मध्य प्रदेश
7 साल की दरिंदगी अब कानून की पहुंच में – धारा 69, 115 व 351 BNS के तहत मामला दर्ज
5 Jul, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दमोह । दमोह जिले के एक थाना क्षेत्र में सात साल से दुष्कर्म का शिकार हो रही एक युवती ने बच्चे को जन्म दिया। आरोपी बाहर भागने की फिराक में था, तभी युवती की शिकायत पर पटेरा थाना पुलिस ने उसे देहात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पटेरा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती से कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी रतन गांव निवासी चरन पिता यशवंत सिंह चौहान 45 ने शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साल 2018 में उसने शादी की बात कही और तब से लगातार वह युवती का शारीरिक शोषण करता था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह इंकार करने लगा। इसी दौरान युवती ने एक बालक को जन्म दिया और आरोपी के खिलाफ पटेरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 69, 115(2), 351(3)बीएनएस का मामला दर्ज किया है। आरोपी चरन सिंह चौहान फरार चल रहा था। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को पता चला आरोपी देहात थाना क्षेत्र के इमलाई सीमेन्ट्र फैक्ट्री के पास छिपा है और बाहर भागने की फिराक में है। पटेरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम का सहयोग रहा, क्योंकि आरोपों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
दिव्यांग महिला से दुष्कर्म
पटेरा थाना क्षेत्र में ही एक और दुष्कर्म की घटना का आरोपी पकड़ा गया। जिसने दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना 24 मई की रात की है, जब महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी चिन्ता उर्फ राजा कुर्मी निवासी रमगढ़ा के द्वारा महिला से दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को आरोपी को पटेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जनकगंज थाने ने दर्ज एफआईआर: फूड इंस्पेक्टर नियुक्ति का झांसा और लाखों की ठगी
5 Jul, 2025 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर। ग्वालियर में पुलिस ने एक पीड़ित युवक की मदद से एक ऐसे शख्स को दबोच लिया अपने को फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को ठगने का काम कर्ता था। वह लोगों को झांसे में लेने के लिए बताता था कि वह सीबीआई में ऑफिसर है और वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में पदस्थ है। इसकी कार पर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नेम प्लेट भी लगी थी। आरोपी मंत्रालय में बड़े-बड़े काम करवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। बताया गया कि कुछ समय पहले ही इस फर्जी अफसर ने ग्वालियर निवासी एक युवक को फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 9 लाख रुपये ठग लिए थे। उसे भरोसा दिलाने के लिए उसे भोपाल ले जाकर एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था। युवक को न नौकरी मिली और न ही उसके रुपये वापस मिले। शहर के एक मॉल में आरोपी को ठगी के शिकार युवक ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल नई सड़क उदाजी की पायगा निवासी अमित पुत्र नरोत्तम सिंह रावत के साथ ठगी की घटना हुई थी। अमित ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। युवक ने बताया था कि उसका नाम मोहित शेखावत है। वह सीबीआई में अधिकारी है और उसकी कई विभागों में अच्छी खासे सम्पर्क हैं। वह चाहे तो उसकी नौकरी आसानी से लगवा देगा। अमित उसके झांसे में आ गया। मोहित ने अमित को फूड इंस्पेक्टर बनवाने का लालच दिया और उससे में 9 लाख रुपये मांगे। अमित ने अपने रिश्तेदारों की मदद से जैसे तैसे रुपये जुटाकर दे दिए। इसके बाद वह उसे अपने साथ लेकर भोपाल गया। वहां उसे एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिलवा दिया। नियुक्ति पत्र देने से पहले उसने एक कार भी फाइनेंस करवा ली, लेकिन इसके बाद अमित को नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उसने बार-बार अपने रुपये वापस मांगे वो उसे नहीं मिले।पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहित ग्वालियर के फूलबाग पर स्थित एक मॉल में घूम रहा था। तभी अमित को इसकी भनक लग गई। इसके बाद अमित अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और मॉल में उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। जनकगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो जो युवक अपनी पहचान मोहित शेखावत बताई। वह असल में भिंड के गोहद निवासी मनोज श्रीवास निकला। आरोपी की कार से पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट और नेम प्लेट भी मिली है। आरोपी की कार पर मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष लिखा हुआ था। इसके अलावा सीबीआई की नेम प्लेट सहित अन्य कई नेम प्लेट मिली हैं। इनके संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।
जन‑भागीदारी से सुशासन की नींव: कैलाश ने नागरिकों को योजनाओं का सह-निर्माता बताया
5 Jul, 2025 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। गुरुग्राम की पुण्यभूमि मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश 'मॉडल स्टेट' के रूप में उभर करके सामने आया। सम्मेलन के अंतिम दिन मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2014 के बाद से शहरी स्थानीय निकाय के बजट में काफी वृद्धि हुई है। शहरी स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र की नींव है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जड़ें जितनी गहरी और स्थानीय स्तर पर सिंचित होंगी, हमारा राष्ट्र उतना ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगा।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरी स्थानीय निकायों में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इंदौर का उदाहरण को देते हुए जनभागीदारी के बारे में बताया। उन्होंने बीते समय की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार इंदौर नगर निगम में फंड की कमी हो गई थी। तब उन्होंने आमजन से सीमेंट के लिए बोला था। उस दौरान जनभागीदारी की पहल से उनके पास 80 करोड़ रुपये की सीमेंट इकट्ठा हुई थी। इसी सीमेंट से फिर सड़कों का निर्माण कराया गया।
ये जन सहभागिता की सफलता का प्रमाण है। आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के पावन अवसर पर उन सभी सहकारी संस्थाओं को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय सहकारिता मंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत में सहकारिता एक नई ऊर्जा और विस्तार के साथ आगे बढ़ रही है। गांव-गांव में रोजगार, संसाधन और सहभागिता का सशक्त माध्यम बन चुकी सहकारिता, आज समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव बन रही है।
शिक्षकों की तबादला सूची पर मंत्री नहीं, OSD के हस्ताक्षर! अधिकारियों ने जताई आपत्ति
