मध्य प्रदेश
सतना को मिली नई सौगात: नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन, अस्पताल निर्माण जल्द शुरू
1 May, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सतना: जिले के मेडिकल कॉलेज में अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज निर्माण की मांग लबे समय से लंबित थी. बुधवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने करीब 14 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज निर्माण का भूमि पूजन और लोकार्पण किया. आगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा करीब 383 करोड़ रुपए के 650 बेड के अस्पताल की बड़ी सौगात जल्द दी जाएगी. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मी को गोली मारने के मामले में कहा कि आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.
सतना को नर्सिंग कॉलेज की सौगात
मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेहतर इलाज की सुविधा के लिए बड़ी सौगात मिली है. लंबे समय से सतना में मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज की मांग चली आ रही थी. ऐसे में सतना जिले को प्रदेश सरकार के द्वारा तकरीबन 383 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने के लिए मजूरी मिली. इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से नर्सिंग कॉलेज निर्माण का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भूमि पूजन और लोकार्पण किया.इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, जिले के सांसद महापौर, जिला कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और छात्र छात्राएं शामिल हुए. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि, ''आज सतना के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज और उसके हॉस्टल को लेकर करीब 14 करोड रुपए की लागत से भूमि पूजन किया गया है.''
650 बेड का अस्पताल बनेगा
''राजेंद्र शुक्ला ने कहा, इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगभग पौने 400 करोड़ रुपए की मंजूरी सतना मेडिकल कॉलेज के लिए प्राप्त हो चुकी है. उसका भव्य भूमि पूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव को बुलाकर किया जाएगा, जिससे 650 बेड का अस्पताल बनकर तैयार होगा. फिर हम यह कह सकेंगे कि हमारा मेडिकल केंपस पूरे तरीके से संपूर्ण हो चुका है. कैंसर यूनिट का जहां तक सवाल है कि इसमें कोलेजन और सुपर स्पेशलिटी, ब्रॉड स्पेशलिटी उसको स्टेप बाय स्टेप मंजूर करते हुए, संबंधित जो भी अस्पताल की आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जाएगा.''
कानून से बच नहीं सकते आरोपी
हाल में ही जिले के जैतवारा थाने में पुलिसकर्मी को एक युवक ने थाने के अंदर घुसकर गोली मारी है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज रीवा में चल रहा है. इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि प्रदेश में भाजपा की, डॉ. मोहन यादव की सरकार है. अपराधी अपराध करने के बाद बच नहीं सकता. जीरो टॉलरेंस पर हम सब लोग कानून व्यवस्था पर काम करते हैं. पहले भी अपराधी पकड़े जा चुके हैं और यह भी पकड़ा जाएगा.''
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 6 जिलों के सामूहिक विवाह सम्मेलनों को वर्चुअली किया संबोधित
30 Apr, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य जन्म वर्षों के पुण्य का फल है और सनातन संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को जीवनकाल में 16 संस्कारों से होकर गुजरना होता है। इसमें विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार है। अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरों के माध्यम से 7 जन्मों का संकल्प लिया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अक्षय तृतीया पर 6 जिलों में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शामिल नव दंपतियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल होकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है और इस दिन जो मिलता है वो हमेशा बढ़ता ही जाता है। जिसका कभी क्षय नहीं हो, वो अक्षय है। उन्होंने छिंदवाड़ा में 929, पन्ना में 915, आनंदधाम शिवपुरी में 80, इंदौर में 121, पंधानिया जिला धार में 80 एवं ग्राम नया गांव जिला हरदा में 80 नव दंपतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विवाह बंधन में बंध रहे सभी जोड़ों के उज्जवल, सुखद-स्वस्थ जीवन और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बजट में बेटी-बहनों के कल्याण के लिए 27 हजार 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश के महिला सशक्तिकरण के मॉडल का कई राज्य अनुसरण कर रहे हैं। राज्य सरकार औद्योगिक विकास और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और कृषकों की आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। राज्य सरकार भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ग्राम परिच्छा पौहरी, जिला शिवपुरी, ग्राम झलारिया, तह. सांवेर, जिला इन्दौर, ग्राम पंधानिया, धरमपुरी, जिला धार, ग्राम नयागांव तह. टिमरनी, जिला हरदा, इनर ग्राउंड (डी.डी.सी कॉलेज) नयापुर रोड, छिंदवाड़ा और ग्राम पंचायत बनौली, कुआंताल धाम, पवई, जिला पन्ना में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनो में उज्जैन से वर्चुअली शामिल हुऐ। एनआईसी कक्ष उज्जैन में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा मौजूद थे।
