मध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर में किया राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन
15 May, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरूवार को जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा के साथ राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, रत्नेश सोनकर और राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भी जन-सामान्य को अभियान से जोड़ने का प्रयास
15 May, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के काम में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके परिणाम समाज के सामने आ रहे है। जल के महत्व को समझाने के लिये सांस्कृतिक गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में जन-प्रतिनिधियों ने पदयात्रा निकाल कर पानी के महत्व का संदेश जन-सामान्य को दिया गया।
वाह्य नदी को बारहमासी नदी में बदलने के लिये पदयात्रा
भोपाल जिले के बैरसिया में जल गंगा संवर्धन अभियान में वाहृय नदी स्थल का भूमि-पूजन किया गया और वाह्य नदी को बारहमासी नदी में बदलने के लिये बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के नेतृत्व में पद यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा तहसील के विभिन्न ग्रामों से होती हुई खजुरिया रामदास पर समाप्त हुई। बैरसिया में जल स्त्रोतों को चिन्हित कर उनके संरक्षण कर कार्ययोजना तैयार कर संरक्षण का कार्य शुरू किया गया है। प्राचीन बावड़ी का चिन्हांकन भी किया गया है। उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जन-सामान्य को जानकारी दी जाएगी।
एकल नल जल योजनाओं के स्रोतों के रिचार्ज के प्रयास
विदिशा जिले में एकल नल जल योजनाओं के स्रोतों के स्थायित्व और निरंतरता के लिए मनरेगा की योजनाओं के साथ अभिसरण कर रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय भूजल बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक और राज्य स्तरीय भुजलविद ने जिले के चयनित गाँव का दौरा किया। ग्रामीणों को बताया गया कि वर्षा की हर बूंद को भूमि के अंदर संरक्षण करके रखना बहुत जरूरी है। ग्रामीणों को वर्षा के जल को रिचार्ज करने की विधि के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि ग्राम के ढलान के अनुसार पानी को दिशा देकर 3-3 मीटर के फिल्टर के माध्यम से असफल नल-कूपों में पुनर्भरण किया जा सकता है।
जागरूकता के लिये विशेष प्रयास
सीहोर जिले में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर, रंगोली, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं, शपथ सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत जिले के अनेक ग्रामों में कूप मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डैम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।
832 पुरानी जल संरचनाओं पर काम
ग्वालियर जिले की 263 ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनायें तेजी से आकार ले रही हैं। कार्यों में तेजी आने से इस अभियान में जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जिले में कहीं पर खेत-तालाब, कहीं पर अमृत सरोवर तो कहीं पर पुराने कुँओं के पुनर्भरण के लिये संरचनायें बनाई जा रही हैं। साथ ही पिछले वर्षों की जल संरचनाओं को पूरा करने का काम भी अभियान के तहत हो रहा है। जिले की 263 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में वर्षा जल सहेजने के लिये 1610 कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 832 पुरानी जल संरचनाओं को पूरा करने का काम भी प्रमुखता से कराया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में जन भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल संचय एवं उपयोग के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में 854 खेत-तालाब स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 794 खेत-तालाबों का काम शुरू हो चुका है। इसी तरह जिले में 903 पुराने कुँओं को रिचार्ज करने के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 810 कुँओं को रिचार्ज करने के लिये संरचनायें बनाने का काम जारी है। जिले में 6 अमृत सरोवर भी स्वीकृत किए गए हैं। जिले में बड़े पैमाने पर बनाई जा रहीं जल संरचनायें जल संरक्षण व संवर्धन का काम तो कर ही रही हैं, साथ ही मछली पालन व सिंघाड़ा उत्पादन जैसी व्यवसायिक गतिविधियों के माध्यम से किसानों की अतिरिक्त आय का साधन भी बनेंगी। खेत-तालाबों व अमृत सरोवरों के किनारे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के काम भी किए जायेंगे।
प्राचीन और ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई
झाबुआ जिले के ग्राम भगोर की प्राचीन व ऐतिहासिक बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महत्वाकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल स्रोत की साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ग्राम भगोर के केसरिया की प्राचीन ऐतिहासिक कसारा की बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने बताया कि पूरी बावड़ी में पेड़ों के पत्ते बिखरे हुए थे और गंदगी पसरी हुई थी जिसे ग्राम पंचायत, विद्यार्थी, नवांकुर संस्था के सदस्यों द्वारा मिलकर सफाई की गयी। गौरतलब हैं की यह अति प्राचीन बावड़ी है जो की बड़े बड़े पत्थरों से बनी हुई है। इस बावड़ी में पुराने समय में लोग पानी तक पीते थे। परंतु आज पुरानी होने की वजह से कीचड़ व पत्तों से भर गई है। ग्रामवासियों ने मिलकर इसकी साफ-सफाई की। बावड़ी में पानी दिखाई देने लगा। श्रमदान कार्यक्रम में सभी को जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
प्राचीन सूरजकुंड बावड़ी की सफाई
