मध्य प्रदेश
डायल 100 का अंत, मध्य प्रदेश में 112 हेल्पलाइन से जुड़े सभी आपात सेवा विभाग
14 Aug, 2025 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: एमपी डायल 100 अब इतिहास की बात हो गई है। अब पुलिस बुलाने के लिए 112 नंबर पर कॉल करना होगा। सीएम मोहन यादव ने नई सेवा का शुभारंभ किया है। इस दौरान एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना भी वहां मौजूद रहे हैं।
112 नंबर पर ही सारी सुविधाएं
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेडियो संजीव शमी ने बताया कि जन-सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाते हुए, मध्यप्रदेश में डायल-100 की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए डायल-112 को एकीकृत, स्मार्ट और बहु-एजेंसी आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा के रूप में स्थापित किया जा रहा है। बढ़ती आवश्यकताओं और बहु-एजेंसी समन्वय को देखते हुए, डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है। अब पुलिस (100), स्वास्थ्य/एम्बुलेंस (108), अग्निशमन (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाईवे एक्सिडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (181, 1098) जैसी सभी सेवाएं एक ही नंबर 112 से उपलब्ध होंगी।
ये हैं खासियत
तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य और सेवा गुणवत्ता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, डायल-112 को अधिक कुशल, बुद्धिमान और नागरिक-जागरूक प्रणाली के रूप में पुनः डिज़ाइन किया गया है। नई तकनीकों-डेटा एनालिटिक्स, रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और IoT के साथ डायल-112 अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि खतरे का पूर्वानुमान कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्षम है।
ऐसे काम करेगी डायल 112 की टीम
1. प्रत्येक शिफ्ट में 100 एजेंट की क्षमता वाला नया कॉन्टैक्ट सेंटर, जिसमें 40 सीटों का डिस्पैच यूनिट है।
2. PRI लाइनों से SIP आधारित ट्रंक लाइन पर माइग्रेशन, जिससे 112 पर कॉल एक्सेस अधिक सहज हो।
3. उन्नत बिज़नेस इंटेलिजेंस (BI) और MIS रिपोर्टिंग टूल्स।
4. नागरिकों और FRV के बीच संपर्क को बेहतर बनाते हुए गोपनीयता बनाए रखने हेतु नंबर मास्किंग समाधान।
5. FRV के रख-रखाव को ट्रैक करने हेतु समग्र फ्लीट मैनेजमेंट सॉफ़्टवेयर।
6. चैटबॉट जैसे नॉन-वॉयस माध्यमों द्वारा नागरिकों से संवाद और शिकायतों की ट्रैकिंग।
7. नागरिकों और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष मोबाइल ऐप्स।
8. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) सॉफ़्टवेयर, बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ।
9. पारदर्शिता के लिए FRVs में डैशबोर्ड कैमरा और बॉडी वॉर्न कैमरा की व्यवस्था।
मध्य प्रदेश में डायल-112 सेवा (पूर्व में डायल-100 सेवा)
मध्यप्रदेश में 1 नवम्बर 2015 को शुरू हुई डायल-100 भारत की पहली केंद्रीकृत, राज्य-व्यापी पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा थी। इसने शहरी और ग्रामीण-दोनों क्षेत्रों में त्वरित, तकनीक-सक्षम सहायता उपलब्ध कराते हुए जन-सुरक्षा में नया मानक स्थापित किया। इस प्रणाली का संचालन भोपाल स्थित अत्याधुनिक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से किया गया। नागरिक टोल-फ्री नंबर 100 पर कॉल करते थे, जहां प्रशिक्षित कॉल-टेकर कंप्यूटर-सहायता प्राप्त डिस्पैच सॉफ़्टवेयर के माध्यम से निकटतम उपलब्ध डायल-100 (FRV) की पहचान कर तुरंत रवाना करते थे।
इसमें 1,000 जीपीएस-सक्षम चार-पहिया FRV और 150 दो-पहिया इकाइयां शामिल थीं, जिन्हें मोबाइल फोन और मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) से लैस किया गया था। डायल-100 कॉल सेंटर में आपात स्थिति में कॉलर की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लोकेशन बेस्ड सिस्टम (LBS) स्थापित है। पुलिस के ये इमरजेंसी वाहन अतिशीघ्र सहायता स्थल तक पहुंचते हैं, जिससे न्याय को जन-जन के द्वार तक पहुंचाने का संकल्प डायल-100/112 के माध्यम से सार्थक हो रहा है।
सुरक्षा मानकों की पोल खुली, करोड़ों की बिल्डिंग में फायर सिस्टम दुरुस्त नहीं
14 Aug, 2025 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर 2 पर नगर निगम का एकीकृत मुख्यालय तैयार हो रहा है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बिल्डिंग की जांच में चौंकाने वाली खामी सामने आई है। नगर निगम मुख्यालय भवन के फायर सेफ्टी सिस्टम में ही गड़बड़ी हो गई है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त संकेत एस. भोंडवे ने निरीक्षण के दौरान सामने आई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
