मध्य प्रदेश
नहाने गया मासूम और बहने लगा खून, साबुन में निकला ब्लेड, जांच की मांग
28 May, 2025 09:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: अक्सर खाने पीने के बंद पैकेट वाली चीजों में ऐसी चीजें भी निकल आती हैं जो लोगों को परेशान कर देती हैं. कभी ये फैक्ट्री मेल फंक्शन होता है या पैकिंग के डायरन कर्मचारियों की लापरवाही. लेकिन इस बार एक ब्रांडेड कंपनी के साबुन की वजह से ग्वालियर के एक बच्चे का चेहरा खराब हो गया. जिसके बाद परिजन ने कंज्यूमर फोरम का दरवाजा खटखटाया है.
किराने में मंगाते थे ब्रांडेड साबुन
असल में ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले अंगद सिंह तोमर ने मंगलवार को उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करायी है कि, एक ब्रांडेड कंपनी के साबुन में ब्लेड निकला है, जिससे उनके बेटे को चोट लगी है. अंगद सिंह ने बताया कि, ''उन्होंने आनंद नगर अपने घर के पास की ही एक दुकान से 21 मई के दिन किराने का सामान खरीदा था. जिसमें एक ब्रांडेड साबुन के भी 10 पैकेट थे.''
नहाते समय गाल पर लगा ब्लेड
सोमवार के दिन अंगद सिंह का 10 साल का बेटा अंशु जब नहाने गया तो नया पैकेट खोलकर साबुन लेकर गया था. नहाते समय साबुन से उसे कट लगा और चेहरे पर खून निकल आया. इस तरह खून देख कर बच्चा घबरा गया और उसने अपने माता पिता को आवाज लगायी. बच्चे की आवाज सुन जब अंगद अपनी पत्नी के साथ उसके पास पहुंचे तो चेहरे पर खून देख डर गए. जब साबुन को काट कर देखा तो उसमे अंदर ब्लेड निकली.
दुकानदार ने बदला साबुन, दूसरे में भी निकला ब्लेड
इसके बाद अंगद सिंह तोमर दुकानदार के पास पहुंचे और उसे साबुन दिखाया तो उसे भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ. लेकिन उसने साबुन बदल कर उसी ब्रांड का दूसरा पैकेट उन्हें थमा दिया. लेकिन बच्चे के साथ हुए हादसे से डरे अंगद सिंह ने नए साबुन को पहले पानी में डालकर घिसा तो उसमे भी ब्लेड निकला. ये देख कर पूरा परिवार दंग रह गया.
इस घटना के बाद पीड़ित अंगद सिंह ने राष्ट्रीय उपभोगता फोरम के ऑनलाइन हेल्पलाइन पर इस मामले को लेकर साबुन के ब्रांड कंपनी की शिकायत की है. जिसमें उनका कहना है कि कंपनी की इस लापरवाही से उनके बेटे की जान जा सकती थी. उन्होंने उपभोगता फोरम से शिकायत करते हुए न्याय की उम्मीद जतायी है. साथ ही उनका कहना है कि, अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे न्यायालय से गुहार लगायेंगे.
एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने और संभाव्य क्लस्टरों को कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर की तरह सुविधाएं दिलाने के प्रयास
27 May, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए नई नीतियों के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और संभाव्य क्लस्टरों को कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर की तरह सुविधाएं दिलाने के प्रयास हो रहें है।
मंत्री काश्यप आज मंत्रालय वल्लभ भवन में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि गत वित्त वर्ष में विभाग का बजट 700 करोड़ रूपये का था, लेकिन मुख्यमंत्री के सहयोग से विभाग को 2100 करोड़ रुपये मिले, जिससे अनुदान सहायता की सभी लंबित देनदारियों का भुगतान संभव हो पाया।
नव उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्ट अप नीति में उद्योग लगाने का विचार आने से लेकर उसे धरातल पर उतारने तक उद्यमियों को वित्तीय और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के प्रावधान किये गये हैं। भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीयन स्वीकृत होने पर नव उद्यमी को 10,000 रूपये प्रतिमाह की सहायता एक साल तक उपलब्ध कराने के प्रावधान किये गये हैं। यही नहीं माल निर्यात हेतु परिवहन व्यय पर अनुदान का प्रावधान भी किया गया है।
प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्रों/क्लस्टरों के निर्माण और विकास के प्रयासों में तेजी लाई गई हैं। इन पर मिलने वाले अनुदान का युक्तियुक्तकरण किया गया है, जिससे अनुदान में एकरूपता आई है।
जबलपुर के रेडीमेड गारमेंट और छतरपुर के फर्नीचर क्लस्टर का उल्लेख करते हुए काश्यप ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार से वर्तमान क्लस्टरों में कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर की जो सहायता मिलती है, वह संभावना वाले क्लस्टरों को नहीं मिलती है। हम प्रयास कर रहे हैं कि संभावना वाले क्लस्टरों को भी यह सुविधा मिल सके।
खिलौना उद्योग के क्षेत्र में उन्होंने आक्रामकता और हिन्सक प्रवृत्ति को वढ़ावा देने वाले खिलौने के निर्माण को हतोत्साहित कर सकारात्मक रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले खिलौने के निर्माण को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। सामाजिक सुधार के लिए यह जरूरी है। बैठक में यह विषय पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने उठाया, उनका यह कहना था कि बच्चों में आक्रामकता फैलाने वाले खिलौनों के कारण हिंसक प्रवृत्ति बढ़ रही है इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। सखलेचा ने विभागीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए काश्यप और अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में देवास की विधायक गायत्री राजे पवार भी उपस्थित थीं।
मंत्री काश्यप के उद्बोधन से पूर्व एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह और सचिव दिलीप कुमार ने विभागीय उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर प्रजेन्टेशन दिया।
तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार ने रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी "प्रचार रथ" को हरी दिखाई झंडी
27 May, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल स्थित सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से, रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रवेश के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार "प्रचार रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होंगे।
