राजनीति
शिंदे गुट के नेता रामकदम का बड़ा दावा, बोले- बाला साहेब के निधन के बाद उद्धव ने लिए थे अंगूठे के निशान
5 Oct, 2025 10:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । शिवसेना संस्थापक बाल साहेब ठाकरे (Bal Thackeray) की मृत्यु के लगभग 13 साल बाद उनकी चर्चा एक बार फिर से तेज है। दशहरा कार्यक्रम (Dussehra Program) के दौरान बाला साहेब की मृत्यु पर बयान देकर चर्चा में आए शिवसेना शिंदे गुट (Shiv Sena Shinde faction) के नेता राम कदम (Ram Kadam) शुक्रवार को भी अपने इस दावे पर अड़े रहे कि बाल साहेब ठाकरे की मृत्यु की घोषणा से 2 दिन पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। इस दौरान उनका शव मातोश्री में रखा रहा। पूर्व मंत्री राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बाला साहेब के निधन के बाद उद्धव ने उनकी अंगुलियों के निशान थे। कदम यहीं नहीं रुके उन्होंने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि ठाकरे का और उनका नार्को टेस्ट कर लेना चाहिए, ताकि पता चल सके कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच।
राम कदम को इस मामले में अब शिवसेना के बाकी साथियों का समर्थन भी मिल रहा है। महायुति सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी रामकदम का समर्थन करते हुए कहा कि कदम द्वारा लगाए गए आरोपों में दम है। उन्होंने कहा, “कदम द्वारा लगाए गए आरोप झूठे नहीं हैं लेकिन हम इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि इससे बाला साहेब की आत्मा को ठेस पहुंचेगी”
शिरसाट ने दावा किया कि बाला साहेब की अंतिम संस्कार की तैयारी उनके निधन की घोषणा के दो दिन पहले से ही की जा रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं मातोश्री में था। पूर्व सांसद विनायक राउत (तब अविभाजित शिवसेना में) ने दो दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। (मुंबई) पुलिस आयुक्त ने पूछा कि क्या हुआ है। इसके बाद, तत्कालीन शिवसेना नेता दिवाकर रावते ने राउत द्वारा की गई (अंतिम संस्कार की) व्यवस्था हटा दी।”
वहीं, दूसरी और भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे ने भी उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव ने ही उन्हें बाला साहेब के अंतिम दिनों में उनसे मिलने नहीं दिया था। उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे ने नारायण राणे को बाल ठाकरे के अंतिम दिनों में उनसे मिलने नहीं दिया। कदम ही बेहतर बता सकते हैं कि उन दो-तीन दिनों में वहां (मातोश्री में) क्या हो रहा था। हमें बस इतना पता है कि स्विट्जरलैंड से कोई आने वाला था और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर के बाद (निधन) की घोषणा होनी थी।” उन्होंने कहा कि जितनी देर उद्धव ठाकरे चुप रहेंगे, उतनी ही देर तक वह इन बातों को सही ठहराते रहेंगे। इसलिए उन्हें सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए।
उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी संजय राउत ने राम कदम पर पलटवार करते हुए उनके इस आरोप को दिवंगत नेता के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा, “ऐसे बयान देना बालासाहेब ठाकरे के साथ विश्वासघात है।”
क्या कहा था राम कदम ने?
शिवसेना नेता राम कदम ने दशहरे की एक रैली के दौरान यह दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने अपने दिवंगत पिता के शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। उन्होंने कहा, ” उनके निधन के बाद मैंने उद्धव जी से उनके चरणों के निशान लेने को कहा था। लेकिन उद्धव जी ने कहा कि उन्होंने उनकी हथेलियों के निशान लिए हैं। इन निशानों का आपने क्या किया? मेरा और उद्धव जी का (इसकी पुष्टि के लिए) नार्को टेस्ट हो जाए।’’ कदम यहीं नहीं रुके उन्होंने दावा किया कि मातोश्री के जिस कमरे में शिवसेना के संस्थापक का शव रखा हुआ था। उस कमरे में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी।
सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा राजनीति का रावण, करोड़ों के घोटाले का लगाया आरोप
5 Oct, 2025 08:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर: मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को राजनीति का रावण कहा है. इसके साथ ही उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ईडी के छापे ने करोड़ों का खेल उजागर कर दिया है. सज्जन सिंह वर्मा ने विजयवर्गीय को बलात्कारी बोला और गलत होने पर मानहानि का दावा करने की सलाह भी दी.
सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर की जनता से कहा कि हर साल दशहरे पर रावण का पुतला जलाते हो, लेकिन राजनीति में बैठे असली रावण को कब जलाओगे. यह काम सिर्फ आयोजकों का नहीं, जनता का भी है. भ्रष्टाचार कर पैसे कमाने के लिए तुम और तुम्हारा परिवार राजनीति करता है. कैलाश विजयवर्गीय जैसे घृणित लोग राजनीति में रावण का रूप हैं. उन्होंने कहा कि कैलाश बाबू, तुम और मैं जनता के सामने खड़े हो जाएं, तो जनता खुद बता देगी कौन बूढ़ा है. माल तो तुम और तुम्हारा बेटा दबाकर बैठे हो.
सज्जन सिंह वर्मा ने विजयवर्गीय पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ईडी के छापे ने करोड़ों का खेल उजागर कर दिया है. अभी तो जांच अधूरी है. आगे और नाम सामने आएंगे. उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को मैंने पहले उठाया था, उस पर अब भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कैलाश विजयवर्गीय और उनका परिवार लगातार भ्रष्टाचार से माल इकट्ठा करता रहा है.
उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं मत बोल यार, अननेसेसरी की बातें हैं. घृणित सोच आदमी को विकार की दिशा में ले जाती है. जीवन का अंतिम चरण है, जीवन को सद्चरित्र के साथ जियो. उन्हें कभी भी मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है. बता दें कि पिछले हफ्ते वर्मा ने विजयवर्गीय को बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जैसे ही दशहरा नजदीक आता है, वैसे ही कैलाश विजयवर्गीय का चाल-चरित्र और चेहरा रावण जैसा हो जाता है.
‘पाकिस्तान को मानवाधिकार उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए’, PoK में ज्यादती पर भारत का हमला
4 Oct, 2025 10:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pakistan-occupied Kashmir) में हो रहे विरोध प्रदर्शनों (Protests) और पाकिस्तानी बलों की बर्बरता पर कड़ा रुख अपनाया है. मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का दमनकारी रवैया और अवैध कब्जा ही इन हालात की जड़ है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीओके के कई इलाकों से विरोध प्रदर्शनों और आम नागरिकों पर पाकिस्तानी फौज की ज्यादती की खबरें आई हैं.
यह सब पाकिस्तान की नीतियों का नतीजा है, जहां वह स्थानीय संसाधनों का शोषण करता है और जनता पर अत्याचार करता है. भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को इन गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. मंत्रालय ने कहा कि पीओके पर पाकिस्तान का कब्जा पूरी तरह जबरन और गैरकानूनी है और वहां लोगों की आवाज को दबाने की उसकी कोशिश दुनिया के सामने उजागर हो रही है.