दरअसल, बुधवार के दिन नगरीय प्रशासन आयुक्त भोंडवे निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान फायर सेफ्टी को लेकर गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद आईएएस संकेत भोंडवे ने सख्त निर्देश दिये कि बिल्डिंग में सबसे उच्च गुणवत्ता का फायर सिस्टम ही लगाया जाना चाहिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण भी उनके साथ मौजूद थे।
करोड़ों की लागत से बन रही बिल्डिंग
आपको बता दें कि भोपाल में तुलसी नगर सेकेंड स्टॉप के पास यह बिल्डिंग बन रही है। 40 करोड़ की बिल्डिंग में गड़बड़ी को लेकर चर्चा में है। यहां आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रत्येक तल और छत पर जाकर सभी फ्लोर की संरचना, प्रत्येक तल पर विभागों आदि की व्यवस्था के साथ ही इलेक्ट्रिक, सोलर सिस्टम, पेयजल, फॉयर सिस्टम आदि को देखा। इसके बाद बिल्डिंग के अंदर और बाहरी हिस्से में बेहतर फायर सिस्टम लगाने पर जोर दिया।
वेस्ट वाटर के बेहतर ट्रीटमेंट के आदेश
आयुक्त ने सोलर ट्री लगाने की बात के अलावा अतिरिक्त कैफेटेरिया, ग्रीनरी बढ़ाने और वर्टीकल गार्डन विकसित करने के निर्देश भी दिये। आयुक्त ने कहा कि इस बड़ी बिल्डिंग से निकलने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित जल का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। वाहन चालकों के लिए अलग से बैठने, शौचालय आदि की व्यवस्था की बात भी कही।
कमिश्नर ने कहा कि यहां आने वाले जनप्रतिनिधि, अधिकारियों और आगंतुकों के वाहन चालकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए। इनके लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था भी की जाए।
BJP ने किया ‘राष्ट्रभक्ति का तमाशा’: कांग्रेस बोली मस्जिद में तिरंगा फहराना सिर्फ सियासी ड्रामेबाज़ी
14 Aug, 2025 03:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में मस्जिद और मदरसों में तिरंगा फहराने को लेकर सिसासत गरमा गई है। कांग्रेस ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए नफरत फैला रही है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा, भारतीय जनता पार्टी अपना उल्लू सीधा करने के लिए मकबरों पर हमला कर रही है।
संविधान की शपथ लेकर संविधान के साथ बेवफाई कर रही सरकार
मस्जिद और मदरसों में तिरंगा फहराने को लेकर हो रहे विवाद पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सरकार पर जमकर हमला बोला। फूल सिंह बरैया ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान की शपथ लेती है और इसी संविधान के साथ बेवफाई करती है। यह संविधान के साथ धोखा और दगाबाजी है। भारतीय जनता पार्टी मकबरे पर हमला करके और मस्जिदों में तिरंगा फहराकर अपना उल्लू सीधा कर रही।
दुनियाभर में भारतीयों के साथ यही सलूक करेंगे तो क्या होगा
कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘इंडिया के लोग भी दुनिया के कई देशों में रहते हैं। दूसरे देश भी भारतीयों के साथ वही सलूग करेंगे तो क्या करेंगे। भारत के लोग सऊदी अरब, इंग्लैंड, जर्मनी अमेरिका में रहते हैं। उन लोगों के साथ भी आप क्या वही व्यवहार करवाएंगे। ये काम देश में नफरत फैलाने का काम है और देश खतरे में आ जाएगा, लोग अलग-अलग अलगाववादियों की भावना से ग्रसित हो जाएंगे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। हमें अपने देश की सेवा और विकास के लिए प्रेरित करता है। 15 अगस्त के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश राज्य वफ्फ बोर्ड प्रदेश भर में अपने अधीनस्थ सभी वफ्फ की शाखाओं में आजादी के जश्न को उमंग और उल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित करता है। सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने की समुचित गरिमामय तरीके (जहां संभव हो) व्यवस्था करने की एडवाइजरी जारी की जाती है।
MP वक्फ बोर्ड ने तिरंगा फहराने का आदेश दिया
मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने वक्फ की संपत्तियों पर 15 अगस्त को तिरंघा फहराने का सर्कुलर जारी किया है। इसमें लिखा है कि यह दिन (15 अगस्त) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। हमें अपने देश की सेवा और विकास के लिए प्रेरित करता है। 15 अगस्त के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश राज्य वफ्फ बोर्ड प्रदेश भर में अपने अधीनस्थ सभी वफ्फ की शाखाओं में आजादी के जश्न को उमंग और उल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित करता है। सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने की समुचित गरिमामय तरीके (जहां संभव हो) व्यवस्था करने की एडवाइजरी जारी की जाती है।
भोपाल में 15 अगस्त ट्रैफिक कफ्र्यू, कौन से रास्ते होंगे प्रतिबंधित?
