मध्य प्रदेश
MP कांग्रेस में होगी सर्जरी, राहुल गांधी ने कसी कमर – कमजोर कड़ियों की होगी पहचान
30 May, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस की सर्जरी करने 3 जून को भोपाल आ रहे हैं. कभी कांग्रेस की उर्वरा जमीन रही मध्य प्रदेश में कमलनाथ के डेढ़ दशक के अलावा 23 साल से पार्टी सत्ता से बाहर है. कांग्रेस को सिंधिया के साथ विधायकों के दलबदल के साथ सत्ता पलट का सबसे बड़ा झटका भी यहीं लगा. राहुल गंधी के इस दौरे में पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ काम करने वाली कांग्रेस की कमजोर कड़ियों की भी पहचान की जाएगी.राहुल गांधी के इस दौरे को पार्टी ने संगठन सृजन अभियान का नाम दिया है. इस दौरे में राहुल गांधी कांग्रेस संगठन की सबसे अहम कड़ी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा पार्टी संगठन के अलग अलग विभागों की बैठके लेंगे. राहुल गांधी मध्य प्रदेश से जुड़े किसी भी कार्यकर्ता और नेता से वन टू वन संवाद भी कर सकते हैं.
राहुल तलाशेंगे कहां हैं कांग्रेस की कमजोर कड़ियां
मध्य प्रदेश कांग्रेस में अर्से बाद संगठन की मजबूती के लिए कोई अभियान शुरू होगा. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि "तीन जून को भोपाल आ रहे राहुल गांधी संगठन से सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस अभियान के जरिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति और सभी जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि इस कवायद का मकसद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ भविष्य की रणनीति तैयार करना है.नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी के वाक्य को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस में जो भी लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन लोगों को भी इस दौरान चिन्हित किया जाएगा. ताकि पार्टी ऐसे लोगों से सतर्क रहकर जनता की आवाज और मजबूती से उठा सके."
किसी भी नेता से वन टू वन कर सकते हैं राहुल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि "ये अभियान पार्टी को नई दिशा, नया जोश और जनता से सीधे जुड़ाव की ताकत देगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए पार्टी की मजबूती के साथ युवाओं किसानों श्रमिकों और समाज के वंचित तबके के बीच कांग्रेस की जड़े दोबारा मजबूत किए जाने की कवायद शुरू की जाएगी. सिंघार ने कहा कि बूथ स्तर तक का जो पार्टी कार्यकर्ता है, उसकी मजबूती के लिए ये अभियान है.उनकी मेहनत संगठन में शीर्ष स्तर तक पहुंचे. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी इस दौरे में किसी भी नेता को वन टू वन बातचीत के लिए बुला सकते हैं. राहुल गांधी ने गुजरात के दौरे के दौरान वहां के प्रवक्ताओं को सबसे ज्यादा ढाई घंटे का समय दिया था.
पूरे देश में कांग्रेस संगठन मजबूत करने निकले हैं राहुल
राहुल गांधी पूरे देश में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए निकल रहे हैं, मध्य प्रदेश से पहले वे गुजरात के दौरे पर थे. यहां भी उन्होंने पार्टी संगठन की न्यूनतम इकाई मंडल स्तर तक संवाद किया था. मध्य प्रदेश में भी इसी तरह से संवाद कर सकते हैं. अभी राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक वे यहां दो दिन भी रुक सकते हैं. इस अभिवेशन में संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा और कार्ययोजना को विस्तार से साझा किया जाएगा.
अभियान के जरिए कांग्रेस के कायाकल्प की तैयारी
इस अभियान के जरिए कांग्रेस को दोबारा मजबूत करने के साथ उसके कायाकल्प की तैयारी है.
जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती
ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना ताकि कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क जनता से हो सके.
नेतृत्व का विकास
युवा और अनुभवी नेताओं को एक मंच पर लाकर नेतृत्व क्षमता का विकास करना.
रणनीतिक संवाद
पार्टी के विभिन्न स्तरों पर संवाद को बढ़ावा देना, ताकि सभी इकाइयां एकजुट होकर कार्य कर सकें.
जनता की समस्याओं का समाधान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने हेतु प्रेरित करना.
