मध्य प्रदेश
MP में प्रशासनिक हलचल: 4 IFS और 3 राज्य वन अधिकारी पदों से बदले गए
10 Nov, 2025 08:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. वन विभाग ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चार आईएफएस और तीन राज्य वन सेवा (एसएफएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. बालाघाट जिले में पदस्थ आईएफएस दंपत्ति डीएफओ नेहा श्रीवास्तव और उनके पति डीएफओ अधर गुप्ता पर विभाग ने एक्शन लिया है.
विधायक अनुभा मुंजारे पर वसूली के लगाए थे आरोप
बालाघाट की उत्तर वनमंडल डीएफओ नेहा श्रीवास्तव ने कुछ समय पहले कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर हर महीने तीन लाख रुपए वसूली के झूठे आरोप लगाए थे. इस मामले की जांच के बाद विधायक को क्लीन चिट मिल गई. जांच रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए डीएफओ नेहा श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोंपज संघ में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है. इधर, उनके पति अधर गुप्ता जो दक्षिण बालाघाट डीएफओ थे, उन्हें भी हटाकर उपवन संरक्षक बल प्रमुख के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है. विभाग की ओर से संकेत मिले हैं कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ ट्रांसफर के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.
बाघ के शिकार के बाद बिना पोस्टमार्टम किए जलाने की दी थी अनुमति
सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारी विभाग के लिए लगातार सिरदर्द बने हुए थे. अधर गुप्ता पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने बाघ के शिकार के बाद बिना पोस्टमार्टम किए ही उसे जलाने की अनुमति दे दी थी. इस मामले में कुछ वनकर्मियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है, जबकि अब डीएफओ गुप्ता के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू करने की तैयारी है.
अधर गुप्ता पर पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं. कोरोना काल के दौरान वे बिना सूचना दिए लंबी छुट्टी पर चले गए थे. उस समय भी उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी. वहीं, दक्षिण बालाघाट के नए डीएफओ के रूप में निध्यानतम एल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, सुजीत जे. पाटिल को डीएफओ मंडल से हटाकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में उपबंध संरक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है.
राज्य वन सेवा के तीन अधिकारियों का भी तबादला किया गया है
माधव सिंह मौर्य, सहायक संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व को प्रभारी डीएफओ पश्चिम मंडल की जिम्मेदारी दी गई है.
हरिश्चंद्र बघेल, उपवन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम को प्रभारी डीएफओ मुरैना बनाया गया है.
रेशम सिंह धुर्वे, उपमंडल अधिकारी मनासा (नीमच) को प्रभारी डीएफओ उत्तर बालाघाट का चार्ज दिया गया है.
इस तरह विभाग ने एक साथ सात अधिकारियों के तबादले करते हुए बालाघाट से लेकर मुरैना तक बड़े स्तर पर फेरबदल किया है.
भोपाल इज्तिमा में शामिल होंगे 10 लाख जायरीन, 300 जोड़ों का होगा निकाह
10 Nov, 2025 08:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: राजधानी के ईंटखड़ी में 14 से 17 नवंबर तक 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन किया जा रहा है. यहां देश-विदेश से करीब 10 लाख जायरीनों के पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में यहां कोई घटना न हो, इससे बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. 3 दिन तक चलने वाले इस इज्तिमे के दौरान आयोजन स्थल पर करीब 4 हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए आयोजन स्थल की निगरानी की जाएगी.
आयोजन स्थल के आसपास बनेंगी 16 अस्थायी चौकियां
इज्तिमे के दौरान डायल-112 की टीमें भी गश्त करती रहेंगी. वहीं, आयोजन स्थल के आसपास 16 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं, जबकि रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त चौकियां स्थापित की जाएंगी. इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में करीब 1 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी भीड़ की निगरानी की जाएगी. वहीं, नगर निगम की तरफ से यहां आधा दर्जन से अधिक दमकलों को भी तैनात किया जाएगा. इनके साथ फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. नगर निगम की तरफ सफाई व जलकार्य समेत अन्य कार्यों के लिए 1 हजार से अधिक कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी.