इस्कॉन की भूमिका वैश्विक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 Apr, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के संदेश और भारतीय संस्कृति को इस्कॉन संस्था ने विश्वभर में फैलाया है। भारतीय संस्कृति के प्रसार में इस्कॉन की भूमिका वैश्विक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कलेक्ट्रेट, उज्जैन के एनआईसी कक्ष से सागर जिले के ग्राम मेनपानी में इस्कॉन मंदिर के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अंचल गोपाल कृष्ण के आदर्शों को मानने वाली भूमि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 50 करोड़ रूपये की लागत से सागर जिले के मेनपानी की पहाड़ियों में बनने वाले भव्य इस्कॉन मंदिर की वर्चुअली आधारशिला रखी। उज्जैन एनआईसी कक्ष में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस्कॉन इंटरनेशनल ने भगवान श्रीकृष्ण के विचारों एवं आदर्शों को देश में और विदेशों में जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविन्द से निकले प्रत्येक वचन को 18 अध्याय में संकलित किया गया है, जिसे हम "भगवत गीता" कहते है। इन्हें जनमानस तक पहुंचाने में इस्कॉन इंटरनेशनल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर जिले में अक्षय तृतीया पर सनातन संस्कृति के सूर्य का उदय हो रहा है। बुंदेलखंड महावीरों की धरती है। ऐसे में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन के प्रसंग का अदभुत समन्वय बनेगा।
मंदिर के लिए भूमि देने वाले परिवार की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि प्रदान करने वाले विवेक यादव एवं उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के साथ जब समाज सहयोगी बनता है तो असंभव माने जाने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रकल्प से जुड़े सभी सहयोगियों और क्षेत्रीय सांसद, मंत्रीगण, विधायकगण सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को भी इस्कॉन मंदिन के भूमि-पूजन कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
संस्कारों से हमें प्राप्त होती है सुख-शांति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज के दौर में संस्कारों की आवश्यकता है। संस्कारों से हमें सुख-शांति प्राप्त होती है और अपना जीवन भी सुखपूर्वक व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर एवं भारत के अंदर इस्कॉन मंदिर की अनुयायी रहते हैं। अब सागरवासियों के साथ संपूर्ण बुंदेलखंड के लिए इस्कॉन मंदिर के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम धर्म को बढ़ावा देने के लिए इस्कॉन मंदिर परिवार का अभिनंदन करते हैं।
रोजगार और पर्यटन के बढ़ेंगे अवसर
खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सागर में मंदिर बनने पर सागर के लोगों को रोजगार और पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए गौरव की बात है कि हमारे यहां इस्कॉन मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि इस्कॉन इंटरनेशनल के पूरे विश्व में अनुयायी है, जो अब सागर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर ट्रस्ट धर्म के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य भी करता है।
भव्य और दिव्य मंदिर बनने से विकास भी होगा
सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से अब हमें भगवत गीता का संपूर्ण ज्ञान होगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य एवं दिव्य मंदिर के बन जाने से सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड का विकास होगा।
नरयावली विधानसभा बन रही है धार्मिक
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि आज नरयावली विधानसभा धार्मिक विधानसभा बन रही है। इस विधानसभा में न केवल इस्कॉन मंदिर बल्कि संत शिरोमणि रविदास मंदिर, परशुराम मंदिर सहित अन्य बड़े-बड़े मंदिर आकार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेनपानी की इस पवित्र धरती पर जब यह मंदिर आकार लेगा तब यहां का स्वरूप अलग ही दिखाई देगा और यहां पर्यटन के साथ-साथ धर्म के क्षेत्र में विकास होगा। समारोह को इस्कॉन इंटरनेशनल के जोनल सेकेक्टरी परम पूज्य महामना प्रभुजी ने भी संबोधित किया।