जनता की समस्याओं का समाधान: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने हेतु प्रेरित करना
रीवा में आसमान से गिरी मौत की बिजली, पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत
30 May, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रीवा: जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. आसमान से कहर बनकर धरती पर टूट कर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह झुलस गए. हादसे में पति पत्नी समेत 8 वर्षीय मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दो अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवाया.
कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर नैनाशक्ति गांव की है. यहां पर रहने वाले 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा अपनी पत्नी और 8 वर्षीय मसूम बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में स्थित आम के पेड़ के नीचे मड़ई बनाकर रहते थे. गुरुवार की दोहपर परिवार के सभी सदस्य आम के पेड़ के नीचे उसी मड़ई में मौजूद थे, इसी दौरान मौसम में बदलाव हुआ और अचानक से आसमान से कहर बनकर टूटी बिजली सीधा आम के पेड़ पर आ गिरी. बिजली गिरने से वासुदेवा परिवार के सभी सदस्य उसकी चपेट में आ गए.
पति पत्नी समेत मासूम की हुई दर्दनाक मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा, उसकी 26 वर्षीय पत्नी ज्योति वासुदेवा और 8 वर्षीय बेटे किशन वासुदेवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए. आसपास मौजूद लोग दौड़कर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया और घटना की जांच शुरू की.
मौके पर मौजूद पुलिस की टीम
घटना को लेकर एसपी विवेक सिंह ने बाताया कि, ''सेमरिया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर आकाशीय बिजली गिरी थी. बिजली की चपेट में आकर मासूम समेत उसके माता और पिता की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गए. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशनिक टीम के द्वारा पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराई जाएगी.''
एमपी को मिली नई तहसील की सौगात, सीएम मोहन यादव ने दी हरी झंडी
30 May, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
cm mohan yadav: मध्यप्रदेश के पन्ना में मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को महाराज छत्रसाल जयंती समारोह में शामिल हुए। सीएम ने यहां एक तरह जहां हितग्राही सम्मेलन को संबोधित किया तो वहीं 90 करोड़ रूपये से ज्यादा के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस दौरान सीएम ने धरमपुर को तहसील बनाए जाने की मांग को मंजूरी दी और जुगल किशोर लोक का बजट बढ़ाए जाने का ऐलान भी किया।
90 करोड़ से ज्यादा के विकासकार्यों की सौगात
पन्ना में सीएम मोहन यादव ने पहले तो छत्रसाल पार्क में महराजा छत्रसाल की जयंती समारोह में हिस्सा लिया और उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए 90 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान पन्ना जिले के लिए कई घोषणाएं की और भगवान जुगल किशोर लोक के बजट को बढ़ाए जाने का भी ऐलान किया।
धरमपुर को तहसील बनाने पर सहमति
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सीएम मोहन यादव से धरमपुर को नई तहसील बनाने की मांग की तो सीएम ने इस पर अपनी सहमति दी। सीएम ने पन्ना जिले के बृजपुर में कॉलेज खोलने के साथ ही छत्रसाल मैदान के उन्नयन की घोषणा भी की। सीएम मोहन यादव ने विधानसभा चुनाव के वक्त की गई घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की जो घोषणा की थी उसके उद्घाटन के लिए भी वो जल्द पन्ना आएंगे।
मुख्यमंत्री “माँ तुझे प्रणाम’’ महिला प्रतिभागियों की बस को करेंगे रवाना
29 May, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 30 मई को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली “अहिल्या वाहिनी’’ में शामिल होंगे। यह रैली शौर्य स्मारक से सुबह 9 बजे शुरू होगी। रैली में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री बहनों से संवाद करेंगे। वाहन रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर 1250, अंकुर स्कूल से अपेक्स बैंक तिराहा, न्यू मार्केट से रोशनपुरा, रंग महल से जवाहर चौक, अटल पथ से प्लेटिनम प्लाजा चौराहा, अपेक्स बैंक तिराहा से लिंक रोड नबंर एक, 1250 से व्यापम चौराहा होते हुए शौर्य स्मारक पर समाप्त होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव “माँ तुझे प्रणाम’’ योजना में महिला प्रतिभागियों की बस को भी हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। शासन द्वारा “माँ तुझे प्रणाम’’ योजनांतर्गत युवाओं को प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थानों से परिचित कराने का निर्णय लिया गया। ग्वालियर-चंबल संभाग की कुल 90 युवतियों को भोपाल संभाग के प्रमुख स्थल शौर्य स्मारक, मानव संग्रहालय, भोजपुर, वन विहार, साँची स्तूप एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग और घुड़सवारी अकादमी के भ्रमण पर भेजा जा रहा है।
