राजनीति
बिहार के सम्मान-पहचान को खतरा, पूर्णिया में पीएम मोदी ने घेरी राजद-कांग्रेस; कहा, बीड़ी से करते हैं प्रदेश की तुलना
16 Sep, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 15 सितंबर को बिहार के लिए 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया के एसएसबी ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। ये लोग बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं। एसआईआर का जिक्र किए बिना पीएम ने कहा कि राजद और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रही हैं। प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन घुसपैठियों पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा। वह मंच तक खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया की धरती से घुसपैठिए को ललकारते कहा कि बिहार में एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा।
ये कांग्रेस और राजद वाले लोग घुसपैठिए को बचाने में लगे हैं। ये जितना कर ले पर यह मोदी की गारंटी है कि यहां जो भी घुसपैठिए हैं, उन्हें बाहर जाना ही पड़ेगा। जो नेता बचाव कर रहे हैं उन्हें चुनौती दे रहा हूं कि आप घुसपैठिए को बचाने की जितनी कोशिश कर लें, पर यह मैं होने नहीं दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास कार्यों से बिहार को समृद्ध करने में लगी है। आज मखाना को जीआई टैग किस सरकार की देन है। 90 दशक की सरकार के समय बिहार से बाहर मखाना के बारे में कोई जानता था क्या? लेकिन नीतीश कुमार के शासन में किसानों के आय बढ़ाने का काम किया गया। बिहार की जनता से वादा किया था कि मखाना बोर्ड का गठन करेंगे। कर दिखाया न, पर पिछली सरकार को प्रगति रास नहीं आ रही थी। तब की सरकार किसानों का शोषण किया। दरअसल ये लोग लालटेन जला कर हाथ से पैसा बटोरने में लगे थे। इनकी चिंता में बिहार नहीं, अपना परिवार का विकास था।
प्रदेश को 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात सौंपी
पूर्णिया की जनसभा से 40, 000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को पूर्णिया की जनता के हवाले किया। पीएम मोदी ने करीब 46 करोड़ की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर काफी राहत पहुंचाई। पीएम मोदी 40,000 से अधिक लाभार्थियों को पक्का घर सौंपा। पीएम मोदी अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर जनता का भरोसा रखा। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया।
एक राष्ट्र, एक चुनाव तेजी से विकास और समृद्धि के लिए जरुरी: बंसल
16 Sep, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बीजेपी के महासचिव सुनील बंसल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की वकालत करते हुए इसे देश के तेजी से विकास और समृद्धि के लिए जरुरी बताया है। बंसल ने यहां बात रविवार को एक संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन यहां लगातार चलने वाली चुनाव प्रक्रिया के कारण कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव को अपनाकर इस व्यवस्था में सुधार के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह मॉडल न केवल देश के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक ढांचे में सुधार लाएगा बल्कि एक मजबूत, स्थिर और समृद्ध भारत बनाने में भी मदद करेगा। बंसल ने कहा कि यह अप्रत्याशित चुनाव खर्च को कम करेगा, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक प्रणाली और दुनिया में देश की लोकतांत्रिक छवि को भी मजबूत करेगा।
पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने मैच खेला गया, लगा था करोड़ों का सट्टा: राउत
16 Sep, 2025 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलना ही एक अपराध और देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है, लेकिन उन 25 महिलाओं की मांग का क्या जो मिटा दिया गया था? जब पाकिस्तान को घुसकर मारने का मौका था, तब बीजेपी की सरकार पीछे हट गई।
राउत ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर रविवार को जो हुआ क्या वह फिक्स मैच था। उस मैच पर डेढ़ लाख करोड़ रुपए का सट्टा लगा था, इसमें पाकिस्तान को भी उसका हिस्सा मिला होगा। कल के मैच की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कम से कम एक हजार करोड़ रुपए मिले होंगे। राउत ने कहा कि आप पाकिस्तान को हमारी महिलाओं की मांग मिटाने के लिए सक्षम बना रहे हैं। पाकिस्तान जीता या हारा, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। कुल मिलाकर मैच में डेढ़ लाख करोड़ का सट्टा खेला गया। सब कुछ पहले से फिक्स करके ये मैच खेला गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने के लिए यह मैच खेला गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सांसद राउत ने सवाल किया कि क्या शाह को ये सब नहीं पता है, क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड को ये नहीं पता चला। भारतीय टीम की मैच खेलने की इच्छा नहीं थी, फिर भी सरकार ने उन्हें खेलने पर मजबूर किया। अगर सरकार ने खेलने की अनुमति नहीं दी होती तो टीम मैदान में नहीं उतरती।