इंदौर जिले में जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत देपालपुर के प्रसिद्ध मंगलेश्वर मंदिर स्थित प्राचीन सूरजकुंड बावड़ी की सफाई का महाअभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र, नवांकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सफाई अभियान के दौरान सूरजकुंड बावड़ी की गंदगी को हटाकर जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामीण अंचलों में तालाबों, नदियों एवं नालों की सफाई तथा गहरीकरण के कार्यक्रम श्रमदान के माध्यम से निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में मंगलेश्वर मंदिर परिसर स्थित सूरजकुंड बावड़ी पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा हुई और सभी प्रतिभागियों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। सभी ने श्रमदान करते हुए बावड़ी की सफाई की।
जल क्षेत्रों के पास पौध-रोपण की योजना
बुरहानपुर जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा सावली तालाब के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों की जल की आपूर्ति पूर्ण हो सकेगी। वहीं तालाब के गहरीकरण से वन्य जीवों, पशुओं तथा आस-पास के पेड़-पौधों के लिए भी लाभदायक रहेगा। जिले में 3 माह तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य नये तालाब बनाना वहीं पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार, पुनर्जीवन व गहरीकरण करना है। अभियान अंतर्गत जल क्षेत्रों के आसपास पौध-रोपण किये जाने की योजना भी तैयार की जा रही है।
ताप्ती घाट पर की गई सफाई
खंडवा जिले के विकासखंड खालवा के ग्राम नागौतार में ताप्ती घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। घाट की सफाई में एकत्र किया गया कूड़ा-कचरा उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। बच्चों और ग्रामीणों ने जल संरक्षण के महत्व को समझा और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। घाट की सफाई का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
तालाब विस्तारीकरण के लिये 10 लाख रुपये मंजूर
कटनी जिले की जनपद पंचायत रीठी में विभिन्न जल स्रोतों नदी, तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के कार्य के लिए सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्यों के साथ-साथ सफाई के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जमुनिया में जिला पंचायत कटनी में 10 लाख रूपये की लागत से तालाब विस्तारीकरण कार्य स्वीकृत किया गया है। यह कार्य प्रगतिरत है। कार्यस्थल पर पीने का पानी, छाया एवं उपचार किट की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई। इस तालाब का जीर्णोद्धार हो जाने से पशुओं को पीने के लिये पानी तथा ग्रामीणों को निस्तार के लिये पानी उपलब्ध होगा। इस कार्य से 2 हजार 500 मानव दिवसों का स्थानीय स्तर पर ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध होगा।
जन-जागरूकता के लिये जल संगोष्ठी, दीवार लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सहयोग
नरसिंहपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में एनसीआई हाई स्कूल बसुरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों और जन-समुदाय को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि अभी भी हम जल के महत्व को नहीं समझे, तो लोगों को भविष्य में जल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता। आने वाली पीढ़ी के लिए हम सभी को मिलकर जल का सदुपयोग करने और जल का दुरूपयोग रोकना होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में 30 जून तक चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जल संगोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता, दीवार लेखन, लोकनाट्य, लोकगीत व अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में कुएं, बावड़ियां, तालाब, जलाशय एवं नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी से इन जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं
शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन के लिये जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्रामों में ग्रामीण उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जन-सामान्य को बताया जा रहा है कि जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं"। जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दिये जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले की नगरपालिका ब्यौहारी के वार्ड नंबर-2 के चौधरी तालाब में लोगों ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वार सदैव हैं खुले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15 May, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए संकल्पित है। भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानते हुए सरकार अपने सभी वचन (संकल्प) पूर्ण कर रही है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 24वीं किश्त जारी की गई है। हर महीने बहनों को 1250 रुपए राशि भेजकर हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों के सम्मान की परम्परा अनादि काल से है। हमने जो वादा बहनों से किया था उसे लगातार निभा रहें है। हम भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानने वाले हैं जो वचन देते हैं उसे प्राण देकर भी निभाते हैं। लाड़ली बहना को सम्मान देकर पूरा प्रदेश गौरवान्वित होता है। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। सरकार के द्वार बहनों के लिए सदैव खुले हैं। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के खातों में पैसे पहुंचते हैं तो घर में लक्ष्मी बनी रहती है। भारत में पारिवारिक संस्कृति ऐसी है कि एक मां अपने हिस्से का भोजन बेटे को कराकर खुश होती है। भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां भारत भूमि की पूजा मां के रूप में की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को सीधी में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण के साथ विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख 83 हजार हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 30 करोड़ 83 लाख रूपए राशि का ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर सीधी जिले में 112 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा-सीधी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बहनों के साथ किसान भाइयों के बैंक खातों में भी भेजी जा रही राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक माह बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना, किफायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए सहायता राशि अंतरित कर रही है। इसी के साथ किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश की बहनों के साथ-साथ किसान भाइयों के बैंक खातों में भी पैसे भेजे जा रहे हैं। प्रदेश के समग्र विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2047 तक 22 लाख 50 हजार रुपए करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से हमने 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ खरीदा है। वर्ष 2003 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11200 रूपये थी जो आज 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है।
विंध्य, सेना का नेतृत्व करने वाला क्षेत्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र सेना का नेतृत्व करने वाला क्षेत्र है। थलसेना एवं नौसेना की कमान यहां से निकले 2 शीर्ष अफसरों के पास रहना गर्व का विषय है। भारतीय सैन्य बलों ने पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का षडयंत्र रचने वाले आतंकियों का खात्मा कर 4 दिन पहले सीमा पर दिवाली मनाई। आतंकियों में भारतीय सेना का सामना करने का दम नहीं है। सेना ने पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुनिया को सिंदूर का महत्व बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान अब दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। भारत अब एक नए दौर में है। भारतीय सेना के शौर्य से पूरा देश गौरवान्वित है। उल्लास के वातावरण में अलग-अलग शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
समारोह में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विन्ध्य से गहरा नाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में लोकसभा की सभी सीटों पर हमने जीत हासिल की। विधायक सीधी रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी विधानसभा क्षेत्र को 112 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात देकर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे सीधी का चौमुखी विकास होगा।
सीधी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परम्परागत आदिवासी शैला एवं करमा लोक नृत्य से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वयं लड्डू खरीदकर टेस्ट किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षा में मैरिट सूची मे आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, देव कुमार सिंह चौहान, सदस्य राजेश पाण्डेय, के.के. पाण्डेय, सुभाष सिंह, इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक उपस्थित रहें।
विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी भोंडवे
15 May, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे से भोपाल के पालिका भवन में सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान भोंडवे ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विश्व बैंक की सहायता से संचालित परियोजनाएं उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित की गई हैं और शेष निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित योजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश में विभिन्न शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें धरमपुरी, भेड़ाघाट और शाजापुर में सीवरेज परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है, जबकि छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना अंतिम चरण में है और शहडोल में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा बुरहानपुर और खरगौन में जल प्रदाय परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और सेवढ़ा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में विश्व बैंक मिशन की ओर से रघु केशवन, रिद्धिमान साहा, सुज्योति नायर और डी.एम. मोहन ने भाग लिया। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की ओर से प्रमुख अभियंता आनंद सिंह और उप परियोजना संचालक (तकनीकी) शैलेन्द्र शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान की। मिशन के समन्वय की जिम्मेदारी तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर द्वारा निभाई गई।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
