मध्य प्रदेश
पर्यटन में ऊंचाइयां छूने को तैयार मध्य प्रदेश, 3500 करोड़ का मिला निवेश
31 Aug, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: मध्य प्रदेश वे ग्वालियर चंबल अंचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ. इस दो दिवसीय आयोजन के समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ नेता मंत्रियों के अलावा टूरिज्म और फिल्म इंडस्ट्री की सख्सियतें भी मौजूद रहीं. इस दौरान मध्य प्रदेश और खासकर ग्वालियर चंबल अंचल में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए कई सौगातें भी इस कार्यक्रम के दौरान मिली हैं.
सीएम के साथ अभिनेता पीयूष मिश्रा रहे मौजूद
रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. उनके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश के चार मंत्री, होटल इंडस्ट्रीज से जुड़े कई दिग्गजों के अलावा फिल्म एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने भी कॉन्क्लेव में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत इन्वेस्टर्स के साथ MOU और अंचल में पर्यटन और संस्कृति से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों के वर्चुअल शिलान्यास और भूमिपूजन से हुई.
ग्वालियर किले पर खर्च होंगे 100 करोड़
इस कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर चंबल अंचल की एतिहासिक धरोहरों और इस क्षेत्र की पर्यटन संपदाओं को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया. जिसमें सबसे अहम करार इंडिगो और आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर के साथ हुए जो अपने सीएसआर फण्ड के जरिये ग्वालियर के खूबसूरत और ऐतिहासिक किले को संरक्षित करने, उसे पर्यटन की दृष्टि और बेहतर बनाने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च करेंगे.
सीएम ने इन्वेस्टर्स से की वन टू वन चर्चा
वहीं, कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री ने टूरिज्म इंडस्ट्रीज से जुड़े तमाम स्टेक होल्डर्स, फिल्म मेकर्स, वाइल्ड लाइफ से जुड़े लोगों के साथ वन टू वन बातचीत भी की. इसमें उन्होंने मध्य प्रदेश टूरिज्म के विस्तार की योजनाओं, स्थलों और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी, साथ ही उनसे सुझाव भी लिए.
सीएम की चर्चा में आरटीसी ग्वालियर, नीमराना होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमन नाथ, भारत और दक्षिण एशिया कौर के उपाध्यक्ष संचालन विनीत मिश्रा, भारतीय टूर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रवि गोसाईं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक केके मुहम्मद, आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर इन इंडिया के सीईओ रतीश नंदा, एस्सार समूह और एविड लर्निंग के सीईओ रॉयल ओपेरा हाउस मुंबई के क्यूरेटर असद लालजी समेत देश की कई हस्तियां शामिल थीं.
एक्टर पीयूष मिश्रा ने बताया, एमपी में शूट का अनुभव
कार्यक्रम के दौरान अभिनेता पीयूष मिश्रा ने भी अपने संबोधन में ग्वालियर चंबल अंचल और मध्य प्रदेश में फिल्म शूटिंग और अभिनय की संभावनाओं पर बात की. उन्होंने बताया कि, ''वे खुद ग्वालियर में पैदा हुए हुए और यहीं उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में पहली बार अभिनय किया था.''
उन्होंने कहा, ''यह बहुत अच्छी बात है कि अब मध्य प्रदेश में भी सिनेमा को बढ़ाने के लिए पढ़ाने के लिए इंस्ट्यूट की पहल सरकार कर चुकी है. बीते पाँच वर्षों में मध्य प्रदेश सिनेमा शूटिंग के लिहाज से बेहतरीन डेस्टिनेशन बन चुका है.'' वहीं उन्होंने इस दौरान अपने अनुभव भी साझा किए.
ऑनलाइन खरीद सकेंगे एमपी का आर्ट, पोर्टल लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के आर्ट एंड क्राफ्ट्स को ई-कॉमर्स के जरिए देश भर के लोगों तक उपलब्ध कराने के किए नया पोर्टल (वेबसाइट) क्राफ्ट ग्रूम की भी लॉन्चिंग की गई. जहां प्रदेश की यूनिक आर्ट्स और हैंडीक्राफ्ट्स लोग खरीद सकेंगे. इस पहल से स्मॉल और पाटम्परिक कलाकारों को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा. साथ ही वे इससे कमाई भी कर पाएंगे.
