मध्य प्रदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को किया संबोधित
6 Jun, 2025 09:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा सरकारों ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख दूर किए
विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है
हितानंद जी
भोपाल, 06/06/2025। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिलता है क्योंकि हमारी सरकारों में सेवा का भाव है। भाजपा की डबल इंजन की केन्द्र और प्रदेश सरकारों ने विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख को दूर करने का काम किया है। हमें अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर प्रत्येक समाज वर्ग के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है और उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है। हमें ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के तहत बूथ और मंडल स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को ताकत देने का काम करना है। कार्यशाला को जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने भी सम्बोधित किया।
कांग्रेस ने गरीब कल्याण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया- विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का जो अमृतकाल है वह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिलता है क्योंकि हमारी सरकारों में सेवा का भाव है। आजादी के बाद सबसे अधिक सत्ता में रही कांग्रेस ने गरीब कल्याण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 11 वर्षों में विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख को दूर करने का काम किया है। भाजपा की डबल इंजन की केन्द्र और प्रदेश सरकारों की विभिन्न योजनाओं का कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ एवं मंडल पर पहुंचकर चौपालों के माध्यम से हर समाज वर्ग के बीच प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलायेंगे। ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान में 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता करना है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। उन्होंने भोपाल जिले में श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को 95 प्रतिशत बूथों पर सुने जाने पर जिला पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कैडर बेस आर्गेनाइजेशन की पहचान और बूथ अध्यक्ष की सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर किए गए कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया।
15 अगस्त तक कार्यकर्ता लगाएं एक पेड़ मां के नाम- हितानंद जी
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है। हमें ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के तहत बूथ और मंडल स्तर पर पौधारोपण करना है। पेड़ और जल के संरक्षण और संवर्धन के साथ हमारा वातावरण प्लास्टिक मुक्त बनाना, जलाशयों को स्वच्छ रखना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 जून 2024 से ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान प्रारंभ किया था वह आज जनआंदोलन बन चुका है। हमें 2 महीने में अपने-अपने घरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। 9 जून को प्रदेश स्तर और 10-11 जून को जिला स्तर पर पत्रकार-वार्ताओं का आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के जिलों में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर संकल्प लिया जाएगा। योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। श्री हितानंद जी ने भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 95 प्रतिशत बूथों पर सफल बनाने पर जिले की टीम को बधाई दी। बैठक के दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिला प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश परमार ने किया एवं आभार जिला महामंत्री श्री जगदीश यादव ने व्यक्त किया।
गुरू ही जीवन की दिशा तय करते है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
6 Jun, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर में भविष्य के विकास का संकल्प निर्मित हुआ है। ये परिसर राष्ट्रवादी विचारों का जीवंत केंद्र है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों में कुलपति के स्थान पर कुलगुरु संबोधित किए जाने पर कहा कि गुरु शब्द अंधेरे से प्रकाश को जोड़ता है। माता-पिता के बाद गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोटी स्कूल से जुड़े अपने विद्यार्थी परिषद के समय के अनुभव भी साझा किए।
विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण किशोर खंडेलवाल ने दिया। मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किये। खंडेलवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष शिक्षकों के उन्नयन के लिए 3 दिवसीय अभ्यास वर्ग के चलते आयोजित किया जाता है। इसमें अलग-अलग विषय होते हैं। कार्यकम में विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में 10वीं में टॉपर 3 छात्र, छात्राओं एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता मल्लखम्भ खेल में मैडल हासिल करने वाले 4 खिलाड़ी छात्र, छात्राओं का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, सचिव विश्वनाथ सोमन और गिरीश भालेराव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश भालेराव ने किया और आभार प्रदर्शन विश्वनाथ सोमन ने किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में कई कार्यों का किया लोकार्पण
6 Jun, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन स्थित सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को सलामी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्क में सांकेतिक रूप से एक्सरसाइज कर सभी को नियमित व्यायाम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा
6 Jun, 2025 08:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की योजनाओं, क्रियान्वयन की प्रगति तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।
आबिदी ने निर्देशित किया कि सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि केन्द्रों में पेयजल, विद्युतीकरण, स्वच्छता, भवन मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरी हों।
आंगनबाड़ी भवनों के स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सचिव ने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में समय पर बिजली बिल भुगतान पर विशेष जोर देते हुए आकस्मिक व्यय हेतु आबंटित राशि के वित्तीय उपयोग की भी समीक्षा की।
बैठक में प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बारिश पूर्व सामग्री संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मनरेगा अभिसरण के अंतर्गत भवनों की भौतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई।
सचिव आबिदी ने पोषण आहार की जिलेवार उपलब्धता, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार मैपिंग जैसे तकनीकी कार्यों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पी. एल्मा, संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
सीहोर को मीलेगा विकास का तोहफा: 51 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे
6 Jun, 2025 08:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर। सीहोर में 51 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की सात जून को शुरुआत होगी। पीजी कॉलेज मैदान पर प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सात जून को शहर के पीजी कॉलेज में दोपहर को भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, चौहान इस अवसर पर 51 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का श्रीगणेश करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा भव्य कार्यक्रम को लेकर नगर के जन-जन तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के द्वारा घर-घर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने गत दिनों भाजपा के कार्यकर्ता, नेताओं और पार्षदों की बैठक का आयोजन कर भव्य कार्यक्रम को लेकर चर्चा की थी, इसके अलावा समाजजनों और संगठनों से चर्चा की गई है। आगामी सात जून को शहर के पीजी कॉलेज में होने वाले इस 51 करोड़ के विकास कार्य के भूमि पूजन में सीएम डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, बुधनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित पार्षद आदि शामिल रहेंगे।
51 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को देंगे हरी झंडी
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने बताया कि 51 करोड़ रुपये के विकास कार्य में सीवेज, डामरीकरण कायाकल्प योजना से नगर की सड़कें, स्विमिंग पूल, जिम और खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के कार्य आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरवासियों को एक दिन छोड़कर पानी की पूर्ति की जा रही है, लेकिन अमृत-2 मिशन के तहत बनने वाली आधा दर्जन से ज्यादा पानी की टंकियों और करीब 105 किमी लंबी पेयजल पूर्ति लाइन बिछने के बाद 20 सालों तक क्षेत्रवासियों को नियमित भरपूर पानी की सप्लाई होने लगेगी। आगामी दिनों में पूर्व सीएम शिवराज करेंगे 51 करोड़ के विकास कार्य का भूमि-पूजन के अलावा हरी झंडी प्रदान करेंगे।
ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत भोपाल पहुंचा नाबालिग, परिजनों को सौंपा गया
6 Jun, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेल सुरक्षा बल का सजग व मानवीय कार्य
भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत एक बार फिर रेल सुरक्षा बल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक नाबालिग बालक को समय रहते सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। दिनांक 05 जून 2025 को बीना से भोपाल के मध्य मार्गरक्षण ड्यूटी पर कार्यरत रेल सुरक्षा बल के स्टाफ आर. विजय कांत शर्मा को गाड़ी संख्या 12722 में एक नाबालिग बालक संदिग्ध स्थिति में मिला। पूछताछ में बालक ने अपना नाम फरमान पुत्र नौसाद खान, उम्र 15 वर्ष, निवासी छोटी बजरिया, बीना बताया। उसने यह भी बताया कि वह भोपाल में काम की तलाश में आया था, तथा उसका अपने परिजनों से संपर्क टूट गया था। परिजनों का मोबाइल नंबर बताया गया।
आरपीएफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक को तत्काल रेल सुरक्षा बल पोस्ट, भोपाल लाया गया। यहां SIPF संध्या चौधरी द्वारा बच्चे से विस्तार से पूछताछ की गई और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सदस्य श्री धनीराम पवार को इसकी सूचना दी गई।चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देशानुसार, उक्त नाबालिग बालक को विधिवत प्रक्रिया के तहत नित्य सेवा सोसायटी, भोपाल के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द किया गया। यह संपूर्ण कार्यवाही ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत संपन्न की गई, जो रेलवे द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास हेतु संचालित एक विशेष अभियान है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि आरपीएफ की सतर्कता और मानवीय दृष्टिकोण के चलते अनेक मासूम बच्चों को समय रहते सहायता पहुंचाई जा रही है।
सिंधिया का आरोप: राहुल गांधी ने दिव्यांगजनों का किया अपमान
6 Jun, 2025 11:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: राहुल गांधी के भोपाल में लंगड़े घोड़े वाले बयान पर अब भारतीय जानता पार्टी ने चुटकियां लेना शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे थे. उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट पर ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान की तीखी निंदा की है.
