मध्य प्रदेश
सीएम डॉ मोहन ने भीमराव अंबेडकर को बताया भारत की आत्मा, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर बोला तीखा हमला
29 Apr, 2025 06:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक उनके नाम का इस्तेमाल सिर्फ वोटों के लिए किया है, लेकिन बाबा साहेब जीवित थे, तब उन्हीं के खिलाफ काम किया।
मंगलवार को एमपी के इंदौर में बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो संविधान देश को दिया, वही आज हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मजाकिया अंदाज में कहा- मैं मामा परिवार से आता हूं
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को ‘हमारी महारानी यशोदा राजे सिंधिया’ कहकर संबोधित किया और कहा कि उनका उज्जैन और मालवा से आत्मिक जुड़ाव है। उन्होंने मंच से मजाकिया अंदाज़ में कहा कि ‘मैं मामा परिवार से आता हूं, तो अब मुझे शायद सन्यास भी लेना पड़ेगा।’
भावुक अंदाज में वसुंधरा राजे के पूर्वजों की तारीफ की
सीएम ने भावुक अंदाज में वसुंधरा राजे के पूर्वजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘आपके पिता श्री ने बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए संविधान का सम्मान करते हुए, सबसे पहले अपनी रियासत भारत सरकार को समर्पित कर दी थी। यह भारत के एकीकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम था।’ डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट और वरिष्ठ समाजसेवी नारायण केसरी का भी मंच से अभिनंदन किया। उन्होंने केसरी जी के 100 वर्ष पूरे होने की कामना करते हुए कहा कि ‘परमात्मा करें, आप आगे भी समाज का मार्गदर्शन करते रहें।’
नेहरू पर सीधा हमला, ‘दाह संस्कार तक की अनुमति नहीं दी गई’
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘बाबा साहेब जब जीवित थे, तब भी उन्हें उपेक्षा झेलनी पड़ी। उनके राजनीतिक करियर को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया। चुनाव में हराने के लिए खुद प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में गए। यहां तक कि जब बाबा साहेब का निधन हुआ, तो दिल्ली में उनके दाह संस्कार की अनुमति भी नहीं दी गई। यह देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ डॉ मोहन ने खुलासा किया कि ‘जिस विमान से बाबा साहेब का पार्थिव शरीर मुंबई ले जाया गया, उसके किराये का बिल भी उनकी पत्नी को थमा दिया गया था। यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।’
BJP का सम्मान और स्मृति निर्माण की पहल
सीएम डॉ मोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर के योगदान को हमेशा सम्मान दिया है। ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबा साहेब की स्मृतियों को सहेजने के लिए गंभीर प्रयास किए। लंदन में जहा बाबा साहेब ने पढ़ाई की थी, उस भवन को स्मारक बनाकर भारत सरकार ने तीर्थ स्थल का दर्जा दिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘बीजेपी ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया है। बाबा साहेब का सपना था एक ऐसे भारत का निर्माण जिसमें जातिवाद नहीं हो, जहां सबको बराबरी का अधिकार हो। बीजेपी उसी रास्ते पर चल रही है।’
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं
29 Apr, 2025 06:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं
जनसुनवाई में 61 आवेदन हुए प्राप्त
अनूपपुर
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 61 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
जनसुनवाई में ग्राम तितरीपोंड़ी तहसील अनूपपुर के श्री नर्मदा प्रसाद केवट ने मनरेगा के तहत खेत तालाब हेतु की गई मजदूरी का भुगतान कराने, ग्राम लमसरई तहसील पुष्पराजगढ़ के श्री सेमराज महरा ने पट्टे की भूमि का नक्शा तरमीम कराए जाने, ग्राम भगतबांध तहसील अनूपपुर के श्री लालमन राठौर ने उनके पट्टे की भूमि को अनूपपुर बायपास मार्ग हेतु अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने, ग्राम गोहन्ड्रा तहसील कोतमा के श्री मथुरा पाव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम नई भैसान टोला तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी श्री शिवपाल सिंह ने पट्टे की भूमि का सीमांकन कराए जाने, नगरपालिका परिषद पसान के वार्ड नं. 02 की निवासी श्रीमती अफसाना अंसारी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2 मई को सम्पूर्ण प्रदेश में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' का आयोजन किया जाएगा
29 Apr, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2 मई 2025 को पूरे प्रदेश में जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, लाड़ली बालिकाएं, उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब अध्यक्ष और सदस्य सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के प्रति मध्यप्रदेश सरकार की समर्पित सोच का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर मिलें।
लाड़ली लक्ष्मी उत्सव उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। उन्होंने प्रत्येक जिले और निकाय स्तर पर कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सशक्तिकरण का वातावरण बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक साझा संकल्प है। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का संचालन लाड़ली बालिकाओं द्वारा स्वयं किया जाएगा। इसमें कन्या-पूजन, दीप प्रज्वलन, लाड़ली बालिकाओं द्वारा प्रेरक भाषण और अपराजिता कार्यक्रम के तहत मार्शल आर्ट प्रदर्शन जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।
इस महोत्सव के माध्यम से जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और लाड़ली लक्ष्मी अनुकूल पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा "एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम" अभियान में जनप्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा। साथ ही लाड़ली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी।
युवाओं के लिए आइ एक खुशखबरी: अब प्रतिवर्ष होगी राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा, मिलेंगे ओर मौके, सीएम मोहन ने जारी किया आदेश
29 Apr, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा हर साल होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) सरकारी सेवा में समय पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए हर साल परीक्षा आयोजित करेगा ताकि कोई भी पद खाली न रहे। इससे एक ही परीक्षा में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों का चयन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन के लिए ऐसे सभी प्रयास करने में सक्रिय है।
मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी और कर्मचारी अंतिम पंक्ति तक सरकारी नीतियों और सुशासन का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने वाली सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए। बता दें, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा समय पर नहीं होने से इसकी तैयारी करने वाले कई युवा निर्धारित आयु सीमा पार कर जाते थे अब तैयारी कर रहे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
तबादला नीति पर आज हो सकता है फैसला, मिल सकते है तबादले 1 से 31 तक
29 Apr, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मप्र के कर्मचारियों के लिए कैबिनेट की बैठक अहम हो सकती है। इसमें तबादला नीति और डीए भुगतान व एरियर जैसे प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। दोनों सौगातों का ऐलान सीएम पहले ही कर चुके हैं। मंगलवार को कैबिनेट में मंत्रियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा था कि 1 से 31 मई तक तबादले होंगे, इसकी नीति अगली कैबिनेट बैठक में लाई जाएगी। रविवार को कर्मचारी संगठन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाकी 5% डीए देने का भी ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति और मुख्यमंत्री की इच्छानुसार डीए का लाभ देने से जुड़े दोनों अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
इसके अलावा उद्योग, कृषि और अन्य विषयों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। विकसित मध्य प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो चुका है। इस पर मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सीएम और मंत्रियों के बीच चर्चा होगी। प्रस्ताव पर सीएस अनुराग जैन की अध्यक्षता में एसीएस संजय कुमार शुक्ला प्रजेंटेशन देंगे। विभागों के एसीएस, पीएस और सचिव मौजूद रहेंगे।
प्रदेश का नाम रोशन किया और गौरव बढ़ाया, इन विभूतियों को मिला पद्मश्री
29 Apr, 2025 03:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित भव्य पद्म सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश की दो विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला और उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी और कहा कि यह सम्मान पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
कला के क्षेत्र में लोकगायक भेरूसिंह चौहान सम्मानित
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक भेरूसिंह चौहान को प्रदेश की लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। भेरूसिंह चौहान ने मालवी, निमाड़ी और राजस्थानी लोकगीतों को नई पहचान दी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक संगीत को सहेजने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने का काम किया है। उनके गीतों में ग्रामीण जीवन, परंपराएं और सामाजिक चेतना झलकती है, जो न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का भी प्रसार करती है।
हथकरघा उद्योग में योगदान के लिए शालिनी देवी होलकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
हथकरघा और कारीगर आधारित उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शालिनी देवी होलकर को व्यापार और उद्योग श्रेणी में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने महेश्वर की पारंपरिक साड़ियों और बुनाई कला को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई है। साथ ही, उन्होंने कारीगरों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण, विपणन और नवाचार पर जोर दिया। उनका संगठन वर्षों से महिला बुनकरों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है और हस्तशिल्प को एक स्थायी उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा- यह सम्मान समर्पण और साधना का प्रतीक है
दोनों विभूतियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना से कोई भी कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। आपने अपनी प्रतिभा से न केवल खुद को बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
भगवा गमछा पहन कोर्ट में आए तीनो आरोपियों को वकीलों ने जमकर पीटा, हिन्दू लड़कियों को फसाकर करते थे गलत काम
