राजनीति
कांग्रेस पर साधु-संतों का निशाना, वोट चोरी को लेकर की कड़ी आलोचना
13 Aug, 2025 01:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कांग्रेस के आरोपों को सनातन परंपरा को बदनाम करने की साजिश बताया और कहा कि यदि ऐसी बातें फैलाई गईं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, गुरुकुल के विद्यार्थियों, ब्रह्मचारियों और साधुओं के आधार व वोटर आईडी में पिता की जगह गुरु का नाम दर्ज होता है। बिना समझे राजनीतिक दल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। संतों ने गलतफहमी फैलाने वालों के लिए ‘बुद्धि शुद्धि पूजन’ भी किया और राजनीतिकरण से बचने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मचे बवाल पर राम जानकी मठ के संतों ने साफ किया है कि यह मामला धार्मिक परंपरा का है, न कि वोटर फ्रॉड का। यह मामला तब शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वाराणसी नगर निगम के 2023 चुनाव की मतदाता सूची का एक अंश शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कश्मीरिगंज वार्ड-51 में एक ही व्यक्ति रामकमल दास के 50 से अधिक पुत्र दर्ज हैं। कांग्रेस ने इसे खुलेआम मतदाता चोरी का उदाहरण बताते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मतदाता सूची में दर्ज पता बी-24/19 कोई आम मकान नहीं बल्कि राम जानकी मठ मंदिर है, जिसकी स्थापना आचार्य रामकमल दास ने की थी। मठ के प्रबंधक रामभरत शास्त्री ने सूची की प्रामाणिकता स्वीकार की लेकिन बताया कि यह गुरु–शिष्य परंपरा का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, हमारे आश्रम में संन्यास लेने वाले शिष्य अपने गुरु को ही पिता मानते हैं। सांसारिक जीवन छोड़ने के बाद उनके आधिकारिक दस्तावेजों में पिता के नाम की जगह गुरु का नाम दर्ज किया जाता है। वरिष्ठ शिष्य अभिराम ने कहा कि यह परंपरा कानूनी रूप से मान्य है। उन्होंने कहा, 2016 में भारत सरकार ने साधु-संन्यासियों को यह अधिकार दिया कि वे अपने दस्तावेजों में जैविक पिता की जगह गुरु का नाम लिख सकें। यह न तो धोखाधड़ी है और न ही असंवैधानिक।
'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हुए अमित शाह, बोले- जनभागीदारी से जागेगा राष्ट्रभक्ति का भाव
13 Aug, 2025 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। 15 अगस्त के मद्देनजर भारत सरकार ने देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शाह ने एक्स पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तस्वीरें साझा करते कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी के साथ अपने आवास की छत पर तिरंगा झंडा लगाया।
शाह ने लिखा, आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं। इसी बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनकपुरी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। देश में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस साल के अभियान में स्वच्छता ही सेवा है पहल के अंतर्गत स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील कर चुके हैं।
गोपालगंज में पीके को झटका, जनसुराज छोड़ दो नेता भाजपा में शामिल
13 Aug, 2025 09:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोपालगंज। जनसुराज के जनसंवाद कार्यक्रम से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। गोपालगंज के बरौली विधानसभा के दो बड़े नेताओं ने जनसुराज से इस्तीफा देकर मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि कई और जनसुराज के नेता इसी महीने इस्तीफा देकर दूसरी पार्टियां ज्वाइन कर सकते हैं। बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-24 के प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह और साफापुर पंचायत के मुखिया सह मांझा मुखिया संघ के अध्यक्ष मंटू सिंह शामिल हैं। दोनों अपने समर्थकों के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए। उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। जायसवाल ने उन्हें पार्टी का गमछा दिया और मिठाई भी खिलाया।
उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने के लिए वे पूरी ताकत के साथ मेहनत करेंगे। बीजेपी में शामिल होने के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, गोपालगज के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बता दें कि जनसुराज के प्रशांत किशोर के कार्यक्रम होने से लगातार पार्टी में टूट दिखने लगी है। आने वाले विधानसभा चुनाव तक जनसुराज की तस्वीर क्या होगी यह तो समय ही बताएगा। बता दें कि विकास जनसुराज के संस्थापक सदस्य थे और स्टेट कोर कमिटी के सदस्य भी थे। उन्हें जनसुराज ने पश्चिमी चंपारण का प्रभारी भी बनाया था। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने जनसुराज से इस्तीफा देने की घोषणा सोशल मीडिया पर किया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ वे बीजेपी में शामिल हुए हैं। वे पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।
विजय सिन्हा को राहत, तेजस्वी यादव पर मंडरा रहा सजा और सदस्यता खत्म होने का खतरा
12 Aug, 2025 03:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार में SIR राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है, जब राज्य के दो बड़े नेताओं के नाम दो-दो एपिक नंबर का मामला सामने आया. पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इसके बाद सत्ता पक्ष के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम आया. चुनाव आयोग दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर चुका है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?: आयोग दोनों मामले में तेजी से जांच कर रहा है, इसके साथ ही दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है कि ऐसा किस कारण से ऐसा हुआ है. जानकार बताते हैं कि इस इसमें नेताओं की गलती सामने आती है तो दोनों को सजा हो सकती है. हालांकि काफी हद तक विजय सिन्हा इससे बच सकते हैं.