यह प्रचार रथ, भोपाल शहर एवं आस-पास के गांवों में तकनीकी शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारियों से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अवगत कराएगा। ज्ञातव्य है कि संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2025-26 के लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।
इस अवसर पर आयुक्त तकनीकी शिक्षा अवधेश शर्मा सहित विभिन्न अधिकारीगण, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
चित्रकूट का धार्मिक महत्व देखते हुए किया जाएगा समग्र विकास : मंत्री विजयवर्गीय
27 May, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सतना जिले के धार्मिक स्थल चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों का आवागमन कई गुना बड़ा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार चित्रकूट के समग्र विकास के लिये परियोजना कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट को विकास के जरिए भारत के नक्शे पर पहचान दिलाई जाएगी। सतना जिले के प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय सोमवार को चित्रकूट में रामायण कुटी में साधु-संतों से भेंट कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि चित्रकूट को हरा-भरा रखने के लिये मंदाकिनी नदी के आसपास 5 लाख पौधे लगाएं जाएंगे। उन्होंने इस कार्य के लिये जनभागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, रामायण कुटी के संत रामहृदय दास और संतगण मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय का ग्रामोदय विश्वविद्यालय में व्याख्यान
प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के व्याख्यानमाला में अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का शासन अनूठा उदाहरण है। माता अहिल्या कुशल प्रशासक और रणनीतिकार महिला शासक रहीं है। तत्कालीन समय में सारा देश युद्ध के वातावरण में था लेकिन उन्होंने अपने राज्य में कोई भी युद्ध नहीं होने दिया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि 31 मई से पूरे देश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह को जयंती वर्ष के रूप में में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन परंपरा को पल्लवित करने का काम किया है। उन्होंने देश भर में 250 मंदिर बनवाएं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर से जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है और हर वर्ग का व्यक्ति उनके जीवन का अनुसरण कर महान बन सकता है। मंत्री विजयवर्गीय ने विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर आधारित चित्र तैयार किये थे।
मंदाकिनी नदी के सफाई अभियान में शामिल हुए प्रभारी मंत्री
जल गंगा संवर्द्धन अभियान में प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय मंदाकिनी नदी के सफाई अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पवित्र मंदाकिनी नदी की सफाई और गाद निकालने का कार्य साल भर चलेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि नदी को स्वच्छ रखने के लिये उनके विभाग की तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी।
जल बचायें, क्योंकि जल की हर बूंद में समाया है जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 May, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार की सुबह भोपाल शहर स्थित शीतलदास की बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बड़े तालाब के घाटों की सफाई में सेवा कार्य (श्रमदान) किया और सफाई मित्रों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां घाटों की सफाई की। मुख्यमंत्री ने सफाई नौका में बैठकर सफाई कर्मियों से चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने की आत्मीय अपील भी की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से आव्हान किया कि हर संभव तरीके से जल बचाईये, क्योंकि जल की हर बूंद में जीवन है, अमृत है। इसकी हर बूंद में हमारा सुनहरा भविष्य समाया है। जल बचाना हमारी आज की जरूरत भी है और बेहतर कल के लिए जिम्मेदारी भी। आज जल बचेगा, तभी हमारा कल सुरक्षित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी संभव उपाय किये जायें। जल बचाना सिर्फ सरकार की ही क्यूं, पूरे समाज, हर वर्ग, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आज जल सहजेंगे, तभी तो हमारा आने वाला कल संवरेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और सतत उपयोग के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जिसके तहत पुरानी बावड़ियों, कुंओं, तालाबों, सरोवरों और अन्य परम्परागत जल स्रोतों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अपने-अपने स्तर पर पानी बचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, यह पुण्य भावना प्रदेश के हर नागरिक के मन में होनी ही चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफाई मित्रों को "सफाई दूत" निरुपित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन की शैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। जहां स्वच्छता होती है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है।
उन्होंने नागरिकों से कहा कि अपने घर, आस-पड़ोस और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता दें और जल स्रोतों की स्वच्छता व संरक्षण को प्राथमिकता दें।
