मध्य प्रदेश
नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के जानकार समझाएंगे पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना
4 Jun, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ इंदौर में बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके लिए विधिवत रूप से दो सत्रों में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्मिकों के लिए ट्रेनिंग देंगे। पहले चरण में 5 व 6 जून को पोलोग्राउंड इंदौर स्थित सभागार में 40 इंजीनियरों, लाइनमेनों परीक्षण सहाय़कों को पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली य़ोजना की बारीकियां समझाई जाएगी। दूसरे चरण में 9, 10 जून को 40 अन्य कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी
4 Jun, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह भोपाल स्थित कोटरा नेहरू नगर एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा (शहर संभाग दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भदभदा विद्युत वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपकेन्द्र परिसरों में स्वच्छता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा उनकी कार्यक्षमता को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों की नियमित सफाई, तकनीकी संसाधनों का समय पर रखरखाव तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मूलभूत शर्तें है
ऊर्जा मंत्री तोमर ने नेहरु नगर में स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।
दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
4 Jun, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण दिया है। सरकार की भावना सर्वे भवन्तु सुखिन: रही है। दिव्यांगजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनकी परेशानियां दूर करने के लिए सरकार सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग शब्द प्रदान करने से समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक रूप से बदला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र तथा अन्य हितलाभ वितरण कार्यक्रम को पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर ने पृथ्वी पर हमारे जन्म की रचना की है। परमात्मा ने जरूरतमंदों के लिए कुछ बेहतर पुण्य कर्म करने का अवसर भी दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकवि सूरदास, अष्टावक्र, सकुरात, स्वामी रामभद्राचार्य, सुप्रसिद्ध संगीतकार रविंद्र जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि शारीरिक सौंदर्य और शारीरिक पूर्णता से नहीं अपितु विशेषज्ञता पूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देकर इन महान व्यक्तित्वों ने समाज में योगदान दिया और इतिहास में स्थान बनाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण, पुरात्व और जल संसाधन विभागों के दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने हितग्राहियों को स्मार्टफोन एवं मोटराइज्ड साइकिल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा विधायक भगवान दास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। दिव्यांग विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव तथा अतिथिगण को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेशसिंह के आज ही के दिन जन्म दिवस होने पर उनका अभिवादन किया तथा शुभकामनाएं दी।
प्रदेश में 2600 पदों पर की गई दिव्यांगजन की भर्ती
सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की संस्कृति को संजोए रखने के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। दिव्यांगजन के लिए भी अनेक कल्याणाकारी कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन उनकी संवेदनशीलता परिलक्षित होती है। दिव्यांगजनों को शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन, छात्रवृत्ति आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। देश भर में दिव्यांगजन के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नौकरियों में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 2600 पदों पर दिव्यांगजनों की भर्ती की गई है। दिव्यांगजन को कृत्रिम अंगों के लिए भटकना न पड़े इस उद्देश्य से उनकी सुविधा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए के लिए कृत्रिम अंग वितरण के लिए जिला स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके लिये राजस्थान की महावीर संस्था को दायित्व सौंपा गया है।
सभी को सम्मान से जीने का अधिकार देना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वे सदैव दिव्यांगजन से संवाद के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प है कि सबको सम्मान से जीने का अधिकार मिले और समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी की दया पर जीवन न जीना पड़े। जब सरकार संवेदनशील होती है तो वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझती है। आज दिव्यांगजन को नियुक्ति मिलना उनके और पूरे परिवार के लिए बड़ी खुशी का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही विरासत के साथ विकास और जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण हो रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के 33 उप यंत्रियों, पुरातत्व विभाग के 10 और जल संसाधन विभाग के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही 97 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।
नर्मदा नदी से लगे ग्रामों में नदी के आसपास स्वच्छता के लिये सामूहिक श्रमदान
4 Jun, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश भर में 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश के नर्मदा नदी से सटे जिलों में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा निरंतर जारी है। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को नर्मदा नदी के किनारों को पर्यावरण सरंक्षण के उद्देश्य से साफ सफाई की शपथ दिलाई जा रही है। इसी के साथ जिलों में तालाबों को चिन्हित कर मछली पालन के जरिये किसानों की आमदनी बढ़ाये जाने के अवसरों की तलाश की जा रही है।
स्वच्छता अभियान चलाया गया