29 Apr, 2025 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को भोपाल कोर्ट में आरोपियों को पेश किया गया। कोर्ट में वकीलों ने आरोपी फरहान खान, अली खान और साहिल खान की पिटाई कर दी। आरोप है कि तीनों आरोपी भगवा गमछा पहनकर कोर्ट पहुंचे थे। तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पुलिस तीन आरोपियों फरहान खान, अली खान और साहिल खान को लेकर कोर्ट पहुंची। शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे ही पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट परिसर में पहुंची, आरोपियों के गले में भगवा गमछा देखकर वकील भड़क गए। करीब 100 से ज्यादा वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी और आरोपियों की पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो वे भी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि वकीलों ने कोर्ट परिसर की लाइट भी बंद कर दी, ताकि पता न चल सके कि उन्हें किसने पीटा। इसके अलावा जज आरती आर्या के कोर्ट रूम का दरवाजा भी बंद कर दिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जब आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी हिंदू संगठनों ने उन पर हमला करने की कोशिश की।
आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया
सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी फरहान को 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी अली को 2 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके अलावा आरोपी साहिल और साद उर्फ समस उद्दीन को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की घटनाक्रम
11 अप्रैल को भोपाल में हिंदू छात्राओं ने बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 13 अप्रैल को पुलिस ने फरहान को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। बाग सेवनिया थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में भेजा गया। इसी मामले में दूसरे आरोपी साद को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी साहिल को पुलिस ने पन्ना से गिरफ्तार किया।
डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि साहिल ने फेसबुक पर निक्की नाम से फेसबुक आईडी बना रखी थी। वह हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था। पुलिस उसका पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है।
बीजेपी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम मोहन यादव और वसुंधरा राजे
29 Apr, 2025 11:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर आएंगे। वह सुबह 11:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
बीजेपी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव के साथ-साथ बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालने के लिए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उपस्थित रहेंगी।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत मंगलवार (29 अप्रैल) को रविंद्र नाट्यग्रह में सुबह 10 बजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विस्तार से अपने विचार रखेंगे।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आगे कहा
कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब अंबेडकर और उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को मुंबई और भंडारा से चुनाव हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा गया, जबकि नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने-अपने कार्यकाल में स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित कराया। आज जो राहुल गांधी संविधान को जेब में लेकर घूम रहे हैं, उनके परदादा और परदादी ने इस संविधान का लगातार अपमान किया। इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए संविधान की हत्या कर आपातकाल का काला अध्याय लिखने का काम किया।
13 अप्रैल से शुरू हुआ था इंदौर में अभियान
बीजेपी शहर प्रवक्ता रितेश तिवारी ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत 13 अप्रैल को सुबह इंदौर शहर की बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान चला कर की गई। उसी दिन की शाम को प्रतिमा स्थलों पर सजावट और दीप प्रज्वलन किया गया।
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। पखवाड़े के दौरान इंदौर नगर भाजपा संगठन के 340 शक्ति केंद्रों पर बाबा साहब अंबेडकर के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। साथ ही, लघु सभा के रूप में अंबेडकर जी के जीवन वृतांत और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी आम जनता को दी गई।
"टिकट कांग्रेस का, नाम भाजपा में: इस्तीफे की मांग से गरमाई राजनीति"
29 Apr, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के चुनावी मंच पर मुख्यमंत्री के सामने भाजपा का दुपट्टा डालकर भाजपा में आने का ऐलान करने वाली बीना विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर चर्चा में हैं।
कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाली विधायक निर्मला सप्रे को भाजपा ने अपना स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया है। दरअसल, हाल ही में सागर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मंडल कार्यसमितियों की घोषणा की है। इसमें बीना नगर मंडल की कार्यसमिति में विधायक निर्मला सप्रे का स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर नाम है।
कांग्रेस ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष इनका इस्तीफा लें
कांग्रेस ने इसे लेकर कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष को अब फौरन विधायक निर्मला सप्रे का इस्तीफा लेना चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और बीना नगर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय के दस्तखत से जारी की गई मंडल कार्यसमिति का पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया है।
मंच विवाद ने लिया राजनीतिक मोड़: दिग्विजय सिंह की मंच से दूरी की घोषणा
28 Apr, 2025 11:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अब कभी मंच पर नहीं बैठेंगे। मंच के नीचे बैठेंगे। जब उनके बोलने की बारी आएगी, तभी वो मंच पर चढ़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मंच की लड़ाई खत्म करने की अपील की है।