15 May, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लोगों की समस्या के निराकरण और विकास की योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये जन प्रतिनिधियों और सबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच निरन्तर संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्या का निराकरण तत्परता से किया जाएं। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समय-सीमा तय कर समाधान करें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा गुरूवार को जबलपुर में जिला योजना समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत 2.0 सहित जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के कार्यों की समीक्षा की तथा सिविल डिफेंस प्लान के क्रियान्वयन पर योजना समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे का निराकरण अगर जिला स्तर पर संभव नहीं है, तो तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाएं जिससे शासन स्तर पर उसे निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार, यात्री बसों के शहर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर भी बैठक में विचार विमर्श हुआ। इस के साथ ही नवनिर्मित राँझी में स्टेडियम का नामकरण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी खेल परिसर के नाम पर करने तथा पनागर जनपद पंचायत के ग्राम खिरियाकला के शासकीय हाई स्कूल का नाम इस स्कूल के लिये जमीन दान करने वाली राधिका पटेल एवं लक्ष्मी पटेल के नाम करने के प्रस्ताव का अनुमोदन भी बैठक में किया गया।
बैठक में राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे एवं विधायकगण मौजूद थे।
सारंगपुर में गूँजा वंदेमातरम्, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
15 May, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भारतीय सेना के सम्मान में राजगढ़ के सारंगपुर विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हजारों नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुची। जहां भारत माता की आरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ।
यात्रा में सर्वधर्म समभाव आया नजर
भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सर्व समाज के लोगों से हिस्सा लिया। इसमें सामाजिक संगठन, मंडल, समितियों और वर्ग के लोगों ने एकता का संदेश देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया। साथ ही यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यात्रा में भारत माता की झांकी, परंपरागत वेशभूषा में सजे युवाओं की टोली और बैंड खास आकर्षण का केन्द्र रहे।
पुष्प वर्षा के साथ हुआ यात्रा एवं पूर्व सैनकों का स्वागत, देशभक्ति में झूमा सारंगपुर
तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुची। मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। वही यात्रा में भारतीय सेवा के पूर्व सैनिक भी शामिल हुए जिन्हें देख हर तरफ 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्', और 'जय हिंद' के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
भारतीय सैनिकों पर भारत करता है गौरव- मंत्री टेटवाल
तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने यात्रा की शुरुआत की। भारत माता की आरती से पहले मंत्री टेटवाल ने कहा कि हमारे जवान सीमा पर खड़े होकर दिन रात देश की सेवा कर रहे हैं। उनका उत्साहवर्धन करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। आज सारंगपुर के नागरिकों ने एकता और देशप्रेम का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह प्रेरणादायक है। भारत एक पूण्य भूमि है। जहां वीरों ने जन्म लिया। भारतीय वीर नारियों की गाथा संपूर्ण देश में विख्यात है। यह हमारा गौरव है कि इस धरती पर उन वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिनका गौरवशाली गाथा इतिहास में अमर है। आज केवल सारंगपुर ही नहीं बल्कि पूरा देश सेना के जवानों पर गौरवान्वित महसूस करता है।
यात्रा में प्रशासन और स्वयंसेवकों का रहा बेहतर समन्वय
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर प्रशासन, पुलिस विभाग, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्वयं सेवकों ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।
राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना सारंगपुर
भव्य तिरंगा यात्रा के बाद मंत्री टेटवाल ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आज सारंगपुर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन गया है। यह सारंगपुर के लिए गौरव की बात है, आज यहां की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश की रक्षा में लगे सैनिकों के लिए जनता के दिलों में कितना सम्मान है। आज यह यात्रा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण बन गई है।
MPESB की परीक्षा शिफ्ट-1 रद्द: व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
15 May, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MPESB News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की पहली शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल हो गई है। सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा होनी थी। मगर, अचानक से परीक्षा कैंसिल कर दी गई।
दरअसल, एमपीईएसबी की गुप्र 1 सब ग्रुप 3 की परीक्षा थी। इसकी पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे लेकर 12 बजे तक होनी थी। जिसमें छात्रों की एंट्री 8 बजे की करा ली गई थी। छात्रों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेकर प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई, लेकिन ढाई घंटे बाद परीक्षर्थियों को जानकारी दी गई कि उनका एग्जाम कैंसिल हो गया है। यह सिर्फ एक सेंटर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हुआ है।
परीक्षार्थी अमर राज ने बताया कि 157 पदों पर भर्ती निकाली गई थी और 28 पद बाद में कैंसिल कर दिए गए थे। सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से लेकर 12 बजे तक पेपर होना था। गेट क्लोजिंग टाइम 8 बजे था। हम लोगों को 8 बजे से लेकर 11 बजे तक सेंटर के अंदर बैठाया गया। ढाई घंटे बैठने के बावजूद जब आधे घंटे का समय बचा था। तब वहां से हमें कहा गया कि आप लोगों का पेपर रद्द हो चुका है। ये पेपर एमपीईएसबी के द्वारा बाद में कराया जाएगा। साथ ही हमें बताया कि एमपीईएसबी के प्रदेश में सारी पहली शिफ्ट की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
