मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी
16 Jun, 2025 08:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसून के प्रवेश से पहले मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। इधर मानसून एक्टिव हो गया है मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून अगले एक दो दिन में एंट्री कर सकता है। इससे पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे के अंदर नरसिंहपुर और डिंडौरी में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
कई जिलों में हुई बारिश पारा, 41 डिग्री पार पहुंचा
रविवार को नरसिंहपुर में 9 घंटे के अंदर 27 मिमी यानी, एक इंच से ज्यादा बारिश हुई । भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया, दतिया में भी बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में हुआ। 12 साल का विशाल चौहान खेत में मक्का लगाकर लौट रहा था। इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सीधी में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया। यहां एक ही दिन में पारा 11.4 डिग्री लुढ़क गया। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट हुई। बड़े शहरों में दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसलिए प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक टर्फ और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। वहीं, मानसून भी सक्रिय है। इस वजह से यह आगे बढ़ रहा है। अगले एक-दो दिन में प्रदेश में एंट्री कर लेगा।
मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
16 जूनः नरसिंहपुर, डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
17 जूनः सागर और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
18 जून: सिवनी, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी-बारिश होने की संभावना है।
19 जून: रीवा, सीधी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, डिंडौरी, मऊगंज, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल और नीमच में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली एयरपोर्ट मेंटेनेंस का असर: भोपाल से उड़ानों के समय में बदलाव
16 Jun, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते राजधानी भोपाल राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Raja Bhoj International Airport) से एयर इंडिया एवं इंडिगो की फ्लाइट का संचालन समय बदल गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने रविवार को जारी शेड्यूल में लाइट के परिवर्तित टाइम एवं निरस्त किए गए ऑपरेशन की जानकारी जारी की है।
यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह इंडिगो एवं एयर इंडिया कॉल सेंटर के संपर्क में रहें। आने वाले दिनों में अपडेट जानकारी उन्हें कॉल सेंटर एवं मोबाइल संदेश के माध्यम दी से जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमित रनवे संचालन के कारण इन परिवर्तनों को आवश्यक बताया गया है।
प्रभावित उड़ानों का ब्योरा
लाइट 6 ई5025/2215 (इंडिगो):
संशोधित प्रस्थान समय: अब सुबह 7 बजे (पहले 7.10 बजे)
भोपाल आगमन का समय पूर्ववत सुबह 6.30 बजे रहेगा।
लाइट एआइ 2527/2528 (एयर इंडिया)
संशोधित आगमन: अब सुबह 5.45 बजे (पहले: 7.15 बजे)
संशोधित प्रस्थान: 6.25 बजे (पहले: 8.5 बजे)
लाइट एआई433/434 (एयर इंडिया)
संशोधित आगमन: दोपहर 3.45 बजे (पहले: 4 बजे)
संशोधित प्रस्थान: 4.25 बजे (पहले: 4.40 बजे)
लाइट 6 ई 2127/2587 (इंडिगो)
रद्द की गई (पहले आगमन: 4.20 बजे, प्रस्थान: 4.50 बजे)
लाड़ली बहनों को मिलने जा रही सौगात, बस कुछ घंटों का और इंतजार
15 Jun, 2025 09:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को जल्द ही सौगात मिलने जा रही है. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में सोमवार को 1552 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि डालने जा रही है. यह राशि लाड़ली बहना योजना की 25 वीं किस्त के रूप में होगी. पहले यह किस्त की राशि 12 जून को जारी होने वाली थी लेकिन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना के चलते राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया था. इसकी वजह से 12 जून को लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को भी जारी नहीं किया जा सका था.
जबलपुर से सिंगल क्लिक से जारी करेंगे राशि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 जून को जबलपुर के शहपुरा विकासखंड के ग्राम बेलखेड़ा में होने जा रहे लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे. यह राशि लाड़ली बहना योजना से जुड़ी 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह 1250 रुपए की राशि खातों में डाली जा रही है. जून 2023 से लेकर अप्रैल 2025 तक कुल 35 हजार 329 करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.