14 Aug, 2025 01:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम है। राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन लाल परेड मैदान में होगा। ऐसे में शहर के तमाम हिस्सों में भीड़-भाड़ देखने को मिल सकता है। इस कार्यक्रम की वजह से कई मार्ग बाधित रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने रूट प्लान जारी किया है। सुबह 6:00 बजे से ही ट्रैफिक ड्राइवर्जन रहेगा। 15 अगस्त के दिन ट्रैफिक में फंसने से बचने के लिए आपको भी जान लेना चाहिए किन रूट पर ट्रैफिक डाइवर्जन रहेगा और कौन से खुले रहेंगे।
पार्किंग की रहेगी ऐसी व्यवस्था
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।लाल पास सत्कार द्वार (गेट-1) सांस्कृतिक मंच और बैंड स्कूल के सामने
पीला पास सत्कार द्वार (गेट-1) कांच गेट के सामने (आम बगिया पार्किंग)
हरा पास प्रबंध द्वार (गेट-6) बास्केट बाल ग्राउण्ड और PTRI
नीला पास विजय द्वार (गेट-3) हॉर्स राइडिंग मैदान, पुलिस ITI ग्राउण्ड (जिम्नेजियम के सामने)
(गेट-3विजय द्वार पुलिस पेट्रोल पंप के सामने) एम.व्ही.एम कॉलेज ग्राउण्ड, एमएलए रेस्ट हॉउस, जेल मुख्यालय ग्राउण्ड
(गेट-5 केंटीन द्वार) MVM कॉलेज ग्राउण्ड, एमएलए रेस्ट हॉउस, जेल मुख्यालय ग्राउण्ड
ये रास्ते रहेंगे व्यस्त
रोशनपुरा चैराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चैराहे से जहांगीराबाद, लाल परेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।
इन रूट पर ट्रैफिक खुला रहेगा
टी.टी.नगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चैराहा, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। वहीं दो पहिया वाहन, जीप और कार के लिए रोशनपुरा चैराहा से बाणगंगा चैराहा-केएन प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पीएचक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
सीएम मोहन यादव के साथ ये देश है वीर-जवानों का गीत गूंजा तिरंगा उत्सव में
14 Aug, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से एक दिन पहले गुरुवार को भोपाल के अलग-अलग हिस्सों में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बोट क्लब में भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई। छोटी-छोटी नौकाओं में तिरंगा लगाकर बड़े तालाब में निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में सीएम मोहन यादव शामिल हुए। गुरुवार को कोलार के मुखर्जी नगर से संत नगर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में सीएम मोहन यादव शामिल हुए। इस विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। 35 किमी की यात्रा में तिरंगा लिए हुए 50 हजार वाहन शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक में भारत माता को नमन करेंगे और यहां भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने पराक्रम और पुरुषार्थ दिखाया है। पूरा देश एक अलग वातावरण में डूबा हुआ है. हर जगह सैलाब दिख रहा है. बलिदानियों और क्रांतिकारियों को हम याद कर रहे हैं।
कोलार में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ऑपरेशन सिंदूर को याद करना चाहिए, इसलिए बोट क्लब आया हूं. कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस की कमजोरी थी. लोकतंत्र के पावन पर्व पर कांग्रेस कमजोरी की बात कर रही है. सीएम मोहन यादव बोट क्लब में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग समेत कई नेता और मंत्री मौजूद रहे.बोट क्लब को तिरंगे और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है.
गुप्तांग के रास्ते पेट में पहुंची बोतल, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
14 Aug, 2025 11:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर : जिले से एक बार फिर एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक के गुप्तांग में बोतल फंस गई. लोक लाज के मारे युवक ये बात किसी से बता नहीं सका और बॉटल पेट के अंदर पहुंच गई. दो तीन दिनों बाद जब युवक की जान पर बन आई तो उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. यहां मामला देख डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत तैयारी करली क्योंकि उन्होंने इससे पहले भी लौकी ओर दो बोतलें बाहर निकालने के ऑपरेशन किए थे.
