मध्य प्रदेश
ऊर्जा मंत्री तोमर ने दीपावली पर्व पर किया सब-स्टेशन फूलबाग का औचक निरीक्षण
21 Oct, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली की रात्रि में ग्वालियर स्थित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एम.पी. ट्रांसको) के 132 के.व्ही. सब-स्टेशन, फूलबाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब-स्टेशन से संचालित 33 के.व्ही. फीडरों की ट्रिपिंग स्थिति एवं उन पर लोड की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रदेश में 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में संलग्न विद्युत कंपनियों के सभी कार्मिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सेवा भावना और कार्यनिष्ठा की सराहना की।
हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से सदैव जुडे रहना सिखाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
21 Oct, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन के तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर गौशाला में गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा भी की और विशाल गौ-अन्नकूट में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-सेवा और प्रकृति के सम्मान में हर घर गौशाला और हर गांव में गोवर्धन पूजा आज पूरे प्रदेश में की जा रही है। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से सदैव जुड़े रहना सिखाती है। गौमाता अपने बछड़े के साथ हम सभी का भी ध्यान रखती है। भगवान श्रीकृष्ण गोपाल कृष्ण के नाम से भी जाने जाते हैं। वर्तमान में शासन और आमजन साथ मिलकर सभी त्यौहार आनंद और हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। हमारा देश किसानों और गौ-पालकों का देश है। सही अर्थों में हम सब के लिए दीपावली तभी सार्थक है जब हमारे किसान और हमारा गौ-वंश उन्नत रहे, तभी समृद्धि आती है। गौ-शालाओं में प्रत्येक गौमाता की सेवा के लिए अनुदान राशि बढ़ाई गई है। जो लोग दुग्ध उत्पादन करना चाहते हैं, उन्हें भी शासन की और से अनुदान राशि दी जाएगी। हम हर घर गोपाल बनाने का कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए नदी जोड़ो अभियान प्रारंभ किया गया है। सूर्य घर योजना के अंतर्गत किसानों को सौर पंप लगाने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा सोयाबीन के लिए भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है। यह किसानों और व्यापारियों के बीच में सेतु का कार्य करेगी। अनाज मंडियों का मान व्यापारियों से बढ़ेगा और किसानों का सम्मान भी बढ़ेगा।
शासन द्वारा किसानों और मंडी व्यापारियों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। अलग-अलग फसलों के उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भी अनुदान राशि दी जाएगी। फूड प्रोसेसिंग में किसान और उपज मंडी के व्यापारी आपसी सहयोग के साथ कार्य करें। मालवा क्षेत्र में फूड पार्क बनाया जाएगा, जिससे किसान अपनी उपज को अच्छे दामों में बेच सकेंगे और व्यापारी भी निश्चिंत होकर व्यापार कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिलकेश्वर महादेव का अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों की उन्नति और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, चिंतामणी मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, मनीष तल्लेरा, नारायण यादव, रवि सोलंकी, एडीजी उमेश जोगा, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदैव किसानों और व्यापारियों के हित के लिए कार्य किया है। व्यापारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह और गौमाता की मूर्ति भेंट कर सम्मान किया गया। जगदीश पांचाल ने कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन किया।
गोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
21 Oct, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से की जा रही है। हर घर, हर गौ-शाला, हर गांव, वृंदावन है और हम सब गोपाल बन गए हैं। हमारी हर परम्परा और उत्सव में प्रकृति के प्रति आदर और समाज के प्रति उत्तदायित्व समाहित है। गोवर्धन पूजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हमारी संस्कृति ने हमें छोटी से छोटी चीज प्रदान करने वालों के प्रति भी आभार करना सिखाया है। आज हम प्रकृति के उसी दाता स्वरूप को प्रणाम कर रहे हैं। आज के दिन गोवर्धन और गौवंश की पूजा कर हम संसार को प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का संदेश देते हैं। यह सनातन संस्कृति की देन है। यह वास्तव में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है। यह हमें स्मरण कराता है कि धरती पर जो भी है, उसके साथ सामंजस्य ही जीवन है। गोवर्धन पूजा 'जियो और जीने दो' के विचार और उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं संसाधनों को समाज के साथ मिल-बांटकर साझा करने का प्रतीक है। हमारी संस्कृति और परम्पराओं को बचाए रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित गोवर्धन पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विश्व, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती की महत्ता को पुन: कर रहा है