रक्षाबंधन पर बढ़कर मिल सकती है राशि
आमतौर पर राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह की 10 से 15 तारीख के बीच राशि डाली जाना तय किया है. उधर राज्य सरकार इस बार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना के तहत अतिरिक्त राशि का गिफ्ट महिलाओं को दे सकती है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका ऐलान कर चुके हैं. माना जा रहा है कि पिछले बार की तरह इस बार भी लाड़ली बहनों को राज्य सरकार अतिरिक्त राशि खातों में डाल सकती है.
एमपी में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 10 लोगों समेत कई मवेशियों की मौत, घर के बाहर बंधा कुत्ता खंभे के साथ उड़ा
15 Jun, 2025 01:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Weather Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ धमाकेदार बारिश हुई है। बारिश ने एक तरफ तो कुछ इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी तो वहीं, दूसरी तरफ बिजली गिरने से कई लोगों और मवेशियों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि, बीते 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने वाले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कई मवेशी भी मारे गए हैं। जबकि कुछ लोग घायल भी हैं। खास रिपोर्ट में देखें आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने से कहां कैसे हालात रहे।
खरगोन में मकानों की गिरी दीवार
भारी बारिश, आंधी-तफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले जिलों में सबसे पहले बात करते हैं खरगोन की। यहां भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले तीन दिनों से रोजाना शाम को अचानक मौसम बदल जाता है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां चली तेज हवा और आंधी के साथ हुई बारिश से कई घरों में दीवारें गिर गई। बीते दो दिनों से चल रही तेज हवा और आंधी से ग्रामीण अंचलों समेत शहर के मुख्य मार्गो पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान होने के साथ-साथ मार्ग से यातायात भी प्रभावित हुआ।
घर के बाहर बंधा कुत्ता खंभे के साथ उड़ा
इसे जिले के पीपरी गांव में आंधी-तूफान का खासा प्रभाव देखने को मिला। यहां कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। 40 फीट की दीवार गिरने के साथ ही मकान में लगे 40 टीन के पतरे उड़ गए। तूफान की गति का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, घर के बाहर पोल से बंधा कुत्ता पोल समेत करीब 10 फीट उपर उड़कर मकान पर जा गिरा। जिसे बाद में सीढ़ी लगाकर उतारा जा सका।
भरभराकर गिरा मकान
इसी गांव के निवासी कालू सकरिया का मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। कालू का कहना है कि, किस तरह तूफान का रौद्र रूप देखकर जैसे-तैसे परिवार के लोगों ने दूसरे मकान में जाकर सहारा लिया। उनका कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। जिस पर लगे टीन भी उड़ गए। अगर समय रहते घरवाले घर से नहीं भागते तो बड़ी जनहानि तक हो सकती थी। फिलहाल, आंधी-तूफान में लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो चुके कालू ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
धार में बिजली की चपेट में आकर 3 की मौत
बात करें प्रदेश के धार जिले की तो यहां आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बीते 48 घंटों से जारी है। आकाशीय बिजली गिरने से यहां अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई मवेशी भी मारे जा चुके हैं। मृतकों में 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 1 गंभीर घायल हैं। अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते बड़पिपली (सीतापाट) में बिजली गिरने से दो बकरे मारे गए हैं। करीब 4 मवेशी इसकी चपेट में आए हैं। सरदारपुर तहसील के सरदारपुर थाना ओर अमझेरा थाना अंतर्गत ये घटना हुई है।
आष्टा में बिजली गिरने से एक की मौत, 2 घायल
सीहोर जिले के आष्टा के अंतर्गत आने वाले शंभूखेड़ी गांव में स्थित एक खेत पर मवेशी चरा रहे 3 युवकों पर बिजली गिर गई। इस घटना में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 2 घायल हैं। चश्मदीदों का कहना है कि बारिश के चलते तीनों युवक खेत में लगे एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए थे। इस दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसके चलते सभी अचेत अस्था में जमीन पर गिर पड़े। हादसे में 50 वर्षीय कैलाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दोनों घायलों को आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कुछ घंटों का वेट, फिर मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी एंट्री, 47 जिलों में बारिश का अलर्ट
15 Jun, 2025 10:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल/उज्जैन: मानसून अब जल्द ही मध्य प्रदेश में दस्तक देने वाला है. तेज आंधी तूफान ने इसके संकेत दे दिए हैं. माना जा रहा है कि 16 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ लेगा, फिर पूरा प्रदेश बारिश से तरबरत हो जाएगा. मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर सहित 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज आंधी और हवाएं चलेंगी. कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना है.
