मध्य प्रदेश
ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएंगी सभी सुविधाएँ : मंत्री कुशवाह
17 Nov, 2025 11:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को साधन, सामान और सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह बात ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा चयनित 20 खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में कही।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ब्लाइंड खिलाड़ियों को क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल फुटबॉल, चैस आदि से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिये सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में संलग्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अवसर उपलब्ध कराना हम सबकी जिममेदारी है। मंत्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समृद्ध भारत के नारे को साकार रूप तभी प्राप्त हो सकता है, जब दिव्यांगजन भी सशक्त और समृद्ध हो सकें। उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
एसोसिएशन के सदस्य डॉ. राजीव जैन ने बताया कि ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 3 से 9 नवम्बर तक ग्वालियर में ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्हीं चयनित 35 खिलाड़ियों को मंत्री कुशवाह की ओर से क्रिकेट किट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में 8 राज्यों के ब्लाइंड खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का कार्य एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य अनिल साकेत और सतीश कनाडे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन की सुअंजिता राव, सुज्योति वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खट्टर से की सौजन्य भेंट
17 Nov, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. खट्टर को सिंहस्थ-2028 आयोजन से जुड़ी तैयारियों एवं अन्य प्रमुख परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यो और इसके विस्तार प्रस्तावों, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, शुचिता, नदी संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी आवास निर्माण आदि विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बहुआयामी योजनाओं पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं —स्वच्छ भारत अभियान, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी पहल, विद्युत परियोजनाओं और शहरी आधारभूत ढांचे से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।
बैठक में अपर मुख्य, (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में आर्य की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल
17 Nov, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की सुपुत्री प्रियंका के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीनदयाल नगर स्थित आर्य के निवास पर पहुँचकर वर-वधु को राम दरबार की तस्वीर सौंपकर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही वर-वधु को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिये शुभकामनाएँ दीं।
कर्मचारी संघों की संपत्तियों पर मध्य प्रदेश सरकार की नजर, नहीं चलेगा व्यापार
17 Nov, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: अब सरकारी संपत्तियों का इस्तेमाल निजी व्यक्ति या संगठन द्वारा इससे आय अर्जित करने के लिए नहीं किया जाएगा. मध्य प्रदेश सरकार अब ऐसी संपत्तियों को लेकर सक्रिय हो गई है. सबसे पहले कर्मचारी यूनियन या संघों को दी गई संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है. इनमें कई संपत्तियां ऐसी हैं, जहां व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है. साथ ही यह पैसा शासन के खजाने में ना जाकर कर्मचारी नेताओं के उपयोग में आ रहा है. ऐसे में सरकार ने अब ऐसी संपत्तियों की खोजबीन शुरू कर दी है.
संपत्तियों से होने वाली आमदनी की जानकारी
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों से उनके जिले में कर्मचारी संगठनों को दी गई संपत्तियों की जानकारी मांगी है. इनके पास सरकारी तौर पर दी गई क्या-क्या जमीन या आवास है, उसमें कितना व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. जिससे इनकी संपत्तियों की जानकारी सरकार के पास उपलब्ध रहे. वहीं यदि इन संपत्तियों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है, तो इससे होने वाली आमदनी का हिसाब-किताब भी सरकार रखेगी.
इस संगठनों के पास बड़े पैमाने पर संपत्तियां
मध्य प्रदेश के सबसे प्रभावी मध्य प्रदेश ततीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक वर्ग से लेकर कर्मचारी कांग्रेस और शिक्षक संघ के पास बड़े पैमाने पर सरकार द्वारा दी गई संपत्तियां हैं. इन्हें यू तो संगठन कार्यालय संचालित करने के लिए जमीन या सरकारी आवास उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन वहां संगठन कार्यालय के अलावा बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां हो रही है. ज्यादातर में दुकानें बनाकर उन्हें किराये पर दिया गया है. इन्हें कर्मचारी संघ नेताओं के रिश्तेदार या फिर नजदीकी लोग किराये पर चला रहे हैं.
कई जिलों में हो रहा व्यवसायिक उपयोग
लंबे समय से विवादित मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ में तो छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, भिंड, मुरैना सहित अनेक क्षेत्रों में कार्यालय के साथ-साथ दुकानों का संचालन हो रहा है. मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में दुकानों का संचालन हो रहा है. मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पुष्पा नगर स्थित बड़ा बहु मंजिला कार्यालय भवन है. पहले इसी में नीचे कार्यालय संचालित होता था.