मंत्री विजय शाह को कोर्ट की फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर रोक से किया इनकार
15 May, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Supreme Court reprimand minister Vijay Shah: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायधीश ने मंत्री शाह की याचिका को सुनने से ही इंकार कर दिया। साथ ही, उन्हें फटकार लगाते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर पर रोक लगाने तक से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से ये भी स्पष्ट हो गया है कि, मंत्री विजय शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना और पार्टी से निकाला जाना तय है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार
एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालने वाले जस्टिस बीआर गवई की पीठ के सामने ये मामला पेश हुआ, जिसमें एफ़आईआर पर रोक लगाने की मांग की गई। सीजेआई बीआर गवई ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? ऐसा संवैधानिक पद संभालने वाले व्यक्ति से एक निश्चित स्तर की मर्यादा की अपेक्षा की जाती है। जब देश इतनी गंभीर स्थिति से गुजर रहा है तब हर शब्द ज़िम्मेदारी के साथ बोला जाना चाहिए।’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘आपको पता होना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं।’
शाह की वकील की दलील
बता दें कि विजय शाह के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता विभा दत्ता मखीजा ने कहा कि, ‘उन्होंने पश्चाताप स्वीकार कर लिया है और उन्हें गलत समझा गया है। मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। हम एफआईआर पर रोक लगाने की मांग करते हैं।’ वकील ने ये भी कहा कि, हाई कोर्ट ने अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर काम किया है। जब तक मुझे सुना नहीं जाता, तब तक कोई भी अगली कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। इस पर सीजेआई ने उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा, हालांकि बाद में शुक्रवार 16 मई को सुनवाई करने पर सहमत हो गए।
A youth was brutally murdered with a knife in Govindpura, the accused was arrested
15 May, 2025 07:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसने शहर को दहला कर रख दिया है। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 22 वर्षीय युवक शिवम कलम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज हत्या लव ट्रायंगल और आपसी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है।
लड़की को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एक ही लड़की के दो प्रेमी थे, जिनमें से एक ने ईर्ष्या और गुस्से में आकर दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि लड़की से जुड़े विवाद को लेकर दोनों युवकों के बीच पहले से तनाव चल रहा था, जो आख़िरकार खून-खराबे में तब्दील हो गया।
चाकू से वार, मौके पर ही मौत
यह वारदात रात करीब 12 बजे की है। हमलावरों ने शिवम की जांघ पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे तेज़ खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। मामले में लव अफेयर, ईर्ष्या और आपसी रंजिश की कई परतें सामने आ रही हैं।
गंभीर आरोपों में घिरे मंत्री, इस्तीफा नहीं दिया तो होगी कार्रवाई
15 May, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Vijay Shah Resignation: कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताना जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट की युगलपीठ के स्वत: संज्ञान लेने और दोपहर 2 बजे मंत्री पर आपराधिक एफआइआर दर्ज करने के आदेश के 9 घंटे बाद इंदौर पुलिस ने मंत्री पर देर रात मानपुर थाने में अपराध दर्ज कर लिया।
प्रदेश में पहली बार किसी मंत्री पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज
प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मंत्री पर देश की अखंडता, एकता को खतरे में डालने जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज हुआ। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डिवीजन बेंच ने शाम तक केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। डीजीपी कैलाश मकवाना को दिए निर्देश में कहा कि आज शाम (14 मई) को ही एफआइआर दर्ज की जाए। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा- आदेश का पालन न करने पर अवमानना की कार्रवाई होगी।
इस्तीफा नहीं देने पर अड़े
इधर, देर रात तक मंत्री इस्तीफे को लेकर हां, ना करते रहे। जिन धाराओं में अपराध दर्ज हुआ, वह गंभीर है। यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। उमा भारती के खिलाफ भी हुबली कांड के चलते गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज हुआ था। सीएम बनने के बाद फैसला आया, उन्होंने 2004 में सीएम पद से इस्तीफा दिया। मंत्री शाह संभवत: गुरुवार को इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
पहले मंत्री के इस्तीफा न देने को लेकर अड़ने की खबर, बाद में राजी
11 मई से शुरू हुए घटनाक्रम में मंत्री शाह की ओर से इस्तीफे की पेशकश नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह बुधवार देर शाम तक इस्तीफा नहीं देने को लेकर अड़े रहे। उनका तर्क था कि उन्होंने जानबूझकर कर्नल सोफिया के खिलाफ नहीं बोला, बल्कि भूल हुई है। इसके लिए वे माफी भी मांग चुके हैं। यही बात वे हाईकोर्ट के सामने भी कहने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने भी अपना पक्ष रखने को तैयार हैं।सत्ता-संगठन का एक धड़ा मंत्री के इन तर्कों से सहमत नहीं बताया जा रहा है, उन्हें इस्तीफा देने के लिए कह रहा है। वहीं, एक धड़ा बयान को बेहद आपत्तिजनक मानता है, लेकिन देशद्रोह जैसी धाराओं से कानूनी रियायत चाहता है।