स्वीकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की आत्मा है। गौमाता के दुग्ध से हमारे शरीर को अमृत मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपालों की सेना बनाकर पशुधन की रक्षा के लिए बृजवासियों को प्रेरित किया। भगवान श्रीकृष्ण ने लोक संस्कृति एवं सामान्य जनजीवन को बनाए रखने के लिए बाल्यावस्था में अद्भुत लीलाओं से समाज को चमत्कृत कर प्रेरित किया। भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप में यह संदेश निहित है कि जो गाय पाले वो गोपाल है। गाय के दूध, गोबर और गौ-मूत्र की महिमा अब वैज्ञानिक रूप से सिद्ध होने लगी है। कैंसर जैसी भयंकर बीमारी में भी गौ-उत्पाद प्रभावी हैं, यह भी सिद्ध हुआ है कि गोबर से लिपे घरों पर विकिरण का प्रभाव कम होता है। खेती में गोबर की खाद की महत्ता से सभी लोग परिचित ही हैं। इसी का परिणाम है कि विश्व, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती की महत्ता को पुन: स्वीकार कर रहा है।
सनातन संस्कृति के प्रत्येक त्यौहार में निहित है कई संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्पराओं में बेहतर जीवन के कई सूत्र समाहित हैं। योग और आयुर्वेद के सिद्धांत इसी के प्रमाण है। सनातन संस्कृति के प्रत्येक त्यौहार में कोई न कोई संदेश निहित है। राज्य सरकार ने ऐसे त्यौहारों को समाज के साथ मिलकर मनाने की पहल की है, जिन त्यौहारों में संस्कार और संदेश निहित हैं। प्रदेश में समाज के साथ परम्परानुसार मिल-जुलकर त्यौहार मनाने का यह दूसरा वर्ष है। गोवर्धन पूजा फसल कटने और नई फसल की शुरूआत का समय है। इस घड़ी को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। गोवर्धन पर अन्नकूट का आयोजन भी इसी आनंद का भाग है।
गौवंश संरक्षण के लिए समाज भी आए आगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पशुपालन से दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। वर्तमान में देश के दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत मध्यप्रदेश में होता है, इसे 20 प्रतिशत तक ले जाना हमारा लक्ष्य है। हम मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। गौवंश के बेहतर आहार के लिए गौशालाओं को मिलने वाली राशि 20 रूपए से बढ़ाकर 40 रूपए प्रति गौवंश किया गया है। गौशालाओं से दूध के साथ गौ-मूत्र और गोबर की उपलब्धता के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकार के साथ समाज को भी गोवंश संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। गौवंश संरक्षण सनातन संस्कृति की धारा का सशक्त करने में भी सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जो भी व्यक्ति गौपालन करना चाहता है, गौशाला चलाना चाहता है या गौशाला संचालन में सहयोग करना चाहता है, उन सभी को सहयोग देने के लिए राज्य सरकार तत्पर है।
गोवर्धन पर्वत की मंत्रोच्यार के साथ की पूजा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रवीन्द्र भवन में वैदिक मंत्रोच्यारों के बीच गोवर्धन पूजा कर प्रकृति के प्रति मनुष्य के समर्पण को अभिव्यक्त किया। गोवर्धन पर्वत की उपस्थित अतिथियों द्वारा पूजा के बाद आरती भी की गई। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम स्थल पर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। परंपरागत वाद्य यंत्रों पर झूमते युवाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौवंश को दुलारा और पशु आहार खिलाया। अन्नकूट की परम्परा के अंतर्गत नया अन्न चढ़ाकर प्रसाद का थाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 56 भोग का थाल भेंट किया गया।
दुग्ध और जैविक पदाथों की लगी प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर दुग्ध और जैविक पदार्थों की प्रदर्शनी तथा विक्रय के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से चर्चा भी की। पशुपालन-कृषि और सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रदर्शनी तथा दुग्ध उत्पाद और जैविक पदार्थ आदि की प्रदर्शनी व विक्रय केंद्र की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई थी।
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किये गये सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गौवंश की सेवा संबंधी उत्कृष्ठ एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। उन्होंने गौकृपा पंचगव्य आयुर्वेद संस्थान के हुकुमचंद पाटीदार, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सूरज परमार, बृजमोहन रामकली गौसंवर्धन केन्द्र के प्रहलाद दास मंगल, महामृत्युंजय गौशाला के बृजेश व्यास तथा केन्द्रीय जेल भोपाल में संचालित श्रीकृष्ण गौशाला का सम्मान भी किया।
पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौवंश संरक्षण और गौसेवा के लिए विभिन्न योजनाएं बनाकर प्रदेश में कार्य आरंभ किया है। सनातन संस्कृति की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री गौसेवा को सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापक स्वरूप दे रहे हैं। सभी जिलों में गौशालाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने गौ-संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में पशुपालक और नागरिक उपस्थित थे।