राज्य शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से माँ तुझे प्रणाम योजना वर्ष 2013 में शुरू की गयी। अभी तक 15 हजार 667 युवक-युवतियों को भारत की विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा करवायी जा चुकी है।
लोक संगीत के क्षेत्र मे राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय का विशेष योगदान
29 May, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मान्या ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव सीधी जिले की राष्ट्रीय लोक गायिका एवं देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय का विंध्य क्षेत्र के लोक संगीत को आगे बढ़ाने एवं संरक्षित करने में विशेष योगदान रहा है। सुमान्या पाण्डेय विंध्य क्षेत्र की एक मात्र ऐसी लोक गायिका हैं जो बहुत कम उम्र में देश भर में बघेली लोकगीतों को पहुंचा रही है।
5 वर्ष से गायन
लोक गायिका सुमान्या पाण्डेय 5 वर्ष की छोटी उम्र से मंचीय प्रस्तुति दे रही है। अब तक देश के विभिन्न प्रदेशों लगभग 422 मंचों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक न्यूज चैनल्स में अपने लोकगीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। बघेली लोकगीतों के साथ-साथ बुंदेली, अवधी, मैथिली, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी लोकगीतों का अनुभव भी है।
मान्या सीधी पर्यटन, सीधी पुलिस, नेशनल आर्टिस्ट यूनियन बिहार, झारखंड, उत्थान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति सीधी-रीवा (म.प्र.) की ब्रांड एम्बेसडर भी रही हैं। कांसेप्ट कम्यूनिकेशन कंपनी मुंबई द्वारा मध्यप्रदेश माध्यम, म.प्र. शासन का उपक्रम के द्वारा इन्फ्लुएन्सर नियुक्त किया गया है। आपके द्वारा भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग भोपाल, स्वराज संस्था भोपाल, जनजाजीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी भोपाल, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग भोपाल आदि शासकीय आयोजनों में सहभागिता के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
अविस्मरणीय क्षण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश के रीवा में “धरती कहे पुकार” कार्यक्रम में मान्या पाण्डेय ने प्रस्तुति दी, उक्त प्रस्तुति को प्रधानमंत्री ने 11 मिनट खड़े होकर कार्यक्रम को देखा और मान्या पाण्डेय की प्रसंशा की। मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया था।
मिला सम्मान
वर्ष 2015 से अब तक शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के द्वारा सुमान्या पाण्डेय को लोकगायन पर उत्कृष्ट एवं विशिष्ट 238 सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें 2015 को महाउर कला सम्मान, 2016 में तुलसी सम्मान, 2017 में विंध्य कला सम्मान, 2018 में विंध्य शिखर सम्मान, 2019 में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा कला सम्मान, 2020 में काशी सम्मान, 2021 में छत्तीसगढ कला सम्मान, 2022 में नर्मदा सम्मान, 2023 में नारायणी नमः सम्मान, 2024 में साहित्य कला अकादमी भोपाल के द्वारा साहित्य सम्मान, विंध्य कला सम्मान एवं विन्ध्य लोकरंग सम्मान आदि प्रमुख हैं।
स्वावलंबी महिला सशक्त राष्ट्र
29 May, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : देश व प्रदेश की बेटियाँ एवं महिलायें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व क़ायम कर रही है। वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध मुरैना में सेना के क्षेत्र में अब तक बेटों का ही नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब यहां की बेटियां भी सैन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। हाल ही में अम्बाह के चांद का पुरा गांव की बेटी हिमानी ने सेना के पूना मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग में स्नातक पाठ्यक्रम सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर सेना में कमीशन्ड नर्सिंग आफीसर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। लेफ्टिनेंट बनकर हिमानी ने न केवल अपने परिवार को बल्कि प्रदेश एवं चम्बल अंचल को भी गौरवान्वित किया है।
हिमानी चांद का पुरा गांव के रिटायर्ड सूबेदार माधौ सिंह तोमर एवं श्रीमती सुमन तोमर की पुत्री, नायक विकास तोमर की बहन है। हिमानी को यह उपलब्धि पूना के कैप्टन देवाशीष कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में आयोजित कमीशनिंग सेरेमनी परेड मैदान में हासिल हुई है। हिमानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा शांति निकेतन अंबाह से एवं 12 वी जवाहर नवोदय विद्यालय जौरा से प्राप्त की उसके कोटा एवं ग्वालियर से आगे की परीक्षायों की तैयारी की। महिलाओं के हर क्षेत्र में सशक्त बनने से एक मजबूत राष्ट्र एवं समाज का निर्माण हो रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश एवं मुरैना की महिलाएँ अपना योगदान बखूबी दे रही है।
पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
29 May, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। यह हमारी पारंपरिक शिल्प कला, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। साथ ही वोकल फॉर लोकल का विचार स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाते हुए कारीगरों की आत्मनिर्भरता और उनके स्वावलंबन के लिए भी प्रभावी है। इस दिशा में ग्राम ट्रस्ट द्वारा क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी के माध्यम से की गई पहल कारीगरों को नई पहचान और अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में क्राफ्टरूट्स हस्त शिल्प प्रदर्शनी के भोपाल हाट में शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा राज्यपाल पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज ने भोपाल और इस संपूर्ण अंचल को विशेष पहचान दी है। इसके साथ ही देश लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मना रहा है। देवी अहिल्याबाई ने महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। यह प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर भोपाल में होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं। क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी भी महिला स्वावलंबन की दिशा में सार्थक कदम है। इस दृष्टि से इस प्रदर्शनी का शुभारंभ महिला सम्मेलन के आरंभ का प्रतीक ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों के हस्तशिल्प की अपनी विशेष पहचान और आभा है। ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर के उत्पादों की ख्याति दूर-दूर तक फैलती है और कारीगरों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। बड़े उद्योगों से लेकर कुटीर उद्योगों तक के विस्तार के लिए प्रदेश में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में रोजगार परक उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प से बनने वाले उत्पाद प्लास्टिक का प्रभावी विकल्प हो सकते हैं। राज्य सरकारों, संस्थाओं सहित व्यक्तिगत स्तर पर भी इसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए क्राफ्ट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि कारीगरों को एक राज्य से दूसरे राज्य आने-जाने में यात्रा के लिए राज्य सरकारों द्वारा सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए। महेश्वर में स्थापित धागा बैंक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कारीगरों को उनके कार्यस्थल के आसपास ही कच्चा माल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाना आवश्यक है। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शासकीय अमले की कारीगरों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोगी प्रवृत्ति और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल से हस्तशिल्प को तेजी से प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह और बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
क्राफ्टरूट्स संस्था के संस्थापक अनार पटेल ने कहा कि हस्तशिल्प कृषि के बाद रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। वर्ष 1995 में स्थापित उनकी संस्था द्वारा अब तक 70 हजार से अधिक बहनों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। यह संस्था कारीगरों को बेहतर मार्केटिंग, डिपाईन डेवलपमेंट, गुणवत्ता सुधार और उसे बनाए रखने की तकनीकों का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कच्चे माल की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित कराती है। कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल भी उपस्थित थे।
प्रदेश में 83 हजार से अधिक बच्चों को मिला नि:शुल्क प्रवेश
29 May, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भोपाल के राज्य शिक्षा केन्द्र में गुरूवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित की गई ऑनलाईन लॉटरी में 83 हजार 483 बच्चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश प्राप्त हुआ है। इनमें से 72 हजार 812 बच्चे ऐसे हैं जिन्हें उनके द्वारा चयनित प्रथम वरीयता वाले स्कूलों में प्रवेश मिला है।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने आरटीई के तहत निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी का बटन क्लिक किया। इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर किया गया। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने कहा कि देश भर में आरटीई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम अपनाने वाला अग्रणी राज्य मध्यप्रदेश है। इस पारदर्शी व्यवस्था से अभिभावकों को उनके क्षेत्र के स्कूल और उनमें उपलब्ध सीटों की जानकारी के साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उनके बच्चों को स्कूल में सीट आवंटित हो जाएगी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने लॉटरी में चयनित बच्चों को उनकी पंसद का स्कूल आवंटित होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालक ने पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था निर्मित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेव्हलेपमेंट कॉरपोरेशन (MPSEDC) टीम की प्रशंसा भी की।