डिण्डौरी जिले में विकासखंड बजाग की ग्राम पंचायत गीधा स्थित संगम गोमती नर्मदा घाट पर मां नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा का विधिवत शुभारंभ नर्मदाष्टक एवं मां नर्मदा की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिले में चल रही यात्रा का उद्देश्य मां नर्मदा के पथ पर जन जागरूकता फैलाना, जल स्रोतों का संरक्षण करना एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस दौरान ग्रामीणों को जल की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के सतत सद्उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नर्मदा सेवा के संकल्प को दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
माँ नर्मदा के उत्तर तटीय ग्रामों में नर्मदा सेवा समितियों का गठन
प्रदेश के 16 जिलों के 51 विकासखंडों में चिन्हित 335 पंचायतों में माँ नर्मदा सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। मंडला जिले में उत्तर तट की प्रत्येक नर्मदा तटीय ग्राम पंचायत में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा पहुँच रही है। यात्रा के दौरान सार्वजनिक चौपालों के माध्यम से नर्मदा सेवा समितियों का गठन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्रा ग्राम बड़ी खैरी से प्रारंभ होकर ग्राम, खुड़िया, पटपरा और छपरी ग्राम में समाप्त हुई। प्रत्येक स्थानों में सभी ग्रामीणजनों के समक्ष पतित पावनी मां के प्रवाह पर वर्तमान समय में किस तरह के दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं इससे अवगत कराया गया। चौपालों में सर्वे प्रपत्र की जानकारी भरवाई गई एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान बांटे गये केसीसी कार्ड
बालाघाट जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर जारी है। जिले में पेयजल स्त्रों की सफाई का कार्य सामूहिक भागीदारी से किया जा रहा है। जिले में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिये जिले में उपलब्ध तालाबों में मछली पालन की और अधिक संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत हर दिन विकासखंडों के 2-2 गांवो में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य विभाग के अमले द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से सम्बंधित विभागों द्वारा कृषि की उन्नत तकनीकों के साथ ही आवश्यक योजनाओँ के हितलाभ भी देने के प्रयास जारी है। बिरसा जनपद के कचनारी में कार्यशाला हुई। जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम कचनारी में रौबदाभाटा की आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को केसीसी कार्ड प्रदान किये गए है। समिति में शामिल 23 सदस्यों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्राप्त करने वाले कार्ड का वितरण किया गया है। समिति के सदस्य कचनारी सिंचाई तालाब में मछली पालन करते है। समिति के सदस्य एक सीजन में करीब 10 टन मछली का विक्रय करते है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत होगा वृहद वृक्षारोपण
भोपाल संभाग आयुक्त श्री संजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों द्वारा बनाई गई कार्य योजना के अनुसार भोपाल नगर में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से नगर के विभिन्न बाग बगीचे एवं हरित क्षेत्र में वृक्षारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य ऐसा हो कि अधिक से अधिक पौधे जीवित रहे। संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर के सभी बाग बगीचों की मैपिंग और जियो टैगिंग करा ली जाए जिसमें बगीचे का नाम, एरिया, नगर निगम के जोन एवं वार्ड का नाम, सिंचाई के लिए पानी का स्रोत, देखभाल करने वाले अधिकारी /कर्मचारी का नाम एवं मोबाइल नंबर आदि जानकारियां हों। नगर निगम सीमा के बाहर के नगरीय क्षेत्र में भी कार्य योजना बनाकर वृक्षारोपण कराया जाए। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि भोपाल नगर में नगर निगम के 157 पार्क हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी, राजधानी परियोजना एवं वन विभाग के बाग बगीचे हैं। नगर में कालिया सोत, खानू गांव सहित पांच क्षेत्रों का चयन किया गया है जहां व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि नगर के विभिन्न जल स्रोतों से प्रदूषण हटाने का कार्य भी निरंतर किया जाए. नगर निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि भोपाल नगर में कुल 12 तालाब है, जिनमें से किसी भी तालाब में उद्योगों का प्रदूषित पानी नहीं मिलता है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल में टेन्ट में किया रात्रि विश्राम
4 Jun, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पर्यावरण सुरक्षा के अपने संकल्प के तहत मंगलवार की रात भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास के समीप पार्क में टेन्ट में रात्रि विश्राम किया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को संकल्प अनुसार टेन्ट में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति एक जीवंत प्रतिबद्धता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर सभी को यह संदेश देना है कि हमारे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जब विचार और व्यवहार में सामंजस्य होता है, तभी संकल्पों की सार्थकता पूर्ण होती है।
मंत्री शुक्ला ने ली मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक
4 Jun, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने विभागीय सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिये है। मंत्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने प्रदेश के किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित पीएम कुसुम "ए" और "सी"योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भोपाल में कोरोना की वापसी, 42 साल की महिला संक्रमित पाई गई
4 Jun, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
COVID-19 cases in Bhopal: देश भर में कोरोना महामारी एक बार फिर से डरा रही है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोविड 19 का एक मामला सामने आया है. यहां एक 42 वर्षीय महिला इससे संक्रमित पाई गईं. महिला को मंगलवार शाम आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया और वर्तमान में वह निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में इलाजरत है. वह पिछले कुछ दिनों से सर्दी और गले में खराश की शिकायत से परेशान थी और इलाज के लिए ओपीडी में आई थी.