उज्जैन में आंधी तूफान से ट्रेनें प्रभावित
इधर, उज्जैन जिले में शुक्रवार एवं शनिवार को तेज आंधी तूफान की वजह से दो ट्रनें प्रभावित हुईं तो वहीं, कई क्षेत्रीय लोगों का नुकसान भी इसमें हुआ. गनीमत रही की सभी सुरक्षित हैं. दरअसल तेज आंधी तूफान में शुक्रवार को बड़नगर तहसील क्षेत्र में घरों के टीन शेड हवा में उड़ते नजर आए और कई पेड़ भी गिरे.
ट्रैक पर गिरे पेड़
बड़नगर-इंदौर रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिरने से महू जा रही पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हुई. शनिवार को भी यही हालत रहे. उज्जैन के बेरछा और पीर अमरुद स्टेशन के बीच ट्रैक पर अचानक आंधी तूफान की वजह से एक पेड़ गिर गया. जिससे भोपाल-दाहोद ट्रेन क्रमांक 19340 को रोकना पड़ा. लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद बीच ट्रैक से पेड़ हटवाया गया और इसी वजह से ट्रेन भी लेट हुई. आंधी तूफान की वजह से उज्जैन में यह दूसरा मामला था.
रतलाम रेल मंडल के PRO खेमराज मीणा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ''आंधी तूफान की वजह से 2 दिन से पेड़ ट्रैक पर आ जाने से ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. हालांकि तत्काल ही रेलवे टीम, ग्रामीण और विद्युत विभाग की मदद से पेड़ों को हटवाकर लाइन को ठीक कर दिया गया. कुछ देर की जरूर देरी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में हुई है.'' बता दें कि, उज्जैन जिले में दो दिनों से तेज आंधी तूफान के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें साफ तौर पर ट्रैक पर ट्रेनों को खड़ा देखा जा सकता है. वही उड़ते चद्दर, गिरते पेड़, भागते दौड़ते जान बचाते लोग भी तस्वीरों में कैद नजर आ रहे हैं.
जरूरत होने पर ही निकलें धूप में
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने दो दिन पहले ही जानकारी देते हुए बताया था कि, ''बढ़ती धूप की तपन-लू से सावधानी एवं शरीर को मौसमी बीमारी से बचाव के लिए आमजन घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी पियें. धूप में जाते समय सूती कपड़े पहने और सिर और कान को सूती कपड़े से ढंक कर रखें. धूप में घूमने वाले व्यक्ति नमक, शक्करयुक्त तरल पदार्थ या ओ.आर.एस. घोल का अधिक सेवन करें. नींबू पानी, आम की केरी का पना, शिकंजी या मट्ठा अधिक से अधिक पियें. भरपेट भोजन करके ही बाहर निकलें. हमेशा ताजा भोजन, फल और सब्जियों खायें. जरूरी हो तभी धूप में निकले.''
मध्य प्रदेश में MSP पर मूंग खरीदी, चुटकियों में किसानों की झोली भर देंगे शिवराज सिंह
15 Jun, 2025 08:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिपरिया: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूंग खरीदी को लेकर कहा है कि, ''मध्य प्रदेश सरकार जैसे ही प्रस्ताव भेजेगी समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी पर सहमति देंगे. मूंग खरीदी को लेकर एक दिन पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा हुई है.'' पचमढ़ी में भाजपा सांसद विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर देर रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पिपरिया पहुंचे थे. पिपरिया में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया.
इसी दौरान उन्होंने किसान संगठनों द्वारा की जा रही समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग को लेकर चर्चा की. आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने का एलान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से मूंग और उड़द के उपार्जन के पंजीयन 19 जून से करने की बात कही है. वहीं, केंद्र सरकार को उपार्जन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है.
गुजरात, यूपी को दे चुके सहमति
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, ''समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की सहमति गुजरात और उत्तर प्रदेश सरकार को हम पहले ही दे चुके हैं. मध्य प्रदेश की तरफ से प्रस्ताव आने पर मूंग खरीदी पर सहमति दी जाएगी.'' उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा हुई है.