जबकि दूसरी मंजिल पर लोग किराये से रहते थे. अब बताया जा रहा है कि दूसरे लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है. लिपिक वर्ग में भी बड़े पैमाने पर संपत्तियां हैं तो शिक्षक कांग्रेस कर्मचारी कांग्रेस सहित अन्य संगठनों के कार्यालय भी कई जिलों में व्यावसायिक उपयोग में हैं.
कर्मचारी संगठनों से भी मांगी जाएगी जानकारी
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने बताया कि "कर्मचारी संगठनों को दी जाने वाली जमीन या अवास समेत अन्य सभी जानकारी कलेक्टरों के पास रहती है. इसमें क्या-क्या अलोट किया गया है और कहां-कहां व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है, यह कलेक्टर को भी पता रहता है, क्योंकि किसी भी सरकारी कार्यालय में जब कोई व्यवसायिक उपयोग करते हैं, तो इससे पहले कलेक्टर से अनुमति लेनी पड़ती है. संभावना जताई जा रही है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जल्द ही पत्र लिखने जा रहा है. जिसमें कर्मचारी संगठनों से सरकार द्वारा दी गई संपत्तियों की बिंदुवार जानकारी मांगी जाएगी.
शिवराज सिंह ने बताया सच, कहा- असली सफलता मन की शांति और पार्टी के प्रति निष्ठा में है
17 Nov, 2025 07:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के बदलाव को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा बताया. वे किरार समाज के दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को बंपर बहुमत मिला था. सभी को लगा था कि अब सब कुछ अपने आप हो जाएगा और मैं ही फिर मुख्यमंत्री बनूंगा. लेकिन पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया.
शिवराज ने बताया कि उस वक्त उनके दिल में कई तरह के विचार आ सकते थे. गुस्सा भी आ सकता था. वे सोच सकते थे कि मैंने इतनी मेहनत की, रात-दिन जनता के बीच रहा, लोगों ने मुझे वोट दिया, फिर भी मुझे क्यों हटाया जा रहा है? लेकिन उन्होंने खुद को संभाला. दिल ने कहा – शिवराज, ये तेरी परीक्षा की घड़ी है. माथे पर शिकन मत आने देना. आज तू कसौटी पर है.
उन्होंने कहा कि जब मोहन यादव का नाम तय हुआ, तो उनके चेहरे पर कोई बल नहीं पड़ा. नाराजगी नहीं दिखी. उल्टा, उन्होंने खुद विधायक दल की बैठक में मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया. बोले – यही असली परीक्षा होती है. जब मन में कोई कड़वाहट न हो, तब समझो इंसान पास हुआ.
शिवराज ने बताया कि यह सब 2023 के चुनाव के बाद की परिस्थितियां थीं. पार्टी ने नया फैसला लिया और उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिल्ली बुलाया और केंद्र में कृषि मंत्री बनाया. अब वे देश की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं. पद आते-जाते रहते हैं. असली बात है मन की शांति और पार्टी के प्रति निष्ठा. अगर मन में गुस्सा या शिकायत आए, तो उसे आने मत दो. जो फैसला ऊपर से हो, उसे माथे पर लगाओ.
शिवराज ने किरार समाज के लोगों से कहा कि मैंने यही सीख जीवन में अपनाई. मेहनत करो, लेकिन नतीजे की चिंता मत करो. जो मिले, उसे खुशी से स्वीकार करो. मोहन यादव अब मुख्यमंत्री हैं, मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा हूं. कोई मनमुटाव नहीं, कोई शिकायत नहीं. यह वक्तव्य सुनकर सभा में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. शिवराज की सादगी और त्याग की भावना की सभी ने सराहना की. उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे उदाहरण कम होते हैं, जब कोई नेता इतनी बड़ी जिम्मेदारी छोड़कर भी खुश रहे और नए नेता का स्वागत करे.
शिवराज ने अंत में कहा – मैं हमेशा जनता की सेवा में लगा रहूंगा. चाहे भोपाल में रहूं या दिल्ली में. मेरा मकसद सिर्फ सेवा है, पद नहीं. यह बात उन्होंने किरार समाज के दीपावली मिलन में कही, जो लोगों के दिलों को छू गई.
विश्वास सारंग बोले- कांग्रेस की गलती ने पार्टी को ले डूबा, दिग्विजय और राहुल पर कटाक्ष
17 Nov, 2025 07:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के फैसले को कांग्रेस नेताओं को स्वीकार करना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए, जनमत को स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है। उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पिछले दिनों आयोजित किये गए प्रशिक्षण शिविर के बाद अब कांग्रेस संगठन में कसावट लाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस परफोर्मिंग और नॉन परफोर्मिंग नेताओं पर फोकस करने वाली है, भाजपा ने कांग्रेस के एक्शन पर ताना मारा है, कैबिनट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं को अपने अंदाज में नसीहत दी है।
मीडिया से बात करते हुए विश्वास सारंग ने कहा नॉन परफोर्मिंग नेताओं की लिस्ट यदि कांग्रेस बनाने लगेगी तो उसके बहुत से नेताओं के नाम निकलेंगे इसलिए मुझे लगता है कि छोटे कार्यकर्ताओं पर चाबुक चलाने से अच्छा है कि कांग्रेस बड़े नेताओं पर अनुशासन लागू करे, राहुल गांधी स्वयं अनुशासित और संयमित हों, वे अपनी आचार संहिता का ध्यान रखें, राजनीति के सिद्धांतों का पालन करें।
BJP की नक़ल करने के लिए अक्ल भी चाहिए
सारंग ने कहावो कांग्रेस जो देश को समाप्त करने की कोशिश करती है वो कांग्रेस जो जाति और धर्म की आड़ लेकर इस देश में वैमनस्य फैलाती है उस कांग्रेस के नेताओं को स्वयं अपने गिरेबां में झांकना चाहिए और अपने आचरण के बारे में विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा भाजपा की नक़ल कांग्रेस कर रही है तो उसमें उसे अक्ल भी लगानी चाहिए।
कार्यकर्ताओं की जगह नेताओं का प्रशिक्षण जरूरी
राहुल गांधी के पचमढ़ी टूर पर तंज कसते हुए सारंग ने कहा, राहुल गांधी राहुल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने आये थे जबकि उस समय बिहार में चुनाव चल रहे थे वे अपना भाषण खत्म कर जंगल घूमने चले गए, उनमें गंभीरता की कमी है, इसलिए कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर है, मुझे लगता है कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से पहले कांग्रेस के नेताओं को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर साधा निशाना
विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बुराई करते करते दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी और अन्य नेता चुनाव आयोग पर पहुंच जाते हैं और चुनाव आयोग से हटकर जनता को गाली देने लगते हैं, जनमत का इस तरह से मखौल उउड़ाना ही कांग्रेस को गर्त में जाने का बड़ा कारण है, लोकतंत्र में जनता जो फैसला देती है उसको शिरोधार्य करना, स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है, जनता ने यदि एनडीए को प्रचंड बहुमत से जिताया है तो कांग्रेस नेताओं को जनता के फैसले को सिर झुकाकर स्वीकार करना चाहिए।
अपने घर आंगन को संवारने की कोशिश करे कांग्रेस
सारंग ने कहा नाच ना आंगन टेढ़ा, खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावतों को चरितार्थ कर कांग्रेस नेता फिर गलती कर रहे हैं बिहार की जनता ने अपने स्वविवेक से एनडीए को चुना है। विश्वास सारंग ने कहा जिस पार्टी का नेता नहीं, नीति नहीं, नीयत नहीं उसका यही हाल होगा, इसलिए दूसरों को गाली देने की जगह अपने घर आंगन को संवारने की कोशिश करेंगे तो उसका सही परिणाम निकल पायेगा।
भोपाल में सड़क पर गिरा बस का एक्सल, बड़ा हादसा टलने पर राहत
17 Nov, 2025 06:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। भोपाल के होशंगाबाद रोड पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा टल गया, जब दौड़ती बस के पिछले पहिए अचानक निकल गए। घटना उस समय हुई जब बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन सौभाग्य से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह वर्मा ट्रैवल्स की बस बालाघाट से इंदौर जा रही थी और करीब साढ़े चार बजे बावड़ियाकलां ब्रिज के पास अचानक पहिए निकलने से रुक गई।
बस को क्रेन से हटाया
पहिए बाहर निकलते ही बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई, जिसके बाद क्रेन मंगवाकर इसे हटाने की कोशिश की गई। दोपहर तक बस मौके पर ही खड़ी रही, जिससे होशंगाबाद रोड की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बताया गया कि बस की रफ्तार कम थी और ट्रैफिक भी नहीं था, इसलिए पहिए सर्विस रोड के डिवाइडर से टकराकर भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
बस में सवार यात्री सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक, बस लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा तय कर भोपाल आईएसबीटी पहुंचने वाली थी और इसके बाद इंदौर की ओर बढ़ना था। बस चालक के मुताबिक, घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं वहीं वर्मा ट्रैवल्स से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ है।
भोपाल–खंडवा–रतलाम में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की करेंसी जब्त
17 Nov, 2025 06:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News नकली नोट गिरोह पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल, खंडवा और रतलाम में एक साथ छापेमार अभियान चलाया। तीनों जिलों में नकली करेंसी छापने और उसे बाजार में खपाने से जुड़े मामलों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद नकली नोटों की कुल कीमत लाखों रुपये में है।
भोपाल में पुलिस ने विवेक यादव नाम के युवक के घर से नकली नोट बनाने का पूरा सेटअप बरामद किया। आरोपी अपने कमरे में प्रिंटर और स्कैनर की मदद से 500 रुपये के नोट छाप रहा था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि वह पिछले एक साल में करीब 6 लाख रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका था। छापेमारी में पुलिस को 2 लाख रुपये से अधिक के तैयार नकली नोट और मशीनें मिलीं। पकड़ में आने पर आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लोगों से एक लाख रुपये देने की बात भी कही।
खंडवा में पुलिस ने एक मदरसे में छापेमारी कर लगभग 19 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। यहां से मिले अधूरे नोट, कागज और प्रिंटिंग सामग्री से पता चला कि नोट अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए जा रहे थे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रतलाम में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो ट्रेन और बस स्टैंड के आसपास नकली 200 और 500 रुपये के नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी में बड़ी संख्या में नकली नोट मिले। दोनों के किसी बाहरी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
‘MP में सीएम का बदलना मेरे लिए परीक्षा की घड़ी थी’, शिवराज सिंह चौहान के ‘मन की बात’
17 Nov, 2025 05:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद को एमपी का सीएम ना बनाए जाने पर बड़ा बयान देकर सियासी पारा गर्म कर दिया है, ये कहते हुए कि एमपी में सीएम का बदलना मेरे लिए परीक्षा की घड़ी थी, लेकिन जब मोहन यादव का नाम तय हुआ तो मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा, जबकि 2023 में बंपर जीत के बाद रिएक्शन तो कई तरह के हो सकते थे.
भोपाल में किरार समाज के सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कई बार देखो परीक्षा की घड़ियां आती हैं, जब बंपर मेजॉरिटी मिली 2023 में तो हर एक को ये लगता था कि स्वभाविक रूप से सब चीजें तय हैं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वो मेरी परीक्षा की घड़ी थी. तय हुआ कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे. मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा.
उन्होंने कहा, अलग-अलग रिएक्शन हो सकते थे. गुस्सा आ सकती थी कि मैंने इतनी मेहनत की लेकिन दिल ने कहा कि शिवराज ये तेरी परीक्षा की घड़ी है, माथे पर शिकन मत आने देना. आज तू कसौटी पर कसा जा रहा है. तो ये देखिए परीक्षा होती है. उसके बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मुझे दिल्ली में काम करने का मौका मिला.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मुझे पत्रकारों ने पूछा तो मैंने कहा और क्या देती पार्टी. 4 बार मुख्यमंत्री, 6 बार सांसद, 6 बार विधायक, तो एक रिएक्शन ये होता है संयम रखना धैर्य रखना और जो काम है उसको बेहतर ढंग से करने की कोशिश करना. उन्होंने लाड़ली बहना योजना पर भी बड़ा बया दिया.
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे मिलेगा खाद, जानिए कैसे?
17 Nov, 2025 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Fertilizer Home Delivery: फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए यूरिया, फास्फोरस बेस्ड और दूसरी अन्य तरीके की खाद की आवश्यकता होती है. फर्टिलाइजर की मदद से किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है, इससे खाद्यान्न में भी बढ़ोतरी होती है. किसानों को खाद की कमी ना हो, इसके लिए राज्य सरकार नई पहल शुरू करने जा रही है. अब किसानों के घरों तक खाद की डिलीवरी की जाएगी.
तीन जिलों से शुरू होगी सुविधा
मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए बड़ी सुविधा शुरू करने जा रही है. ई-टोकन खाद वितरण सिस्टम के तहत बुकिंग के दौरान होम डिलीवरी के लिए बुकिंग करा सकेंगे. इससे किसानों को महंगे किराये और ट्रांसपोर्ट से निजात मिलेगी. फिलहाल ये सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विदिशा, जबलपुर और शाजापुर में शुरू की जाएगी. जब इन जिलों में सुविधा सफल रहेगी, इसके बाद इसे अन्य जिलों में लागू किया जाएगा.
खाद की बुकिंग के दौरान किसान होम डिलीवरी का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसके लिए किसानों से न्यूनतम किराया लिया जाएगा. ये सुविधा डबल लॉक केंद्र (खाद भंडारण केंद्र) के पांच किमी के दायरे में स्थित गांवों में उपलब्ध रहेगी.
विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री का संसदीय क्षेत्र
पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिन तीन जिलों का चयन किया गया है. उनमें से एक विदिशा है जो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है. यहीं से होम डिलीवरी के इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी. विदिशा जिला कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक के एस खपेड़िया ने बताया कि एक केंद्र के अंतर्गत आने वाले आठ गांव चिन्हित कर भेजे जा चुके है. ये योजना जल्द ही शुरू की जा सकती है.
भोपाल में इज्तिमा का परचम लहराया, समापन दुआ में उमड़ी भीड़
17 Nov, 2025 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल / मध्य प्रदेश। भोपाल के ईंट खेड़ी(इस्लामनगर)में आयोजित 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा आज सुबह 10 बजे भावपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।अंतिम दिन मौलाना साद साहब ने अमन,भाईचारे और इंसानी भलाई की दुआ करवाई।उनका दुआ फरमाना शुरू होते ही पूरा मैदान सन्नाटे में डूब गया और लाखों हाथ एक साथ दुआ के लिए उठे।
करीब 25 लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की
आयोजकों के अनुसार इस बार दुआ में करीब 25 लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की,जो अब तक के इज्तिमा की सबसे बड़ी भीड़ में से एक मानी जा रही है। देश–विदेश से आए मुसलमानों ने तीन दिनों तक दीन,इस्लाह और सुधार से जुड़ी तालिमात सुनीं और एकता का खूबसूरत पैगाम दिया। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन,वॉलंटियर्स और मेडिकल टीमों ने लगातार 24 घंटे मैदान में ड्यूटी निभाई। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पानी–खाने तक,हर स्तर पर इंतज़ामों की सराहना की गई। दुआ के बाद दूर-दराज़ से आए लाखों जायरीनों ने अपने-अपने शहरों की राह ली। 78वें इज्तिमा के सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भोपाल सिर्फ मध्य प्रदेश का नहीं बल्कि दुनिया भर के दीनदारों का बड़ा मरकज़ बन चुका है।
भोपाल में इज्तिमा के अंतिम दिन चलते पूरी तरह बदली यातायात व्यवस्था, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान
17 Nov, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bhopal Traffic News : राजधानी भोपाल में इज्तेमा के आखिरी दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. देश-विदेश से विशेष दुआ-ए-खास के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव किया है. सुबह 4 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसलिए घर से निकलने से पहले इन दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.
भोपाल में पूरी तरह बदली यातायात व्यवस्था
दरअसल, भोपाल के ईंटखेड़ी मैदान में चल रहा चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तेमा अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. इज्तेमा के आखिरी दिन ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है और भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. खास दुआ-ए-खास के लिए देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव किया है. इस बीच हजारों की संख्या में जमातियों के रवाना होने से पहले शहर में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है.
जान लें इज्तिमा का अंतिम दिन का ट्रैफिक प्लान
सुबह 4 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते हैं. सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त बैरिकेडिंग और डायवर्जन लगाए गए हैं. दुआ-ए-खास सुबह 10:00 बजे शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक जारी रहेगी. इसके बाद जमातियों की रवानगी शुरू होगी. 23 देशों से आए श्रद्धालु और 1300 से ज़्यादा जमात हैं. लाखों लोग इसमें शामिल हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और लगभग 5 हज़ार पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाल ली है. पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है.
फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादित बयान: 'बहुत दिनों के अंतराल के बाद हुई घटना', जानिए क्या कहा?
17 Nov, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Faggan Singh Kulaste Controversial Statement: मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिल्ली ब्लास्ट घटना को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना बहुत दिन के अंतराल के बाद हुई है.
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादित बयान
मंडला के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से मीडिया ने कई सवाल पूछे. इस दौरान जब उनसे दिल्ली ब्लास्ट घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘दिल्ली की घटना बहुत दिन के अंतराल के बाद हुई है. इसके पीछे क्या साजिश है ये मैं नहीं कर सकता, लेकिन ये घटना बहुत दर्दनाक है. यह हम सबके लिए-देश के लिए अच्छा नहीं है.’
दिल्ली ब्लास्ट केस
बता दें कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को एक i20 कार में ब्लास्ट हो गया था. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से ज्यादा घायलों का इलाज जारी है. इस ब्लास्ट घटना की जांच में NIA जुटी हुई है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा समेत अलग-अलग जगहों से कई गिरफ्तारियां की गई हैं. साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है.
‘हमारे आतंकवादी’ कहकर संबोधित
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते इससे पहले भी एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियों में थे. मई 2025 में जब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- ‘हमारी सेना ने पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है.’
बता दें कि पहलगाम अटैक के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था.
25 साल से फरार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर का भाई हमूद गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा!
17 Nov, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: दिल्ली कार धमाका मामले में जांच एजेंसियां देश भर में छापेमारी कर रही हैं. इससे संबंधित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों की बारीकी से जांच की जा रहा है. मध्य प्रदेश पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद के भाई हमूद सिद्दीकी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. हमूद धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था.
25 साल से चल रहा था फरार
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम दिल्ली धमाके में सामने आया है. चांसलर जवाद सिद्दीकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जब और तहकीकात की गई तो पता चला कि 25 साल पहले जवाद इंदौर के महू में रहता था. यहां वह अपने भाई हमूद के साथ फाइनेंस कंपनी चलाता था. इसी कंपनी के माध्यम से दोनों भाइयों ने कई लोगों से करोड़ों रुपये फर्जीवाड़ा किया था. इसके बाद पुलिस ने हमूद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था.
नाम बदलकर हैदराबाद में रह रहा था
हमूद की तलाश में एमपी पुलिस को जानकारी मिली कि वह नाम बदलकर हैदराबाद में रह रहा है. हैदराबाद पहुंचकर पुलिस ने छानबीन करके आरोपी को गिरफ्तार किया. इंदौर ग्रामीण एसपी योगचोंन भूटिया ने बताया कि आरोपी 25 साल से फरार चल रहा था. उम्मीद है कि हमूद से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
धमाके का अल-फलाह कनेक्शन
अल-फलाह यूनिवर्सिटी से दिल्ली धमाके का कनेक्शन सामने आया है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के लाल किले के पास जिस I-20 कार में धमाका हुआ. उमर उसी कार में बैठा हुआ था. इसके अलावा एक अन्य शख्स का नाम सामने आया है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
रायसेन में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य: 6 हजार गायों का घर, जानिए क्या है खास?
17 Nov, 2025 12:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन के चिकलोद गांव में गौवंश अभ्यारण्य विकसित किया जा रहा है. बेसहारा गौवंशों की बढ़ती संख्या को देखते राज्य सरकार ने अभ्यारण्य बनाने का फैसला लिया है. इसे बनाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई. यहां गौवंशों को रखने के साथ-साथ चिकित्सालय और क्वारंटीन करने समेत कई व्यवस्था होगी.
320 एकड़ में होगा विकसित
गौ अभ्यारण्य को 320 एकड़ में विकसित किया जाएगा. इसके लिए 15 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई और टेंडर भी जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने ग्रामीण अभियांत्रकी सेवा को निर्देश दिया है कि एक साल के भीतर काम पूरा कर लिया जाए.
पशुपालन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि चिकलोद में अभ्यारण्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही पठारी परियोजना को तेज गति पूरा किया जा रहा है. इसके बनने के बाद सड़क पर अवारा और बेसहारा गौवंशों को यहां रखा जाएगा.
6 हजार गौवंश रखने की व्यवस्था
चिकलोद अभ्यारण्य में 6 हजार गौवंशों को रखने की व्यवस्था होगी. यहां इनका हर तरीके से ध्यान रखा जाएगा. आधुनिक शेड, पानी की समुचित व्यवस्था, चारा भंडारण केंद्र, अस्पताल, क्वारंटीन जोन और सुरक्षा परिधि को विकसित किया जाएगा.
आगर-मालवा और रीवा में भी अभ्यारण्य
मध्य प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य आगरा-मालवा जिले के सुसनेर में स्थापित किया गया. कामधेनु गौ अभ्यारण्य को साल 2023 से संचालित किया जा रहा है. इसके साथ ही रीवा में बसामन मामा में गौ अभ्यारण्य स्थापित किया गया है.
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