5 डॉक्टर्स की टीम ने बचाई जान
डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर पेट से बोतल को बाहर निकाला और युवक की जान बचा ली. दरअसल, मामला छतरपुर जिले का है जहां एक 25 वर्षीय युवक के मलद्वार में एक बोतल चली गई. जबतक दर्द बढ़ा नहीं उसने परिजनों को ये बात नहीं बताई. लेकिन जब हालत बिगड़ी तो उसने पूरा माजरा बताया और आनन फानन में उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.
दवा लगाते वक्त हुई घटना
नोगाव थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के परिजनों के मुताबिक युवक को गुप्तांग में कीड़े काटने की परेशानी थी. वह दवा बोतल से ही लगा रहा था, तभी घटना घटी. वहीं, डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया, '' बताया गया कि दवा लगाते वक्त ये घटना हुई है, जिला अस्पताल के चार डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की सहायता से सफलतापूर्वक युवक के पेट में चीरा लगाकर प्लास्टिक की बोतल को बाहर निकल गया है.''
ऑपरेशन में निकाली जा चुकी है लौकी
डॉक्टर मनोज चौधरी के मुताबिक, '' अब तक छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर की टीम के द्वारा एक लौकी और दो प्लास्टिक की बोतल मरीजों के पेट से बाहर निकाली जा चुकी हैं और वे सभी मरीज भी आज पूरी तरहा से ठीक हैं, लेकिन आज फिर ऐसा मामला सामने आया. ये ऑपरेशन 3-4 घंटे चला.'' गौरतलब है कि छतरपुर में ही मई 2005 में एक अधेड़ के गुप्तांग में कुछ युवकों द्वारा बॉटल डालने का मामले सामने आया था.
मौसम विभाग का भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
14 Aug, 2025 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं.
इसी के साथ मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में आज से दो दिनों के दौरान भारी वर्षा की संभावना है. इसके साथ ही बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना विभिन्न हिस्सों में आज भीषण वर्षा होने का अनुमान है. अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तराखंड के कुछ स्थानों और हिमाचल प्रदेश, जम्मू में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हुई. उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग भागों में बारिश हुई.
मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां
उत्तर-पश्चिम भारत
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आज से अगले तीन दिनों के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम और मेघालय अगले दो से तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, यनम, रायलसीमा, कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में आज से दो दिनों के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ ही गरज और बिजली की भी संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगा के पश्चिमी भाग में, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, बिहार, ओडिशा में कुछ स्थानों पर आज से तीन दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
पश्चिम भारत
महाराष्ट्र और इसके के घाट क्षेत्रों में, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर आज से दो दिनों के दौरान भारी वर्षा की संभावना है.
हेमंत खंडेलवाल का विवादित बयान: कांग्रेस को बताया ‘अंग्रेजों की पार्टी’
14 Aug, 2025 09:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, ''कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई हुई पार्टी है. महात्मा गांधी इसे खत्म करना चाहते थे लेकिन अब इसे जनता ठिकाने लगा रही है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अप्रासंगिक हो गई है.'' यह बात उन्होंने तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर कही. हेमंत खंडेलवाल के छिंदवाड़ा आगमन पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया.
बीजेपी ने सिद्धांतों से कभी नहीं किया समझौता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने तिरंगा यात्रा के समापन में कहा कि, ''भारतीय जनता पार्टी देश का एक मात्र ऐसा दल है, जिसने अपनी विचारधारा व उसूलों से कभी समझौता नहीं किया. पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता भारतीय जनता पार्टी संगठन को जितना अधिक मजबूत बनाएंगे, यह राष्ट्र उतना अधिक मजबूत बनेगा. देश के सामने आने वाली चुनौतियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही निपट सकते हैं, इसलिए भाजपा को और मजबूत बनाएं. हर दिल में तिरंगे का सम्मान और बढ़े, इसके लिए हर घर में तिरंगा लहराएं.''
प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित
उन्होंने कहा कि, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है. देश में आने वाली किसी भी प्रकार की चुनौतियां हों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को उन चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। इसलिए हम सभी को भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वर्षों में देश की सेवा करते रहे.
कांग्रेस अंग्रेजों की पार्टी, अब जनता कर रही समाप्त
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि, ''कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है. कांग्रेस आजादी से पहले अंग्रेजों का बनाया संगठन है. देश के आजाद होने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा कि, कांग्रेस को अब समाप्त कर देना चाहिए. महात्मा गांधी के कहे हुए शब्दों का देश की जनता अब धरातल पर उतार रही है और कांग्रेस को एक-एक राज्य से समाप्त कर रही है. कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था. आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी जेल गए थे.''