बड़ा बाग की पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन भी किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शीतलदास की बगिया से बड़ा बाग स्थित ऐतिहासिक पुरानी बावड़ी पहुंचें और वहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम भोपाल द्वारा कराए जा चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार "विरासत से विकास" की सोच के साथ आगे बढ़ रही है और पुरानी विरासतों के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण के लिए अद्भुत व्यवस्थाएं बनाई थीं। आज जरूरत है कि हम उन ऐतिहासिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन करें और उन्हें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संजोकर रखें। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'जल गंगा संवर्धन अभियान' में सबकी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य पूरी गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ पूर्ण किए जाएं।
इस दौरान लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त, अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
बड़े बाग की पुरानी बावड़ी
नगर निगम भोपाल के जोन क्रमांक 05 वार्ड क्रमांक 09 में स्थित जल संरचनाओं में बड़े बाग की बावड़ी का महत्वपूर्ण स्थान है। बावड़ी का निर्माण लगभग 200 वर्ष पूर्व किया गया था। बावड़ी तीन मंजिला है, इसकी दीवार सीढियों और मुंडेर से लेकर मेहराब तक बेल पत्तियां बनी है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम भोपाल द्वारा इस बावड़ी से प्लास्टिक वेस्ट, फ्लोटिंग पदार्थ एवं लगभग 40 क्यूबिक मीटर सिल्ट निकाली गयी। बावड़ी की दीवारों से नुकसानदेह खरपतवार को अलग किया गया, जिससे बावड़ी की आवक क्षमता 2000 लीटर प्रति घंटा हो गयी है। वर्तमान में इसके जल का उपयोग निस्तार कार्यों में हो रहा है। बावड़ी में दीवारों एवं सीढ़ियों की मरम्मत कर इनकी रंगाई-पुताई, पलेग स्टोन बिछाने एवं लोहे की जाली (फेब्रीकेशन) लगाने का कार्य भी किया गया है।
लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को भोपाल में होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 May, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम गायन के साथ आरंभ हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं मंत्रीमण्डल के सभी सदस्यों ने लोकमाता देवी अहिल्या माता की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने 'लोकमाता अहिल्याबाई अमर रहे' का जय घोष किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं सभी मंत्रीगण ने लेखिका सुसाधना बलवटे द्वारा लिखित 'अहिल्या रुपेण संस्थिता' शीर्षक से नाट्य पुस्तिका का विमोचन भी किया। यह नाट्य पुस्तिका देवी अहिल्या बाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने लेखिका को बधाई दी और कहा कि आपने लोकमाता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 26 से 31 मई तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 26 मई को मातृशक्ति का सम्मान करते हुए जबलपुर में लिज्जत पापड़ की बहनों से उनके प्रबंधन की जानकारी ली। साथ ही जबलपुर की ज्ञानेश्वरी देवी से भी मुलाकात की। 27 मई को जनकल्याणी पर्व के तहत अहिल्या माता का स्मरण किया गया। पूरे प्रदेश में देवी अहिल्याबाई के जीवन और दर्शन विषय पर चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
28 मई को सृजनशील लाड़ली के तहत नवाचार, उद्यमिता एवं नेतृत्व दिवस मनाकर बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता मेले का आयोजन कर विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। 29 मई को आरोग्यमयी नारी के तहत छतरपुर में महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। 30 मई को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन स्वावलंबी महिला-सशक्त राष्ट्र की थीम पर अहिल्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत प्रदेश की प्रमुख महिला खिलाड़ियों एवं युवतियों से संवाद एवं पूरे प्रदेश में महिला बाईक रैली आयोजित की जाएगी।
इसी अनुक्रम में 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में करीब 2 लाख महिला उद्यमी, कामगार, महिला स्व-सहायता समूह, लाड़ली बहनें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इसी सम्मेलन से इंदौर में मेट्रो ट्रेन सेवा तथा सतना एवं दतिया में नए एयरपोर्टस का वर्चुअल लोकार्पण करने के साथ-साथ उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर घाट निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, राजगढ़, देवास, सागर, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, शाजापुर जिलों के प्रभारी मंत्रीगण को कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रबंध एवं सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह महिला सम्मेलन पूर्णत: नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। इसमें मंच संचालन से लेकर प्रबंधन, सुरक्षा व अन्य सभी व्यवस्थाएं महिलाओं द्वारा ही की जाएंगी। अपने क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली ख्यातिलब्ध महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्रीजी का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन सेवा और दतिया एवं सतना में एयरपोर्ट्स के लोकार्पण के दौरान संबंधित विभागों के केंद्रीय मंत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री सहित राज्य सरकार के विभागीय मंत्री, उस जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्थानीय मंत्री भी कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहेंगे।
3 जून को पचमढ़ी में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को बताया कि मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 3 जून को पचमढ़ी में होगी। यह बैठक पचमढ़ी क्षेत्र के राजा भभूतसिंह के सम्मान में आयोजित की जाएगी। राजा भभूतसिंह के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे एक पराक्रमी राजा थे। उन्होंने जंगल के अंदर से अंग्रेजों से युद्ध किया और ढाई साल तक अपने लोगों, प्रजा और जंगलों को अंग्रेजों से बचाए रखा। उनकी पुण्य स्मृति में पचमढ़ी में कैबिनेट मीटिंग करना हमारी सरकार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