सत्ता, संगठन व कानूनी जानकारों के बीच मंथन, सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं शाह
मंत्री विजय शाह के मामले में सत्ता, संगठन और कानून मामलों के जानकारों के बीच मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार रात करीब पौन घंटे मंथन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य थे। इनके सामने कानूनी मामलों के जानकारों ने हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन किया। एडवोकेट जनरल से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक शाह इस्तीफा देने के बावजूद गंभीर धाराओं से बचने और आदेश के खिलाफ स्थगन के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
किस धारा में कितनी सजा का प्रावधान
बीएनएसधारा 152
कोई व्यक्ति जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के खिलाफ अलगाव या पृथकतावादी आंदोलन को भड़काने का प्रयास करता है, उसे दंडित किया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास या सात वर्ष तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
धारा196(1) ख
किसी भी लोक सेवक के खिलाफ अभियोजन शुरू करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी है।
धारा197(1) ग
धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच असंतोष या घृणा पैदा करने का प्रयास करता है तो वह अपराधी होगा। ऐसा अपराध किसी पूजा स्थल या धार्मिक सभा में किया जाता है तो पांच साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
तीन दिन में बयान से लेकर बेशर्म माफी तक की कहानी
11 मई: महू के रायकुंडा में मंत्री शाह ने बयान दिया।
12 मई: चारों ओर निंदा होने लगी।
13 मई: कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने शाह को तलब किया।
13 मई: दोपहर को शाह ने मीडिया के सामने बयान पर खेद जताया।
13 मई: मंत्री का माफीनामा वाला दूसरा वीडियो आया। माफी तो मांगी पर हंसते रहे।
रात 10 बजे: भाजपा ने नेताओं को सोफिया के परिजन के नौगांव घर भेजा। माफी मांगी।
14 मई: हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। दोपहर २ बजे एफआइआर के आदेश।
रात 9: 45 बजे: सीएम भोपाल लौटे, निवास पर बैठक।
शाह का वीडियो लिंक सुनवाई के दौरान सबसे ऊपर रखने के आदेश
1. हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार आइटी से मंत्री शाह के बयान की वीडियो लिंक जुटाने के निर्देश दिए। कोर्ट ने सुनवाई के लिए यह मामला गुरुवार को सबसे ऊपर लिस्ट में रखने का आदेश दिया।
-जस्टिस अतुल श्रीधरन
भारतीय सेना की गरिमा और राष्ट्रीय एकता पर भी प्रश्न चिह्न
2. हाईकोर्ट ने पत्रिका अखबार, सार्वजनिक फोरम में प्रकाशित और मंत्री शाह के बयान का जिक्र करते कहा कि जिम्मेदारों के ऐसे बयान अपमानजक हैं। कर्नल सोफिया राष्ट्र की गौरवशाली बेटी है। उसे पहलगाम हमले में 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों की बहन के रूप में इसलिए संदर्भित करना कि वह मुस्लिम है, मंत्री की गटर की भाषा है। इससे महिला अधिकारी का अपमान हुआ, यह भारतीय सेना की गरिमा और राष्ट्रीय एकता पर भी प्रश्न चिह्न लगाता है। यह देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता के लिए खतरनाक है। बेंच ने खुली अदालत में आदेश पारित किया।
महाधिवक्ता ने मांगा 3 दिन समय, कोर्ट ने कहा-वीडियो वायरल, सब साफ है
डिवीजन बेंच के सामने राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा। कहा, मीडिया में प्रकाशित खबरें तोड़-मरोड़कर पेश की गई होती हैं, इसलिए ध्यान नहीं देना चाहिए। जांच होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने बार-बार कोर्ट से समय मांगा। जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उनकी बात नकारते हुए कहा, उन्होंने खुले मंच से यह अपमानजनक बयान दिया था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब सफाई की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
अब पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी करना चाहिए
पुलिस फेल हुई है, तभी तो हाईकोर्ट को स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई के आदेश देने पड़े हैं। बीएनएस की धारा 152, जिसमें आजीवन कैद तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस को तुरंत गिरफ्तारी करनी चाहिए। हाईकोर्ट का आदेश व्यापक संदर्भ में है, इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।
– संजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
रात में लौटे सीएम, सत्ता-संगठन ने किया पौन घंटे मंथन, फिर कार्रवाई
हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामला गंभीर हो गया। सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को बेंगलूरु में थे। वे जैसे ही रात को भोपाल लौटे। सीएम निवास में सत्ता व संगठन की अहम बैठक बुलाई गई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व अन्य शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक सभी पहलुओं पर विस्तार से मंथन हुआ। इसके कुछ समय बाद मुख्यमंत्री का बयान आया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मंत्री शाह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गहमागहमी के बीच फोन बंद कर भोपाल से विधानसभा क्षेत्र रवाना हुए शाह
पार्टी सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व से कई बार बात की। प्रदेश संगठन ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद फिर विस्तृत रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी। प्रदेश दौरे पर आए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद से चर्चा की। अब पूरा मामला राष्ट्रीय नेतृत्व के पाले में कर दिया है।
केंद्रीय नेतृत्व ने लिया संज्ञान
केंद्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। देश की बेटी ने जो पराक्रम दिखाया, उसे पूरा देश सलाम करता है। खरगे इस मामले में क्या कहते हैं, क्या नहीं, मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन भाजपा ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है।
–वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
HC आदेश का पालन कर कैबिनेट मंत्री शाह पर कार्रवाई के आदेश
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
लाडली बहना योजना: किस्त आ गई है! अभी चेक करें अपना बैंक खाता
15 May, 2025 06:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को सूबे के सीधी जिले के अंतर्गत आने वाली गोपदबनास तहसील से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के बैंक खातों में लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के 1250 रूपए ट्रांसफर कर दिए हैं। यही नहीं, मुख्यमंत्री इसी कार्यक्रम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की मई महीने की राशि भी हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक पर अंतरित कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के बैंक खातों में योजना की मई महीने की किस्त के 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। लाडली बहनों को मिलने वाली ये 24वीं किस्त है। योजना में हर एक लाडली बहना को हर महीने 1250 रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है।
इन योजनाओं की भी राशि ट्रांसफर
सीएम डॉ. मोहन इस कार्यक्रम में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की। साथ ही, मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।
मध्य प्रदेश में फिर से सत्ता पाने की कोशिश, कांग्रेस संगठन को कर रही है नए सिरे से तैयार
15 May, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में करीब 2 दशक से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अब आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को नए सिरे से तैयार करने में जुटी है. यह तैयारी जमीन पर बूथ मैनेजमेंट से लेकर वर्चुअल दुनिया में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर होगी. जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुर सिखाए जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि इसका खर्च नेता और कार्यकर्ता खुद उठाएंगे. इसके लिए AICC के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव 9 जून से 15 जून तक अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश में रहेंगे और यह प्रशिक्षण शिविर सर्वोदय पद्धति को अपनाते हुए शांत जगह पर आयोजित किया जाएगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के सभी विधायकों और जिला अध्यक्षों समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का शामिल होना अनिवार्य होगा, जिसके लिए उनसे एक तय फीस ली जाएगी. एमपी कांग्रेस के अभिनव बरोलिया ने कहा कि सर्वोदय शिविर पहले भी आयोजित किए जाते रहे हैं लेकिन अब नए जमाने की नई तकनीक को भी इस बार शामिल किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी चाहते हैं कि भाजपा संगठन से मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर तैयार रहना होगा, इसीलिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा जिस तरह से सोशल मीडिया पर नैरेटिव गढ़ती है और फर्जी खबरें फैलाती है, उसे कैसे पहचाना जाए और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार को कैसे रोका जाए, कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर देश की आजादी और विकास में किस तरह योगदान दिया, जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि किस तरह से दौरे पर रहना है, दौरे के दौरान लोगों से कैसे मिलना है, कार्यकर्ताओं के घर खाना खाना है या जिस क्षेत्र में दौरे पर हैं, वहां के लोगों के साथ कैसे समय बिताना है, ये सब बातें इस सर्वोदय शिविर में बताई जाएंगी।
जैसीनगर में कन्यादान को बताया महायज्ञ, खाद्य मंत्री राजपूत का भावुक संबोधन
15 May, 2025 02:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयसिंहनगर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यदि कोई बेटी का कन्यादान करता है तो उसे एक यज्ञ का पुण्य मिलता है। बुधवार को जयसिंहनगर में आयोजित कन्यादान योजना में 600 से अधिक बेटियां हैं, जिनका कन्यादान हम कर रहे हैं, जो एक महायज्ञ के समान है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से बेटियों के पिताओं की चिंता दूर हुई है, इस योजना ने बेटियों के पिताओं के माथे का पसीना पोंछने का काम किया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और विवाह समारोह को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहनगर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में व्यक्त किए। मंत्री राजपूत ने कहा कि जयसिंहनगर में यह विवाह समारोह एक महाउत्सव की तरह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों को बोझ माना जाता था, लेकिन अब बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के कारण हमारी बेटियां वरदान बन गई हैं।
विवाह समारोह में मंत्री ने पत्नी के साथ किया नृत्य
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनकी पत्नी श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने नृत्य कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और आकाश सिंह राजपूत ने भी बुंदेलखंडी गीतों पर जमकर नृत्य किया।
सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियों और बहनों को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक परिवार को बेटी का कन्यादान करने में अनेक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था। आज सरकार के माध्यम से हम सभी को एक साथ इतनी बेटियों का कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मंत्री राजपूत द्वारा अपने क्षेत्र के लिए किए गए कार्य हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। इस कन्यादान में उनके द्वारा की गई व्यवस्था सराहनीय है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के माध्यम से सभी वर्गों को कन्यादान देकर परिजनों की चिंता भी दूर की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के विवाह के लिए उनके खातों में 49000 रूपये की राशि ट्रांसफर कर रही है। इससे वे खुशहाल जीवन जी सकेंगी। उन्होंने सभी नव विवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों में एक हजार से अधिक बेटियों का विवाह कराने का अवसर मिला है। श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने बुंदेली बन्ना मांगलिक गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत के आमंत्रण पर बुंदेलखंड गायिका सुकविता शर्मा ने बुंदेली मांगलिक गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त आज जारी, 1.2 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
15 May, 2025 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त 15 मई 2025 को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी जिले के मझौली में एक कार्यक्रम में यह राशि जारी करेंगे. इस योजना के तहत लाखों बहनों के खातों में ₹1250 की अगली किस्त जमा की जाएगी. साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस सब्सिडी की राशि भी 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी.
24वीं किस्त होगी जारी
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त 15 मई 2025 को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी जिले के मझौली में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन में योजना की राशि जारी करेंगे. इस दिन लाखों बहनों के खातों में ₹1250 की किस्त ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री लाडली बहना सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसकी पुष्टि हो गई है। सीएम मोहन यादव लाडली बहनों से बात भी करेंगे। उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में गैस सब्सिडी की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।
पहले 10 तारीख को आती थी राशि
पहले लाडली बहना योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को आती थी। सरकार ने तय किया है कि हर महीने की 15 तारीख को लाडली बहनों को किस्त की राशि दी जाएगी। 23वीं किस्त 16 अप्रैल को भेजी गई थी। अब 24वीं किस्त 15 मई को जारी होने जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है।
नए नाम नहीं जोड़े जा रहे
वहीं, लाडली बहना योजना की राशि महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही है। हालांकि, योजना की शुरुआत के बाद से ही लाभार्थियों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं, इस योजना में अभी तक नए नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। अब योजना को शुरू हुए दो साल हो गए हैं, लेकिन नए नाम नहीं जोड़े गए हैं।
कब हुई थी शुरुआत
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। इसकी घोषणा 28 जनवरी 2023 को की गई थी, जिसे 5 मार्च से लागू किया गया। इस तरह से हर महीने राज्य की महिलाओं को उनके खाते में 1250 रुपये दिए जाते हैं। सरकार ने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
योजना का लाभ पाने के लिए क्या शर्तें हैं?
महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
इसमें विवाहित या विधवा, तलाकशुदा महिलाएं शामिल हैं।
आवेदक की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वैसे भी सीएम मोहन यादव महिलाओं के खाते में 24वीं किस्त ट्रांसफर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि यह राज्य की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना की चर्चा पूरे देश में होती है। मध्य प्रदेश की तर्ज पर कई राज्यों ने अपने-अपने राज्य की बहनों के लिए ऐसी योजनाएं शुरू की हैं।
मध्य प्रदेश: 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, 20 मई के बाद बढ़ेगी गर्मी
15 May, 2025 11:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 27 जिलों में गुरुवार को तेज आंधी चल सकती है। वहीं, बारिश होने के भी आसार है। इससे पहले भोपाल में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान तेज हवा भी चली। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई के बाद गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, मई के आखिरी सप्ताह में फिर से मौसम बदलने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
गुरुवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया जिले शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई। वहीं, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी का दौर रहा।
खजुराहो का पारा 43.6 डिग्री दर्ज
छतरपुर जिले के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 32.6 डिग्री रहा।
इसलिए बदला है प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गुजरात के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में बारिश और आंधी की एक्टिविटी है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय हुआ है।
अगले 4 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
15 मई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।
16 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है।
17 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर,भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
18 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में बारिश, आंधी का अलर्ट है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