दोनों नेताओं को हो सकती है सजा: चुनाव मामलों के जानकार और एडीआर बिहार के संयोजक राजीव कुमार ने इस मामले में गहनता से अध्यन किया. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग एक व्यक्ति को एक ही एपिक नंबर जारी करता है. अगर दो जगह मतदाता सूची में नाम है और दो एपिक नंबर है तो यह गड़बड़ी के श्रेणी में आएगा. ऐसे में सजा हो सकती है.
"अगर सिस्टम की वजह से ऐसा हुआ है तो मतदाता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अगर मतदाता की गलती की वजह से दो एपिक नंबर है तो उनपर पर कार्रवाई हो सकती है." -राजीव कुमार, संयोजक, एडीआर बिहार
कितनी सजा होगी?: राजीव बताते हैं कि आयोग के मुताबिक फॉर्म 6 के तहत नाम जोड़ने की प्रक्रिया होती है. फॉर्म 7 और फॉर्म 8 के तहत शुद्धिकरण और नाम हटाने की प्रक्रिया होती है. तेजस्वी यादव के मामले में आयोग स्पष्ट कर पाएगा की गड़बड़ी किस स्तर पर हुई है. आयोग को कोर्ट में साबित करना होगा. अगर मतदाता की गलती हुई तो उन्हें एक साल की सजा और जुर्माना हो सकता है.
क्या बच जाएंगे विजय सिन्हा?: उपमुख्यमंत्री विजय सिंन्हा का भी नाम दो विधानसभा में दर्ज है. आयोग ने उपमुख्यमंत्री से जवाब मांगा है. विजय सिन्हा ने बताया गया है कि 'उन्होंने पहले ही पूर्व विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाने का आवेदन दिया था.' अगर यह सूचना सही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अगर गलत है तो एक साल की सजा और जुर्माना हो सकता है.
क्या सदस्यता भी जाएगी?: अगर दोनों नेताओं को सजा होती है तो क्या इस कारण से उनकी सदस्यता भी जा सकती है? इसको लेकर पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और कानून मामले के जानकार दीनू कुमार से बातचीत की गयी.
क्या कहता है कानून?: दीनू कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of the People Act 1950) के अंतर्गत सेक्शन 17 कहता है कि कोई भी मतदाता का नाम एक जगह से अधिक नहीं हो सकता है. सेक्शन 18 कहता है कि किसी व्यक्ति का एक ही इलेक्टोरल रोल में नाम होना चाहिए.
कैश-एट-होम’ विवाद पर कार्रवाई: लोकसभा ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ 3 सदस्यीय कमेटी बनाई
12 Aug, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज 17वां दिन है. दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. हालांकि विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा स्पीकर ओम बिडला ने हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल की घोषणा की. मॉनसून सत्र का अभी तक का कार्यक्रम यह है कि ये 13 अगस्त से 17 अगस्त स्थगित रहेगा और उसके बाद सत्र फिर से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा. सोमवार को सरकार ने हंगामे के बीच कुछ बिल पारित कराए. इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण बिल पारित कराए गए. वहीं बिहार के एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष का सरकार के साथ गतिरोध जारी है. विपक्षी सांसद संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने में लगे हैं. इस पूरे सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया. इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पायी. संसद में आज भी विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा किए जाने के आसार हैं.
