राजनीति
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर कांग्रेस विधायकों ने ही लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा हमलावर
24 Jun, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व राज्यनीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष बीआर पाटिल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने जिन आवास आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह सच हैं। कलबुर्गी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए, पाटिल ने कहा कि हां, वह मेरी ही आवाज है। मुझे नहीं पता वह क्लिप किसने लीक की, लेकिन मैंने जो कुछ भी कहा है वह सच है और मैं हर शब्द पर कायम हूं। सच अंत में सामने आकर ही रहेगा। इस कथित ऑडियो क्लिप में पाटिल को राजीव गांधी हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत घरों के आवंटन में घूसखोरी के आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। यह बातचीत ज़मीर अहमद खान (आवास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री) के निजी सचिव सरफराज़ खान के साथ बताई जा रही है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर मैंने मुंह खोला तो सरकार हिल जाएगी।
बीआर पाटिल ने आरोप लगाया कि उनके अलंद निर्वाचन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगभग 950 मकान रिश्वत लेकर गलत तरीके से आवंटित किए गए और विधायकों की सिफारिशी चिट्ठियों को भी तब तक तवज्जो नहीं दी गई जब तक पैसे नहीं दिए गए।
इस मुद्दे पर बेलूर से कांग्रेस विधायक गोपालकृष्ण ने पाटिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मैंने आवास बोर्ड मंत्रालय के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में सुना है। जब एक वरिष्ठ विधायक ऐसा कह रहे हैं तो संबंधित मंत्री को तुरंत इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिए। अगर वे निर्दोष हैं तो बाद में उन्हें फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। कांग्रेस विधायक राजू कागे ने भी अपनी ही पार्टी की सरकार पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति भी बीआर पाटिल जैसी है। मुख्यमंत्री ने दो साल पहले मेरे क्षेत्र के लिए 12 करोड़ रूपये सड़क और 13 करोड़ रूपये सामुदायिक भवनों के लिए मंजूर किए थे, लेकिन आज तक एक भी कार्यादेश जारी नहीं हुआ। यह कैसा प्रशासन है? मैं इतना निराश हूं कि इस्तीफे पर विचार कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर जवाब दिया है कि मैं उनसे बात करूंगा। कौन से विशेष फंड की बात हो रही है। बजट में ऐसा कोई ‘सीएम फंड नहीं होता। लोग इसे विशेष फंड कह देते हैं, लेकिन हम जरूरत के अनुसार ही अनुदान देते हैं। कांग्रेस विधायकों के अपनी ही सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाने के बाद
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और सिर्फ भ्रष्टाचार। ऐसा लगता है कि इसके अलावा राज्य में कुछ और नहीं हो रहा है। स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन चल रहा है। सरकार ही करप्शन को बढ़ावा दे रही है। ये बात बीआर पाटिल के बयान से पता चलती है, हम इस मुद्दे को पूरे राज्य में उठाएंगे और सड़क पर आंदोलन करेंगे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा बीआर पाटिल और राजू कागे के आरोप बहुत ही गंभीर हैं, वे जल्द ही पूरे राज्य का दौरा करेंगे और सिद्धारमैया सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।
दिल्ली में आदिवासी नेताओं के साथ बैठक में राहुल बोले-आदिवासी नेतृत्व तैयार करें
24 Jun, 2025 09:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 5 राज्यों के आदिवासी नेताओं के साथ बैठक की। इनमें आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, सीईसी मेंबर ओंकार सिंह मरकाम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, विधायक सुनील उईके, खरगोन के लोकसभा प्रत्याशी रहे पोरलाल खर्ते, धार के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल मौजूद थे। 10 जनपथ, नई दिल्ली में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं के साथ संवाद के दौरान कहा- आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं। उनकी पीड़ा, समस्याओं और संघर्षों को समझ कर, उनके जल, जंगल, जमीन और अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमेशा समर्पित हूं।
बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी वर्ग में नेतृत्व तैयार करने का काम करें। जो आदिवासी युवा अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। सामाजिक रूप से जो मुखर होकर आदिवासी समुदाय के मुद्दे उठाते हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का प्रयास करना चाहिए। आदिवासी वर्ग के पढ़े-लिखे युवाओं को भी पार्टी से जोडऩे पर काम करें। आदिवासी वर्ग में नया नेतृत्व तैयार करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।
आदिवासी कांग्रेस को महत्व मिले
बैठक में शामिल हुए धार के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने राहुल गांधी से कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। हम उनके दबाव में कुछ लोगों को चुनाव में टिकट दे देते हैं। सामाजिक संगठनों के लोग पार्टी पर टिकट देने का दबाव बनाने लगते हैं। इससे पार्टी के साथ संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता निराश होते हैं। हमें सामाजिक संगठनों के बजाय आदिवासी कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्राथमिकता देना चाहिए। मुवेल ने आगे कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों को टिकट वितरण में महत्व मिलना चाहिए। इससे आदिवासी कांग्रेस मजबूत होगी और पार्टी को फायदा मिलेगा।
आदिवासियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए
बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि विस्थापन, पेसा कानून के क्रियान्वयन में गड़बड़ी, वनाधिकार जैसे आदिवासियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात और राजस्थान के आदिवासी नेताओं से अपने-अपने राज्य के आदिवासियों की मुख्य समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी सुझाव मांगे। बैठक में पूर्व मंत्री और सीईसी मेंबर ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि मैं जब जनजातीय कार्य मंत्री था। उस दौरान मप्र में आदिवासी वर्ग को सबसे ज्यादा वनाधिकार के पट्टे दिए गए थे। अब बीजेपी की सरकार में आदिवासियों के पट्टे निरस्त किए जा रहे हैं।
शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें वैश्विक मंच पर भारत का एक प्राइम एसेट बताया
24 Jun, 2025 08:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें वैश्विक मंच पर भारत का एक प्राइम एसेट बताया है। थरूर ने पीएम की ऊर्जा, गतिशीलता और दूसरे देशों के साथ जुड़ने की उनकी इच्छा को लेकर और अधिक समर्थन दिए जाने की अपील की है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील और तीन अन्य देशों में सत्तारूढ़ भाजपा के आतंकवाद विरोधी कूटनीतिक अभियान का नेतृत्व किया था। द हिंदू में प्रकाशित एक लेख में, थरूर ने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अभियान में, राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी कम्यूनिकेशन का एक मौका था। भारत जब एकजुट होता है, तो स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ अपनी आवाज उठा सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से अमेरिका में भारतीय और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडलों के एक साथ पहुंचने का भी जिक्र किया और कहा, जबकि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल भी वहां मौजूद था, हमने पाया कि अमेरिकी प्रतिनिधि, हमारी चिंताओं को दोहरा रहे थे और आतंकवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का समर्थन कर रहे थे। तथ्यों और लगातार वकालत पर आधारित हमारे तर्क भारत की स्थिति को और मजबूत कर रहे थे। उन्होंने इस आउटरीच को सफल बताते हुए लिखा, हमने लगातार देश की सीमा से पार, खतरे की गंभीरता को उजागर किया, जिसका उद्देश्य अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के लिए वैश्विक सहमति बनाना था।
क्या केजरीवाल बनेंगे राज्यसभा सांसद? दो सीटों की जीत के बाद अटकलें तेज
23 Jun, 2025 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयाेजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को साफ कर दिया कि संजीव अरोड़ा की जगह वह राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।
सभी अटकलों को विराम लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि किसे नामित किया जाए। इससे पहले विपक्षी दलों ने दावा किया था कि आप सुप्रीमो केजरीवाल अरोड़ा की जगह राज्यसभा जाएंगे।
देश को बीजेपी से मुक्ति दिलाने में आप सक्षम: केजरीवाल
इसके साथ ही केजरीवाल ने पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो सीटों पर उनकी पार्टी की जीत पर कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में इससे बड़ा संदेश गया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात-पंजाब में हमारी जीत का संदेश साफ है कि इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाने में सिर्फ आम आदमी पार्टी सक्षम है।
पंजाब की जनता आप सरकार से खुश: केजरीवाल
गुजरात और पंजाब में पार्टी की जीत पर कहा कि जनता का दोहरा भरोसा सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने दिखाया है कि वह आप सरकार के काम से खुश है तो गुजरात की जनता ने दिखाया है कि अब वह बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि दोनों जगह भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर आप को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया। केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार जीत का अंतर भी दोगुना रहा है।
आशु ने अकेले लड़ा लुधियाना उपचुनाव, राजा वडिंग और बाजवा ने नहीं दिया साथ;
23 Jun, 2025 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को एक और हार का सामना करना पड़ा। इस विधान सभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक बने आशु को अब लगातार दूसरी हार भी मिली है। पहले वह आप के गुरप्रीत बस्सी गोगी से 2022 में हार गए थे। जबकि 2025 में उप चुनाव में उन्हें आप के ही संजीव अरोड़ा के हाथों हारना पड़ा।
आशु की इस हार के बाद अब पार्टी में जंग छिड़नी तय है। क्योंकि आशु और उनके गुट ने अपने दम पर उप-चुनाव लड़ा था। आशु ने प्रदेश प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को प्रचार में आने नहीं दिया था। प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग और आशु के बीच खींचतान 2024 के लोक सभा चुनाव के दौरान ही शुरू हो गई थी। वहीं, विजिलेंस द्वारा आशु को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही दोनों नेताओं के लड़ाई सतह पर आ गई थी।
'चुनाव में नहीं दिया साथ'