नरसिंहपुर में हुए कृषि उद्योग समागम में 4,736 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को बताया कि 26 मई को नरसिंहपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की गरिमामय उपस्थिति में हुए कृषि उद्योग समागम-2025 को अभूतपूर्व सफलता मिली। कृषि-प्रसंस्करण एवं खाद्य प्रसंस्करण के लिए कृषि उद्योग समागम में 500 से अधिक उद्योगों के वरिष्ठ पदाधिकारियों/अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस कृषि उद्योग समागम में राज्य सरकार को 4,736 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले, इससे 6100 से अधिक लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
नीति आयोग की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गत 24 मई को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से अपेक्षा व्यक्त की है कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के तारतम्य में राज्य का विजन डाक्यूमेंट तैयार कर उस दिशा में कार्य किया जाए। विकसित म.प्र. 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कम से कम एक वैश्विक मानक वाला पर्यटन स्थल विकसित किया जाना चाहिए। निवेश आकर्षित करने के लिए निवेश अनुकूल चार्टर तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रीगण से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन डाक्यूमेंट के आधार पर अपनी-अपनी विभागीय रूपरेखा तैयार कर कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि नीति आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास, पर्यटन विकास गतिविधियों सहित नए निवेशों और नवाचारों की चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना की सफलता को देखते हुए नीति आयोग ने जल संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर नदी ग्रिड बनाने (राज्य के अंदर की नदियों को भी आपस में जोड़ने) की दिशा में कार्य किए जाने का सुझाव दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नीति आयोग ने प्रदेश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी निरंतर शहरी विकास तथा योजनाबद्ध एवं व्यवस्थित शहरी नियोजन की दिशा में कार्य करने को कहा है। नीति आयोग ने सुझाव दिया हैकि उभरते क्षेत्रों में युवाओं को कौशल और प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाए, जिससे रोजगार के नए-नए अवसर निर्मित हों। इसी प्रकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार नीति आयोग के सभी सुझावों पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
29 मई से 12 जून तक होगी आईसीएआर की गतिविधियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को अवगत कराया कि आगामी 29 मई से 12 जून तक केंद्र सरकार द्वारा देश की 723 जिलों में इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के माध्यम से कृषि जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें आईसीएआर के चार-चार वरिष्ठ वैज्ञानिक हर जिले में जाएंगे और किसानों को जलवायु, पानी व मिट्टी परीक्षण कर उनके एग्रो क्लायमेटिक जोन के अनुसार प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और बागवानी सहित उन्नत कृषि करने के बारे में जानकारी एवं सलाह भी देंगे। उन्होंने कहा कि आईसीएआर के कार्यक्रम के दौरान संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और आईसीएआर को सभी जरूरी सहयोग भी करेंगे।
इंदौर में हुई कैबिनेट से मिला प्रोगेसिव फीडबैक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्यादेवी के सम्मान में 20 मई को इंदौर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक से सरकार को एक बहुत ही प्रोग्रेसिव फीडबैक मिला है। मंत्रिपरिषद ने यहां कई जनहितेषी निर्णय और विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इसे लेकर प्रदेश के नागरिकों और संतजनों से अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है।
जून माह में होंगे तीन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण से कहा कि जून माह में तीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश के हर जिले में जल संरक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाकर योग से निरोगी काया का संदेश जन-जन तक प्रवाहित किया जाएगा। इसी क्रम में 25 जून को आपातकाल दिवस के रूप में उस दौर की कठिनाईयों को याद किया जाएगा।
कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में राष्ट्र का हित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
27 May, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को मंत्रालय परिसर में मंत्रालय कर्मचारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया। मंत्रालय परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कमल पुष्प की रजत प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी राज्यकर्मी सम्मान और साधुवाद के पात्र हैं, क्योंकि इनकी कर्मठता और सामूहिक परिश्रम से ही मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी राज्य के रूप में पहचाना जा रहा है। राज्यकर्मी सच्चे अर्थों में कर्म योगी है। ये प्रदेश की शासन और प्रशासन व्यवस्था की धुरी हैं। राज्यकर्मी पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने पदीय दायित्व निभाएं, इनके सभी हितों और अनुलाभों (इंसेंटिव्स) का सरकार पूरा-पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी रिक्त पदों को क्रमश: भरने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्दी ही सभी रिक्त पद भरे जाएंगे। पदोन्नति वाले मसले पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस मामले से जुड़े दोनों पक्षों के साथ चर्चा कर शासकीय सेवकों को पदोन्नति देने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता से सभी जरूरी कदम उठा रही है। जल्द ही मामले का सकारात्मक समाधान निकालकर पात्रों को पदोन्नति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार सभी राज्य कर्मचारियों का बीमा कराने की मंशा से आगे बढ़ रही है। सरकार की मंशा है कि सभी राज्य कर्मियों के खुद के मकान भी हों। राज्य कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में सरकार मदद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कर्मचारी-अधिकारी की क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ लेंगे और प्रदेश की बेहतरी के लिए उसका सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यकर्मी शासन व्यवस्था का अभिन्न अंग है इसलिए इनके हित संवर्धन के लिए सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में प्रदेश का हित है और प्रदेश के हित में ही राष्ट्र का हित है।
