राजनीति
BMC चुनाव से पहले BJP में शामिल हो सकते हैं NCP के तीन पूर्व MLA
23 Oct, 2025 11:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर जिले (Solapur district) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) (Nationalist Congress Party – Ajit Pawar faction) के तीन पूर्व विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP) में शामिल होने की अटकलों से पवार खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है। पार्टी ने सोलापुर जिले में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी नेता और राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे (Dattatreya Bharana) को मंगलवार को जिले के प्रमुख नेताओं से चर्चा करने और उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने के लिए भेजा है।
हाल ही में राकांपा नेता और पूर्व विधायक राजन पाटिल, पूर्व विधायक यशवंत माने और माढा विधायक बबनराव शिंदे के पुत्र रणजीतसिंह शिंदे ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की एक तस्वीर वायरल होने के बाद अफवाहें फैल गई हैं कि तीनों भाजपा में शामिल होने वाले हैं। शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस संदर्भ में मंत्री दत्तात्रेय भरणे का सोलापुर दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस बीच सोलापुर जिले के संरक्षक मंत्री एवं भाजपा नेता जयकुमार गोरे ने पत्रकारों को बताया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ शुरू हो गया है और जिले में जल्द ही दिवाली के पटाखे गूंजने लगेंगे। महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि ये दलबदल भाजपा की रणनीति का हिस्सा हैं।
महागठबंधन बिहारवासियों को आर्थिक न्याय देने का काम करेगा – राजद नेता तेजस्वी यादव
23 Oct, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने दावा किया कि महागठबंधन (Grand Alliance) बिहारवासियों को आर्थिक न्याय देने का (To provide Economic Justice to the People of Bihar) काम करेगा (Will Work) । उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो सभी संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाएगा ।
पटना में बुधवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों के पुराने ऋण पर ब्याज को भी माफ किया जाएगा तथा कम्युनिटी मोबिलाइजर के तौर पर कार्य करने वाली महिलाओं को भी स्थायी किया जाएगा और वेतन को 30 हजार रुपये किया जाएगा। इसके अलावा, अगले दो सालों तक मुफ्त ऋण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदियों का पांच लाख का बीमा कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने माई बहिन मान योजना की घोषणा का भी जिक्र किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि संविदा कर्मियों का दिन भर शोषण किया जाता है, बिना कारण बताए उनकी सेवा खत्म कर दी जाती है, उन्हें कभी भी बाहर कर दिया जाता है। हर महीने उनके पारिश्रमिक से 18 प्रतिशत जीएसटी काटा जाता है। उनके पास जॉब सिक्योरिटी नहीं होती। सरकार में बैठे हुए लोग कमीशनखोरी कर रहे हैं। वे संविदा कर्मियों का पैसा खा रहे हैं। बिहार के सभी संविदा कर्मियों को स्थाई करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में जीविका दीदियों का शोषण होता रहा है। उन्हें सभी सरकारी कार्यों में लगाया जाता है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलता। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी काम कर के दिखाया है और आगे भी कर के दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। लोग भ्रष्टाचार और अपराध से त्रस्त हैं। पलायन, गरीबी, बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने महागठबंधन में किसी भी तरह के विवादों से इनकार करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है।
महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है, बिहार में सभी चीजें स्मूथली चल रही हैं – वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत
23 Oct, 2025 09:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Senior Congress leader Ashok Gehlot) ने कहा कि महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है (There is no dispute in the Grand Alliance), बिहार में सभी चीजें स्मूथली चल रही हैं (Everything is going smoothly in Bihar) ।
पटना में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के बिहार पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इतने बड़े गठबंधन में पांच-दस सीटों पर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। किसी भी प्रदेश में अगर गठबंधन होगा तो कुछ सीटों पर ऐसी स्थिति आती है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर जो भी असमंजस की स्थिति है, वह स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच-दस सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं और स्थानीय परिस्थिति भी होती है। इसे बड़े रूप में देखने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। बिहार में कई ऐसी सीटें हैं जहां पर महागठबंधन में शामिल दो दल अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। महागठबंधन में शामिल दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती रही और उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर दिया।
बताया जा रहा है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन महागठबंधन के घटक दलों द्वारा 256 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए गए हैं। राजद ने जहां 143 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, वहीं कांग्रेस ने 61 उम्मीदवार घोषित किए हैं। विकासशील इंसान पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में प्रत्याशी उतार दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह
23 Oct, 2025 08:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार चुनाव (Bihar elections) को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं, सभी पार्टियां चुनाव प्रचार (election campaign) में लगी हुई हैं, इस बीच पार्टियों के अंदर नेताओं के बीच चल रहे मनमुटाव की खबरें में जमकर सामने आ रही हैं. टिकट बंटवारे से नाराज छपरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष (Congress District President in Chhapra) ने इस्तीफा दे दिया है.
जानकारी के अनुसार, छपरा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बच्चू प्रसाद बीरू ने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थे. ऐसे में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया और पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है. चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष का इस्तीफा कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है.
लोकपाल ऑफ इंडिया की तरफ से 7 लग्जरी कारों के टेंडर पर पी चिदंबरम ने उठाए सवाल
22 Oct, 2025 11:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ काम करने वाली संस्था लोकपाल ऑफ इंडिया (Lokpal of India) इन दिनों अपने लग्जरी कार टेंडर (Luxury Car Tender) को लेकर सुर्खियों में है. लोकपाल ने अपने सात सदस्यों के लिए 7 BMW कारों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है, जिनकी प्रति कार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस कदम पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
इस फैसले के बाद विपक्ष ने लोकपाल की मंशा पर सवाल उठाए हैं. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “जब सुप्रीम कोर्ट के माननीय जजों को सेडान कारें दी जाती हैं, तो लोकपाल अध्यक्ष और छह सदस्यों को BMW कारों की क्या जरूरत है? जनता के पैसे से इतनी महंगी कारें क्यों खरीदी जा रही हैं? मुझे उम्मीद है कि लोकपाल के कुछ सदस्य इन कारों को लेने से इनकार करेंगे.”
चिदंबरम के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लोकपाल पर तंज कसते हुए कहा, “यह विडंबना है कि जो संस्था ईमानदारी और सादगी की मिसाल होनी चाहिए, वही अब विलासिता की दौड़ में शामिल हो गई है.” उन्होंने लोकपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि अब तक 8,703 शिकायतें लोकपाल को मिली हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 24 मामलों में जांच शुरू हुई है. हालांकि अभी तक सरकार या लोकपाल की ओर से इस विवाद पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और अंतिम खरीद का निर्णय अभी नहीं हुआ है.
बिहार में महागठबंधन को एक और झटका, मोहनिया से आरजेडी के श्वेता सुमन का नामांकन रद्द
22 Oct, 2025 09:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में महागठबंधन (Grand Alliance) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चुनाव आयोग (election Commission) ने कैमूर जिले की मोहनिया (Mohania) विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी श्वेता सुमन (Shweta Suman) का नामांकन रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने श्वेता सुमन को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन अमान्य करार दिया है.
श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं. बीजेपी का आरोप था कि श्वेता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं और बिहार की किसी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां का मूल निवासी होना जरूरी है.
चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर गौर किया और श्वेता सुमन के डॉक्यूमेंट्स की जांच की. जांच में पाया गया कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था. हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना.
जब कोई नेता खुद मैदान में उतरने से कतराता है तो…’, प्रशांत किशोर पर चिराग पासवान ने साधा निशाना
22 Oct, 2025 07:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव न लड़ने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान ने कहा कि अगर आप आगे आकर नेतृत्व नहीं कर सकते तो पार्टी आप पर विश्वास कैसे करेगी? प्रशांत जी का फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ देगा.”
उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई नेता खुद मैदान में उतरने से कतराता है, तो कार्यकर्ताओं में निराशा फैलती है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपने बयान में प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की राजनीतिक रणनीति (Political Strategy) पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता के बीच रहना भी है.
बिहार चुनाव में हो गया बड़ा खेल, तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के सामने उतारा उम्मीदवार
22 Oct, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाजीपुर: बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है लालू परिवार (Lalu Family) की राजनीति के भीतर की हलचल और खुलकर सामने आ रही है. अब वैशाली जिले की राघोपुर सीट (Raghopur seat) पर एक ऐसा मुकाबला बनने जा रहा है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. आरजेडी नेता (RJD Leader) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सामने उनके ही बड़े भाई तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने प्रेम कुमार यादव को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है. यह फैसला न सिर्फ राजनीतिक रूप से बल्कि पारिवारिक दृष्टि से भी बड़ा झटका माना जा रहा है.
जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार प्रेम कुमार यादव ने राघोपुर से अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वह इस सीट के स्थानीय निवासी हैं, जबकि तेजस्वी यादव बाहरी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी का जनता से संपर्क कमजोर है और वे जमीन से कट चुके हैं. प्रेम कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-हम जनता के बीच से आते हैं. मैं पहले तेजस्वी यादव की पार्टी में था, लेकिन अब नहीं हूं, क्योंकि वहां आम कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती. तेजस्वी जी के चारों ओर धनबल और चापलूसों का घेरा है.
उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी नेता तक पहुंचना मुश्किल हो जाए तो जनता उससे दूरी बना लेती है. प्रेम कुमार यादव ने लालू प्रसाद यादव की सहजता का उदाहरण देते हुए कहा कि-लालू जी का दरवाजा हमेशा खुला रहता था, वे हर किसी से मिलते थे, लेकिन आज हालात बदल गए हैं. प्रेम कुमार ने कहा- राघोपुर अब केवल परिवार की राजनीति का प्रतीक नहीं रहेगा, बल्कि जन की आवाज बनेगा. बताया जाता है कि प्रेम कुमार यादव स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों और युवाओं के बीच सक्रिय चेहरा रहे हैं. वे लंबे समय से रोजगार, शिक्षा और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहे हैं.
तेज प्रताप यादव ने अपने भाई के खिलाफ इस सीट पर प्रत्याशी खड़ा कर राजद परिवार की अंदरूनी खींचतान को फिर सुर्खियों में ला दिया है. राघोपुर सीट लालू परिवार का पारंपरिक गढ़ रही है, जहां से राबड़ी देवी और बाद में तेजस्वी यादव ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में तेज प्रताप का यह कदम राजनीतिक तौर पर ‘परिवार के भीतर विद्रोह’ के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी के भीतर यह चर्चा भी है कि अगर राघोपुर में मुकाबला कांटे का हुआ तो इसका मनोवैज्ञानिक असर पूरे बिहार की सियासत पर पड़ सकता है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड का एक हिस्सा
22 Oct, 2025 03:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर (हेलिकॉप्टर) हादसे का शिकार हो गया है. केरल के पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम में लैंडिग के दौरान हेलिपैड का थोड़ा सा हिस्सा नीचे धंस गया. यह देख मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुई जगह से तुरंत बाहर निकाला. गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर हादसे का शिकार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल दौरे पर हैं. इस दौरान 22 अक्टूबर को पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम में बने हेलिपैड में उनके चॉपर की लैंडिंग के दौरान हेलिपैड का कुछ थोड़ा सा नीचे धंस गया. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जवान हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से बाहर निकालने के लिए धक्का लगा रहे हैं.
खराब मौसम के कारण चुना गया ये हेलिपैड
इस हादसे और लापरवाही को लेकर बड़े सवाल खड़े गए हैं. वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि इस स्टेडियम को आखिरी समय में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए चुना गया था. ऐसे में मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया. इससे पहले विमान को पंबा के पास निलक्कल में उतारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण जगह में बदलाव किया गया और हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए स्टेडियम का फैसला किया गया. जानकारी के मुताबिक जिस हैलीपैड पर ये हादसा हुआ वह नया है. हेलिकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद वह गड्ढे बन गए हैं.
केरल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों केरल दौरे पर हैं. वह 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं. 22 अक्टूबर यानी आज वह सबरीमला मंदिर जाने वाली हैं. इसके बाद वो गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. साथ ही वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी.
बिहार चुनाव से बाहर हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और RJD पर धोखा देने का आरोप
22 Oct, 2025 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से बाहर हो गई है. झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने महागठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस और आरजेडी पर धोखा देने का आरोप लगाया है. मंत्री ने कहा कि झामुमो इसका बदला जरूर लेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अब न तो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी और न ही महागठबंधन के किसी भी प्रत्याशी के प्रचार में भाग लेगी. माना जा रहा है कि आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन महागठबंधन से इसका बदला लेंगे.
