राजनीति
'थूक जिहाद' के खिलाफ CM धामी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, जानें क्या कहा
4 Jul, 2025 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की है। सीएम धामी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान थूक जिहाद की घटनाएं दोबारा न हों। सीएन धामी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को अशुद्ध भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए।
भारत में लोकतंत्र सिस्टम नहीं, संस्कार है, घाना की संसद में प्रधानमंत्री मोदी बोले
4 Jul, 2025 11:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्कारा:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद को संबोधित करते हुए जैसी ही घाना की भाषा में नमस्ते कहा, सदन तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गौरव का अनुभव हो रहा है। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना से ओतप्रोत है। पीएम मोदी ने घाना और भारत की दोस्ती का भी जिक्र किया। घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की मां है। भारत के लिए लोकतंत्र एक सिस्टम नहीं, संस्कार है। उन्होंने कहा कि भारत में दो हजार 500 राजनीतिक दल हैं। 20 अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग राज्यों में सरकार चला रही हैं। यही वजह है कि भारत में आने वाले लोगों का भारत में भव्य स्वागत होता है। घाना में भारतीय के लोग उसी तरह घुले-मिले हैं जैसे चाय में शक्कर मिली होती है। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम घाना को देखते हैं तो हम एक ऐसे राष्ट्र को देखते हैं जो साहस के साथ खड़ा है।
समावेशी प्रगति के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने वास्तव में घाना को पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए प्रेरणा का केंद्र बना दिया है। पीएम ने घाना की संसद में आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए आतंकवाद बड़ा मुद्दा और बड़ी समस्या है, इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन भी एक बड़ा मुद्दा है। पीएम ने कहा कि भारत आज विकास की नई इबारत लिख रहा है। कितना सुखद सहयोग है कि भारत के कई गौरवमयी पलों से अफ्रीका जुड़ा हुआ है। जब भारत का चंद्रयान साउथ पोल पर लैंड हुआ था तब मैं भारत में था, आज जब भारत का एक अंतरिक्ष यात्री मानवता की भलाई के लिए स्पेस में है तब भी मैं अफ्रीका में हूं।
पीएम त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर गुरुवार को यहां से कैरेबियाई क्षेत्र के देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए प्रस्थान किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मोदी तीन और चार जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो में रहेंगे।
हर क्षेत्र में आगे हैं भारतीय महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी में बनाई गई संस्थाएं प्रतिक्रिया देने में संघर्ष कर रही हैं। बदलती परिस्थितियां वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की मांग करती हैं। हमें काम करने की जरूरत है। यही कारण है कि भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के दृष्टिकोण के साथ काम किया। घाना की संसद में पीएम ने कहा कि भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत एक नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र है, जहां वैश्विक कंपनियां जुडऩा चाहती हैं। हमें दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। आज भारतीय महिलाएं विज्ञान, अंतरिक्ष, विमानन और खेल में आगे हैं।
कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, 2027 में गुजरात में बनाएंगे सरकार: केजरीवाल
4 Jul, 2025 10:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब कांग्रेस के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है और ‘इंडिया अलायंस’ लोकसभा चुनाव के लिए बना था। केजरीवाल भले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया पर अगले लोकसभा चुनाव को लेकर यह कहते हुए संभावनाएं खुली रखीं कि 2029 अभी दूर है।
केजरीवाल गुरुवार को गुजरात में चुनावी तैयारी को देखने पहुंचे। उन्होंने गुजरात जोड़ो अभियान को लेकर एक नंबर जारी किया और पार्टी के विस्तार योजना की जानकारी दी। केजरीवाल ने 2027 में गुजरात में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का अब गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कोई गठबंधन होता तो विसावदर में वह क्यों लड़ते? वह हमें हराने आए थे। बीजेपी ने कांग्रेस को भेजा था कि आप के वोट काटो। कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया।
इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि वह इंडिया अलायंस लोकसभा के लिए था। अब हमारी तरफ से कुछ नहीं है। केजरीवाल ने भले ही अभी गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है, लेकिन अगले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। जब केजरीवाल से पूछा गया कि क्या वह 2029 में भी गठबंधन नहीं करेंगे तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि 2029 बहुत दूर है। तब तक कई बार आऊंगा मैं।
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में कोई खुश नहीं है, इसके बावजूद बार-बार बीजेपी जीत जाती है। इसकी वजह यह है कि यहां विकल्प नहीं था। सबको पता है कि कांग्रेस उनकी जेब में है। कांग्रेस को एक तरह हर बार ठेका दिया जाता है बीजेपी को जितवाने का। कांग्रेस पर लोगों को भरोसा नहीं है। लोगों को पता है कि कांग्रेस को वोट दिया तो वैसे तो जीतेगा नहीं और जीता तो बीजेपी में चला जाएगा। आप को लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं। जिस तरह विसावदर में लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया उसी तरह का गुस्सा गुजरात में भी है। उन्होंने कहा कि पहले 30 साल कांग्रेस ने राज किया, 30 साल बीजेपी ने राज किया। अब समय का चक्र घूम गया है, अब आम आदमी पार्टी को मौका मिलेगा।
सीएम फडणवीस, शिदे समेत बीजेपी के नेता ठाकरे परिवार से मांगे माफी
4 Jul, 2025 09:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से ठाकरे परिवार से माफी मांगने की मांग की है। माफी मांगने की बात दिशा सालियन मौत मामले में मुंबई एसआईटी द्वारा हत्या या किसी साजिश की संभावना को खारिज करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करने के बाद आया है।
एसआईटी रिपोर्ट के बाद संजय राउत ने बीजेपी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है और सीएम देवेंद्र फडणवीस से आदित्य ठाकरे से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि नारायण राणे के बेटे नितेश राणे, फडणवीस, बीजेपी के अन्य नेता, एकनाथ शिंदे सभी को आदित्य ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राउत ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने दिशा सालियन की मौत वाले मामले में जानबूझकर आदित्य ठाकरे का नाम लेकर उनका चरित्र हनन किया।
बता दें एसआईटी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिशा सालियन की मौत एक दुर्घटना थी। गिरने से उसकी मौत हुई थी। जांच में किसी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। जांच के दौरान सभी गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल डेटा की जांच की गई है। दिशा सालियन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मलाड स्थित इमारत से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। उस समय बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि इस मामले में बड़े नेताओं की संलिप्तता हो सकती है और नाम लेकर आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया गया था।
अब एसआईटी रिपोर्ट सामने आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) बीजेपी को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित अभियान चलाने का दोषी ठहरा रही है। राउत ने कहा कि इन झूठे आरोपों ने न सिर्फ आदित्य ठाकरे की छवि खराब करने की कोशिश की, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति को भी गंदा किया। अब जब सच्चाई सामने आ गई है तो क्या यह नेताओं की नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे माफी मांगें?
बिहार में चुनाव से पहले माता सीता के भव्य मंदिर की आधारशिला रख सकते हैं पीएम मोदी
4 Jul, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले, राजनीतिक गलियारों में राम मंदिर और जानकी मंदिर को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, भाजपा और एनडीए द्वारा इन दो बड़े आयोजनों के माध्यम से मतदाताओं के ध्रुवीकरण की तैयारी चल रही है।
बात दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और जुलाई के अंत तक इसके पूरा होने की संभावना जाहिर की गई है। बताया जा रहा हैं कि दशहरे पर या उससे पहले अयोध्या में एक भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य मंदिर सहित अन्य मंदिर शिखरों पर ध्वजारोहण होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है, हालांकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने हाल ही में बताया था कि मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण होने को है। मंदिर और उसके परकोटे के लिए आवश्यक 14 लाख घन फुट बंसी पहाड़पुर पत्थर में से 13 लाख घन फुट पत्थर लग चुके हैं, और केवल 1 लाख घन फुट पत्थर ही शेष हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के लगभग 800 फुट लंबे निचले चबूतरे के 500 फुट हिस्से पर राम कथा को दर्शाने वाले भित्ति चित्र तैयार हो चुके हैं, और आस-पास के घेरे में प्रस्तावित 80 में से 45 कांस्य भित्ति चित्र स्थापित किए जा चुके हैं। मिश्र ने यह भी बताया कि भारत में पहली बार किसी मंदिर की खिड़कियों में टाइटेनियम धातु का इस्तेमाल हो रहा है, जिसकी मजबूती 1,000 साल से भी अधिक समय तक टिकी रह सकती है। इसके बाद उम्मीद की जा रही हैं कि रामलला के मंदिर के पूर्ण होने पर बीजेपी और हिंदुवादी संगठन कोई बड़ा आयोजन पर देश में हिंदुत्व की धार को और मजबूत कर सकते है। इसका सीधा असर बिहार और उसके बाद यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल सकता है।