कार्यक्रम के संयोजक सुभाष वर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन देकर केन्द्र सरकार के समान राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, सचिवालय भत्ता व अन्य सभी कर्मचारी हितैषी निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार जताया और अपना मांग पत्र भी सौंपा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलन एवं भारत माता के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्रालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय परिवार द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया और यात्रा को उसके गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया।
कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी के अलावा कुलदीप गुर्जर, घनश्याम दास भकोरिया, संजय राठौर, जी.पी. सिंह सहित मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी संघों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मंत्रालय के कर्मचारी बन्धु उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को देंगे इंदौर मेट्रो की सौग़ात
27 May, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 31 मई, 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पाँच स्टेशन गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है।
इंदौर में 31.32 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट
इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लम्बाई का मेट्रो प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड एवं 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो है। मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज़ और पर्यावरण के अनुकूल बनायेंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7 हजार 500 करोड़ रूपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा रहा है इसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रूपये है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इंदौर मेट्रो की खास बातें
• वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच
• एक ट्रेन की यात्री क्षमता : लगभग 980 यात्री
• सभी स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा
• दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें
• सभी स्टेशन व डिपो पर CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण
• यात्रियों की सुरक्षा के लिये आपातकालीन बटन और इंटरकॉम
• दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली
• मेट्रो स्टेशनों पर व्हील-चेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय और पीने का पानी
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को करेंगे दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
27 May, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को प्रदेश के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों दतिया और सतना को हवाई उड़ान की ऐतिहासिक सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से वर्चुअली दतिया और सतना में नव निर्मित एयरपोर्ट्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रारंभ से ही प्रदेश के प्रमुख शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने में जुटे हुये हैं। दतिया औऱ सतना शहर धार्मिक , औद्योगिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यहां एयरपोर्ट्स की सुविधा आ जाने से तीर्थ यात्रियों को दतिया की मां पीतांबरा पीठ, सतना की मैहर वाली मां शारदा और श्रीराम के वनवास के साक्षी चित्रकूट धाम पहुंचने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस सुविधा से तीर्थ यात्रा सुगम हो जाएगी, साथ ही दोनों क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
दतिया को मिली हवाई सेवा की सौगात
प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा की नगरी दतिया अब हवाई सेवा से देश से और भी बेहतर रूप से जुड़ सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी के एयपरपोर्ट लोकार्पण के बाद 60 करोड़ रुपये की लागत से नव निर्मित 124 एकड़ में फैले एयरपोर्ट पर प्रारंभिक चरण में 19 सीटर एयरक्राफ्ट उतर सकेंगे। नया एयरपोर्ट पर 1.81 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा रनवे बनाया गया है। एयरपोर्ट की पार्किंग में लगभग 50 कारों की पार्किंग व्यवस्था है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर दो चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं।
यह एयरपोर्ट ATR 72 विमानों की क्षमता वाला है। यहां फ्लाई बिग एयरलाइन्स की उड़ानें सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी। यह एयरपोर्ट दतिया वासियों के साथ-साथ देशभर से मां पीतांबरा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक सुविधाजनक साधन बनेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।
सतना एयरपोर्ट से विन्ध्य को मिलेगी नई पहचान
विन्ध्य क्षेत्र की औद्योगिक राजधानी सतना में भी नये एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह एयरपोर्ट पूर्व निर्मित हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण कर आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) ने निर्माण कार्य को रिकॉर्ड समय में 31 अक्टूबर 2024 को पूर्ण कर लिया था और DGCA द्वारा 20 दिसंबर 2024 को लाइसेंस जारी कर दिया गया। इस एयरपोर्ट पर 12 सौ मीटर लंबा रनवे, 750 वर्गमीटर में निर्मित टर्मिनल बिल्डिंग, और एक समय में दो एयरक्राफ्ट पार्किंग की व्यवस्था है। यह एयरपोर्ट अब 19 सीटर विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। एयरपोर्ट में सभी आधुनिक सुविधाएं – एटीसी टावर, फायर स्टेशन, वीआईपी लाउंज, दिव्यांग और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं, ट्रांसफार्मर, डीजी सेट, एम्बुलेंस और सुरक्षा व्यवस्थाएं – छोटे स्वरूप में उपलब्ध कराई गई हैं। यह एयरपोर्ट सतना ही नहीं, बल्कि पूरे विन्ध्य क्षेत्र के उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा और क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ बनाएगा। सतना के एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से देश और दुनिया में प्रसिद्ध मैहर की शारदा देवी, भगवान राम की वनस्थली चित्रकूट और ज्ञान के तीर्थ के रूप में विकसित नानाजी देशमुख ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट आने वालों के लिए बड़ी सुविधा मिल जाएगी। सतना और आसपास का क्षेत्र खनिजों के साथ सीमेंट आदि कारखानों के लिए आने वाले उद्योगपतियों के लिए भी सुविधाजनक हवाई सफर सुनिश्चित हो सकेगा।
सतना के एयरपोर्ट्स तीर्थ यात्रियों के आवागमन के लिए नए द्वार खोल रहा है। इससे प्रधानमंत्री मोदी का 'नये भारत' का वह विजन भी साकार हो रहा है, जिसमें छोटे शहरों को भी बड़ी उड़ान सुविधा दिये जाने का सपना संजोया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का भोपाल से करेंगे वर्चुअल भूमि-पूजन
27 May, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान से सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के अंतर्गत 'नमामि क्षिप्रे परियोजना' के तहत घाट निर्माण एवं अन्य कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपए की लागत वाले ये निर्माण कार्य धार, उज्जैन, इंदौर और देवास जिले के हैं। प्रधानमंत्री मोदी 83.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बैराज/स्टॉप डैम/वेटेड कॉजवे का भी भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही कालियादेह स्टॉप डैम के 1.39 करोड़ रूपए लागत के मरम्मत कार्य भी शुरू होंगे।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि क्षिप्रा नदी के दोनों किनारों पर शनि मंदिर से नागदा बाईपास तक कुल 29.21 किलोमीटर लम्बाई में घाट निर्माण कार्य किया जाएगा। घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिये आवश्यक जल स्तर और आवागमन बनाए रखने के लिये वेटेड कॉजवे का निर्माण किया जाएगा। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए क्षिप्रा नदी को अविरल एवं प्रवाहमान बनाए रखने के लिये क्षिप्रा नदी पर बैराज का निर्माण एवं स्टॉप डैम का मरम्मत कार्य भी किया जाएगा।
बैराज/स्टॉप डैम/वेटेड कॉजवे निर्माण
मंत्री सिलावट ने बताया कि क्षिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग देवास द्वारा 2.53 करोड़ रुपए की लागत से गाजनोद खेडा बैराज ,3.23 करोड़ रूपए की लागत से दखनाखेड़ी बैराज, 3.15 करोड़ रूपए की लागत से पटाड़ा बैराज कम कॉजवे, 3.79 करोड़ रुपए की लागत से रनायर बैराज, 4.73 करोड रुपए की लागत से टिगरियागोगा बैराज, 6.74 करोड रूपए की लागत से सिरोंज बैराज कम कॉजवे और 2.57 करोड़ रूपए की लागत से बरोदपिपलिया बैराज का निर्माण किया जाएगा।
नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई उज्जैन के द्वारा क्षिप्रा नदी पर 8.71 करोड़ रुपए की लागत से किट्ठोदाराव स्टॉप डैम तथा कान्ह नदी पर 5.74 करोड़ रुपए की लागत से पंथपिपलई स्टॉप डैम, 4.56 करोड़ रुपए की लागत से जमालपुरा स्टॉप डैम, 6.24 करोड़ रूपए की लागत से गोठड़ा स्टॉप डैम, 5.06 करोड़ रूपए की लागत से पिपलियाराघौ क्रमांक 02 बैराज और 6.34 करोड़ रूपए की लागत से रामवासा क्रमांक 02 बैराज का निर्माण किया जाएगा।
जल संसाधन विभाग इंदौर द्वारा 2.69 करोड़ रुपए की लागत से ब्राम्हणपिपलिया स्टॉप डैम, 2.64 करोड़ रुपए की लागत से दर्जीकराड़िया स्टॉप डैम, 1.96 करोड़ रूपए की लागत से कुडाना स्टॉप डैम, 3.43 करोड़ रूपए की लागत से कायस्थ्खेड़ी स्टॉप डैम, 4.32 करोड़ रूपए की लागत से साहदा स्टॉप डैम, 0.53 करोड़ रूपए की लागत से लालखेडी स्टॉप डैम मरम्मत कार्य और 4.43 करोड़ रुपए की लागत से मेलकलमा बैराज सहपुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा 1.39 करोड़ रुपए की लागत से कालियादेह स्टाप डैम का मरम्मत कार्य किया जाएगा। कान्ह नदी पर उज्जैन जिले में 5 बैराज एवं इंदौर जिले में 6 बैराज, इस प्रकार कुल 11 वैराजों का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार क्षिप्रा एवं कान्ह नदीं पर कुल 21 बैराजों/स्टाप डैम का निर्माण किया जावेगा।
वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन को मंजूरी
27 May, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025, भाग-1 का अनुमोदन किया गया है। वित्त विभाग को लिपिकीय त्रुटियों को सुधारने और भावी आवश्यकताओं के अनुसार संशोधन करने की अनुमति दी गई है। साथ ही, हिन्दी अनुवाद जारी करने की भी अनुमति दी गई है। अनुमोदित वित्तीय अधिकार 1 जुलाई, 2025 से लागू होंगे।
वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2012, भाग-1 में संशोधन के प्रमुख कारणों में 13 वर्ष से अधिक की अवधि में विभिन्न मदों के मूल्यों/लागतों में वृद्धि, कार्यालय संचालन से संबंधित कतिपय नवीन स्वरूपों के व्यय भी प्रचलन में आये हैं। अप्रासंगिक हो गई मदों का विलोपन, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नवीन मदों को सम्मिलित किया जाना, अप्रासंगिक हो चुके कार्यालयीन उपकरण / सामग्री का विलोपन, अधिकारों का विकेंद्रीकरण के क्रियान्वयन में गति प्रदान करने के लिए, बजट प्रावधान का समयसीमा में उपयोग शामिल हैं।
वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2012, भाग-1 में संशोधन नवीन प्रावधान अंतर्गत्बजट नियंत्रण अधिकारी घोषित किया जाने के लिए प्रशासकीय विभाग को अधिकार, Consultancy Firm/ Agency से कार्य के लिए अधिकार, Interns को संलग्न करने के लिए अधिकार, मूलभूत नियम 46 अंतर्गत मानदेय की स्वीकृति, पेंशन / उपदान के अधिक भुगतान को write off करने का अधिकार है।
विभागीय भवन तोड़ने की अनुमति संबधित विभाग देगा। 80 प्रतिशत मेडिकल एडवांस देने का अधिकार विभाग को, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की अनुमति/परामर्श की आवश्यकता नहीं होगी।
वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025 भाग-1 का अनुमोदन इज ऑफ डूइंग बिजनेस शासकीय कायों में लाने का प्रयास हैं।
फोरेंसिक डॉक्टर का बयान: 20 साल में नहीं देखा ऐसा मामला
27 May, 2025 06:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश के खंडवा में आदिवासी महिला के साथ हुए गैंगरेप और हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता ने निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी हैं. महिला के साथ अत्यधिक क्रूरता की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. MP में आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसा कांड! पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तक सिहर गए, बोले-नहीं देखी ऐसी क्रूरता
खंडवा में महिला से दरिंदगी
मध्य प्रदेश के खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप एवं मर्डर की घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी है. इस महिला के साथ भी निर्भया की तरह ही दरिंदगी को अंजाम दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इस वारदात में महिला की आंतें तक उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गईं. यही नहीं, दरिंदों ने वारदात के समय महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाने की भी कोशिश की. स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट भी कहने लगे कि पहली बार देखी ऐसी दरिंदगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की आंतों का पौने छह फीट से भी अधिक हिस्सा उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गया था. उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी भारी चीज से चोट मारने के भी निशान और घाव मिले हैं. यह घाव लात मारने के भी हो सकते हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तश्राव होना और सदमा लगना बताया गया है. इसमें बताया गया है कि महिला की बच्चेदानी और रेक्टम को भी चोट पहुंची है. महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाली फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीमा सूटे के मुताबिक ऐसी दरिंदगी उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखी.
बर्बरता के सवाल पर पुलिस की चुप्पी
कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट के बाहर 176 सेमी तक उसकी आंतें निकल आईं थी. उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. उधर, खंडवा पुलिस इस घटना को महज गैंगरेप बता रही है. पुलिस ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में महिला के साथ बर्बरता संबंधी सवाल पर चुप्पी साध ली है. खंडवा के एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि गैंगरेप के दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शुक्रवार-शनिवार रात की है वारदात
जानकारी के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार-शनिवार की रात की है. उस रात महिला एक शादी समारोह में गई थी, जहां से वापस लौटने में उसे देर हो गई. घर लौटते समय दरिंदे उसे अपने साथ ले गए और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के वक्त दोनों दरिंदे शराब के नशे में धुत थे. महिला ने अपनी क्षमता भर दरिंदों का मुकाबला भी किया था, लेकिन आखिर में वह पश्त हो गई. इसके बाद बदमाशों ने महिला के ऊपर अपनी पूरी ताकत दिखाई.
ये है मामला
पुलिस के मुताबिक 23 मई को खालवा थाने के रोशनी चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें महिला भी अपने गांव के हरी नामक युवक के साथ शामिल हुई थी. यहां से वापस लौटते समय महिला एक अन्य महिला को छोड़ने के लिए उसके घर गई और वहां से हरी के साथ उसके घर चली गई. जहां दूसरा आरोपी सुनील भी आ गया. बताया जा रहा है कि हरी के घर पर ही तीनों ने शराब पीया और शराब के नशे में हरी और सुनील ने इस वारदात को अंजाम दिया. अगली सुबह हरी की मां ने महिला को देखा तो उसने उसके घर वालों को सूचित किया
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत बोगदा पुल क्षेत्र में रूट डायवर्जन, 28 मई से 27 जून तक यातायात में बदलाव
27 May, 2025 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत पुल बोगदा के पास नया मेट्रो स्टेशन बन रहा है. इस काम के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके के यातायात का रास्ता बदल दिया गया है. यह बदलाव 28 मई से शुरू होकर 27 जून 2025 तक लगभग एक महीने तक रहेगा. इस दौरान भारी और मध्यम वाहनों के लिए प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज और प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर जिंसी, धर्मकांटा और मैदामिल जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा. हल्के और दोपहिया वाहनों के लिए पुल बोगदा से शिव मंदिर रोड जिंसी के सामने तक का एक तरफ का रास्ता बंद किया जाएगा.
28 मई से बदला ट्रैफिक रूट
डायवर्सन के समय प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज या रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा से परिहार चौराहा, अशोका गार्डन, अस्सी फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टॉकीज ओवरब्रिज, संगम टॉकीज तिराहा होकर जा सकते हैं. पुल बोगदा से भारत टॉकीज की तरफ जाने वाले हल्के और दोपहिया वाहन जिंसी के सामने तक एक तरफ के रास्ते से चल सकते हैं.
