मध्य प्रदेश
भोपाल रेलवे स्टेशन पर तकनीकी अपडेट, ट्रेनों की लाइव लोकेशन अब होगी आसानी से उपलब्ध
26 Nov, 2025 03:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत अब भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लाइव लोकेशन की जानकारी चार घंटे पहले उपलब्ध कराई जाएगी. इसका सीधा फायदा रोजाना यात्रा कर रहे 60 हजार से ज्यादा यात्रियों को होगा. नए नियम लागू होने के बाद यात्रियों को पहले से ही ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी मिल जाएगी |
130 ट्रेनों की लाइव जानकारी चार घंटे पहले मिलेगी
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने का सिस्टम बदल गया है. स्टेशन पर रोजाना करीब 60 हजार से ज्यादा यात्रा कर रहे यात्रियों को अब 130 ट्रेनों की लाइव जानकारी चार घंटे पहले ही मिल जाएगी. बता दें कि रेलवे ने ऑटोमैटिक पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम (APIS) को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) से लिंक कर दिया है. इससे ट्रेन कहां है, किस प्लेटफॉर्म पर, कितनी समय आएगी और अपने निर्धारित समय से कितनी लेट है? सभी के बारे में पता चल जाएगा. इसकी जानकारी स्टेशन में लगे 15 डिस्प्ले बोर्ड डिजिटल स्क्रीन और घोषणा प्रणाली पर अपने आप अपडेट हो जाएगी |
यात्री गलत जानकारी से बचेंगे
पहले यात्रियों को ट्रेनों की समय और प्लेटफॉर्म के बारे में कन्फर्म जानकारी नहीं मिल पाती थी. जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. ऐसे में कभी-कभार जल्दी बाजी के चक्कर में भगदड़ मचने की संभावना भी बढ़ जाती थी. नए नियम लागू होने के बाद अब मैनुअल अपडेट खत्म होने से यात्रियों को गलत जानकारी नहीं मिलेगी |
अयोध्या में ध्वजारोहण को बाबा बागेश्वर ने बताया ऐतिहासिक, बोले—“मुगलों की छाती पर भगवा लहराया”
26 Nov, 2025 02:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी। शिवपुरी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दुसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर लहराई भगवा धर्म ध्वजा के क्षणों को याद करते हुए कथा आयोजन में आए सभी भक्तों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के गर्व, राम मंदिर की पूर्णता और राष्ट्रवादी भावनाओं से पूरी तरह सराबोर हो गया है।
अयोध्या में राम मंदिर शिखर पर लहराई धर्म ध्वजा
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराने के ऐतिहासिक क्षण का उल्लेख करते हुए की. उन्होंने इसे हिंदूपरक विचारधारा की विजय और सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक बताया है. उन्हाेंने मुगल आक्रांताओं पर प्रहार करते हुए शास्त्री ने कहा कि “मुगलों की छाती पर भगवा लहराया है, कब्र से उठकर देख ले बाबर, मंदिर वहीं बनाया है.” उन्होंने आगे कहा कि जहां कभी हरे झंडे की योजना बनाई जाती थी, आज वहां भगवा लहरा रहा है. मथुरा जन्मभूमि विवाद पर उन्होंने स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा कि “कृष्ण लला हम आयेंगे, माखन मिश्री खाएंगे, जिन्हें दिक्कत हो वो खिसक लें।
तात्या टोपे के बलिदान को याद करके धरा को नमन किया
तात्या टोपे के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने शिवपुरी की ऐतिहासिक धरा को नमन किया. शास्त्री ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध उनका साहस और संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है, लेकिन कुछ ‘जयचंदों’ के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि तात्या टोपे ने शिवपुरी की पावन भूमि पर फांसी को चूमकर अपने प्राण त्याग दिए. पंडित शास्त्री के संबोधन के दौरान सभा स्थल पर जय श्रीराम और हिंदू जागरण के नारे गूंजते रहे, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और आस्था से भर दिया।
VIT में अशांति: छात्रों का आरोप मेस में मिल रहा है घटिया खाना, VIT में 30 नवंबर तक अवकाश