यही कारण था कि आशु ने पूरा चुनाव अपने दम पर लड़ा और हार की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ही ली। आशु के अकेले लड़ने की वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के पास यह शिकायत भी की कि लुधियाना में पार्टी नहीं बल्कि आशु लड़ रहे हैं। क्योंकि आशु के प्रचार से प्रदेश प्रधान और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पूर्ण रूप से गायब थे।
आशु के हार के बाद अब पार्टी के अंदर जंग छिड़नी लगभग तय हो गई है। क्योंकि उप चुनाव के दौरान ही कांग्रेस पार्टी दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही थी।
राजा और बाजवा के विरोधी खुल कर लुधियाना में आशु के समर्थन में उतर गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह समेत एक दर्जन से भी अधिक वरिष्ठ नेताओं ने आशु के हक में प्रचार किया। जबकि राजा और बाजवा की एंट्री महज प्रचार के अंतिम समय में प्रदेश प्रभारी के साथ हुई।
आशु की हार के बाद यह तय हैं कि राजा और बाजवा के समर्थक अब चुप नहीं रहेंगे। पार्टी के अंदर खींचतान और बढ़ सकती है।
मैं यह स्वीकार करता हूं कि लुधियाना पश्चिमी में कांग्रेस के वर्करों ने सरकार की पूरी मशीनरी के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी। यह एक उप चुनाव था। हमारी लड़ाई 2027 तक जारी रहेगी जब तक वह सही नतीजे पर न पहुंच जाए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी को मिले वोट इस बात के संकेत हैं कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आगे राज्य के लिए कोई ठोस बदलाव देख रहे हैं। यह चुनाव इस बात के संकेत देते हैं कि 2027 के लिए हम पूरे जोश और योजनाबद्ध तरीके से अपना काम शुरू करें। यह चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए भी शीशे की तरह है। जो पूरी सरकारी मशीनरी के साथ चुनाव लड़ी लेकिन मामूली अंतर से ही चुनाव जीत पाई।
"मैं राज्यसभा नहीं जा रहा," उपचुनाव नतीजों पर बोले अरविंद केजरीवाल - "दोनों सीटें डबल मार्जिन से जीतीं"
23 Jun, 2025 08:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे सामने आए. आम आदमी पार्टी ने पांच में से दो सीटों पर जीत दर्ज की. जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनता ने विश्वास दिखाया, इसके लिए शुक्रिया. हम लोग डबल मार्जिन से ये दोनों सीट जीते. पिछली बार के मुकाबले इस बार हमारी जीत का मार्जिन लगभग दोगुना है. पार्टी गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना वेस्ट से जीती है. उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा और गोपाल इटालिया को बधाई, जनता को भी धन्यवाद.
पंजाब के लोग हमारी सरकार से खुश
केजरीवाल ने आगे कहा कि बड़ा संकेत है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार से खुश हैं. आज डबल मार्जिन से जीते हैं. 2027 का सेमीफाइनल है. पंजाब की जनता ने आप की सरकार पर मुहर लगाई. जनता ने विसावदर में भी अच्छे मार्जिन से हमें जिताया है, बीजेपी वहां सरकार में है. 2022 में पंजाब में फरवरी में चुनाव हुआ और 2022 में भी गुजरात में चुनाव हुआ था.
गुजरात अब बदलाव की राह पर
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में बीजेपी सत्ता, पैसा, प्रशासन और हर तिकड़म का इस्तेमाल करके चुनाव लड़ती है. ऐसे में उनसे जीतना आसान नहीं होता. लेकिन विसावदर में आम आदमी पार्टी की डबल मार्जिन से जीत बताती है कि अब जनता बीजेपी के 30 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है. वह अब बदलाव चाहती है. गुजरात अब बदलाव की राह पर है.
‘मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में 17 सीट आप को 5 मिली थी. गुजरात में बीजेपी की टक्कर आम आदमी पार्टी से है. 2 सीट पर चुनाव हुआ. एक पर बीजेपी और एक पर आम आदमी पार्टी जीती है. दिल्ली में कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की थी. विसावदर में भी कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की थी. कांग्रेस बीजेपी की कटपुतली है. केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा. उन्होंने कहा कि कौन जाएगा यह पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी फाइनल करेगी.
केंद्र सरकार के दबाव में चुनाव आयोग? आजमी ने कहा - आयोग अब बस एक कठपुतली
23 Jun, 2025 08:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने वारी यात्रा को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि वारी की वजह से सड़कों पर जाम लग जाता है. हिंदुओं के त्योहार जब मनाए जाते हैं तो मुसलमान कभी विरोध नहीं करते, लेकिन जब मुसलमान नमाज अदा करते हैं, तब शिकायतें की जाती हैं.
अबू आजमी ने कहा कि मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती, आज मैं आ रहा था, हम हमेशा हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं. आज तक किसी भी मुसलमान ने यह शिकायत नहीं की कि हिंदू त्योहारों की वजह से रास्ता बंद होता है, लेकिन जब मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है, तो यूपी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अगर बाहर नमाज पढ़ी गई तो पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा की आज जब मैं सोलापुर आ रहा था, तब मुझे बताया गया कि पालखी आने वाली है. कहा गया कि जल्दी निकलें वरना रास्ता जाम हो जाएगा. वारी की वजह से ट्रैफिक जाम होता है लेकिन हमने कभी इसका विरोध नहीं किया. मुसलमानों के लिए जानबूझकर जमीन नहीं दी जाती है.
संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज की पालखी फिलहाल पुणे की दिशा से पंढरपुर की ओर प्रस्थान कर रही है. ऐसे में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के इस बयान से राजनीतिक विवाद गहराने की संभावना है.
भारत को इंसाफ करना चाहिए: इस्राइल-ईरान युद्ध पर आजमी
इस्राइल-ईरान युद्ध अबू आजमी ने भारत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस्राइल ने ईरान पर हमला किया और छोटे-छोटे बच्चों की हत्या कर दी. अमेरिका फिर भी इस्राइल का समर्थन कर रहा है. ईरान ने जब जवाब दिया, तो मैं उनकी तारीफ करता हूं. भारत को भी इंसाफ करना चाहिए. 149 देश इस्राइल के पक्ष में गए, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नहीं गए, उन्होंने दस्तखत नहीं किए, क्योंकि ये भारत की परंपरा के खिलाफ है.
चुनाव आयोग केंद्र सरकार की कठपुतली
अबू आजमी ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा है. ये सरकार चुनाव जीतने के लिए हर हद पार कर रही है. पिछले चुनावों में बड़े-बड़े नेता हार गए, उसकी जांच होनी चाहिए. चुनाव आयोग इनके हाथ की कठपुतली बन गया है.
सोलापुर में हुए शाहरुख शेख एनकाउंटर पर आजमी ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उसकी मां मेरे पास आई थीं, उन्होंने बताया कि पुलिस वालों ने सिर पर रिवॉल्वर रखी और फिर गोली मार दी. कसाब को भी जिंदा पकड़ा गया था, उसे सारी सुविधाएं दी गईं, फिर फांसी हुई. तो शाहरुख शेख को शॉर्टकट में गोली क्यों मारी गई?
हिंदी-मराठी विवाद पर जानें क्या बोले आजमी
राज और उद्धव ठाकरे की संभावित एकता पर आजमी ने कहा कि भाई के भाई के तकाजे होते हैं. अगर एक ही घर में जन्मे हैं, तो साथ रहना अच्छा है, पर राज ठाकरे की कोई ताकत नहीं है, वो सिर्फ नफरत की राजनीति करते हैं , हिंदी, उत्तर भारतीयों के खिलाफ बोलते हैं. अगर राज और उद्धव एक हो गए, तो शिवसेना की ताकत कम हो सकती है.
हिंदी-मराठी विवाद पर आजमी ने कहा कि महाराष्ट्र में अगर तीन भाषाएं होती हैं तो पहली मराठी हो, दूसरी हिंदी और तीसरी इंग्लिश, संसद की एक कमिटी देशभर में हिंदी को बढ़ावा देने का काम करती है. मराठी का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंदी का अपमान नहीं होना चाहिए.
"ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद ट्रंप भारत के साथ क्यों नहीं खड़े हुए?" संजय राउत ने उठाए सवाल
23 Jun, 2025 07:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ईरान और इजराइल के युद्ध के बीच में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है. अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है. इसी को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सवाल खड़े किए हैं. संजय राउत ने पूछा है कि जब ईरान-इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है तो डोनाल्ड ट्रंप को कूदने की जरूरत क्या है?
अमेरिका ने शनिवार की देर रात ईरान पर हमला किया. अमेरिका ने ईरान की 3 परमाणु साइट पर बम दागे और कहर बरसाया. अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया. इसी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का भी दावा किया कि यह हमले सफल रहे हैं और अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट को नष्ट कर दिया है.
संजय राउत ने ट्रंप पर उठाए सवाल
संजय राउत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सवाल उठाते हुए कहा, ईरान और इजराइल का युद्ध चल रहा है तो राष्ट्रपति ट्रंप को कूदने की जरूरत क्या है? राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध में कूद भी गए हैं और ईरान पर बम भी दागा है. जब भारत और पाकिस्तान का संघर्ष चल रहा था तो यह ट्रंप हैं जिन्होंने वॉर रुकवाई. यह बार-बार वॉर रुकवाने का क्रेडिट ले रहे हैं. वो विश्व में शांति लाना चाहते हैं. उनको शांति नोबेल पुरस्कार चाहिए. इसीलिए पाकिस्तान के जनरल मुनीर को अपने व्हाइट हाउस में डिनर पर बुलाया.
दरअसल, पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. इसी को लेकर संजय राउत ने कमेंट किया. असीम मुनीर के साथ व्हाइट हाउस में डिनर के बाद ही पाकिस्तान ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के नाम की सिफारिश की है.
“ट्रंप भारत के साथ क्यों खड़े नहीं हुए”
संजय राउत ने सवाल उठाए कि जब ईरान-इजराइल की वॉर हो रही है तो राष्ट्रपति ट्रंप इजराइल के साथ खड़े हो गए हैं. लेकिन जब भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा था तो वो भारत के साथ क्यों खड़े नहीं हुए.
संजय राउत ने कहा, हमारी वॉर आपने रुकवाया लेकिन ईरान के पास परमाणु बम है यह बोलकर आप इजराइल के साथ खड़े होगए और ईरान पर बम डाल रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ क्यों नहीं खड़े हो गए. वो आज इजराइल के साथ खड़े हैं, यह मोदी जी को और उनकी सरकार को सोचना चाहिए.
कालीगंज उपचुनाव में BJP को मिला सबसे ज्यादा हिंदू वोट
23 Jun, 2025 07:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पश्चिम बंगाल के कालिगंज विधानसभा उपचुनाव में हार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि उसे इस सीट पर अब तक का सबसे जय हिंदू वोट मिला है। पार्टी ने इसे राज्य में बढ़ती ‘हिंदुत्व की चेतना’ और मुर्शिदाबाद दंगों के खिलाफ जनविरोध का नतीजा बताया है। भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान को खारिज, जिसमें ममता ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हर धर्म और जाति के लोगों का समर्थन' मिला।
मालवीय ने लिखा, हकीकत ये है कि ममता बनर्जी की टीएमसी केवल मुस्लिम वोट बैंक, बांग्लादेशी घुसपैठियों और कट्टरपंथी तत्वों पर ही टिकी है। जैसे बंगाल के हिंदुओं ने वामपंथ को छोड़ा, वैसे ही अब उन्होंने ममता को भी छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो एक और झूठ बोल रही हैं। मालवीय ने कहा कि अगले साल राज्य में केवल चुनाव उपचुनाव नहीं, बल्कि एक पूर्ण क्रांति होगी।
विज्ञापन
उन्होंने 2021, 2024 और 2024 के उपचुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कालीगंज में हिंदू मतदाता 43 फीसदी हैं और बाकी मुस्लिम हैं। उन्होंने कि भाजपा को हिंदू वोटों का हिस्सा 2021 में 70 फीसदी, 2024 लोकसभा में 72 फीसदी और अब 74 फीसदी से ज्यादा मिला है।
मालवीय ने आरोप लगाया कि टीएमसी की जीत के बाद हुए जश्न के दौरान बम फेंके गए, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने कहा, यह ममता बनर्जी की हिंसक, वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित राजनीति की खून की कीमत है। पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी राज्य की गृह मंत्री भी हैं, लेकिन एक प्रशासक के रूप में वह बुरी तरह विफल रही हैं।
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख मालवीय ने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी कट्टरपंथ की राजनीति को हवा देती हैं, ताकि मुसलमानों का वोट बैंक बना रहे और इसकी कीमत मासूम बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। यह एक आपराधिक लापरवाही है।
मालवीय ने भाजपा के चार विधायकों को विधानसभा से निलंबित किए जाने पर आरोप लगाया कि राज्य में एक अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा, यह शासन नहीं, यह घबराहट में तानाशाही वाला कदम उठाया गया है। ममता बनर्जी बतौर मुख्यमंत्री अपने आखिरी दौर में हैं और उनकी पार्टी की तानाशाही दिखाती है कि वह अपनी जमीन खोने को लेकर कितने डरे हुए हैं।
इस उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भाजपा के उम्मीदवार आशीष घोष को 50,049 वोटों से हराया। यह अंतर उनके पिता नसीरुद्दीन अहमद की 2021 की जीत से भी ज्यादा था। नसीरुद्दीन की फरवरी में मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण यह उपचुनाव हुआ। जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, इस क्षेत्र के हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों ने वोट डालकर हमें आशीर्वाद दिया। मैं सभी की आभारी हूं। इस जीत के असली शिल्पकार ‘माँ, माटी, मानुष’ हैं।
क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक के लिए वाराणसी पहुंचे अमित शाह
23 Jun, 2025 06:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य क्षेत्र परिषद की 25वीं बैठक पहली बार राजधानी से बाहर 24 जून को काशी में प्रस्तावित है। इसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रतिभागी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के माेहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत इन राज्यों के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री आदि ने स्वागत किया।
इस दौरान एयरपोर्ट पर इन राज्यों के मुख्य सचिव समेत, नीति आयोग और केंद्र सरकार के सचिव समेत 100 से अधिक अधिकारी आदि मौजूद रहे। इसके बाद सभी वहां से सीधे श्री कालभैरव के दर्शन पूजन के लिए निकल गए। इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कालभैरव मंदिर तक अमित शाह के स्वागत के लिए भाजपा ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच 11 स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, डमरू, घंटा-घडियाल और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
सभी आज रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 24 जून को होटल ताज में आयोजित मध्य क्षेत्रीय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राज्य के हितों और विकास पर विचार-विमर्श करेंगी। क्षेत्रीय परिषद एक सलाहकार की भूमिका निभाती है। इसमें सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे, राज्य पुनर्गठन आदि के बारे में विचार विमर्श, कानून व्यवस्था, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।
बैठक में दिखेगी काशी की कला संस्कृति की झलक
मध्य क्षेत्रीय बैठक को लेकर वाराणसी प्रशासन ने तैयारी की है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर श्री कालभैरव मंदिर आदि के रास्ते की व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। सड़क, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर, लटके तारों को ठीक करने के साथ ही लाइटों से सजाया गया है। बनारस की कला व संस्कृति दिखे। जगह जगह रंगाई-पोताई के साथ पेंटिंग की गई है।