पटाखों ने बिगाड़ी हवा की सेहत, भोपाल-इंदौर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
21 Oct, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के कई प्रमुख शहरों में दिवाली की रात पटाखों की अधिकता, ठंडी हवा और कम वायु प्रवाह के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। AQI कई घंटों तक बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में बना रहा।
दीपावली की रौनक के साथ एक बार फिर वायु गुणवत्ता पर संकट गहरा गया। मध्यप्रदेश के कई प्रमुख शहरों में दिवाली की रात पटाखों की अधिकता, ठंडी हवा और कम वायु प्रवाह के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन तक हवा में प्रदूषकों की मात्रा खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं।
इसलिए खराब हुई हवा
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दीपावली की रात पटाखों के विस्फोट से निकलने वाले सूक्ष्म कण में भारी वृद्धि देखी गई। इसके साथ ही रात के समय तापमान में गिरावट और वायु गति कम होने से ये प्रदूषक हवा में जमे रह गए और AQI कई घंटों तक बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में बना रहा।
मध्यप्रदेश में गौ-संवर्धन से आत्मनिर्भरता की राह — सरकार का बड़ा संकल्प
21 Oct, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर में दिवाली की रात खूनी वारदात सामने आई है जहां अपने ही दोस्तों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया. परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
घटना का समय और स्थान
दरअसल पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की बताई जा रही है. यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुई. मृतक की पहचान राजा सोनकर निवासी पारसी मोहल्ला के रूप में हुई है. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल राजा हमले के बाद उठने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही कदम चलकर लड़खड़ाकर गिरते हुए भागते हुए दिखाई दे रहा है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय डीसीपी लालकृष्ण चंदानी सहित आजाद नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. डीसीपी के अनुसार सिलावटपुरा पार्किंग में शराब के नशे में विवाद के बाद चाकूबाजी हुई थी जिसमें राजा नामक युवक घायल हुआ था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक दिखाई दे रहे है सभी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. घटना किस कारण हुई है यह आरोपियों पकड़ने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
मृतक की पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार मृतक राजा क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है जिस पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है और वह जिलाबदर भी था जिसकी अवधि 10 नवम्बर को समाप्त होना थी. उससे पहले उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई
आजाद नगर में खूनी वारदात, बदमाश राजा सोनकर की हत्या
21 Oct, 2025 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर में दिवाली की रात खूनी वारदात सामने आई है जहां अपने ही दोस्तों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया. परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
घटना का समय और स्थान
दरअसल पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की बताई जा रही है. यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुई. मृतक की पहचान राजा सोनकर निवासी पारसी मोहल्ला के रूप में हुई है. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल राजा हमले के बाद उठने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही कदम चलकर लड़खड़ाकर गिरते हुए भागते हुए दिखाई दे रहा है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय डीसीपी लालकृष्ण चंदानी सहित आजाद नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. डीसीपी के अनुसार सिलावटपुरा पार्किंग में शराब के नशे में विवाद के बाद चाकूबाजी हुई थी जिसमें राजा नामक युवक घायल हुआ था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक दिखाई दे रहे है सभी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. घटना किस कारण हुई है यह आरोपियों पकड़ने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
मृतक की पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार मृतक राजा क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है जिस पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है और वह जिलाबदर भी था जिसकी अवधि 10 नवम्बर को समाप्त होना थी. उससे पहले उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई
आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रहा था नशे का माल, ग्वालियर में पुलिस ने किया खुलासा
21 Oct, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Madhya Pradesh News: ग्वालियर में पुलिस ने एक ट्रक से 280 किलो गांजा जब्त किया. इसे विजयवाड़ा से दिल्ली ले जाने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क की जांच जारी है.