जस्सिटस वर्मा महाभियोग मुद्दे पर थरूर ने कहा, इसकी एक निश्चित प्रक्रिया होती है
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय पैनल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'प्रक्रिया अपना काम करेगी. एक निश्चित प्रक्रिया होती है, और मुझे नहीं लगता कि अभी कोई टिप्पणी करने की जरूरत है. महाभियोग समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है. उन्हें सभी सबूतों की जाँच करनी होगी और किसी निष्कर्ष पर पहुँचना होगा.'
प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल का किया समर्थन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर कहा, 'राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कैसे सभी फर्जी वोट जोड़े गए हैं, फर्जी नाम और पते के साथ, सब कुछ फर्जी है.
चुनाव आयोग ने अपना कर्तव्य नहीं निभाया है: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं. एक व्यक्ति, एक वोट संविधान की नींव है. एक व्यक्ति, एक वोट को लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है, लेकिन उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया है. हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे.'
उपराष्ट्रपति पद की दौड़: NDA उम्मीदवार का ऐलान आज तय, मोदी और नड्डा करेंगे अंतिम चयन
12 Aug, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार का चयन करेंगे. नई दिल्ली में गुरुवार को एनडीए नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा को अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में मौजूद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष द्वारा चुने गए अंतिम उम्मीदवार को एनडीए के सभी सहयोगियों की सहमति और समर्थन प्राप्त होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, टीडीपी के लवू कृष्ण देवरायलु और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास अठावले भी बैठक में शामिल हुए. शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को भाजपा के उम्मीदवार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी थी.
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को होने की उम्मीद है. ये नामांकन दाखिल करने की 21 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले हो रहा है. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जगदीप धनखड़ के मध्यावधि इस्तीफे के कारण आवश्यक हो गया. उन्होंने चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था.
हालाँकि उनके जाने से उनके और सरकार के बीच तनाव की व्यापक अटकलें लगाई जा रही है. उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है. संसद में स्पष्ट संख्यात्मक लाभ के साथ एनडीए के पास अपने चुने हुए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्याबल है. भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति भी होता है, जिससे यह पद राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है.
वहीं दूसरी ओर विपक्ष की ओर से भी संयुक्त उम्मीदवार उतारने की चर्चा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नामों पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क में हैं. माना जा रहा है कि एक मजबूत राजनीतिक संदेश देने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
हालांकि उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने पर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. इस बीच विपक्ष के कुछ नेताओं का यह भी मानना है कि बीजेपी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही इंडिया गठबंधन को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए.
