मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में निवेश की बौछार: 1500 करोड़ से 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
23 Jun, 2025 07:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: एमएसएमई दिवस (MSME Day) के मौके पर रतलाम में पहली बार होने वाला रीजनल राइज कॉन्क्लेव 2025 निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास का ऐतिहासिक संगम बनने जा रहा है। इस आयोजन में 350 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (Infrastructure projects), क्लस्टरों और विभागीय भवनों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही 1500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 50 नई औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास किया जाएगा।
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव 500 उद्यमियों को आशय पत्र एवं भूमि आवंटन पत्र सौंपेंगे। साथ ही 500 इच्छुक युवाओं को रोजगार प्रस्ताव पत्र मिलेंगे। साथ ही 353.74 करोड़ रुपए के पूंजी निवेश से स्थापित 32 मध्यम स्तरीय औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ होगा, जिससे करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
प्रदेशभर में उत्साह, 5000 से अधिक पंजीयन
इस कॉन्क्लेव को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि अब तक 5000 से अधिक उद्योगपति एवं हितग्राही ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं, जिसमें से 3000 केवल उज्जैन संभाग के हैं। बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों के उद्योगपतियों ने भी पंजीयन कराया है।
उद्योग, कौशल एवं रोजगार का समावेशी संगम
एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने कहा कि रतलाम का यह राइज कॉन्क्लेव उद्योग, कौशल एवं रोजगार का समावेशी संगम होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत ‘उदय रतलाम’ से होगी। इस दौरान करीब 12 क्लस्टर का उद्घाटन किया जाएगा। सरकार निजी भूमि पर क्लस्टर को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है। सम्मेलन के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर, स्वरोजगार के लिए राशि वितरण, रोजगार प्रस्ताव पत्र सौंपने के लिए 70 से अधिक स्टॉल भी लगाए जाएंगे। (Regional Rise Conclave)
गूगल मैप पर ट्रेंडिंग में 90 डिग्री वाला ब्रिज, यूजर्स बोले- जनसंख्या कम करने का सही तरीका
23 Jun, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: पुराने भोपाल में बना ऐशबाग ओवर ब्रिज अपनी बनावट के कारण पूरे देश में चर्चित हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग इस ब्रिज की डिजाइन को लेकर काफी ट्रोल कर चुके हैं. अब यह 90 डिग्री ब्रिज गूगल लोकशन पर भी ट्रेंड कर रहा है. गूगल में 90 डिग्री की लोकेशन डालने पर यह आपको सीधे ऐशबाग ओवर ब्रिज तक लेकर जाता है. वहीं गुगल लोकेशन पर कोई इसे मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी ड्रिफ्टिंग बता रहा है, तो कोई लिख रहा है एमपी गजब है देश में सबसे अलग है. हालांकि इस बीच कुछ लोग इस ब्रिज में सुचारु रुप से ट्रैफिक संचालित करने के लिए एक्सपर्ट राय भी दे रहे हैं.
जोरदार ब्रिज है, 360 डिग्री का भी बनाओ
90 डिग्री ब्रिज की गूगल लोकेशन पर एक यूजर ने लिखा कि अरे भाई जोरदार ब्रिज है. 360 डिग्री का ब्रिज भी बनाओ. दुनिया का आठवां अजूबा और स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रखना. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाकई शानदार कदम, ट्रैफिक कम करने का बेहतरीन तरीका. बस लोगों को मरने दो. वहीं एक अन्य ने लिखा कि यह ब्रिज बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए बहुत जरूरी है, अच्छी पहल.
यह पुल कामर्शियल टैगलाइन को सिद्ध करता है
90 डिग्री ब्रिज की गूगल लोकेशन पर एक यूजर ने लिखा कि यह ब्रिज कामर्शियल टैग लाइन को सिद्ध करता है. एमपी गजब है, सबसे अलग है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि एमपी में आपने सबसे अच्छा ड्राफि्टंग स्पॉट खोजा. इसे बनाने वालों को सलाम. जिन्होंने कार प्रमियों को बहती हुई जगह दी. इसे प्यार करो. एक अन्य यूजर ने लिखा - यह मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा बहाव क्षेत्र है.