साढ़े तीन हजार करोड़ का मिला निवेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोजन के बाद मीडिया को बताया कि, ''कॉनक्लेव में 25 से ज्यादा प्रमुख इन्वेस्टर्स, देशभर से 125 से अधिक ट्रैवल, टूर ऑपरेटर और 500 से अधिक हितधारक शामिल हुए हैं. इस रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में प्रमुख निवेशकों ने ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में 3500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा जताकर इन क्षेत्रों में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया है. यह दोनों संभागों के लिए आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खोलेगा.''
सीएम ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि, ''रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य ही पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों जैसे होटल, रिसॉर्ट मालिकों, परिवहन और ट्रैवल टूर ऑपरेटरों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है.''
''जिस पर मध्य प्रदेश, पर्यटन के विभिन्न स्रोत बाजारों से खरीदारों को आमंत्रित करेगा, जिससे प्रदेश में निवेश करने वाले हितधारकों के साथ मिलकर व्यवसाय वृद्धि का मौका मिलेगा और इससे सीधे तौर पर नए रोजगार के अवसर, अधोसंरचना में विकास, ग्रामीण जनसमुदाय की आर्थिक स्थिति में सुधार और पर्यटकों को नए डेस्टिनेशन में भ्रमण के साथ नए अनुभव मिलेंगे.''
पर्यटन में आत्मनिर्भर बन रहा मध्य प्रदेश
सीएम चर्चा के दौरान कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी का "एमपी अजब है सबसे गजब है" का प्रेरणा वाक्य वास्तव में मध्य प्रदेश के अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का एक सटीक और जीवंत चित्रण है. यह वाक्य हमें प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है, ताकि हम अपनी पहचान को और भी सुदृढ़ कर सकें.''
''हम मध्य प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में उनके दृष्टिकोण से प्रेरित होकर काम कर रहे हैं. जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश को डिजिटल इंडिया के माध्यम से सशक्त किया है, उसी तरह हमने भी पर्यटन में डिजिटल पहलों को अपनाया है. प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए, हम मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में एक आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
अक्टूबर में होगा MPTM
मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि, ''यह कॉन्क्लेव मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका आयोजन 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक भोपाल में किया जाएगा. इससे पूर्व रीवा में 26-27 जुलाई 2025 रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किया गया, जिसमें 3000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की मंशा उत्साह के रूप में हम सभी के सामने है.''
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी बताएगी भारतीय समय चक्र, महाभारत काल के साथ मिलेगा 7 हजार सालों का डाटा
31 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश से भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल शुरू की जा रही है. महाभारत के साथ वर्षों पुराने काल गणना के आधार पर इस घड़ी में समय देखा जा सकेगा. इसमें महाभारत काल के साथ 7 हजार साल से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और त्यौहार आदि की दुर्लभ जानकारियों को समाहित किया गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शौर्य स्मारक में 1 सितंबर को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण करेंगे.
भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि "विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है. विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है. इस घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है. यह प्रयास विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन होगा. यह भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं और परंपराओं, आस्थाओं व धार्मिक कार्यों को जोड़ने वाली कड़ी बनेगी."