उन्होंने छिंदवाड़ा में भाजपा जिला कार्यालय में जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधि एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि, ''संगठनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने एवं भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों को बूथ–बूथ तक पहुंचाने में हमारे मंडल एवं बूथ कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यकर्ता का चरित्र और व्यवहार ऐसा हो कि जनता आपके नाम से, आपके कार्य से और आपके आचरण से भारतीय जनता पार्टी का सम्मान करे. हम जनता से जुड़े, नागरिकों की समस्याओं को समझें और उन्हें हल करने का प्रयास करें.''
लाड़ली बहनों ने बांधी हेमंत खंडेलवाल को राखी
छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान महिला कार्यकर्ता एवं लाड़ली बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष को राखी बांधी. हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, ''रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार केवल एक धागे का नहीं बल्कि उस अनमोल रिश्ते का उत्सव है, जो भाई–बहन के बीच सम्मान, समर्पण और अटल विश्वास से बुना जाता है. आप सभी सम्माननीय बहनों का स्नेह मेरे लिए अक्षय पूंजी है. बहनों को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो, सदैव खुशहाल और आनंदित रहें, यही शुभकामनाएं.''
गैस रिसाव से फिर सहमा भोपाल, क्लोरीन लीकेज के बाद आसपास की फैक्ट्रियां बंद
14 Aug, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राजधानी के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को क्लोरीन गैस का रिसाव होने से दहशत फैल गई. कुछ ही देर के अंदर आसपास के लोगों पर इस गैस का बुरा असर भी दिखने लगा, जिससे गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में अफरातफरी मच गई. जिस फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ उसके आसपास करीब आधा किलोमीटर के दायरे में लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की खबरें सामने आने लगीं. आनन-फानन में नगर निगम, पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं.
क्लोरीन के बैग किए गए डिफ्यूज
नगर निगम भोपाल के फायर आफीसर सौरभ पटेल ने बताया, '' गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र. में स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री के पास ADISH फैक्ट्री में दोपहर करीब 1.30 बजे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ. लेकिन घटना के समय औद्योगिक क्षेत्र में बिजली गुल थी. पहले बिजली चालू कर फैक्ट्री के एग्जास्ट फैन चलवाए गए, जिससे धुआं बाहर निकले. इसके बाद क्लोरीन के बैग बाहर निकालकर डिफ्यूज किए गए.''
3 घंटे की मशक्क्त के बाद स्थिति हुई नियंत्रित
सौरभ पटेल ने बताया, '' घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर ब्रिगेड के साथ बिजली कंपनी की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं. एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के साथ एसडीईआरएफ की टीमें भी यहां थीं. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाकर लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सिर्फ रासायनिक प्रतिक्रिया से उठने वाला धुआं था, कोई बड़ा रिसाव नहीं हुआ. करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद क्लोरीन गैस पर नियंत्रण पा लिया गया.
आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग दहशत में आए
गोविंदपुरा में दोपहर करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री के आसपास सफेद धुआं उठता देख लोगों को लगा की आग लगी है. नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी गई. फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और जहां से धुआं उठ रहा था, वहां पानी का छिड़काव किया, लेकिन पानी पड़ते ही धुआं और अधिक फैल गया, जो हवा के साथ इंद्रपुरी तक पहुंच गया. धुएं से कुछ लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी.
स्थिति बिगड़ते देख फायर फाइटर्स ने आसपास के दफ्तरों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया. साथ ही फायर अमले ने सेफ्टी सूट पहनकर धुएं के स्रोत की पड़ताल की तो पता चला कि फैक्ट्री में ड्राय क्लोरीन के करीब 30 बैग रखे हुए थे. इनमें नमी लगने की वजह से गैस का रिसाव हो रहा था. जबकि पानी पड़ते ही गैस और तेजी से फैलने लगी थी.