इज्तिमा में 300 जोड़ों का होगा निकाह
इज्तिमा कमेटी के मीडिया कार्डिनेटर उमर हाफिज ने बताया कि "14 नवंबर से भोपाल इज्तिमा का आगाज हो रहा है. पहले दिन शुक्रवार को असर की नमाज के बाद 300 जोड़ों का निकाह होगा. जिन लोगों ने इज्तिमे में निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उसकी एक प्रति भोपाल पुलिस कमिश्नर के कार्यालय भी भेजी जाएगी. वहीं, वर-वधू के साथ उनके माता-पिता को भी अपने साथ अपना आई कार्ड लेकर आना पड़ेगा." उमर हाफिज ने बताया कि "17 नवंबर को दुआ ए खास के साथ भोपाल इज्तिमा 2025 का समापन होगा."
20 रुपये में नाश्ता और 60 रुपये में खाना
उमर हाफिज ने बताया कि "इज्तिमा में आने वाले लोगों के लिए यहां बेहद ही सस्ते दामों में नाश्ते-पानी और भोजन की व्यवस्था रहेगी. यहां जो दुकानें लगाई जाएंगी, उनमें 20 रुपये में नाश्ता और 60 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा. इसके साथ ही बाजार में 20 रुपये में मिलने वाली एक लीटर की पानी की बोतल भी केवल 6 रुपये में मिलेगी. इसके साथ ही इज्तिमा में शामिल होने वाले जायरीनों के सोने के लिए गद्दे और नहाने-वजू करने के लिए गर्म पानी का प्रबंध भी किया जाएगा."
मेट्रो के बैरिकेट्स हटेंगे, ट्रैफिक पुलिस करेगी निरीक्षण
देहात एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि "इस बार मेट्रो निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस आज (सोमवार) मार्गों का निरीक्षण करेगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि मेट्रो निर्माण से जुड़े मार्गों, तिराहों और चौराहों पर रखे गए बैरिकेड्स अस्थायी रूप से हटाए जाएंगे. भोपाल टॉकीज से इज्तिमा स्थल की ओर जाने वाली बस और ट्रक डीआईजी बंगला चौराहे से गल्ला मंडी रोड होते हुए करोंद चौराहे से इज्तिमा स्थल तक पहुंच सकेगी. इस बार इज्तिमा में 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे. इज्तिमा स्थल पर वाहनों के लिए 64 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग एंट्री पॉइंट और कट पॉइंट तय किए जा रहे हैं, जिससे भीड़ का दबाव एक ही मार्ग पर न पड़े."
भोपाल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर मॉडल की हत्या की
10 Nov, 2025 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bhopal News:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कासिम खान नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक मॉडल युवती खुशबू अहिरवार से प्रेम संबंध बनाए, लेकिन जब युवती को उसकी असलियत का पता चला, तो युवक ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
झूठी पहचान बनाकर फंसाया प्रेम जाल में
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर तीन महीने तक खुशबू को धोखे में रखा। जब युवती को कासिम की असली पहचान पता चली और उसने शादी से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान
सूत्रों के मुताबिक, मॉडल के शरीर पर कई घाव और चोटों के निशान पाए गए हैं, जो यह साबित करते हैं कि उसकी बेहद क्रूर तरीके से हत्या की गई। फिलहाल शव का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
इलाके में तनाव, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कलेक्टर भोपाल द्वारा रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मद्यपान से संबंधित 25 प्रकरण दर्ज़ किए
10 Nov, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर,सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी.भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल जिले की आबकारी विभाग की टीम ने दिनांक 08.11.2025 को अवैध मद्यपान कराने वाले रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मद्यपान से संबंधित 25 प्रकरण दर्ज़ किए l आबकारी टीम ने भोपाल शहर के अलग-अलग स्थलों पर तीन टीमें बनाकर दबिश दी | टीम ने एमपी नगर क्षेत्र में निरंतर प्राप्त हो रही अवैध मद्यपान की शिकायत पर एटमॉस्फियर ( Atmosphere) रेस्टोरेंट पर दबिश देकर 15 बियर एवं व्हिस्की की बोतलों को जप्त कर 04 प्रकरण एवं रेस्टोरेंट संचालक द्वारा बिना लाइसेंस के अपने परिसर का उपयोग मद्यपान कराने के लिए किए जाने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(अ )एवं 36 (ब )के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए |
इस संबंध में आबकारी विभाग को निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी | इसके अलावा आबकारी टीम द्वारा रायसेन रोड एवं कोकता क्षेत्र के हाईजैक, जेके रिसॉर्ट, श्यामियाना, आचमन रेस्टोरेंट पर कार्यवाही कर 8 प्रकरण दर्ज किए |आबकारी टीम द्वारा लालघाटी एवं बैरागढ़ क्षेत्र में मोक्ष, वाटर विले जैसे रेस्टोरेंट पर कार्यवाही कर 13 प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(अ) व 36(ब)के अंतर्गत क़ायम किये गए| सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री वीरेंद्र धाकड़ ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर कैबिनेट बैठक में लिए गये प्रमुख निर्णय
10 Nov, 2025 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अब हर महीने लाडली बहनों को 1500 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को योजना की 30वीं किस्त जारी की जाएगी. सिवनी में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव हितग्राही महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे.
