राजनीति
अरविंद केजरीवाल की सलाह: "राजनीति भूलो, अपने परिवार के बारे में सोचो"
1 Feb, 2025 11:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात एक कट्टर BJP समर्थक से हुई थी. उसने पूछा अरविंद जी, अगर आप हार गए तो क्या होगा? मैंने भी मुस्कुराते हुए पूछा कि अगर मैं हार गया तो आपका क्या होगा? मैंने पूछा कि आपके बच्चे कहां पढ़ने जाते हैं, तो उसने कहा कि सरकारी स्कूल में, क्योंकि अब स्कूल अच्छे हैं और शिक्षक भी अच्छे हैं. फिर मैंने पूछा कि BJP शासित किस राज्य में स्कूल हमसे अच्छे हैं, तो उसने कहा कि कोई नहीं. मैंने कहा कि अगर मैं यह चुनाव हार गया तो मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं के लिए मुफ्त बसें और अच्छी शिक्षा ये सब चीजें बंद हो जाएंगी.
AAP को वोट दें, परिवार के लिए सोचें
इस पर आपको करीब 25,000 रुपये खर्च करने होंगे. मैंने उससे कहा कि राजनीति और BJP को भूल जाओ और परिवार के बारे में सोचो. उसने कहा मैं इस चुनाव में आपको वोट दूंगा लेकिन, BJP को नहीं छोड़ूंगा. मैं सभी BJP समर्थकों से अपील करता हूं कि अगर BJP की सरकार आती है तो हमारी सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी. इस पर आपको करीब 25,000 रुपये खर्च करने होंगे, क्या आपके पास इतना पैसा है? क्या आप इसे वहन कर सकते हैं हार? मुझे ऐसा नहीं लगता. आपका भाई होने के नाते है मैं आपसे इस चुनाव में AAP को वोट देने की अपील करता हूं. BJP छोड़ना या न छोड़ना आपकी मर्जी है, लेकिन इस चुनाव में हमें वोट दें.
मेरे हारने से फ्री सुविधाएं बंद हो जाएंगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP समर्थक ने कहा कि मेरी सैलरी एक लाख रुपए है लेकिन उसमें भी गुराजा बहुत ही मुश्किल से हो पाता है. तो जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उसे सुझाव दिया कि राजनीति भूल जाओ और अपनी सोचो, क्योंकि मैं चला जाऊंगा तो सारी फ्री की चीजें बंद हो जाएंगीं. ये सोचो कि अगर केजरीवाल हार गया तो तुम्हारा क्या होगा? अरविंद केजरीवाल ने बताया कि BJP समर्थक संतुष्ट हो गया और उसने कहा कि सर इस बार के चुनाव में मैं आपको वोट दे दूंगा, लेकिन मैं BJP नहीं छोडूंगा. ऐसी स्थिति में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने भी मुस्कुराकर जवाब दिया कि भाई जैसी तेरी मर्जी.
केजरीवाल मोदी की तरह आरक्षण के खिलाफ हैं : राहुल गांधी
31 Jan, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रीय राजधानी की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा। इसे लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर पहुंच चुका है। पीएम नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को आरक्षण, गरीबों,दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताया है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि केजरीवाल यह साफ-साफ क्यों नहीं कहते कि वह दिल्ली में जाति जनगणना करवाएंगे और आरक्षण को 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाएंगे? मैं गारंटी देता हूं कि केजरीवाल ऐसा नहीं कहेंगे, क्योंकि वो भी मोदी की तरह आरक्षण के खिलाफ हैं, गरीबों के खिलाफ हैं, दलितों के खिलाफ हैं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं।
सांसद सोनिया गांधी ने के बयान पर भाजपा ने उन्हें निशाने पर लिया
31 Jan, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बड़ा बयान दिया है। इस पर भाजपा ने उन्हें निशाने पर लिया है।
खबरों के अनुसार, संसद के बाहर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि अभिभाषण के अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण को बोरिंग बताया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपति का अपमान करार दिया।
खबरों के अनुसा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में बताया दिया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान बोल दिया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता।
देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल पर किया तीखा हमला
31 Jan, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा की केजरीवाल ने समाजसेवी अन्ना हजारे को धोखा दिया है उनकी उंगली पकडकर चले और उन्ही को धक्का देकर उस वक्त खुद मुख्यमंत्री बन बैठे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ इसमें डुबकी लगाएंगे। मगर दिल्ली का पानी पहले के मुकाबले अब और गंदा हो गया है। अब उन्हे यमुदना के गंदे पानी में डुबकी लगाकर प्राश्यिचत करना चाहिए।