ग्वालियर धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण
30 Aug, 2025 07:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 2 दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और निवेशकों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “3500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। चाहे कोई 1 करोड़ का निवेश करे या 1000 करोड़ का, सभी का अभिनंदन है। कोई किसी से कम नहीं है।”
इंडिगो कंपनी का 100 करोड़ का योगदान
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इंडिगो कंपनी 100 करोड़ रुपये सीएसआर फंड से मानसिंह के किले का नवीनीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर दिल्ली से करीब है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
जमीन आवंटन और कार्य योजना का शिलान्यास
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को जमीन के आवंटन पत्र वितरित किए और नई कार्य योजना का शिलान्यास किया।
पीयूष मिश्रा ने ग्वालियर की थिएटर विरासत पर जोर दिया
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और राइटर पीयूष मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, “ग्वालियर में थिएटर परंपरा हजारों साल पुरानी है। मैं ग्वालियर से होकर अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना पूरा कर पाया, आप भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”
मानसिंह विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध राजा मान सिंह विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार 50 करोड़ रुपये देगी। यह राशि विश्वविद्यालय में स्थाई भवन निर्माण के लिए खर्च की जाएगी।
बिना हेलमेट विवाद ने उड़ाया खौफ, प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई
30 Aug, 2025 06:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भिंड: भिंड के बरोही थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तमंचे और राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना तब हुई जब कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया। गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण लोधी (55) घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।幸
CCTV में कैद हुई वारदात
पूरा मामला सावित्री पेट्रोल पंप का है। बाइक सवार बदमाश पेट्रोल भरवाने आए और हेलमेट न होने पर पेट्रोल न मिलने पर विवाद हो गया। इसके बाद बदमाश घर से तमंचा और लाइसेंसी बंदूक लेकर लौटे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें आरोपी गाली-गलौज करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
आरोपियों की पहचान
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनका दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का नियम
भोपाल और इंदौर में भी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों जिलों के कलेक्टरों ने आदेश जारी किया है कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए। नियम का उल्लंघन करने पर पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गंभीरता और सुरक्षा
पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें।
शंकराचार्य ने थाम दी थी प्रतिमा की वृद्धि, लेकिन अब चमत्कार से भक्तों की आंखों के सामने घटित हुआ करिश्मा
30 Aug, 2025 04:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर: मध्य प्रदेश के एक गणेश मंदिर में 400 साल बाद फिर से चमत्कार देखने को मिल रहा है। ऐतिहासिक मराठा कालीन मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा का आधार एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बीते एक दशक में प्रतिमा में अंदर भी देखने मिल रहा है। सदियों पहले भी स्वयंभू गणेश प्रतिमा बढ़ने लगी थी, तब शंकराचार्य ने प्रतिमा के सिर पर अभिमंत्रित कील लगाकर रोका था मध्य प्रदेश के सागर में ऐतिहासिक झील किनारे मराठा कालीन 400 साल से भी पुराना गणेश मंदिर है। यहां पर भगवान गणेश की सिंदूर वाली प्रतिमा 4 सदी बाद फिर से अपना आकार बढ़ा रही है। सिर में अभिमंत्रित कील होने के कारण ये उंचाई के बजाय सामने की तरफ से बढ़ रही है। प्रतिमा के माथे का आधार साल-दर-साल बढ़ रहा है। श्रद्धालु खुद अपनी आंखों से देख कर गणेशजी का चमत्कार मानकर उन्हें नमन कर रहे हैं।
देश में केवल दो अष्टकोणीय सिद्धिविनायक मंदिर