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया. इन दोनों दलों ने उनके साथ राजनीतिक चालबाजी कर चुनावी मैदान में उतरने से रोका है. यह जेएमएम का नहीं, बल्कि झारखंड की जनता और आदिवासी जनता का अपमान है. उन्होंने कांग्रेस और राजद पर कांग्रेस पर राजनीतिक धोखा और अपमान करने का आरोप लगाया है.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने आरेजेडी को सम्मान दिया था. उनकी पार्टी के विधायक को अपनी सरकार में मंत्री बनाया है. आरजेडी को हर सम्मान से नवाजा गया, लेकिन उन्हें इसका सिला नहीं मिला. राजद ने बिहार में उन्हें न तो सम्मान दिया और न ही उचित सीटें दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जानबूझकर जेएमएम को चुनाव से दूर रखने के लिए चाल चली है.
मंत्री ने कहा कि 2019 में राष्ट्रीय जनता दल का झारखंड में एक ही विधायक था, फिर भी हमने उसे सम्मान दिया. आज चार विधायक होने के बाद भी उन्हें सरकार में जगह दी गई. इसके बाद भी उनके साथ राजद ने इस तरह बर्ताव किया. राजद ने बड़े ही शातिर तरीके से झारखंड मुक्ति मोर्चा को बिहार विधानसभा चुनाव से बाहर होने पर मजबूर किया है. आने वाले दिनों में राजद को इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी होगी.
जेएमएम के बिहार विधानसभा चुनाव से बाहर होने के बाद महागठबंधन में दरार एक बड़ी दरार पड़ गई है. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट कहा कि अब पार्टी बिहार में महागठबंधन से अलग होकर अपनी राजनीतिक रणनीति बनाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी गठबंधन पर दोबारा समीक्षा की जाएगी. यह दोहरी नीति अब नहीं चलेगी. एक तरफ झारखंड में हमारी ताकत से सरकार चले और दूसरी तरफ बिहार में हमें धोखा दिया जाए. अब यह स्वीकार नहीं किया जाएगा. बिहार में धोखा देने वालों को भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
बिहार विधानसभा चुनाव में JMM के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि पार्टी ने मात्र दो दिन पहले अपने केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के माध्यम से 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. फिर आखिर एकाएक ऐसा क्या हुआ जो इन्हें इस तरह का फैसला लेना पड़ा.
उमा भारती ने जताई 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा… इस सीट का लिया नाम..
22 Oct, 2025 10:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झांसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। भारती ने रविवार को दोहराया कि अगर पार्टी कहेगी तो वह 2029 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ेंगी, इस दौरान उन्होंने यूपी की एक सीट का भी नाम लिया है, जहां से वो चुनाव लड़ना चाहती हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो अभी राजनीति से दूर नहीं हुई हैं।
उमा भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैंने ललितपुर के आत्मीय मीडियाकर्मियों से कहा है कि यदि पार्टी कहेगी तो 2029 का चुनाव जरूर लड़ूंगी, लेकिन मैं सिर्फ झांसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा के केंद्रीय एवं मध्य प्रदेश नेतृत्व को भी टैग किया है।
भारती ने शनिवार को ललितपुर में कहा था कि मैं सिर्फ झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी। बुंदेलखंड मेरा भावनात्मक घर है और वहां की जनता से मेरा गहरा नाता है। अगर पार्टी कहेगी, तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी। उमा भारती 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने इसी साल अगस्त में कहा था कि वह अभी राजनीति से दूर नहीं हुई हैं और समय आने पर चुनावी मैदान में उतरेंगी। भाजपा पिछले तीन लोकसभा चुनावों से लगातार झांसी सीट से विजयी रही है। वर्तमान में भाजपा के अनुराग शर्मा इस सीट से लगातार दूसरी बार सांसद हैं।
RSS पर बैन की बात पर भड़के नितेश राणे, बोले- “ऐसे सैकड़ों सिद्दारमैया भी जन्म लें तब भी…”
22 Oct, 2025 09:51 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । सनातन के खिलाफ सोचने के लिए और आरएएस (RSS) पर प्रतिबंध लगाने के लिए ऐसे सैकड़ों सिद्दारमैया (Siddaramaiah) को जन्म लेना होगा। यह बातें महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे (Maharashtra Minister Nitesh Rane) ने कही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा। सनातन धर्म इतना महान है कि यह सभी को ठीक कर देगा। नितेश राणे उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें सिद्दारमैया ने लोगों को सनातनियों की संगत से दूर रहने के लिए कहा है। बताया जाता है कि कर्नाटक के सीएम ने यह भी कहा है कि आरएसएस से सावधान रहने की जरूरत है।
बता दें कि शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को सनातनियों से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के वैचारिक केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लोगों को बचकर रहना चाहिए। सिद्दारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि इन संगठनों ने बीआर अंबेडकर और उनके नेतृत्व में बने संविधान का विरोध किया था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह
22 Oct, 2025 08:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार चुनाव (Bihar elections) को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं, सभी पार्टियां चुनाव प्रचार (election campaign) में लगी हुई हैं, इस बीच पार्टियों के अंदर नेताओं के बीच चल रहे मनमुटाव की खबरें में जमकर सामने आ रही हैं. टिकट बंटवारे से नाराज छपरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष (Congress District President in Chhapra) ने इस्तीफा दे दिया है.