15 अगस्त से MP पुलिस की नई हेल्पलाइन शुरू, खत्म होगी पुरानी Dial 100 व्यवस्था
13 Aug, 2025 03:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब डायल 100 केवल अपराधियों को पकड़ते हुए और गश्त लगाते हुए नहीं दिखेगी बल्कि इसके साथ ही दूसरी सेवा भी देगी। एमपी में डायल 100 की जगह डायल 112 सेवा शुरू होने वाली है. ये सेवा आने वाली 15 अगस्त से शुरू की जाएगी। डायल 112 में इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक गाड़ियां 3 इन 1 काम करने की क्षमता रखती है।
3 इन 1 काम करेगी नई गाड़ियां
मध्य प्रदेश पुलिस अब अपराधियों को फिल्मी अंदाज में तेजी से पड़ती दिखाई देने वाली है। पुलिस विभाग 10 साल से प्रदेश में दौड़ रही डायल 100 की डायल 112 सेवा शुरू करने जा रही है। एमपी पुलिस की ये नई सुविधा 15 अगस्त 2025 से प्रभावशाली होगी।जानकारी के मुताबिक डायल 112 की आधुनिक गाड़िया 3 इन 1 काम करेगी। इस गाड़ी की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस जहां अपराधियों को पकड़ेगी, वही एंबुलेंस के तौर पर फर्स्ट उपचार करती दिखाई देगी। इतना ही नही, ये अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू करेगी।
15 अगस्त से दौड़ेंगी 1200 डायल 112
मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से करीब 1200 डायल 112 गाड़ियां प्रभावशाली होने वाली हैं। इसके लिए महिंद्रा की 1200 स्कॉर्पियो गाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इस आधुनिक वाहन में तीन प्रकार के सायरन लगाए गए हैं, जो यह बताते हैं कि उस समय 112 डायल पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड किस तरह काम कर रही है। अब तक डायल 100 में वायरलेस और GPRS सुविधा होती थी, मगर डायल 112 पहली बार लाइव स्ट्रीम कैमरे की सुविधा के साथ रोड़ पर उतरेगी। इस नई सुविधा की मदद से जिला मुख्यालय में बैठे पुलिस के आला अधिकारी लाइव स्ट्रीम के माध्यम से घटनास्थल को देख सकेंगे।
साीएम हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना भोपाल में 15 अगस्त के अवसर पर इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि डायल 112 का कंट्रोल रूम पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। वहीं 10 साल से चल रही डायल 100 सेवा 14 अगस्त से बंद हो जाएगी और 15 अगस्त से प्रदेश में डायल 112 सेवा शुरू होगी।
BPL सूची में अमीरों की एंट्री, बालाघाट में सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड
13 Aug, 2025 03:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण सिस्टम (पीडीएस) में फर्जीवाड़ा और धांधली रोकने के लिए प्वॉइंट ऑफ सेल मशीन से अनाज और दूसरी जरुरत का सामान ग्राहकों को दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी पात्र व्यक्ति तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदेश में 64 लाख ऐसे लोग हैं जो गरीबों का राशन ले रहे हैं।
ऐसे लोग भी शामिल जिनका टर्नओवर 25 लाख रुपये
पीडीएस सिस्टम, गरीबों के लिए जीवनदान की तरह है. बाजार से कम दर पर अनाज, मसाले और नमक जैसे रोजाना जरूरत का सामान मिलता है। कई ऐसे लोग भी हैं जो बीएपीएल कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें एक हेक्टेयर से ज्यादा भूमि के मालिक कंपनी डायरेक्टर जिनकी सालाना आय 6 लाख रुपये से अधिक है और 25 लाख से ज्यादा टर्नओवर वाले GST रजिस्टर्ड व्यापारी भी शामिल हैं।
28 श्रेणियों में सरकार अनाज देती है
प्रदेश के लगभग 1.28 करोड़ परिवारों को 28 श्रेणियों में राज्य सरकार अनाज देती है। हालांकि केवाईसी के बाद 20 लाख नामों को हटाया गया है। फिलहाल 5.23 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। भोपाल की आबादी लगभग 23.68 लाख है और 3.03 लाख लोगों को अनाज दिया जाता है, इसके लिए हर महीने 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।
बालाघाट में सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड
मध्य प्रदेश में साल 2014 से 2021 के बीच मध्य प्रदेश में 23.53 लाख फर्जी राशन कार्ड मिले. फर्जी राशन कार्ड की लिस्ट में सबसे ऊपर बालाघाट है, जहां 2.97 लाख फर्जी राशन कार्ड हैं. इसके बाद सागर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, छतरपुर जैसे शहरों का नाम आता है।
जिलों में जांच कराई जा रही है
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा का कहना है कि 4 जिलों में जांच कराई जा रही है।इसके बाद अन्य जिलों में भी जांच कराई जाएगी. केंद्र ने जो जानकारी दी है उसी आधार पर सर्वे कराया जाएगा।
दबंगों की दबंगई के बीच किसान की अनोखी मांग – खेत तक प्लेन से जाना है
13 Aug, 2025 02:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अशोकनगरः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में कलेक्टर की जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें किसानों का एक ऐसा आवेदन आया जिसे पढ़ते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। जहां किसानों ने प्रशासन से मांग करते हुए व्यंग किया। किसानों ने लिखा अपनी जमीन से रास्ता न मिले तो क्या किया जाए? उड़ने की सोची जाए! और ग्रामीणों ने परेशान होकर जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहां की यदि रास्ता नहीं जमीन पर नहीं मिल रहा हो तो खेत पर जाने को हवाई जहाज दिला दो।
दरअसल, मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां गांव रातीखेड़ा के किसान नन्नूलाल अहिरवार, दरयाओ यादव, मुकेश पाल और महेंद्र यादव ने कलेक्टर से लिखित में शिकायत आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि दबंगों ने उनके खेतों तक जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे वह खेत तक नहीं पहुंच पाते।
किसानों की अनोखी मांग