5 Jul, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य में 236 शिक्षकों की भर्ती अचानक रुक गई, जिससे एक बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। मंत्री का कहना है कि हमने समय पर सूची आगे बढ़ा दी थी। वहीं, उच्च अधिकारियों के अनुसार, सूची पर मंत्री के हस्ताक्षर ही नहीं थे।
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के तबादले की सूची के साथ हुई लापरवाही के बाद अब जांच के आदेश दिए गए हैं। मगर मामला काफी पेचीदा है।
मंत्री ने ओएसडी को दी जिम्मेदारी
दरअसल राज्य में शिक्षकों के तबादले का अधिकार राज्य सरकार ने जिले के प्रभारी मंत्रियों को सौंपा है। रायसेन जिले में यह जिम्मेदारी एमपी के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार के पास है। हालांकि मंत्री ने शिक्षकों के तबादले का जिम्मा अपने विशेष सहायक (ओएसडी) को दे दिया।
अधिकारियों ने नहीं किए हस्ताक्षर
आमतौर पर शिक्षकों का तबादला करने के लिए ट्रांसफर लिस्ट पर प्रभारी मंत्री, कलेक्टर और डीईओ के साइन होने चाहिए। मगर रायसेन में जब तबादला सूची कलेक्टर ऑफिस पहुंची, तो उसपर मंत्री के हस्ताक्षर न देखकर अधिकारियों को शक हुआ कि कहीं यह सूची नकली तो नहीं है। ऐसे में अगर उन्होंने इसपर साइन किया तो फंस सकते हैं। यही वजह है कि कलेक्टर और डीईओ ने सूची पर साइन नहीं किया।
17 जून को खत्म हुई समयसीमा
17 जून को तबादले की समय सीमा निर्धारित की गई थी। ऐसे में जब 17 जून तक तबादला नहीं हुआ तो रायसेन जिले में हड़कंप मच गया। वहीं, मंत्री पंवार का कहना है कि उनके कार्यालय ने समय पर सूची कलेक्टर ऑफिस भिजवा दी थी। अब वो इस मामले को शासन स्तर पर उठाने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री पंवार के ओएसडी अभिषेक चौरसिया का कहना है-
मंत्री जी की जानकारी में सूची आगे बढ़ाई गई थी। इस बारे में मंत्री से पूछें तो वे बेहतर बता पाएंगे कि सूची उनकी जानकारी में गई है या बिना जानकारी के।
डीईओ ने क्या कहा?
रायसेन के डीईओ डीडी रजक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने यह जरूर कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय से जांच की जा रही है। जांच में सब सामने आ जाएगा।
एमपी के 28 जिलों में बारिश का कहर, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
5 Jul, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर है। कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को 28 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को मंडला और डिंडौरी में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
आज इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
जबलपुर में 3 इंच गिरा
शुक्रवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई। जबलपुर में 72 मिमी यानी, करीब 3 इंच पानी गिर गया। नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में डेढ़ इंच, छतरपुर के नौगांव में सवा इंच, मंडला-दमोह में 1 इंच, दतिया-श्योपुर में पौन इंच, बालाघाट-रीवा में आधा इंच बारिश हुई। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर के खजुराहो, टीकमगढ़, सिवनी, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, विदिशा, मऊगंज, कटनी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। रात के समय भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
चार दिन एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि एक मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर से मप्र के दतिया, सीधी से होती हुई आसनसोल, कोलकाता होते हुए जा रही है। वहीं, एक भी प्रदेश से गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश में ही एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इन तीनों सिस्टम की वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर चल रहा है। अगले चार दिन 8 जुलाई तक प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा।
दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
4 Jul, 2025 11:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा 250 रुपये का शगुन
सिंगरौली को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात
503 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 54 कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
गुरु पूर्णिमा पर स्कूल भवनों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण
सिंगरौली जिले के सरई में हुआ महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंगरौली प्रदेश का सीमावर्ती, खनिज सम्पन्न और सर्वप्रिय जिला है। सिंगरौली को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। अगले साल से यहां पढ़-लिखकर डॉक्टर निकलेंगे। आज प्रदेशभर के 94 हजार 234 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की गई है। इसमें 60 प्रतिशत छात्राएं और 40 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। राज्य सरकार जनजातीय अंचल में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। बीते 2 साल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 15 हजार से अधिक स्कूटी बांटी गई हैं। हमारी सरकार सबके चतुर्दिक विकास के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को सिंगरौली जिले के सरई गांव में महिला सशक्तिकरण तथा जनजातीय गौरव सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। कुछ दिनों बाद 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है, इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल सहित बच्चों की सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों का एक साथ लोकार्पण होगा। शासकीय स्कूलों के बच्चों को साइकिल, ड्रेस और किताबों का वितरण भी किया जाएगा। भागवत गीता से मध्यप्रदेश का संबंध है। वृंदावन ग्राम बनाकर भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता को जीवंत करना है। बच्चे पढ़ाई करके कहीं भी जाएं, पर अपने गरीब मित्र को न भूलें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपक्षी दल की सरकार के समय प्रदेश में बेटे-बेटियों के लिंगानुपात में बड़ा अंतर था। हमारी सरकार में लाड़ली बेटी जन्म से ही लखपति हो, इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई। बेटियाँ जब 18 वर्ष की उम्र पूरी करेंगी, तो सरकार की ओर से उन्हें एक-एक लाख रुपए से अधिक राशि दी जाएगी। राज्य सरकार लाड़ली बहनों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। पहले प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय मात्र 11 हजार थी, लेकिन अब हमारी सरकार के प्रयासों से यह 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले सभी पात्र बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में भेजी जाएगी। दीपावली के बाद हम प्रदेश की सभी लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए महीना देंगे। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के हाथ में पैसा रहे तो घर ठीक से चलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के सम्मान और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमने रानी दुर्गावाती और राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट की बैठक भी आयोजित की है। श्रीअन्न खरीदने पर किसानों को एक हजार रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जा रही है। किसानों से 26 सौ रूपये प्रति क्विंटल में गेंहू की खरीद की गई जो देश में सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 27 हजार करोड़ से अधिक की बजट राशि महिलाओं को समर्पित की है। लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान रखा है। आज प्रदेश में 51 लाख से अधिक लाड़ली बेटियां पंजीकृत हैं इनमें से 12 लाख 99 हजार बेटियों को 672 करोड़ की छात्रवृ्त्ति दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 62 लाख बहनों के 5 लाख स्व-सहायता समूहों को राज्य सरकार सशक्त करने के लिए धनराशि दे रही है। प्रदेश की बहनों को नगर पालिका, नगर निगम और पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बहनों को 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने में हमने कोई कमी नहीं रखी है। हमारी सरकार में प्रदेश के 4 जिलों में महिला अधिकारी जिला कलेक्टर का दायित्व संभाल रही हैं। राज्य सरकार गरीब से गरीब के जीवन में सबेरा लाने का कार्य कर रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू किया गया है। संपत्ति की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत की छूट देने से आज 45 प्रतिशत रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हो रही हैं। यह हमारी पहल का ही सुखद परिणाम है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए राज्य सरकार नेक-नीयत और विशेष भावना से कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सिंगरौली की कुल आबादी में 39 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है, इनमें से 5 लाख को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से जनजातीय वर्ग को बड़ी मदद मिली है। प्रधानमंत्री जन-मन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाभ भी जनजातीय वर्ग को दिया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें फसलों का समुचित मूल्य देने के लिए संकल्पित है।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरई में कहा कि सिंगरौली में भरपूर कोयला एवं अन्य खनिज संपदा उपलब्ध है। यहां 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। माडा अस्पताल को अपग्रेड कर सीएचसी बनाया जाएगा। सरई में उपखंड कार्यालय, बरगवा-परसवा में 52 किलोमीटर लंबी 4 लेन सड़क बनाई जायेगी। सरई में 100 बेड के नये अस्पताल की स्थापना के लिए सर्वे कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली को हवाई सेवा से भी जोड़ा गया है। हमारी सरकार ने जरूरतमंदों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। मृत्यु के बाद शव को अस्पताल से घर तक छोड़ने के लिए सभी जिलों में शव वाहन की सुविधा शुरू की जा रही है। राज्य सरकार ने देहदान/अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने का निर्णय किया है। अंगदान से किसी दूसरे जरुरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय गौरव सम्मेलन में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित जनजातीय वर्ग के चार व्यक्तियों महाबली सिंह, शंकर सिंह पनिका, वंश बहादुर सिंह और दयाल सिंह का मंच से सम्मान किया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री तथा सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, क्षेत्रीय सांसद राजेश मिश्रा, विधायक राजेंद्र मेश्राम, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विधायक विश्ममित्र पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सिंगरौली को मिली 503 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरई में हुए सम्मेलन से सिंगरौली जिले को 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपए के 54 निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 104 करोड़ 67 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 398 करोड़ 41 लाख 93 हजार रुपए की लागत के 34 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सांदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल चकरिया के नवनिर्मित भवन, विद्युत सब स्टेशन हरफरी, संदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल भवन हिरवाह का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 8 सड़कों में डामरीकरण का कार्य, कालेज भवन बरगवां, लोक सेवा केन्द्र माड़ा और सरई तथा आयुष विंग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 34 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने 11 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में 400 बिस्तर के अस्पताल भवन, एकल नलजल योजनाओं, नगर निगम सिंगरौली में सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधानसभा क्षेत्र चितरंगी के 13, विधानसभा सिंगरौली के 25, विधानसभा देवसर के 15 तथा विधानसभा धौनी के एक निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी इसी सम्मेलन के जरिए किया।
प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने स्वागत समारोह को किया संबोधित
4 Jul, 2025 11:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
-परिवार और समाज नहीं, कार्यकर्ताओं की ताकत से चलती है
भारतीय जनता पार्टी
-भोपाल के कारण ही पूरे प्रदेश में खिला कमल
-मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं, आपके बीच का कार्यकर्ता हूं -हेमंत खंडेलवाल
-हमने कभी विचारों से समझौता नहीं किया -हितानंद
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविन्द्र भवन सभागार में जिला भोपाल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार और समाज नहीं, कार्यकर्ताओं की ताकत से चलती है। मैं आपके बीच का ही कार्यकर्ता हूं और इसी भावना से अपने काम का निर्वाह करूंगा। अगर कार्यकर्ता तय कर ले, तो कोई चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि जनसंघ की स्थापना जिन विचारों और उद्देश्यों को लेकर हुई थी, हमने उन विचारों से कभी समझौता नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविन्द्र भवन परिसर में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने भी संबोधित किया।
कार्यकर्ता तय कर लें, तो हर चुनाव जीत सकते हैं-हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। देश में अनेक राजनीतिक दल हैं, जिनमें से कुछ परिवार आधारित हैं, तो कुछ समाज आधारित। लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जो कार्यकर्ताओं के परिश्रम से चलता है। अगर कार्यकर्ता तय कर ले, तो कोई चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है। आने वाले चुनाव में भोपाल की सभी आठ सीटों पर विजय हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम सब मिलकर काम करेंगे और जीत हासिल करेंगे।