शिवराज ने कहा, मैं तो आपका अपना हूं
भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं तो आपका अपना हूं. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में मुझे किसान कल्याण का काम दिया गया है, तो मेरे रोम रोम में किसान हैं और हर सांस में खेती है. उन्होंने कहा की उत्पादन लागत घटे, किसानों की आए बढ़े इन सब कामों में हम लगे हुए हैं.
मूंग से किया तुलादान
मूंग खरीदी से उत्साहित किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री का हल भेंट करके स्वागत किया. इसके साथ ही किसान और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का मूंग से तुलादान किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और आम कार्यकर्ता मौजूद रहे.
19 जून है पंजीयन की तारीख
मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी के लिए किसान 19 जून से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया "मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है. राज्य में 19 जून से मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. इस संबंध में संबंधित विभागों और एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं." मुख्यमंत्री ने यह भी कहा "उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस विषय पर चर्चा की है और इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है." बता दें कि मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का MSP 8682 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है.
मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक-पर्यटन सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर
14 Jun, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा।
इस ऐतिहासिक एमओयू पर भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अगले तीन वर्षों के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ सम्बन्ध हमेशा से अच्छे रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद यह और प्रगाढ़ हुए है। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों के लिए भी तत्पर है। उनकी आगामी माह फ्रांस यात्रा प्रस्तावित है।
भारत और फ्रांस के बीच औद्योगिक विकास की दृष्टि से, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और शिल्प कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है। प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "हमें मध्यप्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य करता है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा, जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।"
एमओयू के तहत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खानपान और संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष एक समर्पित इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच भाषा में अनुवाद किया जाएगा और फ्रांसीसी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र के अधिकारियों और गाइड्स को फ्रेंच भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यह समझौता प्रदेश की सांस्कृतिक रणनीति को बल देगा और स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों तथा सांस्कृतिक संगठनों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, जिससे मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल जीन-मार्क सेरे-शार्ले, फ्रांसीसी दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता, शाद जॉयनाल आबेदीन और अलायंस फ्रांसेज़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
पचमढ़ी पहुंचे अमित शाह, बीजेपी विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे शुभारंभ
14 Jun, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी पहुंचे हैं। वे यहां बीजेपी विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। आज से शुरु हो रहा यह कार्यक्रम 16 जून तक चलेगा जिसमें प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को चुनाव मैनेजमेंट से लेकर स्पीच स्किल और मोबाइल मैनर भी सिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पचमढ़ी पहुंच चुके हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में तीनों दिन मौजूद रहेंगे।इस प्रकार राज्य सरकार 3 दिन तक पचमढ़ी से चलेगी।
पचमढ़ी के कैंट इलाके में बीजेपी विधायकों और सांसदों के तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग की आज से शुरुआत हो रही है।
राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों विधायकों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर यहां पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं ने अटल वाटिका पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधे रोपे।
सुबह 6 बजे जागेंगे, करेंगे योग प्राणायाम
राज्य के सभी बीजेपी एमपी, एमएलए यहां 3 दिन तक रहेंगे। उन्हें रोज सुबह 6 बजे जागना होगा, योग प्राणायाम भी करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जब ब्रेक होगा तब ही एमपी, एमएलए मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे।
अहमदाबाद हादसे के बाद अलर्ट मोड पर भोपाल प्रशासन, एयरपोर्ट के 10 किमी दायरे में 27 मैरिज गार्डन को नोटिस
14 Jun, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद भोपाल में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राजा भोज एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिस थमाए गए हैं। आरोप है कि ये गार्डन शादी समारोहों में लेजर लाइट और तेज रोशनी का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे विमान लैंडिंग के समय पायलटों को दिक्कत हो रही थी। बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय ने शुक्रवार को यह नोटिस जारी किए। नोटिस में बताया गया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा 9 अप्रैल 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया था, जिसमें मुबारकपुर चौराहा से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक के क्षेत्र में लेजर बीम, हाई इंटेंसिटी लाइट और स्काई फायर वर्क्स के उपयोग पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद ये गतिविधियां की जा रही थीं।
पांच अवैध मांस दुकानें सील
कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो। नगर निगम की टीमों ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र, सीटीओ और बैरागढ़ इलाके में पांच अवैध मांस दुकानों को सील किया। निगम कमिश्नर ने सभी अमलों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण और कार्रवाई लगातार की जाए।
नहीं माने तो होगी सख्त कार्रवाई
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी बताया कि लेजर बीम और तेज लाइट के कारण विमानों की लैंडिंग में दिक्कतें आ रही हैं। एसडीएम राय ने गार्डन संचालकों से मुलाकात कर उन्हें सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन दोहराया गया तो गार्डनों को सील कर दिया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से जांच टीमें तैनात रहेंगी।
सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, 19 जून से शुरू होगा मूंग-उड़द खरीदी पंजीयन
14 Jun, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों के सरकारी खदीदी के लिए किसानों का पंजीयन 19 जून से प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर उपार्जन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द का 7400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। बता दें, प्रदेश कि किसान तथा विपक्ष के नेता लंबे समय से मूंग की खरीदी की मांग करते हुए सरकार पर दबाव डाल रहे थे।
प्रदेश के 36 जिलों में मूंग और 13 जिलों में उड़द की फसल की कटाई मई के तीसरे सप्ताह से जून के पहले सप्ताह तक होती है। अनुमानित रूप से मूंग का क्षेत्राच्छादन 14.35 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 20.23 लाख मीट्रिक टन है, जबकि उड़द का क्षेत्र 0.95 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 1.24 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भू—अधिकार ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। बटाईदारों को अनुबंध की प्रति देना अनिवार्य है। सहकारी संस्थाएं उपार्जन की जिम्मेदारी संभालेंगी और किसानों को भुगतान की प्रिंटेड रसीद प्रदान की जाएगी। सरकार ने उपार्जन के लिए गुणवत्ता मानकों और प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना भी तैयार की है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिले और फसलें औने-पौने दामों में न बिकें।
भोपाल मेट्रो का करोंद से पुल बोगदा ट्रैक 2028 तक होगा तैयार: सीएम मोहन यादव
14 Jun, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि भोपाल और इंदौर में चल रही मेट्रो रेल परियोजनाएं तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, जिससे किसी भी प्रकार की बाधा न आए। भोपाल मेट्रो को नवंबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इसकी कुल लंबाई 30 किलोमीटर है, जिसमें 30 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें 2 भूमिगत होंगे। अनुमानित लागत 10,033 करोड़ रुपये है। शुरुआत में 3 डिब्बों वाली 27 ट्रेनें चलेंगी, जिन्हें भविष्य में 6 डिब्बों तक बढ़ाया जा सकता है। पहले फेज में पुल बोगदा से एम्स तक 7 किलोमीटर ट्रैक अगस्त 2025 तक पूरा होगा। दूसरे फेज में करोंद चौराहा से पुल बोगदा तक 9 किमी ट्रैक और तीसरे फेज में भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक 14.16 किमी का ट्रैक जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इंदौर मेट्रो परियोजना
इंदौर मेट्रो को भी नवंबर 2018 में स्वीकृति दी गई थी। इसकी कुल लंबाई 31 किमी से अधिक है, जिसमें 28 स्टेशन और 7 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। अनुमानित लागत 12,088 करोड़ है। पहले फेज में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक 6.3 किमी ट्रैक पर मेट्रो संचालन 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया। रीच-2 (सुपर कॉरिडोर से मालवीय नगर) का कार्य अक्टूबर 2025 तक, रीच-3 (मालवीय नगर से पलासिया) दिसंबर 2027 तक, और तीसरा फेज (पलासिया से गांधीनगर भूमिगत) दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