इंदौर, ग्वालियर में मिल चुके हैं कई मरीज
बता दें कि इंदौर और ग्वालियर में कोरोना के केस सामने आ चुके हैं. इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले सामने आने के बाद उपचाराधीन मरीजों की तादाद बढ़कर 12 हो गई. जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अंशुल मिश्रा ने बताया कि ताजा मामलों में दो पुरुषों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और दोनों संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से एक 21 वर्षीय युवक इंदौर के पड़ोसी शहर देवास का रहने वाला है और वह 27 मई को दिल्ली से देवास लौटा था. मिश्रा ने बताया, 'युवक की बहन ने भी उसके साथ दिल्ली की यात्रा की थी. वह पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाई जा चुकी है.'वहीं बीते दिन ग्वालियर में भी पहला केस सामने आया. शहर के पॉश इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. इसकी पुष्टि होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.
हरिशंकरपुरम श्रीराम कॉलोनी निवासी एक शख्स कुछ दिनों से बीमाऱ थे. उन्हें लग रहा था कि वे वायरल की चपेट मे हैँ. लेकिन इलाज के बाद भी जब उन्हें आराम नहीं मिला तो उन्होंने कोविड का टेस्ट कराया. ज़ब उसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली. इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें घर मे ही क्वारंटीन किया गया. साथ ही उनके स्वास्थ्य पर निगाह रखी जा रही है.
अमरपाटन ड्यूटी पर DSP मिश्रा को पति से जान का खतरा, जताई सुरक्षा की मांग
4 Jun, 2025 04:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कटनी। कटनी से स्थानांतरण हुईं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन वहां के अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एसपी को लिखा है कि यहां ड्यूटी के दौरान उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं।
शैलेंद्र बिहारी वर्तमान में दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए। डीआईजी का कहना है कि ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र के स्वजन द्वारा जबलपुर में बयान दर्ज कराने के बाद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी।
सीएम ने कटनी एसपी को हटा दिया था
बता दें कि डीएसपी के पिता, बेटे व तहसीलदार के स्वजन के साथ कटनी सीएसपी बंगले में गत 31 मई की रात हुई मारपीट की घटना के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटा दिया गया। उनके कार्यालय में तीसरे दिन भी सन्नाटा रहा।
पूर्व एसपी पर लगाया था पत्नी से अलग करने का आरोप
उम्मीद है कि नए एसपी अभिनव विश्वकर्मा आज कटनी में ज्वाइनिंग दे सकते हैं। दरअसल, डीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक रंजन पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने और पत्नी से अलग कराने का आरोप लगाते हुए शिकायतें की थीं, जबकि डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी पति पर शक करने और उससे ऊंचा ओहदा होने पर रंजिश रखते हुए बदनाम करने का आरोप लगाए थे।
इस बीच कटनी में सीएसपी पद से ख्याति का तबादला अमरपाटन डीएसपी के रूप में कर दिया गया। शनिवार को वह अपने बंगले में समान पैक करा रही थीं, तभी उनके माता-पिता सहित पति व अन्य स्वजन पहुंच गए थे। बंगले में विवाद होने के बाद पहुंचे पुलिस बल ने स्वजन से मारपीट कर दी थी।
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी घिरे, सीएम मोहन यादव ने जताई तीखी आपत्ति; कहा- राहुल गांधी माफी मांगें
4 Jun, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार किया है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए वक्तव्य पर माफी मांगनी चाहिए. मंगलवार को राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वक्तव्य दिया था. सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस की जड़ जमाने के लिए और कांग्रेस की ताकत के लिए, संगठन सृजन के लिए राहुल गांधी आए थे. लेकिन इस दौरान पीएम पर उनका बयान अमर्यादित था.