इनकी कार्यक्रम में रही उपस्थिति
महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह, पृथ्वी सिंह, श्याम नेमा, विनय मिश्रा, इस्कॉन मंदिर से ऋषि के स्वामी जी, कृष्ण दास जी, कृष्ण अर्जुन प्रभु जी, उज्जैन से आए राजेंद्र कृष्ण चंद्र दास जी, डॉ एन एस मौर्य मंदिर के लिए दान देने वाले विवेक यादव जबलपुर एवं अभिषेक यादव सागर, डॉ. उमेश पटेल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित बड़ी संख्या में इस्कॉन मंदिर के अनुयायी मौजूद थे।
मेनपानी बनेगा पर्यटन केंद्र
प्राकृतिक सुंदरता की दृष्टि से मेनपानी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह सागर शहर के बहुत नजदीक स्थित पर्वतीय क्षेत्र है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक और पर्यटन को प्राथमिकता दी जा रही है। इस नाते मेनपानी इस्कॉन मंदिर का निर्माण हो जाने से आने वाले कल का एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र बनेगा। प्रदेश के एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कारण सागर का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्व है। औद्योगिक क्षेत्र में हो रही प्रगति का लाभ भी सागर को बड़े पैमाने पर प्राप्त होगा। अनेक परियोजनाओं के प्रारंभ होने से सम्पूर्ण अंचल की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन आएगा। केन-बेतवा जैसी महत्वपूर्ण परियोजना सागर के साथ ही निकटवर्ती जिलों के लिए लाभकारी होगी। संत रविदास स्मारक एवं अन्य पुरातात्विक और पर्यटन महत्व के स्थानों के विकास के कार्य भी सागर में हो रहे हैं।
पीले नहीं, नीले वाहन बनाएंगे शहर को प्रदूषण मुक्त
30 Apr, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर: पीले रंग की गाड़ियों को लेकर चर्चित रहे इंदौर नगर निगम के बेड़े में अब नीले रंग के 100 इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहनों को शामिल किया गया है. यह पहला मौका है जब किसी नगर निगम में एक साथ 100 इलेक्ट्रिक वाहनों से कचरा कलेक्शन किया जाएगा. इतना ही नहीं इंदौर में अब सोलर से चलने वाली मोबाइल प्याऊ भी लगाई गई है, जिसका लोकार्पण बुधवार को किया गया.
100 इलेक्ट्रिक वाहनों से कचरा कलेक्शन
यह पहला मौका है जब स्वच्छ शहर इंदौर में कचरा कलेक्शन वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है. 12.50 करोड़ की लागत से फिलहाल 100 इलेक्ट्रिक डोर टू डोर वाहन एवं 6 सौर मोबाइल प्याऊ खरीदी गई हैं. ये शहर के मध्य क्षेत्र में चलाए जाएंगे, जिससे कि वाहनों से शोर शराबा और ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा. इसके अलावा 100 वाहनों से निकलने वाला कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड से मध्य शहर में प्रदूषण कम हो सकेगा.
एक बार चार्ज करने पर 140 किमी चलेंगे वाहन
इलेक्ट्रिक डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन IeV 3-4 तकनीक से बने हुए 3.30 मीटर के टीपर वाहन हैं. यह एक बार में चार्ज होने पर 140 किलोमीटर चलेंगे. इन इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन एवं संधारण में भी ज्यादा खर्च नहीं होगा.
7 साल तक कंपनी करेगी वाहनों का मेंटेनेंस
इस अवसर पर मौजूद रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि "क्लीन, ग्रीन, सोलर और डिजिटल इंदौर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मध्य क्षेत्र में केवल इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चलें. साथ ही ऐसी 6 मोबाइल सोलर प्याऊ जो सोलर से फिल्टर पानी भी देंगी. ऐसे अच्छे प्याऊ की बुधवार से इंदौर शुरुआत कर रहा है. उन्होंने बताया कि 100 गाड़ियां एक साथ पूरे इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में घर-घर जाकर कचरा कलेक्ट करेंगी. एक बार चार्ज होकर यह 6-7 घंटे चलेगी और फ्यूल का खर्चा भी नहीं लगेगा. दूसरा 7 साल तक इसका मेंटेनेंस भी कंपनी करेगी."
सौर ऊर्जा से संचालित मोबाइल प्याऊ टैंकर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि "इन वाहनों में जीपीएस ट्रैकर भी है. साथ ही सोलर पैनल से लैस टैंकरों में शुद्ध और ठंडा जल नागरिकों को उपलब्ध होगा. ऐसा नवाचार करने वाला भी इंदौर देश का पहला शहर बन गया है, जो एक साथ 100 इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च कर रहा है. इसके साथ ही नगर निगम इंदौर द्वारा ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए 6 सौर ऊर्जा से संचालित मोबाइल प्याऊ टैंकर का भी लोकार्पण किया गया है. इन मोबाइल टैंकर में सौर ऊर्जा के माध्यम से ही पानी ठंडा उपलब्ध रहेगा. शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे."
भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में बनेगा परशुराम धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 Apr, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर जिले में महू के निकट जानापाव सनातन संस्कृति के सात चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। भारत भूमि पर यह एक अद्वितीय स्थल है। जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ा, भगवान परशुराम ने शस्त्र उठाए और अधर्मियों का समूल नाश कर दिया और सनातन संस्कृति की रक्षा की। उन्होंने सनातन समाज को निर्भय होकर जीने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान परशुराम जयंती पर महू में परशुराम प्रकटोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि जानापाव में परशुराम धाम विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला बाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुउषा ठाकुर, विधायक गोलू शुक्ला सहित साधु-संत तथा बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम से लेकर श्रीकृष्ण के काल तक भगवान परशुराम के पराक्रम और उनके शस्त्रों की महत्ता दिखाई देती है। भगवान श्रीराम जब स्वयंवर में पहुंचे तो वहां उन्होंने भगवान परशुराम का धनुष तोड़ा। इसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण के काल में भगवान परशुराम के सुदर्शन चक्र की लीला देखने को मिली। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना प्रिय सुदर्शन चक्र भगवान श्रीकृष्ण को दिया था। भगवान परशुराम कौरव-पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के भी गुरु थे। उन्होंने निडर होकर धर्म की रक्षा का संदेश दिया ।
धर्म और संस्कृति को पल्लवित कर रही प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत भूमि पर देवी-देवताओं की कृपा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। हमारी संस्कृति "जियो और जीने दो" पर आधारित है। प्रदेश में सनातन संस्कृति के विकास के लिए राज्य सरकार ने गीता भवनों के निर्माण का संकल्प लिया है। राज्य सरकार धर्म और संस्कृति को पुष्पित-पल्लवित करते हुए आगे बढ़ रही है। गरीब, अन्नदाता (किसान), युवा और नारी कल्याण के लिए 4 मिशन शुरू किए गए हैं। किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश में एक-एक खेत तक सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश में 2 वृहद नदी जोड़ो परियोजनाओं केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल की शुरुआत हो चुकी है। अब बुंदेलखंड, चंबल, निमाड़ और मालवा के कई जिलों के किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगगुरू बाबा रामदेव का किया स्वागत
30 Apr, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरू बाबा रामदेव का उज्जैन आगमन पर पुष्प गुच्छ के साथ शॉल, श्रीफल एवं भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विरासत मूलक विकास और संस्कृति के नए प्रतिमान प्रतिदिन गढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश धर्म भूमि भी है। मध्यप्रदेश में कृषि से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। अब तो मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्तर पर भी उन्नति कर रहा है।
योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विशेष प्रयासों और पुरुषार्थ से उज्जैन में आगामी महाकुंभ पर्व की भव्य तैयारियॉ की जा रही है। भगवान महाकालेश्वर देवादिदेव महादेव है और उनके अनुग्रह को प्राप्त कर संपूर्ण विश्व में उज्जैन नगरी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। यहां आयोजित होने वाला कुंभ एक दिव्य स्वरूप में आयोजित हो ताकि सनातन धर्म का गौरव एक नए रूप में पूरे विश्व के समक्ष देखने को मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरता और विनय की प्रतिमूर्ति बनकर करोड़ों लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के पर्व पर वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। भस्मारती के दर्शन कर उन्हें दिव्य और अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉ. यादव की भक्तिपूर्ण एवं सादगीपूर्ण कार्यशैली सभी को प्रभावित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन के निरंतर विकास और कुंभ आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
योग गुरू बाबा रामदेव भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में हुए शामिल
योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।
सामूहिक विवाह सामाजिक सुधार का है महत्वपूर्ण कदम - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 Apr, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश एवं प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल महालोक कॉरिडोर की सौगात के बाद से उज्जैन ने विकास के नित नए आयाम स्थापित किए हैं। उज्जैन को धर्म और धार्मिक पर्यटन का मुख्य केन्द्र बनाया जा रहा है। धर्म ही समाज को एक सूत्र में पिरोता है। सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दाउदखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से करने से मितव्ययता आती है और वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनावश्यक कर्ज का बोझ नहीं पड़ता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक वधु को 49 हजार रूपये एवं आयोजनकर्ता निकाय को प्रति कन्या 6 हजार रूपये प्रदान किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना हुई एक वरदान साबित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिकालदर्शी महामृत्युंजय बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने के लिए माता-पिता कर्ज में डूब जाया करते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के वि वाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना एक वरदान साबित हुई है। सामूहिक विवाह आज समाज में परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं, इन आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल 70 नवदंपत्तियों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया।
