मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जर्मनी जाने वाले ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ी
1 Oct, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर शहडोल जिले के मिनी ब्राजील के रूप में विख्यात ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। ये 5 फुटबॉल खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से अपनी महिला प्रशिक्षक के साथ जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब एफसी FC Ingolstadt 04 वर्ल्ड क्लास प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए कुछ कर दिखाने का मौका है। इस स्वर्णिम अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भेंट की। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षक सुलक्ष्मी सहीस के नेतृत्व में कुमारी सानिया कुण्डे (14 वर्ष), कुमारी सुहानी कोल (15 वर्ष), प्रीतम कुमार (14 वर्ष), वीरेन्द्र बैगा (16 वर्ष) और मनीष घसिया (16 वर्ष) प्रशिक्षण लेने जर्मनी जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फुटबॉल खिलाड़ियों की भेंट के दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष सिंह, संचालक खेल राकेश कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल पटेल ने राजभवन में किया कन्या-पूजन
1 Oct, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल महानवरात्रि पर्व पर राजभवन परिसर स्थित मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं को तिलक लगाकर मिष्ठान और उपहार भेंट किए। राज्यपाल पटेल ने माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। प्रदेश और देश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाउसहोल्ड शिल्पी दिवाकर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं को तिलक लगाकर, चुन्नी ओढ़ाकर स्नेह पूर्वक कराया भोज
1 Oct, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया।
शिवपुरी में पशु क्रूरता की हदें पार, किसान ने कुल्हाड़ी से काट दिए दस भैंसों के थन
1 Oct, 2025 02:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी। शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम शेरगढ़ मजरा वरखेड़ा (Shergarh Majra Varkheda) के पठार पर घास चर रही 12 भैंसे (Buffalo) पास स्थित एक खेत में घुस गईं। इस घटना से आक्रोशित खेत मालिक (Farm Owner) ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी (Axe) से सभी भैसों के थन काट दिए। भैंस मालिकों ने की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि कृपाल सिंह गुर्जर निवासी शेरगढ़ मजरा बरखेड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 10 भैसे, भैयालाल लोधी की एक भैंस और लखन कुमार शर्मा की एक भैंस गांव के पठार पर चरने गई थी। भैंसे चरते-चरते पास स्थित शिवदयाल लोधी के खेत में पहुंच गई। थोड़ी बहुत फसल खराब होने पर शिवदयाल ने आक्रोश में आकर अपने दो पुत्रों टीकाराम लोधी और अनिल लोधी के साथ सभी भैसों को पकड़कर कुल्हाड़ी से उनके थन काट दिए।
जिलाध्यक्ष फार्मूले के बाद कांग्रेस में खींचतान, क्या पचमढ़ी के ट्रेनिंग कैंप से राहुल गांधी निकाल पाएंगे रास्ता?
1 Oct, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से उखड़ी कांग्रेस को फिर उसी जमीन पर खड़ा करने का फार्मूला बेशक राहुल गांधी लेकर आएंगे. 2 नवम्बर से शुरू होने जा रही पार्टी की बैक टू बेसिक्स की क्लास में जिलाध्यक्षों के जरिए पूरी पार्टी को मजबूती की कोशिश होगी, लेकिन सवाल ये है कि जिलाध्यक्षों के सिलेक्शन के बाद ही जो गुटबाजी सतह पर आ गई है. क्या ऐसे में कांग्रेस के कायाकल्प मुमकिन हो पाएगा.
कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को भोपाल के कॉर्डिनेशन की बैठक में मीडिया ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल ये है कि राहुल गांधी के जिलाध्यक्ष के इस नए फॉर्मूले के बाद पार्टी में जो खींचतान मची है. उसके बाद कांग्रेस का सुलह का रास्ता निकल पाएगा.
कांग्रेस की इस गुटबाजी को कैसे खत्म करेंगे राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने जिस समय मध्य प्रदेश कांग्रेस को अपने नए प्रयोग की प्रयोगशाला बनाया है. क्षत्रपों की एक पूरी पीढ़ी के आगे निकल जाने के बाद पार्टी की दूसरी पीढ़ी में भी वही संक्रमण दिखाई दे रहा है. बीते दिनों जिस तरह से कमलेश्वर पटेल का बयान आया. जिलाध्यक्षों के चयन के बाद जिस तरह से उन्होंने मध्य प्रदेश के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े किए. कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर पहले पटेल इशारों में बोले थे.