बिहार में जानकी मंदिर की आधारशिला
वहीं अयोध्या में होने वाले आयोजन से पहले, माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में माता सीता के भव्य मंदिर की आधारशिला रख सकते है। यह तब होगा जब बिहार में विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इस भाजपा और एनडीए द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों में ध्रुवीकरण के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित करने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं के निर्माण की योजना को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इस वृहद योजना के लिए 882 करोड़ 87 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सीएम नीतिश ने अगस्त महीने तक योजना का शिलान्यास कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर होगा। मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों और विशेष रूप से बिहारवासियों के लिए सौभाग्य और गर्व की बात बताया है। कुल मिलाकर, इन दोनों बड़े धार्मिक आयोजनों को बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ उठाने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
राजनैतिक जानकारों के मुताबिक बीजेपी हमेशा से ही हिंदुत्व की पिच पर बैटिंग करती है। यहां फिर ये कहे कि ये मुददा बीजेपी के लिए सबसे सुरक्षित और सेफ साबित होता है। इसलिए बीजेपी बिहार चुनाव से पहले मां जानकी के मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को भुनने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन बीजेपी की इस रणनीति से बिहार में विरोध दल कांग्रेस, राजद को मिर्ची लग सकती है। क्योंकि उन्हें इस बात का डर हैं कि इस आयोजन से वोटों को ध्रुवीकरण हो सकता है।
बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल ने ठोंकी ताल, कहा- कोई गठबंधन नहीं होगा
3 Jul, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आम आदमी के पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ताल ठोक दी है। केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि India ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि विसावदर उपचुनाव हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। यह जनता का सीधा संदेश है कि अब विकल्प आम आदमी पार्टी है। केजरीवाल का कहना था कि हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े। हम गुजरात में भी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं, दिल्ली की हार को लेकर केजरीवाल ने कहा कि राजनीति में हार-जीत लगी रहती है। पंजाब में हमार दोबारा सरकार बनेगी।
BJP के नए अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का राजनीतिक सफर: मंदिरतला की शाखा से संसद तक
3 Jul, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका चयन ऐसे समय पर हुआ है जब पार्टी राज्य में लगातार चुनावी असफलताओं का सामना कर रही है। 2021 विधानसभा चुनाव की हार, 2023 पंचायत चुनाव और 2024 लोकसभा में कमजोर प्रदर्शन के बाद अब सबकी निगाहें भट्टाचार्य की रणनीतिक क्षमताओं पर टिकी हैं।
RSS से राज्यसभा तक का सफर
समिक भट्टाचार्य का राजनीतिक जीवन 1970 के दशक में हावड़ा के मंदिरतला में आरएसएस शाखा से शुरू हुआ। वे ABVP और BJYM के जरिए संगठन में सक्रिय रहे और भाजपा के भीतर तीन दशकों तक विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे महासचिव, उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता जैसे पदों पर रह चुके हैं।
राजनीतिक अनुभव
2014 में उन्होंने बसीरहाट दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। यह जीत भाजपा की बंगाल में गठबंधन के बिना पहली बड़ी सफलता मानी गई। हालांकि, 2016 में वे चुनाव हार गए। उन्होंने 2006 में श्यामपुकुर और 2014 में बसीरहाट लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाई।
संगठन में मजबूत पकड़