‘देश विरोधी ताकतों के टूल बन गए हैं राहुल गांधी’, सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप
4 Oct, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sushant Trivedi) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक बार फिर घेरा. उन्होंने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल पर देश विरोधी बयान (Anti-National Statement) देने का आरोप लगाया. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल देश विरोधी शक्तियों के टूल बनते जा रहे हैं. उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार (Central Government) की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. सुधांशु त्रिवेदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी जिक्र किया.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ”पिछले कुछ समय में देश ने दो दृश्य देखे. एक पिछले 100 वर्षों से देश के उत्थान के लिए हमेशा काम करने वाले संगठन आरएसएस के 100 वर्ष होना और उसको लेकर प्रधानमंत्री की तरफ से सिक्का जारी करना, जिस पर भारत माता का चित्र बना है. दूसरा अंग्रेज अफसर की तरफ से बनाई गई पार्टी और बाद में एक ही परिवार की पार्टी का पतन. अब उन्होंने देश विरोधी बयान दिया है. इससे दिखता है कि कौन भारत के हित में है और कौन देश विरोधी शक्तियों का जाने अनजाने में टूल बनता जा रहा है. राहुल गांधी लगातार देश विरोधी बयान देते आए हैं. ये उनके दिल के अंदर की नफरत की जुबानी साफ दिखाई पड़ती है.”
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष कोई भी रहा हो सत्ता गांधी परिवार के पास रही है. खरगे जी ने अभी कहा ही था कि हाईकमान तय करेगा. राहुल जी विदेश जाते हैं तो उनको ये क्यों नहीं दिखा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट है कि डिजिटल पेटेंट में भारत बहुत आगे है. वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट में असमानता पर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत में असमानता निचले स्तर पर है. विदेश के जाकर बोलने वाले राहुल को विदेश की ये बात क्यों नहीं दिखती.”
उन्होंने कहा, ”राहुल को ही विदेश की यूनिवर्सिटी क्यों बुलाती है. उनकी पार्टी में कई विद्वान है. मनीष तिवारी, जयराम रमेश, सैम पित्रोदा जैसे बहुत है. उनको ही क्यों बुलाते हैं. राहुल गांधी अभी कार और मोटरसाइकिल को लेकर ज्ञान दे रहे हैं. उसको सुनकर अभी कंपनियों ने अपना सिर पकड़ लिया होगा. ऐसे ज्ञान वाले व्यक्ति को क्यों बुलाया जा रहा है.”
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ”राहुल भारत विरोधी शक्तियों के झंडाबरदार बन चुके हैं उनसे खबरदार रहिए. बिहार को लेकर तमिलनाडु के मंत्री बोल ही चुके है, राज्यों को लड़ाना चाहते हैं. कोई पार्टी सत्ता की लालच में विदेशी मूल का नेतृत्व स्वीकार करने को राजी हो जाती है तो ये बड़ी भूल और शूल साबित हो जाती है. हाल ही में कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री को रावण कहा इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि राम भक्तों की हत्या और उसका समर्थन करने वाले, राम मंदिर ना जाने वाले और बाबर की कब्र पर तीन पीढ़ियों तक जाने वाले उसके लिए एक शब्द कहूंगा. ये कांग्रेस है या आलम ए बदहवासी जो कांग्रेस के नेता ये जान रहे है फिर भी नहीं बोल रहे है तो देश के साथ ठीक नहीं कर रहे.”
चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूली बच्चों को अब मिलेगी डबल स्कॉलरशिप
4 Oct, 2025 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार (Bihar) में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने स्कूली बच्चों (School Children) के लिए बड़ी घोषणा की है. सरकार ने छात्रवृत्ति की राशि (Scholarship Amount) को दोगुना कर दिया है. शिक्षा विभाग (Education Department) के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और अब सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति में यह बढ़ोतरी की गई है. अब क्लास 1 से 4 तक के बच्चों को 600 की जगह 1200 रुपये मिलेंगे. वर्ग 5 और 6 में पढ़ने वाले छात्रों को 1200 की जगह 2400 रुपये दिए जाएंगे. वहीं, वर्ग 7 और 8 के बच्चों को अब 1800 की जगह 3600 रुपये और वर्ग 9 और 10 तक के छात्रों को भी 1800 की जगह 3600 रुपये मिलेंगे.
दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, ‘RSS का काम हिंदुओं को भड़काना, दंगे सरकार की नीयत…’
4 Oct, 2025 08:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आरएसएस (RSS) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस के बिना भड़काए दंगा नहीं हो सकता है.