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पारदर्शी और तकनीक आधारित व्यवस्था अपनाई गई है। इस वर्ष आरटीई के तहत लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत एक लाख 66 हज़ार 751 बच्चे पात्र हुए थे। जिनमें से 83 हजार 483 बच्चों को उनके द्वारा चयनित स्कूलों का आवंटन किया गया है। इनमें से 43 हजार 363 बालक एवं 40 हजार 120 बालिकाएं हैं। जिन्हे आज इस ऑनलाइन लॉटरी मे शामिल करते हुये रेंड़म पद्वति से स्कूल का आवंटन किया गया है। जिन बच्चों को स्कूल का आवंटन हो रहा है, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एसएमएस माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे उनके आवंटित स्कूलों में 2 से 10 जून 2025 तक जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। ऑनलाईन लॉटरी में विभिन्न प्रायवेट स्कूलों की नर्सरी कक्षा में 54 हजार 038, केजी-1 में 22 हज़ार 799 और कक्षा पहली में 6 हज़ार 646 बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश के लिये सीटों का आवंटन हुआ है।
ऑनलाइन लॉटरी में इनमें से 72 हजार 812 बच्चों को उनकी प्रथम वरीयता (फर्स्ट चॉइस) के स्कूलों का, 5 हजार 646 को द्वितीय वरीयता के स्कूलों का, 2 हजार 665 को तृतीय वरीयता के स्कूलों का, 924 को चतुर्थ वरीयता के स्कूलों का, 555 को पांचवीं वरीयता के स्कूलों का, 298 को छटवीं वरीयता के स्कूलों का, 235 को सातवीं वरीयता के स्कूलों का, 157 को आठवीं वरीयता के स्कूलों का, 90 को नवीं वरीयता के स्कूलों का तथा 101 को उनकी दसवीं वरीयता के स्कूलों का आवंटन हुआ है।
यूट्यूब लाइव सत्र के दौरान संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश हेतु पात्र विभिन्न श्रेणियों की बच्चों की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे अधिक संख्या में विभिन्न श्रेणियों के गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के लगभग एक लाख 12 हजार से अधिक बच्चों के आवेदन लॉटरी प्रक्रिया के लिये पात्र हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन
29 May, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा साथ थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सौजन्य भेंट
29 May, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल पटेल ने सिकल सेल जागरूकता के लिए राजभवन मध्य प्रदेश की पहल पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल को भेंट किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
रतलाम-नागदा के बीच रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजना की मंजूरी प्रदेश के लिए बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
29 May, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास और रेल नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। वर्तमान में देश का स्वर्णिम काल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि देश में रेल से अच्छा यातायात का कोई अन्य साधन नहीं है। इस नाते केंद्र सरकार रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाते हुए प्रदेश में अलग-अलग रेलवे ट्रैक को विस्तार दे रही है। इसी क्रम में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने रतलाम से नागदा के बीच रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजना को स्वीकृति दी है जो मध्यप्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। इससे मालवा अंचल में न सिर्फ रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई रेल परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को रेल परियोजनाओं की स्वीकृति से संबंधित प्रेस वार्ता में पन्ना से वर्चुअली जुड़े।
रतलाम-नागदा परियोजना से प्रतिवर्ष बचेगा 7.5 करोड़ लीटर डीजल
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि रतलाम से नागदा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने से प्रतिवर्ष 7.5 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी। रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा। इससे 38 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रोका जा सकेगा। कार्बन उत्सर्जन के लिहाज से देखा जाए तो यह 1.5 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर परियोजना है। वर्चुअल कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, वरिष्ठ सांसद विष्णु दत्त शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश को मिलेगी तीन नई रेल गाड़ियों की सौगात