2020 से 2024 तक भट्टाचार्य पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रहे। अप्रैल 2024 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया। संसद में वे चुनावी सुधार, संघवाद और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मुखर रहे हैं। पार्टी के भीतर उनका अच्छा तालमेल तथागत रॉय, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं के साथ रहा है।
2026 की तैयारी, संगठन का पुनर्गठन
भट्टाचार्य के सामने सबसे बड़ी चुनौती है – BJP संगठन का पुनर्गठन, आंतरिक मतभेदों को सुलझाना, और 2026 विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना। पार्टी ने उनके संघ निष्ठा, राजनीतिक संतुलन और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
शुभेंदु अधिकारी का समर्थन
नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने समिक भट्टाचार्य की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा, "वे संगठन को एक नई दिशा देने में सक्षम हैं। यह निर्णय समय की मांग है।"
आजमगढ़ में सपा कार्यालय और आवास का भूमि पूजन करने पहुंचे थे अखिलेश
3 Jul, 2025 02:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था में गुरुवार को आजमगढ़ में गंभीर चूक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंच के बिल्कुल पास पहुंच गया, जिससे आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया।
हालांकि, पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक को हटाने में करीब 5 मिनट की मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस या स्थानीय प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
यह घटना उस समय हुई जब अखिलेश यादव आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय और अपने आवास के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंच पर कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
घटना के बाद सपा नेताओं ने प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह सब जानबूझकर एक "अच्छे कार्यक्रम को बिगाड़ने की कोशिश" है। युवक के मंच के पास पहुंचने को लेकर सुरक्षा में गंभीर चूक मानी जा रही है।
इस बीच, ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम का विरोध किया और अपने घरों पर काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि "वे इटावा को अपना घर और आजमगढ़ को दिल कहते हैं, लेकिन यह सब महज दिखावा है।"
गौरतलब है कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है।
रूस से तेल खरीद पर प्रतिबंध? जयशंकर ने अमेरिका को दिया संयमित जवाब
3 Jul, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। बुधवार को उनसे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के नए विधेयक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास और हमारे राजदूत लिंडसे ग्राहम के संपर्क में हैं, बाकी जब विधेयक पारित होगा तो उस वक्त देखा जाएगा कि क्या करना है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इस बारे में ग्राहम को भी समझाने की कोशिश हो रही है।
बिल को लेकर क्या है भारत की चिंता
गौरतलब है कि अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम रूस प्रतिबंध विधेयक ला रहे हैं, जिसमें रूस से तेल खरीदने वाले देशों से अमेरिका में आने वाले सामान पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान है। अगर ऐसा होता है तो भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि जब से रूस यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ है, तब से भारत अपनी जरूरत के तेल का बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीद रहा है। अब स्थिति ये है कि भारत जितना तेल खाड़ी देशों से खरीदता है, उससे ज्यादा अकेले रूस से खरीद रहा है।
सीनेटर के संपर्क में हैं भारतीय राजदूत
जब डॉ. जयशंकर से लिंडसे ग्राहम के बिल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम के बिल की बात है तो जो कुछ भी हो रहा है और ये हमारे हितों पर भी असर डाल सकता है, इसलिए हम लिंडसे ग्राहम के संपर्क में हैं। हमारे राजदूत उनसे बात कर रहे हैं। हमारे ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं की उन्हें जानकारी दे दी गई है।
सोनिया-राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें
3 Jul, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल ईडी ने अदालत में दावा किया है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के अधिग्रहण में फर्जी लेन-देन किया गया। असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ईडी की तरफ से अदालत में पेश हुए। एसवी राजू ने बताया कि यंग इंडियन नामक कंपनी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया। एजेएल की संपत्ति 2000 करोड़ रुपये है। एजेएल के अधिग्रहण के लिए ही यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड को बनाया गया था।