उन्होंने कहा था कि 'मुखिया मुख सो चाहिए खान पान को एक'. इसके बाद उन्होंने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का नाम लिए बिना ये कहा कि प्रदेश का प्रभारी का काम कॉर्डिनेशन है. न कि खुद पार्टी बनना. उन्होंने इशारों में जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ये दोनों अहम पद हैं. उन्होंने ये भी कहा कि थोड़ी बहुत नाराजगी हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा नाराजगी से हल नहीं निकला.
क्या राहुल की क्लास बदल पाएगी कांग्रेस के हाल
संगठन सृजन अभियान में 71 जिलाध्यक्षों का चुनाव कर लेने के बाद अब कांग्रेस इन जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग भी देने जा रही है. 2 नंवबर से 12 नवंबर तक मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में ये ट्रेनिंग कैम्प होगा. इस ट्रेनिंग में 9 नवम्बर को राहुल गांधी आएंगे और जिलाध्यक्षों की क्लास लेंगे. कई बार तारीखें आगे पीछे होने के बाद राहुल गांधी का ये कार्यक्रम तय हो चुका है.
भोपाल जिले की कांग्रेस की बैठक के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि "राहुल गांधी 9 नवम्बर को मध्य प्रदेश आ रहे हैं. ये संगठन सृजन का महत्वपूर्ण अभियान होगा. ये इस लक्ष्य के साथ होगा कि 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2029 में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे."
10 दिन का कांग्रेस का आवासीय शिविर
आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए गियर अप हो रही कांग्रेस में एजेंडा कांग्रेस का पुनरुत्थान के साथ मध्य प्रदेश में पटरी से उतरी कांग्रेस की गाड़ी को फिर पटरी पर लाना है. पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा कहती हैं, "कांग्रेस देश में जनता की उम्मीद है. इस 10 दिन के शिविर में जिलाध्यक्षों के साथ पूरी कांग्रेस में राहुल गांधी के उद्बोधन से ऊर्जा आएगी. हमारा लक्ष्य एक ही है 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार."
कांग्रेस की क्लास की ये है फाइनल तारीख
71 जिलाध्यक्षों को 2 नवम्बर से 10 नवंबर तक पचमढ़ी में ही रहना होगा.
ये आवासीय प्रशिक्षण शिविर होगा.
दो नवम्बर की तारीख खास है. इस दिन राहुल गांधी क्लास लेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आएंगे.
कांग्रेस का कल आज और कल पर होगा मंथन.
कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का पाठ पढ़ाया जाएगा.
राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस के दौर की सरकारों की क्या भूमिका रही.
जिलाध्यक्षों को नसीहत सेवा और अनुशासन का संस्कार नीचे तक जाए.
योगाभ्यास और प्रभात फेरिया भी कांग्रेस की क्लास का हिस्सा.
नवरात्रि में हाउसिंग बोर्ड का तोहफा, शहर की प्राइम लोकेशन में मिलेगा डुप्लेक्स, करने होंगे इतने खर्च
1 Oct, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: नवरात्रि के अवसर पर शहरवासियों के लिए हाउसिंग बोर्ड खास तोहफा लेकर आया है. शहर के बीचों-बीच अवधपुरी भेल के जंबूरी मैदान के बगल में हाउसिंग बोर्ड द्वारा 26 एकड़ की आवासीय कॉलोनी डेवलप की जा रही है. इसमें डुप्लेक्स और ट्रिपलेक्स मकानों की बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है. बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 500 से अधिक ग्राहकों ने साइट विजिट किया है.
डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स की बुकिंग शुरू
पिपलानी-खजूरी कला 4 लेन रोड पर बने इस प्रोजेक्ट में कुल 147 मकान हैं. इसमें 77 डूप्लेक्स 3 बीएचके, 48 ट्रिप्लेक्स 3 बीएचके और 22 ट्रिप्लेक्स 4 बीएचके के हैं. इनका प्लॉट साइज 1050 स्कॉवयर फीट है. इस बार बोर्ड ई-ऑफर से अपने मकान बेच रहा है. ई-ऑफर के लिए शुरुआती कीमत 79.54 लाख रुपए है. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को ये मकान अलॉट होगा. एमपी ऑनलाइन के माध्यम से इसकी बुकिंग होगी.
डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स का ये होगा बेस प्राइस
एचआईजी डुप्लेक्स - 77 मकान - 1050 स्कॉवयर फीट - 79.54 लाख से शुरू
एचआईजी ट्रिप्लेक्स - 48 मकान - 1100 स्कॉवयर फीट - 89.20 लाख से शुरू
एचआईजी ट्रिप्लेक्स - 22 मकान - 1250 स्कॉवयर फीट - 99.73 लाख से शुरू
6 महीने में मिलेगा पजेशन, बुकिंग पर 15 प्रतिशत जमा करनी होगी राशि
हाउसिंग बोर्ड मकान अलॉट होने के 6 महीने के अन्दर घरों का पजेशन भी दे देगा. यह प्रोजेक्ट 70 से 80 फीसदी पूरा हो चुका है. मकान अलॉट होने के बाद भुगतान के लिए 6 महीने का समय और 3 से 4 किस्तों की सुविधा रहेगी. बुकिंग के लिए मकान के बेस प्राइज का 15 फीसदी बुकिंग के समय देकर फॉर्म भरना रहेगा. सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है.
26 एकड़ में बना प्रोजेक्ट, तीसरे चरण में फ्लैट भी आएंगे
खजूरीकलां, अवधपुरी में स्थित यह हाउसिंग प्रोजेक्ट 26 एकड़ में फैला है. इसके पहले चरण में 142 प्लॉट बेचे गए थे. दूसरे चरण में 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकान बेचे जाएंगे. तीसरे चरण में 8 एकड़ में मल्टीस्टोरी में फ्लैट का प्रोजेक्ट आ रहा है. इसकी भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है.
लाइफ टाइम आक्सीजन टैंक की वयवस्था
हाउसिंग बोर्ड के डिप्टी कमिश्नर एमके साहू ने बताया कि "मंडल से इस प्रोजेक्ट के बारे में सबसे ज्यादा पूछताछ होती रही है. प्राइम लोकेशन पर स्थित यह प्रोजेक्ट एमपी नगर, आरके एमपी स्टेशन और एम्स से 7 किमी के अन्दर है. पिपलानी-रायसेन 4 लेन से इस प्रोजेक्ट में एंट्री है. इसके सामने भेल का सैकड़ों एकड़ का वन है, जो आजीवन ऑक्सीजन टैंक का काम करेगा. लिहाजा पीसफुल लाइफ के लिए यह बेस्ट प्रोजेक्ट है."
मध्य प्रदेश में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, चालान के साथ सस्पेंड हो सकता है लाइसेंस
1 Oct, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में बीते 2 महीने पहले 1 अगस्त से 29 सितंबर तक हेलमेट नहीं पहनने पर पेट्रोल पंप द्वारा पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया गया था. जिसकी समय सीमा पूरी हो चुकी है. अब पुलिस विभाग ने 60 दिन बाद एक नया आदेश जारी किया है. इसमें बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्ती
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में दो पहिया वाहन चलाते समय पुलिसकर्मियों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है. आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मियों पर भी मोटरयान अधिनियम की धारा 194डी के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही बिना हेलमेट पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. यानि अब पुलिसकर्मियों पर भी हेलमेट नहीं पहनने पर आम जनता की तरह कार्रवाई होगी.
सभी जिलों के एसपी को जारी किया आदेश
बता दें कि पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मो. शाहिद अबसार द्वारा यह आदेश सभी जिलों के एसपी को भेजा गया है. इसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि कोई दो पहिया वाहन चालक चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. अतिरिक्त पुलिस महाननिदेशक ने हेलमेट अनिवार्य करने की दिशा में अधीनस्थ अधिकारियों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं.