जानकारी के अनुसार, छपरा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बच्चू प्रसाद बीरू ने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थे. ऐसे में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया और पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है. चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष का इस्तीफा कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है.
बिहार में रोजगार क्रांति: नीतीश कुमार ने किया 1 करोड़ नई नौकरियों का ऐलान
22 Oct, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास और भविष्य के रोजगार लक्ष्यों (Employment Goals) को लेकर बड़ा दावा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के 20 साल के सुशासन की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमने तय किया है कि अगले 5 वर्षों में हम 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के कार्यकाल की तुलना पिछली सरकारों से करते हुए कहा कि उनकी सरकार लगातार विकास कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार 20 साल से लगातार विकास के काम में लगी हुई है, लेकिन हमें याद करना चाहिए कि हमसे पहले जो सरकार थी, उसकी क्या हालत थी। लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में इतना टकराव था। शिक्षा की भी यही हालत थी। सड़कें बहुत कम थीं और बिजली बहुत कम घरों में उपलब्ध थी, लेकिन जब हमें मौका मिला तो हमने सबके लिए काम किया। अब किसी तरह के डर या भय का माहौल नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है।”
PM मोदी का राष्ट्र के नाम पत्र, राम मंदिर-ऑपरेशन सिंदूर-नक्सलवाद और GST का जिक्र
21 Oct, 2025 07:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दीपावली (Dipawali) के शुभ अवसर पर देशवासियों (Countrymen) के नाम एक पत्र (Letter) लिखा. जिसमें दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कई बातें कही है. पीएम ने देशवासियों को दीपावली के अवसर पर लिखे पत्र में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के बाद दूसरी दिवाली और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता का जिक्र किया.
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मर्यादा का पालन किया और अन्याय का बदला लिया. प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में नक्सलवाद के खात्में का जिक्र किया और कहा की दूर दराज के कई हिस्सों में सालों बाद पहली बार दिवाली मनाई जा रही है. पीएम ने हाल के सालों में नक्सल को खत्म करने के लिए किए गए सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में जीएसटी दरों में गिरावट, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को बढ़ावा देने का भी जिक्र किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि ऊर्जा और उत्साह से भरे इस पावन पर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद यह दूसरी दीपावली है. भगवान श्री राम हमें धर्म का पालन करना सिखाते हैं और अन्याय से लड़ने का साहस भी देते हैं. इसका जीता जागता उदाहरण हमने कुछ महीने पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारत ने न केवल धर्म का पालन किया, बल्कि अन्याय का बदला भी लिया.
पीएम मोदी ने बताया कि यह दीपावली इसलिए खास है क्योंकि पहली बार देश भर के कई जिलों में, जिनमें दूरदराज के इलाके भी शामिल हैं, दीप जलाए जाएंगे. ये वो जिले हैं जहां नक्सलवाद और माओवादी आतंकवाद को जड़ से खत्म कर दिया गया है. हाल के दिनों में हमने कई लोगों को हिंसा का रास्ता छोड़कर, हमारे देश के संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए, विकास की मुख्यधारा में शामिल होते देखा है. इसके अलावा उन्होंने देश के आर्थिक बदलाव, GST दरों में कमी और विकास जैसे मुद्दों का जिक्र किया और NDA सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