26 Nov, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीहोर। सीहोर स्थित VIT इंस्टीट्यूट कैंपस में बुधवार की रात हड़कंप मच गया. हॉस्टल में खराब खाने और दूषित पानी की वजह से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक तीन छात्रों की मौत की गंभीर सूचना भी मिल रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छात्रों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए कॉलेज प्रबंधन उन पर तरह-तरह का दबाव बना रहा है. शिकायत करने वाले छात्रों को धमकाया जा रहा है और विरोध करने वालों के साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आई हैं. इन आरोपों के चलते छात्रों में भारी रोष देखने को मिला।
देर रात तनावपूर्ण हुआ कैंपस का माहौल
कैंपस का माहौल देर रात बेहद तनावपूर्ण हो गया. आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल ब्लॉक और प्रशासनिक विंग के बाहर जमकर हंगामा किया. छात्रों ने परिसर के कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी, जिसके चलते कैंपस में अफरा-तफरी मच गई. कॉलेज प्रशासन के रवैये और गंभीर आरोपों ने स्थिति को और अधिक विस्फोटक बना दिया है. इसी दौरान कैंपस में खड़ी एक बस में भी आग लगा दी गई. बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों की तबीयत काफी बिगड़ी है और उनमें पीलिया के लक्षण पाए गए हैं. छात्रों की संख्या लगभग दो दर्जन बताई जा रही है. यूनिवर्सिटी में हुए इस हंगामे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रात भर जारी रहा छात्रों का प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाईवे पर कोठरी के पास स्थित VIT यूनिवर्सिटी में छात्रों का यह प्रदर्शन रात भर जारी रहा. छात्रों ने हंगामे के दौरान कॉलेज की बसों को निशाना बनाया और आगजनी की है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद ABVP के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे है. हालांकि इस गंभीर मामले पर रात में न तो VIT प्रबंधन और न ही प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया।
घटना के बाद जारी हुआ प्रेस नोट
घटना के बाद प्रेस नोट जारी हुआ है. इसमें लिखा है कि आज दिन में छात्रों के प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से पानी और खाने की खराब गुणवत्ता की शिकायत की जा रही थी, लेकिन सुनवाई न होने के कारण उनका गुस्सा फूट पड़ा. छात्रों ने बताया कि गंदे पानी और घटिया खाने की वजह से उनकी तबीयत बार-बार बिगड़ रही है. घटना की जानकारी मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा, एसडीओपी आष्टा सहित आष्टा, जावर, पार्वती और कोतवाली थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने छात्रों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. वर्तमान में कॉलेज और हॉस्टल परिसर की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
हंगामे के बाद 30 नवंबर तक अवकाश घोषित
हंगामे को देखते हुए VIT कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है. विस्तार न्यूज़ की टीम ने बस स्टैंड में जाकर छात्रों से बातचीत की, जहां उन्होंने बताया कि कई महीनों से समस्याएं बढ़ती जा रही थीं और बीती रात हालात बेकाबू हो गए।
मध्य प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट की पहली मौत: भोपाल में अधिवक्ता ने ठगों के डर में जान दी
26 Nov, 2025 11:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डिजिटल अरेस्ट की आड़ में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. साइबर ठगों की झूठी आतंकी फंडिंग धमकी से घबराकर शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता (वकील) ने आत्महत्या कर ली. यह प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के चलते सामने आई पहली मौत बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने अधिवक्ता शिवकुमार वर्मा को पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग करने का झूठा आरोप लगाकर प्रेशर बनाया था. इस मानसिक दबाव के चलते अधिवक्ता ने आत्मघाती कदम उठा लिया |
बताया जा रहा है कि अपने सुसाइड नोट में अधिवक्ता वर्मा ने लिखा है कि पहलगाम हमले के आतंकियों को फंडिंग से उनका नाम जोड़ा जा रहा है. इस देशद्रोही कहलाने की बदनामी को वे बर्दाश्त नहीं कर सकते. यह पूरा मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है |