पीएम मोदी का भव्य सपना आकार ले रहा, 101 करोड़ की परियोजना में राजस्थान की शान शामिल
27 May, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर: मध्य प्रदेश के सागर में देश का सबसे बड़ा और भव्य संत रविदास मंदिर और संग्रहालय बनाया जा रहा है. इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है. यह मंदिर और संग्रहालय 101 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है. इस मंदिर का लगभग 70 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है. मंदिर का आकार दूर से नजर आने लगा है. इसका भूमिपूजन 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था और अगस्त 2025 में इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है.
12 एकड़ भूमि में संत रविदास मंदिर
संत रविदास के विचार, दर्शन और आध्यात्म को एक परिसर में स्थान देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार इस मंदिर और संग्रहालय का निर्माण कर रही है. ईश्वर की एकरूपता, समानता और सामाजिक भेदभाव को मिटाने के संदेश के साथ मंदिर और संग्रहालय का निर्माण 12 एकड़ भूमि में 101 करोड़ की राशि से किया जा रहा है, जो संत रविदास के देश विदेश के अनुयायी, भक्तों और श्रृद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र होगा.
लाल पत्थरों से बन रहा भव्य मंदिर
राजस्थान के धौलपुर के वंशीपहाडपुर के लाल पत्थरों से देश का सबसे बड़ा संत रविदास मंदिर आकार लेने लगा है. इसका करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है. मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे भव्य मंदिर की ऊंचाई 66 फीट होगी. मंदिर के गर्भगृह में बिना लोहे के केवल पत्थर, रेत और गिट्टी का प्रयोग कर भव्य और दिव्य स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है.
संत रविदास मन्दिर एवं संग्रहालय
सागर के मकरोनिया नगर पालिका के बड़तूमा के नजदीक इस मंदिर का निर्माण हो रहा है. 12 एकड़ के परिसर के बीचोंबीच 5500 वर्ग फीट में नागर शैली में मुख्य मंदिर बनाया जा रहा है, जिसमें सुंदर और आकर्षक गर्भगृह,अंतराल मंडप और अर्धमंडप का निर्माण हो रहा है. परिसर में संत रविदास के जीवन का वर्णन दीवार पर कलाकृति (म्युरल स्कल्प्चर) के माध्यम से किया जाएगा. दो भव्य प्रवेश द्वार के अलावा विशाल वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी.
इंटरप्रिटेशन म्यूजियम
संत रविदास के दर्शन को प्रदर्शित करने के लिए व्याख्या संग्रहालय (इंटरप्रिटेशन म्यूजियम) का निर्माण किया जा रहा है. म्यूजियम का कुल क्षेत्रफल 14 हजार वर्गफीट होगा, जिसमें संत रविदास के जीवन, दर्शन, पंथ और साहित्य से जुड़ी चार गैलरी बनाई जा रही हैं.
संत रविदास संग्रहालय में होगा विशाल जलकुंड
संत रविदास संग्रहालय में प्रवेश करते ही दर्शनार्थियों को विशाल जलकुंड नजर आएगा. जिसके चारों तरफ शानदार बगीचा होगा, जिसमें विशेष प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे. जलकुंड में आकर्षक नक्काशी के साथ संत रविदास के दर्शन और जीवन से जुड़ी मनोहारी मूर्तियां स्थापित होगी. जलकुंड के आसपास दर्शकों के घूमने के लिए काफी बड़ा गलियारा बनाया जा रहा है.
सरकार की बड़ी तैयारी: अवैध कॉलोनियों को लेकर विजयवर्गीय ने बताया ब्लूप्रिंट
27 May, 2025 10:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सतना: मध्य प्रदेश के नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दो दिवसीय दौरे पर रविवार को सतना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चित्रकूट के समग्र विकास की समीक्षा बैठक की. मंदाकिनी नदी की सफाई को लेकर एमपी-यूपी सरकार के बीच मध्य प्लान तैयार किया. वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में अब अवैध कॉलोनियां नहीं बनेगी, इसको लेकर कड़े कानून बनाए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो अध्यादेश जारी करेंगे.
विकास के लिए करोड़ों रुपए उपलब्ध कराए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रविवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. भगवान श्री राम ने वनवास काल में जिन जगहों पर समय बिताए थे, वैसी सभी धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर एक प्लान तैयार किया और चित्रकूट विकास प्राधिकरण की बैठक की, जहां चित्रकूट के विकास के लिए पहली बार में 48 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई.
एमपी और यूपी सरकार साथ मिलकर करेगी काम
मन्दाकिनी नदी सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया. उन्होंने कहा, "मंदाकिनी नदी की सफाई जन सहयोग से नहीं हो सकती. इसकी सफाई के लिए मशीन की जरूरत पड़ेगी. इसको लेकर हमने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बात की. बातचीत में एमपी-यूपी सरकार साथ मिलकर नदी की सफाई का एक प्लान तैयार करने और उसकी सफाई कराने की बात कही."
मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी को लेकर नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कहा, "प्रदेश भर में अवैध कॉलोनी बनाए जाने के खिलाफ हम कड़े कानून बना रहे हैं. इसके लिए जरूरत पड़ी तो अध्यादेश जारी करेंगे."
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