एसवी राजू ने बताया कि एजेएल के निदेशक ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया कि वे कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि अखबार का प्रकाशन बंद हो चुका है और उनके पास आय का कोई नियमित साधन नहीं है। एसवी राजू ने कहा कि यंग इंडियन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा प्रबंधकीय पदों पर थे। राजू ने कहा कि कंपनी एजेएल के पास करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसका 90 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले अधिग्रहण कर लिया गया। यह एक धांधली है, जिसमें कोई असल लेन-देन नहीं हुआ। एजेएल का अधिग्रहण कांग्रेस ने नहीं किया बल्कि यंग इंडियन ने किया। यह एक साजिश के तहत किया गया। ईडी ने कहा कि कांग्रेस ने न ही ब्याज दिया और न ही जमानत और 90 करोड़ रुपये के कर्ज को सिर्फ 50 लाख रुपये में बेचा गया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर यह साजिश रची गई। एसवी राजू ने कहा कि यंग इंडियन में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के 76 प्रतिशत शेयर हैं।
क्या हैं आरोप
नेशनल हेराल्ड की स्थापना पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1938 में की थी। इसे कांग्रेस का अखबार माना जाता था। साल 2008 में इसने कर्ज में फंसने के चलते काम बंद कर दिया। साल 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने यंग इंडियन लिमिटेड कंपनी के जरिए धोखाधड़ी से एजेएल की संपत्ति का अधिग्रहण किया है। इसके बाद ईडी ने इसकी जांच शुरू की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नए आपराधिक कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
3 Jul, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नए आपराधिक कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इन कानूनों को लागू करने को कट एंड पेस्ट एक्सरसाइज बताया। चिदंबरम ने कहा कि तीन नये आपराधिक कानूनों को लागू करना व्यर्थ का काम है। इनसे न्यायाधीशों, वकीलों और पुलिस के बीच न्याय प्रशासन में केवल भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।
पी चिदंबरम ने यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नए आपराधिक कानूनों के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इन्हें स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा सुधार करार दिए जाने पर दिया है। बीते दिन, राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि नए आपराधिक कानूनों से न्यायिक प्रक्रिया न केवल सस्ती और सुलभ होगी, बल्कि सरल, समयबद्ध और पारदर्शी भी होगी।
चिदंबरम ने आपराधिक कानूनों को लेकर कसा तंज
सरकार पर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने बार-बार दावा किया है कि तीन आपराधिक कानून विधेयक, जो अब अधिनियम बन चुके हैं, आजादी के बाद के सबसे बड़े सुधार हैं, लेकिन यह सच से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि मैंने तीनों विधेयकों की जांच करने वाली संसदीय स्थायी समिति को अपना असहमति नोट भेजा था। इतना ही नहीं यह संसद में पेश की गई रिपोर्ट में भी शामिल है। अपने असहमति नोट में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धाराओं की तुलना संबंधित नए विधेयक से करने के बाद, मैंने कहा था कि यह केवल कट-पेस्ट एक्सरसाइज है। नए विधेयक में आईपीसी का 90-95 प्रतिशत, सीआरपीसी का 95 प्रतिशत और साक्ष्य अधिनियम का 99 प्रतिशत हिस्सा काट-छांट कर शामिल किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में भिड़े कांग्रेसी, प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के खिलाफ बगावत, दिल्ली कूच को तैयार
3 Jul, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जम्मू : कांग्रेस की मुसीबत कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है। जम्मू-कश्मीर में भी आंतरिक लड़ाई बढ़ रही है। यहां तारिक हमीद कर्रा प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ कई सीनियर नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाने की मांग की है। कर्रा को राहुल गांधी की पसंद का नेता माना जाता है। यहां तक कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सैयद नासिर हुसैन के श्रीनगर आने पर कर्रा की ओर से एक भोज का आयोजन किया गया था। इसमें भी असंतुष्ट नेता नहीं पहुंचे थे। इससे समझता जा सकता है कि मतभेद किस लेवल पर पहुंच गए हैं कि औपचारिक कार्यक्रम में भी कई नेता नहीं गए।
तारिक हमीद कर्रा के विरोधी करीब 20 बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। इन नेताओं में पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी और सीनियर लीडर गुलाम नबी मोंगा शामिल थे। इसके अलावा मनोहर लाल शर्मा और मोहम्मद अनवर भट्ट भी दिल्ली जाकर मुलाकात की कोशिश में हैं। फिलहाल राहुल गांधी या खडग़े की ओर से समय नहीं मिला है।
पाकिस्तान कैसे बन गया यूएन का अध्यक्ष, क्या कर रही मोदी सरकार: सुरजेवाला
3 Jul, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में महत्त्वपूर्ण पद मिलने पर बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि पाकिस्तान को यह पद मिलना भारत की विदेश नीति की विफलता है। कांग्रेस ने इसे भारत के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका भी बताया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को अब वैश्विक सुरक्षा का ठेकेदार बना दिया गया है। अब शैतान ही कुर्सी पर बैठा है।
सुरजेवाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश नीति पर दिखावटी वादें करते है और वे इस परिणाम को रोकने के लिए वैश्विक समर्थन जुटाने में विफल रहे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। उन्होंने भारत के पारंपरिक कूटनीतिक संबंधों में आई ‘गिरावट’ पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमारे पुराने और विश्वसनीय सहयोगी, वे संबंध जो कांग्रेस ने सालों में एशिया और पड़ोसी देशों में बनाए थे, अब हमसे दूर हो गए हैं। आज हम अलग-थलग पड़ गए हैं।
किसानों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
3 Jul, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा है कि किसान के लिए खाद जैसी जरूरी वस्तु विदेश पर निर्भता बढ़ रही है और इसे कम करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं, इसलिए किसान की रीढ़ लगातार झुक रही है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज यही रीढ़ विदेशी निर्भरता के कारण झुकती जा रही है। भारत 80 प्रतिशत स्पेशियलिटी फर्टिलाइजर चीन से मंगाता है और अब चीन ने सप्लाई रोक दी है। यह पहली बार नहीं है -यूरिया और डीएपी जैसे जरूरी खादों की कमी से देश भर का किसान अब तक जूझ ही रहा है कि अब स्पेशियलिटी खाद का ‘चीनी संकट’ मंडराने लगा।
उन्होंने कहा कि कमाल इस बात का है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाद की बोरियों पर अपनी तस्वीरें छपवा रहे हैं और इधर किसान ‘मेड इन चाइना’ पर आश्रित होते जा रहे हैं। ये आपूर्ति कभी भी रुक सकती है, ये पता होने के बावजूद सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। जब घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने की जरूरत थी, उन्होंने कोई नीति, कोई योजना नहीं बनाई। श्री गांधी ने सवाल किया कि क्या अब किसान अपनी मिट्टी में भी दूसरों का मोहताज रहेगा। उनका कहना था कि अन्नदाता कीमती वक्त और अच्छी फसल का नुकसान झेलते हुए कर्•ा और हताशा में डूबा है इसलिए किसान पूछ रहा है ‘किसका साथ, किसका विकास’।
हिमाचल में आई आपदा पर खड़गे-राहुल ने जताया शोक, केंद्र से मांगी बकाया आपदा राशि
2 Jul, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तथा भूस्खलन से हो रही तबाही पर बुधवार को गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। खड़गे ने यहां जारी बयान में कहा “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से पिछले कईं दिनों से जान-माल के नुक़सान की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि जनमानस को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।”
उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल की बकाया आपदा की राशि जारी करने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश की बकाया आपदा राशि को तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए। इस वर्ष की बारिश के पहले ही हिमाचल सरकार ने केंद्र से कुल 9000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की मांग की थी।
खड़गे ने मोदी सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि वर्ष 2023 की त्रासदी में कांग्रेस की राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए की विशेष सहायता राज्य की जनता को जारी की थी और केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को केवल 433 करोड़ रुपए ही दिए। अब हाल ही में आनन-फ़ानन में 2023 के लिए मोदी सरकार ने जो 2000 करोड़ देने की घोषणा की है, उसका श्रेय लेने में भाजपा जुटी है, पर राहत की राशि अभी लंबित है। ये हिमाचल के प्रति भाजपा का सौतेला व्यवहार है। आशा है कि इस बार के नुक़सान में भाजपा श्रेय के बजाय मदद की कार्रवाई करेगी।
वहीं, राहुल गांधी ने कहा “हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मृत्यु और कईयों के लापता होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सकुशल मिलने की आशा करता हूं। राज्य सरकार और प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग करें।”
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