दिग्विजय सिंह सोमवार को ग्वालियर के फूलबाग में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा-
मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मंच की लड़ाई समाप्त करें। आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं अब कांग्रेस या किसी भी मंच पर नहीं बैठूंगा। मैं नीचे बैठ जाऊंगा। बस इतना अनुरोध है कि जब बोलने का अवसर आए, तब मुझे बुला लिया जाए। कृपया मंच की लड़ाई को समाप्त कर दीजिए।दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग लाते हैं, वे बेचारे रह जाते हैं, और हमारे लोग मंच पर आ जाते हैं। इन बातों पर ध्यान दीजिए। दरअसल, ग्वालियर में हुए कांग्रेस के इस कार्यक्रम में करीब 4 से 5 हजार नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विवाद हुआ। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने मंच से ही ये बातें कहीं।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
पटवारी बोले- सिंधिया ने चुनी हुई सरकार गिरा दी
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि उन्होंने विधायकों को दल बदलवाकर एक चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा था कि वह सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने इसे संविधान पर आघात बताया और आपके दिए हुए वोट को चुनौती दी। अगर यह संविधान खतरे में नहीं था, तो फिर और क्या था?पटवारी ने कहा, आज वही ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में मंत्री बने हुए हैं। उन्हें संविधान ने ही वह पद दिया है। जिस प्रकार संविधान उन्हें मंत्री बनने का अधिकार देता है, उसी प्रकार यही संविधान आपको भी आपकी संपत्ति, आपका मकान, आपकी दुकान, आपकी जमीन और आपकी जायदाद पर अधिकार देता है। इसलिए, उस पर मालिकाना हक आपका है, और यह अधिकार भी आपको संविधान से ही प्राप्त हुआ है।
उद्यानिकी विभाग की "पानी चौपाल" बनी मुख्य आकर्षण
28 Apr, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान में उद्यानिकी विभाग द्वारा गाँव-गाँव में आयोजित की जा रही "पानी चौपाल" आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बन गई है। "पानी चौपाल" में मैदानी अमले द्वारा गाँव के किसानों को जल संरक्षण के साथ, कम पानी से होनी वाली फसलों, कृषि के साथ उद्यानिकी फसलों को जोड़कर अधिक लाभ कमाने और नवीन उद्यानिकी तकनीकियों की समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही अभियान के दौरान ही फलोद्यान,ड्रिप लाइन, प्लास्टिक मलचिंग, सब्जी क्षेत्र, मसाला क्षेत्र, पुष्प क्षेत्र विस्तार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये उद्यानिकी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से पंजीयन भी कराया जा रहा है।
सभी बाधाओं को दूर कर ग्रामीण एकल नल-जल प्रदाय योजना का संचालन तत्काल प्रारंभ कराएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
28 Apr, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण एकल नल-जल योजना की सभी बाधाओं का निराकरण करते हुए तत्काल संचालन प्रारंभ कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित पंचायतों के सरपंच के साथ बैठक कर जल प्रदाय की समस्याओं को दूर करें तथा एक पखवाड़े में सभी नलजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर सुगम संचालन सुनिश्चित कराएं।
राजनिवास सर्किट हाउस में रीवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में एकल नल-जल योजना की ग्रामवार समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जल प्रदाय योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन में सुधार, पानी की उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन आदि समस्याओं का निराकरण कराएं तथा संबंधित सरपंचों से योजना का संचालन कराएं ताकि घरों में जल प्रदाय समुचित ढंग से होने लगे। उन्होंने रीवा विधानसभा अन्तर्गत 14 ग्राम पंचायतों के 24 ग्रामों में जल प्रदाय के लिए निर्मित एकल नल-जल परियोजना के संबंधित संविदाकारों से पानी की सप्लाई की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि आवश्यक सुधार कार्य कराकर जल प्रदाय कराएं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिवस में पुन: बैठक कर की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि संबंधित सरपंचों, पीएचई के अधिकारियों तथा सचिव व ग्राम सहायक की समन्वित बैठक में जल प्रदाय की समस्याओं का निराकरण कर घर-घर पानी सप्लाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश पाण्डेय ने ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय की जानकारी दी तथा आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित अधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सर्वोदय और जन-सहयोग समिति के वास्तविक सदस्यों के हितों की होगी रक्षा