वहीं राउत ने शिंदे गुट (शिवसेना) पर निशाना साधते हुए कहा कि बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर लगाना बंद करो। बाला साहेब ठाकरे ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया था। क्या आप लोगों को इस बारे में नहीं पता है? संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रवाद पर भाषण देना और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना यही भारत के कई नेताओं ने किया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने मोदी स्टोरी पेज किया साझा, बताया एक शानदार किस्सा
16 Sep, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर मोदी स्टोरी पेज के एक वीडियो को साझा किया है। शिवराज ने वीडियो के जरिए पीएम मोदी के किस्से के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री थे, तब वे अक्सर मध्य प्रदेश आया करते थे। उन्होंने पूरे प्रदेश का व्यापक दौरा किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सालों बाद भी वे उन कार्यकर्ताओं को याद रखते हैं, उनके बारे में पूछते हैं और उनके योगदान को सम्मान देते हैं।
शिवराज ने कहा कि मुझे उनका एक प्रसंग हमेशा याद रहता है। एक बार नरेंद्र मोदी ने मुझसे लक्ष्मी नारायण गुप्ता के बारे में पूछा, जो कभी मंत्री रहे थे। बाद में जब मोदी भोपाल में एक कार्यक्रम में आए तो मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे लक्ष्मी नारायण गुप्ता से मिलेंगे तो उन्होंने तुरंत सहमति दे दी। शिवराज ने कहा कि हमने लक्ष्मी नारायण को मोदी से मिलने के लिए आमंत्रित किया। हमें लगा था कि पीएम मोदी उनसे बस हालचाल पूछेंगे और आगे बढ़ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्होंने सबको भावुक कर दिया।
शिवराज सिंह ने बताया कि जैसे ही पीएम मोदी वहां पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले झुककर लक्ष्मी नारायण के चरण छुए। वह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था। भारत के पीएम एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और फिर भी उन्होंने पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के प्रति इतना सम्मान जताया। इससे साफ है कि पीएम मोदी पार्टी के विस्तार में योगदान देने वालों को कितनी श्रद्धा और मान देते हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी उनसे मिले तो लक्ष्मी नारायण भी भावुक हो गए। पीएम मोदी ने धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनीं। चूंकि लक्ष्मी नारायण को ठीक से सुनाई नहीं देता था, इसलिए नरेंद्र मोदी ने ऊंची आवाज में उनसे बातचीत की ताकि वे सब समझ सकें। उनसे आत्मीय वार्तालाप करने के बाद ही पीएम मोदी मंच की ओर बढ़े।
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने आगे कहा कि उस मुलाकात के कुछ दिन बाद ही लक्ष्मी नारायण का निधन हो गया। ऐसा लगा मानो वे केवल पीएम मोदी से एक बार मिलने के इंतजार में थे। इस घटना ने मेरे मन में एक गहरी छाप छोड़ी जो आज भी अपने दिल दिमाग में बसी है।
पुणे पहुंचे अजित पवार.....ट्रैफिक और अवैध कब्जों को लेकर लोगों ने सुना दी खरी-खरी
15 Sep, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पुणे। पुणे में ट्रैफिक और अवैध कब्जों को लेकर लोगों की नाराजगी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सख्त रुख दिखाया है। जब वे पुणे के केशवनगर-मुंधवा-हडपसर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे, तब उन्हें स्थानीय निवासियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने खराब ट्रैफिक व्यवस्था, पानी की कमी, और घटिया सड़कों जैसी समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर, डिप्टी सीएम पवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को नागरिकों की मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने खासतौर पर उन बिल्डरों को अल्टीमेटम दिया जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पवार ने अधिकारियों से कहा कि जो बिल्डर नागरिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसतरह के बिल्डरों को काम रोकने का नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर बिल्डर मनमानी करते हैं, तब उन्हें सुधार करना चाहिए, नहीं तब अधिकारी सख्त कदम उठाएं। पवार ने पुणे के पूर्वी गलियारे में ट्रैफिक की भीड़ को कम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने और हडपसर व मुंधवा में चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने खराड़ी-केशवनगर पुल, मुंधवा चौक, और हडपसर बस टर्मिनस जैसी जगहों का दौरा किया, जो ट्रैफिक की मुख्य समस्याएँ हैं।
सीएमओ तक शिकायत
अजित पवार ने कहा कि पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) और पुणे नगर निगम (पीएमसी) के बीच समन्वय की कमी के कारण जटिलताएँ पैदा हो रही हैं। पीएमआरडीए निर्माण की अनुमति देता है, लेकिन पीएमसी को नागरिक सुविधाएँ देनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हुआ, तब वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी ले जाएंगे ताकि अनुमति देने का अधिकार पीएमसी को सौंपा जा सके।
तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू यादव से ज्ञान लेना चाहिए
15 Sep, 2025 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियां का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव से ज्ञान लेना चाहिए। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा था कि पीएम मोदी की रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ रुपए का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। इतनी बड़ी धनराशि से बिहार के स्कूलों में चारदीवारी, खेल के मैदान और लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनाए जा सकते थे।
वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता से कुछ सीख लेनी चाहिए। उनके पिता ने चारा घोटाले में जो पैसा गंवाया था, उससे आज बड़ा विकास हो सकता था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। जब भी पीएम मोदी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं, जिससे बिहार के विकास को गति मिलती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के 10 साल के शासन को भ्रष्टाचार ने घेर लिया था। इन लोगों का काम केवल अपना और परिवार का विकास करना था।
गिरिराज ने पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को समर्पित की, जो सिर्फ एक भारतवंशी ही कर सकता है।
कांग्रेस का बीजेपी पर तंज.....खून और पानी की बात की थी, खून और क्रिकेट की नहीं
15 Sep, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे क्रिकेट मैच पर बीजेपी सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस का आरोप है कि पहलगाम आतंकी हमले के बावजूद मैच करवाना बीजेपी के दोहरे चरित्र को दिखाता है।
कांग्रेस ने साझा किए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पुराने बयानों को दिखाया गया है, जिसमें वे कहते हैं कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी अब इन बयानों के विपरीत काम कर रही है, क्योंकि आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच हो रहे हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने खून और पानी की बात की थी, खून और क्रिकेट की नहीं।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने इस मैच को सिर्फ व्यापार बताया। उन्होंने कहा कि यह मैच सरकार के दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए करवाया जा रहा है, क्योंकि इससे भारी मुनाफा होता है। वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार से सवाल किया कि आखिर बीसीसीआई क्या देश की भावनाओं से ऊपर है? उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के शहीदों के परिवार भी इस मैच का विरोध कर रहे हैं।
एक महीने में दूसरी बार पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे, कल प्रमुख रक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
15 Sep, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम कोलकाता पहुंचे. पीएम सोमवार को यहां 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट से राजभवन जाने के दौरान पीएम ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.
एक महीने से भी कम समय में मोदी का यह राज्य का दूसरा दौरा है. पश्चिम बंगाल में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं.
हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पूर्व भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने किया.
हवाई अड्डे से वह सीधे राजभवन पहुंचे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे. राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस, राज्य की गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने राजभवन में उनका स्वागत किया. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए शहर पहुंचे थे, जो सोमवार से शुरू होने वाला है.
एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी सम्मेलन में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.
संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन सशस्त्र बलों का शीर्ष विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है.
अधिकारियों ने बताया कि मोदी सोमवार दोपहर को बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे. 22 अगस्त को कोलकाता की अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया और शहर के उत्तरी उपनगर दमदम में एक रैली को संबोधित किया.
कोलकाता से बिहार के पूर्णिया जाएंगे पीएम
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'कोलकाता के बाद बिहार के पूर्णिया जाऊंगा, जहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही करीब 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करूंगा. उन्होंने कहा कि मखाना और बिहार का बहुत गहरा नाता रहा है. पूर्णिया से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत लाभ होने वाला है.'