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक ढाबे के पास खड़े एक ट्रक से रविवार को करीब 280 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से दिल्ली ले जाने वाले इन मादक पदार्थ की तस्करी में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरसानी इलाके में एक राजमार्ग के किनारे एक ढाबे के पास अवैध गांजे को ले जा रहा एक ट्रक खड़ा है. पुलिस उपाधीक्षक (अपराध शाखा) नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया, जिसमें तीन लोग सवार थे.
विजयवाड़ा से गांजा लेकर आए थे तस्कर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी में प्लास्टिक के छह थैलों को बरामद किया गया, जिनमें गांजे के 55 पैकेट हरे पौधों के बीच छिपाए गए थे.उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विजयवाड़ा से खेप लेकर आए थे और उसे दिल्ली ले जा रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश यादव, 23 वर्ष; धर्मेंद्र गोस्वामी, 30 वर्ष; और अजय गुर्जर, 27 वर्ष के रूप में हुई है.
एनडीपीएस के मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि ट्रक का मालिक आरोपी अजय गुर्जर का भाई, सर्वेश गुर्जर है. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने गांजे की इस खेप को कहाँ से प्राप्त किया और इसे दिल्ली तक ले जाने की योजना कैसे बनाई थी. सिकरवार ने बताया कि झांसी रोड थाने में तीनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और अवैध खेप के स्रोत और नेटवर्क की जांच की जा रही है.
सीएम निवास पर दीपावली मिलन समारोह, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों का लगा तांता
21 Oct, 2025 03:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (20 अक्टूबर) को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने प्रदेश के लोगों को स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया है.
वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारी वर्ग का जमावड़ा रहा और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया. सीएम मोहन यादव ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, वैभव और आनंद की वर्षा हो, यह कामना की.
स्वदेशी अपनाने का आह्वान
साथ ही, उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया.
सीएम से मिलने पहुंचे मंत्री
मुख्यमंत्री यादव से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी.
पुलिस अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री यादव ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापार-उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व जन-सामान्य से भेंटकर उन्हें पर्व की मंगलकामनाएं दीं.
मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री यादव ने इससे पहले मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन किया. उन्होंने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. यही कामना है कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से हर घर में उजाला और आनंद बना रहे. मुख्यमंत्री यादव ने उल्लास और प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई दी. दीपावली के मौके पर हर तरफ रोशनी बिखरी पड़ी है. बाजारों में रौनक है और उत्साह उमंग के साथ यह पर मनाया जा रहा है. घरों पर आकर्षक और भव्य रोशनी की गई है. वहीं देवालयों में भी विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला रात तक जारी रहा.
“स्मार्ट पुलिसिंग” और “जनसेवा के प्रति निष्ठा” का अद्भुत उदाहरण — दीपावली पर मध्यप्रदेश पुलिस ने लौटाया नागरिकों का विश्वास
21 Oct, 2025 01:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने आधुनिक तकनीक, नवाचार और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए गुम एवं चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। “CEIR पोर्टल”, “सिटीजन कॉप एप्लिकेशन”, “ऑपरेशन उपहार” और “ऑपरेशन विश्वास” जैसे अभियानों के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर उनके मालिकों के सुपुर्द किया है। इस माह प्रदेशभर में 1450 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए हैं। जिनकी कुल अनुमानित कीमत करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को उजागर करती है। दीवाली के पूर्व रूप चौदस के दिन मिशन मोबाइल रिकवरी” अभियान के अंतर्गत विदिशा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। पिछले 15 दिनों में पुलिस टीम द्वारा 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 275 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। विदिशा पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक कुल 1112 मोबाइल, कुल कीमत ₹2 करोड़ 22 लाख 16 हजार के वास्तविक मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। भोपाल जोन-04 में CEIR पोर्टल के माध्यम से 100 से अधिक मोबाइल फोन (मूल्य ₹17 लाख) बरामद किए गए। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, DCP श्री मयूर खंडेलवाल तथा संपूर्ण टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी है। इंदौर पुलिस ने “सिटीजन कॉप एप्लिकेशन” के माध्यम से दीपावली के अवसर पर 272 मोबाइल फोन (मूल्य ₹1 करोड़) उनके स्वामियों को लौटाकर नागरिकों को “विश्वास का उपहार” दिया। वर्ष 2025 में अब तक कुल 760 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार जैसे अन्य राज्यों से भी मोबाइल खोजकर पूरी की गई है। छतरपुर पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दीपावली पर 91 मोबाइल फोन लौटाए, और वर्ष 2025 में अब तक 540 मोबाइल फोन वापस किए हैं। इस दौरान लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल चोर की गिरफ्तारी भी हुई। अशोकनगर जिले में सायबर सेल ने दीपावली के अवसर पर नागरिकों को धनतेरस का विशेष उपहार देते हुए ₹7 लाख मूल्य के 70 मोबाइल फोन खोजकर सुपुर्द किए।
सिंगरौली पुलिस ने “संचार साथी (CEIR) पोर्टल” के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग ₹68 लाख मूल्य के 288 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। वहीं, मंडला पुलिस ने भी “मिशन मोबाइल रिकवरी” अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए नागरिकों को उनके 100 गुम मोबाइल फोन वापस लौटाए। मंदसौर पुलिस की सायबर सेल टीम ने “ऑपरेशन उपहार” के अंतर्गत ₹18 लाख मूल्य के 104 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए। इस अभियान में अब तक 200 से अधिक मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं।इसी प्रकार शाजापुर, अलीराजपुर, सिवनी, भोपाल जीआरपी और इंदौर जीआरपी जिलों ने भी इस माह उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं। इन जिलों द्वारा कुल 193 मोबाइल फोन भी लौटाए गए — जिनमें शाजापुर में 106, अलीराजपुर में 51, सिवनी में 19, भोपाल जीआरपी में 13 और इंदौर जीआरपी में 4 शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि “मध्यप्रदेश पुलिस तकनीक और सेवा के सामंजस्य से प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षा और विश्वास का भाव पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन अभियानों से यह सिद्ध हुआ है कि गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी केवल वस्तु वापस करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनविश्वास पुनर्स्थापना का सशक्त माध्यम है।” इन सभी प्रयासों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस “स्मार्ट पुलिसिंग” और “जनसेवा” के प्रति दृढ़ निष्ठा से कार्य कर रही है। डिजिटल तकनीक के अभिनव प्रयोग से प्रदेश पुलिस ने न केवल नागरिकों की खोई हुई संपत्ति लौटाई है, बल्कि जनविश्वास को भी सशक्त रूप से पुनर्स्थापित किया है।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि —
“मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि नागरिकों की सेवा और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह अभियान उसी भावना का परिणाम है।”
जनता ने भी पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की और इसे “सच्ची दीपावली गिफ्ट” बताया।
दूषित पानी से फैला संक्रमण, 2 दिन में 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित
21 Oct, 2025 01:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले के एक गांव में दूषित पानी के कारण संक्रमण फैल गया। सोमवार को अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। दो दिनों में 50 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हुए हैं। जिन्हें शासकीय और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का गांव में ही इलाज चल रहा है।
यह पूरा मामला सजवानी गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन गंदगी के बीच से गुजर रही है। नालियों का गंदा पानी इसमें मिल रहा है और पानी के चैंबरों में भी गंदगी जमा है, जिससे पानी दूषित हो गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बीमार लोगों के लिए कोई शिविर नहीं लगाया गया। ग्रामीण स्वयं ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। ग्रामीण विनोद सेप्टा और धन्नीलाल सोलंकी ने बताया कि दूषित पानी को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें की गई थीं और सरपंच को भी कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लगातार शिकायतों के बाद, जनपद पंचायत सीईओ मोतीलाल काग और पीएचई के अधिकारी सोमवार को गांव पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाई और वापस लौट गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पेयजल संसाधनों, पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जनपद पंचायत सीईओ मोतीलाल काग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जनपद पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और पानी के सैंपल एकत्र किए। अधिकारियों का कहना है कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सटीक कारण पता चलेगा। फिलहाल गांव में ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस का बढ़ा गौरव और मान ,ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 में इंदौर पुलिस की महिला अधिकारियों ने जीते पदक
21 Oct, 2025 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। अमरावती (आंध्र प्रदेश) में आयोजित पांच दिवसीय “ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025” में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया था। मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से क्राइम ब्रांच इंदौर, DCRB शाखा में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक बबली खाकरे ने योगा चैंपियनशिप के सिंगल आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किया। इसी प्रतियोगिता में जीआरपी इंदौर में पदस्थ उप निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा ने ट्रेडिशनल योगासन सिंगल इवेंट में उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस और इंदौर पुलिस दोनों का मान बढ़ाया। इन दोनों अधिकारियों की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने हार्दिक बधाई दी और उन्हें निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रदर्शन से न केवल विभाग, बल्कि संपूर्ण प्रदेश को गर्व हुआ है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां मध्यप्रदेश पुलिस बल में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। यह जीत इंदौर पुलिस की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सशक्त मिसाल है।
MP के सीहोर में दो मासूमों की दर्दनाक मौत, मां की गोद में तोड़ा दम, उल्टी के बाद बिगड़ी तबीयत
21 Oct, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर। सीहोर (Sehore) जिले के ग्राम कचनारिया में सोमवार का दिन कभी न भूलने वाला साबित हुआ। अखिलेश नामक किसान परिवार के घर में एक साथ दो चिराग बुझ गए। 8 वर्षीय बेटा वंश और 2 वर्षीय बेटी अंशिका की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोनों भाई-बहन की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ी, पहले उल्टियां हुईं और फिर दोनों ने जैसे-जैसे दम तोड़ दिया, घर में मातम पसर गया।
परिजन जब बच्चों की हालत बिगड़ती देख घबरा गए तो तुरंत नजदीकी निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को आष्टा रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। सीहोर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मां की गोद में दोनों के निर्जीव शरीर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
दर्द से टूटे पिता अखिलेश ने रोते हुए कहा कि दोनों बच्चों को बस उल्टी हुई थी। न बुखार, न कोई और लक्षण। उन्होंने बताया कि जब तक जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। पिता के शब्दों में बेबसी और हैरानी साफ झलकती है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसी छोटी-सी तकलीफ से हमारे दोनों बच्चे चले जाएंगे।
अंशिका और वंश की मौत के बाद घर में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक पल में दो बच्चों को खोने का गम सहन नहीं कर पा रही। रिश्तेदार और पड़ोसी परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर आंख में आंसू हैं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि चंचल वंश और नन्ही अंशिका अब इस दुनिया में नहीं रहे।
घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्चों की मौत का असली कारण क्या था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संभावना है कि बच्चों ने कुछ गलत चीज खा ली हो या उन्हें अचानक फूड प्वाइजनिंग हुई हो। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
सिरप कांड का मुख्य आरोपी पहुंचा जेल, 10 दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में किया पेश
21 Oct, 2025 11:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में सिरप कांड के मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है। 10 दिन की पुलिस रिमांड के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां न्यायालय ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा। वहीं मीडिया के कैमरे के सामने आरोपी हाथ दिखाता हुआ नजर आया।
छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ दवा पीने से 24 बच्चों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दवा कंपनी का मालिक रंगनाथन समेत दवा लिखने वाले डॉक्टर प्रवीन सोनी व अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को पुलिस ने 10 दिन की रिमांड में लिया था। सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद परासिया कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
एसआईटी की टीम ने दवा कंपनी के मालिक को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था और छिंदवाड़ा लेकर पहुंची थी। जहां 10 अक्टूबर को परासिया के कोर्ट में पेश किया था, इसके बाद पुलिस ने 10 दिन की रिमांड में लिया था। एसडीओपी जितेंद्र जाट ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आरोपी रंगनाथन को 10 दिन की रिमांड में लिया गया था। इस दौरान उससे पूछताछ की गई। साथ ही दस्तावेज और कुछ साक्ष एकत्रित किए और पुलिस अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि जहां मैन्युफैक्चरिंग हो रही थी वहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी आधार पर विवेचना में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने परासिया कोर्ट में आरोपी को पेश किया, जहां कोर्ट से बाहर आते समय आरोपी रंगनाथन मीडिया के कैमरे को देखकर हाथ दिखाता हुआ तस्वीरों में कैद हुआ। तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि कोर्ट से बाहर लाया जा रहा है, तभी काली टीशर्ट पहने और चेहरे पर माक्स लगाया हुआ आरोपी रंगनाथन मीडिया के कैमरे देखकर हाथ दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है और फिर हाथ नीचे कर लेता है। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर जिला जेल के लिए रवाना होती है।
हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा और मालिक पीटते रहे… ढाबे की नौकरी छोड़ने पर दलित के साथ बर्बरता
21 Oct, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में छतरपुर (Chhatarpur) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र (Civil Lines Police Station Area) में इंसानियत को शर्मसार (Humanity is Ashamed) करने वाली घटना सामने आई है. एक ढाबा संचालक (Dhaba Operator) और उसके साथियों ने अपने पूर्व कर्मचारी की सरेआम लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. इस अमानवीय कृत्य का वीडियो खुद आरोपियों ने बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पीड़ित युवक की पहचान कुपी गांव के रहने वाले उमेश आदिवासी के रूप में हुई है. उमेश सटई रोड पर मजदूरी करता है. उमेश पहले कलेक्टर बंगले के पास स्थित एक ढाबे पर काम करता था. करीब दो महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. पीड़ित उमेश का आरोप है कि ढाबा संचालक सतेंद्र सिंह जंटू चौहान इसी बात से नाराज था.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक उमेश को बेरहमी से लातों और डंडों से पीट रहे हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था. पिटाई के दौरान पीड़ित बार-बार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी नहीं माने. आरोपियों को वीडियो में गाली-गलौज करते हुए यह कहते सुना गया कि ‘पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.’ जब उमेश ने पिटाई की वजह पूछी तो उसे और भी ज़्यादा पीटा गया.
घटना के बाद पीड़ित उमेश ने सिविल लाइन थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उसी ढाबे से अवैध शराब ज़ब्त की गई थी, और आरोपियों को शक था कि उमेश ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी. इसी शक के आधार पर उमेश की पिटाई की गई.
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी सतेंद्र सिंह जंटू चौहान आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से ही 23 मामले दर्ज हैं. पीड़ित उमेश आदिवासी ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है. इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किस कदर बेखौफ होकर खुलेआम हिंसा को अंजाम देकर उसे प्रचारित कर रहे हैं.
ट्रक में पौधों के बीच 280 किलो गांजा छिपाकर ले जा रहे थे, तीन गिरफ्तार…
21 Oct, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर. मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर (Gwalior) जिले में पुलिस ने रविवार को 280 किलो गांजा (marijuana) बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई मादक सामग्री की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है.
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी के लिए लाया जा रहा है. इस पर डीएसपी (क्राइम ब्रांच) नागेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में टीम ने पुरासनी क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास खड़े ट्रक (MP06-HC-5619) की तलाशी ली. जांच के दौरान ट्रक के अंदर पौधों के बीच छिपाकर रखे गए छह प्लास्टिक बैगों में कुल 55 पैकेट गांजा बरामद हुआ.
बरामद गांजा की कुल वजन लगभग 280 किलो निकला. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों में अविनाश यादव (23), धर्मेंद्र गोस्वामी (30) और अजय गुर्जर (27) को गिरफ्तार किया है. ट्रक के मालिक की पहचान अजय के भाई सर्वेश गुर्जर के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से लाया गया था और इसे दिल्ली में सप्लाई किया जाना था.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. झांसी रोड थाना पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि यह गिरोह लंबे समय से गांजे की तस्करी में सक्रिय था और इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ है.
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