पीड़ित किसान ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि गांव के ही भगवत अहिरवार और उनके पुत्रों परमाल और रामवीर अहिरवार ने अपने खेत की तारबंदी कर दी है। इससे बाकी किसान अपने खेत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह एसडीएम, तहसीलदार और जनसुनवाई तक कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। लेकिन हालात जस के तस है और रास्ता बंद है।
किसानों की पीड़ा- फसलें हो रही बर्बाद
किसानों का कहना है कि पारंपरिक रास्ते पर दंबगों के कब्जा कर लिया है। इससे उन्हें खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। साथ ही देरी के चलते उनकी फसलें नष्ट हो रही है। इस समस्या से करीब एक दर्ज किसान प्रभावित हैं।
खेत तक हैलीकॉप्टर से छोड़ने की मांग
ग्रामीणों ने ज्ञापन में व्यंग्य करते हुए कलेक्टर से कहा... 'अगर जमीन से खेत तक नहीं जा सकते, तो कृपया हमें हवाई जहाज दिलवा दीजिए, ताकि हम उड़कर खेत तक पहुंच सकें। ग्रामीणों की इस अजब गजब मांग सुनकर जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारी हैरत में पड़ गए।
भोपाल पुल की नई डिजाइन को CM मोहन यादव ने दी स्वीकृति, काम की शुरुआत तय
13 Aug, 2025 02:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: अपनी घटिया डिजाइन के नाम पर पूरी दुनिया में बदनाम हो चुके भोपाल के ऐशबाग ओवरब्रिज को सुधारने का खाका तैयार हो चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद इस मामले में कई इंजीनियर सस्पेंड हुए और इस 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज को सुधारने की योजना बनी। अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद इसका प्रस्तुतिकरण उच्च स्तरीय समिति के सामने देगा।
सीएम की स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम
खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस नई डिजाइन को देखेंगे, सीएमओ से मंजूरी मिलते ही सुधार कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आपको बता दें कि करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग आरओबी का निर्माण किया गया था। इसका लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री 15 जून को करने वाले थे, लेकिन इस बीच 90 डिग्री का अजूबा मोड़ लोगों की नजर में आया और हल्ला मच गया।
बदनामी के बाद हुई कार्रवाई
बदनामी होने के बाद सरकार ने इसके निर्माण से जुड़े सात इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। तब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि मोड़ को बिना सुधारे पुल पर यातायात शुरू नहीं होगा। इसके बाद मोड़ को सुधारने के लिए नए डिजाइन पर काम शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे ने मिलकर डिजाइन में सुधार का फॉर्मला दिया है। अब इसे समिति द्वारा सहमति लेकर मुख्यमंत्री को दिखाया जाएगा।
फिलहाल दोनों ओर से बंद है पुल
वर्तमान में इस ब्रिज को सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों छोर पुल बोगदा और ऐशबाग की तरफ पर टीन लगाकर बंद रखा गया है। सुधार कार्य पूरा होने के बाद ही इस पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।
क्या है 90 डिग्री वाला ऐशबाग आरओबी
आपको बता दें कि 648 मीटर लंबाई और 08 मीटर चौड़ाई वाले ब्रिज के लिए 21 मई 2022 में इस ब्रिज के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ था। 17 करोड़ 37 लाख प्रोजेक्ट की लागत वाले ब्रिज के निर्माण को पूर्ण होने की समय सीमा अगस्त 2024 तय की गई थी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, हर कोने में निगरानी
13 Aug, 2025 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 2025 के मद्देनज़र सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यात्रियों में विश्वास का माहौल स्थापित करने तथा आपराधिक तत्वों को रेलवे परिसर से दूर रखने के उद्देश्य से भोपाल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, भोपाल डॉ. अभिषेक के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रवेश द्वारों एवं आगमन/प्रस्थान क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया। आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जाँच की गई, साथ ही पार्सल बुकिंग केंद्र पर बुक हो रहे पार्सलों की भी विस्तृत जांच की गई। स्टेशन के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई, ताकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी और जांच सुनिश्चित की जा सके।
विशेष रूप से, विस्फोटक सामग्री की पहचान और रोकथाम के लिए स्निफर डॉग के माध्यम से तलाशी अभियान भी चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल सुरक्षा बल को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस चेकिंग अभियान में निरीक्षक भोपाल मनीष कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने भाग लिया और पूरे स्टेशन क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि आगामी दिनों में भी इस तरह की सघन चेकिंग जारी रहेगी, ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।
अब माइक्रोचिप से होगी भोपाल के आवारा कुत्तों की निगरानी, नसबंदी और टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड
13 Aug, 2025 01:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: राजधानी भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स द्वारा काटने की घटनाओं ने नगर निगम की चिंताएं बढ़ा दी हैं. पिछले साल 2 बच्चों की जान डॉगी ले चुके हैं. इसके अलावा हजारों लोग डॉग बाइट के शिकार हुए हैं. इसलिए अब भोपाल नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स पर लगाम कसने के लिए नया प्रयोग शुरू करने की तैयारी की है. इसके तहत नगर निगम भोपाल नसबंदी किए जाने के बाद डॉग्स की गर्दन में माइक्रोचिप लगाएगा. इससे स्ट्रीट डॉग के स्टरलाइजेशन में लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं पर नकेल कसी जा सकेगी.