बलबीर नगर की एक रैली में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने यमुना प्रदूषण को लेकर आप नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ इसमें डुबकी लगाएंगे और वोट मांगेंगे। लेकिन यमुना का पानी पहले से भी ज्यादा गंदा है। अरविंद केजरीवाल जी अभी अपने मंत्रिमंडल के साथ चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो और दिल्ली से अलविदा हो जाओ। यही दिल्ली की जनता आपसे कह रही है।
फडणवीस ने केजरीवाल पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए अन्ना हजारे को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा, दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल के दस साल के शासन को देखा है। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली आए थे, तो वे अन्ना हजारे का हाथ और उंगली पकड़कर आए थे और कह रहे थे कि भ्रष्टाचार को खत्म करना है। दिल्ली को सजाना है, ऐसी बातें कह रहे थे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने कब अन्ना हजारे को भी धक्का दे दिया और दिल्ली की कुर्सी (सीएम सीट) पर आकर बैठ गए। मैं महाराष्ट्र से हूं और मैं हमेशा अन्ना हजारे से मिलता हूं, जो कहते हैं कि अगर देश में सबसे बेईमान व्यक्ति कोई होगा, तो वह केजरीवाल होगा।
सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं: संजय राउत
31 Jan, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। राउत ने कहा कि हालांकि शिवसेना (यूबीटी) के भीतर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के कुछ सदस्य भी ऐसी ही भावनाएं रख सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों को न केवल खारिज किया बल्कि आईना भी दिखा दिया। दिल्ली में पत्रकारों के एक सवाल पर फडणवीस ने कहा कि सामान्य बैठकों को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। राउत के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा, किसी को भी इतना भोला नहीं होना चाहिए... लोग प्रीतिभोज में मिलें और गठबंधन बन जाए या दल करीब आ जाएं।
यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना (उबाठा) के नेता भी भाजपा के साथ गठबंधन करने की यही भावना रखते हैं, राउत ने कहा, हो सकता है। हम भाजपा के कुछ नेताओं की वजह से एमवीए के साथ गए। आपने हमारी पार्टी को विभाजित कर दिया और एकनाथ शिंदे को वह दे दिया जिसकी हम मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमने पहले भी कई बार इस तरह की चर्चा की है। हालांकि शिवसेना (उबाठा) में अभी तक ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। इस तरह की बयानबाजी उस वक्त शुरु हुई जब ठाकरे के सहयोगी और विधान परिषद सदस्य मिलिंद नार्वेकर एवं भाजपा के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बीच बुधवार रात विधायक पराग अलवानी की बेटी के विवाह समारोह में शिवसेना प्रमुख की मौजूदगी में हुई कुछ हंसी-मजाक वाली बातचीत के बाद आई है। भाजपा के अलवानी मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र विले पार्ले से तीन बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि ठाकरे के अलवानी के साथ अच्छे संबंध हैं। राउत ने कहा कि भाजपा में कई लोग पाटिल की स्वर्णिम क्षण वाली भावनाओं को साझा करते हैं। उन्होंने कहा, मुझे संदेह है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना कितने समय तक भाजपा के साथ रहेगी। हम इंतजार करो और देखो की स्थिति में हैं।
जहर मामले में घिरे केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप
31 Jan, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। यमुना में जहर मिलाए जाने के आरोप में घिरे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बीजेपी के खिलाफ एक्शन नहीं ले रहा है और सिर्फ उन्हें नोटिस जारी कर रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया केजरीवाल ने सीधे राजीव कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रिटायरमेंट के बाद नौकरी के लिए मोदी के आसपास घूम रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम पैसा बांटा जा रहा है। पत्रकारों ने कहा कि पैसा बंट रहा है, जूते बंट रहे हैं। कहां हैं राजीव कुमार जी। उनको दिखाई नहीं दे रहा। हमने चिट्ठी लिखी तो जवाब आया कि इसका कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में गुंडागर्दी चल रही है। लोगों का जीना हराम हो चुका है। कहां हैं राजीव कुमार जी। आतिशी और भगवंत मान गए उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है, 30 फीसदी दिल्ली को पानी नहीं मिल रहा है, क्योंकि अमोनिया आ रहा है। दिल्ली में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है इस पर कोई ऑर्डर नहीं।