एनडीए की सीट शेयरिंग से पहले जीतनराम मांझी की मांग
15 Sep, 2025 09:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने रविवार को अपने आवास बोधगया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी का लक्ष्य किसी भी हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना है। इसके लिए आवश्यक है कि पार्टी को कम से कम आठ सीटों पर जीत हासिल हो और कुल मतों का छह प्रतिशत वोट मिले। मांझी का कहना था कि व्यावहारिक तौर पर यह तभी संभव है जब उन्हें एनडीए गठबंधन में 20 सीटें दी जाएं, क्योंकि सभी सीटों पर जीत संभव नहीं होती।
जीतनराम मांझी ने साफ चेतावनी भी दी कि अगर उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अकेले ही मैदान में उतरेगी और सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र में उनके 10-15 हजार वोटर मौजूद हैं और इस आधार पर वे चुनाव में अकेले भी 6 प्रतिशत वोट हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को बने दस साल हो चुके हैं और अब तक निबंधित पार्टी बने रहना उनके लिए अपमानजनक है। इसलिए इस बार का चुनाव उनके लिए करो या मरो की स्थिति है।
पीएम मोदी ने हमारी प्राचीन खेल विरासत को आधुनिक स्वरूप दिया है : मुख्यमंत्री पटेल
15 Sep, 2025 08:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद | वीर सावरकर खेल परिसर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि अहमदाबाद और गुजरात को आज एक विश्वस्तरीय खेल परिसर की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि संविधान के 75वें वर्ष और देश में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में 825 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परिसर गुजरात को खेल के क्षेत्र में एक नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, हर क्षेत्र में प्रगति और विकास के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हमारे शास्त्रों में भी कौशल विकास का उल्लेख है। हमारी खेल विरासत अनेक उदाहरणों की साक्षी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विरासत भी, विकास भी के आदर्श वाक्य के साथ इस विरासत को आधुनिक स्वरूप दिया है। देश में राष्ट्रीय खेल नीति और खेल पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक 2025 पारित करके एथलीटों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, यह साबित करता है कि देश में खेलों पर विशेष ध्यान दिया गया है। हमारे खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर भी अपना कौशल दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में अहमदाबाद ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए तैयार हो गया है। इतना ही नहीं अहमदाबाद वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने में भी सक्षम हो गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आज उद्घाटन किया गया खेल परिसर राज्य के एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। राज्य में उभरती खेल संस्कृति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में खेल संस्कृति निरंतर विकसित हो रही है। राज्य में उभरती खेल संस्कृति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में खेल संस्कृति निरंतर विकसित हो रही है। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के पास 233 एकड़ में सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है। दिव्यांग एथलीटों के लिए एक पैरा एथलीट हाई परफॉर्मेंस सेंटर भी बनाया जा रहा है। इससे साबित होता है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी प्रोत्साहन और जीएसटी सुधार जैसे सराहनीय कदमों की भी सराहना की।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के सबसे बड़े खेल परिसर के उद्घाटन को गौरव का क्षण बताया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत अर्थात ‘विकसित भारत, समृद्ध भारत’ का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश में खेल के क्षेत्र में कई सकारात्मक कदम उठाए गए, जिसके कारण आज भारत खेल के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि खेल क्षेत्र में किए गए विकास कार्य प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाया गया है, जो खेल बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण हो रहा है। मांडविया ने कहा कि वीर सावरकर खेल परिसर आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के सपनों और पदकों का गवाह बनने वाला है।
भारत-पाक मैच को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार को सुनाई खरी-खरी
14 Sep, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। एशिया कप में आज रात होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक विवाद गहराता जा रहा है। पाहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बीच इस मैच पर सवाल उठाते हुए विपक्ष और पीड़ित परिवारों ने बहिष्कार की मांग की है। वहीं एआईएमआईएम चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी ने न केवल सवाल उठाए बल्कि खरी-खरी सुना दी।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, क्या हमारे 26 नागरिकों की जान की कीमत कुछ हजार करोड़ रुपये से कम है? प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते। फिर एक क्रिकेट मैच से बीसीसीआई को कितनी कमाई होगी, 2000 करोड़, 3000 करोड़? क्या पैसों की कीमत जान से ज्यादा है?”ओवैसी ने असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी सवाल किया कि क्या उनके पास यह ताकत नहीं है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर सकें?
वहीं भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, कांग्रेस के शासन में भी मैच खेले जाते थे। हमने पाकिस्तान को जंग में हराया है, क्रिकेट में भी हराएंगे। मैदान छोड़ना सही नहीं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैच और तनाव को अलग-अलग मुद्दे समझना चाहिए। उन्होंने कहा, खेल का भी महत्व है। खिलाड़ियों ने मेहनत की है। जो फैसला लिया गया है, सोच-समझकर लिया गया है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नागरिकों से मैच न देखने की अपील की। उन्होंने कहा, क्रिकेट पर आतंक को तरजीह न दें, पाहलगाम के 26 परिवारों के साथ खड़े हों। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, युद्ध और क्रिकेट साथ-साथ कैसे हो सकते हैं? इन्होंने देशभक्ति को भी धंधा बना दिया है। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने मैच रद्द करने की मांग की और कहा कि सरकार के नो टॉक्स विद टेरर वाले रुख से यह निर्णय मेल नहीं खाता। आप नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने क्लबों और रेस्टोरेंट्स का बहिष्कार करने की अपील की, जो मैच का लाइव प्रसारण करेंगे।
रिंग रोड-ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर ब्रिज, मेडकल कॉलेज और बहुत कुछ…, आज असम को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी
14 Sep, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम में होंगे। यहां वह 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज असम के दरांग में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी अपनी यात्रा के तहत दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एक जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज और गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखेंगे। रिंग रोड बनने से राजधानी क्षेत्र में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।
कुरुवा-नरेंगी पुल की रखेंगे आधारशिला
वह ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल की भी आधारशिला रखेंगे, जिससे क्षेत्रीय संपर्क में जबरदस्त सुधार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
बाद में, प्रधानमंत्री गोलाघाट के नुमालीगढ़ जायेंगे, जहां वे नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायो-इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
यह संयंत्र स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर भारत के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है।
इसके अलावा, पीएम मोदी इसी रिफाइनरी में एक पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। जो असम के बढ़ते पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक बड़ा निवेश है।
शिनवार को गुवाहाटी में थे पीएम मोदी
इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में महान संगीतकार और सांस्कृतिक प्रतीक को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका असमिया संगीत, साहित्य और पहचान में गहरा योगदान रहा है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और बिहार जायेंगे।
बिहार और कोलकाता को भी मिलने वाली है बड़ी खबरी
कोलकाता में, वह 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, बिहार के पूर्णिया में, वह पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ, 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र की कृषि और निर्यात क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
मेनका गांधी ने क्यों कहा......इस तरह के माहौल में कोई भी भगवान नहीं टिक सकता
14 Sep, 2025 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने चार धाम यात्रा के दौरान होने वाले निर्माण कार्यों और जानवरों की मौतों पर चिंता जाहिर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विकास और क्रूरता को देखकर उनका दिल टूट जाता है। उनका मानना है कि इस तरह के माहौल में कोई भी भगवान नहीं टिक सकता। उन्होंने हेमकुंड में 700 जानवरों की मौत का भी जिक्र किया, जो वहां गिरने से मारे गए थे। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर कभी घास के मैदान और फूल होते थे, वह अब दिल तोड़ देने वाली जगह बन गई है। मेनका गांधी ने कबूतरों से इंसानों को कोई खतरा न होने की बात कही है।उन्होंने कहा कि दुनिया में आज तक कबूतरों से एक भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने मुंबई में तोड़े गए कबूतरखानों पर दुख जताकर उम्मीद जाहिर की कि मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें फिर से बनाया जाएगा।
इसके साथ ही, उन्होंने केरल सरकार के जंगली सूअरों को मारने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सूअरों को मारा गया, तब आने वाले पाँच सालों में वहाँ एक भी पेड़ नहीं बचेगा, क्योंकि जंगली सूअर ही ब्रैकन फर्न नामक पौधे को खाते हैं, जो पेड़ों की वृद्धि को रोकता है।
मेनका गांधी ने आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत किया है। इस फैसले के अनुसार, जो कुत्ते शेल्टर होम में हैं, उन्हें बाहर छोड़ा जा सकता है। लेकिन जो कुत्ते आक्रामक स्वभाव के हैं या रेबीज से पीड़ित हैं, उनकी नसबंदी (स्टेरिलाइजेशन) की जाए और उन्हें बाहर न छोड़ा जाए। मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- राहुल गांधी हो चुके हैं निराश, रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भी बोलें
14 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Keshav Prasad Maurya said Congress indigestion and Ram Bhadracharya mini Pakistan statment उन्नाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह फ्रस्ट्रेशन में है। सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। पहले परमाणु बम, फिर भूकंप और अब हाइड्रोजन बम छोड़ने की बात कर रहे हैं। देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार चुन लिया। विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। राहुल गांधी संवैधानिक दायित्वों को भी पूरा नहीं करते हैं। जहां कहीं भी चुनाव होगा। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
इंडिया में नेपाल जैसे हालात पर क्या बोले
अखिलेश यादव ने कहा था कि यही हालात रहे तो इंडिया में भी नेपाल जैसे हालात हो सकते हैं पर पूछे गए सवाल पर अपनी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह चोर, भ्रष्टाचारियों का साथ छोड़ दें। देश में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के दौरान राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से एक रुपये भेजा जाता है तो 15 पैसे लाभार्थी के पास पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है। लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा पहुंच रहा है। देश का प्रदेश में अभी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का नंबर नहीं है। लेकिन मुंगेरीलाल के हसीन सपने जरूर देखें। 2047 तक किसी को मौका मिलने वाला नहीं है।
मिनी पाकिस्तान पर दिया बयान
उपमुख्यमंत्री कैसे प्रसाद मौर्य ने रामभद्राचार्य के बयान पर की पश्चिमी यूपी जाते हैं तो उन्हें लगता है मिनी पाकिस्तान आ गए हैं के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। हम सबके विकास के लिए कार्य करते हैं।
बड़े टूर्नामेंटों मिनट में मैच खेलेंगे
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाने वाले मैच पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया है कि हम पाकिस्तान के साथ सीधे किसी प्रकार का मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में हम पाकिस्तान के साथ मैच खेलेंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा विपक्ष
14 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उद्धव ठाकरे का ऐलान पार्टी महाराष्ट्र में करेगी विरोध
मुंबई । उद्धव ठाकरे और अन्य विपक्षी दलों ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच का विरोध शुरु कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकवाद के माहौल में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सैनिकों और राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आतंकवादी देश के साथ मैच खेलना राष्ट्रीय भावना का अपमान है। उन्होंने 14 सितंबर को पूरे महाराष्ट्र में मैच के विरोध में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया। उद्धव ठाकरे और कांग्रेस ने तर्क दिया है कि जब भारतीय सैनिक सीमा पर शहीद हो रहे हैं, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उचित नहीं है। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने अपने पिता दिंवगत बालासाहेब ठाकरे के पुराने रुख को याद दिलाया, जिन्होंने जावेद मियांदाद से कहा था कि जब तक पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) ने भी इस विरोध का समर्थन किया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने इसे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और शहीद सैनिकों का अपमान बताया, जबकि एनसीपी (एसपी) ने सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करने का आरोप लगाया।
वहीं इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और बीसीसीआई प्रतिनिधि आशीष शेलार ने विरोध का जवाब देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों को द्विपक्षीय राजनीतिक गतिरोधों से अलग रखना चाहिए। शेलार ने स्पष्ट किया कि भारत का रुख हमेशा से ही पाकिस्तान का दौरा न करने का रहा है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने से टीम को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर भारत विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया और बालासाहेब ठाकरे द्वारा जावेद मियांदाद की मेजबानी करने की बात याद दिलाई। यह घटनाक्रम भारत-पाकिस्तान संबंधों और खेल कूटनीति पर चल रही बहस को दर्शाता है, जहाँ एक तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिकों के सम्मान का मुद्दा है, वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिबद्धताओं का तर्क दिया जा रहा है।
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में आतंकियों का खौफनाक प्लान फेल, महिला सहयोगी सहित 4 पकड़े गए
चोट को दी मात: कोहनी और कंधे की समस्या से उबरे मिचेल स्टार्क, डीसी कैंप से जुड़ने को तैयार
कारोबारी जगत में शोक, शिवरतन अग्रवाल को दी जा रही श्रद्धांजलि
एम्स ऋषिकेश में आज बड़ा आयोजन, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी से बढ़ी गरिमा
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी