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि आरएसएस का एजेंडा सिर्फ हिन्दुओं को भड़काना है. उन्होंने कहा कि दंगे अफसरों व सरकार की नीयत पर निर्भर करते हैं. उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद या आई लव महादेव आस्था का मामला है और इससे किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
अपनी ही सरकार के विरोध में पंकजा मुंजे, बोंली- ओबीसी जाति से छीनकर नहीं दिया जाना चाहिए मराठा आरक्षण
3 Oct, 2025 07:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) में मंत्री पंकजा मुंडे (Minister Pankaja Munde) मराठा आरक्षण (Maratha reservation) को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाती नजर आ रही हैं। गुरुवार को उन्होंने मराठों को सरकारी नौकरियों और एडमिशन के समय दिए जाने वाले आरक्षण का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने कहा कि मराठों को यह आरक्षण ओबीसी जाति (OBC caste) से छीनकर नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि इस समुदाय के लोग पहले से ही भूख से जूझ रहे हैं।
बीड़ जिले के सावरगांव घाट में दशहरा के अवसर पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए पंकजा ने कहा कि लोगों को जातिवाद के राक्षस को नष्ट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “गोपीनाथ मुंडे ने मराठा आरक्षण का समर्थन किया था और हम भी इसके पक्ष में हैं लेकिन इसे हमारी थाली से मत छीनिए। मेरा समुदाय आज भी भूख से जूझ रहा है। लोगों का संघर्ष देखने के बाद मेरी नींद उड़ गई है।” उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी उन लोगों की जाति पर ध्यान नहीं दिया, जिनके लिए मैंने चुनाव प्रचार किया। मैंने इसे नजर अंदाज किया और हमेशा मानवता को महत्व दिया।”
आपको बता दें मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के मुंबई में 29 अगस्त से पांच दिन तक अनशन करने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने दो सितंबर को एक सरकारी आदेश जारी किया गया था। इसके तहत मराठा समुदाय के पात्र सदस्य कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे प्रमाण पत्र जारी होने के बाद उक्त सदस्य ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा कर पाएंगे। हालांकि, इसे लेकर ओबीसी समुदाय के सदस्यों में नाराजगी फैल गई है, जो मराठों को ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं।
लोकसभा में शशि थरूर को फिर दी गई बड़ी जिम्मेदारी, संसदीय समितियों का हुआ पुनर्गठन
3 Oct, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । लोकसभा (Lok Sabha) ने बुधवार को कई संसदीय स्थायी समितियों (Parliamentary standing committees) का पुनर्गठन किया और दो प्रवर समितियों, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, का गठन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) रक्षा संबंधी समिति के सदस्य हैं, प्रियंका गांधी वाड्रा गृह मामलों की समिति की सदस्य हैं, पी. चिदंबरम वित्त संबंधी समिति के सदस्य हैं, जयराम रमेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति के सदस्य हैं।
लोकसभा ने कई समितियों के अध्यक्षों की पुनर्नियुक्ति की है। इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर को फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। थरूर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। द्रमुक की कनिमोझी करुणानिधि को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण समिति का भी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
थरूर और कनिमोझी के अलावा, विभिन्न समितियों के अन्य अध्यक्षों में सामाजिक न्याय और अधिकारिता के लिए पीसी मोहन, कोयला, खान और इस्पात के लिए अनुराग ठाकुर, ग्रामीण विकास और पंचायती राज के लिए सप्तगिरि शंकर; रसायन और उर्वरक के लिए कीर्ति आजाद झा, जल संसाधन के लिए राजीव प्रताप रूडी, आवास और शहरी मामलों के लिए मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी; रेलवे के लिए सीएम रमेश; पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के लिए सुनील तटकरे; श्रम, कपड़ा और कौशल विकास के लिए बसवराज बोम्मई; वित्त के लिए भर्तृहरि महताब; ऊर्जा के लिए श्रीरंग अप्पा चंदू बारने; रक्षा के लिए राधा मोहन सिंह; संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए निशिकांत दुबे; कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण के लिए चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हैं।
सरकार ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025 के लिए एक प्रवर समिति और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 के लिए एक प्रवर समिति का गठन किया है। जन विश्वास पर प्रवर समिति की अध्यक्षता तेजस्वी सूर्या करेंगे, जबकि बैजयंत पांडा दूसरी समिति का नेतृत्व करेंगे। संसदीय समितियां हर साल गठित होती हैं और निरंतर कार्य करती हैं। ये समितियां नियमित रूप से सदन को रिपोर्ट प्रस्तुत करती हैं, विधेयकों पर चर्चा करती हैं और अपने विषय से संबंधित विभिन्न नीतिगत पहलों का सुझाव देती हैं।
आजम खान के पुराने तेवर आए नजर, बोले- मेरे पीछे नंगे पैर दौड़े थे मुलायम, मर भी गया तो धूम से निकलेगा जनाजा
3 Oct, 2025 12:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । करीब दो साल बाद जेल से बाहर निकले आजम खान (Azam Khan) एक बार फिर से अपने पुराने तेवरों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे 5 साल तक जेल (Jail) में रखा गया। तनहाई जेल थी और दुनिया से मेरा संपर्क ही कट गया। आजम खान ने कहा कि गर्मी में भीषण गर्मी और सर्दियों के मौसम में बहुत ठंड झेलनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे कोई मलाल नहीं है बल्कि शर्म आती है। आजम खान ने कहा कि मैं हमेशा मजबूती से डटा रहा हूं और डटा रहूंगा। सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने कहा कि हथौड़ा तो फौलाद पर ही चलता है। आग में भी उसे ही जलाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुझे फिर से जेल भेजा गया तो जाऊंगा और तैयार हूं। जिंदगी रही तो लौटकर आऊंगा और मर गए तो हमारा जनाजा और धूम से जाएगा। आजम खान ने कहा कि मैंने मुलायम सिंह से कुछ और नहीं मांगा बस एक यूनिवर्सिटी मांगी। उस आदमी ने कुछ रोका नहीं। उस जैसे इंसान अब पैदा नहीं हो सकेंगे। सैकड़ों सालों में भी कोई मुलायम सिंह यादव पैदा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोग जानते ही नहीं हैं कि मुलायम सिंह क्या थे और क्या खूबियां थीं। वह अलग ही मिट्टी के बने इंसान थे और अब तो ऐसे लोग पैदा ही नहीं होते।
‘कोई मेरे खिलाफ एक लफ्ज मुलायम के आगे नहीं बोल सकता था’
आजम खान ने कहा कि किसी की हिम्मत नहीं थी कि मुलायम सिंह यादव से मेरे खिलाफ कोई एक लफ्ज कह दे। यदि मैं दौरे पर हूं और 4 घंटे लेट आता था तो कैबिनेट की मीटिंग तभी होती थी। उन्होंने कहा कि यदि मैं नहीं जाता था तो कैबिनेट की मीटिंग नहीं होती थी। मेरे लिए कोई ऐसा करेगा क्या। मैंने शुगर मिल के लिए प्रस्ताव रखा तो सब कहने लगे कि हमारी बात भी सुनी जाए। हमारे इलाके में क्यों नहीं मिल चलेगी। इस पर मैंने कहा कि पहले मेरा बनेगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लूंगा।
आजम खान बोले- मेरे आशिक थे मुलायम सिंह यादव
रामपुर के सीनियर नेता ने कहा, ‘मैं निकल पड़ा तो मुलायम सिंह यादव नंगे पैर मेरे पीछे आए। एक तमाशा था और मैंने कहा कि जाकर रिजाइन करूंगा। इस पर मुलायम सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए। यही लोग पास करेंगे। मुझे सबसे बात तो करने दो। आखिर कौन ऐसा करेगा।’ आजम खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव तो मेरे आशिक और माशूक थे, जो चले गए। मैंने एक दिन कहा कि कितना अच्छा होता यदि आप मुसलमान होते। इस पर उन्होंने कहा कि अरे मैं मुसलमान ही तो हूं। कोई जानता है कि उनका कितना वक्त पूजा में गुजरता था। उन्होंने कहा कि क्या इसलिए आप कह रहे हैं कि मैं मुसलमान होता तो कैसा होता। इस पर मैंने कहा नहीं कि नहीं आप एक अच्छे हिंदू हैं और इससे बेहतर हमारे लिए कुछ भी नहीं है।
PM मोदी और सोनिया गांधी का कार्यक्रम रद्द, राष्ट्रपति ने किया रावण दहन