'दिव्यांगजनों को अपमानित कर रहे राहुल गांधी'
सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि "मैं मीडिया के माध्यम से उन्हें समझाना चाहता हूं. मैं तो ऐसे अपशब्द को इस्तेमाल भी नहीं करूंगा. प्रधानमंत्री जी ने विकलांग का शब्द परिवर्तित करके दिव्यांग जन का नाम दिया और दिव्यांग जन वो होते हैं, जिन पर भगवान का विशेष आशीर्वाद रहता है, उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है." उन्होंने कहा कि, "दिव्यांग को तो हमें प्रणाम करना चाहिए, जबकि यह लोग उन्हें अपमानित करते हैं अब ऐसे लोग किस हद तक जाएंगे यह हम कल्पना भी नहीं कर सकते."
आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार को लेकर जताया गर्व
ग्वालियर पहुंचे सिंधिया एमपीएल के शुभारंभ के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. एमपीएल की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आईपीएल में जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम कप्तान रजत पाटीदार के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि "इस बात की सभी को खुशी है कि मध्य प्रदेश का एक होनहार क्रिकेटर रजत पाटीदार जिसने लीग से छलांग लगाकर बेंगलुरु के रॉयल चैलेंजर्स टीम की कप्तानी की और आईपीएल के 18वे संस्करण में सभी के साथ मिलकर गोल्ड कप जीता. मध्य प्रदेश लीग ने ऐसे एक दो नहीं बल्कि 11 खिलाड़ियों को आईपीएल तक स्थान दिया है.
बेटे महाआर्यमन सिंधिया को लेकर कही बड़ी बात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "मुझे गर्व है कि मेरे लड़के महाआर्यमन सिंधिया ने इस एमपी लीग की शुरुआत की थी. इस साल दूसरा एडिशन ग्वालियर में खेला जा रहा है. कई खिलाड़ी हमारे पहले ही एमपीएल में शामिल हैं और इस साल महिला टीम्स की भी शुरुआत हो रही है."
ईद की नमाज और कुर्बानी पर वक्फ बोर्ड की सख्ती, जारी की अहम एडवाइजरी
6 Jun, 2025 10:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने कहा है की ईद की नमाज मस्जिद परिसर में ही पढ़ी जाएगी. बोर्ड की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की गई है. उसमें कहा गया है कि कुर्बानी का कोई भी वीडियो या ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल ना किया जाए. वक्फ बोर्ड की ओर से कहा गया है कि कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी की जाए.
सभी कलेक्टर एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराएं
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर खान ने कहा कि "इद-उल-अजहा इस्लाम का सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है. इसी के लिए सभी वक्फ मुतवल्लियों और प्रबंध समितियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. सात बिंदुओं में वक्फ बोर्ड की तरफ से ये एडवाइजरी जारी की गई है.
ईद-उल-अजहा को सफल बनाने की दृष्टि से प्रदेश के समस्त कलेक्टर जिला दंडाधिकारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराएं. इससे आम जन भी बाखबर रहे.
कुर्बानी की जगह को चारों तरफ से दीवार अथवा टीनशेड से बंद रखें. उक्त जगहों पर आवश्यक दवाईयों का छिड़काव करवाएं.
इस अवसर पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाना अपनी धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी समझें.
कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें. उसे भली-भांति ढंक कर अपने स्थान तक ले जावें. कुर्बानी के जानवर की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित एवं नगर निगम /पालिका द्वारा रखे कन्टेनर अथवा चयनित जगहों पर डालेंगी.
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी सूरत में न करें एवं सरकारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करें.
कुर्बानी का कोई वीडियो ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी ना करें.
ईद की नमाज केवल ईदगाह के अंदर व मस्जिद परिसर में ही पढ़ें. गैर जरुरी तौर पर सड़कों में नमाज़ अदा करने से बचें.जरुरत महसूस होने पर स्थानीय प्रसासन को भरोसे में लेकर ईद की नमाज अदा करे.
किस जानवर की करें कुर्बानी, आप पर फर्ज है या नहीं, क्या कहता है इस्लाम
भारत में दिखा ईद-उल-अजहा का चांद, तय हुई बकरीद की तारीख
सुबह 6.30 बजे होगी ईद की नमाज
ईद की नमाज शनिवार को सुबह 6:30 बजे होगी. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि "इस बार ढाई सौ (250) वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे. जो व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालेंगे. पार्किंग स्थल को सुचारू एवं सरल बनाया गया है. अगले चरण में ईदगाह परिसर में जनता को और भी नए नवाचार देखने को मिलेंगे."