जबलपुर और आलीराजपुर में दो बड़े आयोजन
कैबिनेट मंत्री ने बताया गया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरवशाली तरीके से मनाई जाएगी. इसके लिए प्रदेश में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जबलपुर और आलीराजपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे. इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे. हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जनजातीय वर्ग से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा.
‘किसानों को होगा 300 करोड़ का भुगतान’
भावांतर भुगतान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे देश में केवल एमपी में ही भावांतर योजना सफल रही है. हम हर दिन मॉडल रेट जारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 13 नवंबर को देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव 1.32 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे. करीब 1.60 लाख किसानों ने 2 लाख टन का सोयाबीन विक्रय किया है.
अन्य फैसले –
मांधाता में न्यायालय स्थापित किया जाएगा, जिससे 7 पदों का सृजन होगा.
ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना (108 फीट की जगद्गुरु शंकराचार्य प्रतिमा) की पुनरीक्षित लागत 2424 करोड़ तय की गई है.
रेस्को सोलर योजना के तहत सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी.
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती प्रदेशभर में गौरवपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी।
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और अलीराजपुर में होंगे, जबलपुर से प्रधानमंत्री जी लाइव जुड़ेंगे।
सभी जिलों में जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन का मॉडल रेट ₹4036 क्विंटल घोषित किया गया।
मुख्यमंत्री जी 13 नवंबर को देवास से 1.32 लाख किसानों को ₹300 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से भुगतान करेंगे।
प्रदेश में बिजली बिल समाधान योजना जारी, उपभोक्ता 30 दिसंबर तक बिलों की विसंगतियां सुधार सकते हैं।
खंडवा जिले के मान्धाता क्षेत्र में नया सिविल न्यायालय स्थापित होगा।
ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना की संशोधित लागत ₹2,424 करोड़ स्वीकृत, 108 फीट ऊँची आदि शंकराचार्य प्रतिमा तैयार।
लाडली बहना योजना की राशि बढ़कर ₹1,500 प्रति माह दी जायेगी। मुख्यमंत्री जी 12 नवंबर को सिवनी से यह राशि सिंगल क्लिक ट्रांसफर करेंगे।
रेस्को सोलर योजना के तहत सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की।
MP Cabinet Meeting: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी...अब 1500 रुपये मिलेंगे, जानिए कब से और कैसे मिलेगा पैसा
10 Nov, 2025 12:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि अब लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को योजना की 30वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसके तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।
मंत्री ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती गौरव के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए जबलपुर और आलीराजपुर में दो बड़े राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। हर जिले में स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे और जनजातीय समाज से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों को बड़ा लाभ दिया जाएगा। यह योजना पूरे देश में सबसे सफल रही है। मंत्री काश्यप ने कहा कि 13 नवंबर को देवास में सीएम मोहन यादव 1.32 लाख किसानों के खातों में ₹300 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। अब तक 1.60 लाख किसानों ने 2 लाख टन सोयाबीन की बिक्री की है, जिससे उन्हें योजना का सीधा फायदा मिलेगा।
नाटक वर्तमान परिवेश की समस्याओं पर प्रभावी : हिन्दी लेखिका संघ का नाट्य मंचन रहा सफल
10 Nov, 2025 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। हिन्दी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित नाट्य कार्यशाला एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम दुष्यंत संग्रहालय सभागार में अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री सरोज शर्मा (प्रोफेशनल कलाकार एवं कस्ट्यूम डिजाइनर, रंगमंडल भारत भवन, भोपाल) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नाट्य निर्देशक श्री अशोक बुलानी और विशिष्ट अतिथि नाट्य लेखिका एवं निर्देशक श्रीमती नीति श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। संस्था की अध्यक्ष डॉ. साधना गंगराड़े ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि – “हर व्यक्ति के भीतर एक कलाकार छिपा होता है, जिसे पहचानना, प्रोत्साहित करना और निखारना हमारा उद्देश्य है। हिन्दी लेखिका संघ की महिलाओं ने इस दिशा में सार्थक पहल की है।” बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश पर आधारित दो प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया गया।•