3 Oct, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मैदान (Red Fort Ground) पर श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है और भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है।
विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब आतंकवाद का दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका वध करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा को नमन करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार पूर्वी दिल्ली में दशहरा पर्व देखने जाना था। लेकिन वहां बारिश की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया है। यह कार्यक्रम आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में तय था। खबर है कि बारिश की वजह से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का भी कार्यक्रम रद्द हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की
3 Oct, 2025 09:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात कर (Spoke to Congress President Mallikarjun Khadge) जल्द स्वस्थ होने की कामना की (Wished him Speedy Recovery) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात की, जिन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खड़गे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।” खड़गे को बुधवार सुबह चिकित्सा उपचार के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका पेसमेकर ट्रांसप्लांट हुआ। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने पुष्टि की थी कि उनके पिता, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हालत चिकित्सा प्रक्रिया के बाद स्थिर है।
प्रियांक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई। यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी। प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है।” उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के 3 अक्टूबर से काम पर लौटने और अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की संभावना है। प्रियांक ने आगे कहा, “सभी की चिंता, समर्थन और स्नेह के लिए हम आभारी हैं।”
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा, “खड़गे जी, आप शीघ्र स्वस्थ हों। आपको शक्ति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।” कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का हालचाल जाना। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी खड़गे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर करे कि वे शीघ्र ही पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करें और अपनी बुद्धिमत्ता से कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शन करते रहें।”
BJP से समझौता नहीं करेंगे, उमर अब्दुल्ला बोले- मुझे इस्तीफा देना मंजूर होगा
3 Oct, 2025 08:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने कहा कि बीजेपी (BJP) के साथ सरकार बनाने के बजाय इस्तीफा (Resign) देना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए इनके साथ सरकार नहीं बनाएंगे. दक्षिण कश्मीर में एक सार्वजनिक रैली आयोजित की गई. वहां पर पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने अपने पार्टी विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह संभव है कि अगर हमने बीजेपी को सरकार में शामिल किया होता, तो हमें तुरंत राज्य का दर्जा मिल जाता.
उमर अब्दुल्ला ने कहा पार्टी विधायकों से सवाल पूछते हुए कहा कि लेकिन, क्या आप इसके लिए समझौता करने को तैयार हैं? क्योंकि मैं नहीं हूं.’ अगर आप तैयार हैं, तो मुझे जरूर बताएं. अगर राज्य का दर्जा पाने के लिए बीजेपी को सरकार में शामिल करना जरूरी है, तो कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. उन्होंने कहा कि दूसरे विधायक को मुख्यमंत्री बनाएं और बीजेपी के साथ सरकार बनाएं. मैं ऐसी सरकार बनाने को तैयार नहीं हूं. अगर मुझे जम्मू-कश्मीर को राज्य के रूप में देखने के लिए इंतजार करना पड़े, तो मैं इंतजार करूंगा.