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के जूते पहनकर पुष्पांजलि करने को लेकर पर भी कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि पुष्पांजलि करने से पहले जूते उतारना हमारा भारतीय संस्कार है, लेकिन उन्होंने इसका ध्यान नहीं रखा. मोहन यादव ने कहा कि इसी प्रकार वो अपनी भाषा पर भी नियंत्रण नहीं रखते इसीलिए जनता कांग्रेस को पसंद नहीं करती है.
राहुल पर देश के खिलाफ बोलेने का आरोप
सीएम डॉ. मोहन यादव ने तंज कसा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मर्यादा छोड़कर जिस अंदाज में बोलते हैं, उससे ना केवल उनकी प्रतिष्ठा खराब होती है बल्कि उनका बयान देश के संस्कार के विरुद्ध भी दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि जिस ढंग से उन्होंने ट्रम्प पर बात की, इससे एक तरह से उनका हल्कापन सबके सामने आ गया है. मैं कटु शब्दों में इसकी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सेना ने किस प्रकार पाकिस्तान की हालत खराब की, दुनिया भी इस बात को मानती है. हमारे सांसद दुनिया में जा-जा कर बातें कर रहे हैं. लेकिन राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के गरिमापूर्ण पद की मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं.
राहुल गांधी कब परिपक्व होंगे- यादव
सीएम डॉ. यादव ने यह भी तंज कसा कि आखिर राहुल गांधी कांग्रेस को कहां ले जाकर छोड़ेंगे? उनके व्यवहार बताते हैं आखिर वो कब मेच्योर होंगे, कब परिपक्व होंगे?. सीएम यादव ने यह भी कहा कि हालांकि यह कांग्रेस का मामला है, कांग्रेस ही जाने. लेकिन मैं फिर से एक बार प्रधानमंत्री के बारे में बोले गए राहुल गांधी के वक्तव्य की कटु शब्दों में निंदा करता हूं. कांग्रेस संगठन और राहुल गांधी को इस मामले पर तुरंत माफी मांगना चाहिए.
भोपाल: AIIMS डायरेक्टर के नाम से ठगी की कोशिश, सतर्क रहने की अपील
4 Jun, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक गंभीर साइबर ठगी (Cyber fraud) का मामला सामने आया है, जहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए आम नागरिकों से ठगी की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में AIIMS प्रशासन ने मंगलवार शाम एक औपचारिक चेतावनी जारी की है.
AIIMS भोपाल ने बताया कि साइबर अपराधियों ने डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नाम से नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाई है. इन प्रोफाइल्स के जरिए पहले लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई और फिर अलग-अलग बहानों से उनसे पैसे की मांग की जा रही है. बीते दो दिनों में प्रो. अजय सिंह के नाम से कम से कम तीन फेक प्रोफाइल बनाए जाने की जानकारी सामने आई है.
प्रो. अजय सिंह ने स्वयं इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब उनके नाम का दुरुपयोग कर ऐसा किया गया हो. पूर्व में भी कई बार फर्जी प्रोफाइल बना कर लोगों को ठगा गया है. उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी रिक्वेस्ट या संदेश पर विश्वास न करने की अपील की है.
AIIMS भोपाल ने साइबर ठगी को रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों को सूचना दी है और इस मामले की जांच की जा रही है. संस्थान ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करें.