डिजिटल अरेस्ट से 68 लाख की ठगी
भोपाल में बढ़ते साइबर डिजिटल अरेस्ट के मामलों में एक मामला हाल ही में शहर के शहपुरा इलाके से आया था जहां रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ डिजिटल अरेस्ट करके 68 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपियों ने वीडियों कॉल करके पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को भोपाल पुलिस बता कर वारदात को अंजाम दिया था |
आरोपियों ने रिटायर्ड बैंककर्मी को चार करोड़ के फ्रॉड मामले में जेल भेजने की धमकी दी और कहा की उनकी बहन को भी जान का खतरा है. इसके बाद दयाराम देशमुख घबरा गए और पूरी घटना अपनी पत्नी को बताई. इस मामले में आरोपियों ने उनको एक कमरे में डिजिटल अरेस्ट करके रखा. सुरक्षा का भारोसा दिलाते हुए दयाराम से आरोपियों ने 68 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए|
छिंदवाड़ा का गजब सरकारी अस्पताल, दो नर्सों ने की महीला की डिलीवरी, पेट में छोड़ा कपड़ा
26 Nov, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा: चांदामेटा के सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया. जब महिला अपने घर पहुंची तो कुछ दिन के बाद ही उसके पेट में दर्द होने लगा. वह लगातार बीमार रहने लगी. पहले तो उन्हें लगा कि डिलीवरी के बाद कोई बीमारी या फिर कमजोरी की वजह से ऐसा हो रहा होगा. लेकिन जब एक निजी डॉक्टर के पास जांच कराने पहुंचे तो कारण जानकर हैरान हो गए.
महिला के पेट में कपड़ा, मुश्किल से बची जान
इटावा के कैलाश साहू ने बताया कि, ''उनकी पत्नी देविका साहू की डिलीवरी चांदामेटा के सरकारी सिविल अस्पताल में हुई थी. डिलीवरी के बाद उनकी पत्नी ज्यादातर बीमार रहने लगी और कुछ दिन बाद शरीर में सूजन भी आ गई. जब उन्होंने छिंदवाड़ा के एक निजी अस्पताल में इसकी जांच कराई तो पता चला कि महिला के पेट में कपड़ा है. महिला का ऑपरेशन कर कपड़ा बाहर निकाल दिया गया है. इसके बाद मुश्किल से पीड़ित देविका की जान बच पाई है.
डिलीवरी के दौरान छूटा होगा कपड़ा
निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज कर रही डॉक्टर कंचन दुबे ने बताया कि, ''महिला को जब उनके अस्पताल में लाया गया था तो वह गंभीर थी और शरीर में तेजी से इंफेक्शन फैल रहा था. जब जांच की गई तो पता चला कि प्राइवेट पार्ट के पास कपड़ा फंसा हुआ है, जिसकी वजह से पीरियड के दौरान आने वाले ब्लड में भी बदबू आ रही थी. महिला का ऑपरेशन कर दिया गया है, महिला खतरे से बाहर है.''
जिम्मेदारों ने कही जांच करने की बात
सिविल अस्पताल चांदामेटा की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रेणुका सिंह ने बताया कि, ''महिला की दूसरी डिलीवरी थी और डिलीवरी के दौरान कोई भी दिक्कत नहीं थी. इसलिए दो नर्सों में डिलीवरी कराई थी. दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. इस मामले में विस्तृत जांच भी की जा रही है, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई भी की जाएगी.''
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत, कार्रवाई करने की मांग
पीड़िता के पति कैलाश साहू ने अस्पताल के द्वारा की गई लापरवाही की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी कार्रवाई करने के लिए की है. उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं की भी कमी होती है. उनकी पत्नी के साथ इलाज में इतनी बड़ी लापरवाही बरती गई. अगर समय रहते वे निजी अस्पताल में न पहुंचते तो पत्नी की जान जा सकती थी.
रायसेन में बच्ची से दरिंदगी, मोहन यादव ने SP पंकज पाण्डेय को हटाया, आज मंडी में नीलामी बंद
26 Nov, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन: गौहरगंज थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी. घटना के बाद से 23 साल का आरोपित सलमान फरार है. घटना को 100 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है. मामले को तूल पकड़ते हुए देख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रात 8:15 बजे पीएचक्यू में डीजीपी, डीआईजी, इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली.