“सेवा का आदर्श” – लेखन एवं निर्देशन डॉ. रंजना शर्मा •“जीवनधारा” – लेखन एवं निर्देशन डॉ. साधना शुक्ला दोनों नाटकों में हिन्दी लेखिका संघ की सदस्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अभिनय कर दर्शकों की सराहना अर्जित की। वरिष्ठ रंगकर्मी सुश्री सरोज शर्मा ने कहा कि “दोनों नाटक प्रभावशाली और संदेशात्मक थे, इनमें कविताओं का समावेश कर इन्हें और भी रोचक बनाया जा सकता है।” मुख्य अतिथि श्री अशोक बुलानी ने सुझाव दिया कि “संघ के प्रतिभाशाली सदस्य वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, परिवार में उत्पन्न हो रही समस्याओं और समाज में फैल रही विषमताओं को नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत करें, ताकि दर्शकों तक गहरा संदेश पहुँचे। ”विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीति श्रीवास्तव ने कहा कि “मंच और दर्शकों के बीच संवाद ही नाटक की आत्मा है, और यह प्रयास उसी दिशा में सराहनीय कदम है।” कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसका भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण नविता जौहरी ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणु श्रीवास्तव ने प्रभावपूर्ण ढंग से किया, जबकि महिमा वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
MP News: फेस अटेंडेंस सिस्टम से बड़ा एक्शन — 5000 से ज्यादा कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त
10 Nov, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल (Bhopal): मध्य प्रदेश सरकार ने फेस आधारित उपस्थिति प्रणाली (Face Attendance System) लागू करने के बाद बड़ा कदम उठाया है। इस नई तकनीक के तहत 5000 से अधिक नगर निकाय कर्मचारियों को गैरहाजिर पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। सरकार ने यह कार्रवाई नगरीय विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से की है।
पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए लागू हुई प्रणाली
सरकार ने कर्मचारियों की हाजिरी, समयपालन और कार्यकुशलता पर निगरानी रखने के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू की थी। इसका उद्देश्य था—फर्जी वेतन भुगतान, डीजल चोरी और अनियमित उपस्थिति जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाना।
कर्मचारियों ने किया विरोध, विभाग ने दिखाई सख्ती
हालांकि, कई जगहों पर कर्मचारियों ने इस प्रणाली का विरोध किया। इसके बावजूद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए उन सभी कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया, जो फर्जी उपस्थिति या गैरहाजिरी में पकड़े गए। विभागीय आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि इस प्रणाली से न केवल पारदर्शिता आई है, बल्कि डीजल चोरी और फर्जी वेतन भुगतान पर भी रोक लगी है।
मोबाइल नहीं होने पर भी समाधान
वहीं, जिन कर्मचारियों के पास मोबाइल फोन नहीं है, उनके लिए विभाग ने सुपरवाइज़र्स को टैबलेट्स उपलब्ध कराए हैं ताकि वे वहीं से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकें।
वित्तीय बचत और अनुशासन में सुधार
आयुक्त के मुताबिक, इस व्यवस्था के बाद शहरी विकास विभाग के वेतन, ऊर्जा और डीजल व्यय में उल्लेखनीय बचत दर्ज की गई है। अब विभाग पूरी तरह डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
12 साल बाद मिला न्याय: ग्वालियर के 81 वर्षीय रामसेवक गुप्ता की जीत, रेलवे को देना होगा हर्जाना
10 Nov, 2025 11:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर (Gwalior): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रहने वाले 81 वर्षीय रामसेवक गुप्ता को आखिरकार 12 साल बाद न्याय मिल गया। साल 2013 में ट्रेन की देरी के चलते अहमदाबाद की ट्रेन छूटने पर उन्होंने रेलवे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब कोर्ट ने रेलवे को गलती मानते हुए हर्जाना देने का आदेश दिया है।
क्या है मामला?