30 जुलाई को जारी हुआ था बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का आदेश
राजधानी भोपाल और इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का आदेश खत्म होने के बाद ही पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में हेलमेट अनिवार्य करने का आदेश जारी किया गया है. बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं का आदेश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 30 जुलाई को जारी किया था, जो सितंबर 29 तक के लिए था. नए आदेश के जारी नहीं होने की वजह से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर लोगों को बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जाने लगा है. लेकिन अब हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.
स्वर्ण पदक जीतकर अवंतिका नामदेव ने किया शहडोल का नाम रोशन, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम
30 Sep, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : शहडोल की होनहार बेटी अवंतिका नामदेव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और जुनून के सामने कोई भी मंज़िल दूर नहीं। ग्वालियर में आयोजित 69वीं शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अवंतिका ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल शहडोल संभाग को गौरवान्वित किया, बल्कि अब उनका चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है, जो आगामी अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित होगी।
अवंतिका, ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल शहडोल की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। पहली बार शहडोल संभाग की शिक्षा विभाग की टीम ने इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। अवंतिका ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में अलग ही छाप छोड़ी। अपने आत्मविश्वास, फुर्ती और ताक़त के बल पर उन्होंने फाइनल बाउट में प्रतिद्वंदी को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया। राष्ट्रीय स्तर पर अब अवंतिका न सिर्फ शहडोल, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर संभाग का 43वां सब स्टेशन मठमठ में ऊर्जीकृत
30 Sep, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : शासन की महत्वपूर्ण रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत इंदौर संभाग का 43वां 33/11 केवी बिजली सब स्टेशन झाबुआ की पेटलावद तहसील के मठमठ में मंगलवार की शाम पूर्ण प्रोटोकाल के साथ ऊर्जीकृत किया गया। करीब 2.85 करोड़ की लागत एक इस सब स्टेशन से चार पंचायत क्षेत्रों ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा मनाए जा रहे सेवा पर्व के दौरान ऊर्जीकृत हुए इस महत्वपूर्ण मठमठ सब स्टेशन से वनवासी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। इस ग्रिड को मिलाकर झाबुआ बिजली सर्कल में पांच सब स्टेशन सेमलिया, रजला, रंभापुर, बड़ागुड़ा तैय़ार हुए है। झाबुआ के अलावा इंदौर जिले में 11, धार 4, खंडवा में 8, बड़वानी में 4, खरगोन में 5, बुरहानपुर में 6 सब स्टेशन तैयार होकर सेवारत हैं। प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मठमठ के सब स्टेशन तैयार करने में झाबुआ के अधीक्षण यंत्री डीएस राजपूत, कार्यपालन यंत्री महेंद्र पंवार, सुखदेव मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही।
रबी सीजन में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था
30 Sep, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के 16 जिलों के अंतर्गत कृषि उपभोक्ताओं को रबी सीजन में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए अस्थाई कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने की माकूल व्यवस्था की है।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं को राज्य शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी घटाने के बाद थ्री फेज तीन हॉर्स पावर के अस्थाई पम्प कनेक्शन के लिए तीन माह के लिये कुल राशि रू. 5 हजार 917, चार माह के लिये रू. 7 हजार 775 एवं पांच माह के लिये 9 हजार 634 रूपये देय होंगे तथा पांच हार्स पावर अस्थाई पम्प कनेक्शन के लिए तीन माह के लिये रू. 9 हजार 634, चार माह के लिये रू. 12 हजार 732 एवं पांच माह के लिये 15 हजार 831 रूपये तथा साढे सात से आठ हॉर्स पॉवर अस्थाई पम्प कनेक्शन के लिए तीन माह के लिये रू. 15 हजार 211, चार माह के लिये रू. 20 हजार 168 एवं पांच माह के लिये 25 हजार 125 रूपये देय होंगे। थ्री फेज दस हॉर्स पॉवर अस्थाई पम्प कनेक्शन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं को तीन माह के लिये 18 हजार 929 रूपये, चाह माह के लिये 25 हजार 125 रूपये एवं पांच माह के लिये 31 हजार 321 रूपये देय होंगे।
कंपनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं के लिये अस्थाई पम्प कनेक्शन की दरें 8 अप्रैल 2025 से लागू हैं और उपभोक्ताओं को इन्हीं दरों पर अस्थाई पम्प कनेक्शन प्रदाय किये जा रहे हैं। कंपनी ने बताया है कि उचित रेटिंग का कैपेसिटर लगा होने पर कैपेसिटर सरचार्ज देय नहीं होगा एवं उपभोक्ताओं को अस्थाई पम्प कनेक्शन के लिये न्यूनतम तीन माह का अग्रिम भुगतान अनिवार्य होगा।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अस्थाई कनेक्शन के लिये बिल राशि का भुगतान अधिकृत पीओएस मशीन के माध्यम से ही करें एवं भुगतान की रसीद अवश्य प्राप्त करें। साथ ही अस्थाई कृषि पंप कनेक्शन के परिसर (मौके) पर भुगतान रसीद की मूल अथवा छाया प्रति अवश्य रखी जाए, जिससे जांच के लिये मौके पर पहुंचे विद्युत कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी को सत्यापन के लिये प्रस्तुत किया जा सके। अस्थाई कनेक्शनों की दरों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कंपनी के काल सेन्टर 1912, वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा नजदीकी बिजली कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल
30 Sep, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो के राजगढ़ पैलेस में ओबेरॉय समूह द्वारा द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल आरंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित होटल समूह द्वारा आरंभ किए जा रहे पांच सितारा लग्जरी होटल से प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी हमारी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहर और वन्य प्राणी पर्यटन की ओर आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास आये ओबेरॉय समूह के श्री अर्जुन ओबेरॉय तथा श्री शंकर से चर्चा के दौरान यह बात कही। अपर मुख्य सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओबेरॉय समूह के प्रतिनिधियों ने द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा राजगढ़ पैलेस के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार कर उसे पांच सितारा होटल के रूप में संचालित करने के लिए ओबेरॉय समूह को लीज पर दिया गया है। द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस चंद्रनगर के पास मानगढ़ और मनियागढ़ की पहाड़ियों के मध्य हर-भरे बगीचों के बीच स्थित है। बुन्देला राजवंश द्वारा निर्मित 350 साल पुराना यह महल भारतीय स्थापत्य और पारम्परिक बुंदेलखंड की विशेषताओं का मिश्रण है। द ओबेरॉय समूह द्वारा विकसित राजगढ़ पैलेस होटल में महलनुमा रेस्टोरेंट, भव्य बैंक्वेट हॉल सहित 66 भव्य कक्ष उपलब्ध हैं। यह कॉर्पोरेट आयोजनों, डेस्टीनेशन वेंडिग्स, सामाजिक समारोह आदि के लिए आदर्श स्थान के रूप में स्थापित होगा।
मंत्री सारंग ने किया अशोका गार्डन दशहरा मैदान का निरीक्षण
30 Sep, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को आगामी 2 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर अशोका गार्डन दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। मंत्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने कहा कि दशहरा केवल एक उत्सव नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की उस शाश्वत परंपरा का प्रतीक है, जिसमें धर्म की विजय और अधर्म का नाश होता है। प्रभु श्रीराम ने मर्यादा, धर्म और सत्य के बल पर रावण जैसे अधर्म के प्रतीक का अंत किया। यह पर्व समाज को सदैव यह प्रेरणा देता है कि सत्य, न्याय और धर्म की ही अंत में विजय होती है। मंत्री सारंग ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नरेला विधानसभा में दशहरा उत्सव पूर्ण हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। पर्व को लेकर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सुरक्षित वातावरण एवं हर्ष और उल्लास के साथ होगा दशहरा उत्सव
मंत्री सारंग ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए नरेला विधानसभा के सभी दशहरा मैदानों पर पर्याप्त बैठक व्यवस्था की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये पार्किंग एवं आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों के लिए पेयजल, चिकित्सा और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी जिससे उत्सव पूर्ण सुरक्षित वातावरण में हो सके।
अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा उत्सव
मंत्री सारंग ने कहा कि दशहरा उत्सव हमें स्मरण कराता है कि भारत की सनातन संस्कृति और हिंदुत्व की जड़ें धर्म, सदाचार और परोपकार में निहित हैं। रावण दहन केवल प्रतीकात्मक नहीं है बल्कि यह अहंकार, अन्याय और अधर्म के विनाश तथा धर्म, सत्य और करुणा की स्थापना का संदेश देता है।
क्षेत्र की समृद्घि और किसानों की खुशहाली का आधार बनी मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 Sep, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की समृद्धि के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश के राजगढ़ जिले की 'मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना' क्षेत्र की समृद्घि और किसानों की खुशहाली का आधार बन रही है। इस अनूठी परियोजना से जहां हर खेत में पानी पहुंच रहा है, वहीं उद्योगों को पानी मिलने और पेयजल की उपलब्धता ने नए निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। इससे आम-जीवन सुखमय हो रहा है।
"प्रेशराइज्ड पाइप नेटवर्क" पर आधारित विश्व की अनूठी परियोजना
यह परियोजना "प्रेशराइज्ड पाइप नेटवर्क" प्रणाली पर आधारित विश्व की अनूठी सिंचाई परियोजना है, जो मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'पर ड्रॉप, मोर क्रॉप' की अवधारणा को पूरा कर रही है। न केवल भारत के विभिन्न राज्यों से अपितु विदेशों के प्रतिनिधि दल भी आकर इसका अध्ययन कर रहे हैं। परियोजना को जल-संसाधन प्रबंधन के लिए भारत सरकार का प्रतिष्ठित 'सीबीआईपी' पुरस्कार भी मिल चुका है।
प्रधानमंत्री की 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' की अवधारणा हुई फलीभूत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'पर ड्रॉप, मोर क्रॉप' की अवधारणा दी. उनकी इस अवधारणा पर कार्य करते हुए हमारे इंजीनियर्स ने सिंचाई की अति आधुनिक तकनीकी "प्रेशराइज्ड पाइप नेटवर्क" पर काम करना प्रारंभ किया और उसका सुपरिणाम है 'मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना'। इस सिंचाई परियोजना के माध्यम से न केवल 80% पानी बांध से किसानों के खेतों तक पहुंचता है, अपितु ऊंचे खेतों पर भी पानी आसानी से पहुंच जाता है. इसमें लगा 'स्काडा' (SCADA) आधारित ऑटोमेशन यह तय करता है कि फसलों की आवश्यकता के अनुसार किस क्षेत्र में कितना पानी पहुंचाना है। यह विश्व की अपनी तरह की अनूठी परियोजना है और आधुनिक युग की आवश्यकता भी, जब पानी की एक-एक बूंद का उपयोग आवश्यक है।
नेवज नदी पर मोहनपुरा बांध और कालीसिंध नदी पर कुंडालिया बांध बनाकर शुरू की गई इस परियोजना से भूमिगत पाइप से सीधे खेत तक दबाव के साथ पहुंचाती है और ऊंचाई वाले खेत में भी पानी आसानी से पहुंचता है। इसके सेंसर और ऑटोमेशन से पानी का वितरण नियंत्रित होता है। यह क्रांतिकारी सोच थी, जिसने सूखाग्रस्त राजगढ़ जिले की किस्मत बदल दी।