सिंधिया का संकेत: भारत में स्टारलिंक सेवा को जल्द मिल सकती है हरी झंडी
6 Jun, 2025 09:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Jyotiraditya Scindia – एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देश में जल्द ही सेटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट का लाइसेंस दिया जाएगा। ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे टेलीकॉम के गुलदस्ते में एक नया फूल बताया। खास बात यह है कि भारत में ऑपरेटिंग लाइसेंस मिलने के बाद मस्क की कंपनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को सस्ता अनलिमिटेड डाटा मिल सकेगा। मीडिया रिपोर्ट में स्टारलिंक द्वारा महज 840 रुपए में अनलिमिटेड डाटा देने की बात कही जा रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया से रूबरू हुए थे। उन्होंने सेटेलाइट लाइसेंस के साथ ही स्पेक्ट्रम के दिए जाने के संबंध में भी बताया।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट का लाइसेंस दिए जाने की पुष्टि की है। ग्वालियर में उन्होंने कहा कि स्टारलिंक की जो सेटेलाइट कनेक्टिविटी है वह फूलों के गुलदस्ते की तरह है… टेलीकॉम के गुलदस्ते में एक नया फूल है।
दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्रकारों से बोले कि पुराने जमाने में केबल या फिक्स लाइन होती थी, और उसे भी घुमाना पड़ता था। अब मोबाइल कनेक्टिविटी हो गई है और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी भी, ऑप्टिकल फाइबर की भी कनेक्टिविटी आ गई है। इसी के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी महत्वपूर्ण है। दूर दराज के इलाकों में जहां हम वायर नहीं ले जा सकते, जहां टावर स्थापित नहीं कर सकते, वहां सेटेलाइट से ही कनेक्टिविटी बढ़ सकती है।
तीसरा लाइसेंस स्टारलिंक को दिया जा रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए जल्द ही तीसरा लाइसेंस दिया जाएगा। पहला लाइसेंस भारतीय ग्रुप कंपनी वन वेब को दिया गया था, दूसरा लाइसेंस रिलायंस को दिया और अब तीसरा लाइसेंस स्टारलिंक को दिया जा रहा है। इसके बाद सरकार के द्वारा स्पेक्ट्रम दिया जाएगा। इसके बाद यह सर्विस भी तेज गति से देश में पूर्ण रूप से चालू हो जाएगी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क की कंपनी बहुत सस्ता डाटा उपलब्ध कराएगी। महज 840 रुपए में अनलिमिटेड डाटा देगी।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन स्टारलिंक को पहले ही लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) दे चुका है। अब सिर्फ फाइनल अप्रूवल मिलना बाकी है।
अस्पताल की भीड़ से मिलेगी राहत, सरकार का घर-घर इलाज योजना पर फोकस
6 Jun, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Tele medicine service- सरकारी अस्पतालों में लगनेवाली लंबी लाइनों की झंझट से अब मरीजों को मुक्ति मिल रही है। इसके लिए सरकार ने टेली मेडिसिन सेवा से मरीजों को घर बैठे इलाज मुहैया कराने का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसमें मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर्स से उपचार की सुविधा मिलेगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार को गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और हमीदिया चिकित्सालय में नए टेली मेडिसिन सेंटर का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने टेली मेडिसिन हब रूम से सीहोर के मरीज और डॉक्टर्स से बात की। उन्होंने प्रेरणा सेवा ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल को भेंट किए गए ई-रिक्शा और हॉस्पिटल में स्थापित बेबी फीडिंग रूम का लोकार्पण भी किया। थैलेसीमिया डे केयर सेंटर के बच्चों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
टेली मेडिसिन सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा बेहतर इलाज एवं परामर्श प्राप्त होगा।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मौके पर कहा कि टेली मेडिसिन सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। फोन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से घर बैठे नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं।
मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञों से उपचार सुविधा
टेलीमेडिसिन सेवा से मरीजों की रेफरल संख्या भी कम होगी, जिससे मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में दबाव कम होगा। मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञों से उपचार सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की डीन कविता सिंह भी उपस्थित थीं।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हॉस्पिटल कैंपस में जर्जर भवनों के रिनोवेशन की बात कही। उन्होंने कमला नेहरू हॉस्पिटल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में परिवर्तित करने का भी आश्वासन दिया। गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक सुनील टंडन ने बताया कि चिकित्सालय में शव वाहन, नवीन कैथ लैब, सीटी-स्केन और एमआरआई जांच सुविधा की स्थापना की जा रही है।