साल 2013 में रामसेवक गुप्ता अपने बेटे के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से आगरा जा रहे थे। वहां से उन्हें अहमदाबाद फोर्ट एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट लेट हो गई, जिससे उनकी अहमदाबाद की ट्रेन छूट गई।
उन्होंने तुरंत आगरा स्टेशन प्रबंधक को लिखित शिकायत दी और टिकट का पैसा लौटाने या दूसरी ट्रेन से व्यवस्था करने की मांग की। हालांकि, स्टेशन प्रबंधक ने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह ई-टिकट है, इसलिए रिफंड संभव नहीं है।
RTI से खुला सच
जब रेलवे ने कोर्ट में दावा किया कि ट्रेन के SLR कोच में आग लगने से देरी हुई, तो बुजुर्ग ने RTI दाखिल की। जांच में पता चला कि आग शताब्दी नहीं बल्कि राजधानी एक्सप्रेस में लगी थी। इसके बावजूद उपभोक्ता फोरम ने पहले उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
बाद में उन्होंने मामला राज्य उपभोक्ता आयोग में उठाया, जहां से उन्हें आखिरकार न्याय मिला। रेलवे ने कोर्ट में अपनी गलती स्वीकार करते हुए केस वापस ले लिया। आयोग ने रेलवे को 15 हजार रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया, वहीं राष्ट्रीय आयोग ने सुनवाई में गैरहाजिरी पर 10 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया।
12 साल की इस लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, ग्वालियर के इस बुजुर्ग की दृढ़ता ने साबित किया कि न्याय में देर जरूर हो सकती है, लेकिन होता जरूर है।
विन्ध्य की उड़ान को लगे पंख
10 Nov, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जब कहते थे कि वह दिन भी अब दूर नहीं जब हमारे देश के हवाई चप्पल वाले लोग भी हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे तब विरोधी इसे महज जुमला कहकर बात हवा में उड़ा देते थे। ऐसे लोगों को आज रीवा आकर देखना चाहिए कि सपना किस तरह यथार्थ के धरातल पर उतरकर चरितार्थ होता है।
10 नवंबर 2025 का दिन कई पीढ़ियों की परिकल्पना और सपने को यथार्थ में परिवर्तित होने का दिन है जब एटीआर 72 वायुयान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। उड्डयन विभाग के हमारे केन्द्रीय मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, विन्ध्य के सांसद, विधायक गण व नागरिक विन्ध्य के विकास के इस मंगलाचरण के साक्षी होंगे। हम यहीं रुकने वाले नहीं है शीघ्र ही इंदौर से वायुमार्ग से जुड़ने वाले हैं। अगले चरण में मुंबई, पुने, बेंगलुरु जैसे शहरों से सभी इसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। हमसे मीडिया के लोग पूछते हैं कि इसके आगे और क्या? मेरा जवाब है एयरबस, सिर्फ 500 मीटर का रनवे और बढ़ा देंगे।
प्रधानमंत्री जी ने रीवा में हवाई सेवा के विस्तार के लिए जिस तरह से अपनी रुचि प्रदर्शित की है उसके लिए हम विन्ध्यवासी उनके प्रति चिर ऋणी रहेंगे। 9 सितंबर 2024 को डीजीसीए ने रीवा एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान के लिए लायसेंस जारी किया था। 20 अक्टूबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी ने रीवा एयर पोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया इसके साथ ही रीव- दिल्ली और रीवा -इंदौर के लिए हवाई उड़ान का पथ प्रशस्त हुआ। इस के लिये इंडिगो और एलायंस एयर को प्रस्ताव भेजा गया। आज का दिन इसी प्रयत्न का प्रतिफल है।
हमारे तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान रीवा में 15 फरवरी 2023 को हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी। इसके साथ ही रीवा भविष्य में उत्तरमध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण एयर ट्रैफिक डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा की यात्रा पर चल पड़ा।
दो वर्ष पूर्व इंदौर में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में विश्वभर के उद्यमियों के बीच तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने सगर्व यह घोषणा की थी कि हम मध्यप्रदेश का छठवे हवाईअड्डे को निर्मित और विकसित करने जा रहे हैं। उनकी इस घोषणा ने दुनियाभर के उन उद्योगपतियों के ध्यान को आकृष्ट किया जो यहाँ पावर व माइनिंग सेक्टर, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग इन्डस्ट्रीज की संभावनाओं को देखते हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए यह अवसरों का दरवाजा खोलने वाला है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि रीवा का हवाईअड्डा चरणबद्ध तरीके से विकसित होने की प्रक्रिया में है। पाँच साल के भीतर ही रीवा का हवाईअड्डा बोइंग की लैंडिंग और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए बनकर तैय्यार रहेगा।