सिर पर चमका ताज, जाह्नवी मल्होत्रा बनीं मिस मध्य प्रदेश यूनिवर्स 2025
4 Jun, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: बीते दिन मध्य प्रदेश यूनिवर्स (Miss Madhya Pradesh Universe) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें एक से बढ़कर रॉकिंग परफॉर्मेंस, शॉर्ट ड्रेस राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड, रैम्प वॉक में टैलेंट की मानो बारिश हो रही थी। यहां पूरे मध्यप्रदेश से चुनी गई 13 प्रतिभागियों ने अपना बेस्ट परफॉर्म कर ऑडियंस और जजेस का दिल जीतने की कोशिश की।
फिनाले में 13 प्रतिभागियों लावण्या नामदेव, नैनश्री सिंह, जान्हवी मल्होत्रा, परान्सवी पाटिल, हनी तेजवानी, श्रेया बेड़िया, यामिनी माखुर, त्रषा सक्सेना, ताप्ती ठाकुर, रूनशिखा राठौर, सोनाली सिंह राठौर, हिमांशा शर्मा, प्रिया द्विवेदी ने भाग लिया। फिनाले की शुरुआत प्रतिभागियों की डांस परफॉर्मेंस से हुई। इसके बाद हर राउंड के बाद प्रतिभागी एलिमिनेट होते गए। मौके पर जज के पैनल में रिया सिंघा (मिस यूनिवर्स इंडिया), अमजद खान (डायरेक्टर, फ्रेंचाइजी ऑपरेशंस इंडिया), शैफाली शर्मा (स्टेट डायरेक्टर) मौजूद थीं।
जाह्नवी मल्होत्रा ने जीता खिताब
बता दें कि भोपाल की जाह्नवी मल्होत्रा ने मिस मध्य प्रदेश यूनिवर्स का खिताब जीता। खिताब मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह क्राउन अपने सिर पर सजा देख मैं बहुत खुश हूं. क्योंकि मैंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की है। मैंने इस खिताब को हासिल किया है, अब मैं मिस यूनिवर्स इंडिया में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करूंगी। मुझे उम्मीद है कि मैं यह क्राउन फिर से जीतूं। जाह्नवी ने आगे कहा कि अगर मैं मिस यूनिवर्स बनती हूं तो बॉलीवुड के अलावा दूसरी काफी चीजों के लिए काम करना चाहूंगी।
वहीं ताप्ती ठाकुर पहली रनरअप रहीं और श्रेया बेड़ियां दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने यह क्राउन अपने नाम करने के बाद खुशी जाहिर की और कहा कि अब हमारी अगली मंजिल मुंबई होगी। अब हम ब्रांड्स के लिए काम करेंगे और हम अपनी स्किल्स पर भी मेहनत करेंगे।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: एमपी में इन नेताओं के दम पर कांग्रेस करेगी बाजी
4 Jun, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Congress- एमपी में कांग्रेस को नवजीवन देने के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल आए हैं और एक के बाद एक कई बैठकें ले रहे हैं। भोपाल एयरपोर्ट से सीधे पीसीसी कार्यालय आकर उन्होंने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक ली। इसके बाद राहुल गांधी मध्यप्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों से रूबरू हुए। विधायकों की बैठक में दिलचस्प वाकया हुआ। एक विधायक ने साफ कह दिया कि मध्यप्रदेश में अभी एक भी ऐसा नेता नहीं है जो कांग्रेस को चुनाव जिता सके। इसपर राहुल गांधी ने गंभीरता दिखाते हुए प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे एक नहीं अनेक नेता हैं जो पार्टी को चुनावी जीत दिला सकते हैं।
राहुल गांधी के दौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश जगा दिया है। एयरपोर्ट से पीसीसी कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया। कई कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की कार को ही रोक लिया। धक्कामुक्की करते कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी बमुश्किल हटा पाए।
पीसीसी कार्यालय में लगातार बैठकें लेने के बाद राहुल गांधी होटल ताज पहुंच गए। वे यहां करीब एक घंटा रहे।
इसके बाद प्रदेशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करने रवीन्द्र भवन गए।
इससे पहले पीसीसी कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेस विधायक शामिल हुए। राहुल गांधी ने विधायकों से भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने को कहा। इसके लिए तैयार की गई पार्टी लाइन पर अमल करने की भी बात कही गई।
विधायकों की बैठक में प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठे
विधायकों की बैठक में प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठे। सेमरिया के विधायक अभय मिश्रा इस मुद्दे पर मुखर हो गए। उन्होंने साफ कह दिया कि मध्यप्रदेश में अभी एक भी ऐसा नेता नहीं दिख रहा है जोकि कांग्रेस को चुनाव जिता सके! हालांकि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा की इस बात को राहुल गांधी ने नकार दिया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर भरोसा जताया।
10 नेता जो प्रदेश में सरकार बनाने का माद्दा रखते हैं
राहलु गांधी ने विधायक अभय मिश्रा से कहा कि प्रदेश में ऐसे अनेक नेता हैं। उन्होंने कहा कि आपको भले ही नजर नहीं आ रहे लेकिन मुझे ऐसे 10 नेता दिखाई देते हैं जो प्रदेश में सरकार बनाने का माद्दा रखते हैं। उनमें नेतृत्व करने की पूर्ण क्षमता नजर आती है।
एमपी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के तबादले
4 Jun, 2025 08:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