मराठा कालीन गणेशजी का अष्टकोणीय सिद्धिविनायक मंदिर करीब 1600 वीं सदी में तैयार हुआ था। उसके पहले झील में से गणेश जी की रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजमान प्रतिमा निकली थी। इन्हें स्वयंभू माना जाता है। मंदिर अष्टकोणीय वास्तुकला और डिजाइन में बना है। मंदिर से जुड़े मराठा परिवार बताते हैं कि देश में एक महाराष्ट्र और दूसरा सागर में यह मंदिर है। अष्टकोणीय सिद्धिविनायक मंदिर देश में और कहीं नहीं है।
400 साल तक प्रतिमा का स्वरूप यथावत रहा
मंदिर में सेवा करने वाले 80 वर्षीय गोविंद राव आठले बताते हैं कि वे बचपन से प्रतिमा के दर्शन करते आ रहे हैं। प्रतिमा के सिर पर एक अभिमंत्रित कील लगी है। बुजुर्गों और मंदिर प्रबंधकों के अनुसार उस दौर में शंकराचार्य सागर आए थे, उन्होंने यह कील लगाकर प्रतिमा का आकार बढ़ने से रोका था। साल करीब 2010 के बाद से प्रतिमा के माथे का आधार और उभार अपने आप बढ़ने लगा है। यह करीब 4 इंच तक उभर आया है। जिसने एक दशक पहले दर्शन किए होंगे और अब दर्शन करेंगे तो अंतर साफ नजर आता है।
मन्नत के लिए अर्जी लगाते हैं भक्त
सागर में गणेश मंदिर के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्त दर्शन करने आते हैं। गणेशोत्सव के दौरान लोग यहां मन्नत मांगते हैं। इसके लिए यहां पीले कपड़े में नरियल, जनेऊ, सुपारी, दक्षिणा रखकर कलावा से बांधकर गणेश जी के चरणों में रखकर अपनी मनोकामना और इच्छा बोलते हैं। गणेश जी उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
तांत्रिकों के बहकावे में आकर खजाना ढूंढने गया युवक, 9 दिन बाद घर लौटने से गांव में मचा हड़कंप
30 Aug, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: एक युवक ऑनलाइन लोन के चक्कर में फंस गया। कर्ज से परेशान होकर वह तांत्रिकों के पास गया। तांत्रिकों ने उसे कर्ज से मुक्ति और गड़ा खजाना दिलाने का लालच दिया। इस लालच में आकर युवक ठगी का शिकार हो गया। कर्ज से परेशान होकर वह आठ दिन तक घर से बाहर घूमता रहा। उसने पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए सुसाइड करने का ऑडियो भी वायरल किया। लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।
8 दिन से लापता था विक्की शिवहरे
दरअसल, माधौगंज थाना क्षेत्र के लाला का बाजार का रहने वाला विक्की शिवहरे आठ दिन पहले लापता हो गया था। विक्की बेरोजगार था और उसने 3 लाख रुपये का ऑनलाइन लोन लिया था। लोन चुकाने में परेशानी हो रही थी। इसलिए फाइनेंस कंपनियां उसे परेशान कर रही थीं।
कर्ज चुकाने के लिए गया तांत्रिक के पास
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए विक्की झांसी के तांत्रिक कल्लू और पुरानी छावनी के शकील के चक्कर में पड़ गया। इन तांत्रिकों ने उसे कर्ज से मुक्ति, गड़ा खजाना और महंगी कार दिलाने का वादा किया। इसके बदले उन्होंने उससे 15 हजार रुपये ठग लिए।
दोस्त की दुकान पर मिला
पुलिस ने विक्की को संजय कॉम्पलेक्स में उसके दोस्त की दुकान से पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह बैंक के रिकवरी वालों से परेशान था। उसने अपने दोस्त राहुल और एक परिचित से भी पैसे उधार लिए थे। लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए और मारपीट कर भगा दिया। इसलिए वह घर नहीं लौटा और रेलवे स्टेशन और कैंसर पहाड़ी के जंगल में छिपता रहा।
ऑडियो वायरल कर हुआ था लापता
विक्की ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए एक ऑडियो वायरल किया। इसमें उसने कहा कि वह कर्ज से तंग आकर सुसाइड कर सकता है। यह सुनकर पुलिस घबरा गई और उसे ढूंढने के लिए 150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। विक्की के पिता ब्रजमोहन शिवहरे ने बेटे के मिलने पर पुलिस का धन्यवाद दिया है। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया, 'संदिग्ध हालात में लापता युवक आठ दिन बाद मिल गया है। युवक कर्ज से परेशान था इससे निजात पाने के लिए कुछ तांत्रिकों के जरिए खजाने की तलाश में था।'
माननीय मुख्यमंत्री करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण
30 Aug, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
युवा संवाद में मुख्यमंत्री करेंगे युवाओं से बातचीत
30 अगस्त 2025, भोपाल। विक्रमादित्य वैदिक घडी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सिंतबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास पर करेंगे। यह बात माननीय मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि प्रातः 9:00 बजे शौर्य स्मारक पर कॉलेज, विश्वविद्यालय के युवाजन एवं छात्र-छात्राएँ एकत्रित होंगे। शौर्य स्मारक से बाइक रैली आरंभ होगी जो रवींद्र भवन तक जायेगी। रवींद्र भवन से बाइक रैली पैदल मार्च में बदलकर मुख्यमंत्री निवास के द्वार तक पहुँचेगी। इस अवसर पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल विषय युवा संवाद कार्यक्रम भी होगा। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं से संवाद करेंगे। संस्कृति सलाहकार तिवारी ने बताया कि विक्रमादित्य वैदिक घडी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है। भारतीय काल गणना सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति का पुनरस्थापन विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को किया गया था। जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला।
उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है। भारतवर्ष वह पावन भूमि है जिसने संपूर्ण ब्रह्माण्ड को अपने ज्ञान से आलोकित किया है। यहाँ की संस्कृति का प्रत्येक पहलू प्रकृति और विज्ञान का ऐसा विलक्षण उदाहरण है, जो विश्व कल्याण का पोषक है। इन्हीं धरोहरों के आधार पर निर्मित 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' भारतीय परम्परा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। यह प्रयास विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन होगा। यह स्वदेशी जागरण की महत्वपूर्ण कोशिश है, जो भारत को विश्व मंच पर मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं और परंपराओं, आस्थाओं व धार्मिक कार्यों को जोड़ने वाली कड़ी बनेगी। हम सभी जानते हैं कि भारत दुनिया का पहला और अकेला ऐसा देश है जो पूरी मानवता को, विरासत, प्रकृति और तकनीक के संतुलन के साथ जीना सिखाता रहा है।
उन्होंने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि इस ऐप में 3179 विक्रम पूर्व (श्रीकृष्ण के जन्म), महाभारतकाल से लेकर 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत एवं त्यौहार आदि की दुर्लभ जानकारियों को समाहित किया गया है। धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए 30 अलग-अलग शुभाशुभ मुहूतों की जानकारी एवं अलार्म की सुविधा भी है। प्रचलित समय में वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूत स्थान, GMT और IST समय, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता आदि मौसम संबंधी सूचनाएँ भी लोगों को उपलब्ध करायी जा रही है। यह ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें दैनिक सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना तथा उसी आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्तों का सटीक विवरण सम्मिलित है। प्रेस वार्ता को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के अन्वेषणकर्ता आरोह श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा भी उपस्थित थे।
दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में DRI का छापा, 4 करोड़ का माल बरामद कर युगांडा की महिला गिरफ्तार
30 Aug, 2025 04:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब नशे के कारोबार का नया ठिकाना बनती जा रही है। पिछले 15 दिनों में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। यह डीआरआई की तीसरी बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों का नशा पकड़ा है। ताजा मामला गुरुवार को सामने आया। भोपाल के रेलवे स्टेशन पर युगांडा की एक महिला के पास से नशीली किस्टल मेथ और कोकीन बरामद हुआ। इसकी बाजार कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है।
दरअसल, युगांडा की निवासी महिला अमृतसर-सीएसटीएम (11051) ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। जैसे ही ट्रेन सुबह 9:30 बजे भोपाल पहुंची। डीआरआई और रेलवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे ऐसी कोच से उतारा। महिला की तलाशी में 147 ग्राम कोकीन और 370 क्रिस्टल मेथ मिला। डीआरआई को आशंका है कि वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। महिला की पहचान नाबायुंगा जरिया, निवासी युगांडा के रूप में हुई।
मुबंई करना था सप्लाई
डीआरआई टीम को महिला के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी कि विदेशी महिला के पास नशे का जखीरा है। इसके बाद नशे का इतना बड़ा जखीरा जब्त कर महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह नशे की खेप पहुंचाने का काम करती है। वह इन पदार्थों को लेकर मुंबई जा रही थी।
नशे का गढ़ बनता जा रहा भोपाल
पिछले कुछ दिनों में डीआरआई ने जिस तरह से करोड़ों का नशा पकड़ा है, उससे साफ है कि भोपाल अब नशा तस्करी का हब बनता जा रहा है। शुक्रवार से पहले 16 अगस्त को इस्लामनगर स्थित एक फैक्ट्री में भंडाफोड़ कर 92 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त की गई थी। इसके चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 24 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ। अब, रेलवे स्टेशन से करोड़ों का कोकीन और क्रिस्टल मेथ पकड़ा गया।