देश में श्री मोदी जी और प्रदेश में मोहन यादव जी के कुशल और फलदायी नेतृत्व के अनुभव को देखते हुए मैं यह विश्वास पूर्वक कह सकता हूँ कि अगले पाँच वर्षों के भीतर यह सब पूर्णरूपेण यथार्थ के धरातल पर उतर जाएगा। विन्ध्य की आशाओं के केन्द्र रीवा के विकास का श्रेष्ठ व उन्नत दौर है जो स्वतंत्रता के अमृतकाल में प्रारंभ हो रहा है। मैं जब कहता हूँ कि अब रीवा मध्यप्रदेश के ही नहीं देश के समुन्नत और श्रेष्ठ महानगरों की श्रेणी में कदमताल मिलाकर चल पड़ा है तो इसके पीछे ठोस आधार है। 1956 तक रीवा विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रहा है और तब इसकी हैसियत भोपाल, लखनऊ, पटना और भुवनेश्वर जैसे शहरों के समकक्ष थी। कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेषवश रीवा से एक प्रदेश की राजधानी का गौरव छीन लिया। 1956 से 2004 तक यह उपेक्षित और अभिशप्त पड़ा रहा। विन्ध्य में आज जो प्राकृतिक संसाधन हैं वो कल भी थे। आम नागरिकों में विकास की ललक और अपेक्षाएं कल भी वैसी ही थीं। केन्द्र में अटलजी और उसके बाद मोदीजी की नेतृत्व की व प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आहत और उपेक्षित विन्ध्यवासियों की पीड़ा और भावनाओं को समझा। आज यह क्षेत्र कई मामलों देश में अग्रगण्य है।
जब मैं कहता हूँ कि रीवा एयरपोर्ट उत्तरमध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट होगा तो मेरी दृष्टि के सामने सिंगरौली का पावर काम्प्लेक्स उभरकर सामने आता है। सिंगरौली में थर्मल प्लांटस में 20,000 मेगावाट से ज्यादा विद्युत उत्पादन होता है। देश का यह सबसे बड़ा पावर काम्प्लेक्स है। रीवा से सिंगरौली तक विश्वस्तरीय सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित होकर पूर्णता के करीब है। जो यात्री पाँच घंटे में बनारस पहुँचते थे वे दो घंटे में रीवा एयरपोर्ट के लाउंज में होंगे। विन्ध्य की 29 बड़ी औद्योगिक इकाईयां 225 किमी की परिधि में फैली हैं और प्रायः सभी नेशनल हाइवेज से जुड़ी हैं। अपने रीवा का हाइवेज जंक्शन पहले ही विकसित हो चुका है। इन औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों के लिए रीवा एयरपोर्ट कितनी बड़ी सहूलियत बनने जा रहा है यह अब उनसे ही पूछ सकते हैं। विन्ध्य की वाइल्डलाइफ टूरिज्म का विश्व में स्थान है। यहाँ का सफेद बाघ दुनियाभर के चिड़ियाघरों में दहाड़ रहा है। टीवी में दिखने वाला हर दूसरा बाघ या तो बांधवगढ़ का है या कि पन्ना का। पर्यटकों के लिए यह कितना आसान हो जाएगा। रीवा में 750 मेगावाट का सोलर पावर काम्प्लेक्स एशिया के बड़े पावर प्रोडक्शन यूनिट में शामिल है। रीवा में खूबसूरत जल प्रपातों की श्रृंखला है। भगवान राम का तपोवन चित्रकूट और माँ शारदा के धाम मैहर कौन नहीं आना चाहेगा।
बाणसागर का वृस्तित जल प्रक्षेत्र और उसके द्वीप विकसित होने पर हनुवंतिया के आकर्षण से आगे का प्राकृतिक सौंदर्य प्रस्तुत करेंगे। अपना विन्ध्य पावर हब की तरह सीमेंट का भी प्रोडक्शन काम्प्लेक्स है। प्रायः सभी बड़े औद्योगिक घरानों का निवेश यहां आया है। रीवा में नागपुर की तरह मेडिकल फैसिलटी और कोटा की तरह एकडमीज का विस्तार हो रहा है।
अभी तीन लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हुई है, बाणसागर का पानी जब 9लाख हेक्टेयर तक पहुँचेगा तब यहाँ के किसानों की स्थिति क्या बनेगी कल्पना की जा सकती है। विन्ध्यवासियों की क्रयशक्ति बढ़ी है और यही सब क्षमता मिलकर रीवा को उत्तरमध्य भारत के सबसे विकसित महानगर बनाने का काम करेगी। रीवा इंदौर की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। शहरी विकास की रेटिंग एजेंसियां रीवा को संभावनाओं का महानगर बता रहे हैं। इन्हीं सबके आधार पर मैं यह कहता हूँ कि रीवा एयरपोर्ट विन्ध्य के उन्नत उडान के लिए स्वर्णिम पंख लगाने जा रहा है।