IPS TRANSFER: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, तीनों ही भारतीय पुलिस सेवा यानि आइपीएस अधिकारी हैं। गृह विभाग ने तीनों आइपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 3 अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें खरगोन के ASP भी शामिल हैं जिन्हें अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल का असिस्टेंट बनाया गया है।
राज्यपाल के असिस्टेंट 2019 बैच के आइपीएस शशांक को अब नगरीय पुलिस जोन 1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) बना दिया गया है। इसी तरह खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 2021 बैच के नरेंद्र रावत को अब गवर्नर के असिस्टेंट के रूप में पदस्थ किया गया है।
आइपीएस प्रियंका शुक्ला भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में भोपाल में नगरीय पुलिस जोन 1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर पदस्थ आइपीएस प्रियंका शुक्ला को भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। वे 2019 बैच की आइपीएस हैं।
अमरकंटक पावर प्लांट स्विच यार्ड का विस्तार कार्य तय समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें
3 Jun, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने रीवा में अमरकंटक पावर प्लांट के 220 के.व्ही. स्विच यार्ड के विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चचाई में 660 मेगावॉट की निर्माणाधीन यूनिट से विद्युत निकासी के लिये स्विच यार्ड और ट्रांसमिशन लाइनों की शिफ्टिंग के कार्यों को समय-सीमा, उच्चतम गुणवत्ता और प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
ट्रिपिंग में आई कमी को बताया बड़ी उपलब्धि
बैठक में विंध्य क्षेत्र में ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इंजी. तिवारी ने पिछले तीन वर्षों में ट्रिपिंग की घटनाओं में आई उल्लेखनीय कमी को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह मेंटेनेंस स्टाफ की सजगता और दक्षता का परिणाम है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि इसी तरह सतर्कता बनाए रखें, ताकि ट्रिपिंग की घटनाओं को और भी न्यूनतम किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में सतना, रीवा, सिंगरौली में 470 फाल्ट ट्रिपिंग आईं थी, जबकि 2024-25 में इसकी संख्या घटकर 273 रह गई है।
रिमोट ऑपरेशन के अनुरूप करें सबस्टेशनों का विकास
प्रबंध संचालक ने कहा कि भविष्य में एम.पी. ट्रांसको के सभी एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों को रिमोट ऑपरेशन पर लाने की योजना है। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित अन्य सभी सबस्टेशनों को रिमोट ऑपरेशन के अनुरूप तैयार किये जाने की जरूरत है। उन्होंने यार्ड फेंसिंग जैसे सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन कंपनी के सभी सबस्टेशनों को डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सिस्टम से पूर्ण रूप से आइसोलेट किया जाए ताकि रिमोट ऑपरेशन की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
कर्मचारियों के क्वार्टर्स में हो समान रखरखाव
तिवारी ने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कंपनी के सभी कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टर्स का मेंटेनेंस बिना किसी भेदभाव के समान रूप से किया जाए, जिससे सभी को संतोषजनक आवासीय सुविधाएँ प्राप्त हों।
सीधा संवादः नई पीढ़ी अपनाए प्रो-एक्टिव और इनोवेटिव कार्यशैली
बैठक के दौरान प्रबंध संचालक ने विंध्य क्षेत्र के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय तकनीकी और प्रबंधकीय दृष्टि से कई जटिल चुनौतियाँ लेकर आएगा, जिनका सामना प्रो-एक्टिव सोच, नवाचार, और टीम भावना के साथ करना होगा। उन्होंने ट्रांसको की नई पीढ़ी से सकारात्मक और बहुआयामी कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में जबलपुर मुख्यालय से मुख्य एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता तथा विंध्य क्षेत्र के लगभग 40 सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया।
एनपीएस में मिसिंग क्रेडिट चालान की प्रविष्टियां 15 दिवस में कराने की सुविधा
3 Jun, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश के एनपीएस के अधीन कार्यरत सभी शासकीय सेवक जिनकी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत मिसिंग क्रेडिट चालान की प्रविष्टियां उनके एनएसडीएल पीआरएएन एकाउंट में लंबित है, निराकरण 15 दिवस में करवा सकते हैं। संचालक कोष एवं लेखा डॉ. राजीव सक्सेना ने बताया है कि एनपीएस के मिसिंग क्रेडिट अंशदान की आहरण एवं संवितरण अधिकारी से समायोजन की कार्यवाही करने के लिये कोषालय स्तर पर चिन्हांकन नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासकीय सेवक वांछित अभिलेख एवं चालान की प्रति के साथ आहरण एवं संवितरण अधिकारी से संपर्क कर निराकरण के लिये कार्यवाही कर सकते हैं। आगामी 15 दिवस में समस्या का निराकरण नहीं कराने पर लंबित प्रकरणों की जिम्मेदारी संबंधित शासकीय सेवक/आहरण एवं संवितरण अधिकारी की होगी।
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