आरटीओ अधिकारी और एजेंट की रिश्वतखोरी पकड़ाई, लोकायुक्त ने की कड़ी कार्रवाई
5 Jun, 2025 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले का है जहां आरटीओ ऑफिस में चल रहे रिश्वत के खेल पर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां महिला जिला परिवहन अधिकारी और एजेंट की जोड़ी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है।
लाइसेंस रिनिवल के एवज में मांगी 30 हजार रिश्वत
शिकायतकर्ता चेतन शर्मा निवासी अंजड़ ने बताया कि उसका भाई परिवार के भरण पोषण के लिए आरटीओ एजेंट के रूप में काम करता है। वो आरटीओ अधिकारी रीना किराड़े से 20-22 लाइसेंस रिनिवल व अन्य कार्य के लिए मिलने पहुंचा तो उन्होंने एजेंट विवेक मलतारे से मिलने और प्रोसेस करने की बात कही। जब हम मलतारे से मिले तो उन्होंने 30 हजार रुपयों की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए का लेन देन तय हुआ था। जिसकी शिकायत उन्होंने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में की थी।
रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाई आरटीओ अधिकारी-एजेंट की जोड़ी
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को रिश्वत के 10 हजार रूपये लेकर शिकायतकर्ता को रिश्वत देने भेजा। अंजड़ नगर के गायत्री मंदिर के पास जैसे ही एजेंट विवेक मलतारे ने रिश्वत के नोट लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। लोकायुक्त की टीम एजेंट को पकड़कर आरटीओ कार्यालय लाई जहां आरटीओ एजेंट के साथ ही जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े को भी आरोपी बनाया गया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से आरटीओ दफ्तर व वहां काम करने वाले एजेंटों में हड़कंप मच गया।
बैठक से पहले दुखद घटना: भाजपा नेता का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक
5 Jun, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक भाजपा नेता के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। राजगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री गोपाल खत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। गोपाल खत्री भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर गोपाल खत्री के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
हार्ट अटैक से भाजपा नेता का निधन
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोपाल खत्री का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। नरसिंहगढ़ के रहने वाले गोपाल खत्री वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री थे जो अपने साथियों के साथ विशेष बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को साथियों के साथ नरसिंहगढ़ से पचोर जा रहे थे । रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आया और जब तक साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। इधर गोपाल खत्री के निधन की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी और पचोर में होने वाली भाजपा की बैठक को स्थगित कर दिया गया।
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया दुख
गोपाल खत्री के निधन पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है- भाजपा राजगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री श्री गोपाल खत्री जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में विश्रांति दें व उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ऊँ शांति:।
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: रक्षाबंधन पर मिलेगी बोनस राशि, सरकार ने किया ऐलान
5 Jun, 2025 09:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ladli Behna Yojana – मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को इस बार भी रक्षाबंधन पर बड़ा उपहार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में यह ऐलान किया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रखने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। उन्होंने योजना की राशि 3 वर्ष में बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक ले जाने की भी बात कही। सम्मेलन में सीएम ने 49.97 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को हितलाभ भी वितरित किए।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। महिलाओं को संपत्ति के पंजीयन में 2 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके फलस्वरुप पिछले एक साल में 70 प्रतिशत संपत्तियों का पंजीयन महिलाओं के नाम पर हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को उद्योग लगाने के लिए भी छूट का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनपद पंचायत गंगेव के भवन निर्माण तथा हिनौती गौधाम में बांध निर्माण की घोषणा की। मनगवां में स्टेडियम निर्माण तथा देवास हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मनगवां तिवनी मोड़ से प्रयागराज रोड तक टू लेन सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। 5.5 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 16.5 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