नागिन से खेलते-खेलते गई जान पर बन आई, करतब दिखा रहे युवक को सांप ने डसा, ICU में भर्ती
30 Aug, 2025 03:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजगढ़: ब्यावरा में एक युवक को नागिन पकड़ना महंगा पड़ गया। सांप पकड़ने में माहिर पाल्डी गांव के गोविंदा वर्मा चमारी गांव में एक घर में घुसी नागिन को पकड़ने गए। सांप को पकड़ने के बाद, उसे जंगल में छोड़ने की बजाय, गोविंदा उसका वीडियो बनाने लगे। इस दौरान नागिन ने उन्हें डंस लिया। हालत बिगड़ने पर वह नागिन को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया और जान बच गई।
बिना सेफ्टी के नागिन को पकड़ा
दरअसल, चमारी गांव में प्रेम वर्मा के घर में एक नागिन घुस आई थी। उन्होंने पाल्डी गांव के गोविंदा वर्मा को बुलाया, जो सांप पकड़ने का काम करते हैं। गोविंदा अपने ममेरे भाई जीवन वर्मा के साथ चमारी गांव पहुंचे। बिना किसी सुरक्षा उपाय के, गोविंदा ने नागिन को पकड़ लिया।
प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया सांप
सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ने के लिए एक प्लास्टिक का डिब्बा मंगवाया गया। लेकिन गोविंदा ने नागिन के साथ खेलना शुरू कर दिया और उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते समय, नागिन ने गोविंदा के दाहिने हाथ में डंस लिया।
गोविंदा की निकली चीख
नागिन के डसने से गोविंदा की चीख निकल गई। उनके ममेरे भाई जीवन वर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए नागिन को डिब्बे में बंद किया। फिर गोविंदा को ब्यावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने तक गोविंदा की हालत बहुत खराब हो गई थी। डॉ. जतिन सेन ने तुरंत उन्हें भर्ती किया और एंटी स्नेक वेनम का डोज दिया, जिससे उनकी जान बच गई।
डिब्बे में बंद नागिन को देखने लगी भीड़
अस्पताल में डिब्बे में बंद नागिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। गोविंदा वर्मा पिछले 1 साल से गुजरात में मजदूरी करते थे और वहां जहरीले सांपों को पकड़ने का काम भी करने लगे थे।
शव यात्रा बनी बेइज्जती का सफर, भोपाल के गांव में खेत-खलिहान से होकर निकली अंतिम यात्रा का वीडियो वायरल
30 Aug, 2025 03:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपालः अक्सर कहा जाता है कि इंसान को जीते-जी सम्मान न मिले। लेकिन जब मौत होती है तो अंतिम यात्रा में उसे पूरा आदर जरूर दिया जाता है। हालांकि प्रदेश की राजधानी और 4 महानगरों में से भोपाल शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसे देखकर ऊपर लिखी लाइनों को सोचने पर मजबूर कर देता है। साथ ही विकास के दावों की पोल खोल कर रख देता है। दरअसल, मामला भोपाल के मिसरोद के पास कोहड़ी का है। यहां पर शुक्रवार को एक शवयात्रा दलदल और कीचड़ के बीच से निकाली गई। यह इलाका होशंगाबाद रोड स्थित मिसरोद के पीछे है। शवयात्रा में शामिल हुए एक ग्रामीण ने इस शवयात्रा का वीडियो बना लिया।
कठिन रास्तों से निकलने को मजबूर
मृतक के रिश्तेदार रामस्वरूप के अनुसार कोहड़ी निवासी लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई कनीराम का निधन हो गया था। गांव से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। चूंकि श्मशान तक जाने वाला रास्ता काफी खराब है। इसलिए धान के खेत और पगड़ंडी से होकर श्मशान तक जाना पड़ा। इस दौरान लोगों को भी परेशानी हुई। रास्ता इतना कठिन था कि कई बार शव गिरने की आशंका बनी रही।
मुक्तिधाम के हाल और बदतर
बताया जाता है कि श्मशान तक जाने का मुख्य रास्ता दूसरा है। हालांकि, मुख्य रास्ता भी बारिश के कारण खराब है। बताया जाता है कि लोग किसी तरह श्मशान घाट तक पहुंचे। यहां पर पहुंचने के बाद भी स्थिति बदहाल मिली। चबूतरा कच्चा होने के कारण दाह संस्कार में और परेशानी हुई। यह विधायक रामेश्वर शर्मा का हुजूर विधानसभा क्षेत्र है। कई लोगों ने यह वीडियो विधायक को भी भेजा है। ताकि जिम्मेदार इस पर ध्यान दें।
भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर सियासत गर्म, भाजपा बोली– अपनाओ स्वदेशी
30 Aug, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर/भोपाल। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।
विजयवर्गीय की युवाओं से अपील
इंदौर के एक निजी स्कूल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने युवाओं से स्वदेशी खानपान अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा - “भारत की युवा आबादी पूरी अमेरिका की जनसंख्या के बराबर है। अगर युवा ठान लें तो अमेरिका को झुका सकते हैं।” उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में ट्रंप को ‘फूफा’ कहकर संबोधित किया और कहा कि भारत आत्मनिर्भरता से ही अमेरिका को जवाब देगा।