हमारा प्रदेश महिला सशक्तिकरण का रोल-मॉडल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश में हो रहे प्रयासों को देश भर में सराहा जा रहा है। मध्यप्रदेश मॉडल को विभिन्न राज्यों ने अपनाया है। कई राज्य हमारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया है, हमारी सरकार उसी के अनुरूप महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक संबल देने एवं नारी सशक्तिकरण के लिए हर कदम उठा रही है। प्रदेश में नारी शक्ति के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 5 लाख 3 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन स्व-सहायता समूहों से 62 लाख 30 हजार से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हैं और सरकार की आजीविका विकास योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। बहनों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सड़कों और सेतु निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास ने पकड़ी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय न्यास अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के स्थानों को धार्मिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में सड़क,सेतु और आधारभूत संरचनाओं का विकास कर ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर,जनपद अध्यक्ष उज्जैन भंवरबाई,जनप्रतिनिधी संजय अग्रवाल,शोभाराम मालवीय, दीपक चौधरी,सरपंच पुष्पा उदय सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ब्रह्म भट्ट क्षत्रिय समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में अखिल भारतीय ब्रह्म भट्ट क्षत्रिय समाज के 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले समाजसेवी राधेश्याम परमार एवं उनकी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-दम्पत्तियों को उपहार स्वरूप चांदी की पायजेब भेंट की। उन्होंने नव-दम्पत्तियों से चर्चा कर उनके सुखद वैवाहिक मंगलमय जीवन के लिए मंगलकामनाएं दी। समारोह में ब्रह्मभट्ट समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
30 Apr, 2025 09:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जातिगत जनगणना सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए
-राहुल गांधी को संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लगानी चाहिए
-झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है
-कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा है
-कांग्रेस का नकली चेहरा सामने आता है, असली सूरत छिपी रहती है
-सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई
भोपाल 30/04/2025। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना के फैसले को लेकर कहा कि, ये सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण के लिए की जाएगी। मैं जातिगत जनगणना कराने को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। ये जाति की राजनीति नहीं है, सुशासन की आधारभूत नींव है, समाज के हर वर्ग को न्याय देने का प्रयास है, जो पूरे पारदर्शी तरीके से जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि, राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में जातिगत जनगणना का उपयोग किया जाएगा। वहीं इस दौरान श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो काम नहीं करती है, और जब विपक्ष में आती है तो जातिगत जनगणना जैसी मांग करती है। हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं।
झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। मैं श्री राहुल गांधी से पूछना चाहता हूँ कि, वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें रही, इतने सालों तक जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई..? उनके पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था कि, वह जाति के आधार पर आरक्षण के भी विरोधी हैं। पत्र रिकार्ड में मौजूद हैं, उन्होंने हमेशा जाति और जातिगत जनगणना का विरोध किया। काका कालेलकर की रिपोर्ट किसने दबाई थी। कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया। झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है। कर्जा माफ करेंगे, बिजली बिल माफ करेंगे और बेरोजगारी भत्ता ऐसे कई झूठ कांग्रेस ने हमेशा से बोले हैं।
राहुल गांधी को संविधान पढ़ने की ट्यूशन लेनी चाहिए
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, आज वो कह रहे हैं कि, तेलंगाना में हुआ है। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि, तेलंगाना में जातिगत जनगणना नहीं हुई है, सर्वे हुआ है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी जी को संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आज विज़न की बात करती हैं, कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा है। विभाजनकारी नीतियाँ रहीं हैं, समाज को तोड़ने का रहा है, लेकिन हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसको मूल मंत्र मानकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों की कैबिनेट समिति ने यह फैसला किया है कि अब जनगणना के साथ, जातियों की गणना भी होगी। यह फैसला ऐतिहासिक है, मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। जातिगत जनगणना पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। समाज के सभी वर्गों के आर्थिक और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए देश के हित में होगी।
इंदिरा गांधी ने जातिगत जनगणना का विरोध किया