CM मोहन यादव करेंगे इंदौर की तिरंगा यात्रा में शिरकत, दिखेगा वीरता का रंग
12 Aug, 2025 12:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से गांधी हॉल तक निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार यानी 11 अगस्त को बैठक हुई।
35 मंडलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
बैठक के बाद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इसमें बीजेपी संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही आम जनता को भी जोड़ा जाएगा। इंदौर महानगर क्षेत्र के सामाजिक संस्था, खेल संगठन, व्यापारी और औद्योगिक संगठन, युवा एवं महिला समेत कई ग्रुप शामिल होंगे।
ये बैठक दो चरणों में हुई संपन्न
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से दो दिन पहले इंदौर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर सोमवार यानी 11 अगस्त को बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया और राऊ विधायक मधु वर्मा समेत कई लोग शामिल हुए।
दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। इसमें ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की झलक देखने को मिलेगी।सेना के सम्मान में झांकियों को भी शामिल किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले बीजेपी प्रदेश भर में अलग-अलग शहरों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।
वोट चोरी और SIR पर विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग से पूछताछ की मांग की
11 Aug, 2025 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रस्तावित मार्च की तैयारी की है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि इस रैली के लिए कोई औपचारिक अनुमति नहीं मांगी गई। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष बिहार और कर्नाटक में मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठाने जा रहा है। पुलिस ने निर्वाचन सदन के आसपास कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग की है, जिससे मार्च को लेकर तनाव बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सोमवार, 11 अगस्त को नई दिल्ली में ECI मुख्यालय तक प्रस्तावित ‘वोट चोरी’ मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार तक इस रैली के लिए कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। इसके चलते, पुलिस ने मार्च की अनुमति देने की संभावना से इनकार किया है और निर्वाचन आयोग भवन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी है।
INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक, जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, राजद, एनसीपी (शरद पवार गुट), शिवसेना (UBT), और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे 25 से अधिक दल शामिल हैं, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए यह मार्च आयोजित किया है। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे। मार्च सुबह 11:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार से शुरू होकर परिवहन भवन के रास्ते निर्वाचन सदन तक जाएगा। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के लगभग 300 सांसद हिस्सा लेंगे।
राहुल गांधी का आरोप
राहुल गांधी ने आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 फर्जी वोट होने का दावा किया, जिसमें डुप्लीकेट वोटर, अमान्य पते, और फॉर्म-6 के दुरुपयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर हमला है। स्वच्छ मतदाता सूची स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि लोग और राजनीतिक दल उसका ऑडिट कर सकें। इसके लिए कांग्रेस ने एक वेब पोर्टल (votechori.in/ecdemand) और एक फोन नंबर भी लॉन्च किया है।
कर्नाटक और बिहार में मतदाता सूची विवाद
कांग्रेस ने कर्नाटक के महादेवपुरा में 1,00,250 फर्जी वोट का दावा किया है, जिसमें 11,965 डुप्लीकेट वोटर, 40,009 फर्जी/अमान्य पते, 10,452 बल्क वोटर, 4,132 अमान्य फोटो वाले वोटर, और 33,692 फॉर्म-6 के दुरुपयोग से जुड़े वोटर शामिल हैं। वहीं, बिहार में SIR प्रक्रिया के तहत लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप है, जिसे विपक्ष ने मताधिकार पर हमला बताया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में विपक्ष ने बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया, जिसे आयोग ने खारिज किया है।
चुनाव आयोग और BJP का पलटवार
आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें शपथ पत्र के साथ सबूत पेश करने या माफी मांगने को कहा है। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया नियमों के तहत होती है, जिसमें मतदाताओं को सुनवाई का मौका दिया जाता है।कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गांधी से पिछले लोकसभा चुनाव में एक मतदाता द्वारा दो बार वोट डालने के दावे के समर्थन में दस्तावेज मांगे हैं। दूसरी ओर, BJP ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और हार की बौखलाहट में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस की डिनर पॉलिटिक्स से ‘इंडिया’ गठबंधन में जान फूंकने की तैयारी