एक यूजर ने बताया सुरक्षित ट्रैफिक का तरीका
भले ही सोशल मीडिया पर लोग इस ब्रिज का मजाक बना रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इसके बनने के बाद इस पर सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए भी अपनी राय दे रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है कि पुल असल में 120 डिग्री का है, न की 90 डिग्री का, जैसा कि सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है. वास्तव में इसमें आसानी से मोड़ लिया जा सकता है. बशर्ते इसमें एक तरफ ही ट्रैफिक का संचालन किया जाए.
न्यूजीलैंड में भी बाबा बागेश्वर का गजब क्रेज! भभूत लेने उमड़े लोग, डिप्टी पीएम भी पहुंचे
23 Jun, 2025 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आकलैंड/छतरपुर : बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल न्यूजीलैंड में कथा सुना रहे हैं. उनकी कथा में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं. खास बात ये है कि भभूत पाने के लिए लंबी लाइने लग रही हैं. न्यूजीलैंड के उप प्रधनमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर भी धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने पहुंचे. इस दौरान अध्यात्म और विश्व शांति के साथ ही भारत-न्यूजीलैंड के परस्पर संबंधों पर चर्चा हुई. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की.
ऑस्ट्रेलिया, फिजी और न्यूजीलैंड दौरे पर
बता दें कि पं. धीरेन्द्र शास्त्री आजकल ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी और अब वह न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. बाबा धीरेन्द्र शास्त्री न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में इन दिनों हनुमत कथा का रसपान करवा रहे हैं. बाबा बागेश्वर की एक झलक ओर भभूति के लिए विदेश की धरती पर भी भारत की तरह लाइनें लगी हैं. भक्त बाबा से मिलने व दर्शन करने के लिए लाइनों में लग रहे हैं.
विदेशों में बसे हिंदुओं में अलख जगा रहे बाबा बागेश्वर
गौरतलब है कि बाबा बागेश्वर इन दिनों धर्म को लेकर भारतीयों को विदेश में जाकर जगा रहे हैं. सनातन धर्म के प्रति जागृत कर रहे हैं. बाबा बागेश्वर की कथा सुनने और उन्हें समझने के लिए न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर ने भी पहुंचे. उप प्रधानमंत्री ने पूरे मनोयोग से बालाजी की पूजा की और सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था जताई. इस दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर को तिलक लगाकर पटकी और पुस्तक भेंट की.
न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री भी कथा सुनने पहुंचे
न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर ने कथा के मंच से संबोधित किया. उन्होंने बाबा बागेश्वर की तारीफ की ओर उनके आयोजन की प्रशंसा भी की. कथा के पहले धीरेन्द्र शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा "आज की कथा सम्पूर्ण विश्व मे शांति हो, थर्ड वर्ड वार से दुनिया बचे, इसके लिए समर्पित होगी. हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं इस देश में शांति बनी रहे. देश मे मनुष्यों में एकता रहे. न्यूजीलैंड और भारत का प्रेम सदा बने रहे."
बाबा बागेश्वर ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना, हवन किया
कार्यक्रम में न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की सांसद परमजीत परमार भी मौजूद रहीं. इससे पहले धीरेन्द्र शास्त्री न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे तो वहां रहने बाले ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का मंत्रोच्चारण के साथ विशेष स्वागत किया गया, जिसे देखकर बाबा बागेश्वर गदगद हो गए. धीरेन्द्र शास्त्री ने विश्व शांति, कल्याण और मानव कल्याण के लिए हवन भी किया.
ईवी चार्जिंग स्टेशन में आग का तांडव, 32 गाड़ियां खाक, बड़ी त्रासदी टली
23 Jun, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Massive Fire Gwalior: सिटी सेंटर स्थित फॉर्च्यून प्लाजा के बेसमेंट में सुबह करीब पांच बजे चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पार्किंग में रखे अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इससे 32 डिलेवरी बाइक जलकर राख हो गई। 10 दो पहिया वाहन और दो चार पहिया वाहन सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
मौके पर पहुंचीं दो दमकल
आग लगने की सूचना मिलने पर नौ गाडि़यां मौके पर पहुंची। इनमें से पांच गाडि़यों से पानी फेंककर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से करीब एक करोड़ का नुकसान होने की बात कही गई है। आग को समय रहते कंट्रोल किया गया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। सभी बाइक श्याम सिंह यादव की बताई जा रही हैं। वह डिलेवरी का काम करता है, इसलिए बेसमेंट में उसकी बाइक रखी थीं।
स्विच बंद नहीं होने से हीट बढ़ने से हुआ हादसा
फायर अमले ने बताया कि इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग पर लगी थी, लेकिन चार्जिंग फुल हो जाने के बाद भी स्विच बंद नहीं किया तो हीट बढ़ गई, जिससे शॉर्ट-सर्किट हुआ और चिंगारियों के चलते बाइकों ने आग पकड़ ली, इससे 32 बाइकें जल गईं।
समय रहते पाया काबू, वरना हो सकता था बड़ा हादसा
आग तेजी से बढ़ते देखकर फायर अमले ने निगम मुख्यालय के अलावा मुरार व महाराज बाड़ा सब स्टेशन से भी गाडि़यां बुलाईं। इससे आग पर समय से काबू पा लिया गया वरना आग और अधिक विकराल होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि फॉर्च्यून प्लाजा में होटल व रेस्टॉरेंट के साथ ही आसपास अन्य व्यावसायिक इमारतें भी हैं।
बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
फॉर्च्यून प्लाजा में पूरी तरह से व्यवसायिक उपयोग होता है। इसके बेसमेंट में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 32 डिलेवरी वाली गाडि़यां जल गईं। अमले ने 12 गाडि़यों को सुरक्षित बचा लिया है। आग से करीब एक करोड़ के नुकसान होने की बात कही है।
-डॉ. अतिबल सिंह यादव, अधीक्षण यंत्री नगर निगम
होटल और रेस्टोरेंट में होगी पनीर की जांच
23 Jun, 2025 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने जारी किए निर्देश
भोपाल। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सिंथेटिक खाद्य पदार्थों की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के जारी निर्देश के अनुसार रेस्टोरेंट और होटल में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक पनीर का उपयोग किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को सख्ती के साथ जांच करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश भर के सभी होटल और रेस्टोरेंट में सिंथेटिक पनीर का उपयोग ना हो। इसके लिए मुहिम चलाकर इसे रोकने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। दूध से अलग वनस्पति तेल एवं अन्य माध्यम से एनलॉग पनीर तैयार किया जा रहा है। यह पनीर पारंपरिक पनीर जैसा ही दिखता है। इसे पाम तेल, वनस्पति आयल, मिल्क पाउडर, स्टार्च इत्यादि की सहायता से तैयार किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। सिंथेटिक पनीर में वसा और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। जो शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। दूध से बना पनीर प्रोटीन का बेहतर स्रोत होता है। सिंथेटिक पनीर दूध से बने हुए पनीर से काफी सस्ता होता है। सिंथेटिक पनीर का प्रयोग लगातार होटल और रेस्टोरेंट और शादी विवाह में बढ़ता चला जा रहा है।
केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सभी खाद्य अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सही हो। समय समय पर जांच करने और अमानक खाद्य पदार्थ होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शाजापुर के जंगल में काले हिरण का शिकार:शिकारी मौके से भागे, तलाश जारी
23 Jun, 2025 03:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाजापुर। शाजापुर जिले के सल सलाई थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को गिरना-केवड़ाखेड़ी रोड के पास जंगल में अज्ञात शिकारियों ने एक काले हिरण का शिकार किया। हिरण के पैर में शिकारियों ने गोली मारी। उसके बाद उसका गला हथियार से रेत दिया गया।
शिकारी हिरण को कर में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच वहां ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही शिकारी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर काले हिरण के शव को अपने कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
काले हिरण के शिकार की जांच के लिए पुलिस और वन विभाग की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम टोल नाको पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मोबाइल टावर से जांच टीम डाटा भी एकत्रित कर रही है। स्थानीय मुखविरों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान में काले हिरण के शिकार के मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान कई वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उसके बाद भी अभी तक मुक्त नहीं हो पाए हैं। उनके ऊपर अभी भी कानून की तलवार लटक रही है। देखना यह है कि मध्य प्रदेश का वन विभाग और पुलिस क्या करती है। शिकारी तक पहुंच पाती है या नहीं।
दिव्यांगों को मध्य प्रदेश में सबसे कम पेंशन
23 Jun, 2025 03:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। देश में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 लागू है। अधिनियम की धारा 241 के अनुसार दिव्यांग को कम से कम 1562 रुपए का भुगतान किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में अभी ₹600 दिए जा रहे हैं। सरकार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय दिव्यांगों की राशि बढ़ाकर ₹1100 करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक मध्य प्रदेश में ₹600 ही दिव्यांगों को मिल रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा ₹6000 हरियाणा में 3000 दिल्ली में 2500 गोवा में 2000 केरल में 1600 तेलंगाना में 1500 बिहार में 1100 तथा मध्य प्रदेश में ₹600 पेंशन के रूप में भुगतान किये जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने ₹1100 करने की घोषणा की थी। अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान है। दिव्यांगों को अभी भी न्यूनतम पेंशन नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण दिव्यांग परेशान हैं।
जुआ में जब सब कुछ हार बैठा तो पत्नी दांव पर, जुआरी दोस्तों ने किया दुष्कर्म
23 Jun, 2025 10:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर: महाभारत में जिस तरह पांडव ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था ठीक वैसा ही वाक्या इंदौर से आया है. यहां भी एक पति ने अपना सब कुछ जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया. पत्नी को जुए में हारने के बाद पति ने महिला को अपने जुआरी दोस्त के सामने पेश किया. जिसके बाद जुआरी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इसकी शिकायत इंदौर महिला थाने में शनिवार को दर्ज कराई है. बता दें कि पीड़ित महिला धार जिले की रहने वाली है.
पति ने जुए में पत्नी को दांव पर लगाया
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि "मेरा पति जुए खेलने का आदी है. जब भी वह जुआ खेलता है और उसमें हार हो जाती है तो वह मुझे भी दांव पर लगा देता है. पिछले दिनों जब वह अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था तो वह जुए में सब कुछ हार गया. इसके बाद उसने मुझे भी दांव पर लगा दिया. इसके बाद उसने मुझे जुए में हारने के कारण दोस्त के यहां भेजा. जहां मेरे पति के दोस्त ने मेरे साथ दुष्कर्म किया."
दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि "मेरा पति जुए में हारने के बाद कई बार उसे दिल्ली भी भेज चुका है. वहां पर उसके जुआरी दोस्तों ने उसका शारीरिक शोषण किया. लगातार पति की हरकतों से परेशान होकर पति की शिकायत इंदौर में महिला थाना पुलिस से की." पुलिस ने मामले में पीड़िता के पति और उसके जुआरी दोस्त सहित अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
इंदौर पुलिस ने शून्य पर किया मामला दर्ज
बता दें कि पीड़िता मूल रूप से धार की रहने वाली है. इंदौर महिला थाना पुलिस ने इस मामले में शून्य पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जानकारी धार पुलिस को दे दी है.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि "प्रारंभिक तौर पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच को लेकर केस धार पुलिस को सौंप दिया है. अब इस पर मामले में धार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी."
रसीले आम देख मोहन यादव का ललचाया मन, सड़क किनारे बसंती से खरीदी आम की टोकरी
23 Jun, 2025 09:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पचमढ़ी: हिल स्टेशन पचमढ़ी से पिपरिया लौट रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मन ग्राम बारीआम में सड़क किनारे रखे देसी आमों पर आ गया. उन्होंने देसी आम का स्वाद लेने के लिए अपना काफिला बीच सड़क पर रुकवा दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने देसी आमों की खरीदारी की. वहीं सड़क किनारे आम बेच रही महिलाओं से आम की बिक्री से होने वाली आमदनी और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा की.
मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने बीच में पाकर आम बेचने वाली महिलाएं और गांव के लोग गदगद हो गए. मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर पचमढ़ी आए थे. शाम को पिपरिया वापस लौटते हुए उन्होंने आम बेच रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बताया.
सीएम ने पूछी आम से होने वाली आमदनी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आम बेच रही महिला बसंती टेकाम से पूछा की कितने के आम बिक जाते हैं. महिला ने कहा कि दिनभर में 400-500 रुपए के आम बिक जाते हैं. महिला के पास खड़ी बिटिया को देखकर सीएम ने पूछा क्या यह स्कूल जाती है? महिला ने कहा सीएम राइज स्कूल जाती है. सीएम ने कहा अरे अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है.
मोहन यादव ने खरीदे आम
महिला ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपको कितने आम चाहिए. सीएम ने पूछा कितने के आम है. महिला ने कहा ₹50 टोकरी के आम है. इसके बाद सीएम ने आम खरीद कर अपनी जेब से पर्स निकालकर ₹500 दे दिए. उन्होंने उससे दूसरी महिलाओं को भी पैसे देने को कहा.
बच्चों से कहा स्कूल जाया करो
मुख्यमंत्री ने आम खरीदने के दौरान वहां मौजूद बच्चों से स्कूल जाने की चर्चा की. इस दौरान कई बच्चे वहां एकत्रित हो गए. मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से स्कूल जाने की बात कही और उन्हें पढ़ाई का महत्व बताया.
बहनें बन रही आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर आम बेचने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बताया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस 'X' पर लिखा कि, ''बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं, बच्चे स्कूल जा रहे हैं. यही हमारा ध्येय है, हम साकार कर रहे हैं, पचमढ़ी प्रवास के दौरान आत्मनियता के क्षण."
मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट, मुरैना में बाढ़ जैसे हालात
23 Jun, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और ये लगभग पूरे प्रदेश में एक्टिव हो चुका है. रविवार को राजधानी भोपाल में मॉनसून की जोरदार बारिश हुई. रविवार सुबह शुरू हुई बारिश दोपहर तक धीमी-धीमी चलती रही और दोपहर तीन बजे तक भोपाल में 1 इंच पानी बरस गया. वहीं मुरैना और उससे लगे इलाकों में मॉनसून की शुरुआती बारिश में ही बाढ़ जैसे हालात बन गए.
मध्य प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर मॉनसून की एक ट्रफ लाइन बनी हई है. यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तेजी से नमी खींच रही है. ये ट्रफ लाइन राजस्थान, एमपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक गई है, जिस वजह से कई जगहों पर भारी से भारी बारिश के आसार हैं.
आज उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. वहीं देवास, नीमच, इंदौर और मंदसौर में तेज बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा भोपाल, खंडवा, बैतूल व नर्मदापुरम में सामान्य बारिश हो सकती है.
मुरैना में बारिश से हालात बिगड़े
मॉनसून ने चम्बल-अंचल में दस्तक देते ही मुरैना जिले का बुरा हाल कर दिया है. पहले तीन दिन की लगातार बारिश के बाद रविवार को भी सुबह से झमाझम बारिश देखने मिली. जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में मॉनसून की शुरुआती बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सबलगढ़ में टोंगा तालाब ओव्हर फ्लो होने से तीन गांव जलमग्न हो गए. वहीं, कैलारस में भी हालात असामान्य होने से जौरा विधायक ने पानी मे धरना देने का ऐलान कर दिया है.
जून में 10 गुना ज्यादा बारिश
मुरैना शहर की बात की जाए तो सरकारी और प्राइवेट बस स्टैंड में पानी घुटनों से ऊपर तक भर गया है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.टोंगा तालाब से सटी बस्तियों के अलावा बुद्ध पुरा, कुतघान और रानीपुरा गांव में पानी भर गया है. तीनो गांवों में पानी भरने से लोगों के खाने-पीने के सामान सहित पशुओं का चारा भी नष्ट होने की कगार पर है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में जून माह में इस बार 10 गुना अधिक बारिश हो गई है.
टीकमगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
दूसरी ओर टीकमगढ़ में इस साल बारिश कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. दरअसल, जून के महीने में पिछले पांच सालों में यहां जितनी बारिश हुई, उससे ज्यादा पानी सिर्फ एक दिन में (9 इंच) ही बरस गया. इस वजह से टीकमगढ़ में भी हालात बिगड़ गए हैं. सड़कों जलमग्न हैं और घरों के अंदर पानी घुस गया है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय भंडारी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
22 Jun, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को मां भारती के लिए समर्पण के संस्कार प्रदान करने, जनसेवा और संगठन की सुदृढ़ता के लिए भंडारी जी ने जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
विदिशा जिले के पठारी क्षेत्र में मूर्ति कला से मिल रहा है रोजगार
22 Jun, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : विदिशा जिले की तहसील पठारी क्षेत्र में अद्भुत पत्थर से बेशकीमती मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धा, आस्था और भक्ति की केंद्र बन रही मूर्तियां भक्तों और कला प्रेमियों की पहली पसंद बन गई है। यहां की मूर्तियां देशभर में वास्तु और मूर्ति कला संरक्षण और उत्थान का काम कर रही हैं। जिले की तहसील पठारी के ग्राम सैदपुर में पत्थर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। यह मूर्तियां ग्राम सैदपुर के लाल, पीले और भूरे रंग के अद्भुत पत्थर से बनाई जा रही हैं।
मूर्ति निर्माण की शुरुआत
पत्थर खदान मालिक डिंपल सिंघई ने बताया कि पठारी क्षेत्र से पूरे देश में जैन मंदिरों के फाउंडेशन बनाने वाले पत्थर ब्लॉक भेजे जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय लेबोरेटरी में सैदपुर खदान का पत्थर का गुणवत्ता के कारण चयन किया गया। आर्किटेक्चर प्रियंक जैन, मुख्य कलाकार रंजीत बेहरा और उत्तम मलिक ने बताया कि मूर्ति निर्माण के लिए विशेष मुहूर्त में पत्थर को वैदिक विधि से आमंत्रित किया जाता है। पत्थर को मूर्ति का रूप देने के लिए ड्राइंग करके तराशा जाता है। इसके बाद फिर ड्राइंग करके नक्काशी की जाती है। मूर्ति पर डिजाइन बनाकर सफाई, घिंसाई और पॉलिश कर चिन्ह अंकित कर अंतिम रूप दिया जाता है।
मुख्य रूप से नागर शैली स्थापत्य कला के लिए बनाई जा रही मूर्तियों में मथुरा शैली और गंधार शैली का अनूठा संगम नजर आता है। एक फुट से लेकर 13 फुट तक की भीमकाय मूर्तियों का निर्माण उड़ीसा, कोलकाता, चेन्नई, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुशल कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें जैन मूर्तियों में ध्यान मग्न अवस्था, विशाल बंद नेत्र, घुंघराले केश, सुडोल कंधे, गोद में दोनों हाथ रखे हुए तीर्थंकरों के हृदय पर वत्स चिन्ह प्रतिमाओं की शोभा बढ़ाते है। किसी-किसी प्रतिमा में हाथ की उंगलियां मुड़ी हुई नजर आती हैं। वहीं पैर के अंगूठे भी मुड़े हुए नजर आते हैं। जो अद्भुत कला को प्रदर्शित करते हैं।
डिंपल सिंघई और मुख्य कलाकार रंजीत बेहरा, उत्तम मलिक ने बताया कि हिंदू धर्म के वैष्णव, शैव, शाक्त और स्मार्त संप्रदाय की मूर्तियां बनाई जाती है। वही भगवान बुद्ध की मूर्तियां भी बनाई जाती हैं। जिसमें अद्भुत नक्काशी और कला का प्रदर्शन किया जा रहा है।
सुकृति कला केंद्र सैदपुर के द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों से क्षेत्र में नए रोजगार की आशा नजर आ रही है। अद्भुत मूर्तियों के निर्माण से पूरे देश में पठारी क्षेत्र को नई पहचान मिली है। मूर्ति कला के बढ़ते काम से नए-नए हस्तशिल्प कलाकारों को खुला मंच मिलेगा। पठारी क्षेत्र देश की प्रसिद्ध पत्थर मंडी है। जिसका पत्थर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। वर्तमान में स्टोन आर्ट का अच्छा क्रेज चल रहा है।
प्राचीन काल में पठारी, बड़ोह, उदयपुर, ऐरन क्षेत्र स्थापत्य, वास्तु और मूर्ति कला का मुख्य केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में अनेक स्थापत्य और मूर्ति कला के अद्भुत पुरा स्मारक मौजूद है। प्राचीन काल से ही पठारी क्षेत्र का पत्थर मूर्ति निर्माण के लिए प्रयुक्त माना जाता रहा है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने पिछले दिनों पठारी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने सुकृति कला केंद्र सैदपुर पहुंच कर अद्भुत मूर्तियों की सराहना की थी। कलेक्टर गुप्ता ने पठारी के भ्रमण दौरान इन मूर्तियों को बनाने वाले कलाकारों के हुनर को देखा और उनसे बातचीत की थी।
वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन से समाज को मिलेगा लाभ: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
22 Jun, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन में ज्योतिष के ज्ञान और अनुभव का लाभ सामज को मिलेगा। यह सम्मेलन इस क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि साबित होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रीवा प्रकोष्ठ के सभागार में वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति से ही ज्योतिष का विशेष महत्व रहा है। ज्योतिष के माध्यम से सटीक गणना का आकलन करने की विधि सर्वमान्य रही है। उन्होंने कहा कि इस ज्योतिष यात्रा में जो ज्ञान और अनुभव मिलेंगे उससे समाज और जनसामान्य का कल्याण होगा। सांसद जनार्दन मिश्र ने रीवा में हो रहे ज्योतिष महामंथन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। सम्मेलन में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्त, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य तथा विद्वान उपस्थित रहे।
जल स्रोतों के निर्माण कार्य तेज गति से किये जा रहे हैं पूरे
22 Jun, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान में जिलों में जल संरक्षण और उनके स्रोत के आस-पास साफ-सफाई के कार्य जनभागीदारी से लगातार किये जा रहे हैं। इसी के साथ प्रदेशभर में जल स्रोतों के निर्माण कार्य तेज गति से पूरे किये जा रहे हैं। खंडवा में 30 जून को राज्य स्तरीय वॉटर शेड सम्मेलन के साथ इस अभियान का समापन होगा। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। करीब तीन माह से चल रहे अभियान में प्राचीन बावड़ियों को चिन्हित किया गया और उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी जनसामान्य को दी गई। प्रदेशभर में जल चौपाल और जल यात्राओं का निरंतर आयोजन किया गया। ग्रामीणों को अच्छे भविष्य के लिये जल संरक्षण की गतिविधियां निरंतर आयोजित करने के लिये शपथ दिलाई गई।
शीतला माता तालाब का गहरीकरण
सतना जिले के नगर परिषद बिरसिंहपुर में विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार के नेतृत्व में शीतला माता वार्ड क्रमांक-3 में तालाब का गहरीकरण मेड़ बंधान का कार्य किया गया है। नगर में इस तालाब निर्माण कार्य को देखकर जनता में खुशी का माहौल है। जल गंगा संवर्धन अभियान से पहले क्षेत्र के इस तालाब का नामोनिशान मिट गया था। जनभागीदारी से यह तालाब क्षेत्र के लोगों में नया विश्वास पैदा करेगा। जिले में जन जागरूकता के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में जल चौपाल के आयोजन किये गये इसी के साथ खेत का पानी खेत में को केन्द्रित करते हुए किसानों को खेत तालाब बनाने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
पानी है जीवन की आस, इसे बचाने का करो प्रयास
बुरहानपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया है। दीवारों पर पानी के महत्व को बताते हुए स्लोगन लिखे गये हैं। इनमें प्रमुख हैं "पानी है जीवन की आस, इसे बचाने का करो प्रयास" "बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ हरियाली" "दूषित नहीं करना जल, बर्बाद हो जायेगा कल" "सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम" "सबका हो एक ही नारा, वर्षा जल बचाओ सारा" "साफ सुथरा पानी, अच्छे स्वास्थ्य की निशानी"। नगर परिषद शाहपुर क्षेत्र में भी दीवारों पर यह नारे चित्र सहित लिखे गये हैं।
कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर जनभागीदारी के साथ जिले के जल स्रोतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। जन सामान्य को क्षेत्र के तालाबों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई है। इसी के साथ जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के लिये जल क्षेत्र के आस-पास साफ-सफाई निरंतर किये जाने की शपथ दिलाई गई है। जिले में 400 से अधिक श्रमवीरों ने एक लाख विभिन्न किस्मों के बीज रोपे हैं। जिले में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं बीजारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस दौरान पलाश, चिरोल, करंज, अमलतास, सीताफल एवं टेमरू आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है।