रायसेन एसपी पंकज पांडे को हटाया
इस दौरान रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई. साथ ही चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी वह नाराज दिखे. मामले में एक्शन लेते हुए सीएम मोहन यादव ने रायसेन एसपी पंकज पांडे को हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए हैं. आज बुधवार को घटना के विरोध में मंडीदीप और औबैदुल्लागंज मंडी में नीलामी बंद रहेगी. वही रायसेन में हुई घटना के बाद मिसरोद में हुए चक्का जाम के मामले में मिसरोद टीआई को भी हटा दिया गया है.
कड़ाके की ठंड में परिजन और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
घटना के विरोध में कड़ाके की ठंड के बीच युवतियों और महिलाएं धरने से नहीं उठ रही हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठन बीते 4 दिन से अपना विरोध जता रहे हैं. सोमवार को गुस्साए लोगों की पुलिस से झड़प हो गई थी. रविवार को सुल्तानपुर, औबेदुललागंज समेत आसपास के बाजार बंद रहे.
सोमवार को लोगों के विरोध के चलते मंडीदीप में नेशनल हाईवे बंद होने से करीब 14 किलोमीटर का लंबा जाम लगा गया था. मंडीदीप से भोपाल की ओर 11 मील और औबेदुल्लागंज की ओर नाहर फैक्ट्री तक दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी. इधर, लाठीचार्ज के बाद मौके पर पुलिस के बड़े अधिकरी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का पुलिस पर दबाव बना रहे हैं. वही पुलिस ने मामला बढ़ता देख लाठीचार्ज शुरू कर दिया. लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया. हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए थे. प्रदर्शन में स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी शामिल हुए. उनके जाने के बाद भीड़ उग्र हो गई थी.
मुख्यमंत्री ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कानून व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा बैठक में बीजेपी के अलावा एडीसी इंटेलिजेंस भोपाल के पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने बैठक के द्वारा रायसेन के मामले को लेकर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई. मुख्यमंत्री ने मंडीदीप में चक्का जाम को लेकर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी नाराजगी जाहिर की. उधर राजधानी भोपाल में हो रही लगातार अपराधी के वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया.
सड़कों पर दिखाई देनी चाहिए पुलिस
मुख्यमंत्री ने राजधानी भोपाल में हुई एक-एक वारदातों को लेकर पुलिस कमिश्नर से जानकारी मांगी. बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सड़कों पर दिखाई देनी चाहिए. पुलिस की अगस्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी मामले में ढीलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारी भी फील्ड में जाए और निरीक्षण करें लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
चार दिन में भी पुलिस नहीं पकड़ पाई आरोपी को
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस पिछले चार दिन में भी नहीं कर पाई. इसकी विरोध में लोगों ने हाईवे पर जाम कर दिया. इसके बाद 35 किलो मीटर लंबा जाम लग गया. जाम से नेशनल हाईवे 46 पर यातायात पूरी तरह से थम गया. उधर पीड़ित बच्ची का इलाज राजधानी भोपाल में चल रहा है पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.
6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
घटना गौहरगंज थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार रात को आरोपी सलमान ने 6 साल की बच्ची को लॉलीपॉप का लालच दिया और उसे अपने साथ जंगल में सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. परिजन घायल हालत में बच्ची को ओबेदुल्लागंज अस्पताल लेकर गए. हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया है. जहां बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ओबेदुल्लागंज अस्पताल में बच्ची को रेफर करने के लिए 2 घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली थी. जिस पर जिला चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को हटा दिया है. पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी रखा है.