पिज्जा हट छोड़ो, देसी पिज्जा खाओ
विजयवर्गीय ने युवाओं से विदेशी फास्ट फूड चेन को छोड़ने की अपील करते हुए कहा - पिज्जा हट का पिज्जा छोड़ो और इंदौर का देसी पिज्जा खाओ, स्टारबक्स छोड़ो और मोहल्ले की चाय पियो। यही असली स्टेटस सिंबल है। उन्होंने आगे कहा कि अगर खानपान, पहनावा और सोच में स्वदेशी अपनाया गया तो भारत पूरी दुनिया को झुका सकता है। ट्वीट में भी उन्होंने लिखा - भारत की आत्मनिर्भरता की असली ताकत हमारे युवा हैं और वही नवभारत का निर्माण करेंगे।
कांग्रेस ने उठाई आउटलेट बंद करने की मांग
इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी नेताओं ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर मांग की है कि अमेरिकी ब्रांड्स KFC, McDonald’s, Pizza Hut, Burger King और Domino’s के करीब 60 आउटलेट शहर में संचालित हो रहे हैं। इनके लाइसेंस की समीक्षा कर उन्हें रद्द किया जाए।कांग्रेस का तर्क है कि इन आउटलेट्स से होने वाला मुनाफा सीधे अमेरिका को जाता है और मौजूदा हालात में यह भारत के हित में नहीं है।
सागर जिले में दोहरी हत्या से फैली सनसनी, बिजरी गांव में पिता-पुत्र की हत्या के बाद भारी पुलिस बल तैनात
30 Aug, 2025 02:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर: एमपी के सागर जिले में खूनी संषर्घ में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बिजरी गांव में पुरानी रंजिश के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी जान जा चुकी थी। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के बिजरी गांव में शुक्रवार देर रात लोधी समाज के दो परिवारों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। बातचीत और हो हल्ला से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव लोधी बाहुल्य है। यहां पर भागीरथ लोधी का गांव के लिए दूसरे लोधी परिवार से पुराना झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार रात को किसी बात पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बड़ा के सामने वाले पक्ष ने भागीरथ लोधी व उनके बेटे राजकुमार लोधी पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पूरे इलाके में सन्नाटा, पुलिस बल तैनात
बंडा SDOP प्रदीप वाल्मिकी सहित थाना प्रभारी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए थे। इधर जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया उनकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग कुछ भी बताने से बच रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
एमपी के सीरियल किलर की हैवानियत पर फिर गिरी गाज, KGF के रॉकी से प्रभावित होकर करता था कत्ल, मिली चौथी उम्रकैद
30 Aug, 2025 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर: फिल्म KGF से प्रभावित होकर जल्द से जल्द फेमस होने और पैसा कमाने की सनक में बेकसूर लोगों की हत्याएं करने वाले सीरियल किलर को एमपी की सागर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजाई सुनाई है। इसके पहले तीन अन्य हत्याओं के मामले में भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है। सनकी सीरियल किलर ने सागर और भोपाल में रात के अंधेरे में चौकीदारों की हत्याएं की थीं। मध्य प्रदेश में तीन साल पहले अगस्त 2022 में रात के सन्नाटे में एक के बाद एक 4 चौकीदार और सुरक्षागार्डों की हत्याएं करने वाले सीरियल किलर शिवप्रसाद उर्फ हल्कू धुर्वे को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत सक्सेना की कोर्ट ने मंगल अहिरवार नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मंगल को आरोपी ने सोते समय सिर में फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
सागर में तीन व भोपाल में एक हत्या की थी
सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे ने सागर में चंद दिन में रात में घूम-घूमकर तीन चौकीदारों की सोते समय हत्याएं की थी। इसके अलावा एक चौकीदार पर जान लेने की नियत से तवा मारकर घायल कर दिया था। सागर से भागकर वह भोपाल पहुंचा था। यहां भी उसने एक मार्बल फैक्टरी में चौकीदार की हत्या कर दी थी। इन तीनों मामलों में भोपाल और सागर की कोर्ट उसे पहले ही तीन दफा उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।
मृत्युदंड दिलाने के लिए तर्क प्रस्तुत किए थे