केन्द्रीय दल ने जल संरक्षण कार्यों की सराहना
आगर मालवा जिले में जल संरक्षण की दिशा में प्रशंसनीय कार्य हुए है। विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में भी जल की बूंद-बूंद सहेजने के बेहतर कार्यों के लिए जिला कलेक्टर सहित पूरी टीम बधाई के पात्र है। यह बात केन्द्रीय जल शक्ति अभियान अंतर्गत केंद्रीय नोडल अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव ने कही। बैठक में केन्द्रीय दल द्वारा जिले में जल संरक्षण अंतर्गत हुए कार्यों के तीन दिवसीय पर्यवेक्षण पश्चात समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
केंद्रीय नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को खराब हैंड पंप को रिचार्ज करने, शासकीय भवनों के रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं को पुनर्जीवित करने एवं कृषि विज्ञान केंद्र में जल शक्ति केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में होगा RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन
22 Jun, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में आयोजित होने जा रहा RISE 2025 कॉन्क्लेव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा। यह आयोजन प्रदेश में उद्यमिता, रोजगार और नवाचार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 350 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 35 से अधिक औद्योगिक अधोसंरचना परियोजनाओं, क्लस्टरों और विभागीय भवनों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही 1500 करोड़ रूपये से अधिक निवेश की 50 नई औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला भी रखी जाएगी। प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 500 उद्यमियों को आशय पत्र और भूमि आवंटन प्रदान किया जाएगा। साथ ही 500 आकांक्षी युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर सौंपे जाएंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक लाभार्थियों को अनुदान राशि वितरित की जाएगी।
कार्यक्रम में ओएनडीसी, एनपीसीआई और वालमार्ट जैसी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जिससे प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को निर्यात, डिजिटल भुगतान और नए बाजारों तक पहुंच की दिशा में शानदार अवसर मिलेंगे।
औद्योगिक अधोसंरचना में होगा बड़ा विस्तार
कॉन्क्लेव में 97.73 हेक्टेयर के 596 भूखंडों पर 89.91 करोड़ रूपये से विकसित होने वाले 8 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया जाएगा। साथ ही 231.534 हेक्टेयर के 795 भूखंडों पर 152.21 करोड़ रूपये से विकसित होने वाले 8 औद्योगिक क्षेत्रों का लोकार्पण किया जायेगा। इसके अलावा, निजी और विभागीय भूमि पर विकसित 15 क्लस्टरों का भी भूमि पूजन होगा, जिनकी संयुक्त विकास लागत लगभग 105 करोड़ रूपये है।
मध्यम श्रेणी की इकाइयों से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कान्क्लेव में 32 मध्यम श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगे। जिनमें कुल 858.74 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है जिससे 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
विभागीय भवनों का भी होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम कॉन्क्लेव में निवाड़ी, आगर मालवा और रायसेन जिलों में 4.22 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले नवीन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भवनों का लोकार्पण करेंगे।
प्रदेश की क्षमताओं को दर्शाएगी प्रदर्शनी
कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक एमएसएमई इकाइयों, स्टार्ट-अप्स और स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी प्रदेश की विविधतापूर्ण उद्यमिता को सामने लाने का एक प्रभावी मंच बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल रतलाम, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश की औद्योगिक दिशा को एक नई पहचान और ऊर्जा देने जा रहा है।
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