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि मध्यप्रदेश को जल्द ही तीन नई ट्रेनों की सौगात भी मिलने जा रही है। इनमें पहली ट्रेन रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे, दूसरी ट्रेन जबलपुर से रायपुर वाया नैनपुर-गोंदिया और तीसरी ट्रेन ग्वालियर-भोपाल-पुणे-बंगलुरु शामिल हैं। दो महीने पहले नई दिल्ली से डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है।
सिंहस्थ के लिए प्रयागराज की तर्ज पर विकसित करेंगे रेल सुविधाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने प्रदेश में प्रारंभ नई रेल परियोजनाओं से बड़ी संख्या में रेल उपयोगकर्ता लाभान्वित होंगे। विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और सिंहस्थ-2028 की दृष्टि से छोटे-छोटे अंडरपास तैयार करना आवश्यक हैं। रेल मंत्री वैष्णव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिंहस्थ के भव्य आयोजन के लिए प्रयागराज की तर्ज पर उज्जैन तक रेल सुविधाओं का विकास कार्य होगा।
दो प्रांतों के लगभग बीस लाख नागरिक होंगे लाभान्वित
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए 2 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं की मंजूरी दी। परियोजना की अनुमानित लागत 3,399 करोड़ रूपए है। इन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं के अंतर्गत रतलाम से नागदा के मध्य तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का कार्य होगा। वहीं महाराष्ट्र में वर्धा से बल्हारशाह तक चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इन दोनों मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं के पूर्ण होने पर भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 176 किलोमीटर तक विस्तार होगा। लगभग 784 गांवों में निवासरत 19.74 लाख नागरिकों तक रेलवे संपर्क सुविधा पहुंचेगी। इससे यात्रियों को सुगम एवं निर्बाध यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही वस्तुओं के परिवहन कार्य को भी गति मिलेगी।
31 मई को PM मोदी वर्चुअल माध्यम से दतिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा रनवे बनकर तैयार
29 May, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दतिया: दतिया की धरती पर विकास की एक और उड़ान भरने जा रही है. 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिलेभर में उत्सव जैसा माहौल है. अगर बात करें रनवे की तो दतिया एयरपोर्ट का रनवे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है. इसकी खास बात यह है कि इस रनवे पर एक साथ तीन फ्लाइट्स उतरने की क्षमता है जो इस क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा. शुरुआती चरण में यहां से 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे. ये फ्लाइट्स भोपाल से दतिया और दतिया से खजुराहो के बीच अप-डाउन शुरू होंगी. सप्ताह में चार दिन ये हवाई सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा.
पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अब आसान और त्वरित आवागमन का विकल्प मिलेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जानकारी के मुताबिक दतिया से सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को प्लेन भोपाल से उड़ान भरकर दतिया पहुंचेगा और यहां से खजुराहो के लिए उड़ान भरेगा. वापसी में भी यही रूट फॉलो किया जाएगा. विमान में कुल 19 सीटें होंगी. एयरलाइंस द्वारा दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए शुरू की जा रही हवाई सेवा का प्रारंभिक और संभावित किराया मात्र एक हजार रुपए है, जो ट्रेनों से सस्ता है. दतिया से भोपाल की अनुमानित उड़ान का समय 1.10 घंटे होगी. वहीं खजुराहो की उड़ान 40 मिनट की होगी.
क्राफ्ट मेले में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री बोले – आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं कारीगर
29 May, 2025 12:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्राफ्ट मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोपाल हाट में भोपाल की आत्म बसती है। छोटे-छोटे लोग अपने हुनर पर काम कर रहे हैं। यहां अद्भुत प्रदर्शन लगी है। हमको सबको काम से जोड़ना है। मशीनों से काम करवाने की जगह लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। एमपी का मंत्रलाय क्राफ्ट को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा- स्टील का बर्तन खाने के लिए ठीक नहीं
गुरुवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल हाट में आयोजित क्राफ्ट रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रही। भोपाल के हाट बाजार में पांच दिवसीय क्राफ्ट मेला लगाया गया है। जहां देशभर से आए कलाकारों ने 80 स्टाल लगाए है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल के हाट बाजार में भोपाल की आत्मा बसती है। राजधानी में अद्भुत प्रदर्शनी लगी है। वहीं उन्होंने कहा कि स्टील का बर्तन खाने के लिए ठीक नही है। भोजन कांसे के बर्तन में करना चाहिए।
ग्रामश्री के नाम से देश विदेश में जा रहे प्रोडक्ट- आनंदी बेन पटेल
यूपी की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने हमारी विरासत को बचा कर रखा है। टेक्नोलॉजी का जमाना है अच्छे कपड़े सबको चाहिए। विदेशों से कई बच्चे सीखने आ रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को बड़ी संस्था बनाकर समाज को जोड़ना चाहिए। ग्रामश्री के नाम से देश विदेश में प्रोडक्ट जा रहे है। उन्होंने बताया कि 25 साल पहले पीएम नरेद्र मोदी ने ग्रामश्री नाम सुझाया था। मुझसे पूछा जाता था मेरे परिवार से राजनीति में कौन आएगा, मैं कहती थी राजनीति में मेरे परिवार में कोई नहीं आएगा।
UP की राज्यपाल ने क्राफ्ट पर GST को लेकर दी ये सलाह
वहीं आंनदी बेन पटेल ने क्राफ्ट पर GST को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव को सलाह दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करें और क्राफ्ट पर जीएसटी हटाने की मांग करें। आनंदी बेन ने कहा कि पीएम मोदी जरूर सुनवाई करेंगे।
खेती को मिलेगा विज्ञान का साथ, शिवराज की नई पहल में वैज्ञानिक करेंगे किसानों से सीधा संवाद
29 May, 2025 11:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नया प्रयोग किया है. लैब टू लैंड के इस प्रयोग में 29 मई से अगले 15 दिन तक देश भर में वैज्ञानिक किसानों के बीच खेतों में पहुंचेंगे. खरीफ सीजन में किसानों को लाभ पहुंचाने डेढ़ करोड़ किसानों से मुखातिब होंगे. वैज्ञानिक और उन्नत फसल का रास्ता निकालेंगे.
29 मई को ओडिशा से होगी शुरूआत
29 मई को ओडिशा के पुरी से इस अभियान की शुरूआत होगी. इसके बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 20 राज्यों का दौरा करेंगे. जहां पर वे वैज्ञानिकों के साथ किसानों से संवाद भी करेंगे. ये केन्द्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का हिस्सा होगा. जिसमें 15 दिन के भीतर 700 से ज्यादा जिले, 65 हजार गांव में 2170 वैज्ञानिकों की टीमें डेढ़ करोड़ किसानों के बीच पहुंचेगी.
700 जिले, 65 हजार गांव और डेढ़ करोड़ किसान
देश में ये पहली बार है कि वैज्ञानिक किसानों के बीच पहुंच रहे हैं. 700 जिले के 65 हजार गांवों में डेढ़ करोड़ किसानों की खेती को मुनाफे तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिक भी किसानों के साथ जुट रहे हैं. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रारंभ हो रहे इस विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत 29 मई को ओडिशा के पुरी से हो रही है. जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी शामिल होंगे.
20 राज्यों में पहुंचकर संवाद करेंगे कृषि मंत्री
15 दिनों तक चलने वाले इस वृहद अभियान के दौरान शिवराज सिंह चौहान लगभग 20 राज्यों में प्रवास करेंगे और किसानों ौर वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनसे सीधा संवाद करेंगे. इसमें ओडिशा के बाद 12 जून तक के अभियान के दौरान जम्मू, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में किसानों और वैज्ञानिक टीमों के साथ संवाद में सहभागिता करेंगे.
किसानों को मिलेंगे फसलों से जुड़े जरूरी टिप्स
इस अभियान के दौरान क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा. इसके अलावा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में बताई गई विभिन्न फसलों के चयन और संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक एवं शिक्षित किया जाएगा. इसके अलावा किसानों से फीडबैक भी लिया जाएगा.
किसानों से संवाद करेगी वैज्ञानिकों की टीम
इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम गांवों में जाकर किसानों से संवाद करेगी. अभियान में देशभर के सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), आईसीएआर के सभी 113 संस्थानों, राज्यस्तरीय विभागों एवं कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही प्रगतिशील किसान और कृषि से जुड़े अन्य लोग शामिल होंगे.
'प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारना है'
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि "अभियान का लक्ष्य विभिन्न राज्यों में लगभग डेढ़ करोड़ किसानों तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर उनसे सीधे संवाद करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लैब टू लैंड के विजन को धरातल पर उतारना है. यह अभियान विकसित कृषि के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा"
लाड़ली बहनों को 3000 रुपए, छात्रों के लिए 1 करोड़ की स्कॉलरशिप: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
29 May, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बैतूल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ''लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक की जाएगी.'' कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पैर पड़े. जबकि उम्र में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके, मोहन यादव से बड़े हैं.
धरती की शोभा सारणी में विद्यमान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मठार देव बाबा और मां ताप्ती के जयघोष करते हुए कहा कि, ''बैतूल जिले के सारणी की महिमा न्यारी हैं, सही मायनों में धरती की शोभा सारणी में विद्यमान है. सारणी ने पूरे प्रदेश को ऊर्जा से सराबोर करते हुए विकास के कारवां को आगे बढ़ाया, जिससे मध्यप्रदेश जगमगाया. सारणी के कोल भंडार सोने की तरह हैं. बैतूल जिले को ईश्वर का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ. कोयले के भंडार, मां ताप्ती का उद्गम, उन्नत कृषि इत्यादि प्राकृतिक संपदाओं के साथ यह जनजातीय अंचल विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिले के लोकप्रिय विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने प्रदेश के पहले फूड पार्क की स्थापना बैतूल जिले में ही की है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सेवाभावना का उदाहरण हैं.''
464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और जिले के नवाचार एसएचजी से स्टार्टअप अभियान के तहत स्व सहायता समूह की 4 महिलाओं को स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर वितरित किए. मुख्यमंत्री "विकास के पथ अग्रसर" बैतूल पुस्तिका का विमोचन भी किया.
महिलाओं के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि, ''आज मैं अपनी बहनों से मिलने बैतूल आया हूं. बहनों के जीवन में दुख की छाया कभी ना आए और उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो, इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध हैं.'' उन्होंने कहा कि, ''महिला सशक्तिकरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती प्रदेश भर में मनाई जा रही हैं. प्रदेश की गौरव गोंडवाना की महारानी दुर्गावती ने अपने शौर्य और पराक्रम से एक नहीं बल्कि 52 युद्ध में मुगल आक्रांताओं को परास्त किया. अपने अंतिम युद्ध में भी रानी दुर्गतावती ने गुलामी स्वीकार न करते हुए स्वयं अपने खंजर से बलिदान देकर प्रदेश को गौरवान्वित किया. ऐसा मध्य प्रदेश की बहनों का स्वर्णिम इतिहास रहा है. इसी प्रकार वीरांगना झांसी की रानी ने भी अंग्रेजों को करारी परास्त देकर देश की स्वतंत्रता की नींव रखी.''
जल्द लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 3 हजार रुपए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, ''रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ग्रहण करते हुए बहनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे. प्रतिमाह लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि डाली जा रही है, जिसे आगे बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा. बहनों की आय 1 साल में एक लाख से अधिक हो जाए, इसके लिए लखपति दीदी अभियान जारी है. लखपति दीदी अभियान में 350 से अधिक स्व सहायता समूह काम कर रहे हैं.''
शिक्षा के लिए मिलेगा 1 लाख से 1 करोड़ तक
मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से लगाई गई सर्वसुविधा युक्त रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी में बहनों को शासन की ओर से 5 हजार और फैक्ट्री द्वारा 8000 इस प्रकार की कुल 13 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो रही है. मध्य प्रदेश सरकार बहनों के कल्याण के साथ बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है. बच्चों को साइकिल वितरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूटी वितरण किया जा रहा है. विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए एक लाख से लेकर अगर 1 करोड़ की राशि भी लगे तो मध्य प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी.
आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, ''आतंकवादियों द्वारा हमारी बहनों के सिंदूर को देखने का दुस्साहस करने पर हमारी सेना ने पाकिस्तान में घर में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया है. हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान के हवाई अड्डा को तहस-नहस किया है. अगर आतंकवादी ऐसी नापाक हरकत दोबारा करेंगे तो उन्हें घर में घुसकर मारेंगे, यह प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है.'' मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में 31 मई को होने जा रहे कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया.
पुलिस में 50 से अधिक कांग्रेसियों को हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें ज्ञापन सौंपने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और झड़प की स्थिति बन गई. कांग्रेस के कार्यकर्ता काले गमछे और दुपट्टे पहने हुए थे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर संभावित विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही थी. पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें सलैया गाँव के पास ही रोक दिया. कांग्रेसियों को रोकने के बाद विवाद और बढ़ गया. कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया.
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