मध्यप्रदेश के कई जिलों में छाए बदल, रात का तापमान बढ़ा; अगले चार दिन शीतलहर से राहत
26 Nov, 2025 09:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इस बार नवंबर ने ही सर्दी (Winter) के हालात बिगाड़ दिए। लगातार 15 दिन चली शीतलहर (Cold Wave) ने लोगों को दिसंबर जैसा मौसम नवंबर में ही महसूस करा दिया। राहत की बात यह है कि अब अगले चार दिन शीतलहर का असर नहीं रहेगा। प्रदेश कई जिलों में बदल छाए रहे। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के असर से प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बादलों के कारण दिन ठंडा हुआ है, लेकिन रात का तापमान अभी स्थिर रहेगा।
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सामान्य से पहले हुई बर्फबारी का सीधा असर मध्यप्रदेश पर पड़ा। बर्फीली हवा की मार से भोपाल में 1931 के बाद सबसे लंबी 15 दिन शीतलहर चली। रात का तापमान भी गिरकर 5.2°C तक पहुंच गया, जो नवंबर का रिकॉर्ड न्यूनतम है। फिलहाल हवा का रुख बदलने से उत्तर की ठंडी हवा का प्रवाह रुक गया है। इसी कारण पिछले तीन दिनों से प्रदेश में कहीं भी शीतलहर नहीं चली। यही स्थिति अब चार दिन और बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड फिर करवट ले सकती है।
खुशियों की बारिश : CM आज इंदौर-उज्जैन में, 1.52 लाख किसानों के खाते में भावांतर की राशि करेंगे जारी !
26 Nov, 2025 09:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे. सीएम यादव भोपाल में जल कीड़ा केंद्र पर बड़ी झील भोपाल में आयोजित 45वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप एवं 8वीं इंटर स्टेट चैंपियनशिप में शामिल होंगे. वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी फॉर रन यात्रा में भी भाग लेंगे. इसके अलावा गांधी चौक स्थित महादेव मंदिर के कार्यक्रम के दौरान रोड शो में भी होगा.
किसानों के खातें में आएगी भावांतर की राशि
इंदौर में आयोजित भावांतर किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और प्रदेश के 1.52 लाख किसानों के खाते में 253 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे. इसके बाद वे उज्जैन स्थित आकाशवाणी केंद्र के आगमन व आकाशवाणी केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सीएम सांदीपनि विद्यालय महाराजवाड़ा के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे. साथ ही राष्ट्रीय धमतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होंगे. इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण सहित अन्य भूमि पूजन कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे.
रायसेन में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, आक्रोशित भीड़ ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
26 Nov, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले (Raisen District) में छह साल की बच्ची (Six Year Old Girl) के साथ हुए दुष्कर्म (Rape) के विरोध में भारी गुस्सा फैल गया है. आरोपी सलमान खान (Salman Khan) उर्फ नजर घटना के तीन दिन से फरार है, और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार का दिन प्रदर्शन के नाम रहा. रायसेन जिला मुख्यालय (District Headquarters) के बाजार (Market) पूरी तरह बंद रहे.
वहीं, गौहरगंज, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, सुल्तानपुर, सिलवानी में भीड़ में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जिले के उद्योगिक शहर ओबेदुल्लागंज और मंडीदीप में प्रदर्शन इतना व्यापक था कि भोपाल तक के 35 किमी के रास्ते में जाम की स्थिति बन गई. इससे वाहन चालकों और दूरदराज के यात्रियों को किस तरह भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा.
प्रदर्शन के करीब 5 घण्टे बाद शाम को पुलिस ने राजमार्ग जाम कर बैठे प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजकर उन्हें हटाया. वहीं, गौहरगंज थाने के बाहर बीते 48 से धरने पर बैठी लड़कियों एवं महिलाओं का प्रदर्शन जारी है. उनका कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी तक वे नहीं हटेंगी. देर श्याम स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी उन्हें मनाने पहुंचे लेकिन इन महिलाओं ने थाने के सामने से हटने से मना कर दिया.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
25 Nov, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और विजन के अनुरूप वर्ष-2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार विकास और सुशासन की गतिविधियां जारी रखते हुए हरसंभव सहयोग और योगदान दे रही है। इसी क्रम में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में आज 194 करोड़ रुपए लागत के विकास और जनकल्याण के तीन बड़े कार्य भोपालवासियों को समर्पित किए जा रहे हैं। इसमें कटारा-बर्रई क्षेत्र में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, कोलार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण और अमृत 2.0 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य का शुभारंभ शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को महान राष्ट्र नायक, प्रखर राष्ट्रवादी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से सुशोभित मुखर्जी नगर (कोलार) के बंजारी क्षेत्र में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोलार क्षेत्र में आधुनिक खेल परिसर 9 एकड़ भूमि पर 11 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस खेल परिसर से भोपाल और आसपास के युवाओं को ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की सुविधा मिलेगी और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा। आधुनिक खेल स्टेडियम भविष्य के चैंपियंस का लॉन्च पैड बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार मलखंब, कबड्डी, घुड़सवारी जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आ सके और वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, घुड़सवारी, मलखम्ब जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर शासकीय नौकरी भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 29 करोड़ रुपए की लागत से कटारा-बर्रई में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिकतम शिक्षा सुविधा और संसाधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आज 155 करोड़ रुपए की लागत से अमृत 2.0 परियोजना के विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें 700 किलोमीटर का सीवेज नेटवर्क, 171 एमएलडी के 9 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण और 1 लाख 21 हजार घरेलू सीवेज कनेक्शन का संयोजन शामिल है। यह पूरी परियोजना चार पैकेज में क्रियान्वित होगी। इन कार्यों के पूर्ण होते ही भोपाल का सीवेज नेटवर्क 60 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा और उपचार क्षमता में भी वृद्धि होगी, जो भोपाल शहर में वर्ष 2040 की आवश्यकता का 85 प्रतिशत है। अमृत 2.0 परियोजना के पूर्ण होने से भोपाल की लगभग 7 लाख आबादी सीधे लाभान्वित होगी और यह परियोजना 3 वर्ष में पूर्ण कर ली जाएगी।
कटारा-बर्रई को मिलेगी स्टेडियम की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कटारा-बर्रई (वार्ड नं. 85) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में 16 एकड़ भूमि पर नया दशहरा मैदान बनाने एवं कोलार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गुंडे-बदमाशों पर नकेल कसने के लिए सरकार सख्त कार्यवाही कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि भोपाल शहर के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम पर 7 भव्य द्वार तैयार किए जाएंगे। सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर को इन्दौर-सीहोर मार्ग पर भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा। भोपाल में बनने वाला एक द्वार राजा भोज को समर्पित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र के भविष्य दृष्टा थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के देश के लिए अनुचित बताया था। डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित में मंत्री पद त्याग कर कश्मीर में आंदोलन और लाल चौक पर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया था।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में समग्र विकास की नई धारा को आगे बढ़ाया है। शहरों के अधोसंरचना विकास, शालेय शिक्षा और खेल को समान महत्व देते हुए कोलार क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सांदीपनि विद्यालय के साथ 155 करोड़ रूपए से अधिक लागत की सीवेज लाइन की सौगात भी मिल रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार प्रदेश में किसी न किसी स्थान पर सांदीपनि विद्यालय की सौगात दे रहे हैं। इसी क्रम में आज भोपाल के कटारा-बर्रई स्थित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, उनके कौशल उन्नयन के साथ उद्योगों में रोजगार के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसान सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का शुभारंभ क्षेत्र के युवाओं के लिए अनुपम सौगात है। यहां खिलाड़ियों के लिए 18 प्रकार के खेलों के अभ्यास की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (राज्यमंत्री) कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के राहुल लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट
25 Nov, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच के राहुल कुमार लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग तथा कोरोना काल में उपयोग में लिया जाने वाला चित्रित मास्क भेंट किया। रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई पेंटिंग में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य को चित्रित किया गया है। मैग्नीफाइंग ग्लास से पेंटिंग को देखने पर मंदिर में विद्यमान धार्मिक प्रतीक दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किए गए मास्क पर कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को चित्रित किया गया है। मां दुर्गा को सैनिटाइजर सहित कोरोना काल में उपयोग में आने वाले चिकित्सकीय उपकरण धारण किए दर्शाया गया है। मास्क पर कोरोना से संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश-दुनिया के डॉक्टरों के चित्र भी उकेरे गए हैं। यह संपूर्ण चित्रकारी प्राकृतिक रंगों से की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोहार के हुनर की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल को प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। राहुल नीमच जिले के ग्राम कुचडोद के निवासी हैं। मंत्रालय में हुई इस भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग तथा संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश बनेगा खनिज आधारित आर्थिक विकास का केंद्र
25 Nov, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मध्यप्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल्स और दूसरे महत्त्वपूर्ण खनिजों के वैज्ञानिक अन्वेषण की प्रक्रिया तेज हो गई है। कटनी में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव में खनिज संसाधन विभाग और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के मध्य एमओयू का क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में कटनी और जबलपुर जिलों से प्राप्त खनिज नमूने आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों को सौंपे गए हैं।
खनिज संसाधन प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव और डीजीएम फ्रैंक नोबल ए. ने आईआईएसईआर टीम को कटनी और जबलपुर जिलों की खदानों से संभावित रेयर अर्थ मिनरल्स के नमूने उपलब्ध कराये गये हैं। आईआईएसईआर के वैज्ञानिक इन नमूनों का उच्च स्तरीय प्रयोगशाला में विश्लेषण करेंगे। प्रथम चरण में विश्लेषण महाकौशल क्षेत्र में उपलब्ध रेयर अर्थ मिनरल्स और स्वर्ण की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा।
खनिज संसाधन विभाग और आईआईएसईआर के साथ यह सहयोग राज्य की वैज्ञानिक अन्वेषण क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे राज्य को उच्च गुणवत्ता वाले भू-वैज्ञानिक आंकड़े प्राप्त होंगे, आगामी अन्वेषण कार्यक्रमों को दिशा मिलेगी तथा रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण खनिजों के नए भंडार चिन्हित करने में सहायता मिलेगी। राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर महत्त्वपूर्ण खनिजों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पहल मध्यप्रदेश को खनिज आधारित आर्थिक विकास के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।
आगामी चरणों में अन्य जिलों से प्राप्त खनिज नमूने भी आईआईएसईआर को परीक्षण के लिये उपलब्ध कराए जाएंगे। यह एमओयू तकनीक आधारित खनिज अन्वेषण के नए आयाम खोलने के साथ ही राज्य की दीर्घकालिक रिसोर्स सिक्योरिटी को मजबूत करेगा।
डिजिटल वित्तीय प्रणाली को देंगे नई गति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
25 Nov, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय प्रणाली को पूर्ण रूप से डिजिटल और पारदर्शी स्वरूप देने के लिये राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में डिजिटल करेंसी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये आवश्यक कानूनी और वित्तीय प्रक्रियाएँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने यह भी कहा कि पेंशन प्रकरणों को संपूर्ण रूप से डिजिटाइज किया जाएगा। इससे लाखों पेंशनरों को त्वरित और सरल सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा मंगलवार को मंत्रालय में वित्त विभाग की गतिविधियों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विगत 2 वर्षों के दौरान प्रदेश का वित्तीय ढांचा अधिक सक्षम, तकनीक-सम्मत और सेवा उन्मुख हुआ है। पेंशन व्यवस्था में किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप अब पेंशन भुगतान एसबीआई द्वारा एग्रीगेटर मॉडल में किया जा रहा है। इससे पेंशनरों को किसी भी बैंक खाते में राशि प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि सिंगल नोडल एजेंसी प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। इस उपलब्धि से राज्य को 500 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है और 66 में से 47 केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की स्वीकृतियाँ जारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली आज प्रदेश में अधिक त्वरित, सुरक्षित और विश्वसनीय बन चुकी है। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन प्रक्रियाओं को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप देने के लिये आईएफएमएस नेक्स्ट जेन को निर्धारित समय सीमा में लागू करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विभागों, कोषालयों तथा आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर भुगतान प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) का सफल पायलट प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है। यह भविष्य में बगैर नकद रकम के लेनदेन, कल्याणकारी योजनाओं के भुगतान में पारदर्शिता और वित्तीय प्रक्रियाओं की गति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसे आगामी समय में आईएफएमएस नेक्स्ट जेन से जोड़कर प्रमुख योजनाओं में लागू किया जाएगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिये ई-जीपीएफ प्रणाली बड़ी राहत के रूप में उभर रही है। महालेखाकार कार्यालय द्वारा प्राधिकृत पत्र जारी होते ही भुगतान सीधे ऑनलाइन हो जाता है तथा अब तक 5,000 से अधिक मामलों में इसका सफल उपयोग किया जा चुका है। इस प्रणाली को अब 57,000 कर्मचारियों तक विस्तारित किया जा रहा है। इससे सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभ समय पर प्राप्त हो सकेंगे।