‘सांप्रदायिक सोच ने राष्ट्रपिता की हत्या की’, RSS के स्मारक सिक्का को लेकर PM मोदी पर बरसे स्टालिन
2 Oct, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन (CM MK Stalin) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर जारी किए गए विशेष डाक टिकट (Postage Stamp) और स्मारक सिक्के (Commemorative Coins) का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए ‘शर्मनाक और दयनीय स्थिति’ है कि जिस संगठन की विचारधारा ने गांधीजी के हत्यारे की सोच को आकार दिया, उसी का स्मरण आजादी के भारत में सरकार की तरफ से कराया जा रहा है।
सीएम स्टालिन ने आज चेन्नई में गांधीजी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसकी नींव महात्मा गांधी ने रखी थी। उन्होंने कहा, ‘गांधीजी वह शक्ति हैं, जो हमें हमेशा नफरत और विभाजन की ताकतों से लड़ने की हिम्मत देती रहेगी।’
मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा, ‘यह दुखद है कि आज देश की बागडोर संभालने वाला शख्स, आरएसएस की शताब्दी पर विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी कर रहा है। यह वही संगठन है जिसने उस सांप्रदायिक सोच को जन्म दिया, जिसने हमारे राष्ट्रपिता की हत्या की। इस स्थिति से भारत को बाहर निकालना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर भारत माता की भव्य छवि अंकित है, जिसमें वे वरद मुद्रा में दिखाई गई हैं। उनके पास एक सिंह भी दर्शाया गया है। सिक्के की एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक स्तंभ) है। इस तस्वीर में आरएसएस के स्वयंसेवक भारत माता को नमन करते दिखाए गए हैं।
यहूदी और RSS दोनों ‘जुड़वा भाई’… CM पिनाराई विजयन का RSS-मोदी पर तीखा हमला
2 Oct, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने गुरुवार को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं. संघ के शताब्दी समारोह (Centenary Celebrations) को लेकर केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) ने संघ को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने संघ की तुलना इजराइल (Israel) के यहूदियों (Zionists) से की है. सीएम ने कहा कि इजराइल में यहूदी और भारत में RSS दोनों जुड़वां भाई हैं.
सीएम पिनाराई विजयन ने यह बयान बुधवार को कन्नूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आरएसएस को अपना निशाना बनाया, बल्कि पीएम मोदी की भी तीखी आलोचना की है. उन्होंने मोदी को डोनाल्ड ट्रंप का विनम्र सेवक बताया.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विनम्र सेवक हैं. सीएम ने कहा कि इस बात का पता ऐसे चलता है कि जब ट्रंप प्रशासन ने हथकड़ी लगाकर देशवासियों को भारत वापस भेजा था, वीजा शुल्क भी बढ़ाया था, उस समय मोदी ने ट्रंप के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा. सीएम ने कहा कि इतना ही नहीं, बल्कि जब ट्रंप ने हमारे देश की वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाया था, तब भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सीएम ने कहा कि देश में हमने कुछ ऐसे शासक देखे हैं, जो विनम्र सेवक बन जाते हैं.
कंगना रनौत ने राहुल गांधी को बताया ‘कलंक’, कहा- वह हर जगह देश को…
2 Oct, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला किया है। कंगना रनौत ने राहुल गांधी को एक कलंक (Stigma) बताया है। सांसद कंगना ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी हर जगह जाकर भारत को बदनाम करते हैं।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा- “वह एक कलंक हैं। सब जानते हैं कि वह हर जगह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आलोचना कर रहे हैं। अगर वह देश की आलोचना कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, यहां के लोग ईमानदार नहीं हैं, इन सब बातों से, वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं। अगर वह यही कहना चाहते हैं, तो इसीलिए मैं उन्हें कलंक कहती हूं। वह हमेशा देश को शर्मसार करते हैं। देश को भी उन पर शर्म आती है।”
क्यों है केदारनाथ का शिवलिंग अलग? पांडवों की मुक्ति से जुड़ी कहानी
चमत्कारी धाम का रहस्य! दक्षिण में बसे इस खाटू श्याम मंदिर की महिमा
शनि की उल्टी चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों को मिलेगा धन और प्यार
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