28 Apr, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सर्वोदय और जन-सहयोग समिति के वास्तविक सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें भू-माफियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं है। उनके हितों की पूरी-पूरी सुरक्षा की जायेगी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर ने सहकारिता, नगर निगम और टी.एण्ड.सी.पी. के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर सोमवार को निवास कार्यालय पर जन-सहयोग और सर्वोदय समिति के सदस्यों के साथ उनकी समस्या पर चर्चा कर रही थी।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर को खजूरी कला, भेल स्थित सर्वोदय और जन-सहयोग समिति के सदस्यों ने समस्या से अवगत कराया। सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1980 के दशक में पहली बार बनी सर्वोदय समिति में उनके द्वारा लिए गये भूखण्ड का विकास शुल्क दिया गया था। इसके बाद जन-सहयोग समिति ने विकास शुल्क लिया और अब एक अन्य भू-माफिया द्वारा उनके भूखण्डों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। भू-माफिया द्वारा कॉलोनी में पार्क और अन्य कार्यों के लिए सुरक्षित भूमि को भूखण्डों के रूप में परिवर्तित कर हेरा-फेरी की जा रही है। राज्यमंत्री गौर ने समिति के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना और कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा विकास अनुमति नहीं दिये जाने के बावजूद जन-सहयोग एवं सर्वोदय समिति में कोई व्यक्ति रोड एवं नाली का निर्माण कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि टी.एण्ड.सी.पी. द्वारा पार्क आदि के लिए आरक्षित भूखण्ड को आवासीय भूखण्ड के रूप में कैसे दे सकता है। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि टी.एण्ड.सी.पी., नगर निगम एवं सहकारिता विभाग तुरंत कार्यवाही करे और इस कॉलोनी में की जा रही अवैध गतिविधियों को तुरंत रोके। उन्होंने कहां कि सर्वोदय और जन-सहयोग समिति के वास्तविक सदस्यों के हितों की रक्षा की जाये। बैठक में एस.डी.एम. एल.के. खरे, रविश श्रीवास्तव, उप सहकारिता आयुक्त आर.सी. विश्वकर्मा, उप आयुक्त नगर निगम और टी.एण्ड.सी.पी. से सुसुनीता सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एम.पी. ट्रांसको ने सृदृढ़ की इंदौर शहर की विद्युत पारेषण व्यवस्था : ऊर्जा मंत्री तोमर
28 Apr, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने इंदौर शहर में गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुये, अपने 220 के.व्ही. सब-स्टेशन साउथ जोन में 50 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को स्थापित करने की अनुमानित लागत 315 लाख रूपये है। यह कदम इंदौर में गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में उठाया गया है। इस अतिरिक्त व्यवस्था से इंदौर शहर के लगभग 50 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सतत् बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी।
इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा
ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 220 के.व्ही. सब-स्टेशन साउथ जोन की कुल क्षमता बढ़कर 906 एम.व्ही.ए. की हो गई है। यह प्रदेश में इंदौर क्षेत्र के पीथमपुर सब-स्टेशन के साथ ऐसा दूसरा सब-स्टेशन है जहां 132/33 के.व्ही क्षमता के 5 पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील है। एम.पी. ट्रांसको की इस नई व्यवस्था से इंदौर के राजेन्द्र नगर, नवलखा, डेली कालेज, पीथमपुर, पागनीस पागा, राउ, सब्जी मंडी क्षेत्रों को लाभ होगा।
इंदौर शहर की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी
पॉवर ट्रांसफार्मर के स्थापना के बाद इंदौर शहर की कुल ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में भी बढोतरी हुई है, जो अब बढ़कर 3336 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इंदौर शहर में एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) अपने 400 के.व्ही. के एक सब-स्टेशन इंदौर, 220 के.व्ही. के तीन सब-स्टेशन साउथ जोन इंदौर, इंदौर ईस्ट बिचौली, मांगलिया तथा 132 के.व्ही. के आठ सबस्टेशन सत्यसांई, इलेक्ट्रिानिक्स कॉम्पलेक्स, निरंजनपुर, राउखेडी, महालक्ष्मी नगर जी.आई.एस, इंदौर पश्चिम, (नवदापंथ) तथा राऊ एकस्ट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इनकी कुल क्षमता 3336 एम.व्ही.ए. की है।
एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी हुई 82011 एम.व्ही.ए.
मध्यप्रदेश में एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) अपने 417 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इस क्षमता वृद्धि से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 82011 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 132 के.व्ही. में 36541 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 33590 एम.व्ही.ए. एवं 400 के.व्ही. में 11880 एम.व्ही.ए. क्षमता शामिल है। प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के कुल 1029 पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।
कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से किया मुक्त
28 Apr, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : वन मण्डलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा के नेतृत्व में कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कटनी वन मण्डल के वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत शाहडार के घने जंगल के बीच आसपास के ग्रामवासियों के संरक्षण में अन्य जिलों के लोगों द्वारा कई वर्षों से वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी गयी थी कि इनके द्वारा भारतीय संविधान और वन विधि को नहीं माना गया। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया।
कटनी जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा निर्देशित राजस्व विभाग के 5 सदस्यों और पुलिस के 10 सदस्यों की टीम के सहयोग से वन मण्डलाधिकारी कटनी शर्मा के नेतृत्व में 70 वनकर्मियों द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस अभियान में वन विभाग के उप वन मण्डलाधिकारी सुरेश बरोले, वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा अजय कुमार मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बोहरीबंद देवेश गौतम और वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई में 30 से 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