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1980 के दशक में जब मण्डल कमीशन आया तब इंदिरा गांधी ने ही विरोध किया था। वीपी मण्डल की जातिगत जनगणना की मांग को तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी ज़ेल सिंह ने खारिज किया था। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ, स्वर्गीय राजीव गांधी का रुख क्या था, उस समय जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई? फिर श्रीमती सोनिया गांधी पॉवर में आईं, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह उनकी सरकार आई, तब उन्होंने पार्लियामेंट में आश्वस्त किया था कि, वो जातिगत जनगणना पर कैबिनेट में विचार करेंगे। मंत्रीमण्डल का एक समूह बना “ग्रुप ऑफ मिनिस्टर“ तब भी जातिगत जनगणना नहीं हुई बस एक सर्वे ही हुआ। मैं पूछना चाहता हूं कि, क्यों श्रीमती सोनिया गांधी ने, क्यों स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना नहीं कारवाई और उस समय सर्वे के एसईसीसी के जो आँकड़े थे, उसमें भी हजारों त्रुटियाँ थीं। वो लगभग अस्वीकार कर दिया गया था, तब कांग्रेस कहाँ थी।
मैरिज गार्डन के बाहर से बच्ची का अपहरण, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बच्ची को सकुशल बरामद किया
30 Apr, 2025 08:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गंभीर वारदात से बचाया पुलिस ने बच्ची
आरोपी नशे का आदी था, बच्ची के संग कर सकता था गलत हरकत
ग्वालियर। मैरिज गार्डन के बाहर से 3 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। परिवार झांसी से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। बच्ची देर तक नहीं दिखी तो तलाश शुरू की गई। जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। वारदात मंगलवार रात करीब 12 बजे कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ी गुढ़ा के नाका स्थित बाबा मैरिज गार्डन की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए शहर के पॉइंट लॉक कर दिए। एसएसपी धर्मवीर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन की जानकारी ली। क्राइम की जानकारी के बाद एसएसपी ने शहर के तीन सीएसपी और छह से ज्यादा थाना प्रभारियों को बच्ची की तलाश में लगाया। पुलिस ने मैरिज गार्डन के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले। एक फुटेज में परपल रंग की शर्ट और स्काई ब्लू जींस पहने युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। जांच में पता चला कि युवक बच्ची को लेकर गुढ़ा स्थित सरकारी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की तरफ गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिलाओं ने बताया कि युवक वहां पहुंचा था। बच्ची के बारे में पूछताछ करने पर वहां से भाग निकला। लेकिन यहां आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ दिखा युवक 30 वर्षीय प्रवेश पुत्र दामोदर जाटव निवासी बावन पायगा है। वह पेशे से मोची है और नशे का आदी है। इसके बाद पुलिस ने बावन पायगा में दबिश दी और बच्ची को बरामद कर लिया।
बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर प्रवेश को पकड़ा तो वह नशे की हालत में था। प्रवेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी मां बच्ची को लेकर आई है। जब पुलिस ने उसकी मां और भाई को थाने बुलाकर सीसीटीव्ही फुटेज दिखाए तो प्रवेश ने बच्ची के अपहरण का जुर्म कबूल लिया। पुलिस को आशंका है कि प्रवेश बच्ची के साथ कोई गलत हरकत कर सकता था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि प्रवेश जाटव भी शादी समारोह में आमंत्रित था। वह काफी देर से मैरिज गार्डन के गेट के पास खेल रही बच्ची पर नजर रखे हुए था। मौका मिलते ही उसे उठाकर ले गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने समय पर एक्शन लिया और तत्काल आरोपी को खोजकर बच्ची को बरामद किया। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर तथा उनकी टीम ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर जो सफलता अर्जित की है वह ग्वालियर ही नहीं मध्य प्रदेश पुलिस के लिए ही नही समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए गौरव की बात है।
प्रदेश की तीन धरोहरों का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 Apr, 2025 08:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित होना प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए जनजातीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव विरासत से विकास की दिशा में गतिशील रहेगी।
जंबूरी दशहरा मैदान में हुआ सर्व समाज कन्या विवाह सम्मेलन राज्यमंत्री गौर ने 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
30 Apr, 2025 08:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता की और नवविवाहित जोड़ों को प्रेम, समर्पण और एक दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास से भरे जीवन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यमंत्री गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के जम्बूरी मैदान में सर्व समाज कन्या विवाह योजना के तहत 108 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सौभाग्य व समृद्धि का पावन पर्व अक्षय तृतीया आप सभी के जीवन में उन्नति, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के गरीब परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हमारी सरकार निरंतर अच्छा करने का प्रयास कर रही है। ऐसे परिवार जो आर्थिक कठिनाई के कारण से बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न नहीं कर पा रहे थे, हमारी सरकार ने ऐसे परिवारों का सहारा बनने का संकल्प लिया है।
महापौर मालती राय, विनोद कुमार साहू, ममता विश्वकर्मा, छाया ठाकुर, उर्मिला मौर्य, संतोष ग्वाला, शिवलाल मकोरिया, मनोज विश्वकर्मा, संजय शिवनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नवविवाहित जोड़ों के परिजन इस अवसर पर मौजूद थे।
MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं के नतीजे मई की शुरुआत में आने के आसार
30 Apr, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Board Results update 2025: मध्य प्रदेश मध्यामिक शिक्षा मंडल भोपाल किसी भी समय बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. दरअसल, परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दे दिए हैं. सीएम ने हाल ही में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान सीएम ने मई महीने के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं.
स्टूडेंट यहां देखें 10वी-12वीं के बोर्ड रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर विजिट कर सकते हैं. इन्हीं वेबसाइट्स पर रिजल्ट से पहले बोर्ड परिणामों की तारीखों और समय का ऐलान करेगा. इसके अलावा स्टूडेंट एमपीबीएसई मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीखों के ऐलान के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपने रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
इतने स्टूडेंट ने दिया एग्जाम
इस साल एमपी बोर्ड द्वारा सत्र 2024-25 के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया था. 10वीं कक्षा में 9,53,777 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जबकि 12वीं कक्षा में 7,06,475 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे.
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रदेश भर में शोक की लहर
30 Apr, 2025 06:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, लेकिन उन्हें लगा कि यह मामूली एसिडिटी है। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शादी समारोह में शामिल होने सीहोर गए थे
मंगलवार रात सीहोर के एक रिसॉर्ट में शादी समारोह में सलूजा शामिल हुए थे। लौटते समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। दोस्तों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी, लेकिन उन्हें लगा कि यह हल्की है। दोपहर में घर पहुंचते ही वे बेहोश हो गए।
कमलनाथ के मीडिया सलाहकार से भाजपा प्रवक्ता तक का सफर
नरेंद्र सलूजा पहले कांग्रेस में थे और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के मीडिया सलाहकार के तौर पर काम कर चुके थे। 25 नवंबर 2022 को वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे।
राजनीतिक जगत में शोक की लहर
उनके निधन से राजनीतिक और मीडिया जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं और पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
आखिरी ट्वीट - अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपनी आखिरी पोस्ट में अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी थीं। कौन जानता था, यही उनकी आखिरी इच्छा होगी।
मप्र और राजस्थान के बिच जल्द मिलेगी ब्रॉडगेज रेल लाइन की सौगात, 374 करोड़ की लागत से हो रही तैयार
30 Apr, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच नया रेल मार्ग बनकर तैयार हो गया है। इससे इन दोनों राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा। कोटा-श्योपुर-ग्वालियर की 284 किलोमीटर लंबी नई बड़ी रेल लाइन परियोजना से कोटा जिले के कई गांव सीधे रेल सेवा से जुड़ जाएंगे। सरकार ने इस परियोजना के लिए 374.70 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। कोटा-श्योपुर कलां नई रेल लाइन के लिए 583.84 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
दरअसल ग्वालियर-श्योपुर-कोटा ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। ग्वालियर और श्योपुर के बीच 190 किलोमीटर नैरोगेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में बदलने का काम किया जा रहा है। श्योपुर और कोटा के बीच ब्रॉडगेज लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। श्योपुर और कोटा के बीच ब्रॉडगेज लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम पहले ही पूरा हो चुका है। जिसे रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। अब यह सर्वे दूसरी बार भेजा गया है। हालांकि रेलवे बोर्ड ने पहले आपत्ति जताई थी। जिसे अब सुधार कर दोबारा बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड ने श्योपुर से कोटा की दूरी कम करने यानी दूसरी जगह से लाइन निकालने की बात कही थी। इसके बाद दोबारा सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजी गई है।