मनगवां विधानसभा को 50 करोड़ की सौगात
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र को करीब 50 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 6 लेन ओवरब्रिज और हिनौती गोधाम की सौगात दी है। इसके साथ-साथ कई निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास की गाड़ी सरपट दौड़ती रहेगी। समारोह में गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी उपस्थित थे।
इंदौर में ट्रांसमिशन लाइनों के समीप बने घातक
4 Jun, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) और इंदौर नगर निगम ने शहर में एक्स्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के समीप निर्धारित विद्युत सुरक्षा मापदंड़ो की अवहेलना कर निर्मित किये गये मानव जीवन के लिये घातक और असुरक्षित अनाधिकृत निर्माणों को हटाने के लिये एक मुहिम शुरू की है। इसमें इंदौरवासियों को ट्रांसमिशन लाइनों के संपर्क में आने से होने वाली दुर्घटनाओं की आंशका से बचाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व खजराना क्षेत्र स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय मजदूर मनोज सोलंकी की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना 132 के.व्ही. महालक्ष्मी-साउथ ज़ोन ट्रांसमिशन लाइन के इंडक्शन ज़ोन में निर्माण कार्य किए जाने के कारण हुई थी।
पी.एस. सिस्टम से दी जा रही है चेतावनीः
एम.पी. ट्रांसको इंदौर की अतिरिक्त मुख्य अभियंता नीलम खन्ना ने बताया कि इंदौर के ऐसे सभी क्षेत्र जहां पहले से ही ट्रांसमिशन लाइनें क्रियाशील है, फिर भी विद्युत सुरक्षा मापदंड़ों को नजर अंदाज कर उनके समीप अनाधिकृत निर्माण कर लिये गये है, उन क्षेत्रों में ट्रांसमिशन लाइनों से दुर्घटना एवं जनहानि होने की आंशका के मद्देनजर वहां पर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा सुरक्षा नियमों की जानकारी घर-घर चस्पा की जा रही है। साथ ही कर्मचारी लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से अनाउसमेंट भी कर रहे हैं। जागरूकता एवं जनसुरक्षा के लिये ट्रांसमिशन लाइनों के संपर्क में आने से संभावित खतरों से सचेत भी कराया जा रहा है।
27 मीटर का सुरक्षित कॉरीडोर क्यों है आवश्यकः
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की गाइडलाइन्स के अनुसार, 132 के.व्ही. या इससे ऊपर की एकस्ट्रा हाई टेंशन लाइन के ऊपर या नीचे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य 27 मीटर के कॉरीडोर की न्यूनतम सुरक्षित दूरी के भीतर नहीं किया जाना चाहिए। यह दूरी इसलिए निर्धारित की गई है क्योंकि हवा के दबाव से कंडक्टर (विद्युत तार) झूल सकता है, जिसे स्विंग कहा जाता है। इस स्विंग को ध्यान में रखते हुए यह सुरक्षित दूरी तय की गई है, जिससे किसी भी संभावित विद्युत दुर्घटना को रोका जा सके।
इंदौर के इन संवेदनशील क्षेत्रों में जारी किये गये है 861 नोटिस
घातक निर्माणों को हटाने के लिए इंदौर में लिंबोदी, पल्दा, मूसाखेड़ी, कनाडिया रोड, खजराना, सुखलिया, यशोदा नगर, गौरी नगर, मुखर्जी नगर, महेश यादव नगर, बाणगंगा, लसूडिया, अशोक नगर, आलोक नगर, राऊ, जेतपुरा, मंगल नगर, गणेश धाम, आजाद नगर, संविद नगर, वैभव नगर, खंडवा रोड मछली फार्म, चाणक्यपुरी (देवास), प्रताप नगर (देवास), हरिओम नगर (देवास) जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अब तक 861 नोटिस जारी किए गए हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में होंगे विशेष आयोजन
4 Jun, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट), भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। परिषद के नेतृत्व में प्रदेश की 35 से अधिक सहयोगी संस्थाएं इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
परिषद परिसर, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन” के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण आधारित हैंड्स ऑन टेक्निकल शो आयोजित किया जाएगा। साथ ही "आओ करके देखें" गतिविधि के अंतर्गत इको फ्रेंडली माटी शिल्प उत्पाद निर्माण पर कार्यशाला भी होगी।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना का प्रसार करना एवं नवाचार आधारित वैज्ञानिक समाधानों के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें STEM शो, ग्लोबल वार्मिंग पर इंटरैक्टिव वर्कशॉप, पर्यावरणीय नवाचारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ एवं पर्यावरण अनुकूल पॉटरी उत्पाद निर्माण पर प्रशिक्षण शामिल हैं। पॉटरी निर्माण सत्र आम नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा।
कार्यक्रम 5 जून को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। इच्छुक विद्यार्थी एवं नागरिक https://tinyurl.com/CCLWED2025 लिंक या QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