भाजपा के विस्तार में भोपाल के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जब जनसंघ का गठन हुआ था, तो डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कठिन परिश्रम से एक-एक कार्यकर्ता को जोड़ा। उन्होंने जो संघर्ष किया, उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। आज हर बूथ पर, हर मंडल में हजारों कार्यकर्ता हैं, लेकिन उस समय एक जिले में दो-चार कार्यकर्ता ही हुआ करते थे। उस यात्रा को आगे बढ़ाने का काम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने किया, जिनका भोपाल से नाता रहा है। श्रद्धेय प्यारेलाल खंडेलवाल, स्वर्गीय नारायण प्रसाद गुप्ता, स्वर्गीय कैलाश सारंग, स्वर्गीय सुशील चंद्र वर्मा, स्वर्गीय गौरीशंकर कौशल, स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ सिंह, स्वर्गीय रमेश शर्मा गुट्टू भैया, शैलेंद्र प्रधान जैसे अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को भोपाल सहित पूरे प्रदेश और देश में स्थापित करने का काम किया। खंडेलवाल ने कहा कि भोपाल राजनीतिक दृष्टि से एक कठिन जिला रहा है। यहां से कोई भी नेता 100-150 लोगों को लेकर बैतूल जाकर चुनाव जीतकर आ जाता था, क्योंकि भोपाल में जीतना मुश्किल था। आप लोगों ने भोपाल में पार्टी को मजबूत किया, उसके बाद ही पूरे प्रदेश में कमल खिल सका, क्योंकि भोपाल का असर पूरे प्रदेश पर होता है। इसके लिए मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। भोपाल के कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है। अगर कोई राष्ट्रीय नेता का दौरा होता है, तो उसकी भी जिम्मेदारी है और कोई स्थानीय कार्यक्रम है, तो उसकी भी जिम्मेदारी है। आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं, जिसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।
मैं कार्यकर्ताओं से अलग नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मंच पर जो नेतागण बैठे हैं, उन्होंने भाजपा को मजबूत करने और हमारे पूर्वजों के मार्गदर्शन को जमीन पर उतारने का काम किया है। भोपाल से मेरा नाता कोई आज का नहीं है, मैं जब लोकसभा चुनाव लड़ा, तो भोपाल से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बैतूल गए थे। 2014 से 2018 तक मैंने कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया। नगर निगम चुनाव मैं भी मेरी भूमिका रही। लेकिन मैंने अपने मन से नहीं कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जैसा कहा मैंने वही किया। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह कर रहा हूं, मुझमें ऐसा कुछ भी नहीं, जो मुझे आपसे अलग करे। मैं आपके बीच का ही कार्यकर्ता हूं। आपका सम्मान बरकरार रहे, इसकी चिंता हम करेंगे। हर कार्यकर्ता की क्षमता का पूरा उपयोग हो, यह भी हम देखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी को जितना मजबूत किया है, उसे कायम रखते हुए हमें अगले मुकाम पर पहुंचना है। हमारे प्रधानमंत्री जी देश को दुनिया में सम्मान दिला रहे हैं। हम एक और अनुशासित रहकर भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
हमने सदैव राष्ट्र को प्रथम मानकर काम किया- हितानंद
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ की स्थापना विचारों और उद्देश्यों लेकर हुई थी। हमारी पार्टी ने इन राष्ट्रवादी विचारों को अंगीकार कर सदैव राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य किया और कभी विचारों से समझौता नहीं किया। विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली भाजपा आज देश का विकास करने के साथ अंत्योदय के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। केरल और बंगाल जैसे राज्यों में आज भी हमारे कार्यकर्ता कठिन संघर्ष कर रहे हैं और अनेक यातनाएं झेल रहे हैं। ठीक वैसी ही यातनाएं हमारे कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान भी सही थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने जब संसद में यह कहा था कि हम जनसंघ की विचारधारा को कुचल देंगे, तो युगदृष्टा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जवाहरलाल नेहरू को जवाब देते हुए कहा था कि हम इस कुचलने वाली मानसिकता को ही कुचल देंगे। उन्होंसे कहा था कि भाजपा एक दिन संसद में सर्वाधिक सांसदों वाली पार्टी होगी और कांग्रेस हमारे स्थान पर विपक्ष में खड़ी होगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से उनका यह संकल्प साकार हुआ है। पं. नेहरू ने कहा था देश की धरती पर कभी भगवा नहीं फहराने दूंगा। आज गांव की पंचायत से लेकर देश की पंचायत तक भगवा फहरा रहा है। यही हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण और त्याग है।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से वट वृक्ष बनी भाजपा
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी एक विशाल वट वृक्ष जैसी बन गई है। 1952 में जनसंघ की यात्रा 3 प्रतिशत वोट से प्रारंभ हुई थी। 1957 में 9 प्रतिशत वोट मिले एवं 1962 में 16 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। आज भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश में 59 प्रतिशत वोट एवं देश में 36.56 प्रतिशत वोट मिले हैं। कार्यकर्ताओं की लगन, मेहनत व निष्ठा से ही भाजपा आज 14 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। आज देशभर में ग्रामसभा से लेकर लोकसभा तक भाजपा का परचम लहरा रहा है और पार्टी के 1296 विधायक हैं। कभी 2 सांसदों से शुरू हुआ सफर आज 303 सांसदों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाएं कि 50 सक्रिय सदस्य बनायेंगे। सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी है कि प्राथमिक सदस्य को पार्टी के काम में एक्टिव कर आगे बढ़ाए। हितानंद ने कहा कि 6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का शुभारंभ किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को एक पेड़ अवश्य लगाना है और उसका संरक्षण व संवर्धन करना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री जगदीश यादव मंचासीन रहे।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने की जनसुनवाई
4 Jul, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में नेता कई थे, लेकिन करीब 6 महीने पूर्व से निर्धारित हेमंत खंडेलवाल के नाम के साथ सबसे बड़ा झटका पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लगा है. जो इस दौड़ के सबसे कद्दावर नेता माने जा रहे थे. हालांकि ये पहला मौका नहीं है कि सजी थाली उनके आगे से गई है. इसके पहले 2020 में भी मध्य प्रदेश में हुई सत्ता पलट के सूत्रधार बताए गए नरोत्तम मिश्रा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उछाला गया था, लेकिन आस निरास होने में समय नहीं लगा.