स्टील के फ्रेम पर बनारस की संगीत-कला को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री पिछले दिनों होटल ताज में कार्यक्रम स्थल को देखने के बाद अफसरों को निर्देशित किया था कि बैठक स्थल पर बनारस की कला व संस्कृति दिखनी चाहिए। इसी के दृष्टिगत होटल ताज में 10 जीआइ टैग हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई है।
भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान: सपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग से चलता था कारोबार
23 Jun, 2025 05:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि सपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग एक उद्योग बन गया था। उन्होंने सपा से निकाले गए तीन बागी विधायकों के मुद्दे पर कहा कि यह विधायकों का निर्णय है। उन्होंने समाजवादी पार्टी में चल रहे आंतरिक विवादों की ओर भी इशारा किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा शासन में परिवारवाद और वसूली का आरोप भी लगाया।
संगठन की स्थिति पर बोलते हुए चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 98 जिलों में से 70 जिलों में पार्टी संगठन तैयार है। सिद्धार्थनगर में मंडल चुनाव अभी बाकी हैं। 27 मंडलों में राजनीतिक और सामाजिक कारणों से चुनाव प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को अधिक जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए संविधान के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक जिलों का गठन आवश्यक है। 98 में से 51 जिलों के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकेगा।
विधानसभा उपचुनाव में 'इंडी गठबंधन' की चांदी, केरल में कांग्रेस तो गुजरात में AAP की जीत
23 Jun, 2025 04:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों (Bypolls Results 2025) पर गुरुवार को मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के नतीजे आज सामने आ गए हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी थी। खासकर आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह परिणाम बेहद अहम साबित हुए हैं। AAP ने गुजरात और पंजाब की एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कडी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे, जिसके नतीजे सामने आ गए हैं।
पंजाब सीएम ने दी जीत की बधाई
गुजरात की विसावदर सीट से जीत हासिल करने वाले AAP नेता गोपाल इटालिया को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बधाई दी है। भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "यह जीत आम आदमी पार्टी और गुजारात में AAP कार्यकर्ताओं के नाम है। बीजेपी की चालें बेनकाब हो चुकी है। लोगों ने फिर AAP पर भरोसा जताया है।"
पंजाब उपचुनाव में AAP की जीत
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की है। संजीव अरोड़ा को कुल 35179 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के भारत भूषण 24542 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा बीजेपी के जीवन गुप्ता 20323 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
गुजरात AAP में जीत का जश्न
गुजरात की विसावदर सीट पर जीत हासिल करने के बाद AAP जीत का जश्न मना रही है। AAP प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने यहां से जीत हासिल की है। AAP ने एक्स पर जश्न का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद AAP कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए गोपाल इटालिया जी।"
गुजरात के कडी में बीजेपी जीती
गुजरात के कडी में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी नेता राजेंद्र कुमार (राजुभाई) छाबड़ा ने 99742 मतों से जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के रमेशभाई छाबड़ा 60290 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर AAP प्रत्याशी जगदीशभाई छाबड़ा को 3090 वोट मिले हैं।
विसावदर में AAP की जीत
गुजरात के विसावदर सीट पर AAP ने जीत का परचम लहराया है। AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। गोपाल इटालिया को 75942 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के कीर्ति पटेल 58388 वोटों से दूसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी नितिन मदनप्रिय 5501 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
केरल में जीत का जश्न
केरल के निलाम्बुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद जश्न का माहौल है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आर्यदान ने कहा, यह जीत राज्य सरकार के खिलाफ है। इससे साफ पता चलता है कि राज्य में सरकार के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी है।
बंगाल उपचुनाव पर क्या बोंली ममता?
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC उम्मीदवार अलीफा अहमद आगे चल रही हैं। उन्होंने बीजेपी के आशीष घोष को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। ममता बनर्जी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए TMC की बढ़त पर खुशी जताई है।
9 साल से विधायक रहे अनवर तीसरे नंबर पर
बता दें कि केरल की निलाम्बुर सीट पर पीवी अनवर पिछले 9 साल से विधायक थे। हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि केरल के गृह विभाग का भगवाकरण हो रहा है। उपचुनाव में अनवर निर्दलीय उम्मीदवार बने थे। हालांकि, उन्हें महज 19 हजार के आसपास वोट मिले। अनवर 58 हजार के बड़े अंतर से तीसरे स्थान पर हैं।
केरल में कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम
केरल की निलाम्बुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकतने 10928 वोटों से जीत हासिल की है। 19 राउंड की काउंटिंग में उन्हें 77 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं, CPI(M) के उम्मीदवार एम.स्वराज 66159 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
4 राज्यों की 5 सीटों पर कौन आगे?
गुजरात की विसावदर सीट पर AAP और कीड पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, केरल के निलाम्बुर में कांग्रेस, पंजाब के लुधियाना वेस्ट में AAP और पश्चिम बंगाल के कालिगंज में TMC उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
AAP 14,000 वोटों से निकली आगे
गुजरात की विसावदर सीट पर 18वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 14000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। वहीं, कीड में भाजपा का कब्जा बरकरार है।
AAP ने बनाई विसावदर सीट पर निर्णायक बढ़त
गुजरात की विसावदर सीट पर AAP के गोपाल इटालिया ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे अपने प्रतिद्वंद्वी से 12317 मतों से आगे चल रहे हैं। विसादरा में मिल रही सफलता से AAP को नया जीवनदान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, कडी सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।
विसावदर में कांटे की टक्कर
गुजरात की विसावदर सीट पर बीजेपी और AAP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों में महज कुछ वोटों का अंतर है। AAP के गोपाल इटालिया 700 के आसपास मतों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी ने AAP को पछाड़ा
गुजरात की विसावदर सीट पर शुरुआती रुझानों में आगे रहने वाले AAP के गोपाल इटालिया अब बीजेपी से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार कीर्ति पटेल ने कुछ मतों से बढ़त बना रखी है।
लुधियाना में AAP आगे
लुधियाना वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव अरोड़ा ने 10 हजार मतों से बढ़त बना रखी है। वहीं कांग्रेस के भारत भूषण फिर से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, बीजेपी के जीवन गुप्ता 7 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
कालिगंज में TMC आगे
पश्चिम बंगाल की कालिगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार अलिफा अहमद आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस के काबिलउद्दीन शेख दूसरे और बीजेपी के आशीष घोष तीसरे स्थान पर हैं।
गुजरात में बीजेपी को बढ़त
गुजरात की विसावदर सीट पर बीजेपी AAP को पछाड़कर आगे निकल गई है। वहीं, कादी सीट पर भी बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र छाबड़ा आगे चल रहे हैं।
लुधियाना में बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंची
लुधियाना वेस्ट में कांग्रेस उम्मीदवार भरत भूषण तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने बढ़त हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। हालांकि, AAP के संजीव अरोड़ा 8 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
गुजरात की विदासवर सीट पर उलटफेर
गुजरात की विदासवर सीट के शुरुआती रुझानों में AAP आगे चल रही है। AAP उम्मीदवार इतालिया गोयल 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं, बीजेपी के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर हैं।
लुधियाना वेस्ट में AAP आगे
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP के संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भारत भूषण 1269 मतों के अंतर से दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
केरल में कांग्रेस आगे
केरल की निलाम्बुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है। वहीं CPI(M) दूसरे स्थान पर है।
बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी
पश्चिम बंगाल की कालिगंज विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गुजरात की कादी सीट पर गिनती शुरू
गुजरात की कादी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इस सीट से बीजेपी ने राजेंद्र छाबड़ा, कांग्रेस ने रमेश छाबड़ा और AAP ने जगदीश छाबड़ा को टिकट दिया है।
लुधियाना में सुरक्षा सख्त
लुधियाना के एसपी डीके चौधरी ने बताया कि खालसा कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज में तीन लेयर की सुरक्षा मौजूद है। 450 के लगभग पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
कैसे खाली हुई थीं पाचों सीटें?
बता दें कि गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल में जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, वहां के सिटिंग विधायकों का निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीटें खाली हो गई थीं। वहीं, केरल और गुजरात की एक-एक सीट पर विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए।
लुधियाना में चौतरफा मुकाबला
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर कई बड़ी पार्टियों के बीच कांटे की लड़ाई है। AAP ने इस सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बीजेपी ने जीवन गुप्ता और शिरोमणी अकाली दल ने परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा था।
बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने कहा, "मैं अपने सभी शुभ कामों की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करता हूं। मैं भगवान शिव का भक्त हूं। मैं उनसे पंजाब की तरक्की और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।"
पंजाब में बड़ा बदलाव: संजीव अरोड़ा को लुधियाना जीत के बाद डिप्टी CM बन सकता है?