अन्य शहरों में भी योजना निर्माण
मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन एवं जबलपुर शहरों के लिए व्यापक गतिशीलता योजना और वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि परियोजनाएं अनुमोदन के विभिन्न चरणों में हैं। भोपाल-सीएमपी और एएआर प्रस्तुत एमआरटीएस कॉरिडोर प्रस्तावित हितधारकों को प्रस्तुत किया जाना है। इंदौर- सीएमपी और एएआर एमआरटीएस मेट्रो कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं। ग्वालियर- सीएमपी और एएआर और हितधारकों द्वारा अनुमोदित एमआरटीएस लाइट मेट्रो कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं। उज्जैन और जबलपुर-सीएमपी और एएआर हितधारकों को प्रस्तुत किया जाना है। राज्य शासन के अनुमोदन के बाद प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडर के डीपीआर तैयार किए जाने के प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में मंत्री प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
हॉस्टल की मेस में खाना खा रहा था आर्यन, विमान बनकर टूटा मौत का फरिश्ता
14 Jun, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने कई घरों को तबाह कर दिया। जाने कितनों के सपने तोड़ दिए। ग्वालियर के जिगसौली गांव निवासी मेडिकल छात्र आर्यन राजपूत की इस हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय वह हॉस्टल के मेस में खाना खा रहा था।
पूरे गांव में अजीब सा सन्नाटा पसरा
आर्यन की मृत्यु होने की खबर मिलने के बाद से ही पूरे गांव में अजीब सा सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में उसके मां-बाप को किसी ने उसके निधन की बात नहीं बताई है। कर्ज लेकर व खेत मे पसीना बहाकर बेटे को डॉक्टर बनने का सपना देख रहे माता-पिता से आर्यन की मृत्यु की जानकारी छिपाई तो जा रही है, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका से वह गुमसुम हो गए हैं।
गांव में एक पेड़ के नीचे कुछ ग्रामीण बैठे मिले। उदास चेहरों और आंखों की नमी ने खुद ही बयां कर दिया कि लोगों को गांव का बेटा खो देने की कितनी पीड़ा है। पूरे गांव को उम्मीद थी कि आर्यन एक दिन डॉक्टर बनकर लौटेगा।
आर्यन किसान रामहेत सिंह राजपूत का सबसे छोटा बेटा था
आर्यन किसान रामहेत सिंह राजपूत का सबसे छोटा बेटा था। बड़ी बहन निकिता (25) और भाई आदित्य (24) हैं। मेधावी आर्यन ने नीट परीक्षा में 720 में से 700 अंक हासिल कर अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। होनहार, सौम्य और सबका दुलारा इतनी बेरहम किस्मत वाला होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
खाना खाकर जैसे ही उठा, हॉस्टल पर मौत बनकर टूटा विमान
अक्षत जायसवाल उन भाग्यशाली लोगों में हैं, जो विमान हादसे में सकुशल बच गए। विमान जब बीजे मेडिकल कालेज के छात्रावास की बिल्डिंग से टकराया उस समय अक्षत अपने साथियों के साथ मेस में खाना खा रहा था। वह मेज से उठ कर हाथ धुलने के लिए गए तभी तेज धमाके के साथ विमान दीवार से टकरा गया। हादसे में अक्षत के साथ खाना खा रहे अन्य दो छात्रों की मौत हो गई। अक्षत को गंभीर चोट आई हैं।
अयोध्या के देवकाली भीखापुर निवासी अक्षत एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। गुरुवार को उसके पैर का सफल आपरेशन हो चुका है। अब वह खतरे से बाहर है। घायल होने की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह पुलिस भी अक्षत के आवास पर पहुंची और कुशलक्षेम जाना।
विमान टकराते ही मच गई चीख पुकार
हाल जानने के लिए आसपास के लोगों सहित रिश्तेदार भी घर पहुंचे। अक्षत के पिता राजेश जायसवाल पत्नी के साथ अहमदाबाद में हैं। उन्होंने बताया कि भयावह दृश्य को याद कर कालेज के बच्चे सिहर उठते हैं। दीवार का गिरना, काले धुएं का भीषण गुबार, चारों ओर मची चीख-पुकार को याद कर मन भयभीत हो जाता है।
प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में लू का कहर
14 Jun, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्रों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है,तो वहीं कई क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है। शनिवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है।इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर लेगा। इससे पहले इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
आज के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।
खजुराहो सबसे गर्म रहा
शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर रहा। वहीं कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ग्वालियर में 44.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 44.4 डिग्री और नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 40 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और जबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह टीकमगढ़, नरसिंहपुर, गुना, सतना, रीवा, सीधी, शिवपुरी, उमरिया, सागर, रतलाम, शाजापुर, खरगोन और खंडवा में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। गुना में आज सवा इंच से ज्यादा पानी गिर गया।
इस बार समय पर पहुंचेगा मानसून
इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि, अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए अब यह प्रदेश में 15-16 जून तक पहुंच सकता है। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।
मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
14 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।
15 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
16 जूनः मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
17 जून: जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
मध्यप्रदेश का दूसरा सोन घड़ियाल अभयारण्य, जहाँ हो रहा है प्राकृतिक पर्यावास में घड़ियालों का प्रजनन
13 Jun, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश में चंबल अभयारण्य के बाद दूसरे सोन घड़ियाल अभयारण्य में प्राकृतिक पर्यावास में घड़ियाल का प्रजनन हो रहा है। अभयारण्य घड़ियाल, स्कीमर सहित अन्य दुर्लभ जलीय जीव-जंतुओं के लिये प्रजनन के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है।
अभयारण्य पर मंडरा रहे अस्तित्व के संकट के बीच अभयारण्य में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की इच्छा-शक्ति और अथक प्रयासों से सोन नदी के तटों पर निवासरत समुदायों के सहयोग एवं सहभागिता से जलीय जीव-जंतुओं का संरक्षण करने में सफलता प्राप्त की है। अभयारण्य में 21-22 मई, 2025 को घड़ियालों द्वारा दिये गये अण्डों से लगभग 80 बच्चे निकले है। शेष अण्डों से बच्चे निकालने का क्रम जारी है। अभयारण्य में नर घड़ियाल नहीं होने से प्रजनन अवरुद्ध हो गया था। चंबल अभयारण्य से 14 जनवरी, 2025 को एक नर घड़ियाल लाने के बाद 8 मादा घड़ियालों द्वारा माह मार्च-2025 में अण्डे दिये गये थे।
सोन घड़ियाल अभयारण्य, सीधी का गठन घड़ियाल एवं अन्य जलीय जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के नोटिफिकेशन 23 सितम्बर, 1981 को किया गया था। इसके अंतर्गत सोन, गोपद एवं बनास नदियों में 209.21 किलोमीटर लम्बाई और चौड़ाई 200 मीटर है। अभयारण्य में वर्ष 2025 में की गयी जलीय जीव-जंतुओं एवं पक्षियों की गणना में 38 घड़ियाल, 74 मगरमच्छ, 41 स्मीकर, 49 प्रकार के कुल 4015 पक्षी तथा कछुए एवं मछलियों की अनेक प्रजातियाँ, जलीय सर्प इत्यादि जीव पाये गये।
फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच-मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13 Jun, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा। इस ऐतिहासिक एमओयू पर भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज़ डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अगले तीन वर्षों के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ सम्बन्ध हमेशा से अच्छे रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद यह और प्रगाढ़ हुए है। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों के लिए भी तत्पर है। उनकी आगामी माह फ्रांस यात्रा प्रस्तावित है। भारत और फ्रांस के बीच औद्योगिक विकास की दृष्टि से, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और शिल्प कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है। प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "हमें मध्यप्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य करता है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा, जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।"
एमओयू के तहत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खानपान और संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष एक समर्पित इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच भाषा में अनुवाद किया जाएगा और फ्रांसीसी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र के अधिकारियों और गाइड्स को फ्रेंच भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यह समझौता प्रदेश की सांस्कृतिक रणनीति को बल देगा और स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों तथा सांस्कृतिक संगठनों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, जिससे मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल जीन-मार्क सेरे-शार्ले, फ्रांसीसी दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता, शाद जॉयनाल आबेदीन और अलायंस फ्रांसेज़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बहू पर भी लागू होगी पति वाली कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी।
बयानबाजी पर सियासी-धार्मिक तकरार, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब
किसानों के हित में फैसला, कैबिनेट ने 4 गुना मुआवजा किया मंजूर
जहां गूंजीं थीं चीखें, आज कैसा है बैसरन घाटी का हाल
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान; भोरमदेव अभयारण्य में 27 अप्रैल से शुरू होगी जंगल सफारी।