केजरीवाल ने गुरुवार को भी राजीव कुमार को लेकर इसी तरह की टिप्पणियां की थी। उन्होंने यहां तक कहा कि राजीव कुमार चाहें तो दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें। केजरीवाल ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे को लेकर वह चुनाव आयोग के सवालों का सामना कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें अपनी बात को साबित करने के लिए सबूत देने को कहा है।
कांग्रेस ने 90 के दशक में दलितों-पिछड़ों की अनदेखी की : राहुल गांधी
31 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 1990 के दशक में कांग्रेस ने दलितों, वंचितों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी की। पार्टी इनके हितों की उस तरह रक्षा नहीं कर पाई जैसे करनी चाहिए थी। राहुल ने कहा, अगर कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों का भरोसा बनाए रखा होता, तो कभी आरएसएस सत्ता में नहीं आती।
दिल्ली के गालिब ऑडिटोरियम में दलित इन्फ्लुएंसर्स के एक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी में आंतरिक क्रांति लाएंगे। दलितों व पिछड़ों को संगठन से जोड़ेंगे। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व वंचितों का समग्र विकास होना चाहिए। केवल राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधित्व से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि संस्थानों और कॉरपोरेट जगत में इनकी उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित कर ही तरक्की संभव है। राहुल ने कहा, इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों का पूरा भरोसा हासिल था, लेकिन 1990 के दशक में लगातार इसमें कमी आती गई। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है। गौरतलब है कि 1991 से 95 तक प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की सरकार थी।
बयान से नुकसान हो सकता है पर सच है
राहुल ने कहा कि इस बयान से उन्हें नुकसान हो सकता है, पर वह सच स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सिस्टम में उन्हें न्याय नहीं मिलेगा क्योंकि भाजपा और आरएसएस ने पूरे सिस्टम को नियंत्रित कर लिया है। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरक्षण विरोधी बताया।
चिराग ने कहा-आयोग को इतना यकीन था तो एक केंद्र परीक्षा का आदेश क्यों दिया?
31 Jan, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। पीएम मोदी के हनुमान और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पिछले महीने हुई बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा को रद्द करने की अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन किया है। चिराग ने कहा कि उन्हें परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के बारे में उनके करीबी रिश्तेदारों से पता चला है, जो परीक्षा में शामिल चार लाख अभ्यर्थियों में शामिल हैं। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का हिस्सा है।
चिराग से जब 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पर उनके रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के कई सदस्यों, भतीजी और एक भतीजे ने भी परीक्षा दी थी। उनसे परीक्षा में हुई चूक के बारे में जाना है। चिराग ने कहा कि उन्हें बताया गया कि कई केंद्रों पर, प्रश्नपत्र पर्याप्त संख्या में नहीं थे। इसलिए, इन्हें आधिकारिक तौर पर परीक्षा शुरू होने के बाद छापा गया।
केंद्रीय मंत्री चिराग ने दावा किया कि कुछ ही समय बाद ये प्रश्नपत्र व्हाट्सएप और‘एक्स’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर सभी के लिए उपलब्ध हो गए थे। उन्होंने इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने के लिए बीपीएससी अधिकारियों की आलोचना की और पूछा कि अगर आयोग को इतना यकीन था कि सब कुछ ठीक है, तो उसने एक केंद्र के लिए फिर से परीक्षा का आदेश क्यों दिया?