जिला अभियोजन सागर के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने कोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन ने सीरियल किलर के मामले में मामला संदेह से परे प्रमाणित करते हुए आरोपी को मृत्युदंड देने की कोर्ट से गुजारिश की थी। कोर्ट ने विचारण के बाद उसे आजीवन कारावास व अर्थदंड से दंडित किया है।
फिल्म KGF के रॉकी से प्रभावित था
बता दें कि सागर में जब सीरियल किलर शिवप्रसाद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी तो उसने बताया था कि वह फिल्म केजीएफ के रॉकी की तरह बनना चाहता है। जल्द से जल्द नाम, शौहरत और पैसा कमाना चाहता था। उसने सुरक्षागार्डो की हत्या कर दुनिया भर में नाम कमाने का प्लान बनाया था। उसने कहा था कि सुरक्षागार्ड के बाद वह पुलिस को भी निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहा था। इसके पहले वह पकड़ा गया। बता दें कि वह छोटे से गांव में गरीब परिवार में पला-बढ़ा है। घर से भागकर गोवा और मुंबई सहित अन्य शहरों में काम भी किया था।
जीतू पटवारी के बयान पर बिफरीं उमा भारती, बोलीं- बेचारा बिना सोचे समझे बोलता है
30 Aug, 2025 01:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाटवारी खुद नहीं जानते कि वे क्या बोल रहे हैं। वे बिना सोचे-समझे बयान देते हैं। उमा भारती ने उन्हें “बेचारा” बताते हुए कहा कि कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में समाप्त हो चुकी है और पटवारी ही उसके इकलौते नेता बचे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अब राजनीति से संन्यास ले चुके हैं, जबकि नई पीढ़ी के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। जो कांग्रेस नेता भाजपा में जगह नहीं पा रहे वे कांग्रेस में ही छूट गए हैं।
राजनीति में योगदान की कोई उम्र तय नहीं
सेवानिवृत्ति की उम्र को लेकर चल रही बहस पर भी उमा भारती ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन, राजनीतिक दल या संस्था सेवानिवृत्ति की आयु तय कर सकती है, लेकिन योगदान की उम्र तय नहीं की जा सकती। उनके अनुसार राजनीति एक ऐसा मंच है, जहां योगदान देने की क्षमता ही असली पहचान है। उमा ने कहा कि डॉक्टर, टीचर, वकील की योगदान की क्षमता कभी खत्म नहीं होती। बता दें हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 साल की उम्र में पद छोड़ देंगे या किसी को इस उम्र में रिटायर्ड हो जाना चाहिए। संघ प्रमुख की इस टिप्पणी ने उनकी कुछ दिनों पहले दी उनकी टिप्पणी पर चल रही अटकलों पर उम्र विराम लगा दिया।
मौसम विभाग का अलर्ट: खरगोन, धार और बुरहानपुर में जमकर बरसेंगे बादल
30 Aug, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश में बारिश के दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कई दिनों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 19 में से 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसलिए हो रही तेज बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, एक अन्य ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा। शनिवार को भी बारिश का सिस्टम एक्टिव रहेगा।प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का दौर बना रहा। सिवनी और इंदौर में आधा इंच पानी गिर गया। वहीं, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, इटारसी-पिपरिया, धार के पीथमपुर, बैतूल, टीकमगढ़ में भी बारिश हुई।
प्रदेश में अब तक 36.5 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 30 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। 0.5 इंच बारिश होते ही इस बार भी बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां औसत 54.5 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला में 53.8 इंच बारिश हुई है। अशोकनगर में 50.9 इंच, शिवपुरी में 50.7 इंच और श्योपुर में 50.3 इंच बारिश हुई है।वहीं, सबसे कम बारिश वाले 5 जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं। इंदौर सबसे आखिरी में है। यहां अब तक औसत 18.7 इंच बारिश हुई है। बुरहानपुर में 22.7 इंच, खरगोन में 19.8 इंच, खंडवा में 21.5 इंच और बड़वानी में 21.4 इंच पानी गिरा है।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत
बिलासपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बहू पर भी लागू होगी पति वाली कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी।
बयानबाजी पर सियासी-धार्मिक तकरार, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब
किसानों के हित में फैसला, कैबिनेट ने 4 गुना मुआवजा किया मंजूर
जहां गूंजीं थीं चीखें, आज कैसा है बैसरन घाटी का हाल
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान; भोरमदेव अभयारण्य में 27 अप्रैल से शुरू होगी जंगल सफारी।