अबकी बार भी ये माना जा रहा था कि पूर्व मंत्री ने इस पद के लिए पूरी ताकत झौंक दी है. 5 साल बाद एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा की सियासत में टर्निंग पाइंट आते आते रह गया. लंबे समय से संगठन में पुर्नवास की बाट जोह रहे मिश्रा के लिए अब आखिरी मौका पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का है. सवाल ये कि क्या उन्हें मौका मिल पाएगा.
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर एवं आयोग के सदस्य श्री भुवन भूषण कमल ने शुक्रवार को प्रदेश की पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित 32 जातियों को मध्यप्रदेश राज्य की केन्द्रीय सूची में सम्मिलित करने के लिए राजकीय अतिथि गृह (वीआईपी गेस्ट हाउस) भोपाल में जनसुनवाई की। जिसमें इन जातियों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश राज्य की पिछड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में सम्मिलित होने के लिये अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बताया कि वर्तमान स्थिति में केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में मध्यप्रदेश राज्य के लिए 68 जातियां सम्मिलित हैं। जबकि मध्यप्रदेश शासन की सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से पिछड़ी जाति की सूची में 94 जाति/उपजाति/वर्ग समूह सम्मिलित हैं। ज्ञातब्य है कि मध्यप्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से इन 32 जाति/उपजाति/वर्ग समूह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा में पिछड़ेपन के आंकड़े एकत्रित करने के लिए सर्वे कार्य कराया गया है। फील्ड सर्वे के उपरांत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा इन जातियों के आकड़े शासन को प्रस्तुत किए गये है। इन आंकड़ों का अध्ययन करने के लिये जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, सदस्य श्री सीताराम यादव, विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार, अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त श्री सौरभ सुमन मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव डॉ. देवेश कुमार मिश्रा सम्मिलित रहें।
आते-आते मेरा नाम सा रह गया, नरोत्तम की सियासत से फिर छूटा टर्निंग पाइंट
4 Jul, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में नेता कई थे, लेकिन करीब 6 महीने पूर्व से निर्धारित हेमंत खंडेलवाल के नाम के साथ सबसे बड़ा झटका पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लगा है. जो इस दौड़ के सबसे कद्दावर नेता माने जा रहे थे. हालांकि ये पहला मौका नहीं है कि सजी थाली उनके आगे से गई है. इसके पहले 2020 में भी मध्य प्रदेश में हुई सत्ता पलट के सूत्रधार बताए गए नरोत्तम मिश्रा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उछाला गया था, लेकिन आस निरास होने में समय नहीं लगा.
अबकी बार भी ये माना जा रहा था कि पूर्व मंत्री ने इस पद के लिए पूरी ताकत झौंक दी है. 5 साल बाद एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा की सियासत में टर्निंग पाइंट आते आते रह गया. लंबे समय से संगठन में पुर्नवास की बाट जोह रहे मिश्रा के लिए अब आखिरी मौका पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का है. सवाल ये कि क्या उन्हें मौका मिल पाएगा.
आते आते मेरा नाम सा रह गया, उस के होंटों पे कुछ कांपता रह गया. मशहूर शायर वसीम बरेलवी की ये लाइनें नरोत्तम मिश्रा पर सटीक बैठती हैं. मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला भले ना आया हो, क्योंकि पिछले 6 महीने से इस पद के लिए सबसे दमदार दावेदार हेमंत खंडेलवाल ही माने जा रहे थे, लेकिन ये नाम नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेताओं की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए आया है. दतिया विधानसभा सीट से चुनाव हार जाने के बाद से लगातार पार्टी में पुर्नवास की बाट जोह रहे नरोत्तम ने लोकसभा चुनाव के पहले अपनी परफार्मेंस भी दी थी. जब उन्हें न्यू ज्वाइनिंग टोली का चेयरमैन बनाया गया, तो नरोत्तम की अगुवाई में छिंदवाड़ा जिले समेत कई इलाकों में थोक के भाव में दल बदल हुए.