11 Aug, 2025 11:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सोमवार (11 अगस्त, 2025) को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी नेता और सांसद सोमवार को चुनाव में धोखाधड़ी मुद्दे पर संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे। सूत्रों ने बताया कि उसी दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता खडग़े चाणक्यपुरी के होटल ताज पैलेस में इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। यह घटना ऐसे समय में हो रही है जब कुछ ही दिन पहले, एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर डिनर के दौरान बैठक की थी और बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ-साथ वोट चोरी मॉडल के खिलाफ लडऩे की शपथ ली थी।
चुनाव आयोग को चुनौती देने के मूड में राहुल गांधी
11 Aug, 2025 10:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : फर्जी मतदाता मामले पर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करने वाले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अब वोट चोरी केखिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। साफ है कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से दो-दो हाथ करने की ठान ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग से हमारी मांग साफहै, पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि जनता से इस मुहिम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आप भी हमारे साथ जुड़ कर वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई में हमें अपना समर्थन दें और वोटचोरी.इन/एकडिमांड पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है। उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर वोट चोरी कराने के आरोप के बाद इंडिया गठबंधन के नेता सोमवार को संसद से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च करेंगे।
तेजस्वी यादव के बाद विजय सिन्हा पर भी डबल वोटर आईडी का आरोप
11 Aug, 2025 09:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो वोटर आईडी का मामला चल ही रहा था कि अब राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नाम पर दो वोटर आईडी का मामला सामने आने से सियासी गलियारों में हलचल है। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नाम पर दो वोटर आईडी हैं। विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। बिहार कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से की गई पोस्ट में लिखा है कि सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा निकले। साहब दो जगह के मतदाता हैं-लखीसराय और बांकीपुर, पटना। साहब ने दोनों जगह एसआईआर फार्म भी भरा है। दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है। कांग्रेस ने कहा कि महत्त्वपूर्ण सवाल है कि यह कैसे हुआ? क्या वे पिछले चुनावों में दोनों जगह वोट दे रहे थे, तो क्या चुनाव आयोग ने उन्हें दो मताधिकार दिए हैं। नियम के खिलाफ जाकर दो जगह से एसआईआर फार्म क्यों भरा? चुनाव आयोग ने दो जगह से नाम कैसे ड्राफ्ट में डाल दिया। कब होगी इस फ्रॉड पर एफआईआर, कब होगा इस्तीफ़ा। क्या चुनाव आयोग के नियम सिर्फ दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों के लिए हैं, भाजपाइयों के लिए नहीं। उधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
उन्होंने कहा कि एक जगह से नाम हटाने का फॉर्म मैंने भरा है। उन्होंने कहा कि पहले पटना में मेरे पूरे परिवार का नाम था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जोडऩे के लिए आवेदन किया। यहां से विलोपित करने का भी फॉर्म भरा था। किसी टेक्निकल कारण से उनका नाम एक जगह से नहीं हट पाया था, इसलिए दोबारा बीएलओ को आवेदन देकर नाम हटाने को कहा है। पांच अगस्त को ही इसका फार्म भर दिया था। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में सिर्फ लखीसराय से ही वोटिंग की थी। उधर, तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा के दो आईडी को लेकर पीएम मोदी पर तंज किया। तेजस्वी ने कहा कि यह हैं मोदी जी के खासमखास बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा। ये दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दो अलग-अलग जगह के मतदाता हैं। लखीसराय जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से और पटना जिले की बांकीपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से। इनके पास दो दो अलग-अलग वोटर आईडी हैं। बता दें, हाल ही में एनडीए ने चुनाव आयोग से तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की थी। आरोप था कि उनके पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोटर आईडी हैं। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से भी जवाब मांगा है। अब विजय सिन्हा के नाम पर यह दावा सामने आने से मामला और भी गंभीर हो गया है।
दुनिया ने देखा भारत का नया चेहरा: पीएम मोदी
11 Aug, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बंगलुरू पहुंचे, जहां उन्होंने शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने मेट्रो की यलो लाइन का उद्घाटन किया और एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘नेक्स्ट-जेन मोबिलिटी फॉर ए नेक्स्ट-जेन सिटी’ कार्यक्रम में कन्नड़ भाषा में कुछ पंक्तियां बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनका नाम लिए बिना जवाब दिया। मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है। हम 10 वें नंबर से टॉप-फाइव में आ गए हैं। जल्द ही टॉप थ्री में आएंगे। यह ताकत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से मिली है। देश की उपलब्धियों का परचम आसमान में लहरा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी सफलता के पीछे ‘भारतीय तकनीक’ और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर लाने में सफल रहा। पीएम मोदी ने बताया कि दुनिया ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत का नया चेहरा देखा, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट किया और अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैं पहली बार बेंगलुरु आया. ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की सफलता, सीमा पार कई किलोमीटर तक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की हमारी क्षमता देखी।
अभियान में बंगलुरू और युवाओं की खास भूमिका
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस अभियान की सफलता में बंगलुरू और यहां के युवाओं की अहम भूमिका रही। उन्होंने मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में जोर देकर कहा कि इस तरह की सफलताएं भारत की तकनीकी क्षमता और स्वदेशी निर्माण शक्ति को दुनिया के सामने रखती हैं।
बॉस तो हम ही हैं… राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को सुनाई खरी-खरी
10 Aug, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
India vs US Tariff War: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh statement) ने मध्य प्रदेश की जनसभा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) पर बिना नाम लिए तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं (India vs US Tariff War), लेकिन असली बॉस तो हम हैं।” राजनाथ सिंह का यह बयान अमेरिका ( America) ,की ओर से भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ को लेकर था। उन्होंने साफ कहा कि भारत का विकास को रोकने की कोशिशें हो रही हैं ताकि भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा करके बेअसर किया जा सके। लेकिन भारत न झुकेगा, न रुकेगा। उनका ये बयान सीधे तौर पर उन देशों के लिए था जो भारत की तरक्की से असहज हैं और आर्थिक हथकंडों के जरिए भारत (India)को पीछे धकेलना चाहते हैं। वे आर्थिक हथकंडों के जरिए भारत को पीछे धकेलना चाहते हैं।
भारत अब कभी भी पीछे नहीं रहेगा
उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे तेज़ बढ़ता हुआ देश बताया और कहा कि भारत अब कभी भी पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की प्रगति कुछ देशों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही, जो भारत के विकास के खिलाफ काम कर रहे हैं।
भारत की बढ़ती शक्ति: राजनाथ सिंह का विश्वास
रक्षा मंत्री ने अपनी बातों में भरोसा जताया कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को एक बड़ी शक्ति बनने से रोक नहीं सकती। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “भारत ने जिस तेजी से प्रगति की है, अब कोई भी उसे रोकने की ताकत नहीं रखता। हमारे रक्षा क्षेत्र में भी अब जबरदस्त वृद्धि हो रही है और हम 24,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सामान का निर्यात कर रहे हैं।” यह भारतीय रक्षा क्षेत्र की ताकत और आत्मनिर्भरता का बड़ा प्रमाण है।
अमेरिका की बढ़ी टैरिफ नीति पर निशाना
राजनाथ सिंह ने भारत के खिलाफ हाल ही में अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ पर भी प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले पर बिना नाम लिए राजनाथ सिंह ने हमला बोला।
उन्हें बढ़ती ताकत बिल्कुल रास नहीं आ रही
उन्होंने कहा, “कुछ लोग हैं, जिन्हें भारत का विकास और उसकी बढ़ती ताकत बिल्कुल रास नहीं आ रही है। वे चाहते हैं कि भारतीय उत्पादों की कीमतें इतनी अधिक हो जाएं कि दुनिया उन्हें खरीद न सके। यह पूरी तरह से एक विरोधाभासी प्रयास है, लेकिन भारत अपनी राह पर चलता रहेगा।”
भारत की आर्थिक मजबूती पर जोर
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत अपने उत्पादों के निर्यात में लगातार वृद्धि कर रहा है और यही कारण है कि दुनिया में अब भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता को नजरअंदाज करना नामुमकिन हो गया है। मध्य प्रदेश के इस संबोधन में राजनाथ सिंह ने यह स्पष्ट किया कि भारत में जो उत्पाद बन रहे हैं, वे पूरी दुनिया में अपनी गुणवत्ता और कीमत के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
भारत का भविष्य: 'नई शक्ति'
राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत अपने आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को जल्द ही हासिल करेगा। उनका मानना है कि जिस गति से भारत अपने रक्षा उद्योग और अन्य क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार होगा।
बढ़ती शक्ति वैश्विक मंच पर एक नई दिशा
भारत की यह सशक्त प्रगति और बढ़ती शक्ति वैश्विक मंच पर एक नई दिशा दे सकती है, जिसमें भारत की प्रमुख भूमिका हो।
रक्षा क्षेत्र में नई क्रांति
राजनाथ सिंह ने इस दौरान यह भी बताया कि भारत का रक्षा उद्योग अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे न केवल देश की सुरक्षा मजबूत हो रही है, बल्कि विदेशी बाजारों में भी भारत अपनी पहचान बना रहा है। इसके साथ ही, भारतीय रक्षा उत्पादन ने वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बनाई है, जो भारत के आत्मनिर्भरता के मिशन को मजबूती दे रहा है।
नया भारत, नई ताकत: आत्मनिर्भरता का लक्ष्य
अंत में, राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत के लिए आत्मनिर्भरता एक बहुत बड़ा लक्ष्य है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। आने वाले समय में भारत न केवल एक बड़ी शक्ति बनेगा, बल्कि अपनी संसाधन और उत्पादन क्षमता से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान भी बनाएगा।
भारत का बढ़ता प्रभाव नजर आ रहा
बहरहाल रक्षा मंत्री का यह बयान पूरी दुनिया में भारत का बढ़ता प्रभाव स्पष्ट करता है, जहां न सिर्फ आर्थिक विकास हो रहा है, बल्कि देश की रक्षा क्षमता में भी मजबूत वृद्धि हो रही है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की खरगे से मांग, संगठनात्मक इकाइयों का गठन करें
10 Aug, 2025 10:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिमला। शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों के जल्द से जल्द गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें हो रही देरी से कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 नवंबर, 2024 को राज्य की सभी कांग्रेस इकाइयों को भंग किया था, इसके बाद केवल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल कांग्रेस प्रमुख के पद पर बनी रहीं। प्रतिभा ने कहा कि नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए, जिसे पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार करें। उन्होंने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी जिम्मेदारियां देने की बात कही।
प्रतिभा ने बताया, मैंने मुख्यमंत्री से संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को बोर्ड और निगमों में पद देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों को भी याद कर कहा कि उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की है। प्रतिभा सिंह दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।
आयोग चुनौती देने के बजाय राहुल गांधी के साथ डिबेट करे : आदित्य ठाकरे
10 Aug, 2025 09:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों का शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने समर्थन किया है। आदित्य ने दावा किया कि उनकी पार्टी पहले से ही ये कहती आ रही है कि देश में जगह-जगह वोटों की चोरी हो रही है। ऐसा हमने महाराष्ट्र चुनाव में हारने के बाद नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव के बाद भी कहा है। कई बार ऐसा लगता है कि मानो भाजपा के दफ्तर से ही चुनाव आयोग चल रहा हो। इसके बाद राहुल गांधी ने जो तथ्य सामने रखे हैं, वे हवा में की गई बातें नहीं हैं, बल्कि सबूत के साथ वोट की चोरी को पकड़ा है। कुछ लोग पांच-पांच बार अलग-अलग वोटिंग कर चुके हैं। उनका फोटो और नाम एक है, लेकिन उन्होंने अलग-अलग जगहों पर वोट किया है। उन्होंने कहा, आयोग चुनौती देने के बजाय एक काम करे कि राहुल गांधी के साथ डिबेट करे। पूरा चुनाव आयोग सामने आए और राहुल गांधी अकेले खड़े होकर उनके साथ डिबेट करे। चुनाव आयोग कम से कम यह बताए कि जो हम बता रहे हैं, वह सही है या गलत, क्योंकि हमें जो भी जानकारी मिली है, वह चुनाव आयोग की वेबसाइट से ही मिली है। उन्होंने कहा, आज हम 2025 में एआई युग में हैं, लेकिन आयोग सीसीटीवी फुटेज मुहैया नहीं करा पा रहा है। हमारे देश का लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में हैं। इस न सिर्फ देश के लोग जानते हैं बल्कि पूरी दुनिया के लोग जानने लगे हैं।
दतिया अस्पताल में हंगामा, नकाबपोश बदमाशों ने अटेंडर को पीटा
विश्व पुस्तक दिवस पर सीएम मोहन यादव का संदेश—किताबों से बढ़ेगा ज्ञान और संस्कार
फर्ज सर्वोपरि: वोट देने के लिए विदेश से स्वदेश लौटे सुपरस्टार अजित कुमार।
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम, हैदराबाद से नागपुर तक पाइपलाइन का ऐलान
TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां से ED की पूछताछ, हाउसिंग फ्रॉड केस में घिरीं
चार पीढ़ियों के गवाह समीर अंजान बोले- आज की पीढ़ी भावनाओं को 'झूठा' और 'प्रैक्टिकल' होना सही मानती है।