परियोजना के अंतर्गत 26 हजार किमी लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई है, इतनी लंबी प्रेशराइज्ड पाइप लाइन भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक मिसाल है। इसे जोड़ने के लिए 20 बड़े पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जो पानी को दबाव के साथ पाइप लाइन में भेजते हैं और पानी ऊंचे-नीचे खेतों तक आसानी से पहुंचता है। हर आउटलैट से लगभग एक से सवा हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है। 'स्काडा' आधारित ऑटोमेशन सिस्टम द्वारा पूरी प्रणाली को कंप्यूटर और सेंसर्स से जोड़ा गया है, जिससे कंट्रोल रूम से तय किया जा सकता है कि किस क्षेत्र को कितना पानी पहुंचाना है। केन्द्रीकृत पंपिंग प्रणाली से हर साल लगभग 69 मिलियन यूनिट बिजली की बचत होती है। इसकी एक और विशेषता यह है कि इसमें 'ला-रा' नैटवर्क का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें लगभग 1.5 लाख सेंसर्स और कंट्रोलर एक साथ जोड़े गए हैं, जो सौर ऊर्जा से चलते हैं। पंपिंग स्टेशर्न में लगे 'वैरिएबल फ्रीकवैन्सी ड्राइव्ज' फसलों की जरूरत और मौसम के अनुसार पानी का दबाव और मात्रा तय करते हैं। यह अत्यधिक आधुनिक सिंचाई प्रणाली आज पूरे विश्व के लिए पानी के इष्टतम उपयोग का अनूठा उदाहरण बन गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निवेश के लिए अगला पड़ाव नार्थ-ईस्ट
30 Sep, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निवेश के लिए अगला पड़ाव नार्थ-ईस्ट के राज्य होंगे, जहां वे 5 अक्टूबर को गुवाहाटी में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ में उद्योग जगत और निवेशकों के साथ सीधे संवाद करेंगे। यह सेशन उत्तर–पूर्व के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों और नए सेक्टरों के निवेश को मध्यप्रदेश से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। फार्मास्यूटिकल, चाय, सीमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों के उद्योगपति इस मंच पर शामिल होंगे, जिससे दोनों क्षेत्रों में साझेदारी, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
गुवाहाटी फार्मा उद्योग का प्रमुख केंद्र है, जहां सन फार्मा, अल्केम और अजंता जैसी बड़ी इकाइयां सक्रिय हैं। इसके साथ ही सीमेंट, पेट्रोकेमिकल्स, चाय उद्योग, पर्यटन और वेलनेस, रिन्यूएबल एनर्जी और कृषि–प्रसंस्करण के क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। डिब्रूगढ़ में ऑईल इंडिया का मुख्यालय और भारत पेट्रो केमिकल लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्रमुख प्रोजेक्ट हैं, तिनसुकिया चाय बागानों और लॉजिस्टिक्स का केंद्र है, जबकि जोरहाट चाय अनुसंधान और प्लांटेशन का केंद्र माना जाता है। शिवसागर और नाज़िरा में ONGC के प्रमुख ऐसेट हैं और नामरूप में असम पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की गतिविधियां चल रही हैं।
मध्यप्रदेश की निवेशक हितैषी नीतियां, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी उत्तर–पूर्व के इन उद्योगों के साथ जुड़कर निवेशकों को भरोसा और अवसर दोनों प्रदान करेंगी। गुवाहाटी के साथ–साथ डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, जोरहाट, शिवसागर और नामरूप के प्रतिनिधि इस सेशन में शामिल होंगे। शिलांग, अगरतला, आइजोल, इंफाल और कोहिमा/दीमापुर जैसे अन्य उत्तर–पूर्वी राज्यों के उद्योगपति भी इस संवाद में शामिल होंगे।
यह सेशन दोनों क्षेत्रों के उद्योगों के बीच साझेदारी, निवेश और भरोसे का मजबूत माध्यम मानते हैं। फार्मा, सीमेंट, पेट्रोकेमिकल्स, चाय उद्योग, पर्यटन और कृषि–प्रसंस्करण के क्षेत्रों में यह सहयोग नई संभावनाओं और रोजगार के अवसर पैदा करेगा। मध्यप्रदेश में सुगम निवेश प्रक्रिया और पारदर्शी नीतियां उद्योगपतियों को आकर्षित करने में मदद करेंगी और राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेश के लिए भरोसेमंद गंतव्य बनाएंगी।
सेशन में उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश के औद्योगिक और निवेश अवसरों से सीधे जोड़ा जाएगा। यह संवाद न केवल उद्योगों के लिए अवसर खोलेगा, बल्कि दोनों क्षेत्रों के युवाओं और उद्यमियों के लिए विकास और साझेदारी की नई राह तैयार करेगा। गुवाहाटी का यह इंटरैक्टिव सेशन 5 अक्टूबर को रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के प्रमुख निर्णयकर्ता और निवेशक भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक भरोसेमंद और प्रगतिशील केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगी।
मोहन सरकार का जंबो तबादला: 24 IAS अधिकारियों को नई पोस्टिंग, 10 कलेक्टर हटे
30 Sep, 2025 08:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा दिया गया है। इसमें भिंड में विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