अपनी ताकत और परफार्मेंस रिपोर्ट नरोत्तम मिश्रा ने ये बताने एक दिन में मध्य प्रदेश बीजेपी में रिकार्ड ज्वाइनिंग भी करवाई थी. राजनीतिक विश्लेषक प्रकाश भटनागर कहते हैं कि "शिवराज सरकार के दौर में नरोत्तम मिश्रा की गिनती सरकार में दूसरे नंबर के सबसे ताकतवर मंत्री के तौर पर होती थी. एक समय ऐसा भी आया था कि वो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे थे. हालांकि 2020 में 22 सीटों के उपचुनाव सामने थे. लिहाजा पार्टी ने ट्रस्टेड और टेस्टेड चेहरे शिवराज पर ही दांव लगाया था. इस बार भी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने काफी लंबे समय से इस पद के लिए तैयारी की थी. हांलाकि उनका नाम रेस में होते हुए भी मजबूत दावेदार के तौर पर नहीं था.
क्या अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा पुर्नवास
बीते लंबे समय से संगठन में पुर्नवास की प्रतीक्षा कर रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा को उम्मीद अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी से है. हालांकि उस दौड़ में भी मध्यप्रदेश से नेताओं की कतार लंबी है. मध्य प्रदेश में 2 जुलाई को जब पूरे साढे़ 5 साल बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की जा रही थी. उस समय मंच वो चेहरे भी मौजूद थे. जो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदार माने जा रहे थे. उसी मंच पर नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे. मंच से आई उनकी तस्वीर और उनका चेहरा सच्चाई बयान कर रहा था कि दर्द कितना गहरा है.
हालांकि खुद नरोत्तम मिश्रा अभी इस मामले में बेबाकी से कुछ भी नहीं कह रहे. बीजेपी में जिस तरह से अनुशासित कार्यकर्ता का बर्ताव होना चाहिए, नरोत्तम मिश्रा उसी अंदाज में ये कहते हैं कि "पार्टी का निर्णय हमेशा ही श्रेष्ठ होता है. मेरी जिस भूमिका में पार्टी को आवश्यक्ता होगी. मैं उस कार्य के लिए हमेशा तत्पर हूं."
नरोत्तम नहीं हेमंत खंडेलवाल बने एमपी बीजेपी अध्यक्ष
बता दें लंबे कयासों के बाद 1 जुलाई को हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया. हेमंत खंडेलवाल बैतूल से विधायक हैं. वे पहले सांसद भी रह चुके हैं. हेमंत खंडेलवाल राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं. साथ ही उनका संघ से भी नाता है. इसके साथ ही सीएम मोहन यादव की भी वह पहली पसंद थे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनकी पैरवी की थी.
भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी, सब उत्साह, अनुशासन में रहकर एक रहें : हेमंत खंडेलवाल
4 Jul, 2025 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का सीहोर, आष्टा, जावर, डोडी, सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ तो वहीं उनका सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी, सब उत्साह, अनुशासन में रहकर एक रहें। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत सारे दल हैं। कई दल परिवार चलाते हैं। कई दल जात, समाज चलाते हैं। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है। कार्यकर्ता चाह ले तो हर चुनाव के परिणाम सकारात्मक आते हैं और अगर कार्यकर्ता में थोड़ा सा भी निराशा का भाव हो तो परिणाम सकारात्मक नहीं आ पाते हैं। भाजपा के हम सब कार्यकर्ता एक परिवार की तरह हैं। श्री खंडेलवाल ने कहा कि अपनी क्षमता का उपयोग पार्टी को मजबूत करने में करे। मातृशक्ति का सम्मान करें। हम सब मिलकर कार्य करेंगे भाजपा एक पार्टी नहीं एक परिवार है। मेरा पूरा प्रयास होगा की पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान हो, आदर हो, सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करेंगे। हर कार्यकर्ता की बात सुनने, उनसे मिलने का प्रयास करूंगा। हमारी पार्टी आज भी बुलंदियों पर है, इसे हम सबको मिलकर और आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम दुनिया के सिरमौर बनने जा रहे हैं। हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार के कार्य, योजनाओं को जनता तक, घर-घर पहुंचना हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
देश की अखंडता और युवाओं के लिए पार्टी को मजबूत करें -
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता देश की अखंडता व आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को और मजबूत बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग व रोजगार की नई परंपरा विकसित कर मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाकर विकसित बना रहे हैं। जनसंघ के रूप में प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ताकतवर संगठन का रूप ले चुकी है। मैं जब पार्टी अध्यक्ष बना तब मेरे मन में था कि अपने काम की शुरुआत मैं बाबा महाकाल के चरणों में प्रणाम करते हुए शुरू करूं। जब भगवान महाकाल के दर्शन करने आऊंगा तो उनके भक्तों के बीच नहीं आऊंगा तो यह यात्रा अधूरी रह जाती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, प्रतिबद्धता से ही भाजपा को लंबे समय से जनता की सेवा करने का अवसर मिला। भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को क्षमता और योग्यता के आधार पर दायित्व सौंपता है। हम सभी कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर विश्व गुरू बनने जा रहा है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि प्रदेश भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष के सीहोर जिले में आगमन पर जावर जोड़, आष्टा, कोठरी एवं सीहोर में स्वागत सम्मान समारोह रखा गया था। सीहोर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जावर, डोडी, आष्टा कोठरी, सीहोर मंडलों में सभी मंडल अध्यक्षों ने मंच बनाकर स्वागत, सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, जिला भाजपा प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित सभी जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जसपाल सिंह अरोरा एवं मित्र मंडल ने किया स्वागत, श्रीराम दरबार भी किया भेंट -
