए पंजीयन खोला गया है। प्रदेश में तीन हॉर्स पॉवर तक के सौर पंपों का पंजीयन आरंभ किया गया है। इसी प्रकार 5 लाख रुपए तक के पंप के लिए किसान से मात्र 50 हजार रुपए लेकर बाकी 4 लाख 50 हजार रुपए की सरकार द्वारा गारंटी लेकर किसानों को पंप उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस योजना में लगभग एक लाख किसानों का पंजीयन करने जा रही है। पूर्व में भी कृषकों द्वारा योजना में पंजीयन कराया गया था। पूर्व में हुए पंजीयन के प्रकरणों में पहले पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। उसके बाद नवीन पंजीकृत कृषकों को पंप उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस योजना से किसान बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होंगे और उनकी प्रगति के द्वार खुलेंगे। किसानों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मध्यप्रदेश सेमी कंडक्टर उद्योग का अगला प्रमुख केंद्र बनेगा
27 Apr, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उद्योग में एक बड़ा केंद्र बनने के लिए तैयार है। नवीन तकनीकी क्रांति में राज्य अग्रणी भूमिका निभाने और निवेश आकर्षित करने की ओर अग्रसर है। "एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025" में अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने रविवार को "मध्यप्रदेश - सेमीकंडक्टर और ईएसडीएम के लिए अगला गंतव्य" विषय पर आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस-4 को ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर, इंदौर में संबोधित किया। उन्होंने राज्य की सेमीकंडक्टर नीति एवं प्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों को दी जाने वाली वित्तीय एवं गैर वित्तीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्योगपतियों/निवेशकों ने अपने विचार और सुझाव रखे। इसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपीएसईडीसी गुरु प्रसाद, डॉ. मणि मधुकर, प्रोग्राम लीड, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम - आईबीएम इंडिया, अभिषेक कुमार, प्रबंध निदेशक (एमडी ) केदारा सहित उद्योगपति/ निवेशक उपस्थित रहे।
एसीएस दुबे ने कहा कि टियर-2 शहर जैसे इंदौर, भोपाल का तेजी से विकास राज्य की तकनीकी स्थिति को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विशेष भौगोलिक स्थिति, त्वरित स्वीकृतियाँ, आधुनिक आधारभूत संरचना और प्रगतिशील नीतियाँ तकनीकी विकास को गति दे रही हैं। साथ ही सेमीकंडक्टर कंपोनेंट निर्माण, इलेक्ट्रोनिक उत्पाद विकास और नवाचार और चिप डिजाइन कंपनियों सभी के लिए विशेष सुविधाएं राज्य में प्रदान की जा रही हैं।
एसीएस दुबे कहा कि राज्य सरकार आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी ), विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड ) और मजबूत स्टार्ट-अप संस्कृति के जरिये नवाचार को बढ़ावा दे रही है। कॉन्फ्रेंस में निवेशकों ने कहा कि सरकार की सेमीकंडक्टर नीति- 2025बहुत आकर्षक है। राज्य सरकार निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रही है। निवेशकों ने राज्य में सेमीकंडक्टर और संबंधित क्षेत्रों के उद्योगों को विकसित करने के लिए महत्पूर्ण सुझाव भी रखे।
प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन सभी को करते हैं प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 Apr, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से सतत संवाद के अभूतपूर्व माध्यम "मन की बात" के 121 वें संस्करण का श्रवण अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसारण देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों के मातृभूति के प्रति समर्पण, सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात की 121वीं कड़ी में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मादी ने विज्ञान शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महान वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित सचेत एप, कृषि एवं उद्यानिकी में हो रहे नवाचारों और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा चंपारण सत्याग्रह पर लिखी पुस्तक पढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री मोदी की “मन की बात” का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया श्रवण
27 Apr, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल से रीवा यात्रा के दौरान श्रवण किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन और मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणास्पद होता है। उनके विचार नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
शाम की चाय के लिए परफेक्ट स्नैक, घर पर बनाएं स्प्रिंग रोल्स
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