पिछले महीने राज्य के 911 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बापू परीक्षा केंद्र भी शामिल है, जहां 12 हजार अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा देने का आदेश दिया गया था। चिराग पासवान इस बात से हैरान थे कि इस महीने की शुरुआत में 22 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अन्य अभ्यर्थियों की इस दलील का पूरी तरह से समर्थन देते हैं कि उन्हें समान अवसर नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सिर्फ एक या दो केंद्रों के लिए नहीं बल्कि पूरी परीक्षा रद्द कर देनी चाहिए और नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। बीपीएससी को यह तय करना चाहिए कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जाए। मैंने पहले भी यह राय व्यक्त की है और जब तक युवाओं की आवाज नहीं सुनी जाती, मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।
कांग्रेस और बीजेपी के बीच प्यार बहुत बढ़ गया :केजरीवाल
31 Jan, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की नीयत काम करने की नहीं है। मैं काम करता हूं, वे गाली देते हैं, इसलिए मैं लोगों से कहता हूं, 5 फरवरी को वोट डालने से पहले सोच लेना कि जनता का हित करने वाली पार्टी कौन है?केजरीवाल ने कहा, मैं, किसी का नाम नहीं लेता। वे लोग कहते केजरीवाल...है। दिल्ली की जनता काम वाली पार्टी को सरकार में देखना चाहती है। मेरा मानना है कि दिल्ली में मुफ्त की सेवा बंद कर दी जाएगी।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस बीजेपी के साथ काम कर रही है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बहुत प्यार बढ़ा है। यमुना जी के पानी को लेकर कहा, हरियाणा के सीएम पानी पीने गए थे। वहां का पानी नहीं पी सके। पीएम मोदी यमुना का पानी पीकर दिखाएं। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के भविष्य पर कहा कि गठबंधन बनते टूटते रहते हैं। हमारे लिए देश जरूरी है। दिल्ली पैसे वाले सेठ की पार्टी है। आप गरीबों की पार्टी है। बीजेपी लोगों का पैसा बड़े-बड़े उद्योगपति को दे रही है। उन्होंने ये कहा कि एक उद्योगपति को 47 हजार करोड़ का कर्ज दे दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कर रहे प्रगति यात्रा
31 Jan, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका पहुंच रहे है। सीएम बांका के रजौन प्रखंड के तहत उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक व ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करने वाले है। इसके अलावा वे थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण करने वाले है। मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश का हेलीकॉप्टर दो फरवरी को सुबह 11 बजे उन्नति ग्राम बाबरचक के हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11:05 में वे हैलीपेड से वाहन द्वारा उन्नति ग्राम जाएंगे। उन्नति ग्राम का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री 11:33 में हैलीपेड के लिए प्रस्थान करने वाले है। इसके बाद 11:40 बजे ओढ़नी डैम के लिए उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। वे 11:55 बजे ओढ़नी डैम स्थित हैलीपेड पर उतरकर 12 बजे हैलीपेड से वाहन द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट के लिए निकल जाएंगे।
सीएम नीतीश का 12:05 बजे ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट पर आगमन होगा। वे यहां उद्घाटन करने के अलावा जिले की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने वाले है। वे 12:20 बजे वाहन से ओढ़नी डैम के हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर, फिर 12:30 बजे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले है। 12:45 बजे वे राजपुर के हैलीपेड पर उतरने और 12:50 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि का अवलोकन एवं उद्घोषणा करने वाले है। वहीं 12:53 बजे राज्य उच्च पथ 25 स्थित पुलिस केंद्र बांका के मुख्य द्वार के लिए वाहन से प्रस्थान होगा। मुख्यमंत्री का 12 बजकर 58 मिनट पर पुलिस केंद्र बांका में आगमन होगा। वे अमरपुर-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राज्य उच्च पथ 25 के चौड़ीकरण के कार्य का अवलोकन करने का भी उनका कार्यक्रम है। इसके बाद वे दोपहर 1:03 बजे जिला अतिथि गृह बांका के लिए वाहन से प्रस्थान होगा। 1:10 बजे उनका जिला अतिथि गृह में आगमन होगा इसके पश्चात वे अल्प विश्राम होगा। 1:57 बजे वाहन द्वारा समाहरणालय सभागार के लिए प्रस्थान और 2 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले है। तीन बजे मुख्यमंत्री वाहन के जरिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के निकट स्थित हैलीपेड के लिए प्रस्थान करने वाले है।
आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
31 Jan, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला को जीत मिली है। मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी प्रत्याशी हरप्रीत कौर को 19 वोट मिले, जो बहुमत का आंकड़ा है। कुल 36 वोट पड़े थे। बीजेपी के 16 पार्षद हैं, इसके बाद आप-कांग्रेस के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी मेयर बनवा दिया। चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। सदन में कुल 35 पार्षद थे, जबकि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का भी एक वोट था। आप-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी ने मेयर का चुनाव जीता है।
चुनाव आयोग केजरीवाल के यमुना में जहर वाले पानी के जवाब से संतुष्ट नहीं