वित्तीय निरीक्षण एवं सेवा-प्रदान को और मजबूत करने के लिये पांदुर्णा, मऊगंज और मैहर में 3 नए कोषालय स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही चम्बल, नर्मदापुरम और शहडोल में स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय के क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे विभागीय निगरानी और सेवा-सुगमता बढ़ेगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, सचिव लोकेश कुमार जाटव, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लाक्षाकार, संचालक वित्त राजीव रंजन मीणा, अपर सचिव वित्त रोहित सिंह, संचालक पेंशन जे.के. शर्मा तथा संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा अदिति कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tatkal टिकट बुक करना हुआ आसान और सुरक्षित, रेलवे ने OTP सिस्टम लागू किया
25 Nov, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | भारतीय रेलवे ने तत्काल रिज़र्वेशन व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में नया कदम उठाया है | अब आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट बनवाते समय यात्री के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा | सही ओटीपी देने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा. रानी कमलापति–दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पहली ट्रेन बन गई है, जिसमें इस नई व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है |
मोबाइल नंबर से एक समय होगा एक तत्काल टिकट बुक
इस प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक मोबाइल नंबर से एक ही समय में सिर्फ एक तत्काल टिकट बुक किया जा सकेगा, जिससे वास्तविक यात्री की पहचान पक्की होगी और टिकटें खरीदकर बेचने वाले एजेंटों की दखलअंदाज़ी कम हो जाएगी. अब तक काउंटर खुलते ही एजेंट कई टिकट निकालकर यात्रियों को ऊंची कीमत पर बेचते थे, लेकिन ओटीपी व्यवस्था उनके लिए यह काम मुश्किल बना देगी |
OTP से होगी तत्काल कोटे में आरक्षित सीटें बुक
शताब्दी एक्सप्रेस में उपलब्ध कुल 1500 सीटों में से लगभग 450 सीटें अब ओटीपी आधारित तत्काल कोटे में आरक्षित रखी गई हैं. रानी कमलापति और भोपाल स्टेशन से रोजाना तकरीबन 550-600 तत्काल टिकट जारी होते हैं, जबकि इन दोनों स्टेशनों से करीब 130 ट्रेनें संचालित होती हैं और यात्रियों का 10 से 30 प्रतिशत हिस्सा तत्काल कोटे पर निर्भर रहता है. यह प्रयोग सफल रहने पर देश की अन्य ट्रेनों में भी यही व्यवस्था लागू करने की तैयारी है |
यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए नियम सख्त
रेलवे के अनुसार तत्काल टिकटों पर एजेंटों का नियंत्रण तोड़ना हमेशा बड़ी चुनौती रहा है |टिकट बिक्री से पहले ही एजेंटों की लंबी कतारें लग जाती थीं और आम यात्रियों को टिकट पाने में कठिनाई होती थी, कई बार तो उन्हें अधिक कीमत चुकाकर उन्हीं एजेंटों से टिकट खरीदना पड़ता था. अब यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए ऑनलाइन बुकिंग में भी नियम सख्त किए गए हैं. एजेंट सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक एसी और 11:00 से 11:30 बजे तक नॉन-एसी क्लास की तत्काल बुकिंग नहीं कर सकेंगे | रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ओटीपी आधारित टिकटिंग व्यवस्था लागू होने से रिज़र्वेशन प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष होगी, टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त पर लगाम लगेगी और सामान्य यात्रियों के लिए तत्काल टिकट पाना पहले से काफी आसान हो जाएगा |
दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
25 Nov, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
दिवंगत निरीक्षक आशीष शर्मा अत्यंत होनहार, प्रतिभाशाली और साहसी थे। उन्हें 2 बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके पहले वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री के द्वारा आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम सेवा पदक प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 मे आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया। मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई।
नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन संबंधी विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाते रहें है। वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के द्वारा कराए गए। महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जा रहा है।
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, CM हाउस के बाहर तनाव
बालाकोट-नोटबंदी पर राहुल का तंज, संसद में हंगामा