रीवा में एयरपोर्ट और उड़ानों के फलितार्थ होने में भी परिश्रम की पराकाष्ठा शामिल है। मैं आभारी हूँ तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज जी का, मुझे वह तारीख 13 जनवरी 2015 आज भी याद है जब उन्होंने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को रीवा में एयरपोर्ट की संभावनाओं के अध्ययन के लिए पत्र लिखा। इसके बाद वह सिलसिला चल निकला। प्रधानमंत्री जी ने किफायती दरों वाली उडान योजना लांच की तो उन्हीं की कृपा से रीवा उडान में शामिल हो गया। श्री सिंधिया जी ने जब से उड्डयन विभाग की कमान सँभाली रीवा एयरपोर्ट उनकी प्राथमिकता में सर्वोपरि रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रदेश सरकार से कहा कि हमें रीवा के लिए 258 एकड़ भूमि और चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने बिना वक्त गँवाए इसके लिए 209 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए।
जब जनसेवा का भाव और संकल्प प्रबल होता है तब दैवयोग से सभी कार्य ऐसे ही सधते जाते हैं जैसे कि रीवा एयरपोर्ट की कल्पना व उसके बाद यहां से वायुयानों की नियमित उड़ान और उसे अब यथार्थ के धरातल पर उतरते हुए देखना। मैं विन्ध्यजनों की ओर से, रीवा के नागरिकों की ओर विनयवत हूँ, आभारी और कृतज्ञ हूँ।
लकड़ी के टालों में लगी आग दौ घंटे से अधिक समय में भी काबू नहीं हो सकी
10 Nov, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । राजधानी के रेलवे स्टेशन से लगे क्षेत्र पातरा पुल के पास स्थित लकड़ी की टालों में रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे आग लग गई देखते ही देखते आग ने आसपास की टालों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें और धुएं के गुबार उठने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग काफी दूर से देखी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शाम करीब 7.30 बजे भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास पातरा पुल से लगे लकड़ी के टालों में लगी, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें पहुंची हैं। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। जिस पर करीब 2 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के बाद भारत टॉकीज इलाके की बिजली बंद कर दी गई है।
खबर लिखे जाने तक दमकल की करीब 20 से 25 गाड़ियां से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। टालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था। बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने से आग ज्यादा भड़क गई।
घटना स्थल पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- आरा मशीनों को हटाने के लिए पहले भी बात हो चुकी है। क्यों डिले हो रहा है। इसके बारे में पता करना होगा।
वही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम की दमकलें लगातार प्रयास कर रही हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह भी पता लगा रहे हैं।
रीवा से दिल्ली तक सीधी उड़ान शुरू, विंध्य क्षेत्र के सपने को मिला पंख
10 Nov, 2025 09:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रीवा: विंध्य क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। लंबे समय से जिस सुविधा का इंतजार था, आखिरकार वह पूरी हो गई। अब रीवा से दिल्ली फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों का दिल्ली से सीधा संपर्क हो गया है। आज रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 72 सीटर विमान ने उड़ान भरी।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने हरी झंडी दिखाकर फ्लाइट को रवाना किया। इस नई हवाई सेवा से रीवा और आसपास के जिलों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि अब रीवा से दिल्ली की दूरी और समय दोनों में बड़ी कमी आएगी।
अब यात्रियों को सड़क या रेल से लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं होगी। नई रीवा से दिल्ली फ्लाइट के शुरू होने से मात्र 2 घंटे 10 मिनट में राजधानी दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।
आज होगी MP कैबिनेट की अहम बैठक...लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त पर बड़ा फैसला संभव