श्योपुर से कोटा के बीच करीब 103 किलोमीटर क्षेत्र में बिछाई जाने वाली बड़ी रेल लाइन पर कोटा जिले में 8 स्टेशन होंगे। जिसमें पीपल्दा, गणेशगंज, दोस्तपुरा, बड़ौद, उम्मेदपुरा, सुल्तानपुर स्टेशन बनेंगे। जबकि दीगोद और मोतीपुरा चौकी पहले से ही इस रूट पर स्टेशन हैं। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के अनुसार ग्वालियर-श्योपुर-कोटा बड़ी रेल लाइन परियोजना का सर्वे रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। मुख्यालय से अलाइनमेंट और डीपीआर की मंजूरी मिल गई है। कार्य का एस्टीमेट मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। ग्वालियर से श्योपुर तक छोटी लाइन की जगह बड़ी लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट 7 साल पहले 2018 में शुरू हुआ था और इसे 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अभी तक प्रोजेक्ट में ग्वालियर से कैलारस तक मेमू ट्रेन चल रही है। अब इसे श्योपुर तक बढ़ाने का काम चल रहा है।
जबलपुर के राजस्व अभिलेखागार का आधुनिकीकरण किया गया
30 Apr, 2025 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप जबलपुर में राजस्व अभिलेखागार के प्रबंधन की एक नई शुरुआत की गई है। कलेक्टर कार्यालय में स्थित राजस्व अभिलेखागार को आधुनिकतम रूप में विकसित किया गया है, जिससे आवेदकों को राजस्व अभिलेखों की नकल प्राप्त करना अब आसान हो गया है। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशन में राजस्व रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित करने और सभी रिकॉर्डों को स्कैन कर ऑनलाइन किया है। इससे अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे राजस्व अभिलेखों की स्थिति के बारे में पता कर सकता है। राजस्व अभिलेखागार के आधुनिकीकरण से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है।
पारदर्शिता और जवाबदेही
नवीनतम राजस्व रिकॉर्ड रूम में वर्ष 1909-10 से अभिलेख उपलब्ध हैं, जो अब सहजता से कंप्यूटर के माध्यम से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे राजस्व अभिलेखों की नकल प्राप्त करने में अब कोई दिक्कत नहीं है। नवाचार का अवलोकन करने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच रहे हैं।
प्रशासनिक सुधार
कलेक्टर श्री सक्सेना स्वयं समय-समय पर रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर बेहतर और सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जनता से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड को आधुनिकतम रूप में लाने का यह कार्य निश्चित ही प्रशंसनीय है। यह पहल जिले में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कपड़े के बस्ते की जगह प्लास्टिक के बॉक्स में हर केस फाइल
रिकॉर्ड रूम के रख-रखाव की समस्याओं का समाधान करने में यह नवाचार महत्वपूर्ण है। अभिलेखों, राजस्व प्रकरणों एवं पुराने दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से प्लास्टिक बैग में डालकर प्रकरणों को क्रमानुसार प्लास्टिक बॉक्स में जमाया गया। प्रत्येक प्लास्टिक बॉक्स की तहसील के हिसाब से कलर कोडिंग की गई। उन पर मौजावार, वर्ष वार, मद वार केस के डिटेल स्टीकर पर प्रिंट कर चिपकाए गए। रिकॉर्ड रूम और उसमे रखी रैक्स का रंग रोगन किया गया। रिकॉर्ड रूम एयरकंडीशंड बनाया गया। हर रैक और उसकी शेल्फ को एक यूनिक नंबर दिया गया। हर शेल्फ में रखे प्लास्टिक बॉक्स और बॉक्स में प्लास्टक बैग में रखे गए केस की कोडिंग की गई।
आवेदकों के लिये सुविधाजनक
रिकार्ड रूम की सारी जानकारी एक ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार कर उस पर अपलोड की गई है। आवेदक घर बैठे ऐप की सहायता से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनके द्वारा जिस रिकार्ड की प्रति चाही गई है,प्रति चाही गई है वह कहाँ उपलब्ध है। रिकार्ड रूम के बाहर स्थापित कियॉस्क पर केस नंबर का रिकार्ड रखा गया है। साथ ही केस की लोकेशन का प्रिंट निकालने की सुविधा दी गई है। इससे आवेदक प्रिंट निकालकर आसानी से अपने रिकार्ड की नकल प्राप्त कर सकता है।
बैंक के लॉकर रूम सरीखा माहौल
समस्या को हल करने के अभिनव तरीके और चंद महीनों की मेहनत ने रिकॉर्ड रूम की शक्ल बदल दी है। अब रिकॉर्ड कई वर्षों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। अब बैंक के लॉकर रूम की तरह माहौल है। कीमती रिकॉर्ड सुरक्षित भी है और कहाँ रखा है, यह कम्प्यूटर से सभी को पता भी है।
गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा झटका: आसाराम आश्रम की याचिका खारिज
ओबीसी अधिकार पर घमासान: राहुल बोले- सरकार छीनना चाहती है हक
हिमाचल कांग्रेस का प्लान: मंत्री-विधायक संभालेंगे पंचायत और निकाय चुनाव
परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