23 Jun, 2025 04:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राज्यसभा सदस्य और लुधियाना पश्चिमी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के इस सीट को जीतने से पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की संभावना तेज हो गई है।
लुधियाना पश्चिमी सीट पर प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का वादा किया था। हालांकि, केजरीवाल तो उन्हें उपमुख्यमंत्री तक बनाने के पक्ष में थे, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पक्ष में नहीं थे।
अब उनकी जीत के बाद देखना होगा कि क्या केजरीवाल उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने का साहस दिखाते हैं या फिर वह मुख्यमंत्री की बात को ही स्वीकार करेंगे। सुनील अरोड़ा को केवल मंत्री ही नहीं बनाया जाएगा बल्कि उन्हें अच्छे महकमे भी दिए जाएंगे।
हालांकि, जालंधर पश्चिमी सीट पर भी पार्टी ने उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत पर उन्हें मंत्री बनाने का दावा किया था और उसे निभाया भी, लेकिन उन्हें कोई अहम विभाग नहीं मिला। हालांकि, संजीव अरोड़ा के मामले में ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।
सूत्रों का कहना है कि उन्हें उद्योगा, हाउसिंग जैसे महत्वपूर्ण महकमे दिए जा सकते हैं। काबिले गौर है कि पंजाब की कैबिनेट में दो पद अभी भी खाली हैं। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि एक मंत्री पद माझा क्षेत्र से भी दिया जा सकता है। अमृतसर जिले से पहले डॉ. इन्द्रबीर सिंह निज्जर को मंत्री बनाया गया था और उन्हें स्थानीय निकाय महकमे की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन उन्हें हटा दिया गया।
क्या उनकी भी वापसी हो सकती है? ऐसी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि इस फेरबदल के साथ-साथ कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है या फिर उनके महकमों में बदलाव किया जाएगा। कैबिनेट में फेरबदल के साथ साथ राज्यसभा के लिए किसी बड़े आम आदमी पार्टी के नेता का जाना तय हो गया है।
अब देखना यह है कि क्या इस सीट के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद जाएंगे या फिर मनीष सिसोदिया अथवा सत्येंद्र जैन में से किसी को भेजा जाएगा। संजीव अरोड़ा पंजाब से राज्य सभा के सदस्य थे। उनके विधायक बनने के बाद राज्य सभा से इस्तीफा देना तय है।
सपा ने 'बागी' तेवर दिखाने वाले 3 विधायकों पर की बड़ी कार्रवाई अनुशासनहीनता पर दिखाया बाहर का रास्ता
23 Jun, 2025 04:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है. इस संबंध में पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया है. सपा ने ये कार्रवाई उनकी जन विरोधी विचारधारा और पार्टी के मूल उद्देश्य से भटकने की वजह से की है. पार्टी ने अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे को बाहर का रास्ता दिखाया है.
सपा ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और पीडीए विरोधी विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है.
सपा ने तीन बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे को पार्टी से निकाला है. उसने साफ कर दिया है कि जन विरोधी लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है. समाजवादी पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई अनुग्रह-अवधि की समय-सीमा अब पूरी हो गई है, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. समाजवादी पार्टी ने इन्हें भविष्य के लिए सहृदयपूर्ण शुभकामनाएं भी दी हैं.
बीजेपी का साथ देने के लिए पार्टी से निकाला?
इन विधायकों को राज्यसभा चुनाव के समय पर बीजेपी का साथ देने के लिए भी पार्टी से निकाला गया है. सपा की तरफ से कहा गया है कि पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी. इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी.
समाजवादी पार्टी के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होनें कहा कि बीजेपी सबको साथ लेकर चलती है. लेकिन सपा अपनी ही पार्टी के लोगों पर अत्याचार करती है. इनके कई नेता तनाव में हैं. लोग अभी भी समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुई गुंडागर्दी और अराजकता को भूले नहीं हैं. सपा हाशिए पर चली गई और उनकी जमीन खिसक रही है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को संबोधित कर कहा- वहनीयता महज नारा नहीं बल्कि अब एक अनिवार्यता बनी
23 Jun, 2025 02:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वहनीयता अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। राष्ट्रपति मुर्मू राजधानी दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के 12वें राष्ट्रीय छात्र दीक्षांत समारोह 2025 को संबोधित कर रही थीं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे को रेखांकित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हर क्षेत्र, विशेष रूप से कॉर्पोरेट सेक्टर, को पर्यावरणीय जिम्मेदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लाभ कमाना अब कंपनियों का एकमात्र उद्देश्य नहीं हो सकता, उन्हें पर्यावरणीय लागत और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपने कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटिंग (सीएमए) के छात्रों और पेशेवरों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी लागत लेखाकार अपने कौशल, दृष्टिकोण और डेटा आधारित विश्लेषण से ग्रह के भविष्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लेखांकन और जवाबदेही के बीच गहरा संबंध होता है, और यह जिम्मेदारी सिर्फ वित्तीय पारदर्शिता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसमें पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्व भी शामिल होने चाहिए।
कॉर्पोरेट मामलों की सचिव का आह्वान
इस अवसर पर कॉर्पोरेट मामलों की सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तकनीक, नवाचार और तत्परता को अपनाने का आह्वान किया।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