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सीहोर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने मित्र मंडल एवं समर्थकों के साथ उनकी भव्य अगवानी की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल देर शाम सीहोर पहुंचे थे। इस दौरान श्री अरोरा ने श्री खंडेलवाल का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीराम दरबार भेंटकर स्वागत व सम्मान भी किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी स्वागत से अभिभूत नजर आए और उन्होंने श्री अरोरा एवं उनके मित्र मंडल व समर्थकों का आभार भी प्रकट किया। श्री अरोरा ने बताया कि प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन हुआ। वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन भी पहुंचे थे और इसके बाद उन्होंने सिद्धपुर की नगरी सीहोर में भी कार्यकर्ताओं से भेंट की और सभी का आभार प्रकट किया। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उनका सम्मान और अधिकार मिलता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनता है तो किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनता है। अब पार्टी नेतृत्व ने हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नया इतिहास भी बनाएगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इससे पहले श्री अरोरा ने भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी पहुंचकर हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात करके उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दी थीं।
यह सिर्फ सम्मान नहीं तकनीकी साथी’ — CM बोले, अगले साल आएगा अच्छा लैपटॉप
4 Jul, 2025 02:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश में 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी और उससे ऊपर नंबर लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शुक्रवार को लैपटॉप की राशि दी गई। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को 25-25 हजार की राशि प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार देखा गया है कि छात्रों के परिवार लैपटॉप राशि को दूसरे कार्यों में खर्च कर देते है। ऐसे में हम कोशिश करेंगे कि अगले साल से सीधे अच्छी कंपनी के लैपटॉप दिए जाए। इस दौरान छात्रों ने ने बताया कि किस प्रकार से उन्हें लैपटॉप की राशि मिलने से खुशी हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि आगे वे क्या बनना चाहते हैं। एक छात्रा योगिता टांक के साथ सीएम ने संवाद किया और सेल्फी ली।
लाभार्थियों में 60% बेटियां
इस दौरन सीएम ने बताया कि इस साल योजना के लाभार्थियों में 60% बेटियां हैं। 56,246 बेटियां और 37,988 बेटे। उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक संकेत है कि बेटियां न केवल बराबरी कर रही हैं, बल्कि पढ़ाई में आगे भी निकल रही हैं। अब बेटों को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं की परीक्षा में 75 फीसदी और उससे ऊपर नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जाती है। स्टूडेंट को अपनी पसंद का लैपटॉप खरीदकर उसका बिल संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल को देना होता है। प्रिंसिपल इसे आगे फॉरवर्ड करते हैं।
जाने क्या है योजना
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं की परीक्षा में 75 फीसदी और उससे ऊपर नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जाती है। स्टूडेंट को अपनी पसंद का लैपटॉप खरीदकर उसका बिल संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल को देना होता है। प्रिंसिपल इसे आगे फॉरवर्ड करते हैं।
मध्य प्रदेश में लैपटॉप योजना: छात्रों को मिलेगा ₹25,000 की सहायता राशि
4 Jul, 2025 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर के 500 से अधिक छात्र-शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और मंत्रिगण विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करेंगे। इस वर्ष 94,234 विद्यार्थियों को 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। इससे पहले वर्ष 2023-24 में 89,710 छात्रों को 224 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई थी।
बता दें योजना की शुरुआत वर्ष 2009-10 में हुई थी। अब तक 4 लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। कुल 1,080 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक विद्यार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह योजना युवा प्रतिभाओं को डिजिटल युग में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है और सरकार छात्रों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
"महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण: मध्य प्रदेश में रात 9–7 तक काम की अनुमति"
4 Jul, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए महिलाओं को शॉपिंग मॉल, बाजार, कारखानों और प्रोडक्शन यूनिट्स में रात में काम करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति सशर्त होगी, जिसके तहत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित नियोक्ता की होगी। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा और कारोबारियों को भी अपनी गतिविधियों का विस्तार करने में सुविधा होगी।
रात में काम के लिए सुरक्षा प्रबंध जरूरी
श्रम विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक शॉप्स और शोरूम्स में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की संख्या कम से कम 10 होनी चाहिए। वहीं, कारखानों के लिए यह समय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। कारखानों और यूनिट्स में यदि महिलाएं रात्रिकालीन शिफ्ट में कार्यरत होंगी, तो प्रत्येक शिफ्ट में एक-तिहाई महिला सुपरवाइजर, शिफ्ट इंचार्ज या फोरमैन की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
नियोक्ता को सुनिश्चित करनी होंगी ये व्यवस्थाएं:
- महिला कर्मचारी की लिखित सहमति लेनी होगी।
- कम से कम 5 महिलाएं ड्यूटी पर रहें।
- घर से लाने और छोड़ने की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था।
- कार्यस्थल पर स्वच्छ टॉयलेट, पेयजल, विश्राम कक्ष और भोजन की व्यवस्था।
- प्रवेश और निकास बिंदुओं पर महिला सुरक्षा गार्ड और CCTV कैमरे।
लगातार बारिश से मध्य प्रदेश में बिगड़े हालात, मंडला में बाढ़, नदी-नाले उफान पर
4 Jul, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मंडला/भोपाल: मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. मंडला में बुधवार रात से लगातार बारिश के चलते कई गांव जलमग्न हो गए हैं. भारी बारिश की वजह से बिछिया थाना क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और बचाव के लिए होमगार्ड की टीमें भी पहुंच गई हैं.
घरों में घुस रहा पानी, नाले में बहा युवक
लगातार भारी बारिश की वजह से बिछिया से घुघरी मार्ग पर नदी नाले उफान पर है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में भी पानी घुसने लगा है. बिछिया में ही एक व्यक्ति के नाले में बह जाने की खबर है. बिछिया थाने की पुलिस व होमगार्ड की टीम तलाश में जुटी हुई है.
ग्रामीणों को सुरक्षित जगह किया शिफ्ट
बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया, '' ग्राम मेढ़ाताल, भवान में नाले का पानी घरों तक पहुंच गया है. पुलिस ने लोगों को पंचायत भवन जैसे सुरक्षित जगह में शिफ्ट किया है. चर्राटोला में एक व्यक्ति नाला पार करने के दौरान नाले में बह गया है, जिसकी पहचान गणेश तेकाम उम्र 40 वर्ष निवासी चर्राटोला के तौर पर हुई है.''
कई सड़क मार्ग हुए बंद, संपर्क टूटा
बिछिया थाना प्रभारी के मुताबिक कई गांवों से संपर्क टूटा है. बिछिया घुघरी मार्ग बंद हो गया है. ग्राम लपटी के पास नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. यहां सुरक्षा के लिए तैनाती भी की गई. बिछिया पुलिस की टीम क्षेत्र में लगातार गश्ती कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
कहां कितनी बारिश?
आज सुबह भू अभिलेख विभाग मंडला के आंकड़ों के अनुसार मंडला जिले में औसतन 19.3 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं, तहसीलवार आंकड़ों में मंडला में सर्वाधिक 27.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. नैनपुर में 27.6, बिछिया में 24.1, निवास में 12.8, घुघरी में 18.6 और नारायणगंज में 5.8 मिमी बारिश हुई है.
एक ही विभाग पर नियम दो, आपसी तालमेल में कमी से बच्चों का एडमिशन में हो रहा नुकसान
4 Jul, 2025 11:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने के कई उदाहरण सामने आते हैं, जिससे हितग्राहियों को सरकारी कार्यालयों के बेवजह चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन अब एक ही विभाग की विभिन्न शाखाओं में तालमेल नहीं होने का मामला सामने आया है.इसका असर स्कूली बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है, लेकिन इसमें सुधार के लिए विभाग तैयार नहीं है. जिससे अभिभावक परेशान हो रहे हैं.
बच्चों की उम्र तय करने में 4 माह का अंतर
बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केंद्र के बीच तालमेल की कमी है. इसका खामियाजा छात्र और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है. दरअसल, स्कूलों में प्रवेश के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केंद्र के अलग-अलग मापदंड है. जिससे दोनों शाखाओं की प्रवेश नीति में बच्चों की उम्र तय करने की तिथियों में 4 महीने का अंतर है. ऐसे में बच्चों को एडमिशन लेने में परेशानी हो रही है.
इसलिए बच्चों के एडमिशन में होती है परेशानी
दरअसल, प्रदेश में पहली से आठवीं तक शैक्षणिक कार्यक्रम जारी करने और नियम बनाने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा केंद्र की है. राज्य शिक्षा केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी नई प्रवेश नीति में उम्र की गणना 31 जुलाई 2025 से होती है. वहीं, एमपी बोर्ड के नियमानुसार 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की उम्र न्यूनतम 13 वर्ष होनी चाहिए. जबकि 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए उम्र की गणना 1 अप्रैल 2025 से तय करने के निर्देश दिए हैं.
ऐसे समझें उम्र का बंधन, जिससे पेरेंट्स परेशान
राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार कक्षा पहली में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकम आयु 7.5 वर्ष निर्धारित की गई है. लेकिन इसके पहले तक बच्चों को 3 से 5 साल के बीच आंगनबाड़ी में प्रवेश दिया जाता था. इसके बाद 5 साल की उम्र में उन्हें पहली कक्षा में प्रवेश मिल जाता था.
दरअसल, राज्य शिक्षा केंद्र उम्र की गणना 31 जुलाई से करता है. ऐसे में 5 साल में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाला छात्र 8 साल बाद 31 जुलाई को 13 वर्ष की आयु पूरी कर सकेगा. जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 9वीं में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र 13 वर्ष होनी चाहिए, इसकी गणना 1 अप्रैल से होती है. जिसके कारण कई छात्र इस अवधि में 13 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर पाते और बाद में उनके एडमिशन में परेशानी होती है.
राज्य शिक्षा केंद्र के नियमों के कारण नहीं हुआ दाखिला
भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाले पवन लोधी ने बताया, '' मेरे बेटे की उम्र 31 जुलाई 2025 तक 6 साल 6 महीने हो रही है, जिससे उसका एडमिशन नहीं हो पाया. यदि उम्र की गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाती तो वह 6 साल 2 महीने का रहता और उसका आसानी से एडमिशन हो जाता. अब एक साल बर्बाद होगा. वहीं, अवधपुरी निवासी राकेश पाठक ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र के नियमानुसार उनके बेटी का एडमिशन केजी टू में हो गया है. लेकिन जब बेटी 9वीं कक्षा में पहुंचेगी तो उसके एडमिशन में परेशानी हो सकती है. उसकी उम्र में 3 महीने का अंतर आ सकता है.
एडमिशन में काई खास फर्क नहीं पड़ता : माशिमं
इस मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव डॉ. संजय गोयल ने कहा, '' राज्य शिक्षा केंद्र और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जो गाइडलाइन जारी की जाती है, उनमें उम्र तय करने की तारीख में दो से तीन महीने का मार्जिन रहता है. कोई तारीख निर्धारित कर देने से दोनों स्कूलों के एडमिशन में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. हालांकि, कुछ अपवाद हो सकता है. लेकिन सामान्यतः ऐसा नहीं होता है.''
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