10 Nov, 2025 08:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में एमपी कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है, जिनमें सबसे खास रहेगा लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त से जुड़ा निर्णय।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महिलाओं के कल्याण से संबंधित इस योजना पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार इस योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि लाभार्थी महिलाओं को समय पर सहायता राशि मिल सके। संभावना जताई जा रही है कि सरकार इस बार किस्त की राशि या उसके वितरण प्रक्रिया से जुड़ा कोई नया प्रावधान भी पेश कर सकती है।
इसके अलावा, बैठक में अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। साथ ही, राज्य में निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर भी नीति स्तर पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
पचमढ़ी में राहुल गांधी ने लगाए 10 पुशअप, देर से पहुंचने पर मिली सजा
10 Nov, 2025 08:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुशअप पचमढ़ी में चर्चा का विषय बन गए, जब वे ट्रेनिंग सत्र में करीब 20 मिनट देरी से पहुंचे। नियमों के अनुसार, देर से आने वालों को अनुशासन का पालन करवाने के लिए प्रतीकात्मक सजा दी जा रही थी। राहुल गांधी जब पहुंचे, तो शिविर प्रमुख सचिन राव ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें भी सजा भुगतनी होगी।
बिना हिचक लगाए लगाए 10 पुशअप
जब राहुल गांधी ने पूछा कि उन्हें क्या सजा दी जाएगी, तो सचिन राव ने मुस्कुराते हुए कहा—“आपको 10 पुशअप लगाने होंगे।” राहुल गांधी ने बिना झिझके तुरंत जमीन पर उतरकर 10 पुशअप लगा दिए। वहां मौजूद सभी नेताओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह दृश्य शिविर का सबसे चर्चित पल बन गया और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
अनुशासन और एकजुटता पर जोर
प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन और समय प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा था। देर से पहुंचने वालों को तालियां बजाकर गलती का एहसास दिलाया जा रहा था। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति, और नेताओं के बीच तालमेल जैसे विषय शामिल रहे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नेताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी मामूली अंतर से हार रही है और अब सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को जीत की रणनीति का ब्लूप्रिंट भी सौंपा और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने की सलाह दी।
मध्य प्रदेश में बढ़ी सर्दी की दस्तक: इंदौर-भोपाल पचमढ़ी से भी ठंडे, 12 जिलों में शीतलहर अलर्ट
10 Nov, 2025 08:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में नवंबर की ठंड ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से लगातार गिरते तापमान ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
शाजापुर के गिरवर में सबसे कम तापमान
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। रविवार, 9 नवंबर को राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान शाजापुर जिले के गिरवर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इंदौर-भोपाल पचमढ़ी से भी ठंडे
आमतौर पर सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसे पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार स्थिति उलट गई है। पचमढ़ी में तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि भोपाल और इंदौर उससे भी ज्यादा ठंडे रहे। इंदौर और राजगढ़ में तापमान 7 डिग्री, भोपाल में 8 डिग्री, सीहोर में 8.3 डिग्री और शहडोल में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर में 9.8, उज्जैन में 10.5 और ग्वालियर में 10.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
12 जिलों में शीतलहर अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और जबलपुर सहित 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन हिमाचल प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में सर्दी और बढ़ सकती है।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
डायमंड सिटी को जाम से मिलेगी मुक्ति; सूरत मेट्रो के 8.5 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग जारी।
देवघर और हजारीबाग में नए चेहरों की एंट्री; झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में किया बड़ा उलटफेर।
झारखंड के जंगलों में 'ऑपरेशन मिसिर बेसरा': 10 किमी का घेरा और 50 माओवादी कैद।