30 Jan, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल घिर गए हैं। एक तरफ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने भी केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को सबूतों के साथ जवाब देने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने उनसे पांच सवाल भी किए हैं। उन्हें 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक इन सवालों का जवाब देना है।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया था। उन्होंने कहा कि यदि इस पानी को दिल्ली जल बोर्ड के इंजनीयर्स ने नहीं रोका होता तो नरसंहार हो जाता। बीजेपी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल से जवाब मांगा। केजरीवाल के जवाब के बाद चुनाव आयोग ने एक बार फिर उनसे सवाल पूछे हैं।
चुनाव आयोग ने केजरीवाल के जवाब पढ़ने के बाद कहा कि वह यमुना में अमोनिया बढ़ने के मुद्दे को नदी में जहर मिलाए जाने के अपने आरोप के साथ ना मिलाएं। आयोग ने कहा कि आपने अपने जवाब के साथ तथ्य और सबूत पेश नहीं किए हैं। यमुना में अमोनिया के ज्यादा स्तर के जरिए अपने बयान को उचित ठहराने की कोशिश की है। आयोग ने कहा कि प्रथम दृष्टया उनके आरोप समूहों के बीच दुश्मनी और अव्यवस्था फैलाने वाले हैं।
आयोग ने कहा है कि उनके जैसी शख्सियत के व्यक्ति को ऐसे बयानों के दुष्प्रभाव बताने की जरुरत नहीं है। केजरीवाल को एक और मौका देते हुए उनसे सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों में हरियाणा सरकार की ओर से यमुना नदी में किस प्रकार का जहर मिलाया गया? मात्रा और प्रकृति, जहर का पता लगाए जाने के तरीके को लेकर सबूत दें, जिससे पता चले कि नरसंहार हो सकता था। किस जगह पर जहर मिला? दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियर्स ने कहां और कैसे इसका पता लगाया? दिल्ली में पानी को घुसने से रोकने के लिए इंजीनियर्स ने क्या तरीका अपनाया?
अरविंद केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि उनकी टिप्पणी शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर उत्पन्न तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी। 14 पन्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा से मिले कच्चे पानी में अमोनिया का स्तर इतना ज्यादा है कि दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट इसे इंसानों के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित और स्वीकार्य सीमा तक कम करने में असमर्थ हैं।
मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार करने पहुंची डिंपल यादव, प्रयागराज भगदड़ पर जताया दुख
30 Jan, 2025 05:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मैनपुरी । मैनपुरी से लोकसभा सांसद और सपा नेता डिंपल यादव गुरुवार को मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उनका अयोध्या हवाई अड्डे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिंपल ने इस दौरान मिल्कीपुर में भारी अंतर से चुनाव जीतने का दावा कर कहा कि मिल्कीपुर से पूरे प्रदेश और देश को संदेश जाएगा।
डिंपल जब अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंची, तब फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद सहित कई सपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। डिंपल ने एयरपोर्ट से बाहर आकर मीडिया से बता करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल हैं और यहां सपा की ही जीत होगी।
डिंपल ने कहा, चुनाव अच्छा चला रहा हैं, और समाजवादी पार्टी भारी मतों के अंतर से मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने जा रही है। मैं इस बारे में नहीं बता सकती हूं कि कितना वोट मिलेगा लेकिन बहुत अच्छी जीत होगी। डिंपल ने महाकुंभ की घटना पर दुख जताकर योगी सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग की। डिंपल ने भगदड़ की घटना पर कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। हमारी संवेदना पीड़ित परिवारवालों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। और जो लोग अस्तपाल में भर्ती है। हम सरकार से मुआवजे की रकम बढ़ाने की माँग करते हैं और जितने भी शव है उन्हें परिजनों को सौंपा जाए।
जेडीयू को दोहरा झटका, अली अनवर और भगीरथ मांझी ने थामा कांग्रेस का हाथ
30 Jan, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार की जेडीयू को दोहरा झटका लगा है। जेडीयू के पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर और माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे और जेडीयू नेता भगीरथ मांझी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने बुधवार को दिल्ली में होने वाले मिलन समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में सवर्ण के साथ अल्पसंख्यक और दलित वोटबैंक को साधने की तैयारी कर रही है। इसको देखते हुए दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।
कांग्रेस बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कई समुदाय के चेहरों को कांग्रेस में शामिल कर रही है। अली अनवर जेडीयू से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2017 में जेडीयू के बीजेपी के साथ दोबारा सरकार बनाने का अली अनवर ने विरोध किया था। अली अनवर फिलहाल ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हैं। अली अनवर के जरिए कांग्रेस अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है।
वहीं दूसरी और माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भागीरथ मांझी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू में शामिल हो गए थे। एक साल के अंदर ही जेडीयू से उनका मोह भंग हो गया और अब वह कांग्रेस पर यकीन कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी भागीरथ मांझी शामिल हुए और राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी, आज दिल्ली एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे
30 Jan, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी
कांग्रेस और आप के बीच हो गया गठबंधन
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा के चुनावी दंगल में उतर गए। उन्होंने करतार नगर में जनसभा को संबोधित कर आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे!
आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने के आरोप पर पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा का भेजा हुआ यहीं पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीते हैं, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। तब क्या इन सभी को जहरीला पानी पिलाएगा हरियाणा।
पीएम मोदी ने कहा, आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान, हमारे चरित्र का अपमान है। भारत वहां देश है, जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। ऐसी ओछी बाते करने वालों को दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाएगी। इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।
इस दौरान लोगों को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का यह क्षेत्र यमुना किनारे बसा है। बाबा श्याम गिरी भी यहां विराजते हैं। जनसभा का ये दृश्य दिल्ली का मूड बता रहा है। ये दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली एक ऐसी सरकार चाहती है जो गरीबों के लिए घर बनाए। हर घर जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिला दे। बीजेपी की सरकार बनने पर संकल्प पत्र के सारे वादे समय सीमा में पूरे होने है। ये मोदी को गारंटी है। मोदी को गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। 14 साल दिल्ली पर कांग्रेस ने राज किया और दिल्लीवासियों ने 11 साल आप दा सरकार को दिए फिर भी समस्या वहीं की वहीं बनी हुई है।
लोग पीने के पानी के लिए लोग आज भी तरस रहे हैं। इन हालातों से दिल्ली को बाहर निकलना है। आपका एक वोट इन मुसिबतों से मुक्ति दिला सकता है। पिछले पेंडिंग काम निपटाना है, आगे 20-25 साल की तैयारी करनी है। पीएम मोदी को सेवा करने का मौका दीजिए। दिल्ली में मुझे आपने सेवा करने का मौका नहीं दिया। मुझे मौका दीजिए। जैसे परिवार का मुखिया अपने परिवार का ख्याल रखता है, मैं वैसे ही आपका ख्याल रखूंगा। आपके सपने मेरे सपने हैं उन्हें मिलकर पूरा किया जाएगा।
इन्होंने यमुना की सफाई के नाम पर वोट मांगे, इनकी बेशर्मी देखिए, अब कह रहे हैं कि यमुना साफ करने से वोट थोड़ी मिलने वाले है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में आपदा वालों ने एक घोर पाप किया है। कोई भी दिल्लीवासी इन्हें माफ नहीं करेगा। दिल्ली नहीं भूल सकती कि एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर गंभीर आरोप लगा दिए। क्या हरियाणा के लोग पानी में जहर मिला सकते हैं?
पीएम मोदी ने कहा कि आपदा वालों को दिल्ली की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इसी आपदा पार्टी ने सेना पर सवाल उठाए थे। इसतरह के लोगों को सजा देने का मौका पांच फरवरी को है। आप सभी को इनकी (आप-दा वालों की) एक और चाल से सावधान रहना है।
आप-दा को हार का एहसास हो गया है, इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। इसलिए आप-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे गठबंधन कर लिया है। आप-दा कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तब कांग्रेस का विधायक जीत जाए, ताकि बाद में मिलकर सत्ता हथियाने का काम हो जाए, अगर ऐसा हुआ तब दिल्ली पर डबल आपदा आ जाएगी।
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