एक क्लिक पर मिलेगी डॉगी की पूरी जानकारी
चावल के दाने जितनी बड़ी इस चिप में डॉग की यूनिक आइडी सहित उसका पूरा बायोडेटा होता है. भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने बताया "स्ट्रीट डॉग्स के गले में माइक्रोचिप लगने के बाद एक क्लिक से यह पता चलता है कि डॉग का स्टरलाइजेशन किस संस्था ने कब किया. इसका वैक्सीनेशन कब किया गया. डॉग की यूनिक आईडी वाली माइक्रोचिप डॉग के गर्दन में पीछे लगती है. स्ट्रीट डॉगी की नसबंदी में लापरवाही रोकने के लिए माइक्रोचिप लगाई जाएगी. जिसके लिए दिल्ली नगर निगम की तर्ज पर काम किया जाएगा."
हर डॉगी की कुंडली होगी नगर निगम के पास
नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण के अनुसार "माइक्रोचिप में डॉग का पूरा बायोडाटा होता है. डॉग को कहां से पकड़ा, किस स्टरलाइजेशन सेंटर में ले जाया गया. सर्जरी कब हुई और माइक्रोचिप लगाने वाले डॉक्टर का क्या नाम है. डॉग मेल है या फीमेल. ये सारी जानकारियां माइक्रोचिप में होंगी. इससे नसबंदी में होने वाला भ्रष्टाचार रुकेगा. साथ ही संस्थाओं पर निगरानी भी रखी जा सकेगी."
पिछले साल हुई 22 हजार डॉग्स की नसबंदी
नगर निगम भोपाल के अनुसार "भोपाल प्रदेश का पहला जिला है, जिसने डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की है. कार्ययोजना के तहत जनवरी 2024 से जून 2025 तक हर माह डॉग बाइट की घटनाओं की रिपोर्ट पेश की गई." रिपोर्ट के मुताबिक "राजधानी में हर साल 22 हजार डॉग्स नसबंदी की गई है." नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट के अनुसार "2024 में भोपाल में डॉग बाइट के 19,285 मामले दर्ज किए गए, इसका औसत सिर्फ 0.8 प्रतिशत रहा."
डॉग बाइट्स के मामले में भोपाल छठे नंबर पर
गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश में डॉग बाइट को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन ने रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार भोपाल डॉग बाइट्स के मामले में 6वें नंबर पर है. वहीं अन्य 5 जिलों में भोपाल से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आए है. नेशनल हेल्थ मिशन ने राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के 6 शहरों में सर्वे किया था. इस सर्वे में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रतलाम शहर शामिल थे. डॉग बाइट के मामले में रतलाम सबसे ऊपर है. इसके बाद उज्जैन और फिर इंदौर का नंबर आता है. रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर चौथे पायदान पर है.
पिछले साल दो मासूम की जान ले चुके डॉग्स
गौरतलब है कि भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स ने पिछले साल जनवरी में 15 दिन के अंदर दो मासूम बच्चों को वीभत्स तरीके से नोचा-खसोटा था. दोनों की मौत हो गई थी. दोनों घटनाएं कटारा हिल्स इलाके में हुई थी. डॉगी के काटने के बाद बच्चों का इलाज हमीदिया अस्पताल में चला लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी थी.
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
धार्मिक पहचान पर विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा
UP में जयंती पर कार्यक्रम, बहुगुणा को दी गई श्रद्धांजलि
मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच
पुलिस भर्ती पर सवाल: क्यों नहीं टिक पा रहे युवा ट्रेनिंग में?
Instagram फॉलोइंग पर विवादित बयान, फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज
